STF - Amrit Vichar

बाराबंकी : डीआईओएस को राहत, एसटीएफ जांच व ट्रांसफर पर रोक, जानें पूरा मामला
बाराबंकी,अमृत विचार। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने डीआईओएस ओपी त्रिपाठी को बड़ी राहत देते हुए उनके विरुद्ध पारित 15 अप्रैल के आदेश पर रोक लगा दी है। मामला शहर के विवादित सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में सहायक अध्यापक अभय कुमार के दोबारा कार्यभार ग्रहण से जुड़ा है।

कॉलेज प्रबंधक सरदार आलोक सिंह द्वारा डीआईओएस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दाखिल याचिका पर सिंगल बेंच ने एसटीएफ जांच, ट्रांसफर और रिकवरी के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने डबल बेंच में अपील की थी। डबल बेंच ने 7 मई को दिए आदेश में कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि डीआईओएस ने विभागीय नियमों के विरुद्ध कोई कार्य किया है।

न्यायालय ने माना कि अभय कुमार की कार्यमुक्ति और दोबारा कार्यभार ग्रहण में डीआईओएस द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई थी और न ही उनके पक्ष में कोई दोहरा भुगतान हुआ। प्रकरण के अनुसार प्रधानाचार्य शिवचरण गौतम ने अभय कुमार को कार्यमुक्त किया था।

बाद में उन्होंने आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय, छत्तीसगढ़ में मार्च 2025 से जून 2025 तक सेवा देने के बाद 31 अगस्त 2025 को त्यागपत्र देकर 1 सितंबर 2025 को सिटी इंटर कॉलेज में पुनः कार्यभार ग्रहण किया था। मामला संज्ञान में आने पर डीआईओएस ने अभय कुमार के वेतन पर रोक लगाते हुए उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे थे।

लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर फर्जीवाड़े में गिरफ्तार, मुद्रा लोन के नाम पर 100 से अधिक लोगों से करोड़ों की हेराफेरी
लखनऊ, अमृत विचार : एसटीएफ ने मुद्रा लोन के नाम पर 100 से अधिक लोगों से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले बैंक मैनेजर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी नितिन चौधरी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वसंत विहार शाखा में तैनात था। मामले में एसटीएफ पहले ही मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मेट्रो कार्ड और नकदी बरामद हुई है।

एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक नितिन मूल रूप से आजमगढ़ के फूलपुर तहसील के पवई स्थित बागबहार का निवासी है और लखनऊ के खरगापुर में रहता है। जब गुडंबा के कल्याणपुर शाखा में फर्जीवाड़ा हुआ, तब वह शाखा प्रबंधक था। मामले का खुलासा हजरतगंज निवासी राज बहादुर गुरुंग की शिकायत पर हुआ। उन्होंने बताया कि लोन के लिए फॉर्म भरने के बाद भी लोन स्वीकृत नहीं हुआ, लेकिन बाद में उनके नाम पर दो लोन पास होने और ईएमआई संदेश आने की जानकारी मिली।

एसटीएफ जांच में यह संगठित गिरोह सामने आया, जिसमें बैंक कर्मचारी, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले और नकली फर्म संचालक शामिल हैं। गिरोह लोगों के आधार और पैन कार्ड में फोटो एडिट कर फर्जी फर्मों के जरिए लोन पास कराता था और रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेता था। पूछताछ में आरोपी ने कई फर्जी लोन कराने की बात कबूली है। गिरोह ने चार वर्षों में लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर और बाराबंकी के 100 से अधिक लोगों के नाम पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन हड़प लिया।

