आरोपी - Amrit Vichar

ऐसा शातिर, दृश्यम की तरह गढ़ता रहा 'दृश्य'
नरेन्द्र देव सिंह, हल्द्वानी।  पुलिस के सामने ऐसा एक आरोपी आया जिसने अपराध की पृष्ठभूमि पर गढ़ी गई बेहतरीन फिल्म 'दृश्यम' की याद दिला दी। आरोपी सामने था, सबूत सामने थे और आरोपी भी कोई पेशेवर नहीं था और न ही वह पढ़ाई और तकनीक में दक्ष था लेकिन अपराध के बाद कैसे बचा जा सकता है, इसकी उसे भरपूर जानकारी थी। जिस वजह से उसको पकड़ने में पुलिस की तीन सर्च टीम, एक सर्विलांस टीम, फॉरेसिंक टीम, डॉग स्क्वाड के 44 लगे रहे। बाद में शहर के जाने-माने मनोविज्ञानी डॉ. युवराज पंत तक को गुत्थी सुलझाने में लगना पड़ा। मनोविज्ञानी ने आरोपी से बात की और वह धीरे-धीरे टूट गया।

गौलापार में मासूम की जब लाश मिली तो सब सन्न रह गए। आरोपी ने उसके हाथ और सिर को काट दिया था। पुलिस को आधी लाश मिली। सीसीटीवी में निखिल जोशी भी दिख गया जो बच्चे को हत्या से पहले अपने साथ लेकर जा रहा था। पहले तो उसने तंत्र-मंत्र की भी झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस के एसआई से लेकर आला अधिकारी तक आरोपी का मुंह खुलवाने में लगे रहे लेकिन वह शांत रहा। वह यही बोलता रहा कि उसने कुछ नहीं किया। पुलिस समझ गई कि यह कोई आम अपराधी नहीं है। इसलिए मदद ली गई एसटीएच के मनोविज्ञानी डॉ. युवराज पंत की। डॉ. पंत ने बताया कि इस तरह के अपराधी अपने झूठ पर अडिग रहते हैं। यह झूठ बोल देंगे और आप बार-बार उनसे पूछोगे तब भी यह अपनी बात से नहीं हटेंगे। आप कैसे भी उन्हें घुमाने की कोशिश करोगे लेकिन यह आपके फंदे में नहीं आएंगे। इसलिए एक तरह से इस तरह के अपराधियों के दिमाग के बहुत अंदर जाकर झांकना पड़ता है। उसे उसकी ही बातों से तोड़ना पड़ता है। उसकी कमजोरी परखनी पड़ती हैं, तब जाकर यह टूटकर बाहर आते हैं और सच सामने लाते हैं।

फिल्मों जैसे किरदार से पुलिस का सामना
हल्द्वानी। अगर आपने दृश्यम फिल्म देखी है तो उसमें अपराध करने के बाद विजय सलगांवकर (अजय देवगन) और उसका परिवार अपने झूठ पर अडिग रहता है। वो जो कहानी शुरू में बताते हैं, उसे अंत तक बताते रहते हैं, उस मूवी में दिखाया था कि अजय देवगन को पता था कि अगर पुलिस को लाश नहीं मिलेगी तो वह कुछ नहीं कर पाएगी। अब असली दुनिया की बात करें तो इसी तरह इस मामले में पुलिस के सामने समस्या तब हुई जब मासूम का सिर और हाथ नहीं मिला। आरोपी करीब पांच दिन तक चुप रहा। उसे पता था कि अगर पुलिस को मासूम का सिर और हाथ नहीं मिलेगा तो पुलिस परेशान होगी और उसके बचने की राह आसान हो जाएगी।

क्राइम से जुड़ी फिल्मों और वेब सीरीज का शौकीन
हल्द्वानी। आरोपी निखिल क्राइम से जुड़ी फिल्में और वेब सीरीज देखने का शौकीन है। वह अपना ज्यादातर समय इस तरह की फिल्मों और वेब सीरीज को देखने में लगाता है। माना जा रहा है कि पुलिस को उसने इतने दिन तक इसलिए छका लिया क्योंकि वह पुलिसिंग और कानून की बहुत सी कमजोरियों को जानता था। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने भी कहा कि आरोपी कम पढ़ा लिखा है लेकिन अपराध को लेकर उसकी जानकारी चकित कर देने वाली है।

चरस के साथ आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार: पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस फतेहपुर बेल-बसानी रोड पर भाखड़ा नाले के पास गश्त कर रही थी। वहीं सड़क किनारे बांयी तरफ एक व्यक्ति नीले रंग का पिट्ठू बैग लिये सुनसान जगह पर खड़ा था।

