बुकिंग - Amrit Vichar

मुरादाबाद : महाकुंभ को लेकर लोगों में उत्साह, 100 से अधिक बसों की हुई बुकिंग
मुरादाबाद, अमृत विचार। महाकुंभ जाने के लिए महानगर की ट्रैवल एजेंसियों पर हर दिन प्रत्येक एजेंसी पर दो से तीन बसों की बुकिंग और 50 से ज्यादा जानकारी करने के लिए फोन आ रहे हैं। जिले व आसपास के जनपदों समेत ट्रेवल एजेंसियों पर 100 से अधिक बसों की बुकिंग हो चुकी है। वहीं छोटे वाहनों के टैक्सी स्टैंडों पर टैक्सी चालकों से प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए लोग जानकारी करने आ रहे हैं। इसके साथ ही अयोध्या के श्रीरामलला मंदिर, वाराणसी के काशी घाट और सीतापुर के नैमिषारण्य तीर्थ के लिए लोग बसों की बुकिंग करा रहे हैं।

ट्रैवल एजेंसी संचालकों के अनुसार 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक काम हल्का रहता था। इस बार महाकुंभ में जाने के लिए बसों की मारामारी हो रही है। 22 सीटर से 65 सीटर तक बसों के रेट बढ़ेंगे। फरवरी तक के महीने की महाकुंभ की बुकिंग हो चुकी हैं। जिले में 25 ट्रैवल एजेंसियां संचालित हैं। जिसमें अधिकांश ट्रैवल एजेंसियां मुरादाबाद-रामपुर रोड पर हैं। ट्रैवल एजेंसियों के मालिकों के अनुसार इस वक्त शादियों का सीजन बंद होने के कारण काम कम रहता है। लेकिन, महाकुंभ के आयोजन से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से अचानक बसों की डिमांड ने तेजी पकड़ ली है।

टूरिस्ट बसों की मांग बढ़ गई है। इसमें रामपुर संभल और अमरोहा जिले से भी लोगों ने फरवरी तक की बुकिंग करा दी है। इसमें कुछ तीन दिन के पैकेज में केवल प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए बसें बुक करा रहे हैं। तो कुछ बनारस अयोध्या और सीतापुर के लिए भी बुकिंग करा रहे हैं। जिसका 7 से 10 दिन का पैकेज है। इसमें सभी ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को मिलाकर टूरिस्ट बसों के अलावा 22 सीटर बसों से लेकर 65 सीटर 100 बसों की बुकिंग अब हो चुकी है। इसके अलावा जिले में 150 से प्राइवेट बसें संचालित हैं। उन्हें भी लोगों ने बुक कराया है। लेकिन, उन बसों को संभागीय परिवहन विभाग से परमिट लेना पड़ेगा।

हमारे पास अब तक 8 फरवरी को प्रयागराज , वाराणसी, अयोध्या और सीतापुर जाने के लिए सात दिन के पैकेज पर 52 सीटर दो बसें बुक हो चुकी हैं। हालांकि लोगों के महाकुंभ जाने के लिए बसों और पैसों के बारे में जानकारी करने के लिए 5 से 10 फोन प्रतिदिन आ रहे हैं। -अनवर कमाल, शबाना ट्रांसपोर्ट रामपुर रोड

पिछले तीन दिन में सात बसें महाकुंभ प्रयागराज जाने के लिए बुक हो चुकी हैं। जिसमें 3 बसें टांडा से, 1 बस सैफनी से और 3 बसें मुरादाबाद से बुक कराई गई हैं। अभी भी फरवरी के महीने की दो बसों की बुकिंग हुई है।-गौरव कुमार, श्रद्धा ट्रांसपोर्ट रामपुर रोड

बिलारी, मुरादाबाद शहर, संभल और अमरोहा जिले से अब तक 12 बसें बुक हो चुकी हैं। महाकुंभ के चलने तक 50 बसें बुक होने का अनुमान है। ऐसे में कुछ बसों को बाहर से भी पहले बुक करना पड़ रहा है। महाकुंभ जाने वालों की भीड़ ठंड कम होते ही बढ़ जाएगी।- सुनील शर्मा, श्रीबाला जी ट्रांसपोर्ट

