salman khan - Amrit Vichar

Matrubhumi Song Release: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का रोमांटिक ट्रैक हुआ आउट, कहानी में जोड़ेगा इमोशनल गहराई
मुंबई। सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने अपनी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना 'मेरा जी नहीं भरा' रिलीज कर दिया है। ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया यह गाना युद्ध की अफरा-तफरी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को बखूबी दिखाता है। सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'मेरा जी नहीं भरा' एक प्यारा सा रोमांटिक गाना है जो फिल्म की कहानी में भावनाओं का एक नया मोड़ लेकर आता है।

इसके विजुअल्स आँखों को सुकून देने वाले हैं और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं, जो लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी निखारते हैं और फिल्म की दुनिया में एक इमोशनल गहराई जोड़ते हैं। श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा इस दिल छू लेने वाले गाने के लिए साथ आए हैं। इस ट्रैक को शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप ज़ीस्त ने लिखे हैं। शबीना खान की कोरियोग्राफी इस गाने में एक अलग ही खूबसूरती और ग्रेस जोड़ती है।

'फर्रे' और 'क्लास' व 'स्ट्रेंज सिटी' जैसी ओटीटी सीरीज़ के लिए पहचाने जाने वाले ज़ैन इस रोल के साथ अपनी वर्सेटिलिटी (बहुमुखी प्रतिभा) दिखा रहे हैं। वहीं, अभिश्री सेन इस फिल्म के साथ एक प्रॉमिसिंग डेब्यू कर रही हैं। यह गाना न केवल 'मातृभूमि' में रोमांस का तड़का लगाता है, बल्कि मुश्किल हालातों में प्यार और इंसानियत ढूंढने की इसकी थीम को भी पूरा करता है।

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस', बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें :

Ramayan: टीवी के लक्ष्मण सुनील लहरी ने रामायण को बताया बड़ी फिल्म, भगवान् राम को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Matrubhoomi Song:सलमान खान-चित्रांगदा की जबरदस्त केमिस्ट्री, फिल्म का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' का गाना 'चांद देख लेना' गाना रिलीज़ हो गया है। सलमान खान फिल्म्स ने 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' से सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया पूरा गाना "चांद देख लेना" रिलीज कर दिया है।

यह गाना चांद के इमोशनल महत्व को बहुत खूबसूरती से दिखाता है, जो ईद और करवा चौथ दोनों का ही एक बड़ा हिस्सा है। जहाँ ईद पर चांद का दिखना जश्न और मिलन का प्रतीक है, वहीं करवा चौथ पर यह प्यार, इंतज़ार और भरोसे को दिखाता है।

"चांद देख लेना" इन दोनों परंपराओं को भावनाओं और उम्मीद के जरिए एक साथ पिरोता है। फिल्म के टाइटल ट्रैक "मातृभूमि" को लोगों ने खूब पसंद किया और इसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। फिर वेलेंटाइन डे पर "मैं हूँ" गाना आया और अब इस नए गाने "चांद देख लेना" ने फिल्म की कहानी और इसके म्यूज़िक को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। हिमेश रेशमिया के संगीत से सजा यह गाना बॉलीवुड के पुराने और सच्चे प्यार की याद दिलाता है। यह गाना एक सैनिक की ड्यूटी और उसके रिश्तों के बीच के इमोशनल सफर को बहुत ही खूबसूरती से दिखाता है।

वीडियो में चित्रांगदा सिंह का किरदार एक फौजी की पत्नी की हिम्मत और सब्र को दिखाता है, जो सरहद पर तैनात अपने पति (सलमान खान) का घर लौटने का इंतज़ार करती हैं। यह गाना उन परिवारों की ताकत को सलाम करता है जो देश की रक्षा करने वालों के पीछे चट्टान बनकर खड़े रहते हैं। संगीत की दुनिया में कुछ नया करने के लिए, सलमान खान ने इस गाने के जरिए नए टैलेंट को मौका दिया है।

