Kanpur Metro News - Amrit Vichar

Kanpur Metro; रावतपुर से डबल पुलिया तक शुरू हुआ टनल निर्माण, लांच की गई डाउनलाइन पर गोमती टीबीएम मशीन
कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर स्थित लॉन्चिंग शाफ्ट से डाउनलाइन पर गोमती टीबीएम मशीन लांच की गई। यह गोमती टीबीएम मशीन डाउनलाइनपर पहले रावतपुर से काकादेव स्टेशन तक और फिर इसके बाद काकादेव से डबल पुलिया स्टेशन तक टनल का निर्माण करेगी। इससे पहले यह मशीन रावतपुर से कंपनी बाग चौराहे तक करीब 620 मीटर लंबे स्ट्रेच के अप-लाइन टनल का निर्माण पूरा कर चुकी है।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि गोमती टीबीएम मशीन को रावतपुर स्थित लॉन्चिंग शॉफ्ट से लांच करने से पहले कुछ दिनों से इसके सभी हिस्सों को 15 मीटर गहरे लॉन्चिंग शाफ्ट में लोअरिंग यानी जमीन के नीचे उतारने की प्रक्रिया चल रही थी। इस मशीन के सभी हिस्सों को कंपनी बाग चौराहा के निकट स्थित रिट्रीवाल शाफ्ट से निकालकर रावतपुर स्थित लॉन्चिंग शाफ्ट में लोअर किया गया।

जिसके बाद इसके सभी घटकों के असेंबलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। मशीन ने आरंभ में 7 रिंग्स वाले रिएक्शन फ्रेम का निर्माण पूरा किया, जिसके बाद शुक्रवार से स्थायी रिंग्स लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया कि इस मशीन से रावतपुर से डबल पुलिया स्टेशन तक डाउनलाइन पर टनल निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए गोमती टीबीएम मशीन लांच की गई है।

यह मशीन डाउनलाइन पर रावतपुर से काकादेव स्टेशन तक लगभग 780 मीटर लंबे टनल का निर्माण करेगी। काकादेव स्टेशन पहुंचने पर मशीन को ड्रैगिंग प्रणाली की मदद से एक सिरे से दूसरे तक ड्रैग किया जाएगा। उसके बाद यह मशीन डाउनलाइन पर आगे डबल पुलिया स्टेशन तक लगभग 1020 मीटर टनल का निर्माण पूरा करेगी।

टीबीएम मशीन अर्थ प्रेशर बैलेंस प्रणाली के तहत शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में भी पूरी सुरक्षा के साथ टनल निर्माण करने में सक्षम हैं। भविष्य में कॉरिडोर-2 के सुविधापूर्ण मार्ग के खुल जाने से रेलवे लाइन के दोनों तरफ के लोगों को निर्बाध आवागमन का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- कन्नौज में पुलिस ने किया ब्लाइंड ऑनर किलिंग का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में बेटी को गला दबाकर मार डाला, पिता-भाई समेत तीन गिरफ्तार

Kanpur Metro; जमीन के 50 फीट नीचे 50 की स्पीड से दौड़ी मेट्रो; मोतीझील एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन से महज 12 मिनट में सेंट्रल पहुंची
कानपुर, अमृत विचार। यूपीएमआरसी के भूमिगत सेक्शन में बुधवार को 50 फीट जमीन के नीचे मेट्रो ट्रेन 50 की स्पीड से दौड़ी। मोतीझील एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन से भूमिगत चुन्नीगंज स्टेशन होते हुये मेट्रो ट्रेन महज 12 मिनट में सेंट्रल स्टेशन पहुंच गई।

ट्रेन के लोकार्पण से पहले खास तौर पर पत्रकारों के लिये चली स्पेशल ड्राइव में मेट्रो अधिकारियों ने ट्रेन की खासियतों को बताया। अधिकारियों के अनुसार ट्रेन के डेली संचालन के बाद प्रथम कॉरिडोर आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक यात्रियों की संख्या 8 हजार से बढ़कर 60 हजार तक पहुंचने का अनुमान है।

दोपहर 12.44 बजे मेट्रो ट्रेन ने नवीन मार्केट स्टेशन से उलटी दिशा यानी मोतीझील स्टेशन की ओर रफ्तार भरी। अगले एक मिनट में ट्रेन चुन्नीगंज स्टेशन पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रेन के दरवाजे फिर बंद हुये और मोतीझील की ओर ट्रेन बढ़ी। चुन्नीगंज से एलिवेटेड मोतीझील स्टेशन की ओर बढ़ रही मेट्रो ट्रेन थोड़ी ही देर में कट एंड कवर प्वाइंट पर 20 डिग्री पर झुक गई और रफ्तार भी 30 पर आकर सिमट गई।

मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि क्योंकि मोटर को ट्रेन को चढ़ाने में लोड लगता है इसलिये स्पीड कम होना स्वाभाविक है। मोतीझील स्टेशन पर पहुंचकर कुछ देर ट्रेन रुकी। इसके बाद 12.58 बजे ट्रेन फिर से सेंट्रल की ओर बढ़ी और राइट टाइम 1.10 पर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंच गई।

मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि 10 सेंकड स्टेशन पर ट्रेन रुकी है और 12 मिनट में मेट्रो ने मोतीझील से सेंट्रल का सफर पूरा किया। सेट्रल स्टेशन पर बाहर निकलने के लिये अभी मेट्रो ने वैकल्पिक मार्ग बना दिया है। कुछ फिनिशिंग हो रही है। यहां कुछ देर रुकने के बाद फिर से ट्रेन वापस 5 मिनट में नवीन मार्केट पहुंच गई।

पल-पल का रखा गया रिकॉर्ड

यूपीएमआरसी उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क विभाग) पंचानन मिश्रा व उनकी टीम ने बताया कि ट्रेन में तीन कोच हैं। जिसमें 974 यात्रियों की कैपिसिटी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन को कुशल महिला पायलट चला रही हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पेशल ड्राइव जरूर है पर ट्रेन के चलने का संपूर्ण डाटा मुख्यालय पर रखा जा रहा है।

पंचानन मिश्रा ने बताया कि यदि ट्रेन का लोकार्पण हो जायेगा तो अगले दिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आप यात्री भूमिगत सेक्शन में भी यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन में विज्ञापन के लिये एलईडी भी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें- पहलगाम में हमले के बाद कश्मीर घूमने का ख्वाब संजोये लोगों ने प्लान किया कैंसिल: ट्रेन और फ्लाइट के टिकट किए कैंसिल

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कानपुर में मेट्रो प्रोवाइड कराएगा पिंक ऑटो, महिला यात्रियों को घर तक छोड़ेगी
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर मेट्रो यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातर खुद को अपग्रेड कर रहा है। अब जल्द ही मेट्रो की पिंक ऑटो महिला यात्रियों को स्टेशन से उनके घर तक छोड़ेगी। मैट्रो ने रैपिडो वह एक अन्य कंपनी के साथ समझौता कर लिया है। शुरुआत में करीब 10 पिंक ऑटो रूट पर उतारी जाएंगी।

इस ऑटो को महिला ड्राइवर ही चलाएंगे, जिसे रैपिडो व दूसरी कंपनी उपलब्ध कराएगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेट्रो इसका संचालन शुरू करने जा रहा है। माना जा रहा है कि रविवार को इसकी लॉन्चिंग कर दी जाएगी। मैक्रोनी सभी 10 ऑटो को तैयार कर रखा है कंपनी के साथ एमओयू भी कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur; औद्योगिक विकास पर 6190 करोड़ खर्च करेगा यूपीसीडा: लखनऊ में आयोजित बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

कानपुर में मेट्रो एमडी ने किया दौरा, सेंट्रल पर संपर्क मार्ग देखा: 24 अप्रैल को है PM मोदी का दौरा...
कानपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे से पहले मेट्रो अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों संग बुधवार को मोती झील से कानपुर सेंट्रल तक दौरा किया। वह सभी नए अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे।

उन्होंने कानपुर रेलवे स्टेशन से मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले मार्ग का भी जायजा लिया। सुशील कुमार ने कहा कि, कानपुर मेट्रो शहर के अंदर महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ने के साथ-साथ शहर के बाहर यात्रा करने वालों के लिए भी वरदान साबित होगी। इसके लिए मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी की परिकल्पना के तहत मेट्रो स्टेशनों को रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों के नजदीक बनाया गया है।

कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन घंटाघर चौराहे की तरफ स्थित है। यहीं अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के विस्तार का कार्य भी प्रगति पर है। ऐसे में रेलवे अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद नियत किए गए स्थान पर रेलवे मार्ग से मेट्रो स्टेशन के मार्ग को जोड़ा गया है।