पुलिस ने उससे वहां खड़े होने क कारण पूछा तो वह बिना कुछ कहे फतेहपुर की ओर जाने लगा। पुलिस ने उसे रोककर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रकाश चन्द्र जोशी निवासी ग्राम नाईसिला पोस्ट बेल तहसील नैनीताल बताया। शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली।

बैग से 791 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाईसिला बेल-बसानी में थोड़ा-थोड़ा खुद चरस इकट्ठा करके लाया है और आज इसे बेचने के लिए खरीददार को ढूंढ रहा था। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धारा में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी के घर की होगी कुर्की
रुद्रपुर, अमृत विचार : कक्षा सात की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के फरार आरोपी के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई को भी तेज कर दिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया था कि कोतवाली इलाके की एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी बेटी कक्षा सात की छात्रा है। जिसे सूरज नाम का युवक बेटी को झांसा देकर डांस प्रतिस्पर्धा के बहाने साथ ले गया और थाना किच्छा स्थित एक होटल में ले जाकर दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

आरोप था कि जब मामले की जांच हुई,तो आरोपी युवक का वास्तविक नाम सूरज नहीं,बल्कि समीर था और उसने अपने दोस्त कुरैशी मोहल्ला किच्छा निवासी अरबाज के साथ मिलकर पहले नाबालिग छात्रा को तमंचा व चाकू दिखाकर डराया व धमकाया। उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज उर्फ समीर को घटना के कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था,लेकिन दूसरा आरोपी अरबाज फरार चल रहा है।

आरोपी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एनबीडब्लयू लेते हुए कुर्की की कार्रवाई का आवेदन किया था। जिसको अदालत ने मंजूरी दे दी। पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए इलाके में ऐलान भी किया। हिदायत दी कि यदि समय रहते आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले नहीं किया। तो घर की कुर्की की जाएंगी।

दुष्कर्म के आरोपी का अंजुमन इस्लामिया ने किया सामाजिक बहिष्कार
नैनीताल, अमृत विचार: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वीभत्स घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद समाज के विभिन्न वर्गों की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी क्रम में नैनीताल की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अंजुमन इस्लामिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी और उसके पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की है।

अंजुमन इस्लामिया के सदर (अध्यक्ष) शोएब अहमद ने रविवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह स्पष्ट किया कि आरोपी को अब नैनीताल में होने वाले किसी भी धार्मिक, सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे घिनौने अपराध के लिए समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता और इस तरह की अमानवीय हरकत को अंजुमन इस्लामिया पूरी तरह से निंदनीय मानती है। कहा कि हमारी संस्था नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों में विश्वास रखती है। यह फैसला केवल आरोपी के खिलाफ नहीं है, बल्कि एक संदेश है कि इस प्रकार की घटनाएं अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अंजुमन इस्लामिया ने स्थानीय प्रशासन से भी इस मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को हरसंभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया गया है। संगठन की ओर से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक एवं कानूनी सहायता की व्यवस्था की जा रही है। अंजुमन के इस निर्णय का समाज के अन्य संगठनों और स्थानीय निवासियों ने भी समर्थन किया है। नैनीताल के नागरिकों ने इस फैसले को एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा है कि इससे समाज में भय और अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश जाएगा। यह पहली बार है जब किसी धार्मिक संस्था ने सार्वजनिक रूप से ऐसे अपराध के खिलाफ इस स्तर पर सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया है।

गुरुग्राम हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
सितारगंज, अमृत विचार। गुरुग्राम में पूजा विश्वास नामक महिला की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला सुबह गौरीखेड़ा गांव पहुंचा, जहां जेसीबी की मदद से मुश्ताक के मकान को ढहा दिया गया। इस दौरान गांव के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता अली अहमद ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाया था, जो ग्राम थारू गौरीखेड़ा निवासी मथुरा सिंह के नाम दर्ज है। मथुरा सिंह के पिता की मृत्यु के बाद यह भूमि उनके नाम पर चढ़ाई गई थी। इस मामले में पूर्व में अली अहमद को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक न होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी और आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।

दुष्कर्म के आरोपी की पैरवी न करने की अपील
हल्द्वानी : दुष्कर्म की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। हल्द्वानी बार एसोसिएशन की ओर से सभी अधिवक्ताओं निवेदन किया गया है कि नैनीताल मे नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी व्याभीचारी व्यक्ति की कोई भी अधिवक्ता पैरवी न करे। जिससे समाज में ऐसे अपराधों को बढ़ावा न मिले और ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद न हो। साथ ही नारी शक्ति को सम्मान मिल सके।

