जवान - Amrit Vichar

खराब मौसम में भी जवानों का जोश हाई, वीर नारियों की हौसला-अफजाई
हल्द्वानी, अमृत विचार : मिलिट्री स्टेशन तिकोनिया में पूर्व सैनिक आउटरीच रैली शुरू होने से पहले ही मौसम बिगड़ गया। एक रात पहले से हो रही बारिश शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान भी जारी रही। बावजूद इसके पूर्व सैनिकों के जोश में कमी नही आई। जहां पूर्व सैनिकों का जोश हाई था तो वहीं वीर नारियों ने भी कार्यक्रम में अपनी पूरी सहभागिता निभाई। हल्द्वानी, बरेली और देहरादून के अधिकारियों ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और वीर नारियों का सम्मान किया। पूर्व सैनिक, वीर नारी और आश्रितों के लिए स्वास्थ्य कैंप के साथ ही रोजगार पर जानकारी के स्टॉल लगाए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल राजेंद्र राय, एसएम चीफ ऑफ स्टाफ मुख्यालय उत्तर भारत एरिया के साथ ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, वाई एसएम, कर्नल जतिन ढिल्लन स्टेशन कमांडर, कर्नल पृथ्वीराज सिंह रावत, वीएसएम (वैटरन्स शाखा प्रभारी) व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जनरल राय ने हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर, भीमताल, बिंदुखत्ता, चकलुआ, रामनगर, कालाढूंगी, गदरपुर, बाजपुर, शांतिपुरी, रूद्रपुर और हल्दूचौड़ से कार्यक्रम में पहुंचे 1500 पूर्व सैनिक और वीर नारियों को सेना की ओर से भरोसा दिया कि पूर्व सैनिकों और आश्रितों की हर संभव मदद करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। जनरल राय ने उन सैनिकों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अद्वितीय साहस और बलिदान से राष्ट्र की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा की और वीरगति को प्राप्त हुए।

दिव्यांगों को स्कूटर, वीर नारियों को मिले चेक
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक और वीर नारियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जनरल ऑफिसर ने 10 वीरांगनाओं को 10-10 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया। तीन दिव्यांग पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर पूरन सिंह, लांस नायक नर सिंह कार्की और सूबेदार पूरन कार्की को रेट्रोफिटेड मोबिलिटी स्कूटर दिए। जबकि 37 पूर्व सैनिकों 80 साल से उपर और 38 वीर नारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने उन चार पूर्व सैनिक और परिवार को सम्मानित किया, जिन्होंने अल्मोड़ा जिले के मार्चुला में हुई बस दुर्घटना के पीड़ितों को समय पर बचाने में निस्वार्थ भूमिका निभाई।

बनबसा: जवान ने शारदा नहर में कूदे नेपाली युवक की जान बचाई
बनबसा, अमृत विचार। जल पुलिस के जवान ने शारदा नहर में छलांग लगाने वाले मानसिक रूप से अस्वस्थ नेपाली युवक की बचाई जान ।

एक युवक बदहवास भागता हुआ आया और चौकी शारदा बैराज के पास स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी । इस दौरान चौकी शारदा बैराज में तैनात जल पुलिस हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद द्वारा तत्परता दिखाते हुए उस युवक को बचाने के लिए तत्काल शारदा नहर में छलांग लगाकर साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए नहर के तेज लहरों के बीच पानी से सकुशल उक्त युवक को निकालकर युवक की जान बचाई।

इसी दौरान युवक के परिजन भी मौके पर आ गए जिन्होंने उक्त युवक का नाम पता जय सिंह पुत्र प्रेम दयाल, निवासी बैतड़ी, नेपाल, उम्र 23 वर्ष बताया साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि उक्त युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है । नेपाली युवक जान बचाने पर उसके परिजनों द्वारा हेड कांस्टेबल जल पुलिस दिनेश प्रसाद की प्रशंसा करते हुए जनपद चम्पावत पुलिस का आभार प्रकट किया और साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की गई।