यात्री सेवा विस्तार के बाद कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, चुन्नीगंज बस स्टेशन, रावतपुर रेलवे स्टेशन, रावतपुर बस स्टेशन और कल्यानपुर रेलवे स्टेशन ऐसे प्रमुख यातायात स्थल होंगे। जहां मेट्रो स्टेशन के माध्यम से यात्रियों को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। आने वाले समय में झकरकटी बस स्टेशन भी मेट्रो से जुड़ जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: 10 करोड़ से पनकी, रूमा और चकेरी में कूड़ा निस्तारण; उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रबंधन ने बनाई डीपीआर

कानपुर में किशोर की हत्या के प्रयास में सात साल कैद: कोर्ट में पीड़ित का बयान रहा अहम, छह हजार जुर्माना
कानपुर, अमृत विचार। अपर जिला जज 20 नीलाजंना की कोर्ट ने किशोर की हत्या के प्रयास में युवक को सात साल की सजा सुनाई है। छह हजार जुर्माना लगाया है। साकेतनगर निवासी गोपाल कृष्ण गुप्ता ने 31 मार्च 2012 को किदवईनगर थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, कि उनका 15 वर्षीय बेटा शिवम सुबह 11.30 बजे घर से निकला था। अगले दिन एक अप्रैल की रात साढ़े बारह बजे घर लौटा। उसने परिजनों को बताया कि सीतापुर के बाढ़े गांव थाना सिंघौली के मूल निवासी और रेलवे कालोनी अनवरगंज में रहने वाला मो. नफीस उसे बहाने से ले गया था।

परमपुरवा पहुंचने पर नफीस ने रामादेवी से स्कूटी लेने की बात कहकर उसे कार में बैठाया। रामादेवी में नफीस ने उसे जूस पिलाया, उसके बाद वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने खुद को लखनऊ में पाया। किशोर के मुताबिक होश में आने पर नफीस कार की पिछली सीट पर आया और रस्सी से उसका गला कस दिया। वह फिर बेहोश हो गया।

नफीस उसे मरा समझकर अनवरगंज स्टेशन पहुंचा और घर चला गया। होश आने पर शिवम कार का शीशा तोड़कर किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। नफीस पुराने वाहन खरीदता था व शिवम उसका पार्टनर था। दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजय झा ने बताया कि अभियोजन की ओर से सात गवाह पेश हुए। कोर्ट में पीड़ित का बयान अहम रहा।

ये भी पढ़ें- पनकी पॉवर प्लांट का भी उद्घाटन कर सकते PM Modi; 24 अप्रैल को Kanpur में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित, पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कीं

Kanpur Metro: रावतपुर से काकादेव तक अप-लाइन में टनल निर्माण, लॉन्चिंग शाफ्ट से सातवीं टीबीएम लांच
कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर से काकादेव स्टेशन तक अपलाइन में टनल निर्माण का शनिवार को मेट्रो ने शुरू कर दिया। रावतपुर स्थित लॉन्चिंग शाफ्ट से सातवीं टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) पार्वती को लांच किया गया, जो अप-लाइन पर पहले रावतपुर से काकादेव स्टेशन तक और इसके बाद काकादेव से डबल पुलिया स्टेशन तक टनल का निर्माण करेगी।

प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के मुताबिक पार्वती टीबीएम संपूर्ण परियोजना की सातवीं (कॉरिडोर-2 की तीसरी) टीबीएम है। यह मशीन अप-लाइन पर रावतपुर से काकादेव स्टेशन तक लगभग 780 मीटर लंबे टनल का निर्माण करेगी।

काकादेव स्टेशन पहुंचने पर मशीन को ड्रैगिंग प्रणाली की मदद से एक सिरे से दूसरे तक ड्रैग किया जाएगा। उसके बाद यह मशीन अप-लाइन पर आगे डबल पुलिया स्टेशन तक लगभग 1020 मीटर टनल का निर्माण करेगी। जबकि रावतपुर से डबल पुलिया स्टेशन तक डाउनलाइन पर टनल निर्माण के लिए गोमती टीबीएम मशीन का प्रयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: बड़ी ईदगाह में नमाज के दौरान बदला रहेगा यातायात; चांद के अनुसार सोमवार या मंगलवार को होगी नमाज

Kanpur Metro: शहर में 88 नये मेट्रो स्टेशन से दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, मंधना, उन्नाव, रमईपुर और उन्नाव भी जाएगी
कानपुर, (अभिषेक वर्मा)। शहर में मेट्रो ट्रेने के विस्तार की योजना तैयार कर ली गई है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में नौबस्ता से बर्रा 8 जुड़ जायेगा। यह दोनों ही स्टेशन प्रथम व द्वितीय कॉरिडोर के अंतिम छोर हैं। इनके जुड़ने से बर्रा के मौहल्ले, यशोदा नगर, कर्रही, खाड़ेपुर समेत कई क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलने लगेगा।

