students - Amrit Vichar

Gonda News: बीएसए ने बांटी हाउस ड्रेस, बोले-सरकारी स्कूल अब किसी से कम नहीं
गोंडा, अमृत विचार। परिषदीय विद्यालय अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और नवाचारों के बल पर निजी विद्यालयों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह बात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर, परसपुर में आयोजित हाउस ड्रेस (लोअर-टीशर्ट) वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

बीएसए अमित कुमार सिंह ने कक्षा छह, सात और आठ के छात्र-छात्राओं को हाउस ड्रेस वितरित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण, आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि आज सरकारी विद्यालय किसी भी रोल मॉडल से कम नहीं हैं और यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, आधुनिक शिक्षा पर दिया जोर

विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय एवं जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) राजेश सिंह ने भी विद्यार्थियों को हाउस ड्रेस वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। राजेश सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालय अब आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नवाचारों के कारण नई पहचान बना रहे हैं। वहीं, सीमा पांडेय ने कहा कि हाउस ड्रेस जैसी पहल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करती है।

विद्यार्थियों में प्रेरणा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना होगी विकसित

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों की टी-शर्ट पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम हाउस, स्वामी विवेकानंद हाउस और सी.वी. रमन हाउस के नाम अंकित किए गए हैं, जिससे बच्चों में प्रेरणा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी।

उन्होंने बताया कि आधुनिक शैक्षिक वातावरण, अनुशासित कार्यसंस्कृति और नवाचारों के कारण विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल बनकर उभर रहा है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार, महेश कुमार सहित विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :

Barabanki News: सरयू का जलस्तर बढ़ने से  प्रशासन अलर्ट, नाव से प्रभावित गांवों व राहत शिविरों का निरीक्षण

NDA Parliamentary Meeting: 'मंगल मिलन' बैठक में पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- : 'छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे'
नई दिल्लीः संसद भवन स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित एनडीए संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा, किसानों और देश की आर्थिक प्रगति से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने NEET मामले पर स्पष्ट कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का बुरा नहीं होने देगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने हाल के महीनों में भारत की उपलब्धियों, विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) और किसानों के हितों का भी उल्लेख किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी FTA में किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

NEET मामले पर प्रधानमंत्री का बड़ा बयान

किरण रिजिजू के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET से जुड़े मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का बुरा नहीं होने देगी और युवाओं के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब परीक्षा प्रणाली और छात्रों से जुड़े मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

FTA में किसानों के हित रहेंगे सर्वोपरि

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जिन देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) कर रहा है, उनमें किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार ऐसा कोई निर्णय नहीं लेगी जिससे किसानों को नुकसान पहुंचे।

उन्होंने कहा कि हर व्यापार समझौता देश और किसानों दोनों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर किया जाता है।

देश की उपलब्धियों का भी किया उल्लेख

बैठक में प्रधानमंत्री ने हाल के महीनों में भारत की विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने सांसदों से विकास कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और सरकार की योजनाओं को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

पीएम मोदी के सम्मान में पारित होगा बधाई प्रस्ताव

बैठक के दौरान एनडीए के सभी सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक विशेष बधाई प्रस्ताव पारित करने वाले हैं। यह प्रस्ताव उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर समर्पित है।

प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय दल को संबोधित भी करेंगे।

पहली बैठक को लेकर उत्साहित दिखे अशोक मित्तल

भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने अपनी पहली एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व से मिलने वाला मार्गदर्शन उनके सार्वजनिक जीवन और संसदीय जिम्मेदारियों के लिए नई दिशा तय करेगा।

एनसीपीआई बैठक में नहीं हुई शामिल

जहां एक ओर एनडीए के सहयोगी दल बैठक में शामिल हुए, वहीं नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) इस संयुक्त बैठक का हिस्सा नहीं बनी।

जानकारी के अनुसार, एनसीपीआई में एनडीए का समर्थन करने वाले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बागी सांसद शामिल हैं। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष की ओर से इस समूह के विलय को अभी औपचारिक मान्यता नहीं मिलने के कारण यह गुट बैठक से दूर रहा।

