Srinagar - Amrit Vichar

Srinagar blast: नौगाम धमाके पर एक्टिव हुआ गृह मंत्रालय, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर DGP ने दी घटना की पूरी जानकारी
श्रीनगरः नौगांव इलाके में स्थित पुलिस स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे अचान से जोरदार विस्फोट हुआ। यह हादसा फॉरेंसिक जांच के दौरान जब्त विस्फोटकों के सैंपल लेते समय हुआ है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की विस्तृत जानकारी साझा की, जबकि गृह मंत्रालय ने अलग से बयान जारी कर स्पष्ट किया कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था, बल्कि यह एक दुर्घटना थी।

गृह मंत्रालय के अनुसार, "नौगांव पुलिस ने ही डॉक्टर मॉड्यूल का पता लगाया था। फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक सामग्री को थाने में सुरक्षित रखा गया था। फॉरेंसिक टीम की जांच के वक्त अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसमें 9 लोगों की जान गई। इसमें कोई आतंकी कनेक्शन नहीं है – यह शुद्ध हादसा था।"

दो दिनों से जारी थी फॉरेंसिक प्रक्रिया

डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि नौगांव थाने में दर्ज FIR की तफ्तीश के तहत 9 और 10 नवंबर को फरीदाबाद से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, केमिकल और रीजेंट बरामद किए गए थे। इन सामग्रियों को अन्य जब्ती की तरह थाने के ओपन एरिया में सुरक्षित रखा गया। सैंपलों को आगे की लैब टेस्टिंग के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी। विस्फोटकों की भारी मात्रा के चलते FSL टीम पिछले दो दिनों (परसों और कल) से लगातार काम कर रही थी।

हादसे में 9 की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

डीजीपी ने खुलासा किया, "रात में अचानक हुए इस विस्फोट से 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में SIA का 1 कर्मी, FSL टीम के 3 सदस्य, 2 क्राइम सीन फोटोग्राफर, मजिस्ट्रेट टीम के 2 राजस्व अधिकारी और टीम से जुड़ा 1 दर्जी शामिल है।" इसके अलावा, 27 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व अधिकारी और आसपास के 3 स्थानीय नागरिक घायल हुए, जिन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दी गई।

पुलिस स्टेशन तबाह, आसपास की बिल्डिंग्स को नुकसान

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पुलिस स्टेशन की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पड़ोसी भवनों पर भी असर पड़ा और नुकसान का आकलन जारी है। कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूर्ण सहानुभूति जताई और हरसंभव मदद का वादा किया।

श्रीनगर पुलिस स्टेशन में भयावह विस्फोट: 'कयामत का मंजर, धुएं में लिपटी लाशें और बिखरे सिर'
श्रीनगर : दिल्ली में हालिया बम धमाकों की छानबीन अभी थमी भी नहीं थी कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाने में शुक्रवार रात एक भयंकर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को हिला दिया। रात के करीब सवा ग्यारह बजे हुआ यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी गूंज पांच किलोमीटर दूर तक फैल गई। हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 29 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटनास्थल को तुरंत सील कर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। जांच से पता चला कि यह हादसा फरीदाबाद से जब्त की गई विस्फोटक सामग्री के सैंपलिंग के दौरान हुआ।

चश्मदीद ने बताया दिल दहला देने वाला मंजर

स्थानीय निवासी तारिक अहमद ने उस रोंगटे खड़े करने वाले पल को याद करते हुए कहा, "रात 11:22 पर अचानक एक जोरदार धड़ाका हुआ, हम सब सहम गए। पहले तो 15-20 मिनट लगे यह समझने में कि आखिर माजरा क्या है। बाहर निकले तो रोते-बिलखते लोग पुलिस स्टेशन की ओर दौड़ते दिखे।

वहां पहुंचकर जो नजारा था, वह छोटी कयामत से कम नहीं – चारों तरफ तबाही, घना धुआं छाया हुआ, जमीन पर लाशें बिखरीं और अलग-अलग सिर। हमारे अपने लोग, पड़ोसी सब चले गए। यह अपूरणीय क्षति है। किसकी लापरवाही से हुआ, पता नहीं, लेकिन नुकसान बेहिसाब है।"

ज्यादातर पुलिस और फोरेंसिक टीम के सदस्य

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देर रात हुए इस हादसे में नौ लोग मारे गए और 29 घायल हुए, जिनमें अधिकांश थाने के कर्मी व फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। जख्मियों को श्रीनगर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जबकि शवों की शिनाख्त का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

विस्फोट का कारण हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री बताई जा रही है, जो गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल गनई के किराए के मकान से बरामद 360 किलो विस्फोटकों का हिस्सा थी। जांच के सिलसिले में सैंपल लेते वक्त अचानक धमाका हो गया।

