समझौता - Amrit Vichar

पुलिस ने जिससे समझौता कराया, उसी ने किया जानलेवा हमला
हल्द्वानी, अमृत विचार : मोबाइल छीनने के एक मामले में मंडी पुलिस ने आरोपी से पीड़ित का समझौता करा दिया। इसके बावजूद आरोपी ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। लगातार दो बार घटना हुई, तो मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू मंडी दुर्गा भवन बरेली रोड निवासी शुभम तेजवानी पुत्र लक्ष्मण दास तेजवानी के मुताबिक, बीती 11 अप्रैल को वह एक दुकान पर अपने दोस्त कपिल के साथ बैठा था।

आरोप है कि तभी गौरव नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस से शिकायत करने पर उसे चार घंटे में पकड़ भी लिया गया। पुलिस ने मोबाइल शुभम को सौंपा और उससे लिखित में लेकर आरोपी को छोड़ दिया। आरोप है कि उसी रात करीब पौने 11 बजे गौरव ने अपनी कार से मोहित की कार में टक्कर मार दी और जानलेवा हमला भी किया। मोहित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के सामने समझौता कर मुकरा, दर्ज हुआ मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार : बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। वह बुरी तरह घायल हुआ। बाइक सवार ने पुलिस के सामने पहले समझौता किया और फिर मुकर गया। मुकरने के बाद उसने धमकाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आवास विकास निवासी जेम्स जैवियर के मुताबिक बीती 9 फरवरी की शाम को उनके पिता दीप चंद्र अपने कार्यालय शीशमहल गेट से घर की तरह लौट रहे थे। पानी की टंकी के पास बाइक सवार दो युवकों ने दीप को टक्कर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। जैम्स अपने पिता को उस अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि दीप के दोनों लिघामेंट का ऑपरेशन करना पड़ेगा, जिसके बाद वह दोबारा चल पाएंगे। जैम्स ने घटना की सूचना पुलिस को। जिसके बाद पुलिस के सामने लिखित समझौता हुआ। आरोपी ने वादा किया कि वह उपचार का पूरा खर्च उठाएगा। हालांकि समझौते के बाद आरोपी अपने वादे से मुकर गया। उल्टा वह पीड़ित को धमकाते हुए कहने लगा कि वह उसके खिलाफ मुकदमा ही लिखवा ले। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार रुद्रपुर का अक्षित दिवाकर है, जिसके खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाने, व्यक्ति को चोट पहुंचाने और धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हल्द्वानी: समझौता वादे से मुकरने पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क हादसे को अंजाम देने वाला व्यक्ति इलाज का वादा करके मुकर गया। पुलिस ने भी पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की। अब इस मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धनपुरी आनंदपुर निवासी शिवम आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दी शिकायत में लिखा कि 26 मई को उसके पिता प्रेम राम आर्या अपनी बाइक से रामपुर रोड गन्ना सेंटर की ओर जा रहे थे। जायसवाल ढाबा के पास एक अन्य बाइक के चालक ने प्रेम राम की बाइक में टक्कर मार दी। उनका दाहिना टूट गया व जगह चोटें आईं।

इलाज और ऑपरेशन में एक लाख रुपये खर्च हो गए। आरोपी जगतपुरा रुद्रपुर निवासी राजेन्द्र सिंह ने इलाज का खर्च देने का वादा किया था, लेकिन उसने खर्च नहीं दिया। मामले में कोतवाली प्रभारी और एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

हल्द्वानी: खून से लथपथ था युवक... और बीच सड़क समझौता करा रही थी मित्र पुलिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। मित्र पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस बीच सड़क पर समझौता कराती नजर आ रही है। पुलिस जिस आरोपी का पक्ष लेकर समझौता करा रही थी, वह नशे में धुत कार चला रहा था। उसने कई लोगों को टक्कर मारी, जिससे एक युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। रात समझौता कराने वाली पुलिस ने वीडियो वायरल होते ही अगले दिन आरोपी को पकड़ लिया।