महाकुंभ जाने के लिए 13 बसें जनवरी से लेकर फरवरी तक बुक हो चुकी हैं। जिसमें अभी भी लोगों के फोन आ रहे हैं। 8 से 10 बसों की बुकिंग पैसों की बात पर अटकी है। लेकिन, जल्द ही वह भी बुक हो जाएंगी। - शिवा शर्मा, शिवा ट्रांसपोर्ट

महाकुंभ के लिए बस का किराया

65 सीटर बस महाकुंभ के लिए 65 से 70 हजार रुपये तीन दिन

54 सीटर बस महाकुंभ के लिए 50 हजार रुपये तीन दिन

23 सीटर बस महाकुंभ के लिए 40 हजार रुपये तीन दिन

ये भी पढ़ें : Moradabad : चार युवकों पर स्ट्रीट डॉग को छत से फेंककर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज, मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस

काशीपुर: 15 जून तक फुल हुई फाटो जोन की बुकिंग
काशीपुर, अमृत विचार। स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही पर्यटन सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में लोग दूर-दूर से पहाड़ों की ओर भ्रमण के लिए आ रहे हैं। वहीं भारी संख्या में पर्यटकों के आने से तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो जोन में नाईट स्टे 15 जून तक पैक हो गया है। इसके साथ ही डे विजिट सफारी की बुकिंग भी अगले एक सप्ताह तक फूल हो गई।

आपको बता दें कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो जोन वन्यजीवों के दीदार के मामले में पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से पर्यटक जोन में भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। फाटो जोन में एक साथ 30 से अधिक पर्यटकों के नाइट स्टे की व्यवस्था है। वहीं बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने के चलते नाईट स्टे की बुकिंग 15 जून तक फूल हो चुकी है। वहीं डे विजिट में सुबह 50 व शाम की पाली में 50 जिप्सियों की मदद से पर्यटकों को जंगल सफारी कराई जाती है। डे विजिट की बुकिंग भी अगले एक सप्ताह तक पैक है।

जल्द ही 50 से अधिक लोगों के लिए बनेगी नाइट स्टे की व्यवस्था

तराई पश्चिमी वन प्रभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फाटो जोन की सफलता के बाद जोन में नाईट स्टे की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए जोन में दो ट्री हाउस समेत पांच हट व अन्य कमरों के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फाटो में एक साथ 50 से अधिक पर्यटक नाईट स्टे का लुफ्त उठा सकेंगे।

फाटो में बड़ी संख्या में पर्यटक भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। इसके चलते 15 जून तक नाईट स्टे की बुकिंग फूल हो गई है। साथ ही अगले एक सप्ताह तक डे विजिट की बुकिंग भी फूल हो गई है।

-           पीसी आर्या, डीएफओ, तराई पश्चिमी वनप्रभाग

नैनीताल: ध्यान रहे... होटल में बुकिंग होने पर ही पर्यटकों के वाहनों को मिलेगा प्रवेश
नैनीताल, अमृत विचार। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल आने वाले पर्यटकों को बेहतर पर्यटन सेवा देने और शहर को जाम मुक्त रखने के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक की। इसमें पर्यटकों के लिए पार्किंग की बेहतर व्यवस्था करने, जाम की समस्या, निजी वाहनों के टैक्सी में प्रयोग में रोक लगाने, सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने पर चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि जिन पर्यटकों की होटल में बुकिंग नहीं होगी और जिन होटल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी उन पर्यटकों के वाहन को शहर के बाहर रोक कर शटल सेवा से होटल तक भेजा जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर शहर के मेट्रोपोल, पाइंस आईटीआई, रूसी बाईपास और नारायनगर क्षेत्र में पॉकेट पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

जहां पर्यटक वाहन पार्क कर सकेंगे। इस बार नैनीताल आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की दिक्कत से जुझाना नहीं पढ़ेगा। शहर में पार्किंग फुल होने के बाद ही पर्यटकों के वाहन के शहर के बाहर रूसी बाईपास में रोका जाएगा, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।

