SBI Bank Theft - Amrit Vichar

इटावा में SBI बैंक में चोरी करने वाले आराेपी से पुलिस की मुठभेड़: एक आराेपी समेत पांच बाल अपचारी गिरफ्तार
इटावा, अमृत विचार। लवेदी थाने के सामने स्थित स्टेट बैंक में चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बहादुर पुर के पास बंद पडे ईंट भट्टे के पास मुठभेड के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी बीएससी का छात्र बताया जा रहा है।

पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के बाद से चोरी किए गए इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, डीवीआर, एक बाइक के अलावा तमंचा कारतूस बरामद हुए।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को एसबीआई लवेदी के शाखा प्रबन्धक धर्मेन्द्र सिंह यादव पुत्र किशुन लाल यादव निवासी रणवीर नगर आईटीआई चौराहा ने थाना लवेदी पर लिखित तहरीर दी थी कि चोर बैंक से इलेक्ट्रानिक उपकरण, डीवीआर चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।

एसएसपी ने बताया चोरों का पता लगाने के लिए तीन टीमों को एक्टिव किया गया था। गुरुवार रात पुलिस टीम  व लवेदी थाने की पुलिस ग्राम बहादुरपुर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लड़कों ने एसबीआई बैंक लवेदी से चोरी कर सामान व नई बैट्रिंयां पुराना भट्टा बहादुरपुर में छुपा कर रखी है, उसे बेचने की फिराक में है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पलिस ने पांच बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अपाचे सवार आरोपी डबहा गांव की ओर भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने पीछा किया, बाइक सवार ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। तभी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित चौहान पुत्र अनिल सिंह निवासी बलोय थाना लवेदी बताया। पकड़े गये बाल अपचारी व आरोपी अंकित के कब्जे से एसबीआई बैंक से चोरी किये गये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान बरामद हुआ। चोरी के आरोपियों को पकडने वाली टीम को एसएसपी ने दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें- इटावा में युवक की हत्या: मोबाइल चोरी के विवाद में सिर पर मारा ईंट...मौत, पूर्व प्रधान के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

कानपुर के SBI बैंक में लूट का प्रयास: हथियारबंद युवक चाकू लेकर घुसा अंदर...हमला करने का किया प्रयास, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, VIDEO
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर के पतारा स्टेट बैंक आफ इंडिया में शनिवार सुबह एक युवक लूट के इरादे से तमंचा और चाकू लेकर घुस गया। गार्ड ने रोका तो वह हाथापाई करने लगा। बैंक मैनेजर और कैशियर पहुंचे तो युवक ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इससे तीनों घायल हो गए। गार्ड, बैंक मैनेजर और कैशियर ने कड़ी मशक्कत से करीब 15 मिनट बाद उस पर काबू पाया और रस्सी से बांध दिया।

बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से चाकू और तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक साइकिल से आया था। तीनों घायलों का कानपुर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायल लुटेरे को भी उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पतारा कस्बा स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के मैनेजर बीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह सुबह 10 बजे बैंक खोला। बैंक में उनके साथ कैश अफसर प्राण नाथ शुक्ला, सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार, एसोसिएट सपना कुमारी मौजूद थीं। कुछ देर बाद ही एक युवक चैनल से अंदर घुसा और कमर से तमंचा निकालकर किनारे कुर्सी पर बैठे सिक्योरिटी गार्ड पर टूट पड़ा। गार्ड ने भी जमकर मोर्चा लिया। इस दौरान गार्ड की बंदूक गिर गई लेकिन उसने लुटेरे को छोड़ा नहीं।

कानपुर के घाटमपुर पतारा में बैंक में लूट का प्रयास। pic.twitter.com/Ua4OpO51SM

— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 18, 2025

शोर-शराबा होने पर बैंक मैनेजर बीरेंद्र और कैश अफसर प्राणनाथ शुक्ला दौड़े और लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर लुटेरे ने गार्ड, बैंक मैनेजर और कैश अफसर पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू लगने से तीनों घायल हो गए लेकिन तीनों ने लुटेरे को नहीं छोड़ा। काफी देर तक हाथापाई के बाद युवक भागने लगा तो बाहर खड़े लोगों ने बैंक का चैनल बंद कर दिया।

इसके बाद लुटेरे को जमकर पीटने के बाद काबू कर लिया गया। हमलावर को रस्सी से बांधने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सिक्योरिटी गार्ड को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

बैंक मैनेजर और कैश अफसर भी कानपुर के निजी अस्पताल चले गए। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मारपीट में लुटेरे को भी चोटें आई हैं। उसे उर्सला अस्पताल कानपुर पहुंचाया गया है। उसकी पहचान पतारा ब्लाक के संचितपुर गांव के लवी मिश्रा के रूप में हुई है। घायल होने के कारण उससे अभी ठीक से पूछताछ नहीं हो सकी है। छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें- तालाबंदी अवैध, कानपुर में एटक आज सौंपेगी श्रमायुक्त को ज्ञापन: 90 दिन पहले सरकार को सूचित नहीं किया

Kanpur SBI Bank Theft : बैंक से चोरी में 14 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 29 ग्राहकों का था सोना
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur SBI Bank Theft सचेंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत मु्ख्य हाईवे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्ट्रांग रूम में पिछले वर्ष 23 दिसंबर को पीछे से सुरंग बनाकर घुसे बदमाशों ने 99 लाख रुपये कीमत का 1.812 ग्राम सोना पार कर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। इस वारदात को हुए 14 दिन का समय बीत चुका है।

लेकिन अभी तक खाकी के हाथ खाली हैं। खुलासे के लिए पुलिस कमिशनर बीपी जोगदंड द्वारा गठित टीमों ने दर्जनों संदिग्धों को उठाकर पूछताछ और सीसीटीवी खंगाले लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

खराब थे सीसीटीवी, नहीं बजा था अलार्म

बदमाशों ने स्ट्रांग रूम का लाकर काटकर 1 किलो से ऊपर सोना पार कर दिया था। वारदात के दौरान वहां लगा सीसीटीवी खराब पड़ा था। साथ ही बैंक में लगा अलार्म भी नहीं बजा था। जिससे सीधे बदमाशों को फायदा मिला था। पुलिस ने रैकी कर पूरी घटना को अंजाम देने का अनुमान जताया था।

घटना में शक के आधार पर पुलिस ने बैंक कर्मचारी, पुताई वाला, चाय वाला आदि से कई दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इस मामले मे फोरेंसिक टीम को बैंक से कोई साक्ष्य नहीं मिले थे। डॉग स्वाक्यड भी कुछ दूर तक गया था जिसके बाद तीन सगे भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। बैंक मैनेजर नीरज राय ने स्ट्रांग रूम से 35 लाख रुपये नगद छोड़ जाने की बात पुलिस को बताई थी।

पुलिस को वर्ष 1997 में भी इसी बैंक एक बार पहले भी सोने की चोरी हो जाने की जानाकारी दी थी। जिसके बाद से पुलिस बैंक के भेदिए की नब्ज टटोल रही है। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने भी बैंक के स्ट्रांग रूम में चोरी की वारदात किसी शातिर पेशवर अपराधी के द्वारा करने की बात कही थी। जिसने पूरी प्लानिंग के बाद वारदात को अंजाम दिया था।

29 ग्राहकों का था सोना

पुलिस ने जांच में पाया था कि चोरी हुआ गोल्ड अलग-अलग 29 ग्राहकों का था। उन ग्राहकों ने बैंक में सोना गिरवी रखकर लोन लिया था। बैंक अधिकारियों ने पूरे सोना वापस करने की बात कही थी। अलग-अलग तिथियों में लिए गए लोन की राशि दस्तावेजों को भी देखा गया।