सुदीप बंद्योपाध्याय ने रखी अपनी बात

रविवार को आयोजित एनसीपीआई संसदीय दल की पहली बैठक के बाद नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि सदन में उनके समूह के बैठने की व्यवस्था, डिवीजन नंबर और अलग विधायी ब्लॉक को स्वीकार कर लिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका समूह एनडीए सरकार को समर्थन देगा और संसद में आने वाले सभी मुद्दों पर सक्रिय रूप से भागीदारी करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से जुड़े स्थानीय मामलों को राज्य स्तर पर उठाया जाना चाहिए और उन्हें अनावश्यक रूप से दिल्ली नहीं लाया जाना चाहिए।

एनडीए बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, किरण रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जी. किशन रेड्डी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बैठक में पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः CJP Protest Violence: संसद मार्च में बवाल के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, इन अहम एंगल पर हो रही जांच

CJP Protest: प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके ने समर्थकों से मांगी माफी, बोले- घायल छात्र-छात्राएं सीधे करें संपर्क
नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च किया, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई।

घटनाक्रम के अगले दिन CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर अपने समर्थकों से माफी मांगी। उन्होंने विशेष रूप से उन छात्राओं का उल्लेख किया, जिन पर प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा बल प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है।

'हम और बेहतर कर सकते थे'

अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह सभी समर्थकों, विशेषकर घायल छात्राओं से माफी मांगते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए और बेहतर प्रयास किए जा सकते थे।

उन्होंने लिखा कि वह प्रदर्शनकारियों को कथित पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए और प्रभावी ढंग से काम कर सकते थे। यह बयान घटना के बाद पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया है।

धर्मेंद्र प्रधान और केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

अपनी पोस्ट में अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सरकार केंद्रीय मंत्री को बचाने के लिए छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को तैयार थी। यह आरोप दीपके की ओर से लगाए गए हैं।

https://twitter.com/abhijeet_dipke/status/2079401833231995217?s=20

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के दावे अलग-अलग

प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे कई छात्र-छात्राएं घायल हुए।

वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में 118 सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं।

घायलों से सीधे संपर्क की अपील

अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में कहा कि जो भी प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ है, वह उन्हें सीधे संदेश (DM) भेज सकता है। उन्होंने घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने की इच्छा भी जताई।

पोस्ट के अंत में दीपके ने कहा कि छात्रों के अधिकारों और न्याय से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ेंः Parliament Monsoon Session 2026 : 11 बजे शुरू होगा सत्र, जानिए संभावित एजेंडा, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

UP Board Students के लिए बड़ी राहत! 393 से 458 में मिल रहा पूरा NCERT Book Set, पहले दिन 180 छात्रों ने खरीदी किताबें
लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यार्थियों को सस्ती और अधिकृत एनसीईआरटी पुस्तकें उपलब्ध कराने के अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहमीना रोड में लगाए गए विशेष पुस्तक स्टॉल पर छात्रों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। पहले दिन कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 180 विद्यार्थियों ने पुस्तकें खरीदीं।

स्टॉल पर परिषद के नामित मुद्रकों द्वारा प्रकाशित एनसीईआरटी की 36 विषयों की 70 पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही परिषद द्वारा विकसित हिंदी, संस्कृत और उर्दू विषयों की 12 पुस्तकें भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहीं।

कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने खरीदीं किताबें

डीआईओएस देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चाचा प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स के प्रतिनिधि रितेश जायसवाल स्कूलों में स्टॉल लगाकर विद्यार्थियों तक पुस्तकें पहुंचा रहे हैं।

रितेश जायसवाल के अनुसार, गुरुवार को आयोजित स्टॉल से कक्षा 9 और 10 के करीब 100 तथा कक्षा 11 और 12 के लगभग 80 विद्यार्थियों ने किताबें खरीदीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी स्टॉल लगाया जाएगा, जहां इच्छुक छात्र-छात्राएं पुस्तकें खरीद सकते हैं।

बारिश के कारण कम पहुंचे अभिभावक

गुरुवार को हुई लगातार बारिश के चलते अपेक्षाकृत कम अभिभावक स्टॉल तक पहुंच सके। इसके बावजूद कई अभिभावक बारिश में भीगते हुए बच्चों के लिए किताबें लेने पहुंचे। जो विद्यार्थी अब तक पुस्तकें नहीं खरीद सके हैं, उनके लिए शुक्रवार अंतिम अवसर होगा।