वहीं, मेट्रो ट्रेन में बैठकर शहरवासी मंधना, चकेरी, रमईपुर और उन्नाव तक सफर कर सकेंगे। यूपीएमआरसी ने कैंट क्षेत्र तक भी मेट्रो दौड़ाने का प्लान तैयार किया है। मेट्रो के विस्तार से स्थानीय परिवहन मजबूत होगा। इसके साथ ही शहर के चौराहों व व्यस्ततम रूट  लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जायेगी।

कानपुर में प्रस्तावित 7 नए कॉरिडोर    74.9 किमी. पर बनेंगे। 850 मीटर पर एक मेट्रो स्टेशन बनाने की परिकल्पना है। इस हिसाब से शहर में 88 नये मेट्रो स्टेशन बन सकते हैं। यूपीएमआरसी की ओर से बनाये गये प्रस्ताव के अनुसार नौबस्ता से बर्रा 8 तक 5.9 किमी. में मेट्रो का नया कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। इसी तरह पनकी से केंद्रीय विद्यालय कैंट तक 20.61 किमी लंबा कॉरिडोर बनेगा।

इससे शहर को एक छोर से दूसरे छोर जाने में लोगों को आराम हो जायेगा। मेट्रो के अनुसार नौबस्ता से चकेरी तक 17.6 किमी. में अलग कॉरिडोर बनेगा। इस रूट पर मेट्रो चलने से इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठित व असंठित कर्मियों को यात्रा करने में आराम हो जायेगा। इसी तरह आईआईटी कानपुर से मंधना को 5.44 किमी. तक मेट्रो को चलाने की तैयारी है।

इसी तरह सीएसए से ख्योरा कटरी (मैनावती मार्ग) तक 4.37 किमी. और नौबस्ता से रमईपुर 5.78 किमी. तक मेट्रो ट्रेन दौड़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यूपीएमआरसी ने केंद्रीय विद्यालय कैंट से उन्नाव तक 15.2 किमी. तक कॉरिडोर बनाकर मेट्रो के संचालन का प्लान तैयार किया है। इस कॉरिडोर के बनने से शहर से उन्नाव सीधा जुड़ जायेगा। जिससे दो शहर के बीच आवागमन आसान हो जायेगा।

एलिवेटेड की जगह भूमिगत होंगे स्टेशन

यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि मेट्रो निर्माण में देरी के कारण एलिवेटेड लाइन को भूमिगत मेट्रो में परिवर्तित किया जा रहा है क्योंकि हर साल नए फ्लाईओवर के निर्माण और शहर के अन्य विकास के कारण जगह की कमी के कारण एलिवेटेड लाइन पर जाना संभव नहीं होगा। इसलिए एलिवेटेड की जगह भूमिगत मेट्रो चलाने पर जोर होगा।

जाम, दुर्घटनाएं और प्रदूषण घटेगा

मेट्रो ने कहा है कि नये कॉरिडोर के निर्माण से अत्यधिक अव्यवस्थित वाहन के कारण चौराहों पर जाम की स्थिति पैदा होती है, यात्रा का समय बढ़ जाता है, वायु प्रदूषण बढ़ता है, सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती हैं। यह सभी समस्याएं मेट्रो ट्रेन के संचालन से खत्म हो जाएंगी।

कानपुर-लखनऊ और आगरा में 2-2 कॉरिडोर

कानपुर में आईआईटी से नौबस्ता तक 23.8 किमी. में पहला और सीएसए से बर्रा-8 तक 8.4 किमी. में दूसरा कॉरिडोर बन रहा है। लखनऊ में मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में चारबाग से वसंतकुंज ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के लिए 'ग्राउंड लेवल वर्क' शुरू हो गया है।

वहीं, पहले कॉरिडोर में सीसीएस से मुंशीपुलिया तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। दोनों ही कॉरिडोर 34.03 किमी. के हैं। आगरा मेट्रो ट्रेन का निर्माण तेजी से चल रहा है। आगरा में 2025 में ही 10 स्टेशनों तक मेट्रो ट्रेन का संचालन हो जाएगा। दो कॉरिडोर पर मेट्रो 29.4 किमी तक चलेगी। पहले कॉरिडोर में 13 और दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशन हैं।

यह भी जानें:

- मेट्रो के सर्वे के अनुसार अस्पताल, विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल के लिए उच्च मेट्रो कवरेज की आवश्यकता है। क्योंकि केवल लगभग 7% अस्पताल, 30% कॉलेज और 16% स्कूल वर्तमान में 500 मीटर के टीओडी क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं इन शहरों में मेट्रो लाइन होनी आवश्यक है।

- मौजूदा निर्माणाधीन मेट्रो ट्रेन नेटवर्क के पूरे उपयोग के लिए घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विस्तार की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- Good News: राजधानी लखनऊ, कानपुर और ताजनगरी आगरा में होगा मेट्रो का विस्तार, ये है प्रस्तावित नए कॉरिडोर...

