कार्रवाई - Amrit Vichar

10 पेटी अंग्रेजी और देसी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार: आचार संहिता में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का तोबड़तोड़ अभियान जारी है। रामनगर, काठगोदाम और बेतालघाट पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की है।

काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में टीम ने गौला पुल रोड के पास चेकिंग के दौरान जांच के लिए एक ई-रिक्शा को रोका। पुलिस ने ई-रिक्शा से अंग्रेजी शराब की 7 पेटियां बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक पटरानी खन्स्यू निवासी देव सिंह पुत्र मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी और उनकी टीम ने 3 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ सुमित वर्मा पुत्र अरविन्द वर्मा निवासी ख्य्याम बार रामनगर और आनन्द पुत्र भीमराम निवासी पनौली रानीखेत अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया। जबकि बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद और उनकी टीम ने त्रिलोक चंद्र पुत्र स्व. विशन राम निवासी ग्राम दनखौरी ऊंचाकोट बेतालघाट को घिरौली पुल के पास से 98 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ पकड़ा।

फर्जी बिल भेजने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। डहरिया निवासी प्रकाश सिंह चौहान को बिजली विभाग की ओर से 23.12 लाख रुपये का बिल मिलने से हड़कंप मच गया था। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाएं हुईं। अब इस प्रकरण में ऊर्जा निगम ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता धीरज पंत ने शुक्रवार को पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कहा कि बिल को लेकर शरारती तत्वों द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

जिले में पुलिस का सत्यापन अभियान, 699 लोगों की जांच
हल्द्वानी, अमृत विचार: नैनीताल जिले में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है। एक थाना और दो कोतवाली क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। जांच में पता चला कि कई भवन स्वामियों ने अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं किया। पुलिस ने कुल 699 लोगों की जांच की है।

नैनीताल जिला पुलिस के अनुसार सभी फड़, रेहड़ी, दुकानदार, किराएदार, घरेलू कामगार, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। शुक्रवार को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे और सीओ लालकुआं दीपशिखा ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं जाकर अभियान का नेतृत्व किया। बनभुलपुरा में पुलिस ने 300 लोगों का सत्यापन किया और 88 लोगों पर सत्यापन न कराने के जुर्म में जुर्माना लगाया।

साथ ही आठ भवन स्वामियों पर अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर जुर्माना लगाया गया। लालकुआं में 32 लोगों का सत्यापन हुआ। आठ किराएदारों और एक भवन स्वामी पर सत्यापन नहीं कराने पर जुर्माना लगाया गया। कोतवाली भवाली में 202 लोगों का सत्यापन किया गया। इनमें दो भवन स्वामियों पर भी कार्रवाई हुई। पुलिस के अनुसार कुल 534 लोगों को सत्यापित किया गया। सत्यापन न कराने पर 165 लोगों पर पुलिस अधिनियम में जुर्माना लगाया गया है।

12 मकान मालिकों पर कार्रवाई, 293 लोगों का सत्यापन
हल्द्वानी, अमृत विचार : सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस बार यह अभियान लालकुआं से लेकर काठगोदाम तक चलाया गया। किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 12 मकान मालिक पकड़ में आए। 293 लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 1 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों और निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसी के तहत 18 मई को सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 293 लोगों का सत्यापन किया गया और सत्यापन न कराने पर 51 व्यक्तियों पर पुलिस अधिनियम के तहत 9750 रुपये जुर्माना वसूला गया। लालकुआं में 6 और काठगोदाम में 6 मकान मालिकों का चालान करते हुए 1,20,000 रुपए जुर्माना लगाया गया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने लोगों से अपील की है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।

मंदिर से लेकर बस अड्डे तक खंगाला चप्पा-चप्पा
हल्द्वानी : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जिले में सर्तकता बढ़ा दी गई है। इसके तहत हर रोज सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को भी डॉग स्क्वाड की टीम ने संदिग्ध स्थानों की गहनता से तलाशी ली। थाना कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के कालीचौड़ मंदिर, बेलबाबा मंदिर, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, हल्द्वानी बाजार और काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी ने बताया कि डॉग स्क्वायड की भूमिका अपराध की रोकथाम एवं साक्ष्य संकलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

