video - Amrit Vichar

संजू सैमसन ने रचा इतिहास: विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, 97 की धमाकेदार पारी से भारत सेमीफाइनल में पहुंचा
कोलकाताः ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मैच वर्चुअल क्वार्टरफाइनल की तरह था, जहां जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

संजू सैमसन ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस विस्फोटक पारी ने न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप में सफल चेज में भारत के लिए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अब तक विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में और 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में नाबाद 82 रन बनाए थे। संजू की 97* ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, और अब यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप चेज में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है।

मैच की शुरुआत में भारत 41/2 पर फंस गया था, लेकिन संजू ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 58 रनों की साझेदारी की और फिर अकेले मोर्चा संभाला। उनके शॉट्स और शानदार टाइमिंग ने 67,000 दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संजू ने कोहली और रोहित शर्मा से चेज कैसे खेलें, यह सीखा है और उसी का नतीजा यह शानदार पारी रही।

https://twitter.com/StarSportsKan/status/2028159554060689664?s=20

जीत के बाद का इमोशनल जश्न वायरल

जब संजू ने विजयी चौका (या छक्का) लगाकर मैच खत्म किया, तो उन्होंने पिच पर बैठकर आसमान की ओर देखा और भगवान का शुक्रिया अदा किया। उनके चेहरे पर राहत और खुशी की लहर साफ दिख रही थी। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां फैंस उनकी भावुकता और मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। टूर्नामेंट से पहले संजू का फॉर्म सवालों के घेरे में था और उन्हें सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन इस दबावपूर्ण मुकाबले में उन्होंने सभी आलोचकों को जवाब दे दिया।

इस जीत से भारत ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। अब टीम इंडिया 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़ेगी। संजू की इस पारी ने न केवल रिकॉर्ड बनाया, बल्कि भारत के सेमीफाइनल सपने को नई उड़ान भी दी है।

Barabanki Crime News : नहाने का वीडियो बनाकर दुकान संचालक महिला को करता रहा ब्लैकमेल, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। घर में अकेली विवाहिता का नहाते समय वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल कर शोहदा बेजा फायदा उठाता रहा। वीडियो वायरल करने की धमकी से विवाहिता जान देने के बारे में सोंचने लगी। हालांकि पति ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कस्बा के एक वार्ड वासी युवक ने आरोप लगाया कि उनके घर के बगल में स्थित एक दुकान संचालक शिखर वैश्य ने नवंबर 2025 में उनकी पत्नी का नहाते समय फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसों की मांग शुरू कर दी।

आरोप है कि वह आए दिन घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें व अभद्र व्यवहार करता रहा। एक दिन महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को फोन पर दी। सामाजिक लोकलाज के कारण उसने शुरू में चुप्पी साध ली, लेकिन आरोपी का मनोबल बढ़ता गया।

आरोप है कि वह फोन पर अश्लील भाषा का प्रयोग करने लगा तथा रास्ते में रोककर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ करता रहा। लगातार उत्पीड़न से महिला मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई और आत्महत्या जैसी बात कहने लगी। आरोपी से बात करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

महिला एडीओ को अज्ञात नंबरों से दी धमकी

सूरतगंज: थाना मोहम्मदपुर-खाला क्षेत्र में एक महिला अधिकारी को अज्ञात नंबरों से अभद्र भाषा में कॉल व एसएमएस भेज धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बतौर अधिकारी तैनात महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 जनवरी को अज्ञात मोबाइल नंबर से उन्हे फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई।

पीड़िता के अनुसार, उक्त घटना के बाद 15 फरवरी की रात्रि में पुनः दूसरे अज्ञात नंबर से अमर्यादित भाषा में टेक्स्ट मैसेज भेजे गए। इन मैसेजों के स्क्रीनशॉट भी तहरीर के साथ संलग्न किए गए हैं। लगातार मिल रही धमकियों से वह अत्यंत भयभीत और मानसिक रूप से परेशान हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है। बताया कि अज्ञात नंबरों की कॉल डिटेल्स निकलवाकर आरोपित की पहचान तय की जाएगी।

मारपीट व हमले की घटनाओं में सात लोग घायल

बाराबंकी: अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट व हमले की घटनाओं में सात लोग घायल हो गए, इनमें महिलाओं और व्यापारियों तक को निशाना बनाया गया। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला फैय्याजपुरा निवासी नूर मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके ऑटो में टक्कर मारने के बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके पैर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहा। उनका इलाज सीएचसी में कराया गया।