Good News: राजधानी लखनऊ, कानपुर और ताजनगरी आगरा में होगा मेट्रो का विस्तार, ये है प्रस्तावित नए कॉरिडोर...
कानपुर, (अभिषेक वर्मा)। लखनऊ, कानपुर और आगरा में अगले 20-25 वर्षों के लिए दीर्घकालिक मेट्रो विकास योजना तैयार कर ली गई है। तीनों शहरों में मेट्रो कॉरिडोर की संख्या में वृद्धि होगी। कानपुर में 7 नए मेट्रो कॉरिडोर में 74.9 किमी. की दूरी में मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की तैयारी है। अभी यहां 32.2 किमी. में 2 कॉरिडोर में कार्य चल रहा है।

प्राथमिक सेक्शन में 9 किमी. में मेट्रो चल भी रही है। इसी तरह लखनऊ में 139.4 किमी. में 9 नये कॉरिडोर बनाने और आगरा में 88.9 किमी. में 11 नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कराने का प्रस्ताव है। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने प्रस्ताव तैयार कर आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी भेज दिया है।

शासन की ओर से आगामी वर्षों के लिए नगर विकास की योजना बनाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) के निर्देशों के क्रम में लखनऊ, कानपुर और आगरा के लिए मेट्रो के विस्तार की योजना तैयार की गई है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

यूपीएमआरसी के अनुसार 850 मीटर की पैदल दूरी पर एक मेट्रो स्टेशन की तैयारी है। इसके आधार पर ही प्रस्ताव तैयार किया गया है। मेट्रो ट्रेन के क्रियान्वयन में लंबा समय लगता है, क्योंकि अवधारणा से लेकर डीपीआर तक, कैबिनेट की मंजूरी से लेकर निर्माण पूरा होने तक लगभग 8-10 वर्ष लगते हैं। ऐसे में समय रहते ही यूपीएमआरसी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

कॉरिडोर का डीपीआर तैयार किया जाएगा

यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार के अनुसार शहर के लिए व्यापक गतिशीलता योजना (सीएमपी) और मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप यूपीएमआरसी ने विस्तार के लिए प्रमुख मेट्रो कॉरिडोर की पहचान की है। जिसमें नए कॉरिडोर की कुल प्रस्तावित लंबाई और संरेखण का विवरण तैयार किया गया है। इन कॉरिडोर को संबंधित शहरों की नगर विकास योजना में जोड़ा जाएगा। चरणबद्ध विकास के लिए कॉरिडोर को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुमति मिलते ही कॉरिडोर का डीपीआर तैयार किया जाएगा।

कानपुर में प्रस्तावित 7 नए कॉरिडोर    दूरी 74.9 किमी

नौबस्ता से बर्रा 8 तक            5.9 किमी.
पनकी से केंद्रीय विद्यालय कैंट        20.61 किमी.
नौबस्ता से चकेरी            17.6 किमी.
आईआईटी कानपुर से मंधना        5.44 किमी.
सीएसए से ख्योरा कटरी (मैनावती मार्ग)    4.37 किमी.
नौबस्ता से रमईपुर            5.78 किमी.
केंद्रीय विद्यालय कैंट से उन्नाव तक    15.2 किमी.

लखनऊ में प्रस्तावित 9 नए कॉरिडोर    दूरी 139.4 किमी.

कल्ली पश्चिम से आईआईएम        45 कमी.
राजाजीपुरम से आईआईएम        18.42 किमी.
चारबाग से कल्ली पश्चिम        13 किमी.
इंदिरा नगर से सीजी सिटी        7.7 किमी.
इंदिरा नगर से अनोरा काला        9.27 किमी.
मुंशीपुलिया से जानकीपुरम        6.29 किमी.
सीजी सिटी से एयरपोर्ट        19.8 किमी.
कल्ली पश्चिम से मोहनलाल गंज        6 किमी.
अनोरा काला से बाराबंकी        14 किमी