खटीमा: सेना के रिमाउंट वेटरनरी कोर के जवान की डूबने से मौत
खटीमा, अमृत विचार। भारतीय सेना के रिमाउंट वेटरनरी कोर के जवान की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई है। एक साल से ड्यूटी पर नहीं गया जवान सुबह तालाब में नहाने गया था कि पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने लगा। जिसपर ग्रामीणों ने बमुश्किल निकालकर नागरिक अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सेना के आरसीसी कार्यालय मेरठ में तैनात सबौरा पटिया निवासी चंदन सिंह राना (36) पुत्र बाबू सिंह राना पिछले एक साल से घर पर था। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे वह गांव के तालाब में नहाने गया। नहाते समय वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। जिसे डूबता देख ग्रामीणों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला और सूचना उसके परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने आपातकालीन सेवा 108 की मदद से उसे नागरिक अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रबन्धन की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई हयाद सिंह राणा ने बताया कि चार भाइयों में चंदन सबसे छोटा था और आर्मी (आरवीसी) मेरठ सेंटर में तैनात था। यह भी बताया कि एक साल पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया था।

जिसके बाद कई बार उसे बुलाया गया लेकिन वह वापस ड्यूटी पर नहीं गया। यह भी  बताया कि उसकी पत्नी संध्या नौ वर्ष के पुत्र प्रतीक को साथ लेकर पिछले एक साल से अपने मायके कुटरा में रहती है। जिससे चंदन मानसिक रूप से परेशान रहता था। मृतक का बड़ा भाई राजेश सिंह राना भी आर्मी (आरवीसी) मेरठ सेंटर पर ही तैनात है। हयाद सिंह ने बताया कि  चंदन की मौत के संबंध में उसने मेरठ यूनिट को सूचना दे दी गई है। मृतक के घर पर मां पानवती और पत्नी संध्या सहित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं दिव्यांग पिता बाबू सिंह दरवाजे पर बैठे मानो बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं।

हल्द्वानी: सीआरपीएफ जवान और कांस्टेबल में नोकझोंक
हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार का दिन पुलिस के लिए मशक्कत भरा रहा। सुबह से लगे जाम को खुलवाने की कोशिश कर रहे एक सिपाही और कार सवार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोपी खुद को सीआरपीएफ का जवान बता रहा था। मामले में सिपाही ने अभी तक तहरीर नहीं सौंपी है।

वीकेंड पर हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर भीषण जाम था। कई किलोमीटर लंबे जाम से निपटने के लिए काठगोदाम में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शाम के समय कॉलटैक्स तिराहे पर बनभूलपुरा पुलिस के साथ काठगोदाम पुलिस भी यातायात को नियंत्रित करने में जुटी थी।

रात करीब 9 बजे एक कार सवार ने अपनी कार कॉलटैक्स के पास सड़क पर खड़ी कर दी। वहां तैनात एक सिपाही ने कार सवार से कार हटाने को कहा। इस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। तभी वहां एक दरोगा भी पहुंच गए। आरोपी उनसे भी उलझने लगा। हंगामा देख मौके पर भीड़ जुट गई और इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया।

हल्द्वानी: छुट्टी पर घर आया था जवान, पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी
हल्द्वानी, अमृत विचार। मर्चेंट नेवी का जवान छुट्टी पर अपने घर आया था और इधर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी का शव पति ने ही पंखे के कुंडे से लटका देखा। उसे फौरन अस्पताल ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सनलाइट एनक्लेव फेज दो तल्ली बमौरी मुखानी निवासी दीपक सिंह कठायत मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। मुखानी पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ही दीपक छुट्टी पर घर आए थे। वह यहां पत्नी मीना कठायत (42 वर्ष) व दो बच्चों के साथ रहते हैं। बुधवार देर रात मीना ने अपने दुपट्टे को पंखे के कुंडे में फंसा कर फांसी लगा ली। दीपक ने पत्नी को फंदे से लटके देखा।

आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मीना मानसिक तौर पर बीमार थी और उसका उपचार भी चल रहा था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

रुद्रपुर: छह सालों से शवों का अकेले पोस्टमार्टम कर रहा पीआरडी का जवान
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी चरमरा गई है। मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पीआरडी का एक जवान पिछले छह सालों से अकेला शवों का पोस्टमार्टम कर रहा है, जबकि पोस्टमार्टम हाउस में तीन पोस्टमार्टम कर्मियों की आवश्यकता है। बावजूद इसके एक ही पीआरडी जवान पर शवों के पोस्टमार्टम का भार डाला हुआ है। चौबीस घंटे ड्यूटी करने के कारण पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्था चरमराने लगी है।