"चांद देख लेना" को युवा गायक निहाल टौरो, जो अपने आध्यात्मिक भजनों और कीर्तनों के लिए मशहूर हैं, और अंकोना मुखर्जी ने गाया है। सलमान खान ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए इन दोनों गायकों को मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक बड़ा ब्रेक दिया है। पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, लेकिन अब इसे बदलकर 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' कर दिया गया है।

यह बदलाव फिल्म की कहानी के पीछे छिपे गहरे जज्बात और जंग के बीच इंसानियत के संदेश को दिखाने के लिए किया गया है। 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, कुर्बानी और मुश्किलों से लड़ने की एक सच्ची झलक पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक बहुत ही अहम रोल में नज़र आएंगी।

ये भी पढ़ें  :

'सरके चुनर' पर विवाद गहराया, NCW ने नोरा फतेही, संजय दत्त को जारी किया समन, सिंगर ने मांगी माफ़ी

Salim Khan Health Update : सलीम खान की तबीयत में सुधार, सलमान खान के फैमली डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक एवं सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत में सुधार हो रहा है। सलीम खान को तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उनके पारिवारिक चिकित्सक डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे थे। नब्बे वर्षीय सलीम खान को मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलावती अस्पताल के चिकित्सक ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी तबीयत अब बेहतर है।

डॉ. जलील पारकर ने बताया कि जब सलीम खान को अस्पताल लाया गया था, तो वह होश में थे। सब ठीक था। कोई दिक्कत नहीं थी। थोड़ा सा ब्रेन हेमरेज हुआ था। सर्जरी की जरूरत नहीं है। आज सुबह उनका एक प्रोजीसर न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने किया है। न्यूरोलॉजिस्ट उनका इलाज कर रहे हैं। उनकी तबीयत स्थिर है।

सूत्रों ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत मेनन शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। डॉ. पारकर ने संवाददाताओं से कहा कि श्री सलीम खान पर इलाज का ठीक-ठाक असर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर रिकवरी उम्मीद के मुताबिक होती रही तो गुरुवार तक वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने की उम्मीद है। उनके दाखिल होने के बाद सलमान खान, अलवीरा अग्निहोत्री और आयुष शर्मा समेत परिवार के सदस्य अस्पताल गये। परिवार ने इस दौरान लोगों से निजता बनाये रखने की अपील की है। सलीम खान का हाल जानने वालों का सिलसिला भी लगातार जारी है।

परिवार के अलावा फिल्मी जगत के कई लोग सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। दिग्गज लेखक जावेद अख्तर आज सुबह एक बार फिर सलीम खान से मिलने पहुंचे। सलीम खान ने 1970 के दशक में जावेद अख्तर के साथ मिलकर शोले और जैसी कई बेहतरीन फिल्मों की पटकथा और डॉयलॉग लिखे हैं।

ये भी पढ़ें :

T20 World Cup एंथम में दिखाई देगी नई भारत आर्मी, प्राइम वीडियो के टाइटल ट्रैक को किया जायेगा रिलीज

वैलेंटाइन स्पेशल : सलमान खान ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा, 'बैटल ऑफ गलवान' का गाना 'मैं हूं' रिलीज़
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का गाना 'मैं हूं' रिलीज़ हो गया है। "मातृभूमि" को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, अब 'सलमान खान फिल्म्स' ने 'बैटल ऑफ गलवान' से सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक "मैं हूँ" पेश किया है।

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह पूरा गाना अब रिलीज हो चुका है और यह फिल्म की भावनाओं को खूबसूरती से समेटे हुए है। सोशल मीडिया हैंडल पर गाना शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,"मैं हूँ" एक रिश्ते के भीतर के प्यार को बखूबी दर्शाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए हँसी-खुशी के पलों से लेकर अकेलेपन और खामोश इंतज़ार तक का सफर दिखाया गया है।

यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बड़ी कोमलता से पेश करता है।घर पर बिताए खुशनुमा दिनों की गर्माहट और फिर ड्यूटी की पुकार पर होने वाली जुदाई का वो मीठा सा दर्द। यह इमोशनल बदलाव कहानी में इस तरह पिरोया गया है कि गाना दिल को छू लेने वाला और बेहद मार्मिक बन जाता है। अयान लाल, जो इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर भी हैं, उन्होंने एक ऐसी सुकून देने वाली धुन दी है जो गाना खत्म होने के बाद भी ज़हन में बनी रहती है।

श्रेया घोषाल और अयान लाल की आवाज़ ने इस ट्रैक की भावनाओं को और भी गहरा बना दिया है। वहीं, अयान लाल और शब्बीर अहमद के लिखे बोल बहुत ही सटीक और दिल को छू लेने वाले हैं, जो एक फौजी के पीछे खड़े उसके परिवार की कुर्बानियों और उनकी खामोश ताकत को बयां करते हैं।

'बैटल ऑफ गलवान' का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है, और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की एक सच्ची तस्वीर पेश करने का वादा करती है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नज़र आएंगी।

ये भी पढ़ें :

अजय देवगन की आवाज़ में 'Shatak' का ट्रेलर रिलीज, फिल्म RSS के 100 साल की कहानी

अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए ASP अनुज चौधरी, इतनी रकम का किया ऐलान
लखनऊ। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल पर लगभग 9 करोड़ रुपए का कर्ज है। फिल्म जगत के तमाम सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस बीच फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एएसपी अनुज चौधरी ने भी मदद की बात कही है।

राजपाल यादव के इस मुश्किल वक्त में कई हस्तियां आगे आई हैं। सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, तेज प्रताप यादव समेत अन्य कई हस्तियों ने मदद का ऐलान किया है। सोनू सूद ने फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट देने की बात कही, जबकि तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपए की सहायता दी। अब इस सूची में नया नाम फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एसपी एएसपी अनुज चौधरी का भी जुड़ गया है।

अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने हमें सालों तक हंसाया, मुश्किल वक्त में मुस्कुराने की वजह दी। जो लोगों को खुशी देते हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। मैं राजपाल की कॉमेडी और आध्यात्मिक विचारों से व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हूं।"

उन्होंने एक वाक्य का जिक्र करते हुए कहा, "जीवन का एक भी सेकंड व्यर्थ न गंवाएं, क्योंकि वह वापस नहीं आता। मैं अपनी सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा करता हूं। यह राशि बड़ी नहीं है, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार मदद करना चाहता हूं।"

यह केस साल 2010 में शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज नहीं चुका पाए, ब्याज और पेनल्टी बढ़ने से राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई। कोर्ट ने कई मौके दिए, लेकिन पूरा न होने पर 6 महीने की सजा सुनाई गई। फरवरी 2026 में सरेंडर करने के बाद से वह जेल में हैं।

Maatrubhumi Song: बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज़, देशभक्ति भाव के साथ दिखा सलमान खान का फौजी अवतार
मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना 'मातृभूमि' रिलीज़ हो गया है। बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना मातृभूमि रिलीज़ कर दिया है। इस गाने में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देती हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी नैचुरल और जुड़ाव भरी लगती है।

दोनों को दो छोटे बच्चों के साथ एक परिवार के रूप में दिखाया गया है, जहां घर के सुकून भरे पल और गलवान की जंग के कड़े दृश्य साथ-साथ चलते हैं। मातृभूमि गाते हुए परिवार के ये सीन ड्यूटी और संघर्ष के पलों से जुड़ते हैं, जो प्यार, बलिदान और देशसेवा के भाव को और भी गहराई से सामने लाते हैं। गाना मातृभूमि को हिमेश रेशमिया ने कंपोज़ किया है।