एक मोहल्ले के तीन नाम अंसारी कॉलोनी, देवला तल्ला व पंत फार्म
हल्द्वानी, अमृत विचार : हल्द्वानी शहर में जगह नहीं है और अब गौलापार की डेमोग्राफी चेंज करने का बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसका इशारा तब मिला जब ऑपरेशन सैनिटाइज की टीम गौलापार के बागजाला पहुंची। आधार कार्डों की जांच शुरू हुई तो पुलिस ने भी अपना माथा पकड़ लिया। पुलिस एक ही इलाके में ऑपरेशन कर रही थी और इस एक इलाके के तीन-तीन नाम सुनकर वो भी पशोपेश में पड़ गई। किसी के आधार कार्ड में इसे पंत फार्म बताया गया तो कोई इसे देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर कह रहा था, जबकि किसी के आधार कार्ड में यह इलाका अंसारी कालोनी के नाम से दर्शाया गया था।

बता दें कि नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे जिले में ऑपरेशन सैनिटाइज के तहत पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत बुधवार सुबह सीओ नितिन लोहनी, सीओ सुमित पांडे और सीओ दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में दो टीमें गौलापार के बागजाला पहुंच गई। सत्यापन के साथ पुलिस लोगों के आवासीय दस्तावेज, बिजली-पानी के बिल और आधार कार्ड की जांच कर रही थी। इस क्षेत्र में समुदाय विशेष के लोगों की बड़ी तादात है। जो कि और बढ़ती जा रही है।

सीओ नितिन लोहनी ने लोगों के आधार कार्ड चेक करने शुरू किए। उन्होंने यहां रहने वाले मो. हनीफ का आधार कार्ड देखा तो उसने देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर लिखा था। 5 मीटर की दूसरी पर रहने वाले फहद खान का आधार देखा तो उस पर अंसारी कालोनी लिखा। कुछ और आधार कार्ड जांचे तो उन पर पंत फार्म लिखा था। पुलिस को समझ नहीं आया कि आखिर 5 मीटर के दायरे में बने दर्जनों घरों के पते अलग-अलग कैसे हो सकते हैं। पुलिस ने ऐसे सभी आधार कार्ड को कब्जे में ले लिया है। बड़ी बात यह है कि इन लोगों के पास मौजूद बिजली और पानी के बिलों पर पते के तौर पर या तो पंत फार्म लिखा है या फिर कुंवरपुर। सीओ नितिन लोहनी का कहना है यह गंभीर मामला है। कुछ मीटर के दायरे में मोहल्ले के अलग-अलग नाम मिले हैं। मामले की जांच न सिर्फ पुलिस कर रही है, बल्कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भी सौंपी गई है।

180 लोगों की जांच, 40 के सत्यापन, कइयों के चालन
सुबह साढ़े 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले अभियान के दौरान पुलिस की दो टीमों में 180 लोगों की जांच की। 40 लोगों के सत्यापन किए और 12 लोगों का चालान कर 3 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। पुलिस की पहली टीम में सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव, एसओ नीरज भाकुनी, एसआई अरुण सिंह राणा, प्रेमा कोरंगा, कांस्टेबल योगेश कुमार, हरीश प्रसाद, दो प्लाटून पीएसी और एसएसबी। जबकि दूसरी टीम में सीओ दीपशिखा अग्रवाल, सीओ सुमित पांडे, एसओ दीपक बिष्ट, एसओ विजय मेहता, एसआई मनोज कुमार, विजय कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, रविंद्र राणा, दो प्लाटून पीएसी और एसएसबी थी।

गुरुग्राम हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
सितारगंज, अमृत विचार। गुरुग्राम में पूजा विश्वास नामक महिला की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला सुबह गौरीखेड़ा गांव पहुंचा, जहां जेसीबी की मदद से मुश्ताक के मकान को ढहा दिया गया। इस दौरान गांव के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता अली अहमद ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाया था, जो ग्राम थारू गौरीखेड़ा निवासी मथुरा सिंह के नाम दर्ज है। मथुरा सिंह के पिता की मृत्यु के बाद यह भूमि उनके नाम पर चढ़ाई गई थी। इस मामले में पूर्व में अली अहमद को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक न होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी और आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने गौलापार में की छापेमारी, बंगाली क्लीनिक सीज
हल्द्वानी, अमृत विचार: प्रशासन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और औषधि संरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने गौलापार में कई मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। टीम ने क्षेत्र के कई क्लीनिकों की भी जांच की। छापे में मानकों को पूरा नहीं करने वालों को नोटिस दिए गए। छापेमारी में अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक को सीज कर दिया गया।