बताते चलें कि जिला मुख्यालय स्थित पुराना जिला अस्पताल परिसर में मुख्यालय का पोस्टमार्टम हाउस बना हुआ है। जहां प्रतिमाह 30 से 35 शवों का पोस्टमार्टम किया जाता है। सुविधाओं व व्यवस्था के अभाव में चल रहे पोस्टमार्टम हाउस में पिछले छह साल से पीआरडी की ड्यूटी करने आए मनीष कुमार अब अपनी ड्यूटी भूलकर शवों के चीर फाड़ में लग गए है,जबकि नियमानुसार पीएम हाउस में तीन प्रशिक्षित पोस्टमार्टम हाउस कर्मी के पद रिक्त पड़े हुए है।

बावजूद इसके अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने इस व्यवस्था पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया और चौबीस घंटे अकेले शवों का पोस्टमार्टम करने का भार अकेले पीआरडी जवानों के कंधों पर डाल दिया है। जिसकी वजह से पोस्टमार्टम हाउस में शवों के पीएम कराने के दौरान समय की बर्बादी सहित व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है,जबकि पीआरडी जवान कई बार विभाग को पोस्टमार्टम हाउस कर्मी में स्थाई नियुक्ति देकर समायोजित करने या फिर महज पीआरडी की ड्यूटी करने के लिए पत्राचार कर चुका है,लेकिन पत्राचार का अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया।

पुरानी व्यवस्था में चरमराती व्यवस्था
रुद्रपुर। पोस्टमार्टम हाउस में शव विच्छेदन के कार्य के लिए प्रशिक्षित चतुर्थ श्रेणी कर्मी का होना जरूरी माना जाता है,लेकिन मुख्यालय पर आज भी वर्षों पुरानी व्यवस्था चली आ रही है। बताया जा रहा है कि पुराना चीर फाड़ करने वाला कर्मी नये कर्मचारी को शवों का विच्छेदन करना सीखता है और यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। प्रशिक्षण देकर नियुक्ति देने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग में अभी तक प्रारंभ नहीं हुई है।

डयूटी पीआरडी, काम मिला चीरफाड़ का
रुद्रपुर। वर्ष 2019 में पीआरडी जवान मनीष कुमार को इस आशय से पोस्टमार्टम में ड्यूटी पर लगाया गया था कि वह पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस और चिकित्सकों को सहयोग करेगा। व्यवस्था के अभाव में वर्तमान में पीआरडी जवान शवों के चीरफाड़ कर रहा है,जबकि उसका वेतन पीआरडी जवान की मिलती है और कार्य पोस्टमार्टम में शवों के चीरफाड़ का करना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब जवान प्रशिक्षित हो चुका है,तो उसे स्थाई नियुक्ति देकर पोस्टमार्टम कर्मी की ड्यूटी में क्यों नहीं समायोजित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम में चतुर्थ श्रेणी कर्मी व्यवस्था समाप्त हो गई है। पिछले लंबे समय से आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर पत्राचार किए जा रहे है। बावजूद इसके अभी तक कोई भी चतुर्थ श्रेणी कर्मी नहीं मिला और कोई कर्मी तैयार भी नहीं रहा है। बावजूद इसके पीआरडी जवान सिस्टम के तहत अपना आवेदन भरेगा,क्योंकि उसकी नियुक्ति पीआरडी कार्यालय से हुई है और वह वेतनधारक जवान है। ऐसे में व्यवस्था के सुधार के प्रयास जारी है।
- डॉ मनोज कुमार शर्मा,सीएमओ ऊधमसिंह नगर

कई बार स्वास्थ्य विभाग,जिला प्रशासन के अलावा शासन को पत्राचार किया गया। उनकी मांग है कि जब पोस्टमार्टम हाउस में पीआरडी की ड्यूटी का दायित्व ही नहीं पूर्ण हो रहा है और वर्तमान में वह शवों का चीर फाड कर रहे है। ऐसे में पीआरडी जवान के दायित्व से मुक्त कर स्थाई नियुक्ति देने की मांग लगातार की है। बावजूद इसके अभी तक कोई नियुक्ति नहीं दी,जबकि प्रतिमाह शव विच्छेदन का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। परिवार की जिम्मेदारी निभाने की खातिर मजबूर होकर कार्य किया जा रहा है।