मित्रपुरम दमुवाढूंगा निवासी भीम सिंह बिष्ट (35 वर्ष) पुत्र स्व.गोपाल सिंह बिष्ट दवाइयों के विक्रेता हैं। मुखानी पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा, मंगलवार शाम वह घर से निकले थे। चौफुला रोड पर कार बेहद तेजी से दौड़ रही थी। भीम के भाई हिमांशु ने बताया कि कार के चालक ने पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी, फिर एक महिला और फिर पैदल जा रहे भीम को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया।

वह नशे में धुत था। सूचना पर पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद वहीं खड़े भीम के भाई ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने के बजाय सड़क पर ही समझौता कराना शुरू कर दिया। घटना में भीम के सिर पर छह टांके और शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आईं। बुधवार को भीम ने मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

हल्द्वानी: चौकी इंचार्ज ने कराया समझौता, फिर तीन दिन चौकी में बैठाए रखा...
हल्द्वानी, अमृत विचार। मारपीट के एक मामले में टीपीनगर चौकी में तैनात रहे दरोगा पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाली महिला का दावा है कि मारपीट के बाद दरोगा ने दोनों पक्षों को बुलाकर चौकी में समझौता कराया। इसके बाद उसके पति को तीन दिन तक चौकी और थाने में बैठाये रखा। नौ माह बाद एसएसपी के आदेश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन मुकदमे में दरोगा का नाम नहीं है।

डहरिया फार्म नंबर तीन टीपीनगर निवासी अजय सिंह सिराड़ी व उनकी पत्नी गीता सिराड़ी का पिछले वर्ष दिसंबर माह में पड़ोसियों से विवाद हुआ था। विवाद कार को लेकर हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। गीता ने मोबाइल और चेन छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

पीड़िता ने तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत आठ लोगों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की। कहा कि तत्कालीन चौकी प्रभारी पर राजीनामा के समय दबाव बनाने और पति को अवैधानिक तरीके से तीन दिन तक थाने में रखा। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने धनसिंह बोरा, नेहा बोरा, सविता बोरा, पारस ठुकराल, विकास ढैला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हल्द्वानी: नाबालिग को भगा ले गया बुड्ढा, 7 लाख में समझौता किया फिर ऐंठ ली रकम
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक बुड्ढा नाबालिग को लेकर फरार हो गया। पकड़ा गया तो जेल जाने की नौबत आ गई। जेल जाने से बचने के लिए उसने 7 लाख रुपये में समझौता कर लिया, लेकिन नाबालिग को फिर झांसे में लेकर समझौते की रकम उसने अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसको लेकर सोमवार को कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ।

नाबालिग को भगा ले जाने का मामला करीब एक माह पुराना है। पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजनों के शिकायत पर पीड़िता को बरामद कर लिया गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई। सात लाख रुपये में समझौता हुआ और आरोपी जेल जाने से बच गया, लेकिन एक मुश्त सात लाख गंवाना बुजुर्ग को अखर रहा था। पिछले कुछ दिनों से उसने नाबालिग से दोबारा बातचीत शुरू कर दी।

नाबालिग को झांसे में लेकर बुजुर्ग ने समझौते के साथ 7 लाख रुपये अपने खाते में वापस ट्रांसफर करा लिए। यह जब नाबालिग के परिजनों को पता लगा तो वह सोमवार को कोतवाली पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बुला लिया, जिसके बाद कोतवाली में दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझा कर दोनों पक्षों का शांत कराया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी बातचीत के बाद विवाद शांत हो गया था।

रुद्रपुर: पुलिस पर लगा चोरी प्रकरण में समझौता कराने का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा चौकी इलाके में हुई चोरी का आरोपी पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों पर चोर से समझौता कराने का मामला सामने आया है। आरोप था कि चोरी का माल वापस करने का आश्वासन देने के बाद भी सामान नहीं मिला तो पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