हिमेश रेशमिया ने बताया कि बैटल ऑफ गलवान के लिए मातृभूमि बनाना उनके लिए काफी इमोशनल रहा। उन्होंने कहा कि गाने की फील सेना की बीट्स और उनकी एनर्जी से आई है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के साथ काम करना खास था, और सलमान खान के साथ फिर से जुड़ना, साथ ही सलमान खान फिल्म्स म्यूज़िक लेबल से गाने का रिलीज़ होना, इस पूरे सफर को और भी स्पेशल बना देता है।

गाना मातृभूमि के बोल समीर अंजन ने लिखे हैं, जबकि इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज़ दी है।बैटल ऑफ गलवान को सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। इसका म्यूज़िक सलमान खान फिल्म्स म्यूज़िक लेबल से रिलीज़ हुआ है और सोनी म्यूज़िक इंडिया इसकी ऑफिशियल म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर है।

ये भी पढ़ें :

KRK Arrested : फिल्म एक्टर KRK को Mumbai Police ने किया गिरफ्तार, ओशिवारा फायरिंग मामले में एक्टर ने कबूला जुर्म

बॉलीवुड 2026: ब्लॉकबस्टर का तूफान! रामायण, किंग, धुरंधर 2 और बैटल ऑफ गलवान से होगा धमाकेदार कमबैक
मुंबईः सिनेमाघरों में मिले-जुले प्रदर्शन वाले साल के बाद हिंदी फिल्म उद्योग को उम्मीद है कि वर्ष 2026 बॉक्स ऑफिस पर बेहतर साबित होगा। इस साल कई बड़े बजट और चर्चित फिल्मों की रिलीज से कारोबार में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। इस साल कई बड़ी फिल्मों के रिलीज होंगी जिनमें सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान', शाहरुख खान की 'किंग' भी शामिल है। साथ ही, बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्म 'धुरंधर” का दूसरा भाग 20 मार्च को सिनेमाघरों में आएगा।

फिल्म 'एनिमल' के अभिनेता रणबीर कपूर “रामायण” के जरिए बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी करेंगे। यह फिल्म भारत में बनी अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और अभिनेता विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। हिंदी फिल्म उद्योग के लिए साल की शुरुआत भी सकारात्मक संकेतों के साथ हुई है। श्रीराम राघवन की 1971 भारत पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित बायोपिक 'इक्कीस' को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। 'इक्कीस' के बाद दर्शकों को सनी देओल अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' देखने को मिलेगी। यह फिल्म भी उक्त युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के चौथे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत में 700 करोड़ रुपये से अधिक और वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का हाल ही में पहला ट्रेलर जारी किया गया है।

वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सिनेमाघरों के मालिक वितरक-प्रदर्शक अक्षय राठी को उम्मीद है कि 2026 में हर महीने एक ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म होगी। राठी ने बताया, " यह फिल्मों की एक बेहद रोमांचक सूची है। हमारे पास भारी कमाई करने वाली बड़ी फिल्में हैं और 2026 भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे ऐतिहासिक वर्षों में से एक साबित हो सकता है। 'धुरंधर' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह के बाद इस बात की पूरी संभावना है कि 'धुरंधर 2' पहले दिन बेहतरीन कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनेगी।"

राठी ने कहा, "'लव एंड वॉर' और रणबीर कपूर और यश अभिनीत 'रामायण' जैसी फिल्में रोमांचक लग रही हैं।" उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में आई "पठान", "जवान" और "डंकी" जैसी शानदार फिल्मों के बाद अब शाहरुख "किंग" के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। राठी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​अभिनीत 'वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' और डेविड धवन द्वारा निर्देशित 'है जवानी तो इश्क होना है' जैसी संभावित हिट फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। व्यापार विश्लेषक गिरीश वानखेड़े का कहना है कि 2026 में फ्रैंचाइजी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाएंगी।

वानखेड़े के कहा, "वर्ष 2025 में विभिन्न भाषाओं में आई 31 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है और इस साल फ्रेंचाइजी, स्टैंडअलोन(फिल्म जिसकी कहानी एपने आप में पूरी हो) फिल्मों और कुछ अप्रत्याशित हिट फिल्मों के कारण ऐसी फिल्मों की संख्या और भी अधिक होगी।" देओल की "बॉर्डर 2" के बाद एक और बड़ी फिल्म "लाहोर 1947" रिलीज होगी और फिर आलिया भट्ट-शारवरी अभिनीत जासूसी फिल्म "अल्फा" भी पर्दे पर अपना जादू बिखेरेगी।