शुक्रवार को उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक के नेतृत्व में एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी व अन्य अधिकारी गौलापार क्षेत्र में पहुंचे। कई मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। पांच मेडिकल स्टोरों में अनियमितता मिलने पर औषधि संरक्षा विभाग की ओर से उन्हें नोटिस दिया गया। साथ ही गौलापार में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक बंगाली क्लीनिक को बंद कराया गया। एसीएमओ डॉ. श्वेता ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग  जनसामान्य को सुरक्षित व प्रमाणिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

भीमताल में अवैध रूप से संचालित नाव स्टैंडों पर होगी कार्रवाई
भीमताल, अमृत विचार: पर्यटन सीजन को देखते हुए भीमताल के सिचाई विभाग के कार्यालय में नाव संचालकों, सिचाई विभाग और पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान भीमताल झील के किनारे लगने वाले वाहनों से लगने वाले जाम को लिकर विशेष चर्चा हुई। बैठक में थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि भीमताल हल्द्वानी मोटर मार्ग में जॉन्स स्टेट को जाने वाले मार्ग के नीचे के चल रहे नाव स्टैंड को हटाया जाए। उन्होंने बताया कि इस वोट स्टैंड में वाहन चलाते लोगों को जबरदस्ती रोक कर वोटिंग करने को कहा जाता है। जिस पर पर्यटक वहीं सड़क किनारे वाहन खड़े करके नौकायन करने लगता है जिससे वहां पर पूरे दिन अव्यवस्था बनी रहती है।

उन्होंने सिंचाई विभाग से अनुमति वाले वोट स्टैंडों की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि अवैध रूप से संचालित वोट स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वोट संचालन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र फर्त्याल ने कहा कि सिंचाई विभाग में लाइसेंस तो दे दिए हैं पर कहां से संचालित होंगे इसकी व्यवस्था नहीं की। जिसके चलते अब अवस्थाएं हो रही हैं। वहीं उन्होंने सुझाव दिया कि निर्धारित वोट स्टैंड से ही अपने नंबर के अनुसार ही नावो का संचालन किया जाए ताकि सबको समान रोजगार मिल सके। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पूर्व में केवल पांच स्टैंड ही भीमताल झील में थे जो अब बढ़कर 18 हो गए हैं। बैठक में थाना अध्यक्ष विमल मिश्रा, एसडीओ सुमित मालीवाल, जय शंकर आर्य व नरेश भगत आदि मौजूद थे।

छात्रावास के समीप शराब पी रहे तीन के खिलाफ कार्रवाई
नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल डीएसबी कॉलेज के समीप महिला छात्रावास के रास्ते पर तीन युवकों को शराब पीना भारी पड़ गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार देर शाम महिला छात्रावास के समीप रास्ते पर तीन युवक शराब पी रहे थे।

जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि शराब पी रहे तीन युवकों भवाली निवासी रमेश चन्द्र, भूमियाधार निवासी दीपक कुमार व तल्लीताल निवासी गोपाल सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

बिना लाइफ जैकेट नौकायन पर तीन पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीझील में बिना लाइफ जैकेट नौकायन करना हैदराबाद और पुणे से घूमने आए पर्यटकों को मंहंगा पड़ गया। तल्लीताल पुलिस ने तीन पर्यटकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को बीएचयू वाराणसी से घूमने आए तीन छात्र नैनीझील में नौकायन कर रहे थे। नौकायन के दौरान युवक बोट पर खड़े होकर मस्ती करने लगे।

इस दौरान पुलिस ने नौकायन के दौरान नियमों का उल्लंघन होता देखा तो डांठ में मौजूद चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने टोका। लेकिन युवकों ने उसके बाद भी लाईफ जैकेट नहीं पहनी। जिस पर पुलिस ने युवकों को झील किनारे नाव स्टैंड पर बुला लिया। जहां उन्होंने युवकों को नौकायन के नियम बताते हुए फटकार लगाई। जिसके बाद एसओ रमेश बोरा ने युवकों के खिलाफ़ चालानी कार्रवाई की। बताया कि हैदराबाद निवासी अनिल और श्रीकांत व पुणे निवासी वर्धराज के ​खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की है

अतिक्रमण व गंदगी पर सख्त कार्रवाई, किया 18 हजार का चालान
हल्द्वानी, अमृत विचार: नगर निगम अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई कर रहा है।  नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने सोमवार को बरेली रोड से तीनपानी तक निरीक्षण किया। उन्होंने बरेली रोड स्थित पैठपड़ाव में पोस्ट ऑफिस के बाहर और मुखानी क्रियाशाला रोड पर अतिक्रमण हटाया। नगर आयुक्त को शिकायत मिली थी कि पोस्ट ऑफिस के बाहर ठेले-फड़ वालों ने अतिक्रमण किया है, जिससे पोस्ट ऑफिस में आने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही थी।

जिस पर उन्होंने इसके बाहर लगे ठेले-फड़ वालों को हटाया। इसके बाद वह मंडी पहुंची, जहां दुकानदारों ने  नालों पर पटाल लगाकर पक्का अतिक्रमण किया था। नगर आयुक्त ने इन दुकानदारों को चेतावनी देते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटाने को कहा। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वह शीघ्र पटाल तोड़कर नालों के ऊपर जाल लगा लें, अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा।  साथ ही मंडी स्थित कुछ दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 7 हजार रुपये का चालान किया गा। साथ ही  दुकानों में गंदगी फैलाने पर 10 हजार और कूड़ा जमा करने पर 1 हजार रुपये का चालान किया गया। मंडी के पास कबाड़ वाले ने कबाड़ इकट्ठा  किया था और वह कूड़ा जलाता था। जिस पर उसे चालान कर चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त को शिकायत मिली थी कि क्रियाशाला के पास फल व सब्जी के ठेले वाले महिलाओं से बदतमीजी करते हैं और शाम के समय यहां लोग खुले में शराब पीते हैं। उन्होंने इसे लेकर दुकानदारों को चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान फलों के ठेलों के नीचे से कबाड़ जमा मिला, जिसे हटवाया गया।

मिठाई की दुकान में भिनभिना रही थी मक्खियां, चालान
मंडी के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में मक्खियां भिनभिना रही थी और दुकान के आसपास गंदगी फैली थी। जिस पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गंदगी पर दुकान का चालान किया और खाद्य संरक्षा विभाग को भी इसकी सूचना दी।

पॉश कालोनी हीरा नगर में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
हल्द्वानी, अमृत विचार : शहर की पॉश कॉलोनी हीरानगर में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं होगी। सड़क पर किए अतिक्रमण पर सरकारी बुलडोजर चलेगा। तीन महकमों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही हीरा नगर में सड़कों पर अवैध कब्जे चिन्हित किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, हीरा नगर में सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिली थीं। जिस पर आला अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कराई तो पता चला कि सड़कों पर अवैध कब्जे किए गए हैं।

इसके बाद राजस्व, नगर निगम और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने हीरा नगर में एक-एक घर के बाहर सड़क की पैमाइश की। नापजोख में सामने आया कि दस्तावेजों के अनुसार सड़कें 60 फिट चौड़ी हैं लेकिन सफेदपोशों व रसूखदारों ने सड़क पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया। किसी ने घर की बगिया बना दी तो किसी ने पार्किंग बना ली। किसी ने घर की बाउंड्री बनाकर सड़क तक आंगन बना लिया। इस वजह से सड़कें कहीं-कहीं 30 फिट ही रह गईं। गुरुवार को सड़कों पर अतिक्रमण चिन्हित किया गया है टीम ने 16 अतिक्रमण चिन्हित किए। अब तक कुल 31 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, इसको ध्वस्त किया जाएगा। संभावना है कि होली के बाद अतिक्रमण ध्वस्त किया जा सकता है।