खटीमा - Amrit Vichar

खेल महाकुंभ: गौलापार स्टेडियम में बेटियों ने दिखाया दमखम
हल्द्वानी, अमृत विचार: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 'खेल महाकुंभ' के अंतर्गत 'सांसद चैंपियन ट्रॉफी' के दूसरे दिन बालिकाओं के नाम रहा। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने ट्रैक एंड फील्ड से लेकर बैडमिंटन और पारंपरिक खेलों तक में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को एथलेटिक्स मुकाबलों में रुद्रपुर और भीमताल की धाविकाओं का दबदबा रहा। 100 मीटर दौड़ में रुद्रपुर की आकृति पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नेहा नेगी (लालकुआं) दूसरे और निकिता सैनी (जसपुर) तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर और 400 मीटर की दोनों स्पर्धाओं में भीमताल की यशोदा गौड़ ने अपनी रफ्तार से बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 800 मीटर में कालाढूंगी की आस्था राणा, 1500 मीटर में हल्द्वानी की दीपा नेगी और 3000 मीटर की लंबी दौड़ में भीमताल की कंचन लोधियाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीना जोशी, दीपक मेहता, इमरान खान, विशाल और नन्दन क्वीरा सहित कोच चंचल सिंह, दीपक पाण्डे व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अगले चरण में मंगलवार (आज) से अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे।

मैदानी स्पर्धाओं और बैडमिंटन में कड़ा मुकाबला
हल्द्वानी। फील्ड इवेंट्स में बालिकाओं ने अपनी ताकत और तकनीक का लोहा मनवाया। गोला फेंक में जसपुर की वर्णिका प्रथम रहीं, जबकि चक्का फेंक में काशीपुर की सादमानी खान और भाला फेंक में खटीमा की नीतू चन्द्र ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में रुद्रपुर की शगुन सिंह और ऊंची कूद में किच्छा की हर्षिता ने बाजी मारी। उधर, बैडमिंटन एकल के रोमांचक मुकाबले में रुद्रपुर की मानसी विजेता रहीं, गदरपुर की तनूजा दूसरे और लालकुआं की अंशिका जोशी तीसरे स्थान पर रहीं।

टीम इवेंट्स और पारंपरिक खेलों का रोमांच
सामूहिक खेलों में उत्साह चरम पर रहा। 4X100 मीटर रिले रेस में रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा की टीमें क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं। खो-खो में खटीमा ने बाजी मारी, वहीं रस्साकस्सी में गदरपुर और पिट्ठू में कालाढूंगी की टीम प्रथम रही। मुर्गा झपट प्रतियोगिता में परी, निशा, पूजा, श्वेता और शीतल ने जीत दर्ज की।

फसल चक्र बिगड़ा, किसानों को मुख्यमंत्री ने दी राहत
खटीमा, अमृत विचार: ऊधमसिंह नगर जनपद के किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत देते हुए 31 मार्च तक ग्रीष्मकालीन धान लगाने की सशर्त अनुमति दी है। ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी के नेतृत्व में कृषक संगठनों ने बुधवार को मुख्यमंत्री से उनके खटीमा आवास पर मुलाकात कर फसल चक्र संबंधी समस्या रखी। किसानों ने कहा कि इस वर्ष खेती का फसल चक्र नहीं अपना पाने के कारण वह मार्च तक ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल लेने की स्थिति में नहीं हैं और भविष्य में ग्रीष्मकालीन धान नहीं लगाएंगे।

मुख्यमंत्री ने किसान हित में इस प्रतिबन्ध के साथ ग्रीष्मकालीन धान लगाने की अनुमति प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो किसान 31 मार्च तक वैकल्पिक फसल लगाने में असमर्थ हैं, वे अपने पास के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, बीडीओ कार्यालय आदि के माध्यम से इस आशय का घोषणा पत्र देंगे, जिसमें यह स्पष्ट उल्लेख होगा कि उनके द्वारा अगर मात्र धान की नर्सरी डाली गई है तो उसका क्षेत्रफल क्या है एवं यदि ग्रीष्मकालीन धान की खेती की जा रही है तो कुल कितने क्षेत्रफल में खेती की जाएगी।

धान की फसल लगाने वाले किसान को घोषणा पत्र में यह भी इंगित करना होगा कि उनके द्वारा वर्ष 2025-26 से ग्रीष्म कालीन धान नहीं लगाया जाएगा तथा ग्रीष्मकालीन धान पर प्रतिबन्ध का पूर्ण पालन किया जाएगा। किसान हित में यह व्यवस्था केवल 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी जिससे मटर, लाही, सरसों की फसल के बाद खाली होने वाले खेतों में किसान ग्रीष्मकालीन धान लगा सकेंगे। गेहूं की कटाई के बाद खाली होने वाले खेतों में किसी भी दशा में ग्रीष्मकालीन धान लगाने की अनुमति नहीं होगी। एक अप्रैल से एक जून के मध्य धान रोपाई कार्य पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