समीक्षा अधिकारी परीक्षा पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तार, दो वर्ष से चल रहा था फरार
लखनऊ, अमृत विचार: समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के प्रश्नपत्र लीक मामले में यूपी एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने वाराणसी के रोहनिया स्थित अखरी बाईपास से आरोपी को गुरुवार देर शाम को दबोचा। वह दो वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना स्थान बदल रहा था। आरोपी को प्रयागराज में दर्ज मामले में कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी कृष्णा पांडेय गाजीपुर के सैदपुर स्थित पिपनार कनेरी गांव का रहने वाला है। एएसपी के मुताबिक, 11 फरवरी 2024 को उप्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामला सामने आने के बाद शासन ने परीक्षा निरस्त कर दी थी और पूरे प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई थी। जांच में सामने आया कि एक संगठित गिरोह द्वारा संचालित किया जा रहा था। जो मोटी रकम लेकर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था।

12-12 लाख रुपये में बेचे थे पेपर

एसटीएफ की पूछताछ में गिरफ्तार कृष्णा पांडेय ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया कि उसने और उसके साले आलोक मिश्रा ने परीक्षा पास करने के लालच में वाराणसी में अमरजीत शर्मा से संपर्क किया था। अमरजीत ने 12-12 लाख रुपये में पेपर आउट कराने के लिए मांगे थे। दोनों ने 3-3 लाख रुपये एडवांस दिए थे। इसके बदले गिरोह ने उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र और बैंक के ब्लैंक चेक तक अपने पास रख लिए थे। आरोपी के अनुसार, परीक्षा से दो दिन पहले उसे भोपाल बुलाया गया, जहां एक होटल में कई अन्य अभ्यर्थियों के साथ लीक प्रश्नपत्र और उनके उत्तर रटवाए गए। करीब 3-4 घंटे तक पढ़ाई कराने के बाद प्रश्नपत्र वापस ले लिए गए और सभी को परीक्षा देने भेज दिया गया।

बाद में जब परीक्षा हुई तो वही प्रश्न आए, जिससे उन्हें पेपर लीक होने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। इस मामले में गिरोह का मुख्य सदस्य अमरजीत शर्मा समेत कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। कृष्णा पांडेय गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज है। एसटीएफ ने आरोपी को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।

खबर सोर्स- अमृत विचार ट्रैक

Moradabad: ऊधम सिंह गैंग का शॉर्प शूटर मोंटी मुठभेड़ में ढेर, व्यवसायी से मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी
मुरादाबाद, अमृत विचार। एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस के साथ संयुक्त मुठभेड़ में बुधवार को ऊधम सिंह गैंग का शॉर्प शूटर आशु चड्ढा उर्फ मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मोंटी मुरादाबाद के व्यवसायी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसटीएफ की फील्ड यूनिट मेरठ को सूचना मिली कि ऊधम सिंह गैंग का शॉर्प शूटर आशू चड्ढा उर्फ मोंटी इन दिनों मुरादाबाद में सक्रिय है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मोंटी ने पिछले दिनों सिविल लाइन्स क्षेत्र के प्रतिष्ठित कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। एसटीएफ टीम का अनुमान था कि मोंटी कारोबारी को धमकाकर रंगदारी की रकम वसूलने की फिराक में है।

इसके बाद एसटीएफ की टीम ने मुरादाबाद की सिविल लाइन्स पुलिस से संपर्क करके संयुक्त ऑपरेशन की चलाया। सिविल लाइन्स क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में उधम सिंह गैंग के शॉर्प शूटर आशु उर्फ मोंटी पुत्र भरत सिंह निवासी मीरापुर कलां थाना हाफिजपुर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है । घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शूटर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी मोंटी के मारे जाने की सूचना मिलते ही आला पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। सिविल लाइन्स पुलिस के अनुसार मोंटी पर हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती जैसे जघन्य अपराधों के लगभग 36 मुकदमे दर्ज हैं। मोंटी थाना सिविल लाइंस निवासी व्यवसायी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के अपराध में वांछित चल रहा था और उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित गया था। पुलिस ने आरोपी के पास स्विफ्ट कार के साथ ही पिस्टल, रिवॉल्वर, बंदूक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

