Lucknow Incident - Amrit Vichar

Rampur : चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या, रामपुर वाले बोले- सही निर्णय
रामपुर, अमृत विचार। लखनऊ में एक युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के बाद मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसी मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जबकि चाइनीज मांझे को प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले का रामपुरवासियों ने स्वागत किया है।

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लोग मर रहे हैं। बहुत से लोग घायल हो जाते हैं, चाइनीज मांझे से गला कटने पर दो बच्चों की मौत हो चुकी है। लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसका दुकानदारों समेत रामपुरवासियों ने स्वागत किया है। दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने तो चाइनीज मांझा ना बेचने का प्रण लिया है लेकिन ऑनलाइन चाइनीज मांझा गांव-गांव पहुंच रहा है।किला पूर्वी गेट स्थित मजार चुपशाह मियां के सामने स्थित पतंग कारोबारी राशिद मियां ने बताया कि जिले भर के दुकानदार चाइनीज मांझा नहीं बेच रहे हैं। चाइनीज मांझे के कारण कारोबार चौपट हो रहा है। सरकार को ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 2016 में एक बच्चे अनस शमसी का गला कटने के कारण मौत हो गई थी। उसके बाद से दुकानदारों ने चाइनीज मांझे की बिक्री बंद कर दी थी। जिस कारण बरेली के मांझे की मांग घट गई है। चाइनीज मांझे में नायलॉन की डोर का इस्तेमाल होता है जो कि टूटती नहीं है और खिंचती जाती है। यह चाइनीज मांझे जैसी डोर जरी जरदोजी में भी इस्तेमाल होती है।

बिलासपुर गेट पर 3 वर्षीय आमना की हुई थी मौत
17 अगस्त 2021 को पिता के साथ बाइक पर जा रही तीन साल की बच्ची की गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। शहर के मोहल्ला तीतर वाली पाखड़ निवासी शाहबाज खां शाम सात बजे वह पत्नी व तीन साल की बेटी आमना को लेकर बाइक से नानकार गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। बिलासपुर गेट के निकट पेट्रोल पंप के पास अचानक आमना के गले में पतंग का मांझा उलझ गया। इससे उसकी गर्दन में गहरा घाव हो गया। खून बहने लगा। उसे दो निजी अस्पतालों में गए, लेकिन बच्ची की हालत देख उसे कहीं उपचार नहीं मिला और चाइनीज मांझे ने बच्ची की जान ले ली थी।

चाइनीज मांझे से स्थानीय मांझे की बिक्री ठप हो गई है। गांव-गांव अमेजन के माध्यम से घरों पर चाइनीज मांझा पहुंच जाता है। सरकार ऑनलाइन के माध्यम से आने वाले मांझे पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। - बाबू अली, दुकानदार खौद

दुकानदार चाइनीज मांझा पुलिस के खौफ के कारण नहीं बेच रहे हैं लेकिन पतंगबाज ऑनलाइन चाइनीज मांझा मंगा लेते हैं। पतंगबाजों के घर पर कोरियर के माध्यम से चाइनीज मांझा पहुंच जाता है। - आसिम खां, दुकानदार

चाइनीज मांझा सस्ता होता है और बहुत ज्यादा पतंगे काटता है। इस लालच में लोग उसी से पतंग उड़ाते हैं। सरकार को यदि चाइनीज मांझे पर रोक लगाना है तो ऑनलाइन आने वाले चाइनीज मांझे को बंद कराए। - अमीर मियां, पतंगबाज

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाना ठीक है लेकिन, लोग दुकानों से नहीं बल्कि ऑनलाइन चाइनीज मांझा मंगाकर पतंगबाजी करते हैं। चाइनीज मांझा नायलोन से बनता है और टूटता नहीं नहीं है, इस पर सरकार रोक लगाए। - मुस्तफा, दौंकपुरी टांडा

चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, दुकानदारों को इस मामले में लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन माध्यम से अगर इसकी बिक्री हो रही है तो उच्च अधिकारियों से वार्ता कर पर कार्रवाई कराएंगे। - विद्या सागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक रामपुर