अजय देवगन दो अक्टूबर को 'दृश्यम 3' के तीसरे भाग के साथ वापसी कर रहे हैं और अक्षय कुमार दिसंबर में 'वेलकम टू द जंगल' के साथ लौटेंगे। इसके अलावा, रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' , 27 फरवरी और रजनीकांत की 'जेलर 2' जून में सिनेमाघरों में आएगी। बिहार के एक फिल्म प्रदर्शक विशेक चौहान ने कहा कि 2026 निश्चित रूप से "बड़ा" और "बेहतर" होगा। पीवीआर आईएनओएक्स पिक्चर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल ज्ञानचंदानी ने बताया, “'किंग', 'रामायण', 'लव एंड वॉर', 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और कुछ अन्य फिल्में रिलीज हो रही हैं। मुझे लगता है कि अगला साल इस साल से कहीं अधिक बड़ा होगा।”

उन्होंने बताया कि दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग से प्रभास की "द राजा साहब" फिल्म रिलीज होगी। साथ ही "जना नायकुडु" तमिल अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म होगी। दोनों फिल्में 9 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। मार्च में, यश अभिनीत 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स', राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी', जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रांशांत नील की फिल्म, 'एनटीआरनील'(अस्थायी नाम), कमल हासन की फिल्म 'केएच 237'(अस्थायी नाम), तथा प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' पर्दे पर अपना जादू बिखेरेंगी।

@60 के हुए सलमाल खानः बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, कैमरों के सामने काटा केक, धोनी-दत्त ने बढ़ाई रौनक
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर अपना 60वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। इस मौके पर अभिनेता संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। सलमान और उनके परिवार के सदस्य शाम को 'अर्पिता फार्म्स' पहुंच गए थे। इन परिजनों में सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान, भाई सोहेल खान और अरबाज खान के अलावा अरबाज की पत्नी शूरा खान, सलमान की बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान अग्निहोत्री, भतीजे अरहान खान, निर्वाण खान, भांजा आहिल और भांजी आयत शामिल थे। अर्पिता फार्म्स मुंबई से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित है। रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और दोनों बेटे रियान और राहिल के साथ पहुंचे।

इसके अलावा महेश मांजरेकर, संगीता बिजलानी, रमेश तौरानी, निखिल द्विवेदी और हुमा कुरैशी भी समारोह में शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान कुछ देर के लिए बाहर आए और 'पैपराज़ी' के साथ केक काटा। हर साल 27 दिसंबर को सलमान अपना जन्मदिन फार्महाउस पर ही मनाते हैं। इस दिन उनकी भांजी आयत का भी जन्मदिन होता है।

बीती शाम मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को सलमान के जन्मदिन के खास संदेश के साथ रोशन किया गया, जिसमें उनकी तस्वीर के साथ लिखा था - ‘‘हैप्पी बर्थडे, भाई।’’

सलमान खान ने 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अभिनय की शुरुआत की थी और वह पिछले तीन दशकों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। इन वर्षों में उन्होंने कॉमेडी, एक्शन, पारिवारिक ड्रामा, रोमांस और गंभीर संजिदा भूमिकाओं सहित अभिनय के विविध रूपों में किया है और उनके चाहने वालों की संख्या बेशुमार है। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘अंदाज अपना अपना’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘पार्टनर’, ‘नो एंट्री’, ‘साजन’ और ‘हम आपके हैं कौन..!’

