छात्रा - Amrit Vichar

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी के घर की होगी कुर्की
रुद्रपुर, अमृत विचार : कक्षा सात की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के फरार आरोपी के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई को भी तेज कर दिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया था कि कोतवाली इलाके की एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी बेटी कक्षा सात की छात्रा है। जिसे सूरज नाम का युवक बेटी को झांसा देकर डांस प्रतिस्पर्धा के बहाने साथ ले गया और थाना किच्छा स्थित एक होटल में ले जाकर दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

आरोप था कि जब मामले की जांच हुई,तो आरोपी युवक का वास्तविक नाम सूरज नहीं,बल्कि समीर था और उसने अपने दोस्त कुरैशी मोहल्ला किच्छा निवासी अरबाज के साथ मिलकर पहले नाबालिग छात्रा को तमंचा व चाकू दिखाकर डराया व धमकाया। उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज उर्फ समीर को घटना के कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था,लेकिन दूसरा आरोपी अरबाज फरार चल रहा है।

आरोपी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एनबीडब्लयू लेते हुए कुर्की की कार्रवाई का आवेदन किया था। जिसको अदालत ने मंजूरी दे दी। पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए इलाके में ऐलान भी किया। हिदायत दी कि यदि समय रहते आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले नहीं किया। तो घर की कुर्की की जाएंगी।

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी राहुल गिरफ्तार
अमृत विचार, हल्द्वानी: मुखानी थानाक्षेत्र में 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

थानाध्यक्ष विजय मेहता के अनुसार छात्रा से मुखानी क्षेत्र निवासी राहुल की सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। उसने छात्रा को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। बीती छह अप्रैल को उसने छात्रा को मिलने के लिए एक बैंक्वट हॉल में बुलाया था। आरोपी ने पहले खुद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो दोस्तों पिथौरागढ़ निवासी दीशू व सचिन ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी जब पीड़िता की मां को लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस को राहुल से पूछताछ करने के लिए एक दिन की रिमांड भी मिली है। पुलिस के अनुसार बाकी के दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नवविवाहिता और छात्रा ने जहर खाया, प्रेमी फंदे पर लटका मिला
हल्द्वानी, अमृत विचार : दो अलग-अलग मामलों में एक छात्रा और एक नव विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। छात्रा परिजनों की डांट से झुब्ध थी। जबकि नव विवाहिता की मौते के मामले में ससुरालियों पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा है कि ससुरालियों ने जहर देकर उसे मार डाला है। हालांकि इस मामले में परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। तीसरा मामला बनभूलपुरा थाने से जुड़ा पिछले वर्ष है। मामले में शादीशुदा प्रेमी का शव उसकी प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला था। मृतक की मां ने दो महिलाओं पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

मौत से पहले पति ने मारे थे थप्पड़

हल्द्वानी : बहेड़ी के नौली गांव निवासी सीता श्रीवास्वत (22 वर्ष) की शादी 22 जून 2024 को पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी अनिल से हुई थी। सीता की मां राधा देवी व बुआ प्रकाशो देवी ने बताया कि अनिल दिल्ली में बाइक मैकेनिक था। एक महीने पहले वह अपने घर आया था। इस बीच उसने बेटी सीता से मारपीट व उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 15 दिन पहले बेटी जब मायके आई थी तो उसने आपबीती बताई। बताया कि अनिल उसपर तलाक देने का दबाव बना रहा है। कुछ दिन पहले बेटी वापस ससुराल लौट गई। मंगलवार की देर शाम सीता की मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवती की मां राधा का कहना है कि उनके दामाद ने उन्हें खुद बताया कि मौत से पहले उसने सीता को दो थप्पड़ मारे। बेटी के हाथ में चोट के निशान भी हैं। आरोप है कि बेटी को जहर देकर मारा गया है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत के मामले की जांच की जाएगी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

डांट से नाखुश 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दी

हल्द्वानी : परिजनों की डांट से नाराज 11वीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मुखानी थाना क्षेत्र के आरके टेंट हाउस निवासी अन्नू दीवाकर (18 वर्ष) पुत्री सुरेश कुमार दीवाकर कुसुमखेड़ा स्थित एक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। उसके भाई ने बताया कि मंगलवार की देर शाम परिजनों ने किसी बात को लेकर बहन को डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में चली गई और फिर बाहर नहीं निकली। काफी देर हो गई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो परिजन कमरे में पहुंचे। अंदर कमरे में पहुंचे तो अन्नू के मुंह से झाग निकल रहा था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जहर खाने की बात बताई और उसे मृत घोषित कर दिया।