Lucknow Incident : लवली मॉर्निंग का लगाया स्टेटस, फिर गोमती में मिला युवती का शव
Dead body found in Gomti river : रिवर फ्रंट स्थित गोमती में शनिवार को फाइनेंस कर्मचारी आराधना मिश्रा (25) का शव उतराता मिला। कुछ देर पहले ही आराधना ने रिवर फ्रंट के पास व्हाट्सएप पर टहलने का स्टेटस लगाकर लवली मॉर्निंग का पोस्ट लिखा था। आशंका जतायी जा रही है कि टहलते वक्त असंतुलित होकर वह गोमती में गिर पड़ी। घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। गौतमपल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूलरूप से बहराइच निवासी आराधना मिश्रा चिनहट के कमता में किराए के कमरे में परिचित अनु के साथ रहकर एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे आराधना कैब बुक कर रिवर फ्रंट आई थी। वह गोमती के किनारे खड़े होकर नीचे देख रही थी। तभी वह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से आराधना को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने बताया कि शनिवार को ही उसने टहलने का स्टेटस लगाकर लवली मॉर्निंग लिखा था। परिवार में पिता बृजराज मिश्र, मां व भाई हर्षित हैं।

लापता बुजुर्ग का शव गोमती में मिला

डालीगंज पुल के पास गोमती नदी में शनिवार सुबह इंदिरानगर बी-ब्लॉक निवासी बलवीर सिंह (85) का शव उतराता मिला। वह सात दिन से लापता थे। बेटे कुलदीप ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त पिता बलवीर सिंह के रूप में की। कुलदीप के मुताबिक पिता बीमार रहते थे। मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:- बिजली तारों की चिंगारी से गेहूं की फसल जली : आग पर काबू पाने में किसान का झुलसा पैर

लखनऊ: जिलाधिकारियों के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले की जांच करेगी एटीएस
लखनऊ, अमृत विचार। फिरोजाबाद, अलीगढ़, बाराबंकी और चंदौली जिला प्रशासन को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दिये जाने के मामले की जांच यूपी एटीएस को सौंपी गयी है।

राम मंदिर समेत यूपी के चार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों में बम रखे जाने का दावा करने वाले ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेन्सियां सर्तक हो गयी हैं। धमकी मिलने के बाद संबंधित कार्यालयों की गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने कहा कि भेजे गए धमकी भरे ई-मेल झूठे साबित हुए। इस मामले की जांच एटीएस को सौंपी गयी है। सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारी ई-मेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: आईटी चौराहे पर हिंसा में शामिल दो और छात्रों को जारी हुआ नोटिस

लखनऊ: आईटी चौराहे पर हिंसा में शामिल दो और छात्रों को जारी हुआ नोटिस
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय के दो छात्रों को नोटिस जारी कर आईटी चौराहे पर हिंसा, बवाल करने का कारण पूछा गया है। बलिया जिले के छात्र अक्षत पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस कुलानुशासक की ओर से जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि थाना हसनगंज में दर्ज एफआईआर के अनुसार आप पर आईटी चौराहे पर अपने साथियों के साथ लाठी, डंडा और धारदार हथियार से मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। जिसके कारण विश्वविद्यालय में भय और आतंक का माहौल कायम हो गया और विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है।

कुलानुशासक कार्यालय के पत्र में छात्र को हिंसक और आपराधिक प्रवृत्ति के होने का आरोप लगाया गया है। इसी तरह लखनऊ निवासी आयुष शर्मा को भी कुलानुशासक कार्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। दोनों छात्रों के कृत्य को आपराधिक और हिंसक प्रवृत्ति का मानते हुए दो कार्यदिवसों में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है अन्यथा अग्रिम कार्रवाई विश्वविद्यालय करेगा।