आगे इन स्थानों पर लगेंगे पुस्तक स्टॉल

14 व 15 जुलाई: काशीश्वर इंटर कॉलेज, मोहनलालगंज
20 व 21 जुलाई: राम पाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज, गोसाईंगंज
23 व 24 जुलाई: बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज

393 से 458 में पूरा किताबों का सेट

इस सत्र में पहली बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए शासन से अधिकृत एनसीईआरटी पुस्तकें सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई हैं।

कक्षा के अनुसार पूरे पुस्तक सेट की कीमत ₹393 से ₹458 के बीच रखी गई है, जबकि निजी प्रकाशकों की पुस्तकों का सेट इससे काफी महंगा पड़ता है।

कक्षा अनुसार अधिकृत प्रकाशक एवं मूल्य

कक्षा

अधिकृत मुद्रक

सेट की कीमत

9

पायनियर प्रिंटर्स, आगरा

₹393

10

पीताम्बरा बुक्स प्रा. लि., झांसी

₹440

11

सिंघल एजेंसीज, लखनऊ

₹458

12

पायनियर प्रिंटर्स, आगरा

₹412

यह भी पढ़ेंः UP Rise 2026: अब कैंपस से गूंजेगी विकास की आवाज, 'कैंपस ब्रांड एम्बेसडर' बनकर छात्र पहुंचाएंगे सरकारी योजनाएं

UP School Calendar July 2026: पढ़ाई, यूनिट टेस्ट, बोर्ड तैयारी और करियर काउंसिलिंग पर रहेगा पूरा फोकस
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई 2026 का महीना विद्यार्थियों के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार इस महीने नियमित कक्षाओं के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारियों, यूनिट टेस्ट, करियर काउंसिलिंग, डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

विभाग के निर्देशों के मुताबिक कक्षा 9 से 12 तक नियमित शिक्षण कार्य जारी रहेगा। इसी दौरान नए प्रवेशों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा, जबकि कक्षा 11 के छात्रों का पंचम पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन भी कराए जाएंगे।

जुलाई के दूसरे सप्ताह में कक्षा 9 से 12 तक प्रथम यूनिट टेस्ट आयोजित होगा। परीक्षा में अप्रैल से जुलाई के पहले सप्ताह तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के साथ मई माह में दिए गए गृहकार्य का भी मूल्यांकन किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का समय पर आकलन कर शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

इस महीने विद्यालयों में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान, वन महोत्सव, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान और साइकोमेट्रिक टेस्ट आधारित करियर काउंसिलिंग जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत विद्यार्थियों को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय की संस्कृति से परिचित कराया जाएगा। स्कूलों में स्काउट-गाइड, योग, खेलकूद और डिजिटल शिक्षण गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि जुलाई का शैक्षणिक कैलेंडर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें पढ़ाई के साथ मूल्यांकन, डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण संरक्षण और करियर मार्गदर्शन को समान महत्व दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः CLAT 2026 स्कोर पर लखनऊ विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, 60 अंक पाने वाले छात्रों को इंटीग्रेटेड LLB में सीधे मिलेगा प्रवेश

सीए, सीएस और बीकॉम आनर्स के अलावा भी है करियर
सभी बोर्ड्स के परीक्षाफल घोषित होने के बाद यह सवाल उन अधिकतर छात्र-छात्राओं के लिए थोड़ा उलझन भरा बना हुआ है, जिन्होंने 12 वीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम से पास की है। इसकी एक बड़ी वजह 12 वीं कॉमर्स के बाद कई करियर ऑप्शंस उपलब्ध होना है, जैसे प्रोफेशनल कोर्स चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए), कंपनी सेक्रेटरी (सीएस), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), लॉ (बीबीए-एलएलबी) के अलावा बीकॉम (सामान्य और ऑनर्स) आदि। इन कोर्सेज के साथ आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग, फाइनेंस, एकाउंटिंग या अपना स्टार्टअप शुरू करना भी बढ़िया विकल्प बन चुके हैं। इसलिए सबसे जरूरी यह बात समझना है कि आपकी रुचि किस क्षेत्र में है और आपके स्किल का पैमाना क्या है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए)

देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ने और जीएसटी जैसे टैक्स बदलावों के कारण कंपनियों को बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जरूरत पड़ रही है। आईसीएआई के इस प्रोफेशनल कोर्स के तीन लेवल  फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल हैं। यह प्रोफेशनल कोर्स ऑडिटिंग, कराधान और वित्तीय रिपोर्टिंग पर केंद्रित है, जिसे चार साल में पूरा करके आप किसी बड़ी कंपनी में नौकरी पा सकते हैं या अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं। यह भारत में सबसे अधिक वेतन देने वाले वाणिज्य पाठ्यक्रमों में से एक है।

कंपनी सेक्रेटरी (सीएस)

कंपनी सेक्रेटरी का करियर एक स्मार्ट और प्रतिष्ठित विकल्प है। आईसीएसआई द्वारा विनियमित इस कोर्स के तीन लेवल फाउंडेशन, एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल हैं। इसमें लगभग 3 से 5 वर्ष लगते हैं और इसमें अकाउंटिंग, लॉ, टैक्सेशन और कंपनी से जुड़े नियमों की गहरी समझ दी जाती है। इस पद पर काम करने वाला कंपनी के कानूनी और वित्तीय मामले संभालता है। कंपनी के रजिस्ट्रेशन, टैक्स, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, और बोर्ड बैठक जैसे काम अंजाम देता है। सीएस बनकर किसी बड़ी कंपनी में नौकरी करने के अलावा स्वतंत्र रूप से भी अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए)

बीबीए एक लोकप्रिय करियर विकल्प है। तीन साल का यह प्रोफेशनल स्नातक कोर्स बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस, और ह्यूमन रिसोर्स जैसे क्षेत्रों की अच्छी समझ देता है। यह छात्रों को प्रारंभिक स्तर के प्रबंधकीय पदों या एमबीए कार्यक्रमों के लिए तैयार करता है। इस कारण बीबीए के बाद एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) करना अधिक फायदेमंद होता है। किसी अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी से बीबीए या एमबीए करने पर करियर के तमाम अवसर खुलते हैं। एमबीए कोर्स लीडरशिप स्किल्स, स्ट्रैटेजिक थिंकिंग और टीम मैनेजमेंट में दक्ष बनाता है।

बैचलर ऑफ कामर्स (बीकॉम)

बीकॉम करना भी एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। तीन साल के इस अंडरग्रेजुएट कोर्स में  एकाउंटिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स, टैक्सेशन, और फाइनेंशियल सिस्टम जैसे विषयों की गहराई से जानकारी मिलती है। इससे कॉमर्स के बेसिक्स मजबूत होने के साथ करियर की नींव मजबूत होती है।

बीकाम ऑनर्स

यह तीन वर्षीय स्नातक डिग्री लेखांकन, वित्त, कराधान और व्यावसायिक कानून जैसे विषयों का ज्ञान प्रदान करती है। यह वाणिज्य में उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रमाणपत्रों का ठोस आधार तैयार करती है। इस डिग्री के बाद औसतन तीन से छह लाख प्रति वर्ष की नौकरी हासिल हो सकती है। लेखाकार, वित्तीय विश्लेषक, कर सलाहकार, निवेश बैंकर के रूप में करियर खोलती है।

बैचलर ऑफ मैनजमेंट स्टडीज (बीएमएस)

अगर आप मैनेजमेंट फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो बीएमएस भी बढ़िया विकल्प है। तीन साल के इस प्रोफेशनल डिग्री कोर्स को बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस, और ह्यूमन रिसोर्स जैसे क्षेत्रों को शामिल करके डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में छात्रों को प्रेजेंटेशन, टीमवर्क, लीडरशिप और कम्युनिकेशन स्किल्स भी सिखाई जाती है, इस कारण बीएमएस ग्रेजुएट्स की मांग लगातार बढ़ रही है।

लागत एवं प्रबंधन लेखांकन (सीएमए)

यह इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम है, जिसे तीन स्तरों फाउंडेशन, इंटरमीडिएट तथा फाइनल के रूप में विभाजित किया गया है। इसे पूरा करने में 3-4 साल लगते हैं और यह लागत नियंत्रण, बजट निर्माण और वित्तीय रणनीति पर केंद्रित है।इस कोर्स से कॉस्ट अकाउंटेंट, फाइनेंस कंट्रोलर, बजट एनालिस्ट के रूप में करियर के अवसर खुलते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग

इस शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेशन औसतन अधिकतम एक वर्ष या तीन वर्ष के फुल टाइम अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम  के माध्यम से किया जा सकता है। इसमें एसईओ, सोशल मीडिया, एनालिटिक्स और ऑनलाइन विज्ञापन रणनीतियां शामिल हैं। यह 12वीं कॉमर्स के बाद तेजी से उभरता कोर्स है, जिसमें वैश्विक रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। एसईओ विशेषज्ञ, डिजिटल मार्केटर, कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में करियर शुरू कर सकते हैं।

सांख्यिकी में बैचलर डिग्री

सांख्यिकी में स्नातक की डिग्री तीन वर्षीय स्नातक कार्यक्रम है जो सांख्यिकीय सिद्धांत, डेटा विश्लेषण और अनुसंधान विधियों पर केंद्रित है। यह उन छात्रों के लिए आदर्श है जिनके पास मजबूत गणितीय और विश्लेषणात्मक कौशल हैं। गणित और विश्लेषण में निपुण वाणिज्य छात्रों के लिए यह बढ़िया वेतन वाली नौकरियों के प्रमुख विकल्पों में शामिल है। इस कोर्स के बाद डेटा विश्लेषक, सांख्यिकीविद, जोखिम विश्लेषक के रूप में नौकरी के अवसर खुलते हैं।

-मनोज त्रिपाठी

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने जवाबदेही तय किये जाने पर दिया जोर, कहा- युवाओं को निराश नहीं करना चाहिए
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में हुई चूक के लिए जवाबदेही तय किये जाने पर शुक्रवार को जोर दिया और कहा कि यदि ऐसा कुछ होता है, तो यह न केवल विद्यार्थियों बल्कि उनके परिवारों के लिए भी ''वास्तव में बहुत दुखद'' होता है। न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक आराधे की पीठ ने इस मामले पर याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कहा, ''हमें अपने युवाओं को निराश नहीं करना चाहिए।''

इन याचिकाओं में से एक में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) का पुनर्गठन या प्रतिस्थापन करने और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) आयोजित करने के वास्ते एक मजबूत एवं स्वायत्त प्रणाली बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि सरकार युवाओं की चिंताओं को लेकर गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई खामी न रह जाए।

पीठ ने कहा, ''जब तक वास्तविक जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक असल समस्या का समाधान नहीं होगा।'' पीठ ने कहा, ''यदि ऐसी कोई घटना घटित होती है, तो यह वास्तव में बहुत दुखद होता है, न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके परिवारों और सभी लोगों के लिए भी।''

इसने कहा, ''वे इससे भावनात्मक रूप से बहुत जुड़ जाते हैं।'' मेहता ने पीठ को बताया कि 21 जून को होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के लिए कुछ नयी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। पीठ ने केंद्र से इस मामले में हलफनामा दाखिल करने को कहा और मामले की सुनवाई जुलाई के दूसरे सप्ताह तक के लिए स्थगित की। एनटीए ने तीन मई को नीट परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच 12 मई को यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

इक्कीस जून को पुनर्परीक्षा निर्धारित की गई है। इस पूरे प्रकरण की अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही है। वर्ष 2024 में नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने के बाद, उच्चतम न्यायालय ने परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था, लेकिन प्रश्न पत्र लीक से निपटने के उद्देश्य से कई निर्देश जारी किये थे।

Kanpur News : आधुनिक अशोक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे छात्र-छात्राएं, सपा विधायक ने किया उद्घाटन
कानपुर, अमृत विचार। आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपनी विधायक निधि से ऐतिहासिक तिलक मेमोरियल सोसायटी द्वारा संचालित अशोक लाइब्रेरी के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस लाइब्रेरी में छात्र एवं छात्राएं अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