जैसी कई फिल्में शामिल हैं। सलमान अब फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे जो भारत की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक पर आधारित है, जिसे बिना एक भी गोली चलाए लड़ा गया था। यह लड़ाई समुद्र तल से 15,000 फुट की ऊंचाई पर हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ के लिए मशहूर अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Salman Khan 60th birthday: सलमान खान की IMDb पर टॉप रेटेड फिल्में, जिन्होंने बनाया उन्हें बॉलीवुड का 'भाईजान'
Salman Khan 60th birthday:  बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान आज 60 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर को जन्मे इस सुपरस्टार को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। सलमान ने तीन दशकों से ज्यादा के करियर में अनगिनत हिट फिल्में दी हैं, जिनके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। फिटनेस आइकन के रूप में मशहूर सलमान की धमाकेदार पर्सनालिटी और स्टार पावर ऐसी है कि फिल्म का परफॉर्मेंस चाहे जैसा हो, उनका क्रेज कभी कम नहीं होता। उनके 60वें जन्मदिन पर हम लेकर आए हैं उनकी वो चुनिंदा फिल्में, जो IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाकर उनके सुपरस्टारडम की नींव बनीं और उनके किरदारों को अमर कर दिया।

1. बजरंगी भाईजान (IMDb: 8.1)

सलमान की करियर की सबसे हाई रेटेड फिल्म! 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान ने पवन कुमार चतुर्वेदी उर्फ बजरंगी का रोल प्ले किया, जो एक नेकदिल हनुमान भक्त है। पाकिस्तानी बच्ची को उसके घर पहुंचाने की भावुक कहानी ने दुनिया भर में दिल जीते। कबीर खान के डायरेक्शन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और छोटी हरशाली मल्होत्रा के साथ सलमान की परफॉर्मेंस लाजवाब थी। बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट, ये फिल्म आज भी देखकर आंखें नम हो जाती हैं।

2. अंदाज़ अपना अपना (IMDb: 8.0)

90 के दशक की ये कॉमेडी आज कल्ट क्लासिक है। सलमान और आमिर खान की जोड़ी ने स्क्रीन पर धमाल मचाया। प्रेम का किरदार निभाते सलमान की मासूमियत और कॉमिक टाइमिंग बेमिसाल थी। रिलीज के समय भले फ्लॉप रही, लेकिन अब टीवी और ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार है। डायलॉग्स आज भी मुंह जुबानी याद हैं!

3. हम आपके हैं कौन (IMDb: 7.5)

सलमान-माधुरी की सुपरहिट जोड़ी की ये फैमिली ड्रामा बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक। प्रेम और निशा की लव स्टोरी ने रोमांस की नई परिभाषा लिखी। सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में फैमिली वैल्यूज और गानों का तड़का ने इसे सदाबहार बना दिया। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर!

4. बाग़बान (IMDb: 7.4)

अमिताभ-हेमा की इस इमोशनल फैमिली ड्रामा में सलमान का स्पेशल रोल सबसे यादगार है। गोद लिए बेटे के किरदार में उन्होंने बुजुर्ग माता-पिता का साथ निभाकर सबके दिल जीते। फिल्म की थीम माता-पिता और बच्चों के रिश्ते पर थी, जो आज भी रिलेवेंट है। टीवी पर सबसे ज्यादा रिपीट होने वाली फिल्मों में से एक।

5. मैंने प्यार किया (IMDb: 7.3)

सलमान को सुपरस्टार बनाने वाली ये डेब्यू हिट फिल्म! भाग्यश्री के साथ उनकी केमिस्ट्री और प्रेम का रोल ने युवाओं के दिलों पर राज किया। सूरज बड़जात्या की इस रोमांटिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े और सलमान को ओवरनाइट स्टार बना दिया। गाने आज भी सुपरहिट हैं!