जेल में ऊधम सिंह गैंग से मोंटी का हुआ संपर्क
एसटीएफ के अनुसार आशु चड्ढा उर्फ मोंटी पुत्र भरत सिंह निवासी मीरापुर कला थाना हाफिजपुर जनपद हापुड वर्ष 2010 में हत्या के मामले में जेल गया था। वहां पर ऊधम सिंह गैंग से उसका संपर्क हुआ और जमानत होने के बाद वह उधम गैंग के लिए काम करने लगा। इसके बाद अपराध को ही अपना व्यवसाय बनाकर लूट हत्या करने लगा जिस पर अलग-अलग धाराओं में 36 मुकदमे पंजीकृत हैं।

SI भर्ती में ठगी करने वाले तीन और गिरफ्तार, STF ने राजस्थान के सवाई माधौपुर साइबर पुलिस थाने की पुलिस की मदद से दबोचा
लखनऊ, अमृ़त विचार: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा-2025 के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को एसटीएफ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने यह कार्रवाई राजस्थान के सवाई माधौपुर साईबर पुलिस थाने की पुलिस के साथ मिलकर की है। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित मीना उर्फ लोडा, शाहिल और साजिद शामिल हैं। तीनों राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

एसटीएफ एएसपी राकेश के अनुसार उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया और इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान 11 और 12 मार्च को टेलीग्राम पर “यूपी एसआई यूपी पुलिस-2026”, “रिजल्ट पैनल प्रा. टीएम” और “यूपी एसआई एक्जाम पेपर यूपी एसआई-2026” नाम से चैनल संचालित कर परीक्षार्थियों को परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर एसटीएफ आगरा यूनिट की टीम ने जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सवाई माधोपुर के साइबर थाने में 13 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराया गया। इसके बाद एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सिम कार्ड और बैंक खाते उपलब्ध कराकर गिरोह के अन्य सदस्य को देते थे। उसी के माध्यम से टेलीग्राम चैनल बनाकर अभ्यर्थियों से पैसे ठगने की योजना बनाई गई थी। पुलिस के अनुसार गिरोह का एक अन्य सदस्य सुमेर सिंह मीणा भी इस मामले में शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है।

एसटीएफ को बड़ी सफलता : लखनऊ में साढ़े सात कुंतल गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.75 कुंतल गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.93 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी के तहत एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों को अभिसूचना संकलन और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 11 मार्च को एसटीएफ की टीम लखनऊ क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि एक ट्रक में ओडिशा से अवैध गांजा लोड कर रायबरेली होते हुए लखनऊ लाया जा रहा है।

यह भी जानकारी मिली कि गांजे की खेप को रायबरेली-लखनऊ रोड से नगराम जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के आगे किसी स्थान पर उतारा जाएगा। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टाटा अल्ट्रा डीसीएम ट्रक में बनी गुप्त कैविटी से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद ट्रक चालक कौशल कुमार , निवासी मुरादपुर थाना बिंदकी, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि समरजीत उर्फ सोनू गुप्ता, मयंक कुमार गुप्ता और सैय्यद दावर अलवी का एक गिरोह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है। समरजीत के कहने पर वह ओडिशा से गांजा लाकर तय स्थान पर पहुंचाता था। ट्रक में विशेष रूप से बनाई गई कैविटी में 7 से 10 कुंतल तक गांजा छिपाया जाता था और ऊपर से स्क्रैप की बोरियां लाद दी जाती थीं ताकि किसी को शक न हो। आरोपी अब तक 6-7 बार गांजे की खेप ला चुका है और उसे प्रति चक्कर 50 हजार रुपये मिलते थे।

होली से पहले शराब की बड़ी खेप बरामद : STF ने तीन तस्करों को दबोचा, गंगा नदी के रास्ते बिहार भेजने की थी तैयारी
लखनऊ, अमृत विचार: होली में खपाने के लिए बिहार शराब ले जा रहे तीन तस्करों को एसटीएफ ने बलिया के बैरिया दबोच लिया। उनके पास से 471 पेटी शराब व बियर बरामद की गई है। यूपी से बिहार भेजने के लिए तस्करों ने गंगा नदी के रास्ते का प्रयोग किया। एसटीएफ के डिप्टीएसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक यूपी से बिहार शराब तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी। होली में बड़े पैमाने पर तस्करी का इनपुट मिला था।

विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुरुवार सुबह 4.30 बजे बलिया के बैरिया स्थित पूर्वी भवन टोला गंगा किनारे बंधे के पास से दो पिकअप वाहन रोककर तलाशी ली। इस दौरान अंदर भारी मात्रा में शराब व बियर की पेटियां मिलीं। एसटीएफ ने मौके से बलिया के बांसडीह स्थित हुसैनाबाद निवासी धर्मजीत भारती, कोतवाली नगर बहादुरपुर का पिंटू प्रसाद और बैरिया चिरैया मोड़ निवासी करन बहादुर साह उर्फ घुरघुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 471 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर बरामद की गई। इसके अलावा दो पिकअप, तीन मोबाइल व नकदी तलाशी में मिला।

नाव से गंगा पार ले जाते थे शराब

एसटीएफ के डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह गंगा नदी के रास्ते शराब की तस्करी करता है। शराब बलिया के बैरिया इलाके में पहुंचने के बाद नाव से गंगा नदी पार कराकर बिहार पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार बैरिया क्षेत्र के चिरैयामोड़ स्थित एक लाइसेंसी गोदाम से शराब अवैध रूप से उपलब्ध कराई जाती थी, जिसे गिरोह के सदस्य बिहार पहुंचाते थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ बैरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। वहीं आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें :

50 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, विशेष ऑपरेशन के तहत वाराणसी पुलिस ने दबोचा

50 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, विशेष ऑपरेशन के तहत वाराणसी पुलिस ने दबोचा
लखनऊ, अमृत विचार : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गो-तस्कर को वाराणसी के लोहता से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ चंदौली में दो वर्ष पूर्व एफआईआर दर्ज की गई थी। तभी से फरार चल रहा था। आरोपी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के मुताबिक बुधवार देर रात को विशेष ऑपरेशन के दौरान आरोपी मो. अशरद को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह के मुताबिक पकड़ा गया गो-तस्कर मो. अशरद वाराणसी स्थित सिगरा के लहंगपुरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ चंदौली में दो वर्ष पूर्व गो-तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार देर रात को सूचना मिली कि मो. लोहता के धमरियों मैदान के पास है। वह भागने की तैयारी कर रहा है। टीम ने घेराबंदी कर रात 10 बजे दबोच लिया।

पूछताछ में सामने आया कि वह दबंग किस्म का अपराधी है और क्षेत्र में लोगों को धमकाने व मारपीट करने के मामलों में आरोपी है। वर्ष 2020 व 2021 में उसके खिलाफ थाना सिगरा में मारपीट के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में चन्दौली के कोतवाली क्षेत्र में तीन वाहनों से 34 गो-वंशीय पशुओं की बरामदगी के मामले में उसके गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार हुए थे। उसी प्रकरण में अरशद का नाम प्रकाश मंं आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपी को चंदौली थाने के मामले में दाखिल कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :

शैक्षिक भ्रमण सर्वांगीण विकास में सहायक: बीएसए, पहले चरण में 231 छात्राएं शामिल

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में बड़ा खुलासा: कीकर जंगल में बैठकर करा रहे थे नकल, STF ने 6 को धर दबोचा
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा एसटीएफ ने किया है। इस मामले में एसटीएफ ने सॉल्वर, अध्यापक और विद्यालय प्रबंधक के पुत्र समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से उत्तर पुस्तिकाएं, मूल प्रश्नपत्र, की-प्लान व छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ आगरा यूनिट के एएसपी राकेश के मुताबिक, सूचना मिली कि बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराई जा रही है। इस पर एसटीएफ की टीम ने इनपुट जुटाया। पुष्टि हुई कि बेवर के श्रीमहाराज सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, जोत में प्रबंधक, प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापक, कक्ष निरीक्षक और सॉल्वरों की मिलीभगत से मोटी रकम लेकर संगठित रूप से नकल कराई जा रही है। एसटीएफ ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद उप जिलाधिकारी भोगांव/किशनी संध्या शर्मा, डीआईओएस सतीश कुमार तथा स्थानीय पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की।