रविवार को मेस्टन रोड स्थित तिलक भवन में अशोक लाइब्रेरी का उद्घाटन करने आए सपा विधायक ने कहा कि लाइब्रेरी का निरीक्षण करने के दौरान यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते मिले थे। बच्चों की मेहनत, अनुशासन और सपनों को देखकर उनके मन में इस ऐतिहासिक लाइब्रेरी को और अधिक सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने का संकल्प लिया जो आज पूरा हो गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूधर नारायण मिश्रा (पूर्व विधायक), आनंद मेहरोत्रा, प्रदीप द्विवेदी (गुड्डू), हर प्रकाश अग्निहोत्री, मूल चंद्र सेठ, मदन मोहन शुक्ला, संजय मेहरोत्रा, विजय पंडित, सुरेश गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला, हरिओम पांडे, सुरभित जायसवाल, दीपा यादव, गगन दीक्षित पार्षद रजत बाजपेई आदि मौजूद रहे।

महात्मा गांधी ने किया था लाइब्रेरी का उद्घाटन

अशोक लाइब्रेरी का इतिहास अत्यंत गौरवशाली एवं प्रेरणादायक रहा है। 26 सितंबर 1931 को अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी द्वारा इस भवन की नींव रखी गई थी। तत्पश्चात 24 जुलाई 1934 को महात्मा गांधी ने इसका उद्घाटन किया तथा वर्ष 1940 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा इसका विधिवत लोकार्पण किया गया।

बताते चलें कि वर्ष 1925 में “तिलक मेमोरियल सोसायटी” की स्थापना लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की स्मृति में सार्वजनिक पुस्तकालय एवं सार्वजनिक भवन की स्थापना के उद्देश्य से की गई थी। संस्था के संस्थापक सदस्यों में लाला बिशम्भर नाथ जी, डॉ. मुरारी लाल जी, लाला चंगा मल जी, श्री ज्वाला प्रसाद जी, अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी, श्री नारायण प्रसाद अरोड़ा जी, पी. गंगाधर गणेश जोग जी एवं श्री नारायण प्रसाद निगम जी जैसे महान व्यक्तित्व शामिल रहे।

Barabanki News : डीएम ने पुस्तकालय का किया निरीक्षण, कहा- विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाए लाइब्रेरी
बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजकीय जिला पुस्तकालय समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद डीएम ने पुस्तकालय परिसर का निरीक्षण कर अध्ययन व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं और पाठकों को दिए जा रहे संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र बनता जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्रों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। छात्रों ने वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, इंटरनेट सुविधा, ऑनलाइन आवेदन हेतु कंप्यूटर व्यवस्था और शांत वातावरण की सराहना की। बैठक में पुस्तकालय को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने पर चर्चा हुई।

डीएम ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की संख्या बढ़ाने, बेहतर बैठने की व्यवस्था, आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने तथा अन्य सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को आधुनिक संसाधनों से युक्त कर विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाए।

गौरतलब है कि राजकीय जिला पुस्तकालय में वर्तमान में 2800 से अधिक सदस्य पंजीकृत हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, इंटरनेट सुविधा, सीसीटीवी युक्त सुरक्षित वातावरण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी, पुस्तकालय अध्यक्ष निर्मला सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

यूपी की सभी यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए आदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुशासन, कौशल आधारित शिक्षा और गुणवत्ता सुधार पर जोर देते हुए राज्य के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पोशाक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये। जारी बयान के अनुसार, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को जन भवन में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से संबद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक एवं प्रस्तुतीकरण संपन्न हुआ।

बैठक में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की शैक्षणिक, प्रशासनिक, आधारभूत एवं छात्र हित संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। राज्यपाल, राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति भी हैं। उन्होंने सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने छात्राओं को रोजगारपरक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रारंभ करने पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से ब्यूटीशियन, मेहंदी, बिंदी निर्माण, अकाउंटेंसी तथा मोटे अनाज आधारित व्यंजन बनाने जैसे पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राएं स्वरोजगार प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि अन्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में संचालित सफल कार्यक्रमों से प्रेरणा एवं मार्गदर्शन लेकर इन पाठ्यक्रमों को व्यापक रूप से लागू किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी भूमि पर जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वे अतिरिक्त आय अर्जित कर सकें तथा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।

उन्होंने शिक्षकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षक को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जो शिक्षण के पेशे की गरिमा को नुकसान पहुंचाता हो। उन्होंने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को ऐसी समितियां गठित करने का भी निर्देश दिया, जिनके समक्ष छात्र-छात्राएं खुलकर अपनी शिकायतें उठा सकें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।