8 माह बाद तलाकशुदा प्रेमिका पर मुकदमा

हल्द्वानी : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में पिछले वर्ष 3 जून की रात उजाला नगर बनभूलपुरा निवासी अजीम का शव नई बस्ती निवासी शाजिया के घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने अजीम की मां तारा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। तारा के मुताबिक उसका पुत्र अजीम विवाहित और एक बेटे का पिता था। आरोप है कि शाजिया ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसके साथ उसकी बहन खुशबू भी रहती है। दोनों महिलाएं अपने पति को छोड़कर किराए के मकान में रहती हैं। अजीम रात के समय उन्हीं के साथ रहता था। दोनों बहनें अजीम से पैसे ऐंठती थी। 3 जून की रात दोनों बहनों ने अजीम को नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ मारपीट की और जेब से पैसे निकाल लिए। इसके बाद कमरे में अजीम के मोबाइल में वीडियो चलाकर मोबाइल को एक जगह सेट कर दुपट्टा उसके पास जान बूझकर फेंक दिया। अजीम ने कमरे की लाइट बंद कर दी। लड़की ने कुछ समय बाद कमरे की लाइट खोली गई तो अजीम पंखे से लटका दिखाई दिया। दोनों महिलाएं खिड़की से खड़े होकर सब देखती रहीं। दरवाजा खोलने का प्रयास भी नहीं किया और खिड़की से वीडियो बनाती रहीं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हल्द्वानी: छात्रा समेत तीन नाबालिग हुए लापता
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन नाबालिगों के लापता होने की शिकायत पुलिस में हुई है। पुलिस ने तीनों नाबालिगों की खोज शुरू कर दी है। लापता हुए नाबालिगों में एक छात्रा भी शामिल है।

बनभूलपुरा निवासी कम्मो देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 19 नवंबर को स्कूल गई थी। स्कूल से आने के बाद वह घर आई। इसके बाद वह फिर से चली गई। उसके बाद वह लौटकर नहीं आई। स्कूल, रिश्तेदारों और लड़कियों की सहेलियों में भी पता किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

थकहार कर मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। रामपुर रोड निवासी आशीष सुमन ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आशिंत्य सुमन 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वह 18 नवंबर से घर नहीं लौटा है। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नीलियम कॉलोनी निवासी सुनीता भट्ट ने पुलिस को बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा हार्दिक भट्ट 13 नवंबर से लापता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी नितिन नाम के लड़के से बात हुई, जिसने हार्दिक के उसके पास होने की बात कही। लेकिन अब वह भी फोन नहीं उठा रहा है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि नाबालिगों की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। शीघ्र ही लापता लोगों को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: डॉल्फिन श्रमिकों ने निकाला मौन जुलूस, पिछले 29 दिन से गांधी पार्क में अनशन में डटे हैं श्रमिक

रुड़की: मंगलौर में छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म, पैदल चलती छात्रा को कार से किया अगुवा
रुड़की, अमृत विचार। रुड़की के मंगलौर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग कस्बे में ही 12वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा ने शुक्रवार को मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि वह सोमवार को पैदल स्कूल जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर मोहल्ले के ही एक युवक और उसके दो साथियों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मुंह पर कपड़ा डाल दिया।

इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में डाल दिया और उसे लंढौरा रोड स्थित एक पार्क में ले गए। आरोप लगाया कि वहां पर बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी उसे कस्बा पुलिस चौकी के पास छोड़कर फरार हो गए। बदहवास हालत में जब वह घर पहुंची तो परिजनों ने घटना की जानकारी ली। इस मामले में पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया कि पुलिस को मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें - काशीपुर: पं.जीबी पंत स्कूल प्रबंध समिति ने भाजपा नेता और प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप

रुद्रपुर: अज्ञात कारणों के चलते कक्षा आठ की छात्रा ने मौत को गले लगाया
रुद्रपुर, अमृत विचार। संजय नगर में अज्ञात कारणों के चलते कक्षा आठ की एक छात्रा ने दुपट्टे का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस के अनुसार संजय नगर निवासी संतोष कुमार मजदूरी का काम करता है। उसकी पांच पुत्रियां और एक पुत्र है। उसकी तीसरे नंबर की पुत्री भारती (14) कक्षा 8 में पढ़ रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को संतोष कुमार काम पर गया हुआ था और उसकी पत्नी भी किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते भारती ने दुपट्टे का फंदा बनाया और लटक गई। कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो उसे लटका देखकर होश उड़ गए।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मोहन पांडे, एसआई नेहा ध्यानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मोहन पांडे ने बताया कि मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - रुड़की: प्राइवेट स्कूल के चौकीदार को डंडे से पीटकर उतार डाला मौत के घाट, सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर

गदरपुर: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्रा को बुरी तरह पीटा
गदरपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर कक्षा चार की एक 10 वर्षीय छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि शिक्षक के पीटने से बच्ची का हाथ फैक्चर हो गया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का विचार किया। इसकी भनक लगते ही आरोपी शिक्षक घायल छात्रा के घर पहुंच गया और परिजनो पर तहरीर नहीं देने का दबाव बनाया। वही, घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

गूलरभोज रोड स्थित एक प्राइमरी स्कूल में कीड़े मारने की दवाई खिलाने के दौरान कक्षा 4 में पढ़ने वाली 10 वर्षीय मासूम छात्रा से स्कूल के एक शिक्षक ने मारपीट की। इससे छात्रा का हाथ फैक्चर हो गया। चोट लगने पर छात्रा दर्द से कराह उठी और डर के मारे शिक्षक से कुछ न कह पाई।

छात्रा जब छुट्टी के बाद घर पहुंची तो बच्ची ने अपनी पीड़ा परिजनों को बताई। मारपीट की बात सुनकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और वह कानूनी कार्रवाई का मन बनाने लगे। वहीं जब शिक्षक को इसकी भनक लगी तो आरोपी शिक्षक गदरपुर के एक नेता को लेकर छात्रा के घर पहुंच गया और इलाज कराने के बहाने तहरीर न देने का दबाव बनाने लगा। उधर डॉक्टरों ने छात्रा को प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

रुद्रपुर: अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर छात्रा को किया परेशान
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके की रहने वाली एक छात्रा को सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो बनाकर परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने साइबर सेल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार रंपुरा चौकी इलाके की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी की एक अज्ञात युवक ने फर्जी आईडी बनाकर और बेटी की फोटो लगाकर फर्जी इंस्टाग्राम संचालित कर रहा है। साथ ही बेटी को बदनाम करने के मकसद से अश्लील गानों की वीडियो व छेड़छाड़ युक्त फोटो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहा है।

आरोप था कि युवक रिश्तेदारों को भी पोस्ट भेज कर नाबालिग बेटी को बदनाम करने की साजिश रच चुका है। जिसकी वजह से बेटी का स्कूल आना-जाना भी दुश्वार हो गया है और नाबालिग बेटी मानसिक अवसाद से गुजर रही है। शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हल्द्वानी: महिला महाविद्यालय की छात्रा संजना पडलिया को सीड फंडिंग के लिए मिलेंगे 75 हजार रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला महाविद्यालय की छात्रा संजना पडलिया को सीड फंडिंग के लिए 75 हजार रुपये मिलेंगे। देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत पिछले सत्र में आयोजित करवाए गए उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्रा संजना पडलिया का चयन हुआ है।

योजना की नोडल अधिकारी डॉ. हिमानी ने बताया कि पिछले शिक्षा सत्र में उत्तराखंड राज्य में अवस्थित सभी महाविद्यालय में से महिला महाविद्यालय में सबसे ज्यादा तीन उद्यमिता विकास कार्यक्रम करवाए गए थे।

इसमें महाविद्यालय से छह छात्राएं अपने यूनिक बिजनेस आइडिया के आधार पर प्रारंभिक लेवल के लिए चयनित हुई थी। उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय पूर्व प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित और पूर्व नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत और उनकी पूरी टीम को जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एके श्रीवास्तव और डॉ. विद्या कुमारी ने शुभकामनाएं दी हैं।

हल्द्वानी: छात्र ने किया था पांच साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न
हल्द्वानी, अमृत विचार। पांच साल की छात्रा से स्कूल में यौन उत्पीड़न करने वाला इसी स्कूल का छात्र है। यह छात्र कौन है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। छात्रा के मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में छात्रा की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा और उसकी मां सोमवार तक इस मामले में स्कूल के शिक्षक को आरोपी बता रहे थे। जिसके लेकर कोतवाली में जमकर हंगामा भी हुआ था। आनन-फानन में छात्रा के बयान लेने के लिए सीडब्ल्यूसी की टीम को मौके पर बुलाया गया, लेकिन छात्रा कुछ नहीं बोली।

सोमवार रात ही पुलिस ने छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया, लेकिन रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। छात्रा का आरोप था कि स्कूल में इंटरवल के दौरान आरोपी आता था। उसे सुला देता था और जब वह नींद से जागती थी तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त होते थे। इसकी जानकारी छात्रा ने अपने किसी परिचित को दी, जिसका ऑडियो पुलिस को मिला है। पुलिस ने इसी ऑडियो के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि ऑडियो में छात्रा ने स्कूल के ही किसी छात्र का जिक्र किया है। सोमवार की देर रात छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्कूल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