कीकर के जंगल में बैठकर करा रहे थे नकल

एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक, कॉलेज से करीब 300 मीटर दूर कीकर जंगल में दबिश के दौरान छह लोग गिरफ्तार किये गये। आरोपियों में बेबर कल्याणपुर निवासी कॉले प्रबंधक का पुत्र आशीष, भारापुर निवासी शिक्षक अरुण कुमार उर्फ टिंकू, कल्याणपुर का अंकित उर्फ प्रशांत, जासमई का रहने वाला साल्वर शिवा चौहान उर्फ शिव प्रताप सिंह, कल्याणपुर का अवनीत उर्फ अभिजीत सिंह और मानिकपुर का शिक्षक व साल्वर अनूप कुमार शामिल हैं।

आरोपियों के पास मिली लिखित उत्तर पुस्तिकाएं

एएसपी के मुताबिक, छापेमारी में आरोपी के पास से इंटरमीडिएट गणित की लिखित उत्तर पुस्तिकाएं, जीव विज्ञान का मूल प्रश्नपत्र, की-प्लान की छायाप्रतियां, सिटिंग प्लान, परीक्षार्थियों का विवरण रजिस्टर तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रधानाचार्य अमरीश और प्रबंधक के पुत्र आशीष की मिलीभगत से सॉल्वर परीक्षार्थियों की कॉपियां लिखते थे। अध्यापक और अन्य सहयोगी सॉल्वरों को बोल-बोलकर उत्तर लिखवाते थे, जिसके बदले उन्हें भुगतान किया जाता था।

एक प्रश्नपत्र का पांच हजार रुपये

जांच में सामने आया कि परीक्षार्थियों से प्रति पेपर पांच हजार रुपये लेकर हल कराया जा रहा था। हल की गई उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा समाप्त होने से पहले अन्य परीक्षार्थियों की कॉपियों में मिलाकर रख दिया जाता था। जिससे सामूहिक नकल कराई जा सके। एएसपी राकेश के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ बेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

लखनऊ : करोड़ों के मुद्रा लोन घोटाले का मास्टर माइंड गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार : एसटीएफ व साइबर क्राइम थाने की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह आईआईएम रोड स्थित सहारा होम्स के पास से बड़े जालसाज को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से मिली भगत की। इसी दस्तावेजों के आधार पर 100 से अधिक लोगों, फर्मों व कंपनियों के नाम पर सैकड़ों करोड़ का मुद्रा लोन कराया। गिरफ्तार आरोपी गिरोह का मास्टर माइंड बताया जा रहा है।

एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आमिर अहसन मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना स्थित सैयदवाड़ा का रहने वाला है। उसने बीए की पढ़ाई की है। साथ में ड्राफ्टमैन डिप्लोमा कर चुका है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, तीन क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चार चार पहिया वाहन (दो इनोवा क्रिस्टा, एक एक्सयूवी-500, एक सियाज) तथा 730 रुपये नकद बरामद किया गया है। एसटीएफ अधिकारी के मुताबिक हजरतगंज वजीर हसन रोड स्थित इनकम टैक्स कालोनी निवासी राज बहादुर गुरुंग ने शिकायत की। शिकायत की जांच अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम कर रही थी। पीड़ित ने बताया कि व्यवसाय के लिए लोन की जरूरत पर उसके परिचित ने नावेद हसन से संपर्क कराया, जो विभिन्न बैंकों के मैनेजरों से पहचान होने का दावा कर लोन दिलाने का काम करता था। पीड़ित से कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और बाद में बताया गया कि लोन स्वीकृत नहीं हुआ। कुछ महीनों बाद ईएमआई का संदेश आने पर सिविल स्कोर जांच में उसके नाम से दो लोन स्वीकृत होने का खुलासा हुआ।