यह लगा सकते हैं वैकल्पिक फसल
जो किसान माह मार्च 2025 में ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसल लगाना चाहते हैं, वह साइलेज हेतु मक्का की फसल लगा सकते हैं जो 60-65 दिन में बिक्री हेतु तैयार हो जायेगी। इसके अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक फसलें जैसे गन्ना, उड़द, मृग, सूरजमुखी आदि भी कृषकों द्वारा लगायी जा सकती है।

बेटियां सशक्त होंगी तो राष्ट्र होगा मजबूत: धामी
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बेटियां दो-दो घरों को रोशन करती हैं। बेटियों के सशक्त होने से राष्ट्र सशक्त होता है। सरकार बालिका एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने सभी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है, जिससे राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है।

महाशिवरात्रि पर खटीमा में गौरी शंकर महादेव मंदिर और आरपी पब्लिक स्कूल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी गीता धामी ने नव दम्पतियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्यादान को हमारे समाज व संस्कृति में महादान की संज्ञा दी गई है। उन्हें भी एक अभिभावक के रूप में विवाह में शामिल होने का अवसर मिला। कहा कि खटीमा एक बगीचा है जिसमे सभी समुदाय के लोग प्रेम भाव से रहते हैं। यह एक लघु भारत का स्वरूप लगता है, इसी भावना का उदाहरण यह सामूहिक विवाह भी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन हुआ। इन खेलों के आयोजन की चारों ओर प्रशंसा मिल रही है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में मेडल तालिका में हम 25वें स्थान से 7 वें स्थान पर आएं है, जिसमें बेटियों ने अधिक मेडल जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

चकरपुर स्टेडियम में बनेगी बोर्डिंग बॉक्सिंग अकादमी
खटीमा, अमृत विचार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्टेडियम में बोर्डिंग बॉक्सिंग अकादमी बनाने की घोषणा की है। मंगलवार को वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर में 38वें राष्ट्रीय खेल के दौरान उन्होंने मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्डिंग बॉक्सिंग अकादमी एक्सीलेंस बॉक्सिंग सेंटर के रूप में स्थापित होगी, जहां बॉक्सिंग खिलाड़ी (बॉक्सर) अपनी प्रतिभा निखारेंगे और बॉक्सिंग के क्षेत्र में विभिन्न आधुनिक खेल उपकरणों से अपनी क्षमता बढ़ाएंगे, जिसका लाभ उत्तराखंड के सभी बॉक्सरों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि, मलखंब केवल एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक दक्षता, मानसिक एकाग्रता, संतुलन और आत्मसंयम का अद्भुत संगम है। ये हमारे भारत की एक ऐसी प्राचीन विरासत है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। मलखंब योग, कुश्ती और जिम्नास्टिक का एक ऐसा अद्भुत मिश्रण है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को साधने की अद्वितीय क्षमता है, यही कारण है कि आधुनिक खेलों के बीच भी इसकी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनी है।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। साथ ही, खिलाड़ियों से उम्मीद जतायी कि आगामी समय में वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और मलखंब की प्राचीन विरासत को विश्व स्तर पर ले जाने वाले सारथी बनेंगे।

उत्तराखंड का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर हुआ मजबूत: धामी
खटीमा, अमृत विचार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर खेलभूमि के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से इस बार राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन हमारे प्रदेश में हो रहा है। इस आयोजन से न केवल हमारे खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिल रहा है बल्कि प्रदेश का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत हुआ है। इसी क्रम में चकरपुर के इस स्टेडियम को 16 करोड़ से अधिक की लागत से विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से युक्त किया गया है जो हमारे युवाओं को विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मंगलवार को वन चेतना केन्द्र स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस बार के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 19 स्वर्ण पदकों के साथ पहली बार 81 मेडल लाने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता कपिल पोखरिया, वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता विवेक पांडे, रजत पदक विजेता अमन, फुटबॉल में रजत पदक विजेता अजय बिष्ट व बीच हैंडबॉल में रजत पदक विजेता अमन जोशी को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत के पारंपरिक खेलों को न केवल सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है, बल्कि उन्हें वैश्विक पहचान भी मिल रही है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए भेजे गए प्रस्ताव में हमारे पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो और योग आदि को ओलंपिक में शामिल करने के प्रयास भी किए हैं। उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योग और मलखंब जैसे हमारे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। मलखंब केवल एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक दक्षता, मानसिक एकाग्रता, संतुलन और आत्मसंयम का अद्भुत संगम है, ये हमारे भारत की एक ऐसी प्राचीन विरासत है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। मलखंब योग, कुश्ती और जिम्नास्टिक का एक ऐसा अद्भुत मिश्रण है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को साधने की अद्वितीय क्षमता है, यही कारण है कि आधुनिक खेलों के बीच भी इसकी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कई खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और मलखंब की हमारी इस प्राचीन विरासत को विश्व स्तर पर ले जाने वाले सारथी बनेंगे। संचालन हिमांशु बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, नगर पालिका परिषद खटीमा अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सचिव राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन डॉ. डीके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की मौजूद थे।