शाम ढलते ही हंगामा, पुलिस को दी 12 बजे तक मोहलत
मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भीड़ शाम ढलते ही कोतवाली पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि मामले में आरोपी एक संघ के बड़े पदाधिकारी का बेटा है। इसी वजह से पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के सामने छात्रा के दो-दो बार बयान कराने के बावजूद मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज नहीं कराए। पुलिस इस पदाधिकारी के दबाव में काम कर रही है और इसी वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि बुधवार की सुबह साढ़े 10 से 11 बजे तक छात्रा के बयान करा दिए जाएंगे। वहीं लोगों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह 12 बजे कोतवाली का घेराव करेंगे।

हल्द्वानी: स्कूल में पांच साल की छात्रा का यौन शोषण, कोतवाली में तीखी तकरार
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा, जब महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की खबर सामने न आ रही हो। सोमवार को ऐसा ही एक बड़ा मामला सामने आया। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में पांच साल की छात्रा से स्कूल में ही दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करने वाला स्कूल का ही शिक्षक है। मामला खुला तो कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। कुछ युवक कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को उनके सामने लाने की जिद पर अड़ गए।

जानकारी के मुताबिक छात्रा परिवार के साथ भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में रहती है। छात्रा की मां घरों में काम कर परिवार का पेट पालती है। बताया जाता है कि छात्रा की मां जब एक घर में काम करने गई तो मालकिन को बेटी के साथ हो रही हैवानियत के बारे में बताया। मालकिन के जरिये यह बात कुछ युवकों तक पहुंची। जिसके बाद सोमवार को युवक, छात्रा व उसकी मां को लेकर कोतवाली पहुंच गए।

आरोप लगाया कि छात्रा के साथ उसी के स्कूल में यौन शोषण किया गया और वह भी लगातार एक हफ्ते तक। यह आरोप स्कूल में ही पढ़ाने वाले शिक्षक पर है। बताया जाता है कि आरोपी का पिता भी इसी स्कूल में पढ़ाता है। गंभीर आरोपों के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

इसकी जानकारी कोतवाली पहुंचे युवकों को मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वह मांग रहे थे कि आरोपी को उनके सामने लाया जाए, लेकिन जब पुलिस ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो युवक कोतवाल उमेश कुमार मलिक से उलझ गए। बाद में किसी तरह युवकों को समझा बुझा कर शांत कराया गया।

सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। छात्रा की मेडिकल जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डर की वजह से कुछ बोल नहीं पाई छात्रा
मामले की गंभीरता को देखते हुए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी और सीडब्ल्यूसी की महिला अधिकारियों के सामने छात्रा को लाया गया। अधिकारियों ने बच्ची से घटना के बारे में पूछताछ की, लेकिन छात्रा इतनी डर चुकी था कि वह कुछ बोल नहीं पाई। बताया जा रहा है कि पुलिस से पहले छात्रा ने किसी परिचित के घर पर बताया कि आरोपी शिक्षक उसकी क्लास में लंच टाइम में आता था। उसे सुलाता था और जब वह उठती थी तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त होते थे। छात्रा से एक बार नहीं कई बार अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने की बात भी सामने आई है।

एक महिला ने ही दबाया मामला, सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग
मामले में एक और बड़ी बात सामने आई है। आरोप है कि छात्रा की मां ने कुछ दिन पहले यह मामला क्षेत्र की प्रभावशाली महिला के सामने रखा था। पीड़िता की मां चाहती थी कि वह इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में उनकी मदद करे। प्रभावशाली महिला ने भरोसा तो दिया, लेकिन मदद नहीं की। उल्टा मामले को कई दिन तक दबाए रखा। इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। जिसमें घटना से संबंधित बातें हैं। पुलिस अब इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

देहरादून: छात्रा ने गटका जहर, कॉलेज में मची अफरा-तफरी
देहरादून, अमृत विचार। देहरादून एमकेपीजी कॉलेज के कैंपस में एक छात्रा ने जहर खा लिया। युवती को दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मिली जानारी के अनुसार छात्रा बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा है। दोपहर में उसने कालेज में चूहे मारने वाली दवा खा ली और मैदान में पेड़ के नीचे जाकर बैठ गई।

बेहोशी आने पर अन्य छात्राओं से प्रबन्धन को जानकारी दी। कालेज की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। उसे दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों को मौके पर बुला लिया गया है। छात्रा सिंघल मंडी की रहने वाली है।