सलमान खान की ये फिल्में न सिर्फ हाई रेटेड हैं, बल्कि उनके करियर की मील का पत्थर भी।

'60 की उम्र में भी फिट और फैबुलस', सलमान खान की जन्मदिन से पहले धमाकेदार फिटनेस गोल्स
बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाने वाले हैं। इस खास मौके से ठीक छह दिन पहले भाईजान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनकी जबरदस्त मस्कुलर बॉडी और परफेक्ट फिटनेस साफ झलक रही है। इन फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया और सभी उन्हें हमेशा यूं ही एनर्जेटिक और हेल्दी रहने की दुआएं दे रहे हैं। सलमान ने एक बार फिर दिखा दिया कि उनके लिए उम्र महज एक आंकड़ा है – असली ताकत मेहनत और डेडिकेशन में छिपी है!

भाईजान की दिली तमन्ना

तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, "काश मैं 60 की उम्र में ऐसा दिख सकूं! अब से सिर्फ 6 दिन बाद..."। जिम में क्लिक की गईं इन इमेजेस में वे ब्लैक वेस्ट और ब्लू शॉर्ट्स में कॉन्फिडेंट पोज देते दिखे, क्लीन शेव्ड लुक के साथ उनकी टोन्ड मसल्स कमाल की लग रही हैं। पोस्ट आते ही फैंस की तारीफों का सैलाब आ गया। एक फैन ने लिखा, "भाई आप तो अभी भी 30 के लगते हैं, कोई आपका मुकाबला नहीं!" जबकि दूसरे ने कहा, "इस बार तो कमाल कर दिया भाईजान!"

https://www.instagram.com/p/DSkGtQkCL4a/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

हालिया काम और साथी स्टार्स से तुलना

इस साल शाहरुख खान और आमिर खान भी 60 के हो चुके हैं और उन्होंने अपनी क्लासिक फिल्मों की री-रिलीज से जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वहीं सलमान के बर्थडे पर ऐसी कोई री-रिलीज की खबर नहीं है। काम के मोर्चे पर सलमान हाल ही में पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 को होस्ट करते नजर आए, जहां गौरव खन्ना को विजेता घोषित किया गया।

करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म की तैयारी

अब सलमान अपनी नेक्स्ट मेगा प्रोजेक्ट 'बैटल ऑफ गलवान' में व्यस्त हैं। यह वॉर ड्रामा 2020 के भारत-चीन गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है और अपूर्व लाखिया इसे डायरेक्ट कर रहे हैं, जो 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसे हिट्स के लिए मशहूर हैं। इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि यह उनकी करियर की सबसे फिजिकली डिमांडिंग फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्हें और भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

ऊपर आका, नीचे काका... कुछ यू रहा राजेश खन्ना के जिंदगी का सफर
एक बार सलमान खान ने कहा था कि राजेश खन्ना जैसा स्टारडम कभी किसी का नहीं रहा। यकीनन राजेश खन्ना अपने जीवन में ही मिथ बन गए थे। भारतीय सिनेमा के इतिहास में अगर किसी अभिनेता को ‘सुपरस्टार’ की उपाधि सबसे पहले मिली, तो वह निस्संदेह राजेश खन्ना ही थे। उनका असली नाम जतिन खन्ना था। उनका जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर, पंजाब में हुआ। उन्हें उनके रिश्तेदार चुन्नीलाल खन्ना और लीलावती खन्ना ने गोद लिया और उनका बचपन मुंबई में बीता। मुंबई के गिरगांव में पले-बढ़े जतिन ने सेंट सेबेस्टियन स्कूल में पढ़ाई की, जहां जीतेंद्र उनके सहपाठी थे।

अभिनय के जुनून ने राजेश खन्ना को 1965 के ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट में जीत दिलाई, जिसने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए। उन्होंने 1966 में फिल्म ‘आखिरी खत’ से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें 1969 की फिल्म ‘आराधना’ से मिली जबरदस्त सफलता ने रातों-रात स्टार बना दिया। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर के साथ उनकी जोड़ी और एसडी बर्मन का संगीत, विशेष रूप से ‘मेरे सपनों की रानी’ गीत, चार्टबस्टर बन गए। आराधना की सफलता ने एक ऐसे दौर की शुरुआत की, जिसे ‘राजेश खन्ना युग’ कहा जाता है। 1969 से 1972 के बीच उन्होंने लगातार 15 सोलो सुपरहिट फिल्में देने का एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। इस सुनहरे दौर ने उन्हें ‘काका’ का लोकप्रिय नाम दिया। उनकी अभूतपूर्व सफलता की वजह से उन दिनों एक मुहावरा चल निकला था, ‘ऊपर आका, नीचे काका’। उनकी लोकप्रियता पागलपन की हद तक थी। महिला प्रशंसक उन्हें खून से खत लिखती थीं, उनकी कार को लिपस्टिक से चूमकर लाल कर देती थीं।

राजेश खन्ना अपनी सहज अभिनय शैली और संवाद अदायगी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने विभिन्न शैलियों की फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ सबसे यादगार फिल्मों में ‘आनंद’ (जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला), ‘कटी पतंग’, ‘अमर प्रेम’, ‘सफर’, ‘बावर्ची’, ‘खामोशी’, ‘सौतन’ और ‘नमक हराम’ शामिल हैं। उनकी फिल्मों का संगीत हमेशा हिट रहा, जिसमें किशोर कुमार की आवाज ने चार चांद लगा दिए।

1973 में राजेश खन्ना ने अपने से बहुत छोटी नवोदित अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। उनकी दो बेटियां हुईं, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। हालांकि 1982 में उनके रिश्ते में दरार आ गई और वे अलग रहने लगे।

अभिनय के अलावा, राजेश खन्ना ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने और 1991 से 1996 तक नई दिल्ली से लोकसभा सांसद के रूप में कार्य किया। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में राजेश खन्ना कैंसर से जूझ रहे थे। 18 जुलाई 2012 को 69 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। भले ही बाद में अमिताभ बच्चन और अन्य सितारों ने लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित किए, लेकिन राजेश खन्ना का ‘पहला सुपरस्टार’ का दर्जा हमेशा अमर रहेगा। 2013 में उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान और उनका स्टारडम हमेशा याद किया जाएगा।

बॉडी बनाने और फिटनेस.... सलमान खान के इस हिट गाने ने बच्चों पर डाला अलग इम्पेक्ट, सोहेल खान का खुलसा
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता सोहैल खान ने बताया है कि उनके भाई सलमान खान के सुपरहिट गाना 'ओ ओ जाने जाना' का बच्चों पर जबरदस्त असर हुआ था। सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने सच में लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।

उन्होंने कई शानदार काम किए हैं और अपनी फिल्मी छवि से भी गहरा असर डाला है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है उनका गाना "ओ ओ जाने जाना" में बिना शर्ट दिखना, जिसने पूरी पीढ़ी में बॉडी बनाने का शौक बढ़ाया।

इससे सिर्फ बड़े लोग अपनी बॉडी बनाने और फिट रहने के लिए प्रेरित नहीं हुए, बल्कि बच्चों के मन पर भी इसका असर पड़ा। सोहैल खान ने बताया है कि कैसे बच्चे दूध पीना शुरू कर देते थे क्योंकि वे सलमान जैसी बॉडी पाना चाहते थे।

इस पर बात करते हुए सोहैल ने कहा, "जब हमने 'ओ ओ जाने जाना' किया था… आप जानते हैं कितने बच्चे दूध पीना शुरू कर दिए और उनकी मम्मियां उन्हें कहती थीं, 'सलमान खान जैसी बॉडी चाहिए तो दूध पी।'" उनके लिए, एक्टर्स का फिटनेस दिखाना सिर्फ ग्लैमर नहीं है, बल्कि यह अनुशासन का संदेश है। उन्होंने हा, "यह उनका सेक्स अपील नहीं है। इसे एक अलग नजरिए से देखना चाहिए।

ये भी पढ़े :

Border 2 : 'हाथ में बंदूक, एक्शन से भरपूर' वरुण धवन का फर्स्ट लुक देख...भर जायेगा जोश, भारतीय सैनिक अवतार लोगों को आया पसंद