जाम से बचने के लिए जू तिराहे में खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई
सीजन के दौरान माल रोड और- जू मार्ग में जाम की समस्या नहीं हो इसके लिए जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन से जू शटल सेवा के लिए चार से अधिक वाहन खड़े नहीं होने देने को कहा। माल रोड, दुकानों के आसपास आढ़े तिरछे वाहनों के चालान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से माल रोड में कार्य में प्रगति लाने, आंतरिक सड़कों को दुरुस्त करने की बात कही।

बताया कि कैंची धाम, भवाली, भीमताल आदि मार्गों में जाम की समस्या होने पर बाहरी वाहनों को सेनिटोरियम-नैनी बैंड बाई पास में पार्किंग व्यवस्था की कराई जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, एसडीएम प्रमोद कुमार, आरटीओ नंद किशोर, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, सचिव वेद शाह, पुनीत टंडन, रुचिर साह, त्रिभुवन फर्तियाल, किशन नेगी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

नैनीताल में वीकेंड और सीजन के दौरान अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के पर्यटक स्थलों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही शहर में भीड़ होने पर सीपीयू की तैनाती भी की जाएगी।
-प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी, नैनीताल

हल्द्वानी: आदि कैलाश यात्रा के लिए अब तक 370 लोगों ने कराई बुकिंग
हल्द्वानी, अमृत विचार। आदि कैलाश के दर्शन को यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने यात्रा के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। अब तक सैकड़ों लोगों ने आदि कैलाश की यात्रा के लिए बुकिंग करा ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 में आदि कैलाश के दर्शन किए थे, जिसके बाद इस साल यात्रियों के संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

आगामी 13 मई से आदि कैलाश की यात्रा शुरू हो जाएगी। केएमवीएन के मुताबिक, अब तक 370 लोगों ने यात्रा के लिए अपनी बुकिंग करा ली है। 10 से 80 साल के लोग यात्रा में शामिल हो सकते हैं लेकिन बुकिंग के दौरान यात्रियों को अपनी मेडिकल रिपोर्ट जमा करानी होगी, जिसके बाद धारचूला पहुंचने पर भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। केएमवीएन के अधिकारियों ने बताया कि धारचूला से आगे वातावरण में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, इसलिए यात्रियों का स्वस्थ होना आवश्यक है।

यात्रा काठगोदाम से काठगोदाम, टनकपुर से टकनपुर टनकपुर से काठगोदाम और धारचूला से धारचूला के बीच होगी। काठगोदाम से शुरू होने वाली यात्रा 8 दिनों में पूरी होगी, जिसमें पहला पड़ाव पिथौरागढ़ और दूसरे दिन यात्री धारचूला पहुंचेंगे। तीसरे दिन गुंजी, चौथे दिन आदि कैलाश के दर्शन के बाद वापस गुंजी आएंगे, पांचवें दिन ओम पर्वत के दर्शन के बाद धारचूला पहुंचेंगे और छठे दिन यहां से चकौड़ी, सातवें दिन यात्री दल पाताल भुवनेश्वर और जागेश्वर धाम के दर्शन करके भीमताल में रुकेंगे, जिसके बाद आठवें दिन वे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अपने गंतव्य को रवाना हो जाएंगे। आदि कैलाश तक सड़क बनने से यात्रियों की अधिकतम यात्रा गाड़ी से ही पूरी होगी।

काठगोदाम व टनकपुर से यात्रा का किराया 40 हजार रुपये, टनकपुर से टनकपुर तक 35 हजार रुपये और धारचूला से 30 हजार रुपये होगा। किराए की धनराशि में आवास, भोजन, परिवहन, गाइड आदि सुविधाएं शामिल होती हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को बिना प्याज व लहसुन का साधारण खाना दिया जाता है। यात्रियों के एक दल में करीब 40 लोग शामिल होंगे। यात्रा आगामी 24 जून तक जारी रहेगी।

कोरोना की वजह से पिछले साल यात्रियों की संख्या कम थी लेकिन इस बार संख्या में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
- ललित तिवारी, पर्यटन विकास अधिकारी, केएमवीएन