आरोप लगाया है कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ऐसे में इलाज का खर्च दिलाया जाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी कस्बे के नालापार दक्षिणी निवासी राहुल जायसवाल ने बताया कि उनकी कॉस्मेटिक दुकान पर काम करने वाले युवक से लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जोशी टोला निवासी बीरू ने लोहे की रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।

हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की सब्जी मंडी में ज्वैलर्स की दुकान बंद कर रहे नितिन और विकास सोनी पर कथित रूप से पीछे से हमला कर दिया गया। आरोप है कि विष्णु मिश्रा ने मारपीट की और बीच-बचाव करने पर विकास को धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी और उसके परिजन आए दिन गाली-गलौज और धमकी देते रहते हैं।

मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र के बैसनपुरवा गांव में पुष्पा देवी ने बताया कि सर्वेश नामक युवक ने उनकी सास श्यामा देवी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया है। सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौली कला गांव निवासी शिवम राजभर ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और विरोध करने पर उनकी मां को धक्का दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने ईंट मारकर शिवम के हाथ की नस काट दी।

स्कूल से लौट रहे दो सगे भाइयों पर हमला

नगर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर घात लगाकर हमला किया गया। हमलावरों ने टिंबर स्टोर से पटरी लेकर इनकी पिटाई की। सतरिख थाना क्षेत्र में कस्बे के मोहल्ला मोहना निवासी संतोष कुमार शुक्ला के पुत्र लव शुक्ला और कुश शुक्ला महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में अध्ययनरत हैं। आरोप है कि 13 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे दोनों भाई स्कूल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पायनियर चौराहे लखपेड़ाबाग के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

तहरीर के मुताबिक, आरोपित आराध्य त्रिवेदी पुत्र नीरज त्रिवेदी निवासी रसूलपुर तथा मो. शैफ पुत्र शुएब अहमद निवासी उत्तर टोली बंकी ने टिम्बर की कील लगी पटरी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों की पिटाई की। हमले के दौरान गाली-गलौज भी की गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चों को चोटें आई हैं।

गोंडा मेडिकल कॉलेज में चूहों का वीडियो सामने आने के बाद उच्च स्तरीय कमेटी ने किया निरीक्षण, अखिलेश ने उठाया था सवाल
गोंडा। गोंडा जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चूहों के इधर-उधर घूमने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग की एक टीम ने रविवार को संस्थान का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि यह टीम उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर पहुंची और मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता, मरीज सुविधाओं और समग्र व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ऑर्थोपेडिक वार्ड में चूहों को ऑक्सीजन पाइपलाइन से लेकर मरीजों के बिस्तरों तक घूमते हुए देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने मेडिकल कॉलेज की स्थिति पर सवाल उठाए थे।

टीम का नेतृत्व करने वाली निदेशक (चिकित्सा देखभाल) डॉ. संदीपा श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें मेडिकल कॉलेज का दौरा करने और पूरी घटना पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि रविवार को ओपीडी बंद रहने के बावजूद टीम ने ऑर्थोपेडिक वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया और मौजूदा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी जुटाई।

श्रीवास्तव ने कहा, "निरीक्षण के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें संकलित किया जा रहा है और जल्द ही सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।" वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने इसका कड़ा संज्ञान लिया और संबंधित वार्ड के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था और निर्देश दिया था कि ओपीडी सेवाओं को जल्द से जल्द नव-निर्मित बहुमंजिला इमारत में स्थानांतरित किया जाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.एन. सिंह ने कहा कि 19 जनवरी से लगभग सभी ओपीडी सेवाएं नई इमारत से संचालित की जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज भर्ती मरीजों के लिए "एक मरीज, एक तीमारदार" प्रणाली लागू करेगा। इस बीच, चूहों वाली घटना की जांच पूरी होने से पहले ही सोशल मीडिया पर कथित तौर पर मेडिकल कॉलेज का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें एक मरीज के बगल में बिस्तर पर तीन कुत्ते बैठे नजर आ रहे हैं।

हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी मेडिकल कॉलेज का है, लेकिन घटना के समय और वार्ड की पुष्टि नहीं हो सकी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि बिस्तरों पर कुत्तों के बैठने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