आगरा में प्रस्तावित 11 नए कॉरिडोर    दूरी 88.9 किमी

सिकंदरा से रनकाटा            8.92 किमी.
बमरौली से ताज ईस्ट गेट        6.31 किमी.
कालिंदी विहार से चालेसर        2.36 किमी.
एयरपोर्ट से मालपुरा            6.2 किमी.
पोहिया घाट से बिचपुरी रे. स्टे.        15.85 किमी.
पीएसी डिपो से गुटीला मोड़        6.6 किमी.
सदर बाजार से एयरपोर्ट        3.43 किमी.
सदर बाजार से रोहता            6.92 किमी.
गुटीला मोड़ से पॉवर ग्रिड        4.96 किमी.
रामबाग से यमुना एक्सप्रेस        7.9 किमी.
अर्टोनी से रोहटा            19.5 किमी.

ये भी पढ़ें- Kanpur IIT कैंपस में नगर निगम के अधिकारी पुलिस की मौजूदगी में हटवा रहे अतिक्रमण; पहले भी जारी हो चुकी नोटिस

Kanpur Metro: बारादेवी से नौबस्ता तक स्टेशनों के प्रवेश द्वार तैयार, एलिवेटेड सेक्शन में तकनीकी कक्षों का निर्माण भी हुआ पूरा
कानपुर, अमृत विचार। मेट्रो के कॉरिडोर-1 के 5 किलोमीटर लंबे बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में सभी स्टेशनों के प्रवेश द्वार बनकर तैयार हो गये हैं। सेक्शन में बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता स्टेशन अपना अंतिम स्वरूप ले रहे हैं।

बारादेवी से नौबस्ता तक सभी स्टेशन बॉक्स तैयार हो जाने के बाद अब सड़क से स्टेशन तक पहुंचने के लिए द्वार, सीढ़ियां और रास्ते भी तैयार कर लिये गये हैं। सभी स्टेशनों में तकनीकी कक्षों का निर्माण भी पूरा हो गया है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार स्टेशनों के फ़्लोरिंग, फिनिशिंग और सिस्टम इंस्टॉलेशन का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है।

बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन के सभी स्टेशनों के प्लेटफॉर्म लेवल की ढलाई का कार्य पिछले साल सितम्बर में पूरा किया गया था। इसके बाद जनवरी में प्लेटफॉर्म की छतों के लिए प्री इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) स्ट्रक्चर के परिनिर्माण का कार्य पूरा किया गया। इन कार्यों के साथ ही स्टेशनों के कॉनकोर्स लेवल या प्रथम तल पर तकनीकी कक्षों के निर्माण का काम भी बढ़ रहा था, जिसे पूरा कर लिया गया है।

स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्यों के अलावा दोनों लाइनों (‘अप-लाइन‘ और ‘डाउन-लाइन‘) पर ट्रैक निर्माण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बारादेवी से नौबस्ता तक रेल (पटरियों) के वेल्डिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है और अब इनके नीचे कंक्रीट स्लैब के ढलाई की प्रक्रिया चल रही है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने निर्माण कार्य में जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में नाबालिग छात्र का लटका मिला शव: परिजन बोले- हत्या कर फांसी का दिया गया रूप, इन्होंने दर्ज कराई थी FIR

Kanpur Metro: डाउनलाइन पर जल्द शुरू होगा टनल निर्माण...लोअर करने की प्रक्रिया हुई पूरी
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के अंडरग्राउंड सेक्शन में टनल निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘अप-लाइन‘ पर ‘गोमती‘ टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम मशीन) ने रावतपुर से कंपनी बाग चौराहे की दिशा में बढ़ते हुए कॉरिडोर-2 डिपो रैंप तक लगभग 620 मीटर लंबे टनल का निर्माण हाल ही में पूरा किया था। अब इस स्ट्रेच के ‘डाउनलाइन‘ में भी जल्द टनल निर्माण आरंभ होने जा रहा है।

इसके लिए रावतपुर स्टेशन के निकट स्थित लॉन्चिंग शाफ्ट में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की छठी (कॉरिडोर-2 की दूसरी) टीबीएम मशीन के सभी हिस्सों को लोअर यानी जमीन के नीचे उतारने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन हिस्सों के लोअरिंग के बाद अब टीबीएम मशीन के सभी भागों और घटकों के असेंबलिंग की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने मंगलवार को कानपुर आगमन के दौरान निर्माणाधीन स्टेशनों का दौरा किया और विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के अंतर्गत रावतपुर एलिवेटेड स्टेशन से जुड़कर बन रहा अंडरग्राउंड स्टेशन, कानपुर मेट्रो के दोनों कॉरिडोर को जोड़ने वाला अहम स्टेशन होगा। यहां पिछले साल अप्रैल से डी-वॉल डालने का कार्य शुरू किया गया था। टॉप-डाउन प्रणाली से स्टेशन निर्माण कार्य के साथ-साथ यहां से टनलिंग के लिए टीबीएम मशीन भी लॉन्च होनी थी, जिसके लिए दो लॉन्चिंग शाफ्ट बनाए गए थे।