ये भी पढ़ें- लखनऊ के चिकित्सकों को मध्य प्रदेश में मिला सम्मान, डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ: राणा सांगा के समर्थन में उतरे क्षत्रिय संगठन, कई हिरासत में...20 को किया नजरबंद
लखनऊ, अमृत विचार। सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय संगठनों ने शनिवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। बिना अनुमति अटल चौक पर प्रदर्शन करने पहुंचे करणी सेना, राजपूत महासभा, क्षत्रिय महासभा समेत विभिन्न क्षत्रिय संगठनों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को हिरासत में लेकर हजरतगंज पुलिस ने इको गार्डन धरना स्थल भेज दिया। वहीं, हजरतगंज व मदेयगंज समेत कई थानाक्षेत्र में वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया।

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ उग्र क्षत्रिय संगठनों ने 12 अप्रैल को प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसे देखते हुए पुलिस ने देर रात से तैयारी कर ली थी। सुबह से हजरतगंज चौराहे पर पुलिस, एलआईयू और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। दोपहर में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के बैनर तले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरपी सिंह, रणजीत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह समेत अन्य लोगों ने लालबाग से नारेबाजी करते हुए हजरतगंज की ओर कूच कर दिया। सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस आयुक्त विकास जायसवाल ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने राणा सांगा के खिलाफ बयान देने वाले सांसद पर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

18 हिरासत में, 20 को किया नजरबंद
दोपहर में हजरतगंज चौराहे पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे अमन त्रिपाठी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह समेत करीब 18 नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। काफी देर बाद सभी को पुलिस ने इको गार्डन धरना स्थल भेजा। धरना की सूचना पर हसनगंज व मदेयगंज पुलिस ने कई लोगों को नजरबंद कर दिया। इनमें हर्षवर्धन सिंह, उत्तम यादव, प्रिंस पांडेय शामिल थे। करणी सेना के नेताओं ने बताया कि करीब 20 लोगों को पुलिस ने घर में नजरबंद किया था।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: रंगदारी न मिलने पर फॉस्ट फूड सेंटर पर सुतली बम मारने वाले 4 गिरफ्तार

लखनऊ: रंगदारी न मिलने पर फॉस्ट फूड सेंटर पर सुतली बम मारने वाले 4 गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार। मल्हौर स्थित एमिटी विवि के पास फाॅस्ट फूड सेंटर चलाने के एवज में महिला व्यापारी से रंगदारी मांगी गई। इंकार करने पर गुरुवार रात फाॅस्ट फूड सेंटर पर सुतली बम से हमला किया गया। फाॅस्ट फूड सेंटर संचालिका की शिकायत पर चिनहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सुतली बम फेंकने में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 सुतली बम बरामद किए हैं। गुरुवार की रात ही एक अन्य व्यापारी को भी धमकाते हुए रंगदारी मांगी गयी थी।

गुडंबा कुर्सी रोड निवासी अंकुरिता शर्मा की एमिटी गेट नंबर-1 के पास 14 फरवरी को रुह बाबा डाट कॉम के नाम से फाॅस्ट फूड सेंटर खोला। दुकान शुरू करने के बाद से ही अंकुरिता को लगातार धमकियां मिल रही थी। पीड़िता ने बताया कि चिनहट निवासी अमृतांशु तिवारी, कुणाल वर्मा, ऋषभ और उनके गिरोह के सदस्यों ने दुकान चलाने के बदले रंगदारी मांग रहे थे। अंकुरिता के साथ ही एमिटी विवि के छात्र अखण्ड प्रताप सिंह पर भी गिरोह के सदस्यों ने हमला किया था। दोनों ही मामलों में चिनहट कोतवाली में मामले दर्ज हैं।

धमकी देकर हफ्ता वसूली करने का प्रयास करने वाले आरोपियों ने वर्चस्व कायम रखने के लिए बम फेंके थे। एसओ चिनहट भरत पाठक ने बताया कि शनिवार को बस्ती निवासी गगन सिंह उर्फ उदित नारायन, गोण्डा खरगुपुर निवासी सुमित मौर्या, गोरखपुर नरायनपुर निवासी आदित्य त्रिपाठी और चिनहट बुद्ध विहार निवासी ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। एसओ ने बताया कि वारदात में शामिल अमृतांशु तिवारी, कुणाल वर्मा, अबु हुरैरा, गगन सिंह, यश राठौर, मानस मिश्रा, अभय माफिया, शुभम सिंह, चेतन तिवारी, अरनव खान और द्वारिका प्रसाद शर्मा फरार है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- UPI के बाद WhatsApp का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स को मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में हुई दिक्कतें

दांडी मार्च आज भी अन्याय के खिलाफ अहिंसक तरीके से लड़ने की प्रेरणा देता है: सीएम योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले दांडी मार्च की 95वीं वर्षगांठ पर बुधवार को कहा कि यह आंदोलन आज भी लोगों को अन्याय के खिलाफ अहिंसक तरीके से लड़ने की प्रेरणा देता है।

योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज के दिन ही 1930 में स्वतंत्रता संग्राम को एक नयी दिशा देने के लिए ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी ने नमक सत्याग्रह साबरमती आश्रम से प्रारंभ किया था। यह ऐतिहासिक सत्याग्रह आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध अहिंसक संघर्ष की प्रेरणा देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दांडी मार्च के समस्त सत्याग्रहियों को कोटि-कोटि नमन।’’

महात्मा गांधी ने औपनिवेशिक भारत में नमक पर कर लगाए जाने और ब्रिटिश नमक के एकाधिकार के विरोध में दांडी मार्च शुरू किया था। उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से मार्च शुरू किया और 24 दिन की पैदल यात्रा के बाद दांडी पहुंचे। इस मार्च के बाद ब्रिटिश नमक कानून के विरुद्ध पूरे भारत में प्रदर्शन हुए और इसमें बड़ी संख्या में भारतीयों ने भाग लिया था।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: होलिका दहन और होली पर रहेगा डायवर्जन, इन मार्गों पर जानें से बचें

लखनऊ: होलिका दहन और होली पर रहेगा डायवर्जन, इन मार्गों पर जानें से बचें
लखनऊ, अमृत विचार:  होली के त्यौहार के चलते ट्रैफिड डायवर्जन किया गया है। होलिका दहन, होली खेलने और विभिन्न स्थानों से निकाले जाने वाले जुलूसों के अवसर पर 13 मार्च की शाम 6 बजे से समाप्ति तक और 14 मार्च की सुबह 9 बजे से समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था रहेगी।

यहां से न जाएं
- कैसरबाग अशाेक लाॅट चौराहे से वाहन नजीराबाद की तरफ।
- छतरी वाला चौराहा (सकरी सेंटर) से वाहन नजीराबाद की तरफ।
- गुईन रोड चौराहे से नजीराबाद की तरफ।
- ख्यालीगंज तिराहे से नजीराबाद की तरफ।
- श्री राम रोड तिराहा कोनेश्वर चौराहे से वाहन चौक चौराहे की तरफ।
- चौक चौराहे से कोनेश्वर की तरफ।

यहां से जाएं
- वाहन लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर जाएंगे।
- वाहन यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्री राम रोड होकर जाएंगे।
- वाहन यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा होकर जाएंगे।
- वाहन कैसरबाग बस अड्डा, गुईन रोड, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग चौराहा होकर जाएंगे।
- वाहन घण्टा घर, रूमीगेट चौकी चौराहा होकर जाएंगे।
- वाहन रूमी गेट चौराहा, घण्टाघर होकर जाएंगे।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: नौकरी के लालच में पहुंचे थे म्यांमार, पांच माह तक बनाये गये बंधक

लखनऊ: नौकरी के लालच में पहुंचे थे म्यांमार, पांच माह तक बनाये गये बंधक
लखनऊ, अमृत विचार: नौकरी का लालच देकर म्यांमार ले जाए गए युवकों को जालसाजों ने बंधक बना लिया। पांच महीने तक उन्हें एक ही मकान में बंधक रखा गया। गिरोह बीटेक और एमबीए करने वाले युवकों को अच्छे वेतन पर नौकरी का लालच देकर जाल में फंसाता था। इसके लिए देश भर में एजेंटों का नेटवर्क फैला रखा है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जानकारी हासिल कर रही है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, युवा इंजीनियरों को डिजिटल सेल्स और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की नौकरी देने के लिए लालच दिया गया था। जिस पद के लिए नौकरी पर रखा गया, वह पद वहां थे ही नहीं। सभी को अवैध रूप से सीमा पार कराकर म्यांमार ले जाया गया था। विदेश मंत्रालय म्यांमार सहित दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में फर्जी तरीके से नौकरी देने के रैकेट में फंसे लोगों की वापसी के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बनाते हैं शिकार
सूत्रों के मुताबिक युवकों ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नौकरी का विज्ञापन निकालते थे। इसी के जरिये युवकों को झांसे में लेते थे। इन विज्ञापनों में जालसाज अपने एजेंटों का नंबर भी देते थे। जिन पर युवक कॉल करते। फिर एजेंट उनके पासपोर्ट, वीजा के लिए रुपये जमा कराते। साथ ही उनके जरूरी दस्तावेज भी जमा करा लेते थे। इसके लिए लखनऊ, बस्ती, आजमगढ़, गोरखपुर, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, हरदोई, अयोध्या में छोटे-छोटे कार्यालय खोल रखा था। वहां दस्तावेज जुटाने के बाद सभी को लखनऊ भेजा जाता था। लखनऊ से एक एजेंट के साथ म्यांमार की फ्लाइट में बैठा दिया जाता था।

जिसकी जैसी योग्यता वैसा उसका वेतन
शुरुआती जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने पीड़ितों को उनकी योग्यता के हिसाब से नौकरी दी थी। पीड़ितों में ग्रेजुएशन, बीटेक, एमटेक और एमबीए पास तक लोग शामिल थे। साइबर ठगों ने सभी से उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र लिए थे। उसके बाद उनका वेतन और काम तय किया था। सभी को 30 हजार से 70 हजार रुपये वेतन बताया गया था।

एक ही बिल्डिंग में रखते थे सभी को
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें म्यांमार बार्डर पर किसी बिल्डिंग में रखा था। उक्त बिल्डिंग में ही कॉल सेंटर चल रहा था। एक फ्लोर पर सभी के रूकने का इंतजाम था। वहीं पर सभी से काम कराया जाता था और वहीं पर खाना-पानी दिया जाता था। बंधक बनाए गए लोगों में यूपी समेत अन्य प्रांतों और जिलों के लोग थे।

चाइना में बैठकर सरगना ऑपरेट कर रहा था गैंग
अभी तक की जांच से यह साफ है कि गिराेह का मास्टरमाइंड चाइना में बैठा है। वही अपने चेलों को भारत और अन्य देशों में पीड़ितों की बैंक डिटेल्स समेत अन्य जरूरी जानकारी मुहैया कराते थे। उसके बाद बंधक बने लाेग पीड़ितों को कॉल कर फंसाते और उनके खाते से रकम गायब करते थे। अभी तक देश-विदेश के कितने लोग ठगी का शिकार हुए, ये संख्या बता पाना मुश्किल है। इस जानकारी के बाद साइबर थाना और साइबर सेल के अलावा एजेंसियां सक्रिय हो गयी हैं।

दो दिन में एक बार गन प्वाइंट पर कराते थे परिवार से बात
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि 48 घंटों में सिर्फ एक बार कुछ देर के लिए ही परिवार से बात करने की इजाजत थी। इस दौरान उनके आसपास सशस्त्र सुरक्षाकर्मी खड़े रहते थे। पूरी बातचीत सीसी कैमरे में कैद होती रहती थी। कुछ मिनटों की बात में पीड़ित सिर्फ परिवार की खैरियत और रुपये मिलने के बारे में ही पूछ पाते थे।

यह पीड़ित हैं लखनऊ के निवासी
पुलिस सूत्रों की माने तो साइबर अपराधियों के बंधन से मुक्त होने वाले 21 लोगों में पांच पीड़ित लखनऊ के हैं। इनमें मो. अनस, विपिन यादव, अमन सिंह, सुलतान सलहुदी रब्बानी और तौसीफ हैं। पुलिस उनसे बात कर छोटी से छोटी जानकारी हासिल कर रही है। ताकि अपनी रिपोर्ट में हर बिंदु को शामिल किया जा सके। पीड़ितों ने पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर भी सौंपे हैं।

सोने देते थे 4 घंटे, नोचते थे बाल
पीड़ितों ने बताया कि साइबर ठग उन्हें सिर्फ 24 घंटों में सिर्फ 4 घंटे ही सोने देते थे। करीब 18 घंटे तक उनसे काम कराया जाता था। इस दौरान अगर पलक भी झपकती थी तो बाल नोचकर मारते-पीटते थे। स्वदेश लौटे पीड़ितों ने बताया कि म्यांमार में कई देशों के लोगों काे साइबर ठगों ने बंधक बना रखा है। जांच में पता चला कि एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग थाने में गैंग के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- Lucknow suicide : खत्म हुई एक और प्रेमी कहानी... सुसाइड नोट में लिखा हम दोनों को एक साथ दफनाया जाए

लखनऊ: बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत, तीन दोस्त घायल
बीकेटी, अमृत विचार: बीकेटी थाना अंतर्गत चंद्रिका देवी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दोस्तों के साथ बाइक से बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र अनमोल (22) की मौत हो गई। वहीं, उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक बाइक पर सवार थे। पिकअप को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें यह सभी घायल हो गए थे। हालांकि, पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शिनाख्त के बाद परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी अनमोल बीकेटी इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार दोपहर वह गांव के रहने वाले सहपाठी अनुज कुमार, मदारीपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार और सीतापुर जनपद के रामपुर कला थाने के परझेहरा गांव निवासी आदर्श के साथ बोर्ड परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। बताया गया कि दोपहर 12 बजे रामपुर गांव के पास चंद्रिका देवी मार्ग पर पिकअप को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन छात्रों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सहपाठियों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

छात्र के पिता राजकुमार ने आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर थाने में लिखित शिकायत की है। बताया गया कि कार चालक की तलाश में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। वहीं, छात्र की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Holi 2025: UP सरकार के प्रयास से 2000 से अधिक विधवाएं होली खेलकर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज कराएंगी नाम

लखनऊ: एटा पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को पकड़ा, पत्नी की दोस्त के घर विवाद सुलझाने पहुंचा था
लखनऊ, अमृत विचार। एटा पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति पत्नी की दोस्त के घर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर विवाद सुलझाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस जांच में उसकी हकीकत सामने आ गई।

आरोपी ने अपना नाम हेमंत बुंदेला बताया, जब वह जलेसर क्षेत्र में आईपीएस अधिकारी होने का रौब दिखा रहा था, तभी उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस का ध्यान गया। थाने में पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह फर्जी आईपीएस है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, आगे की जांच की भी जारी है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: बजट सत्र से पहले सतीश महाना ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

लखनऊ: बजट सत्र से पहले सतीश महाना ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों के साथ विधानभवन में बैठक करते हुए सतीश महाना ने सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बार विधानमंडल का बजट सत्र 11 दिन चलेगा। जिसकी शुरुआत 18 फरवरी को हो जाएगी। 20 फरवरी को सरकार वित्तीय 2025-26 का बजट पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय ने 5 मार्च तक का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है हालांकि इसे बढ़ाने और घटाने का अधिकार कार्य मंत्रणा समिति को है। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक 17 फरवरी को होगी ।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 18 फरवरी मंगलवार को 11 बजे विधानमंडल के दोनों सदनों विधान सभा व विधान परिषद की संयुक्त बैठक होगी। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी।

दोपहर साढ़े 12:30 बजे औपचारिक कार्य, अध्यादेश, अधिसूचना, नियम आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे। 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 20 फरवरी को 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें- बघीरा कहां हो तुम...? तीन दिन से लापता बाघ, आसमान खा गया या निगल गई धरती!