UP: भड़काऊ भाषण के एक और मामले में सपा नेता आजम खां बरी
रामपुर,अमृत विचार। सपा नेता आजम खां को भड़काऊ भाषण के एक और मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। गुरुवार को वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए थे। गंज निवासी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने शहर कोतवाली में दो अप्रैल 2019 को आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसमें कहा था कि 29 मार्च 2019 को आजम खां ने सपा कार्यालय पर भाषण दिया था, जिसकी वीडियो प्रसारित हुई थी। उसमें आजम खां लोगों को तत्कालीन जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ भड़का रहे थे। आजम खां अपने भाषण में कह रहे थे कि ये अधिकारी रामपुर को खून से नहलाना चाहते हैं।

यह जिन जिलों में रहे हैं, वहां कमजोरों को तेजाब डालकर गलाया है। इस मामले में आजम खां गुरुवार को वीसी के जरिए पेश हुए। जहां साक्ष्य के अभाव में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट के न्यायिक अधिकारी ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।अधिवक्ता सुल्तान नासिर ने बताया कि आजम खां को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।

लखनऊ : सोशल मीडिया पर बेचे चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो, रिपोर्ट दर्ज
तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने डीजी साइबर क्राइम को भेजा था शिकायती पत्र

दो मोबाइल नंबर का हो रहा था प्रयोग, पूछताछ में आरोपी के मोबाइल पर मिला रिकॉर्ड

उपनिरीक्षक ने आलमबाग कोतवाली में दर्ज करायी रिपोर्ट

लखनऊ, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो अपलोड कर बेचे जाने का मामला सामने आया है। तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो, हैदराबाद की शिकायत पर डीजी साइबर क्राइम ने साइबर क्राइम सेल से मामले की जांच करायी। सिम के ग्राहक आवेदन पत्र (कैफ) के आधार पर संदिग्ध से पूछताछ की गयी। दोनों मोबाइल नंबरों पर संदिग्ध चैट और रुपयों के लेनदेन की पुष्टि होने के बाद उपनिरीक्षक ने आलमबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो, हैदराबाद को दो मोबाइल नंबरों से चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो बेचे जाने का शक हुआ था। इसके बाद एक पत्र भेजकर डीजी साइबर क्राइम बिनोद कुमार सिंह को पोर्नोग्राफी के वीडियो बेचने की शिकायत भेजी गयी। शिकायत में एक मोबाइल नंबर और आईडी का जिक्र किया गया था। आरोप था कि उक्त नंबर और आईडी से सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो और फोटो अपलोड की जा रही हैं। निर्देश पर साइबर क्राइम सेल में तैनात उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने जांच शुरू की।

जांच अधिकारी ने टेलीकॉम कंपनी को पत्र भेजकर जानकारी मांगी तो पता चला कि दोनों नंबर हरिकेश मीना निवासी डीजल कॉलोनी, आलमबाग के हैं। इसके बाद नंबर धारक से संपर्क कर पूछताछ के लिए आलमबाग कोतवाली बुलाया गया। हरिकेश मीना के साथ उनका बेटा मनराज मीना भी पहुंचा। पूछताछ में सामने आया कि दोनों मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल मनराज मीना कर रहा था। जब मोबाइल की जांच की गयी तो संदिग्ध चैट और रुपयों के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला।

सभी चैट के स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस ने पहले मनराज मीना को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद साइबर सेल के जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी, जिस पर कार्रवाई के आदेश हुए। एसीपी साइबर सेल ने कार्रवाई के लिए एक रिपोर्ट आलमबाग कोतवाली भेजी। बीट प्रभारी बरहा उपनिरीक्षक अवनीश कुमार ने आलमबाग कोतवाली में मनराज मीना के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी है।

विराट कोहली का 'बाबा जी का ठुल्लू' डांस वायरल: डीकॉक के आउट होते ही फील्ड पर मचाया धमाल, वीडियो ने तोड़ा सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड!
रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को हुआ। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट पर 358 रन बनाए, लेकिन साउथ अफ्रीका ने शानदार चेज के दम पर 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का जलवा तो छाया ही रहा, लेकिन फील्डिंग के दौरान उनका एक मजेदार जश्न सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