कैनाल कॉलोनी दूधिया नगर निवासी परमानंद यादव ने बताया कि तीन माह पहले उसके घर से गैस सिलेंडर, टीवी और बर्तन चोरी हो गए थे। बताया कि टीवी पर नंबर लिखा होने के कारण खरीददार ने कॉल कर सूचना दी। जब पता चला कि घर में ऑटो चालक द्वारा चोरी कर सामान को बेचा गया था।

सूचना देने पर रंपुरा चौकी पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया और मुकदमा नहीं लिखने का दबाव बनाया। आरोप था कि चौकी के दो सिपाहियों ने जल्द चोरी का सामान वापस करने का आश्वासन दिया था और प्रकरण में समझौता करवा लिया।

आरोप था कि कई दिन बीत जाने के बाद भी सामान वापस नहीं मिला और चौकी के चक्कर काटने के बाद भी पुलिसकर्मियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को छोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली धीरेंद्र कुमार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाल ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा आरोपी चालक को हिरासत में लिया था और पीड़ित द्वारा खुद ही लिखित समझौता किया था। समझौतानामा होने के कारण पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया और पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप निराधार हैं। बावजूद पुलिस आरोपों की वास्तविकता की जांच करेगी।

किच्छा: मामूली विवाद का समझौता करने आए अधेड़ पर पड़ोसियों ने बोला हमला
किच्छा, अमृत विचार। मारपीट के मामूली विवाद का समझौता करने आए अधेड़ पर आरोपी पड़ोसियों ने हमला बोल दिया। घटना में पीड़िता का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में अधेड़ को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल की किच्छा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे  मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार नथिया बेगम अपने पति छोटन एवं परिवार के साथ करीब ढाई वर्ष से पुलभट्टा थाना अंतर्गत सिरौली कला चार बीघा क्षेत्र में निवास कर रही है। बताया जा रहा है कि नथिया बेगम का पड़ोसी लईक उर्फ फुंदन के साथ विगत दिवस 200 रुपए को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि पुत्री के विवाद की सूचना पर हालचाल जानने तथा विवाद निपटाने के लिए नथिया के  पिता ग्राम भूडा, भोजीपुरा,  जिला बरेली निवासी  रफीक अपनी पत्नी कौशर जहां एवं पुत्र के साथ शुक्रवार की दोपहर सिरौली कला पहुंचे थे।

आरोप है कि इसी दौरान  आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार के हमले में  70 वर्षीय रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलभट्टा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  ग्राम भूड़ा, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली निवासी हनीफ कुरेशी पुत्र रफीक कुरैशी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन नथिया बेगम परिवार के साथ वार्ड नंबर 18 सिरौली कला में रहती है तथा 5 अक्टूबर की शाम नथिया बेगम तथा उसकी बहू भूरी के साथ पड़ोसी लईक उर्फ फुंदन व उसके बेटे फुरकान, दामाद असलम व रिश्तेदार अनस ने पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट कर दी थी।

घटना में कई लोग घायल हो गए थे तथा उनका मेडिकल भी कराया गया था। हनीफ कुरैशी ने बताया कि बहन नथिया द्वारा झगड़े की सूचना दिए जाने के बाद शुक्रवार को करीब 3 बजे उसके पिता रफीक कुरेशी, माता कौशर बेगम एवं भाई यासीन हाल-चाल पूछने के लिए बहन नथिया के घर आए थे कि इसी दौरान वार्ड 18 सिरौली कला निवासी लईक, उसका बेटा फुरकान, जहानाबाद, जिला पीलीभीत निवासी दामाद असलम, सिरौली कला निवासी अनस ने एक राय होकर पिता रफीक पर हमला बोल दिया। आरोपी लईक ने  जानवर काटने वाली कुल्हाड़ी से रफीक को जान से मारने की नीयत से प्रहार कर दिया। इस दौरान बीच बचाव को आई बहन नथिया एवं उसकी बहू पर आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया।