उन्होंने शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने और शिक्षकों की कमी वाले शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन माध्यम से पठन-पाठन के निर्देश दिये। राज्यपाल ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और महाविद्यालयों सहित जहां कहीं भी पेयजल की समस्या हो, वहां स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन महाविद्यालयों का बुनियादी ढांचा संतोषजनक नहीं है, वहां गुणवत्ता सुधार के लिए गुजरात की तर्ज पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल अपनाया जाए।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से 'ज्ञान भारतम् अभियान' के अंतर्गत पांडुलिपियों, भोजपत्रों एवं दुर्लभ पुस्तकों के डिजिटाइजेशन एवं संरक्षण का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी को नोडल संस्थान बनाया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि महाविद्यालयों में उपलब्ध पांडुलिपि, भोजपत्र या दुर्लभ पुस्तकों का पंजीकरण कराया जाए, ताकि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, संस्कृति एवं विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिले और पूरी दुनिया भारतीय ज्ञान संपदा से अवगत हो सके।

कॉलेज का पहला दिन : किसी नई जगह खुद को ढालने में लगता है समय
जिस अगली सुबह मेरे कॉलेज का पहला दिन था, उस रात बेचैनी के कारण मैं सो नहीं सका। सुबह उठने में देर हुई फिर इतनी जल्दी तैयार हुआ मानो समय से न पहुंचा तो गेट पर खड़ा कर दिया जाऊंगा। आखिर इंटर कॉलेज वाले सख्त अनुशासन के माहौल की आदत जो थी। दिल में अजीब-सी हलचल थी- थोड़ा डर, थोड़ा उत्साह, थोड़ा गर्व और बहुत सारी उम्मीदें। बहरहाल नाश्ता करके मम्मी पापा का आशीर्वाद लिया और चल पड़ा अपनी स्कूटी लेकर कॉलेज की ओर। लखनऊ के रास्ते में सुबह-सुबह वाहनों के हॉर्न से गूंज रहे थे। किसी तरह मैं अपने कॉलेज बीबीडी पहुंचा। कॉलेज का गेट देखते ही दिल धक स रह गया। इतना विशाल बड़ा मैदान? ऊंची इमारतें और हर तरफ छात्र-छात्राओं की जमघट। गेट पर कुछ सीनियर वेलकम फ्रेशर्स चिल्ला रहे थे और मैं अपने नये बैग के साथ दिल की धड़कनें भी थामे हुआ था।

मन में अजीब सी उधेड़बुन चल रही थी-  कहां जाऊं पहले, कुछ किसी से पूछूं तो जवाब देगा कि नहीं? -हर्ष पंत, हल्द्वानी

बहरहाल, एक उत्साह भी था- स्कूल की यूनिफॉर्म से आजादी, नए चेहरे, इंजीनियरिंग क्लासों के सपने जो दीवाली की रोशनी से भी चमकदार लगते थे। एक सीनियर ने तो मेरा बैग देखकर कहा, “भाई, ये तो लगता है स्कूल का बैग है!” सब हंस पड़े। मुझे भी हंसी आ गई। थोड़ा उत्साह बढ़ा और एडमिशन प्रोसेस के बाद चल पड़ा अपनी क्लास की तलाश में। कैंपस का नक्शा ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने सर्किट डायग्राम बनाकर बोला हो- ढूंढ लो अपना क्लास, अगर दम है तो। इधर-उधर भटकते बहुत मुश्किल से मैं अपनी क्लास पहुंचा। यहां पहुंच कर मुझे ऐसी उपलब्धि का एहसास हुआ मानो मैं डिटेक्टिव शरलॉक होम्स हूं और क्लास ढूढ़ कर मैंने कोई बड़ा केस सॉल्व कर दिया हो।

क्लास के भीतर पहुंचते ही मैं आखिरी सीट की ओर बढ़ा लेकिन लेट होने के कारण वो सीट भी खाली नहीं थी। फिर मायूसी को भुलाकर मैं राइट साइड की दूसरी सीट पर बैठा। वहां मेरी मुलाकात कुछ दोस्तों से भी हुई जिनका नाम अरुण ओर अमित था। बात करने पर पता चला कि उनका भी पहला दिन था और इससे पहले वे भी गलत क्लास में चले गए थे, जहां मैनेजमेंट स्टूडेंट्स बैठे थे।