खटीमा: साइबेरियन पक्षियों के शिकार की कोशिश नाकाम, दो युवकों पर मामला दर्ज
खटीमा, अमृत विचार। शारदा सागर में साइबेरियन पक्षियों के अवैध शिकार की कोशिशों को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। बुधवार को वन विभाग की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो शारदा डेम में साइबेरियन पक्षियों का शिकार करने के लिए घुसे थे। दोनों आरोपियों से 30,000 रुपये का जुर्माना वसूल कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और फिर छोड़ दिया गया।

यह कार्रवाई एसडीओ संचिता वर्मा के निर्देश पर सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल के नेतृत्व में की गई। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शारदा सागर क्षेत्र में अवैध रूप से पक्षियों का शिकार करने के लिए पहुंच रहे हैं। टीम ने तत्परता से आरोपियों ब्रजेश कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे साइबेरियन पक्षियों का शिकार करते थे और इन्हें 100 से 500 रुपये के बीच बेचते थे। वन विभाग ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, विभाग ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनका कोई और साथी तो इस अवैध शिकार में शामिल नहीं था।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शारदा सागर में प्रवासीय पक्षियों का शिकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना के बाद, विभाग ने अपनी गश्त को और सख्त कर दिया है, और अब सुबह-शाम नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है ताकि अवैध शिकार को रोका जा सके।

उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा ने कहा कि वन विभाग शिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी हाल में पक्षियों का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - देहरादून: श्यामपुर पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 30 ग्राम स्मैक बरामद

खटीमा: महिला ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
खटीमा, अमृत विचार। आवास विकास कालोनी की विधवा महिला ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में आवास विकास कालोनी निवासी सरोज ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति की विधवा महिला है और किराए के मकान में रहती है। उसी मकान में किराए पर रहने वाला एक परिवार आए दिन पीड़िता को जाति सूचक शब्दों व अपशब्दों का इस्तेमाल करते रहते हैं।

यह भी कहा है कि 16 की शाम लगभग छह बजे पीड़िता की पुत्री को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पानी भरने से मना कर दिया और बोला कि तुम्हारा छुआ पानी हम नहीं पी सकते कमरा खाली कर दो। वहीं, पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने भी पीड़िता के घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की और पीड़िता की पुत्री का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई करने की गुहार की है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: ओवरसीज संचालक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में पांच घंटे ठप रहा यातायात
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब के पास शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे भारी मलबा आने के चलते बंद हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिससे यात्रियों को भारी फिजियत का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने मार्ग के दोनों ओर से जेसीबी लगाकर करीब पांच घंटे बाद किसी तरह यातायात सुचारू कराया।

जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बीच अचानक पहाड़ से भरभराकर बड़े-बड़े पत्थरों की बरसात हो गई। जिस वक्त पहाड़ दरका संयोग से कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। नहीं हो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही मौके पर जिला आपदा प्रबंधन की टीम पहुंची। मार्ग के दोनों ओर जेसीबी लगाकर मलबा हटाना शुरू किया गया। करीब छह घंटे बाद सड़क में गिरे मलबे को हटाया गया। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी भेज दी गई थी। बताया कि शाम साढ़े पांच बजे सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया गया।

घंटो जाम में फंसे रहे यात्री
अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब पर मलबा आने से मार्ग एक बार फिर बंद हो गया। इस दौरान अल्मोड़ा से हल्द्वानी, नैनीताल, मौना, खैरना, कैंची धाम जाने वाले यात्रि घंटों जाम में फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। घंटों बाद मार्ग खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें - खटीमा: संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मिला महिला का शव

खटीमा: संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मिला महिला का शव
खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने सूचना पर मझोला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भिलैया गांव से एक महिला का घर के बिस्तर पर पड़ा शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मझोला निवासी रानी 45 पुत्री स्वर्गीय गोपी राम अपने बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। बीते शुक्रवार को थाना खटीमा पर सूचना मिली कि ग्राम भिलैया में महिला अपने घर में बिस्तर पर मृत पड़ी है। उप निरीक्षक ललित बिष्ट चौकी ने मौके पर पहुंच लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका के दो भाई आनन्द सिंह तथा नारायण सिंह हैं तथा चार बहिनें हैं और सबकी शादी हो चुकी है लेकिन मृतका अविवाहित है और अकेली रहती है।