घटना में घायल रफीक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल किच्छा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने हनीफ कुरेशी  की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रफीक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

AIIMS-दिल्ली और म्यूनिख स्थित विश्वविद्यालय के बीच गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
नई दिल्ली। म्यूनिख स्थित विश्वविद्यालय क्लिनिकम डेर यूनिवर्सिटी म्यूनचेन (एलएमयू क्लिनिकम) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली ने औषधि और जीवन विज्ञान के क्षेत्र में संभावित सहयोग का पता लगाने के लिए एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये भी पढ़ें - जयराम रमेश ने किया सवाल- अडाणी मामले में सेबी नींद से कब जागेगी?

एम्स ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। एम्स के बयान के मुताबिक यह समझौता चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य की सहकारी गतिविधियों के लिए एक रूपरेखा तैयार करेगा। एलएमयू क्लिनिकम और एम्स ने शैक्षणिक और वैज्ञानिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के साझा लक्ष्य के साथ यह साझेदारी शुरू की है।

बयान के मुताबिक दोनों संस्थान स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा अनुसंधान में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं और यह समझौता ज्ञापन एक आशाजनक सहयोग की शुरुआत का प्रतीक है। एम्स-दिल्ली ने बयान में कहा, ‘‘ एलएमयू क्लिनिकम और एम्स-दिल्ली सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों का पता लगाएंगे, जिसमें संयुक्त अनुसंधान पहल, चिकित्सा और जीवन विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों और शिक्षकों को शामिल करने वाला शैक्षिक आदान-प्रदान शामिल है।

इसके अलावा बहु-केंद्र नैदानिक ​​परीक्षण आयोजित करने, डिजिटल चिकित्सा की संभावनाओं को खोजने और चिकित्सा प्रगति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करने की संभावना तलाशना जबकि विशिष्ट अनुसंधान सहयोग को अलग-अलग लिखित समझौतों के माध्यम से औपचारिक रूप दिया जाएगा।

’’ एम्स-दिल्ली के मीडिया प्रकोष्ठ की प्रोफेसर एवं प्रभारी डॉ रीमा डाडा ने कहा, ‘‘इस समझौते से दोनों संस्थानों को लाभ होगा और वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में योगदान मिलेगा।’’

ये भी पढ़ें - Facebook के मूल डिजाइन ने गलत सूचना रोकने की उसकी नीतियों को पहुंचाया नुकसान

इंफोसिस और लिबर्टी ग्लोबल के बीच 1.6 अरब डॉलर का हुआ समझौता
नई दिल्ली। वीडियो, ब्रॉडबैंड एवं संचार क्षेत्र की कंपनी लिबर्टी ग्लोबल और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस ने मंगलवार को 1.5 अरब यूरो (करीब 1.63 अरब डॉलर) के बहु-वर्षीय समझौते की घोषणा की जिसमें लिबर्टी ग्लोबल के डिजिटल मनोरंजन व संपर्क मंचों का विस्तार किया जाएगा। एक बयान के मुताबिक, इंफोसिस शुरुआती पांच साल की अवधि में लिबर्टी ग्लोबल को अनुमानित रूप से 1.5 अरब यूरो की सेवाएं प्रदान करेगी और आठ साल पूरे होने तक यह सौदा कुल 2.3 अरब यूरो का हो जाएगा।

दोनों पक्षों ने शुरुआत में पांच साल का समझौता किया है, जिसे आठ साल और उससे बाद भी बढ़ाने का विकल्प रखा गया है। बयान में कहा गया, ‘‘ समझौते के लिए विनियामक की अनुमति ली जाएगी और प्रासंगिक कार्य परिषदों के साथ परामर्श किया जाएगा।’’ लिबर्टी ग्लोबल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइक फ्राइस ने कहा कि इंफोसिस के साथ सहयोग को मजबूत करने और विस्तार करने से समाधानों को कई बाजारों तक पहुंचने तथा अधिक ग्राहकों को सकारात्मक अनुभव देने का मौका मिलेगा।

इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सलिल पारेख ने बयान में कहा, "कंपनी इसको लेकर उत्साहित है। यह नवाचार की हमारी संयुक्त यात्रा में एक नया अध्याय रचेगा। हमारे वैश्विक परिचालन की ताकत से सभी बाजारों में व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।"

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने कहा- सरकारी नीतियों की मदद से भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बना

ह्यूस्टन विश्वविद्यालय ने तमिल भाषा व साहित्य पर शोध के लिए आईसीसीआर के साथ समझौता किया
ह्यूस्टन (अमेरिका)। तमिल भाषा साहित्य और संस्कृति पर शोध करने के वास्ते भारतीय अध्ययन की भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) पीठ स्थापित करने के लिए अमेरिका में ह्यूस्टन विश्वविद्यालय तथा आईसीसीआर ने एक समझौता किया है। यह समझौता 29 मार्च को हुआ और यह भारतीय अध्ययन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की कई वर्षों से जारी कोशिशों के तहत उठाया गया नया कदम है।

विश्वविद्यालय की प्रमुख रेणु खाटोर ने बताया, हम इस सहयोग के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के आभारी हैं जो निश्चित रूप से हमारे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा। वह इस विश्वविद्यालय की अगुवाई करने वाली पहली प्रवासी भारतीय हैं और 2008 से इस पद पर हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन का विस्तार छात्रों के लिए शैक्षणिक अनुभव को बढ़ाएगा और उन्हें वैश्विक मंच पर सफलता के लिए तैयार करेगा।

भारतीय अध्ययन की आईसीसीआर पीठ के पद पर भारत के विद्वान आसीन होंगे जो तमिल अध्ययन में विशेषज्ञ होंगे। ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत असीम महाजन ने कहा कि पीठ का उद्देश्य तमिल भाषा, साहित्य और संस्कृति पर शोध करना और शिक्षा देना तथा शिक्षा साझेदारी को गहरा करना है।

महाजन ने कहा, तमिल भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा माना जाता है और यह अमेरिका में बोली जाने वाली शीर्ष पांच भाषाओं में से एक है। अमेरिका में तकरीबन तीन लाख तमिल-अमेरिकी रहते हैं। यह एमओयू अमेरिकी शिक्षा और ज्ञान साझेदारी को और बढ़ाएगा तथा गहरा करेगा।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान : इमरान खान ने तय समय में चुनाव नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी

हल्द्वानी: शराब तस्कर ने मांगी उधारी, बंदूक और तलवार निकाल लाए बाप-बेटा... काेतवाली में हुआ समझौता
हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब तस्कर ने एक युवक को शराब उधार दी और जब उधारी मांगी तो बात बिगड़ गई। दोनों के विवाद के बीच आए पिता-पुत्र घर से बंदूक और तलवार निकाल लाए। गोविंदपुरा भोटियापड़ाव में बीच सड़क बंदूक और तलवार देखकर हड़कंप मच गया।

कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन पुलिस अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर रही है। बताया जाता है कि भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक शराब तस्कर ने कुच समय पहले चोरगलिया में रहने वाले एक युवक को एक पेटी शराब उधार दी थी। सोमवार रात गोविंदपुरा में दोनों का आमना सामना हो गया।

शराब तस्कर ने अपने रुपयों की मांग की, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक पास में रहने वाले एक दोस्त को बुला लाया, लेकिन शराब तस्कर ने यह कहकर बात बिगाड़ दी कि देनदार और कर्जदार के बीच में तेरा क्या काम। इससे बात और बिगड़ गई। युवक घर गया और बंदूक निकाल लाया।

पीछे से उसका पिता भी तलवार लेकर मौके पर पहुंच गया। यह देख वहां हड़कंप मच गया और कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इधर, खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां दोनों ने समझौता कर लिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है, लेकिन अवैध हथियार लहराने और शांतिभंग करने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।