विराट की शतकीय पारी: 53वां वनडे टन, सचिन को पीछे छोड़ा रिकॉर्ड

पहले भारत को टॉस हारकर बल्लेबाजी करनी पड़ी। शुरुआती झटके के बावजूद विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। विराट ने 93 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की सहायता से 102 रन ठोके। यह उनका वनडे क्रिकेट में 53वां शतक था, जो उन्हें इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बना दिया। रांची वनडे में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद यह लगातार दूसरा शतक था। रुतुराज ने भी अपनी पहली वनडे सेंचुरी (105 रन, 83 गेंद) जड़कर कमाल किया, जबकि कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 66 रनों से अंतिम ओवरों में रन गति बढ़ाई।

डीकॉक का जल्दी पतन: अर्शदीप की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत ही खराब हो गई। ओपनर क्विंटन डीकॉक, जो वनडे में भारत के खिलाफ खतरनाक साबित होते रहे हैं, सिर्फ 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने फुल लेंथ की गेंद पर उन्हें मिड-ऑन पर वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। यह विकेट भारत के लिए राहत की सांस था, क्योंकि डीकॉक की आक्रामक शुरुआत चेज को आसान बना सकती थी।

https://twitter.com/RCBTweets/status/1996207824528171125?s=20

विराट का अनोखा जश्न: 'बाबा जी का ठुल्लू' पोज ने चुराई लाइमलाइट

जैसे ही सुंदर ने कैच लपका, कैमरा फील्डिंग कर रहे विराट कोहली पर घूम गया। विराट ने तुरंत हाथों को सांप की तरह लहराते हुए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का सिग्नेचर 'बाबा जी का ठुल्लू' पोज कर दिया। यह मजाकिया अंदाज देख स्टेडियम में मौजूद 60,000 से ज्यादा फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस विराट की मस्ती को सराहते हुए मीम्स बना रहे हैं। विराट का यह जश्न न सिर्फ मैच का हाइलाइट बना, बल्कि साबित करता है कि फील्ड पर भी वे दर्शकों को एंटरटेन करना नहीं भूलते।

साउथ अफ्रीका की शानदार वापसी: मार्कराम के शतक से भारत हारा

डीकॉक के जाने के बाद एडेन मार्कराम ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 88 गेंदों पर नाबाद 110 रनों की पारी खेली, जिसमें शानदार स्ट्रोक प्ले शामिल था। टेम्बा बावुमा (46) और मैथ्यू ब्रीट्जके (68) ने भी अहम योगदान दिया। डेवाल्ड ब्रेविस की 54 रनों की तेज पारी ने चेज को आसान बनाया। भारत की ओर से अर्शदीप और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन ओस के कारण गेंदबाजी मुश्किल रही। अंत में कोर्बिन बोश ने आखिरी रन बनाकर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई। यह उनका वनडे में तीसरा सबसे बड़ा सफल चेज था।

मैच के बाद विराट ने कहा, "शतक के बावजूद टीम की हार दुखद है, लेकिन फील्ड पर माहौल हल्का रखना जरूरी है।" अब सीरीज का फैसला तीसरे वनडे पर होगा। फैंस विराट के वीडियो को देखते हुए कमेंट्स की बौछार लगा रहे हैं - "किंग कोहली का स्वैग लेवल 1000!"

गोंडा में छेड़खानी कर रहे ई रिक्शा चालक को महिला ने चप्पलों से पीटा, विडियो में हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया आरोपी
गोंडा, अमृत विचार: नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौराहे पर सामान खरीद रही महिला से छेड़खानी करना ई रिक्शा चालक को भारी पड़ गया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। रिक्शा चालक की पिटाई होता देख मौके पर भीड़ जुट गयी। हालांकि पिटने के बाद रिक्शा चालक हाथ जोड़कर महिला से माफी मांगता नजर आया। पिटाई और माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला मंगलवार की शाम अंबेडकर चौराहे के के समीप स्थित आधार सेवा केंद्र के पास खड़ी होकर की समान की खरीददारी कर रही थी। इसी बीच एक ई रिक्शा चालक महिला के बगल में पहुंचा और उससे छेड़छाड़‌ करने लगा। महिला का आरोप है कि रिक्शा चालक शराब के नशे में था और उससे कह रहा था कि मोबाइल ले लो, हमसे बात करो पैसा न हो तो हमसे पैसा ले लो।