यहां से ‘अप-लाइन‘ पर कंपनी बाग चौरहा की दिशा में लॉन्च होने के बाद ‘गोमती‘ टीबीएम मशीन ने 23 जनवरी को लगभग 620 मीटर लंबा टनल बनाकर अपना पहला ब्रेकथ्रू हासिल किया था। अब इसी स्ट्रेच के ‘डाउनलाइन‘ पर टनल निर्माण के लिए एक और टीबीएम मशीन के सभी हिस्सों को लोअर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

14 दिनों तक चली लोअरिंग प्रक्रिया में टीबीएम मशीन के हिस्सों को लगभग 15 मीटर गहरे लॉन्चिंग शाफ्ट में जमीन के नीचे उतारा या लोअर किया गया। सबसे पहले इस मशीन के लगभग 120 टन वजनी ’फ्रंट शील्ड’ को लोअर किया गया, जिसके बाद एक- एक करके मिडिल शील्ड, कटरहेड, स्क्रू कन्वेयर, टेल शील्ड आदि हिस्से उतारे गए।

टीबीएम मशीन के सभी भागों को लोअर करने के बाद इन्हें यांत्रिक घटकों, तारों आदि से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद यह मशीन सबसे पहले रावतपुर से कंपनी बाग चौराहे की दिशा में कॉरिडोर-2 डिपो रैंप तक लगभग 620 मीटर लंबे टनल का निर्माण करेगी।

ये भी पढ़ें- Valentine's Week: वो नहीं कर पाएंगे प्यार से इंकार, जब प्रपोज होगा राशि के समयानुसार; जानिए- कौन सा समय सबसे अधिक शुभ...

Kanpur Metro की मनमानी व डिवाइडर बंद करने से बढ़ी परेशानी; नाले की गंदगी से व्यापारियों में आक्रोश, अतिक्रमण से दिन भर लगता जाम
कानपुर, अमृत विचार। विकास नगर बाजार के व्यापारी तमाम समस्याओं से परेशान हैं। बिजली के झूलते खुले तार, नाले की गंदगी और बाजार में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की दिक्कतों का तमाम प्रयास पर भी समाधान नहीं हो रहा है।  इसके साथ ही गुरुदेव चौराहे पर बंद किए गए डिवाइडर से खरीदारों की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि चौराहे पर सड़क का डिवाइडर बंद होने से तमाम ग्राहक बाजार से टूट चुके हैं।

अमृत विचार के साथ संवाद में विकास नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गौड़, डॉ. रमेश चंद्र शुक्ला, कृष्ण गोपाल, रितेश धवन, सुधीर यादव, लकी कुशवाहा, इंद्रमणि त्रिपाठी, गगन सोनी व अजय अग्निहोत्री ने बताया कि दो साल पहले ट्रैफिक नियंत्रण के नाम पर गुरुदेव चौराहे पर सड़क का डिवाइडर को बंद कर दिया गया था।

व्यापारियों को उम्मीद थी कि इसे जल्द ही खोल दिया जाएगा। लेकिन जीटी रोड पर डिवाइडर का यह कट बंद होने से विनायकपुर, शारदा नगर और गीता नगर क्षेत्र के खरीदार आज बाजार से लगभग कट चुके हैं। व्यापारियों ने कहा कि कट खोले जाने को लेकर कई बार  आवाज उठाई है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका है।

मुख्य मार्ग का डिवाइडर तोड़ने से बढ़े हादसे

व्यापारियों के अनुसार विकास नगर मार्ग पर डिवाइडर ने भी बाजार के लिए समस्या खड़ी कर दी है। मेट्रो यार्ड गेट नंबर दो के सामने से बाजार के भीतर मुख्य रोड पर डिवाइडर करीब दो सौ मीटर तोड़ दिया गया है। डिवाइडर तोड़े जाने से गुरुदेव चौराहे से चिड़ियाघर जाने वाली मुख्य रोड पर दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इसकी वजह अब जहां से डिवाइडर शुरू हो रहा है वहां रोड का संकरा होना है। ऐसी स्थिति में यूटर्न लेने वाले वाहन अक्सर फुटपाथ तक आ जाते हैं। सामने से आ रहे वाहन की दूसरे वाहन से टक्कर हो जाती है। इस समस्या की कई बार मेट्रो अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है।