यह भी पता चला कि मृतका डिग्री कालेज रोड में किसी दुकान में काम करती है। मृतका के परिजन उसके भतीजे की सगाई में गोंडा गये थे। जब मृतका आज दुकान नहीं गयी तो वहां से मृतका की बहिन महेन्द्री निवासी पूर्वी फतेहगंज बरेली को फोन आया कि रानी नहीं आई है और फोन भी नहीं उठा रही है। इसकी सूचना मृतका की बहिन ने जानकारी रिश्तेदारों को दी जिस पर सुबह करीब 11 बजे पड़ोस की महिला के साथ जाकर देखा तो वह उठ नहीं रही थी। परिजनों ने लौटकर शाम को परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है। टीम में एसआई पूरन चंद्र पांडे, नवीन बोरा,  हरेंद्र थापा आदि थे।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: आक्रोशित डॉल्फिन श्रमिकों ने निकाली पदयात्रा

खटीमा: दिनदहाड़े चोरी की वारदात: चोरों ने घर से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी उड़ाए
खटीमा, अमृत विचार। खटीमा के नंदना गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर कटर से ताले काटकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गृह स्वामी उमेश कुमार, जो नंदना नहर पुल के पास एक फ्रीज रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं, ने चकरपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह अपनी दुकान पर थे, जबकि उनकी पत्नी और छोटा भाई खटीमा बाजार गए हुए थे। जब वे दोपहर डेढ़ बजे घर लौटे, तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान तितर-बितर पड़ा था।

लाखों रुपये का सामान गायब
उमेश कुमार ने बताया कि चोरों ने अलमारी का लॉक कटर से काटा और उसमें रखे सोने के जेवरात, चांदी के बर्तन और नगदी चोरी कर ली। गायब सामान में एक मंगलसूत्र (डेढ़ तोला सोने का), दो जोड़ी कान के झुमके (डेढ़ तोला सोने के), एक मांग टीका, नाक की फूली (आधा तोला सोने की), तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के कड़े, बिच्छू, अंगूठियां और करीब पच्चीस हजार रुपये की नगदी शामिल हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद उमेश कुमार ने ग्राम प्रधान माया जोशी को जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल
गांव में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात ने ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बना दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील की है और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: तबादलों की आंधी, लेकिन बनभूलपुरा और रामनगर की कुर्सी नहीं डिगी

खटीमा: टक्कर के बाद किशोर ने बिना टायर के रिम पर भगाई कार
खटीमा, अमृत विचार। बीती रात्रि किशोर कार चालक ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे उसकी कार के आगे का दायां  टायर फटकर निकल गया। बावजूद इसके चालक कार को रिम पर ही भगाता टनकपुर रोड तक ले गया। वहीं सड़क पर अफरा तफरी मच गई और लोगों ने कार को घेर लिया। रात का समय और कम ट्रैफिक के कारण एक बड़ा हादसा होने से तल गया। कार में बैठे दो किशोर नशे में धुत थे।

बाजार चौकी में तैनात कॉस्टेबल शहनवाज अंसारी ने बताया कि वह रात को ग्यारह बजे मुख्य चौक पर ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक कार चालक बगैर टायर के रिम पर ही कार दौड़ाता हुआ ला रहा है। रिम की रगड़ से सड़क पर चिंगारी निकल रही है। जब उन्होंने कार को रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने कार नहीं रोकी।

उन्होंने बाइक से ही कार का पीछा किया तो कार कृष्णा टाकीज के पास रुक गई। इस दौरान कार को लोगों ने घेर लिया। जब उन्होंने कार के अंदर देखा तो दो नाबालिग नशे की हालत में थे और दोनों ही बिगराबाग के निवासी हैं। लोगों ने दोनों किशोरों को कोतवाली लाया गया। जहां उनके पारी भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।

एसएसआई विनोद जोशी ने इसकी पुष्ट करते हुए बताया कि मंगलवार को इस मामले में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। जिसके चलते इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन रात के समय नशे की हालत में इस तरह सड़क पर दौड़ रही कार से अफरा तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें - रामनगर: 15 नवंबर को खुलेगा कार्बेट का 'हृदय' ढिकाला जोन

खटीमा: पांच दिन से लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खटीमा, अमृत विचार। पांच दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार को सबौरा गांव के पीछे आम के बाग में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। गांव के एक युवक ने पेड़ पर शव लटके होने की सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने शव की पहचान सबौरा निवासी प्रकाश सिंह जिमिवाल (35) पुत्र जगदीश जिमिवाल निवासी सबौरा के रूप में हुई।

मृतक के भाई संतोष सिंह जिमिवाल ने बताया कि उसका भाई जगदीश बीते पांच दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी की झनकट पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी विमला व पुत्र लक्ष्य(6)को रोता बिलखता छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: लीसे की अवैध खेप जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार