hospital - Amrit Vichar

नोएडा: बारहवीं मंजिल से गिरा तीन साल का मासूम, इजाल के दौरान हुई मौत
नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख क्षेत्र थाना में तीन वर्षीय बच्चे की एक सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से गिरने के कारण मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि 12वीं मंजिल से गिरने के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि गौर सिटी वन की सेवन एवेन्यू सोसायटी के एक फ्लैट में रहने वाला बच्चा 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के समय बच्चे की मां अपने दूसरे बच्चे को ट्यूशन से लेने गई थी और तीन वर्षीय बच्चा घर पर अकेला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bareilly: मेरा पति जल्लाद था...अच्छा हुआ मारा गया, अफसर के एनकाउंटर पर बोली सायमा
बरेली, अमृत विचार। दोहरे हत्याकांड के आरोपी अफसर की मौत की खबर पर उसकी पत्नी सायमा ने खुशी जताते हुए अल्लाह का शुक्र अदा किया है। सायमा का कहना है कि पति की मौत से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, वह जल्लाद था। वहीं उसने एनकाउंटर करने वाली बरेली पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया है। पति के हमले में घायल सायमा अस्पताल में भर्ती है। उसने बताया कि उसका पति बच्चों और उसके साथ आए दिन मारपीट करता था।

सायमा को मंगलवार को जब पति के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर मिली तो उसने कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि वह मर गया। महिला ने बताया कि उसका पति जल्लाद था। वह आए दिन बच्चों और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर मारने की धमकी देता था, लेकिन अब वह और उसके बच्चे सुरक्षित हैं। सायमा ने आगे कहा कि बरेली पुलिस का बहुत शुक्रिया वह पुलिस के पैर पकड़कर उनका शुक्रिया अदा करना चाहती है। अस्पताल में भर्ती सायमा की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके सीने और पेट में गहरी चोट है। डाक्टरों की टीम उसकी निगरानी में लगी हुई है।

पुलिस की मौजदूगी में एक साथ उठे मां-बेटे के जनाजे
आरोपी अफसर ने सोमवार दोपहर भरी पंचायत में खूनी खेल खेला था। उसने चाकू से गोदकर अपनी सास आसमां और साले आदिल की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार को जब आदिल और उसकी मां आसमां का जनाजा गांव पहुंचा तो मातम छा गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। मां-बेटे के जनाजे एक साथ उठने पर हर किसी की आंख नम हो गई। मां-बेटे को गांव के ही कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

पीड़ित परिवार बोला आरोपी को मिली सजा, परिजनों ने उठाए सवाल
आरोपी अफसर खां के एनकाउंटर पर सायमा के मायके वालों ने संतुष्टि जाहिर की। पिता नन्हे खां ने कहा कि वह पुलिस के शुक्रगुजार हैं। आरोपी को उसके किए की सजा मिली है, लेकिन अफसर के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए है। जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर अफसर के बड़े भाई कौसर खां ने बताया कि सोमवार को जहां पर पंचायत हुई थी वहां पर उनके परिवार से अफसर के अलावा कोई अन्य मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि जिसने अपने घर पर पंचायत की है वह जानें उनके घर पर क्या हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसर की पत्नी और साला उसकी हत्या करना चाह रहा थे। कौसर खां ने कहा कि उन्हें सुबह 9 बजे एनकाउंटर की सूचना मिली। अफसर का पंचायतनामा उसके भाई, भतीजे, चाचा, फूफा और फुफेरे भाई ने भरवाया है।

पुलिस ने पांच महीने में किया दूसरा फुल एनकाउंटर
बरेली पुलिस ने पांच महीने के भीतर दूसरा फुल एनकाउंटर करके अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। इससे पहले पुलिस ने 9 अक्टूबर 2025 की सुबह पुलिस और एसओजी की टीम ने 1 लाख रुपये के इनामी कुख्यात डकैत इफ्तेखार उर्फ शैतान को नैनीताल हाईवे पर बिलवा पुल के पास एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। कासगंज निवासी शैतान पर 7 जिलों में हत्या और लूट के 19 मुकदमे थे और वह 2012 से फरार था और वह नाम बदलकर वारदात करता था। अब पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी अफसर का भी फुल एनकाउंटर किया है।