खंभे व स्ट्रीट लाइट उखाड़ने से रहता अंधेरा

व्यापारियों ने मेट्रो अधिकारियों पर बाजार में अंधेरा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारी वाहनों की यार्ड में आवाजाही में बाधक डिवाइडर तोड़ने के साथ ही डिवाइडर पर लगे खंभों और स्ट्रीट लाइट को उखाड़ दिया गया है। इससे मुख्य रोड का बड़ा हिस्सा रात में अंधेरे में रहता है। रात में वाहन डिवाइडर से टकरा जाते हैं। इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

मंदिर के आसपास फूल दुकानदारों का कब्जा

बाजार में मंगलवार और शनिवार को फूल बेचने वाले दुकानें आगे तक लगाते हैं। इससे जाम लगता है। बाजार में स्थित श्री ओमेश्वर धाम मंदिर में मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इन दो दिनों में मंदिर के आसपास लगने वाली फूल की दुकानें सड़क तक आ जाती हैं। व्यापारियों ने नगर निगम व पुलिस प्रशासन से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

सीवर लाइन चोक, नाले से होता जलभराव

बाजार में रोड के दोनों ओर दुकानों के आगे सीवर लाइन है, जो गंदगी से भरी पड़ी है। व्यापारियों के अनुसार इससे दुकानों में दुर्गंध रहती है। व्यापारी अपने पैसों से नाले की सफाई कराते हैं। नगर निगम की लापरवाही से सबसे अधिक मुसीबत बरसात में सामने आती है। नाला सफाई न होने से बरसाती पानी दुकानों तक आ जाता है। ऐसे में ग्राहकों को ईंटों व पटरे के  रास्ते से गुजरकर दुकानों में आना पड़ता है।

पाइप लाइन लीकेज से कीचड़

व्यापारियों का गुस्सा बाजार में एक स्वीट हाउस के बाहर पाइप लाइन से भी है। यह पाइप लाइन अक्सर टूटी रहती है। इससे आसपास की दुकानों में कीचड़ फैला रहता है। पाइप लाइन लीकेज की शिकायत करने पर उसे जल्दी बनाया नहीं जाता है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में सेवायोजन विभाग की मैसेज सुविधा से 22 हजार और जुड़े: अब रोजगार मेले के लिए युवाओं के मोबाइल पर आएंगे संदेश

Kanpur Metro: आजाद टीबीएम ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से लांच, झकरकटी होते हुए कानपुर सेंट्रल तक बनाएगी टनल
कानपुर, अमृत विचार। मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 (आईआईटी - नौबस्ता) के अंतर्गत स्वदेशी कॉटन मिल से कानपुर सेंट्रल की तरफ टनल निर्माण चल रहा है। दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम मशीन) आजाद और विद्यार्थी ने स्वदेशी कॉटन मिल के निकट स्थित रैम्प एरिया से ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन तक लगभग 330 मीटर लंबे टनल का निर्माण पूरा कर लिया है।

आजाद टीबीएम मशीन  अप-लाइन पर और विद्यार्थी टीबीएम मशीन डाउनलाइन पर टनल निर्माण कर रही है। आजाद टीबीएम मशीन को अक्टूबर में ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन स्टेशन पहुंचने के बाद लगभग 215 मीटर दूरी तक ड्रैग करते हुए स्टेशन के दूसरे छोर पहुंचाया गया था। यहां से इस मशीन को रविवार को कानपुर सेंट्रल तक लगभग 1.80 किमी लंबे शेष बचे हुए अंडरग्राउंड स्ट्रेच पर टनल निर्माण के लिए लांच कर दिया गया।

यह मशीन अब अप-लाइन पर लगभग 720 मीटर टनल का निर्माण करते हुए झकरकटी अंडरग्राउंड स्टेशन पहुंचेगी। इसे वहां पुनः ड्रैग करते हुए 158 मीटर लंबे स्टेशन के दूसरे छोर तक पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद इस मशीन को आखिरी बार कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक लगभग 940 मीटर लंबे टनल निर्माण के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि आजाद टीबीएम मशीन को ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक टनल निर्माण के लिए अप-लाइन पर लॉन्च कर दिया गया है। डाउनलाइन पर चल रही विद्यार्थी टीबीएम मशीन भी ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पहली बार एफडीआर तकनीक से बनेगी सड़क: ये मार्ग होगा चौड़ा, नबीपुर से गजनेर मार्ग फोरलेन