बैंक मैनेजर सहित चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में एसटीएफ ने 13 सितंबर 2025 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जानकीपुरम शाखा के मैनेजर गौरव सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर साइबर क्राइम थाना, लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराया था। पूछताछ व दस्तावेजों के विश्लेषण में सामने आया कि पूरे गिरोह का संचालन नावेद के साथ मिलकर आमिर अहसन कर रहा था, जिसकी तलाश जारी थी।

फर्जी फोटो व दस्तावेजों से कराया जाता था लोन

पूछताछ में आमिर अहसन ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात नावेद से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने फर्जी तरीके से लोन कराने की योजना बनाई। गिरोह लोगों के आधार व पैन कार्ड पर लगी फोटो एडिट कर उनकी जगह अपने सदस्यों की फोटो लगाता था। बैंक कर्मियों की साठगांठ से फर्जी कंपनियों के नाम पर कोटेशन तैयार कर मुद्रा लोन स्वीकृत कराया जाता था और बाद में रकम हड़प ली जाती थी। गिरोह ने अलग-अलग बैंकों से 100 से अधिक व्यक्तियों, फर्मों व कंपनियों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन कराकर करोड़ों रुपये अर्जित करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों, वॉलेट और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फॉरेंसिक परीक्षण भी कराया जाएगा तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर शिवमय हो उठी काशी, भूत-प्रेत संग निकली महादेव की भव्य बारात

अयोध्या : पुलिस ने पकड़ी फर्जी STF-SOG टीम, सरगना समेत दो गिरफ्तार
अयोध्या कार्यालय, अमृत विचार : थाना कैंट व एसओजी टीम ने फर्जी एसओजी व एसटीएफ टीम बनकर यात्रियों व व्यापारियों को अगवा कर लूट की वारदात करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में कुल सात बदमाश है, जिनमें से एक बस्ती जेल में बंद है। बाकी चार की तलाश की जा रही है। इस गिरोह ने 27 जनवरी को थाना कैंट इलाके में एक युवक को अपनी गाड़ी में बंधक बनाकर उससे 50 हजार नकद, सोने की चेन, चांदी का कड़ा व आईफोन लूट लिया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से यह सामान बरामद हुआ है।

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 27 जनवरी की रात 8:30 बजे उमेश कुमार मिश्रा निवासी शांति नगर कॉलोनी सहादतगंज अपने घर से थोड़ी दूर मुमताज नगर औद्योगिक क्षेत्र के पास अपनी एसयूवी से उतरकर एक पान की गुमटी पर कुछ सामान लेने गए थे। जब वह वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो 6-7 लोगों ने उन्हें असलहे के बल पर बंधक बनाते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लिया था। आरोपी करीब 2 घंटे तक उन्हें अपने वाहन में घुमाते रहे, उसके बाद उनके पास रखा 50 हजार रुपये, सोने की चेन, चांदी का कड़ा व आईफोन लूट ले गए। मामले में थाना कैंट पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। थाना कैंट पुलिस टीम ने रविवार की सुबह आरोपी सौरभ पाण्डेय निवासी भर्ती का पुरवा रामगढ़, थाना छावनी जनपद बस्ती व महेश सिंह निवासी पिण्डारा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी को गोरखपुर - लखनऊ हाईवे किनारे अब्बूसराय गांव से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचा, लूटी गई चेन और चांदी का कड़ा, 50 हजार नकद व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई।

गिरोह के सभी बदमाश बस्ती के

इस गिरोह में सात बदमाश हैं। चार आरोपी अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी निवासी नगरा पूर्वी, बदली थाना छावनी, बस्ती, राजकुमार यादव निवासी जितीपुर थाना परसुरामपुर, बस्ती, विनोद वर्मा निवासी बांसगाव थाना हर्रैया जनपद बस्ती व राम जनम उर्फ सोनू चौधरी निवासी अजगरा बांसगाव थाना हर्रैया जनपद बस्ती की तलाश की जा रही है। घटना करने वाला सातवां आरोपी आदित्य चौधऱी निवासी देवकाली रानी थाना छावनी जनपद बस्ती को हाल ही में बस्ती पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा है।