पहले तो महिला ने उसे नजरअंदाज करने की कोशिश लेकिन जब वह गाली गलौज करने लगा तो महिला का धैर्य जवाब दे गया। उसने हिम्मत दिखाते हुए रिक्शा चालक को पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। रिक्शा चालक को पिटता देख मौके पर भीड‌ जुट गयी।  मामला उल्टा पड़ता देख रिक्शा चालक ने महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद महिला अपने घर चली गयी। रिक्शा चालक की पिटाई का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में जब नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी से जानकारी की गयी तो उन्होने कहा कि इनके पास किसी ने शिकायत नहीं की है।

ये भी पढ़े : मदरसों पर कार्रवाई के बाद नेपाल सीमा के स्कूलों का कायाकल्प, वाइब्रेंट विलेज योजना में सीमावर्ती इलाकों पर सीएम का खास ध्यान

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने वीडियो शेयर कर वनडे रिटायरमेंट की अटकलों पर लगाया विराम
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2025 में टी20 फॉर्मेट में हिस्सा ले रही है। दूसरी ओर, प्रशंसक बेसब्री से अक्टूबर में शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। इस उत्साह का मुख्य कारण हैं वनडे कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें जोरों पर थीं, लेकिन अब रोहित ने खुद एक सोशल मीडिया वीडियो के जरिए इन अफवाहों को खत्म कर दिया है।

रोहित ने प्रैक्टिस सत्र का वीडियो किया साझा

भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां उसे तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसकी तैयारी के लिए रोहित शर्मा ने अभी से कमर कस ली है। उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, "फिर से मैदान पर, ये एहसास वाकई शानदार है।" भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को खेलना है। ऐसे में रोहित का इस सीरीज में कप्तानी के साथ खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DOdpz-XgdUI/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सीरीज में भी दिख सकते हैं रोहित

ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम भारत दौरे पर दो अनौपचारिक टेस्ट के अलावा तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। चूंकि रोहित लंबे समय से मैदान से दूर हैं, माना जा रहा है कि वह इस सीरीज में हिस्सा लेकर ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपनी फॉर्म और फिटनेस को परख सकते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, और 7 मई 2025 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

यह भी पढ़ेंः Sushila Karki: जानें कौन हैं सुशीला कार्की? नेपाल में जेन-जी प्रदर्शनों के बीच बन सकती हैं कार्यवाहक पीएम, भारत से है रिलेशन

कानपुर: युवक की हत्या का वीडियो बनाने वाला भी गया जेल, अब मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी के शिवकटरा में कार चालक ऋषिकेश उर्फ सोना की गला काटकर हत्या व शव गंगा में फेंकने में फरार दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून वाले कपड़े भी पुलिस ने बरामद किया है। जेल भेजा गया आरोपी हत्या के दौरान वीडियो बना रहा था। पुलिस अब मुख्य आरोपी व अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

शिवकटरा हरिजन बस्ती निवासी 22 वर्षीय ऋषिकेश की बीती 29 अगस्त की रात काकोरी के जंगल में पीटने के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद आरोपियों ने शव गंगा में फेंक दिया था। ऋषिकेश को उसके दोस्त ही अगवा कर जंगल ले गए थे और वहां उसे निर्वस्त्र कर पीटा था।

इसके बाद टुकड़ों में शव बोरी में भरकर ई-रिक्शा से जाजमऊ ले जाकर गंगा पुल से फेंका था। 30 अगस्त की रात तक जब युवक के बारे में कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को शिवकटरा केसा हाउस के पास मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, काकोरी कैंट का आकाश उर्फ कालू और रिशू वर्मा को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पवन निषाद ने ऋषिकेश का बहन से प्रेम संबंध होने से अपने भाई बॉबी व साथी सत्यम और डेनी समेत अन्य के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने चारों को जेल भेजा और मुख्य आरोपी पवन, उसका भाई बॉबी व दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी। इसी बीच गुरुवार को पुलिस ने पवन के भाई बॉबी और डैनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर काकोरी जंगल ले जाकर चाकू और खून लगे कपड़े भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पवन ने जब हत्या की बॉबी ही मोबाइल से वीडियो बना रहा था। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बॉबी और डैनी को जेल भेजने के बाद मुख्य आरोपी पवन व उसके साथियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भारी बारिश बनी आफत: कार समेत चार बहे, टूटा कई गांवों का संपर्क
जगदलपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुल पार करने के दौरान एक कार के पानी में बहने से उसमें सवार दंपति और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में बीजापुर जिले में नदी पार करते समय एक व्यक्ति बह गया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जगदलपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस्तर जिले में मंगलवार शाम कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ग्रस्त कांगेर नाला पार करते समय एक कार के तेज बहाव में बह जाने से एक परिवार के चार सदस्य डूब गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश कुमार जी (43), उनकी पत्नी पवित्रा (40) और उनकी दो बेटियों सौजन्या (सात) और सौमैय्या (चार) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कार चालक लाला यदु ने एक पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाई। बाद में उसे नाले से बाहर निकाला गया।