-मनीष कुमार, पीआरडी जवान

हल्द्वानी: चुनावी मोर्चे पर 13 हजार होमगार्ड के जवान, आज होगी जिलों में तैनाती
हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनावी शोर अभी कम है, लेकिन पुलिस की तैयारियां पूरी हैं। बाहरी राज्यों से फोर्स के आने का सिलसिला शुरू हो गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 13 हजार होमगार्ड के जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया है। रविवार को इन जवानों को जिलों में तैनात कर दिया जाएगा।

नैनीताल जिले में पीएसी और आईटीबीपी की दो कंपनी रामनगर, एक कंपनी लालकुआं, तीन कंपनी हल्द्वानी और एक कंपनी भवाली में तैनात है। रविवार (आज) से उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आये करीब 13 हजार होमगार्ड जवानों को तैनात कर दिया जाएगा।

होमगार्ड विभाग के कुमाऊं कमांडेंट ललित मोहन ने बताया कि पूरे राज्य में तैनाती के लिए उत्तर प्रदेश से 9 हजार और हिमाचल से करीब चार हजार होमगार्ड जवान बुलाए गये हैं। इनकी तैनाती पोलिंग बूथ, आईएसटी और एफएसटी टीमों में लगाई जाएगी। हालांकि रविवार को ही यह स्थिति साफ हो पाएगी कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में कितने-कितने जवान तैनात किए जाएंगे। सभी जगह फोर्स के रुकने का इंतजाम सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज और धर्मशालाओं में किया गया है।

मणिपुर में फिर हिंसा, मोरेह गोलीबारी में दो जवान शहीद, महिलाओं ने हवाई अड्डे की सड़क को किया अवरुद्ध
इंफाल। मणिपुर के तेंगनोपल जिले के मोरेह में राज्य सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में बुधवार शाम एक और सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत के बाद मृतकों की संख्या दो हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान इंफाल पश्चिम जिले के लमशांग के तखेल्लंबम सेलेशवोर के रूप में की गई है। इससे पहले, दिन में इमा कोंडोंग लैरेम्बी देवी मंदिर के पास घात लगाकर किए गए हमले के दौरान, मणिपुर पुलिस के 32 वर्षीय जवान वांगखेम समरजीत की गोली लगने से मौत हो गई। असम राइफल्स की लोकेशन प्वाइंट (केएलपी) में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में मणिपुर पुलिस के दो और जवान घायल हो गए। उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो पोस्ट पर आरपीजी गोले भी दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच, मोरेह में पुलिसकर्मियों की हत्या के विरोध में इंफाल पश्चिम जिले के मालोम से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क को अवरुद्ध कर दिया।

समरजीत की हत्या के संबंध में गठित संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के प्रवक्ता एल प्रेमचंद ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘सुरक्षाकर्मी के शव को परिवार के सदस्य तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जब तक कि दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उन्हें न्याय के कठघरे में नहीं लाया जाता।’’

शोक मनाते हुए पारंपरिक पोशाक पहनकर महिलाएं मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़क के बीच में बैठ गईं। एक अन्य घटनाक्रम में, इंफाल के मुख्य बाजार ख्वायरमबंद कीथेल से बड़ी संख्या में ‘मीरा पैबीस’ (महिलाओं का समूह) ने मोरेह में सुरक्षा बलों की तैनाती को मजबूत करने की मांग करते हुए एक रैली निकाली।

उन्होंने मुख्यमंत्री के बंगले की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मोरेह में पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच अक्सर गोलीबारी हो रही है। गोलीबारी की ताजा घटना राज्य सुरक्षा बलों द्वारा एक पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के ठीक 48 घंटे बाद हुई।

ये भी पढ़ें - कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- ईडी अधिकारियों पर हमले की जांच करेगा सीबीआई और बंगाल पुलिस का संयुक्त दल

हल्द्वानी: साइबर बाला के जाल में फंसा सीआरपीएफ जवान, ठगे 49 हजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारत घूमने और यहां आकर व्यापार करने की इच्छा जताते हुए एक विदेशी महिला ने सीआरपीएफ के जवान से दोस्ती गांठी और उसे हजारों रुपये का चूना लगा दिया। जवान को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने अपने उच्चाधिकारी से शिकायत की। जिसके बाद काठगोदाम पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सीआरपीएफ जवान महेंद्र कापड़ी सीआरपीएफ ग्रुप क्रेंद काठगोदाम में तैनात है। महेंद्र ने अपने उच्चाधिकारी को दी शिकायत में कहा कि करीब एक माह पहले उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिये लंदन में रहने वाली एक महिला से हुई थी। महिला ने अपना नाम अमीनिया लैरी बताया। जिसके बाद दोनों के बीच व्हाट्स पर बातें होने लगी।

महिला ने जवान को अपनी मीठी बातों में फंसा लिया। जवान से कहाकि वह कभी भारत नहीं आई है और भारत घूमना चाहती है। इसके अलावा वह यहां व्यापार भी करना भी करना चाहती है। सीआरपीएफ जवान उसके झांसे में आ गया। जालसाज महिला ने जवान को हवाई जहाज के टिकट भेज कर भरोसा दिला दिया कि वह भारत के लिए उड़ान भर चुकी है।
महेंद्र को भी महिला पर भरोसा हो गया। बीते वर्ष 6 अक्तूबर की सुबह साढ़े 10 बजे महिला ने महेंद्र को फोन किया और कहा वह भारत के लिए उड़ान भर चुकी है। दोबारा कॉल आई तो उसने कहा कि हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारी ने उसे रोक लिया है और छोड़े जाने के एवज में 49500 रुपये की मदद मांगी। महेंद्र ने रकम ट्रांसफर भी कर दी, लेकिन कुछ देर बाद जब दोबारा पैसों के लिए फोन आया तो वह समझ गया कि उसके साथ जालसाजी हो रही है। जिसके बाद उसने साइबर पुलिस और अपने उच्चाधिकारी को सूचना दी।

मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, पांच जवान गंभीर रूप से घायल
इंफाल। मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले के मोरेह में मंगलवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के हमले में पुलिस के चार जवान और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से इम्फाल ले जाया गया।

एक जनवरी से कुकी आतंकवादी आरपीजी, मोर्टार और स्नाइपर्स का उपयोग करके सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में मणिपुर पुलिस के एक उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) की कुकी उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें - लैंगिक पहचान उजागर होने के बाद सेवा से हटाई गई ट्रांसजेंडर शिक्षिका पहुंची सुप्रीम कोर्ट

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने का सिपाही सुरेंद्र और रुद्रपुर में तैनात पीआरडी जवान वीरेंद्र ऐसे करते थे दो नंबर के काम...
मनोज आर्या, रुद्रपुर, अमृत विचार। गरीबों की गरीबी का फायदा उठाने का फिल्मी अंदाज में अंजाम देने वाला और कोई नहीं होता, बल्कि बनभूलपुरा थाने में तैनात सिपाही सुरेंद्र सिंह और लियाकत ही देते हैं। इसके लिए लियाकत यूपी के अलावा सीमावर्ती गांवों का भ्रमण करता और जब कोई बेबस और मजबूर आदमी उनके जाल में फंस जाता था तो पूरा गिरोह अपने-अपने किरदार को तय करता था। इसमें अहम भूमिका सिपाही और पीआरडी जवान की होती थी और लियाकत झांसा देने का काम करता था।

खुलासे में पता चला कि फरार लियाकत उर्फ विकास उर्फ पिंटू जैसे ही किसी मेहनतकश इंसान को दोगुना मुनाफा कमाने का लालच देकर उसे फंसाता था तो इसकी सूचना हल्द्वानी के बनभूलपुरा में तैनात सिपाही सुरेंद्र सिंह को देता और सिपाही पीआरडी जवान वीरेंद्र सिंह के अलावा अपने अन्य दोनों साथियों को सक्रिय कर देते थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि पहले शिकार को असली नोट दिया जाता था और जब असली नोट बाजार में चल जाता था। इसके बाद एक हजार के बदले दो हजार रुपये दिए जाते थे और दूसरी बार मोटी रकम लाने का झांसा दिया जाता था।

जब शिकार मकान, जमीन या फिर जमा पूंजी लेकर आता तो विकास, जीशान अहमद, छिन्दर उसे अपने स्थान पर बुलाकर बातों में उलझाते थे। साथ ही अपने हाथ में एक-दूसरे का बैग भी रखते थे। जिसमें ऊपर की ओर नकली नोट होते हैं और फोन करने के बाद सिपाही सुरेंद्र सिंह और पीआरडी जवान पुलिस की वर्दी में आकर सबसे पहले नकली नोट वाले बैग को पकड़ा। उसके साथ ही असली नोट के बैग वाले को पकड़कर पुलिसिया रौब दिखाना शुरू कर देते हैं। ठगी करने वाला सिपाही इतना शातिर था कि पूरे घटनाक्रम को एक फिल्मी अंदाज का रूप देता था। यदि शिकारी घबरा गया तो वह उसे छोड़ देते और यदि नहीं घबराया तो उसका बैग छीनकर फरार हो जाते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने बयान में ठगी करने के तौर तरीकों को बयां किया है।

15 दिन की आपातकाल छुट्टी पर था सिपाही

रुद्रपुर। मुनाफा देने का झांसा देने का सरगना सिपाही पिछले पंद्रह दिन की छुट्टी पर चल रहा है। इसकी पुष्टि कोतवाली पुलिस ने थाना बनभूलपुरा पुलिस से संपर्क कर की। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पकड़े गए पीआरडी जवान ने बताया कि सरगना सिपाही पिछले पंद्रह दिन की ईएल यानी आपात छुट्टी पर चल रहा है और उसने अब तक तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। इसमें भी सिपाही की भूमिका अहम है। जिसके बाद पुलिस दरऊ होने वाली घटना की जानकारी में जुट गई है।

रुद्रपुर: फेरी वालों को ठगने वाला पीआरडी जवान सहित तीन गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। 8 दिसंबर को सीतापुर यूपी के रहने वाले दो फेरी वालों को दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो लाख रुपये से भरा बैग छीनने के आरोपी पीआरडी जवान सहित तीन आरोपियों को एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के सरगना सिपाही और अन्य की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सिपाही व फरार आरोपी गिरोह के साथ मिलकर भोले भाले लोगों को झांसे में फंसाकर पुलिस का रौब दिखाकर ठगी करते थे।

शनिवार को खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि 8 दिसंबर को ग्राम सेखवापुर अंगरासी तालगांव सीतापुर यूपी निवासी इंद्रसेन वर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका दोस्त हंजला एक ही गांव के हैं और फेरी लगाकर गर्म कपड़े बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उसके परिचित दोस्त इटारी तालगांव सीतापुर निवासी जीशान का कॉल आया और उसने बताया कि रुद्रपुर और नैनीताल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में कंबल आदि का कारोबार बेहतर हो सकता है।

इसके अलावा प्रलोभन दिया कि यदि कम पैसा लगाकर दोगुना मुनाफा कमाना है तो रुद्रपुर के रहने वाले दोस्त विकास उर्फ लियाकत उर्फ पिंटू से मिलना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जब वह रुद्रपुर पहुंचे तो दोस्त ने पहले 500-500 रुपये के दो नोट दिए। जब वह आसानी से बाजार में चल गए तो उन्होंने मोटी रकम लाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर जब वह और उसके दो दोस्त अंकित, शिवम दो लाख रुपये लेकर रुद्रपुर पहुंचे तो जीशान ने उन्हें शाम को काशीपुर हाईवे स्थित एक ढाबे पर बुलाया और वहां पर पहले दो दोस्तों से मुलाकात करवाई।

अभी बातचीत चल ही रही थी कि अचानक बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो युवक आए। जिनमें से एक युवक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और दूसरा सादे कपड़ों में था। आते ही दोनों युवकों ने उनकी तलाशी लेनी शुरू कर दी और पुलिस का रौब दिखाते हुए नोटों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते बाकी साथी भी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पता चला कि उनके साथ साथ ठगी और झांसे का खेल खेला गया है।

एसएसपी ने बताया कि मामले की तहरीर आते ही तत्काल एसओजी और कोतवाली पुलिस का गठन किया गया और सीसीटीवी कैमरों व सुरागरसी के आधार पर टीम ने ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी वीरेंद्र, जीशान अहमद निवासी ग्राम इटारी थाना तालगांव सीतापुर यूपी और छिंदर सिंह निवासी ग्राम धौरा डाम नजीमाबाद किच्छा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पाया कि वीरेंद्र रुद्रपुर में पीआरडी का जवान है और ठगी गैंग का सरगना बिंदुखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में सिपाही है। ये लोग अपने सरगना दोस्त ढौरा डाम किच्छा निवासी विकास उर्फ लियाकत उर्फ पिंटू के साथ मिलकर गरीब तबके के लोगों को फंसाते हैं और पूरा गैंग मिलकर एक कुटरचित साजिश के तहत वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। वहीं एसएसपी ने टीम को दो हजार रुपये इनाम भी घोषित किया है।