देहरादून: अब एक क्लिक पर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के पर्यटक भी सीधे बुकिंग करके पहुंच पाएंगे होम स्टे
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेशभर के होम स्टे के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसकी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही बोर्ड इसके लिए अलग से पोर्टल लांच करेगा। पोर्टल के माध्यम से न केवल देश, बल्कि दुनियाभर के पर्यटक भी सीधे बुकिंग करके होम स्टे तक पहुंच सकेंगे।

प्रदेश में इस वक्त पांच हजार से ज्यादा होम स्टे पंजीकृत हैं। प्रत्येक होम स्टे का नाम, पता, फोन नंबर आदि की सूचना पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभी तक इन होम स्टे की बुकिंग की कोई केंद्रीयकृत व्यवस्था नहीं थी।पर्यटन विकास परिषद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। होम स्टे संचालकों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होम स्टे के निशुल्क पंजीकरण का सहमतिपत्र देना होगा। इसके लिए उन्हें अपने होम स्टे का नाम, स्वामी का नाम, पंजीकरण संख्या, कुल कक्षों की संख्या, होम स्टे की श्रेणी, जिला, मोबाइल नंबर व ई-मेल की जानकारी निर्धारित प्रारूप पर भरकर पर्यटन विकास परिषद में जमा करानी होगी।

इस सहमति के बाद सभी होम स्टे को परिषद की ओर से यात्रियों, पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पोर्टल का लाभ राज्य में आवास विकल्पों की तलाश करने वाले घरेलू व अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को होगा। इसके लिए परिषद सुव्यवस्थित बुकिंग प्रक्रिया अपनाएगी। माना जा रहा कि इससे होम स्टे की आय में बढ़ोतरी होगी। जिन लोगों के पास अपने प्रचार-प्रसार की सुविधा नहीं है, उन्हें इस पोर्टल के माध्यम से सीधे बुकिंग का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए सभी होम स्टे से सहमतिपत्र लिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। इससे उनका चयन और बुकिंग सुविधाजनक होगी और आय में बढ़ोतरी हो जाएगी।
-डॉ. वाईके पंत, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद

नैनीताल: बिना होटल व पार्किंग बुकिंग के आने वाले पर्यटकों की 30 से होगी घेराबंदी
नैनीताल, अमृत विचार। इस बार थर्टी फर्स्ट व नववर्ष पर बिना होटल व पार्किंग बुकिंग नैनीताल आने वाले पर्यटकों की 30 दिसंबर से घेराबंदी शुरू जाएगी। क्रिसमस पर्व की तरह थर्टी फर्स्ट के लिए भी यातायात प्लान लागू होगा। नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ने पर बाइकर्स भी शटल सेवा से आएंगे।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, सीओ नैनीताल विभा दीक्षित व यातायात निरीक्षक आदेश कुमार के अनुसार क्रिसमस पर जो पूर्व में रूट प्लान तैयार किया गया था, थर्टी फर्स्ट पर भी वही प्लान लागू रहेगा। इस प्लान के तहत पार्किंग उपलब्ध होने पर नैनीताल शहर में पर्यटकों के वाहन बगैर किसी रोक-टोक के किसी भी निर्धारित मार्ग से आ सकेंगे।

मेट्रोपोल, अशोका व डीएसए पार्किंग में 900 से 1000 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। डीएसए, मेट्रोपोल व अशोका पार्किंग 70 प्रतिशत भर जाने पर वाहनों को सूखाताल पार्किंग एवं कुमाऊं मण्डल विकास निगम पार्किंग में पार्क किया जाएगा। नैनीताल में सभी पार्किंग 70 प्रतिशत भर जाएगी तब भवाली से नैनीताल आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से बैंड नंबर 01 को डायवर्ट कर रूसी बाईपास हल्द्वानी रोड पर पार्क किया जाएगा तथा यहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा।

कालाढूंगी की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास कालाढूंगी रोड एवं नारायण नगर पार्किंग में पार्क करवाकर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा। नैनीताल शहर में पर्यटकों के वाहनों का दबाव होगा तो नैनीताल तिराहा कालाढूंगी एवं भीमताल तिराहा काठगोदाम में वाहनों की चेकिंग प्रारंभ करते हुए भीमताल, भवाली व अल्मोड़ा जाने वाले पर्यटकों को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से होते हुए मंगोली रूसी 1 से रूसी 2 होते हुए बैंड नं 1 से भवाली अल्मोड़ा भेजा जाएगा।

नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से नैनीताल की ओर केवल केमू की बस व टेंपो ट्रैवलर आएंगी। शेष टूरिस्ट की बड़ी बसें नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से ऊपर नहीं आएंगी। बारापत्थर से पंगोट रोड पर टेंपो ट्रैवलर नहीं जाएंगे, केवल हल्के चौपहिया वाहन को प्रवेश दिया जाएगा। नैनीताल शहर मे यातायात का दबाव फिर भी बढ़ता है तो नैनीताल आने वाले अन्य जनपदों के बाइकर्स को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी व रानीबाग में रोका व पार्क कराया जायेगा वहां से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से नैनीताल भेजे जाएंगे।

नैनीताल जू शटल के वाहनों को सेन्ट फ्रान्सिस चर्च के नीचे पार्क कराया जाएगा, वहां से इन वाहनों को बारी-बारी से जू को भेजा जाएगा। इंडिया होटल के पास किसी भी प्रकार के टैक्सी, जू शटल वाहन पार्क नहीं होंगे। इसके अलावा स्थानीय निवासियों को उनका आधार कार्ड चेक करने के बाद प्रवेश दिया जाएगा।

नव वर्ष पर कैंची धाम में वाहनों का दबाव बढ़ने पर वन वे व्यवस्था रहेगी
नैनीताल। कैंची धाम स्थित पार्किंग फुल हो जाने पर वाहनों को भवाली स्थित विभिन्न पार्किंग में पार्क कराकर पर्यटकों को शटल के माध्यम से कैंची भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर भारी वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर मोना होते हुए खुटानी को भेजा जाएगा। इसी प्रकार हल्द्वानी से आने वाले भारी वाहनों को खुटानी होते हुए क्वारब की तरफ भेजा जाएगा। यदि वाहनों का दबाव अत्यधिक रहता है तो हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को वाया भीमताल, भवाली होते हुए कैंची भेजा जाएगा व वापसी हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को भवाली चौराहा, गेठिया, ज्योलीकोट होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। इस प्रकार वन वे व्यवस्था रहेगी।

क्रिसमस पर्व के लिए बनाया गया यातायात प्लान थर्टी फर्स्ट  व नव वर्ष के लिए भी लागू रहेगा। नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ने पर बाइकर्स भी शटल सेवा से आएंगे। थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष के लिए अन्य जिलों से फोर्स की मांग की गई है। नैनीताल में यदि 30 दिसंबर को पार्किंग पैक होंगी तो वाहनों को नैनीताल से बाहर ही रोका जाएगा।
-जगदीश चन्द्र, एसपी यातायात नैनीताल।

चमोली: आज खुलेगा हेली टिकट के लिए पोर्टल, 28 मई से 15 जून तक की यात्रा के लिए बुकिंग चालू
चमोली, अमृत विचार। केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आज आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा। दोपहर 12 बजे से बुकिंग शुरू हो जाएगी। जिससे 28 मई से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ एवं अपर सचिव सी रवि शंकर ने बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने भी अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है। इस बार बुकिंग स्लॉट को बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण होना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाएगी।

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: G-20 Summit: सांस्कृतिक परंपरा व छोलिया नृत्य के साथ हुआ विदेशी मेहमानों का स्वागत

Kedarnath Heli Service: 13 मई की यात्रा के लिए आज से होगी बुकिंग
चमोली, अमृत विचार। केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी। आईआरसीटीसी का पोर्टल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए दोपहर 12 बजे खुलेगा। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग अब प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है। आठ मई को यात्री 13 मई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

बुकिंग करने की प्रक्रिया

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा: चरमराई स्वास्थ्य सेवा...टैक्सी में हुई Delivery, नवजात की मौत