अधिकारी ने बताया कि राजेश तमिलनाडु के मूल निवासी थे और रायपुर में ठेकेदार के तौर पर काम करते थे। परिवार बस्तर घूमने गया था। उन्होंने बताया कि जब वह कांगेर नाला पार कर रहे थे तब उनकी कार नाले में डूब गई। नदी का जलस्तर कम होने के बाद मंगलवार देर शाम चारों के शव बाहर निकाले गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में, मंगलवार को बीजापुर जिले में उफनती चेरपाल नदी को पार करते समय एक व्यक्ति बह गया। उसकी तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के बस्तर संभाग में पिछले 36 घंटों के दौरान हो रही बारिश से क्षेत्र के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं।

राज्य शासन ने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने और राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए सतर्क रहने कहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में पिछले 36 घंटों में 68 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर, नाव और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। राजस्व सचिव कंगाले ने मुख्यमंत्री को बताया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंड में प्रशासन लगातार राहत कार्य संचालित कर रहा है। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के मांदर गांव से 21 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं, लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर और नाव की सहायता से ग्रामीणों को बचा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

बीते 24 घंटों में 68 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने संभाग के सभी कलेक्टरों को निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क करने और सुरक्षित स्थानों पर जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में जुटे प्रशासनिक अमले, एसडीआरएफ और पुलिस बल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जनता की सुरक्षा की खातिर हरसंभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। साय ने कहा, ''जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैंने प्रशासनिक अधिकारियों और एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने और आवश्यकता अनुरूप प्रभावितों को सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।''

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड: ज्वलनशील पदार्थ मिलने, नए वीडियो सामने आने से मामले में नया मोड़ आया
नोएडा। निक्की भाटी संदिग्ध दहेज हत्या मामले में जांच के दौरान उसके कमरे से ज्वलनशील पदार्थ बरामद होने और नए वीडियो क्लिप सामने आने के बाद नया मोड़ आ गया है, जिसके बाद पुलिस 21 अगस्त की घटना के घटनाक्रम पर फिर से गौर कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। जांच में शामिल अधिकारी ने बताया कि निक्की के कमरे से मिले ज्वलनशील पदार्थ को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस 21 अगस्त की घटना के सिलसिले में सार्वजनिक हुए कई छोटे वीडियो क्लिप को भी एकत्रित करके उनकी जांच कर रही है। नए जांच निष्कर्ष पूर्व में लगाए गए इन आरोपों से अलग प्रतीत होते हैं कि निक्की (26) को उसके पति विपिन भाटी और ससुराल वालों ने ज्वलनशील तरल पदार्थ से आग लगा दी थी।

पुलिस निक्की की बहन कंचन के बयान की भी दोबारा जांच करेगी, जिसने कथित घटना का वीडियो बनाया था, प्राथमिकी दर्ज कराई थी और मामले में हस्तक्षेप करने का दावा किया था। कंचन की शादी निक्की के देवर रोहित भाटी से हुई है। विपिन, रोहित, निक्की के ससुर सत्यवीर और सास दया को पिछले बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती पूछताछ के बाद नए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक वीडियो में सास झगड़े के दौरान निक्की और विपिन को अलग करती हुई दिखाई दे रही है और दूसरा वीडियो कथित तौर पर कंचन ने बनाया है जिसमें किसी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘ये क्या कर लिया’’। अब कंचन के बयान की दोबारा जांच की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि अब तक दोनों परिवारों के कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का विश्लेषण कर रही है, जिसमें विपिन घटना से कुछ मिनट पहले अपने घर के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा, पुलिस ग्रेटर नोएडा के जारचा इलाके में पिछले साल अक्टूबर में विपिन के खिलाफ दर्ज हमले के एक अलग मामले की भी जांच कर रही है।

विपिन और उसके सहयोगी तुषार के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में पास के आनंदपुर गांव की 21 वर्षीय प्रीति नामक महिला पर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों पर जबरन महिला का फोन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

निक्की 21 अगस्त को सिरसा गांव में अपने घर में गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में पाई गई थी। दिल्ली में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। जिस निजी अस्पताल में निक्की को सबसे पहले भर्ती कराया गया था, वहां से प्राप्त एक नोट में उल्लेख किया गया था कि वह ‘‘घर में गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से झुलस गई थी’’ और विपिन का चचेरा भाई देवेंद्र उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गया था।

हालांकि, निक्की की बड़ी बहन कंचन ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि विपिन, उसकी मां दया, पिता सतवीर और भाई रोहित ने निक्की को पीटने के बाद जानबूझकर आग लगा दी। कंचन ने आरोप लगाया कि 2016 में उनकी शादी ‘‘बिना दहेज’’ के हुई थी लेकिन बाद में निक्की को कथित रूप से लगातार दहेज उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।

कंचन ने दावा किया कि उसके परिवार ने भाटी परिवार को पहले ही एक स्कॉर्पियो एसयूवी, एक मोटरसाइकिल और आभूषण दे दिए थे, फिर भी उन पर 36 लाख रुपये और एक लग्जरी कार देने का दबाव बनाया जा रहा था। विपिन को 25 अगस्त को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय पैर में गोली मार दी गई थी। विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र ने दावा किया कि वह विपिन के माता-पिता के साथ निक्की को अस्पताल ले गया था।

देवेंद्र ने कहा कि वह बार-बार पानी मांग रही थी और कह रही थी कि उसे घुटन महसूस हो रही है। देवेंद्र ने घटना के समय विपिन के एक स्थानीय दुकान पर मौजूद होने की भी पुष्टि की। निक्की और कंचन के पिता भिखारी सिंह ने विपिन के लिए ‘‘कड़ी से कड़ी सजा’’ की मांग की है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

उन्होंने इन दावों को भी खारिज कर दिया कि उनकी बेटियों की सोशल मीडिया गतिविधियों की वजह से यह घटना हुई। सिंह ने जोर देकर कहा कि रील ‘‘कारण नहीं है’’। सिंह ने कहा कि उन्होंने बेटियों को अपना खर्च चलाने के वास्ते ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए 1.5 लाख रुपये दिए थे। भाटी परिवार के खिलाफ 22 अगस्त को कासना थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Video: घर के बाहर खेल रहा था मासूम बच्चा, पड़ोसी ने कार से रौंदा, CCTV में कैद हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके की पुलिस ने कार सवार युवक पर घर के बाहर खेल रहे साढ़े पांच साल के बच्चे पर कार चढ़ा देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा घटना के कई दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया है। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

आशियाना के सेक्टर आई निवासी हरिद्वार पांडेय ने बताया कि उनका पौत्र शौविक पाण्डेय बीते 10 अगस्त को दोपहर के समय मकान के सामने खड़ा था। साथ में पड़ोस में रहने वाले विनय कुमार उपाध्याय का पुत्र कुशल सौमिल उपाध्याय भी खड़ा था। उसी दौरान मकान के सामने रहने वाले सीएल वर्मा व उनका पुत्र शिवांस वर्मा ने उनके पौत्र को जान से मारने की नीयत से बड़ी तेजी से अपनी कार चढ़ा दी।

इस घटना में पौत्र की कालर बोन व पसलियों की हड्डी टूट गई व गम्भीर चोटें आयी। जिसके बाद आनन फानन में अपने बच्चे को उठाकर सीधे अपोलो सुपर स्पेशलिस्ट में भर्ती कराया जहां पर क्रिटिकल इलाज जारी है। हरिद्वार पांडेय के मुताबिक पहले वह घटना को सामान्य समझ रहे थे लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो यह एक सामान्य घटना ना होकर एक सुनियोजित तरीके से बच्चे को मारने की नीयत से किया गया एक्सीडेन्ट था।

इस मामले में इंस्पेक्टर आशियाना का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार जब थाने पहुंचा, तभी उनकी तहरीर पर तुरंत मुकदमा लिखा गया। उधर, मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी आशीष श्रीवास्तव ने भी परिवार से मुलाकात की है।