Moradabad: एसएनसीयू में भर्ती नवजात की माताओं को भोजन के लिए मिलेंगे 150 रुपये
विनोद श्रीवास्तव, मुरादाबाद। अतिकुपोषित और गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी देखरेख के लिए रुकने वाली माताओं के भोजन के लिए सरकार ने अच्छी पहल की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत अब एसएनसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती होने वाले बच्चों की माताओं को देखभाल करने के दौरान वहां रुकने पर भोजन के लिए प्रतिदिन 150 रुपया दिया जाएगा।

यह पहल पहली बार की गई है। वहीं अतिकुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती रहने के दौरान उनकी माताओं को भी अब पहले से अधिक धनराशि डाइट के लिए मिलेगी। इससे शिशु स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के साथ ही माताओं को भी अपने स्तर से पेट भरने का प्रबंध नहीं करना पड़ेगा।

जिले में जिला महिला अस्पताल के अलावा बिलारी सीएचसी में एसएनसीयू संचालित हैं। जिसमें नवजात शिशु को जन्म लेते ही गंभीर स्थिति में भर्ती किया जाता है। सरकार की ओर से एसएनसीयू में भर्ती ऐसे बच्चों की माताएं या अटेंडेंट के लिए पहली बार भोजन के लिए प्रतिदिन 150 रुपये बजट स्वीकृत किया गया है जो बच्चे बाहर जन्म लिए हों। उसी अस्पताल में जन्म लेने पर यह सुविधा अनुमन्य नहीं है।

जिले में संचालित दोनों एसएनसीयू में डाइट के लिए मिलने वाली राशि की यह व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती अतिकुपोषित बच्चों की देखभाल करने वाली अटेंडेंट को डाइट के लिए जहां पहले प्रतिदिन 50 रुपये मिलता था वहीं अब इस धनराशि को बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत इसके लिए जिलों को बजट जारी कर धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एसएनसीयू में भर्ती नवजात की देखभाल करने वाली माताओं को पहली बार डाइट के लिए 150 रुपये स्वीकृत हुआ है। वहीं एनआरसी में भर्ती अतिकुपोषित बच्चों के लिए अस्पताल में मौजूद मां या अन्य अटेंडेंट को डाइट के लिए मिलने वाली धनराशि 50 रुपये से बढ़कर प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये हो गई है। - रघुवीर सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

Moradabad: आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायतकर्ता के बयान बाकी
मुरादाबाद, अमृत विचार। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के मामले में शासन स्तर पर चल रही जांच में अभी शिकायतकर्ता के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल ने बताया कि पाकबड़ा स्थित आयुष्मान अस्पताल के संचालक लक्ष्मण सिंह ने बीते माह दो फरवरी को शासन में सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शासन के निर्देश पर इस शिकायत की जांच एडी हेल्थ स्तर से कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में लक्ष्मण सिंह को सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्हें दोबारा पत्र जारी कर गुरुवार को जांच टीम के समक्ष उपस्थित होकर बयान देने के लिए कहा गया था।

लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए बयान के लिए नहीं आ सकेंगे। इस कारण गुरुवार को भी उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। डॉ. आशु अग्रवाल के अनुसार अब उन्हें सोमवार को फिर पत्र जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी और शिकायत में लगाए गए आरोपों की तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी।

Moradabad: सऊदी अरब में मिसाइल हमले के दौरान ठाकुरद्वारा का युवक घायल
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए मिसाइल हमले में ठाकुरद्वारा क्षेत्र का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर होने की सूचना से परिजन और ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। घायल युवक पिछले चार दिनों से रियाद के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती बताया जा रहा है। वह रियाद की कंपनी में मैकेनिक के तौर पर कार्य कर रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव जाफराबाद का रहने वाला मोहम्मद आजम लगभग साढ़े तीन वर्ष पहले रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गया था। सऊदी की राजधानी रियाद में एक कंपनी में वह डीजल मैकेनिक के रूप में कार्य कर रहा था। पिछले दिनों रियाद शहर पर ईरान की ओर से हुए मिसाइल हमले की चपेट में वह भी आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजम के साथ काम करने वाले युवक ने घटना की जानकारी उसके परिजन को मोबाइल के माध्यम से दी।