हम कुछ बात कर पाते कि तभी एंट्री हुई कॉलेज के हेड की। उन्होंने हमें कॉलेज के नियम बताए। फिर कहा कुछ मन सवाल हो तो पूछो। मैंने भी स्मार्टनेस दिखाने में चूक न की और उनसे पासिंग् मार्कस पूछ लिया। इस सवाल पर पूरी क्लास हंस पड़ी। मानो मानसून की पहली फुहार। जवाब में हेड ने कहा इसका जवाब पूरी क्लास का पहला कार्यभार है। उसके बाद बाकी टीचर ने अपना कार्यक्रम बताया।  जब लंच हुआ तो मैं अमित के साथ चल पड़े कैंटीन की ओर। वहां पता चला की सीनियर्स, फ्रेशर्स को माधुरी दीक्षित के हिट गाने पर डांस करा रहे थे। कुछ ठुमके मारने के बाद हमने भी लाजवाब समोसे का लुफ्त उठाया। फिरर चल पड़े वापस क्लास की ओर। वहां जाने पर पता चला कि छुट्टी हो गयी है।

बाद में हम लोग बाकी दोस्तों से मिले जो हॉस्टल में रहते थे। कोई क्रिकेटर था तो कोइ डांसर। हमने नाम और फोन नंबर एक दूसरे का जाना और फिर दोस्तों को कल मिलने का वादा कर मैं निकल पड़ा घर की ओर। घर की ओर जाते वक्त मन रोमांचित हो रहा था। रात को सोते समय बार-बार मन में यहीं आ रहा था कि कल से नई जिंदगी शुरू होगी। कॉलेज का पहले दिन भले थोड़ी उलझन लगी, लेकिन यही दिन आगे चलकर खूबसूरत सफर में बदल गया। पहला दिन हमें सिखाता है कि हर नई जगह खुद को ढालने में समय लगता है, फिर वक्त गुजरने के साथ वही जगह अपनी लगने लगती है।

बाराबंकी : सड़क पर उतरे नवोदय स्कूल के छात्र, विद्यालय प्रशासन पर मढ़े गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। भीषण गर्मी के बीच बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे छात्रों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर फूट पड़ा। त्रिवेदीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने कड़कड़ाती धूप में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अफसरों ने उन्हे समझा बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप रहा कि विद्यालय में बिजली, पानी और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

बताया कि भीषण गर्मी में घंटों बिजली गायब रहती है, जिससे पढ़ाई हो पा रही और न ही रात में ठीक से नींद मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि कई छात्रों की तबीयत खराब होने का खतरा बढ़ गया है। छात्रों ने थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि पीने के पानी की भी गंभीर समस्या है।

वहीं, विद्यालय में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब है, जिसे लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है। हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और किसी तरह उन्हें सड़क से हटाया। उधर इस मामले में विद्यालय के प्रिंसिपल आशुतोष मिश्रा ने जांच और सुधार का भरोसा दिया है।

वहीं तहसीलदार राम जी द्विवेदी ने भी जल्द से जल्द सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी छात्र अपने स्कूल लौट गए। हालांकि, सवाल यह है कि प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में गिने जाने वाले नवोदय विद्यालय की यह स्थिति आखिर क्यों है। फिलहाल अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत जरूर है, लेकिन आक्रोश फिर भड़कने की संभावना है।

नाममात्र के शुल्क के अलावा सब निशुल्क

जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए संचालित छठी से 12वीं तक की एक शीर्षस्थ, पूर्णतः आवासीय और सह-शिक्षा प्रणाली है। यह सीबीएसई से संबद्ध है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना, राष्ट्र के प्रति एकता विकसित करना और ग्रामीण प्रतिभाओं को बिना किसी वित्तीय बोझ के समान अवसर प्रदान करना है। यहां पर शिक्षा व आवास, शिक्षण सामग्री व संसाधन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलकूद व गतिविधियां, आवासीय व सुरक्षित माहौल, मेडिकल व यात्रा व्यय पूर्ण रूप से निशुल्क है। केवल नाममात्र विकास शुल्क जमा करना पड़ता है।