Srinagar blast: श्रीनगर के नौगाम थाना में विस्फोट, नौ की मौत, 26 घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मी की ग्रीष्मकाली राजधानी श्रीनगर के नौगाम थाना में शुक्रवार देर रात हुए विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य लोग घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह दुर्घटना पुलिस और फोरेंसिक टीमों द्वारा हाल ही ज़ब्त किये गये विस्फोटकों के बड़े जखीरे में विस्फोट होने की वजह से घटित हुयी। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम नौ लोग मारे गए, जिनमें ज़्यादातर पुलिसकर्मी थे और 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस की ओर से अभी तक विस्फोट या हताहतों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज़ लगभग 20 किलोमीटर दूर तक सुनी गयी। थाने की इमारत और उसके आसपास के कई वाहन आग की चपेट में आ गए। आधी रात से कुछ पहले कई एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुँचीं।

गौरतलब है कि नौगाम थाने की पुलिस ने पिछले महीने जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टरों से संबंधित एक मामला दर्ज किया था, जिसकी जाँच के बाद दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट मामले से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफ़ाश हुआ था। जांच के दौरान बरामद विस्फोटकों को थाने में रखा गया था। जैश के पोस्टरों के मामले की जांच अब जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी कर रही है।

Operation Guddar: कुलगाम में मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी, अब तक दो आतंकवादी ढेर और दो जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। एक अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘रात में थोड़ी देर के लिए गोलीबारी रुकने के बाद कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आज सुबह फिर से शुरू हो गया।’’

सोमवार को शुरू हुई भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर किया गया, जिनमें से एक के पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है। इस अभियान में सेना के एक मेजर भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया। तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए, जिनकी पहचान सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु के रूप में हुई। इसके अलावा सेना का एक मेजर भी घायल हो गया। बाद में गौड़ और सिंधु की मौत हो गई, जबकि मेजर की हालत स्थिर बताई गई है। सेना की कश्मीर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह ‘‘देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए बहादुर सैन्यकर्मियों सूबेदार प्रभात गौड़ और लेफ्टिनेंट कमांडर नरेंद्र सिंधु के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करती है। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।’’

जम्मू कश्मीर पुलिस को खुफिया सूचना मिलने के बाद सोमवार को भारतीय सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कुलगाम के गुडार जंगल में संयुक्त तलाश अभियान चला था। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को ललकारा, ‘जिसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई। मारे गए आतंकवादियों में से एक स्थानीय था। वहीं एक अन्य आतंकी के पाकिस्तानी होने का संदेह है जिसका कोड नाम ‘रहमान भाई’ था। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने गुडार में मुठभेड़ स्थल का दौरा किया, साथ ही उन्होंने सेना के नेतृत्व में संयुक्त अभियान की सराहना की।

यह भी पढ़ेंः Lucknow News: सॉल्वर गैंग चलाने वाले डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किया मास्टर प्लान का पर्दाफाश

जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला: जेईआई और एफएटी स्कूलों की देखरेख क्लस्टर प्रिंसिपल करेंगे
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने शनिवार को स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और फलाह-ए-आम ट्रस्ट (एफएटी) से संबद्ध 215 स्कूलों को सरकार अपने अधीन लेने की योजना नहीं बना रही है। उन्होंने कहा कि मूल प्रस्ताव के अनुसार, इन स्कूलों की निगरानी निकटतम क्लस्टर प्रिंसिपल करेंगे, न कि जिला मजिस्ट्रेट या उपायुक्त, जैसा कि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया।

मंत्री ने बताया कि उनके द्वारा अनुमोदित मसौदे में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि इन स्कूलों का प्रबंधन क्लस्टर प्रिंसिपल के जिम्मे होगा। हालांकि, शुक्रवार देर रात जारी एक आदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं और उपराज्यपाल को रिपोर्ट करते हैं, ने जेईआई और एफएटी से जुड़े स्कूलों को जिला मजिस्ट्रेट/उपायुक्तों के अधीन करने की बात कही थी। इस आदेश में यह भी उल्लेख था कि जिला मजिस्ट्रेट नई प्रबंधन समितियों का गठन प्रस्तावित करेंगे।

शिक्षा मंत्री ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “कुछ लोग गलत अफवाहें फैला रहे हैं कि शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।” उन्होंने बताया कि कई वर्षों पहले सीआईडी सत्यापन में इन 215 स्कूलों के संबंध में नकारात्मक रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिसके कारण इन स्कूलों में पढ़ाई बाधित हो रही थी। मंत्री ने कहा, “छात्रों और अभिभावकों को बार-बार बोर्ड परीक्षाओं में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन स्कूलों को मान्यता नहीं दी थी।”

इट्टू ने आगे कहा कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले 51,000 से अधिक छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया कि निकटतम क्लस्टर प्रिंसिपल इन स्कूलों की देखरेख करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा, “छात्र, शिक्षक और स्कूलों की संरचना में कोई बदलाव नहीं होगा। नई प्रबंधन समितियों के गठन तक केवल निकटतम प्रधानाचार्य इनका प्रबंधन करेंगे।” शिक्षा मंत्री ने इस कदम को छात्रों के हित में लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

यह भी पढ़ेंः 'भारत जल्द ही भरेगा गगनयान की उड़ान', National Space Day पर बोले पीएम मोदी, ISRO Chief ने बताया कब लांच होगा पहला मॉड्यूल

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की नापाक हरकत, जम्मू-कश्मीर के उरी में की घुसपैठ की कोशिश, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर। सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी स्थित चुरुंडा इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। आपको बता दें कि पिछले 13 दिनों में सेना और आतंकियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकी हमले की साजिश की आशंका थी, लेकिन भारतीय सेना ने उसके इन खतरनाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। उरी में आतंकियों को घेरकर सेना ने तलाशी अभियान को और गति दी है। इससे पहले 10 अगस्त को किश्तवाड़ के दुल क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था, जहां आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी।

ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अब तक कई आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने ऑपरेशन अखल और ऑपरेशन महादेव भी चलाए, जिनमें से ऑपरेशन महादेव के दौरान तीन आतंकियों को ढेर किया गया। ये आतंकी पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर भारत में दाखिल हुए थे। सेना ने पहले भी कई ऑपरेशनों में आतंकियों को निशाना बनाया है।

किश्तवाड़ के दुल क्षेत्र में रविवार (10 अगस्त) सुबह भारतीय सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी। सेना की वाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की थी। सेना ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किए गए एक अभियान के दौरान 10 अगस्त को किश्तवाड़ के दुल क्षेत्र में सतर्क जवानों का आतंकियों से आमना-सामना हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था और 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसके बावजूद आतंकी बार-बार घुसपैठ की कोशिशों में जुटे रहते हैं।

यह भी पढ़ेंः UP Monsoon Session: 'विजन 2047' सदन में आज होगा पेश, 24 घंटे चलेगी बहस, CM योगी करेंगे चर्चा की शुरुआत

जम्मू जा रही Air India Express की उड़ान लौटी दिल्ली, हवाई अड्डे पर मड़राता रहा प्लेन, कारण साफ नहीं
जम्मू। दिल्ली से जम्मू के रास्ते श्रीनगर जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान सोमवार दोपहर जम्मू हवाई अड्डे पर उतरे बिना ही दिल्ली लौट गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कहा कि उड़ान के दिल्ली लौटने का कारण अभी पता नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स-2564 को दोपहर के आसपास जम्मू हवाई अड्डे पर उतरना था और फिर श्रीनगर के लिए रवाना होना था।

लेकिन विमान कुछ समय तक जम्मू हवाई अड्डे के ऊपर मंडराता रहा जिसके बाद इसके पायलट ने बिना उतरे दिल्ली लौटने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि मौसम और रनवे दोनों ही पूरी तरह साफ थे, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पायलट विमान को उतारने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं खोज सका, जिसके कारण वापसी का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़े : पहलगाम आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पनाह देने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

फ्लाइट पर गिरी बिजली से टूट गया अगला हिस्सा, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से श्रीनगर जा रहा था विमान
नई दिल्ली। दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2142 खराब मौसम के कारण बड़े हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि विमान (फ्लाइट) पर बिजली गिरने से उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, इतना ही नहीं, विमान को तीव्र टर्बुलेंस का भी सामना करना पड़ा।

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट 6E-2142 बुधवार शाम को श्रीनगर के ऊपर थी और वहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हो रही थी। तभी फ्लाइट में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फ्लाइट को श्रीनगर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, विमान में सवार सभी 227 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

इंडिगो की तरफ से बताया गया है कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2142 को रास्ते में खराब मौसम के कारण ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। इस दौरान फ्लाइट के सदस्यों ने जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई जगहों पर बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम के खराब होने से यह हादसा हुआ है। तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें विलंबित हुईं हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू कश्मीरः बारामूला में अनैतिक तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार, रोकथाम के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में अनैतिक तस्करी के आरोप में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘विश्वसनीय सूचना के आधार पर बारामूला पुलिस ने कुंजेर इलाके में जारी अनैतिक तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया। कुंजेर थाने की एक टीम ने इस संबंध में त्वरित और बेहतर समन्वित छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप अनैतिक गतिविधियों में लिप्त चार व्यक्तियों को पकड़ा गया।’’

उन्होंने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अब्दुल अहद वजा, मोहम्मद अब्दुल्ला वजा और बिलाल अहमद भट के रूप में की। महिला की पहचान गोपनीय रखी गई है।अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान से जुड़े किसी भी बड़े नेटवर्क की पहचान करने और उसे खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।’’

यह भी पढ़ेः जौनपुर का भी बदल जाएगा नाम? इस मुस्लिम नेता ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- माता रेणुका के नाम...

जम्मू-कश्मीर में फिर लौटी खुशहाली, रातों-रात हुआ बदलाव, बोले फारूक अब्दुल्ला- 'उम्मीद अवास्तविक'
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार से रातों-रात बदलाव की उम्मीद करना "अवास्तविक" है क्योंकि पिछले एक दशक के "विकासात्मक नुकसान" को तुरंत दूर नहीं किया जा सकता है।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में रेशीगुंड इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में बनी सरकार ने एक ऐसे युग की शुरुआत की है, जो प्रभावी शासन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर आधारित है। उन्होंने कहा, “सरकार का कार्यकाल पांच साल का होता है और किसी नवगठित सरकार से यह अपेक्षा करना कि वह रातों-रात क्षेत्र को बदल देगी, अवास्तविक है। हमारे क्षेत्र ने पिछले एक दशक में जो विकासात्मक नुकसान सहे हैं, उन्हें एक झटके में ठीक नहीं किया जा सकता। इन्हें ठीक करने का कोई जादुई समाधान नहीं है।”

अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने बीते दशकों में अनेक कठिनाइयों का सामना किया है। उन्होंने दोहराया कि सरकार पार्टी के घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयासों और जनता की सक्रिय भागीदारी के जरिए एनसी सरकार ने एक स्पष्ट दिशा तय की है, जिसका उद्देश्य इन लंबे समय से चली आ रही चुनौतियों का समाधान करना है।

अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद वह किसी भी फैसले में एकतरफा रवैया नहीं अपना रही है। उन्होंने कहा, “इसके विपरीत, समावेश के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि नीतियां बनाने से पहले सभी की आवाज सुनी जाए। इस दृष्टिकोण के साथ मैं आश्वस्त हूं कि हमारा क्षेत्र फिर से गति पकड़ेगा और नागरिकों को सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।”

यह भी पढ़ेः रामगोपाल यादव ने CM योगी पर साधा निशाना, विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति वाले अपने बयान को लेकर कहा- 'जिस CM के नाक के नीचे...'

देश के 24 हवाई अड्डे 15 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद, पाक से तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला
नई दिल्ली। श्रीनगर और चंडीगढ़ समेत देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 24 हवाई अड्डों को 15 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर इन हवाई अड्डों को 10 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया था।

एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि 15 मई तक हवाई अड्डों के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण उनकी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों ने कहा कि 15 मई की सुबह पांच बजकर 29 मिनट तक कम से कम 24 हवाई अड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। इनमें चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंटर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, धर्मशाला, बठिंडा, जैसलमेर, जोधपुर, लेह, बीकानेर, पठानकोट, जम्मू, जामनगर और भुज समेत अन्य हवाई अड्डे शामिल हैं।

एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत में कई हवाई अड्डों के बंद रहने के बारे में विमानन अधिकारियों की अधिसूचना के बाद, जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर और राजकोट के लिए एयर इंडिया की उड़ानें 15 मई को सुबह पांच बजकर 29 मिनट तक रद्द की जा रही हैं।’’ एयर इंडिया ने यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वाले ग्राहकों को पुनर्निर्धारण शुल्क पर एक बार छूट दी जाएगी या रद्दीकरण के लिए पूर्ण धन वापसी की पेशकश की जाएगी।

इंडिगो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संबंधित अधिकारियों के नवीनतम निर्देशों के अनुसार, 15 मई को सुबह पांच बजकर 29 मिनट तक 10 गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें रद्द रहेंगी, क्योंकि हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद हैं। एयरलाइन ने कहा कि ये हवाई अड्डे श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, राजकोट, जोधपुर और किशनगढ़ हैं।

यह भी पढ़ें: India-Pakistan Attack Live: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, तुर्किए के ड्रोनों से भारतीय ठिकानों पर हमले की कोशिश

पाकिस्तानी सैनिकों ने LoC के पास की गोलीबारी, उरी सेक्टर में महिला की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारी गोलेबारी में एक महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमले का समुचित तरीके से जवाब दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों में भारी गोलाबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने उरी के सिलिकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल समेत कई इलाकों को निशाना बनाया।

अधिकारियों ने बताया कि भारी गोलेबारी से कई संरचनाओं को नुकसान पहुंचा और लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब मोहरा के पास एक परिवार के तीन सदस्य गोलेबारी से बचने की कोशिश कर रहे थे तो उनकी कार पर एक गोला गिरने से वे घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नरगिस बेगम नामक एक महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेः राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेना प्रमुखों की बैठक शुरू, पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयार होगी प्लानिंग