सूचना मिलते ही परिवार के लोग चिंतित हो उठे और उसकी आजम के बारे में जानकारी जुटाने में लग गए। हालांकि, इस दौरान बेटे को होश नहीं होने के कारण उससे बात नहीं हो पाई। इतना पता चला कि उसकी हालत गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है और जीवन रक्षण प्रणाली वेंटिलेटर पर रखा गया है। सभी लोग उसके स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हैं और उसके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। परिजन के अनुसार मोहम्मद आजम पिछले तीन दिनों से अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर है और अभी तक उसे होश नहीं आया है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई है। पिता ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि वह जिस जगह वह रहता था, वहां मिसाइल से निकली चिंगारी गिरी थी, इसके बाद वहां धमाका हुआ। आजम उसके कई साथी भी घायल हुए थे।

परिवार का कहना है कि आजम घर का कमाने वाला प्रमुख सदस्य है। विदेश में रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। साढ़े तीन साल के बाद जनवरी में वह घर आया था। कुछ दिन रुककर वापस सऊदी चला गया। अब उसके घायल होने की सूचना मिली है। परिजन ने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि आजम के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जाए और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से भी मदद की उम्मीद जताई है। ग्रामीण और रिश्तेदार लगातार परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

कानपुर : रेलवे को करोड़ों का राजस्व देने वाला सीपीसी गोदाम बना तालाब, जलभराव के बीच ट्रकों में लादे व उतारे जाते हैं माल
कानपुर, अमृत विचार। रेलवे अधिकारी भी जानते हैं कि सवारी गाड़ियों से विभाग को नहीं चलाया जा सकता बल्कि माल धुलाई में ही सबसे ज्यादा आमदनी है इसके बाद भी कोपरगंज स्थित सीपीसी रेलवे गोदाम अपनी किस्मत पर रो रहा है। बता दें कि यहां देशभर से मालगाड़ी के रैक माल लेकर आते हैं, इसके बाद विभिन्न प्रकार के माल लादकर देशभर में जाते हैं, लेकिन सीपीसी रेलवे गोदाम में व्यापारियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। जहां से माल उतारा और लादा जाता है, उसकी हालत तालाब से बदतर है।

सीपीसी रेलवे मालगोदाम में हर समय हजारों बोरी माल जिसमें नमक, सोडा, खाद, अनाज आदि कुछ न कुछ मौजूद रहता है लेकिन गोदाम की व्यवस्था बहुत खराब है। लोकल ट्रक यूनियन के बगल में ही गोदाम के अंदर जाने वाला मुख्य मार्ग से ही बदहाली दिखाई देती है। स्थिति ये है कि जरा सी बारिश होने पर सैकड़ों बोरी माल भीग जाता है, टिनशेड जिसके अंदर हमेशा माल भरा रहता है, उसकी हालत ये है कि टिनशेड कई जगह से टूटा हुआ है, अंदर सीमेंट की बोरियां ज्यादा रखी रहती हैं जिनपर पानी पड़ने के बाद बर्बाद हो जाती हैं।

सैकड़ों आवारा जानवर, लाखों मोटे मोटे चूहे

सीपीसी रेलवे गोदाम में आवारा जानवरों को रोकने का कोई इंतजाम नहीं है, जिससे सैकड़ों आवारा जानवर गोदाम में हर साल करोड़ों रुपये का अनाज सफाचट कर जाते हैं। गोदाम में चार गेट हैं लेकिन किसी गेट पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है जिससे आवारा जानवर 24 घंटे गोदाम के अंदर बैठे रहते हैं। इसी प्रकार लाखों की संख्या में मोटे-मोटे बिल्ली की तरह चूहे गोदाम के लिए मुसीबत बने हैं।

जलभराव की नाली में चले जाते ट्रक

लोकल ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद का कहना है कि सीपीसी रेलवे गोदाम में पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है जिससे गोदाम हमेशा तालाब बना रहता है। जलभराव में कहां नाली है, ट्रक चालक को दिखाई नहीं देता जिससे अक्सर ट्रक नाली में चला जाता है और ट्रक क्षतिग्रस्त हो जाता है, ट्रकों की कमानी टूटना तो आम बात है। अधिकारी अक्सर निरीक्षण करते हैं, दिक्कतों को दुरुस्त करने का प्रयास करते हैं लेकिन गोदाम में अभी भी खामियां हैं जिन्हें दूर करने की जरूरत है।