पहले करते थे हाईवे पर खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले वह हाईवे किनारे ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। कई बार पकड़े जाने के बाद अब अपहरण कर लूट की घटना करने लगे। बताया कि वह दूसरों की गाड़ी मांग कर एक साथ 5 से 6 लोग चलते हैं तथा किसी व्यापारी अथवा चार पहिया वाहन वाले अकेले यात्री को टारगेट करते हैं, जिनके पास काफी पैसे होने की संभावना रहती है। मौका देखकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर मारपीट कर एवं असलहा दिखाकर भय में लेकर उनके पास से कीमती जेवरात, मोबाइल फोन, एवं नगदी लूट लेते थे। अपने आप को पुलिस अधिकारी, एसओजी, एसटीएफ टीम बताकर बंधक व्यक्ति के मोबाइल फोन से उसके रिशतेदारों को फोन कराकर खाते में रुपये मंगाकर निकाल लेते थे। एसएसपी के अनुसार इस गिरोह का सरगना महेश सिंह है, इसके खिलाफ अयोध्या, अमेठी व बस्ती समेत अन्य जिलों में 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर शिवमय हो उठी काशी, भूत-प्रेत संग निकली महादेव की भव्य बारात

सीतापुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई : घर में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा, एक गिरफ्तार
सीतापुर, अमृत विचार। यूपी एसटीएफ ने अवैध हथियारों के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ की अयोध्या इकाई ने सीतापुर के तालगांव इलाके में छापेमारी कर एक घर के अंदर चल रही हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि घर के अंदर कुख्यात हथियारों की खेप तैयार किया जा रहा था, जो अयोध्या सहित कई जनपदों भेजी जा रही थी। इसी करतूत का इनपुट एसटीएफ को मिला। अलर्ट मोड पर आए इस विशेष दस्ते ने जिले की तालगांव पुलिस का सहयोग लिया। इसी के बाद तालगांव थाना इलाके के कंजाशरीफपुर गांव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए छापा मारा।

टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए शातिर मायाराम को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। क्षेत्राधिकारी लहरपुर आलोक प्रसाद के मुताबिक, तालगांव थाना क्षेत्र के कंजाशरीफपुर गांव में अयोध्या की स्पेशल टास्क फोर्स और तलगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान शातिर मायाराम पुत्र स्व. श्रीपाल को उसके घर में अवैध तमंचों का निर्माण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

टीम ने मौके से 12 बोर के तमंचे व अद्धी, 315 बोर के तमंचे, अर्द्धनिर्मित हथियार, खोखा कारतूस तथा भट्टी, लोहे की पाइप, हथौड़ी, आरी, रेती, शिकंजा सहित भारी मात्रा में असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए।
बताया कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार तैयार कर उनकी सप्लाई अयोध्या सहित कई जिलों में में कर रहा था।

इसके खिलाफ तालगांव और लहरपुर थानों में आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। शातिर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर जब्ती की कार्रवाई को भी जल्द अमली जाम पहनाया जाएगा।

नेपाल की सरहद पर होनी थी बड़ी हथियार डील!

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार शातिर मायाराम तैयार किए गए अवैध तमंचों का जखीरा नेपाल सरहद से जुड़े एक जिले में करने की जुगत में था। इससे पहले के हथियासप्लाई की जानी थी। हालांकि इससे पहले अलर्ट मोड पर आए मुखबिर तंत्र के सटीक इनपुट के बाद एसटीएफ ने घेराबंदी कर शातिर के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

शातिर की धरपकड़ में ये रहे शामिल

कुख्यात की धरपकड़ में तालगांव प्रभारी निरीक्षकबदिनेश प्रकाश पाण्डेय, आरक्षी अनिल यादव, अरुण मावी और  एसटीएफ अयोध्या टीम में उपनिरीक्षक सौरभ मिश्रा, सुनील कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी रजनीश सिंह, संतोष सिंह, अंजनी यादव, विनय प्रकाश राय, आरक्षी सर्वेश यादव शामिल रहे।