Heli Service: आज से हेली सेवा के लिए बुकिंग चालू
देहरादून, अमृत विचार। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुधवार को आईआरसीटीसी का पोर्टल खुल गया है। इसके तहत आठ, नौ व दस मई के लिए बुकिंग की जाएगी। यूकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि आईआरसीटीसी की ओर से तीन मई को दोपहर 12 बजे पोर्टल पर बुकिंग शुरू हो गई है।

इसके तहत गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कराया जा सकता है। सी रविशंकर ने ये भी कहा है कि दिनभर में केदारनाथ हेली सेवा के जो टिकट रद्द होते हैं, उनके सापेक्ष उसी दिन टिकट बुकिंग की सुविधा भी आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी।

यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Joshimath Land Sink: जोशीमठ भूधंसाव को लेकर दिल्ली में बैठक आयोजित

Kedarnath Yatra 2023: 1 मई तक होगी हेली टिकट की बुकिंग
देहरादून, अमृत विचार। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए एक मई को आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा। तीर्थयात्री सात मई से आगे की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे। केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग इस बार आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा रही है।

सिरसी, फाटा, गुप्तकाशी से संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए 7 मई तक टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। 8 अप्रैल को आईआरसीटीसी ने 25 से 30 अप्रैल तक बुकिंग स्लॉट खोला था। जिसमें एक ही दिन में सभी टिकट बुक हो गई थी। इसके बाद 18 अप्रैल को दूसरा बुकिंग स्लॉट खोला गया था। इसमें एक से सात मई तक की टिकट भी एक ही दिन में फुल हो गई थीं।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि सात मई से आगे की यात्रा के लिए एक मई से हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी। टिकट बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: Kedarnath Yatra 2023: खराब मौसम के चलते 3 मई तक रोके गए पंजीकरण

सलमान खान की फिल्म 'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan' की अग्रिम बुकिंग शुरू, क्या टूटेगा रिकॉर्ड?
मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को घोषणा की कि दर्शक अब उनकी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की टिकट खरीद सकते हैं। सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अभिनेता (57) ने लिखा, " 'किसी का भाई किसी की जान' की अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है। अभी टिकट खरीदें। 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में मिलते हैं।

https://www.instagram.com/p/CrKgW3jIkw6/?hl=en

'दबंग' से लेकर 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' तक, ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्मों ने जमकर कमाई की है। ऐसे में उनकी नई फिल्म को लेकर फैंस को इंतजार है। सलमान की फिल्में ईद के मौके पर जोरदार ओपनिंग करती रही हैं।

निर्माण कंपनी 'सलमान खान फिल्म' (एसकेएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें :  KL Rahul Birthday : 'आपको पाकर धन्य हैं...', Sunil Shetty ने दामाद केएल राहुल को किया बर्थडे विश

देहरादून: बद्री-केदारनाथ के लिए 9000 यात्रियों ने कराया पंजीकरण, जीएमवीएन को मिली 4 करोड़ की बुकिंग
देहरादून, अमृत विचार। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी विभागों को समय से अपना होमवर्क तैयार करने के निर्देश देने के साथ कहा कि क्लाइमेटेशन और कैरिंग कैपेसिटी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और बीआरओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम रूट की सभी सड़कों को समय से दुरुस्त कर लें।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए 4 तरह से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण, एप, ऑन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है। कहा कि, पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे से खुला रहेगा। गत वर्ष की भांति इस बार भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

जीएमवीएन के गेस्ट हॉउसों में पिछले 4 दिनों में ढाई करोड़ की बुकिंग की जा चुकी है। मंगलवार से प्रारंभ हुए पंजीकरण के तहत अब तक बद्रीनाथ एवं केदारनाथ के लिए 9 हजार यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। धामों में कतार प्रबंधन हेतु स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है।

यात्रियों के पंजीकरण तथा यात्रा संबंधित जानकारी हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि सड़कों की निगरानी के लिए लोक निर्माण विभाग को एप बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरुद्ध होते हैं ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जेसीबी, पोकलैंड मशीन, रिकवरी वैन, बुलडोजर की व्यवस्था के साथ-साथ सुपरवाइजर और चालकों के मोबाइल नंबर की उपलब्धता के भी निर्देश दिए गए हैं।