कानपुर : हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
कानपुर, अमृत विचार। हनुमंत विहार में सांस की बीमारी से पीड़ित महिला की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ की नौबत आने पर अस्पताल को छोड़कर स्टॉफ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम को भेजा।

नौबस्ता के राजीव विहार निवासी रामू वर्मा की 45 वर्षीय पत्नी सरला देवी करीब 10 दिन से सांस की बीमारी से पीड़ित थी। पति ने बताया कि सरला का डॉ. अभिषेक द्विवेदी से इलाज चल रहा था। दवाओं से फायदा न होने पर उन्होंने उसे नीलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां दोनों बेटे आकाश, विकास और बेटियां प्रीति, शिवानी मां की देखरेख कर रही थी।

रामू के अनुसार शनिवार को सरला को हॉस्पिटल में इंजेक्शन लगाया गया। उसके बाद ही उसकी हालत गंभीर होने पर लगी। इसकी शिकायत डॉक्टर से की, लेकिन कोई देखने नहीं आया। इससे कुछ देर बाद ही उसकी सांस उखड़ने लगी और रात 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजनों ने गलत इंजेक्शन और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

भीड़ का गुस्सा देखकर अस्पताल स्टॉफ मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम भेजा। हनुमंत विहार पुलिस के अनुसार परिजनों ने लापरवाही व गलत इंजेक्शन लगाने की शिकायत की है। तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

वाराणसी में पिता पुत्री ने खाया विषाक्त पदार्थ, पिता की मौत
वाराणसी। वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के महेश नगर कॉलोनी में बृजेश तिवारी (75) और उनकी पुत्री लता (40) ने सोमवार रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने पिता बृजेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया। लता की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को बताया कि परिजनों ने रात्रि करीब एक बजे सूचना दी। मृतक बृजेश तिवारी को पिछले कई वर्षों से पैरालिसिस होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थता थी। पुत्री लता की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन विवादों के चलते 2016 में तलाक हो गया। मृतक की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पुत्र आनंद एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी का गिरने के कारण कूल्हे की हड्डी टूट गई थी, जिसके इलाज में काफी खर्च हुआ। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात मृतक की पत्नी कालिंदी को माइनर हार्ट अटैक की शिकायत हुई थी। पिता ने पुत्र को फोन पर इसकी जानकारी दी। मृतक डाक विभाग से लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे। पुलिस का कहना है कि पुत्र आनंद के आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की मुख्य वजह अभी सामने नहीं आई है।

रायबरेली: परिजनों ने लगाया जाम, प्रशासन ने कार्रवाई कर अस्पताल किया बंद
रायबरेली, अमृत विचार। डॉक्टरी लापरवाही के गंभीर आरोप में रायबरेली के जेल रोड स्थित अवध हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि पथरी के ऑपरेशन के दौरान सर्जन की लापरवाही से 26 वर्षीय युवक दीपक गुप्ता की मौत हो गई, जिसके विरोध में उन्होंने अस्पताल के सामने जाम लगा दिया।

परिजनों के अनुसार, भदोखर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुचरिया निवासी दीपक गुप्ता का बीते रविवार को डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने पथरी का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद दीपक को अवध हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। भर्ती के दौरान हालत बिगड़ने पर डॉक्टर को फोन किया गया, तो उन्होंने मरीज को अपने मोहनलालगंज स्थित हॉस्पिटल में बुला लिया।

परिजनों का आरोप है कि मोहनलालगंज पहुंचने पर डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने फोन उठाना बंद कर दिया, जिससे मजबूरन उन्हें मैक्स हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। वहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा कि अगर डॉक्टर ने समय पर ध्यान दिया होता तो दीपक की जान बच सकती थी।

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने अवध हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर अरुण नौहार ने परिजनों को कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। डिप्टी सीएमओ की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Lucknow News: जन्म प्रमाण पत्र के लिए सुबह से आठ बजे तक लाइन, नंबर न आया तो अगले दिन... कई दिनों तक चक्कर लगाने को मजबूर
लखनऊ, अमृत विचार: ये तीन केस सिर्फ उदाहरण के लिए हैं, लेकिन डफरिन अस्पताल (वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय) में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की अव्यवस्थाएं रोजाना माता-पिता को भारी परेशानी में डाल रही हैं। दुधमुंहे बच्चे के साथ उन्हें चार से पांच घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, और यदि निश्चित समय सीमा के भीतर नंबर नहीं आता, तो अगला दिन फिर से अस्पताल आना पड़ता है। कई परिवारों को इस कारण महीनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

अस्पताल में रोजाना औसतन 25–30 सामान्य और सिजेरियन प्रसव होते हैं। यहां केवल एक ही विंडो से प्रमाण पत्र जारी किए जाने के कारण एक प्रमाण पत्र तैयार करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है। विंडो का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक तय है। ऐसे में बच्चों के माता-पिता को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है, और शाम चार बजे तक नंबर न आने पर उन्हें अगले दिन फिर लौटना पड़ता है। इससे प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

केस–1 : इटौंजा के अटेसुआ गांव के अमित गौतम की पत्नी की अगस्त में डफरिन अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। जन्म प्रमाण पत्र के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़े। तकनीकी खामी का हवाला देकर उन्हें लौटाया जाता रहा। शुक्रवार को वे दोपहर 12 बजे लाइन में लगे, लेकिन 2:30 बजे तक भी नंबर नहीं आया। चार बजे विंडो बंद होने का डर बना रहा।

केस–2 : रकाबगंज निवासी पायल जोशी ने 28 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे वे बच्चे को लेकर लाइन में पहुंच गईं। उनके पहले से भी कई लोग लाइन में थे। उनका कहना है कि कर्मचारी सुबह 10 बजे आया और बेहद धीमी गति से काम शुरू किया। 2:10 बजे उनका नंबर आया, उस बीच कर्मचारी शीट छोड़कर कहीं चला गया, जिससे वे बच्चे को लेकर परेशान रहीं।

केस–3 : बलरामपुर निवासी अरविंद सोनी पिछले साल अक्टूबर में डफरिन अस्पताल में जन्मे बेटे अनुभव सोनी का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक साल से दौड़ रहे हैं। तकनीकी खामियों का हवाला देकर उन्हें लगातार लौटाया जाता रहा। अब हताश होकर उन्होंने वकील के माध्यम से आवेदन कराया है।

तीन दिन से सर्वर नहीं चल रहा था। शुक्रवार को सर्वर चला है, इसलिए प्रमाण पत्र बनाने में दबाव बढ़ गया है। इसके अलावा अन्य दिक्कतें भी दूर कराई जाएंगी।

-डॉ. रेनू पंथ, सीएमएस

आगरा में महिला की फावड़े से हत्या : नौकर गिरफ्तार, हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक महिला की फावड़े से हमला कर हत्या कर देने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। थाना डौकी इलाके के कुंडौल गांव में सुबह करीब दस बजे हुई हत्या से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। हत्या का आरोपी छोटू राजन देवी (60) का ही नौकर है और गांव का ही रहने वाला है।

पुलिस ने छोटू को गिरफ्तार भी कर लिया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि सुबह के राजन देवी घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बाड़े में कुछ काम करने के लिए गई हुई थीं। राजन देवी का छोटा बेटा नौकर छोटू को भी बाड़े पर काम करने के लिए छोड़ आया था।

बाद बड़ा बेटा बाड़े पर पहुंचा तो छोटू बाड़े के बाहर खड़ा था और बाड़े का दरवाजा बंद था। बड़े बेटे ने अंदर घुस कर देखा तो राजन देवी खून से लथपथ पड़ी हुईं थीं। लहूलुहान हालत में राजन देवी को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी छोटू आदतन नशेबाज है। छोटू को अभी हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की पूछताछ में हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

ये भी पढ़े :

दिल्ली हाईकोर्ट से गौतम गंभीर को मिली बड़ी राहत, कोविड दवाओं के अवैध भंडारण की शिकायत खारिज

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर पर होगा ही-मैन का इलाज
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले धर्मेंद्र के परिवार ने उनका घर पर ही उपचार कराने का फैसला किया। उनका इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया। अभिनेता धर्मेंद्र (89) पिछले कुछ हफ्तों से बार-बार अस्पताल में भर्ती हो रहे थे।

डॉ. प्रतित समदानी ने बताया, ‘‘धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही होगा क्योंकि परिवार ने उनका घर पर ही उपचार कराने का फैसला किया है।’’