पैरोल पर बाहर आया और फिर से बेचने लगा स्मैक
हल्द्वानी, अमृत विचार: स्मैक का सेवन करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्मैक का सेवन करने के साथ ही उसे बेचता भी था। पुलिस के अनुसार चोरगलिया फाटक के पास ओवरब्रिज के करीब बैठा एक व्यक्ति पुलिस के देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। चेकिंग में उसके पास से 11.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा निवासी मो. आसिफ (42) बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी एनडीपीएस एक्ट में पहले भी जेल जा चुका है और आजकल पैरोल पर बाहर आया है। वह स्मैक को इंद्रानगर ठोकर निवासी रईश गद्दार से खरीदकर लाता है। वह खुद स्मैक पीने के साथ ही बेच भी लेता है। पुलिस ने आरोपी के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी राहुल गिरफ्तार
अमृत विचार, हल्द्वानी: मुखानी थानाक्षेत्र में 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

थानाध्यक्ष विजय मेहता के अनुसार छात्रा से मुखानी क्षेत्र निवासी राहुल की सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। उसने छात्रा को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। बीती छह अप्रैल को उसने छात्रा को मिलने के लिए एक बैंक्वट हॉल में बुलाया था। आरोपी ने पहले खुद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो दोस्तों पिथौरागढ़ निवासी दीशू व सचिन ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी जब पीड़िता की मां को लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस को राहुल से पूछताछ करने के लिए एक दिन की रिमांड भी मिली है। पुलिस के अनुसार बाकी के दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पहाड़ से ला रहा था चरस, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार: पुलिस ने 1.4 किलो चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार बीती छह मार्च को चौकी हैड़ाखान के गेट के पास चैकिंग कर रहे थे। कुछ समय बाद एक व्यक्ति ओखलढुंगा बजार की ओर से हमारी ओर आता दिखाई दिया।

जिसके कंधे में काले रंग का बैग टंगा हुआ था। पुलिस को देखकर वह सपकपा गया और नजर बचाते हुए तेजी के साथ वहां से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तेजी से दौड़कर उसे पकड़ लिया। जब उससे पूछा कि वह बैग में क्या वह सपकपाने लगा। बाद में पुलिस ने शक होने पर बैग की तलाशी ली तो बैग में कपड़ों के नीचे से एक कैरी बैग रखा था। जब उसे खोला तो उसके अंदर चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना अनिल कुमार (48) निवासी ग्राम/पोस्ट देहरा थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा बताया। आरोपी ने बताया कि वह यह चरस सोबन सिंह निवासी ग्राम टीमर खनस्यू से लाया है। वह टैक्सी से हल्द्वानी की ओर था लेकिन रास्ते में उसे पता चला कि हैड़ाखान के पास पुलिस चैकिंग कर रही है इसलिए वह पैदल उतरकर हल्द्वानी की ओर आने लगा था।

तौलने में पता चला कि चरस का कुल वजन 1.404 किलो है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस टीम में काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट, चौकी प्रभारी हैड़ाखान एसआई देवेंद्र सिंह राणा, अमर सिंह व दया किशोर रहे।

चरस के साथ आरोपी पकड़ा
बनभूलपुरा पुलिस ने चरस के साथ आरोपी को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार तीनपानी रोड पर चैकिंग के दौरान नईम शाह निवासी इंद्रानगर के पास से 199.15 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को चपेट में लिया, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार : तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। घटना को अंजाम देने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इधर बुरी तरह घायल महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छट पूजा स्थल रामपुर रोड निवासी ऋषभ रस्तोगी पुत्र नरेश रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, बीती 2 फरवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपनी माता सपना रस्तोगी के साथ अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह किया मोटर्स शोरूम के पास पहुंचे, ऋषभ को मोबाइल पर कॉल आया। ऋषभ सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। तभी देवलचौड़ की ओर से आए मोटर साइकिल सवार ने सपना को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। सपना को गंभीर चोटें आईं और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सपना को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में अगले ही दिन उनकी मौत हो गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हल्द्वानी में चलती टैक्सी में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी नदीम गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार : ऑपरेशन रोमियो का महिला अपराध करने वाले अपराधियों पर असर दिख नहीं रहा। पहले टीपीनगर चौकी के सामने छेड़छाड़ और अब चलती टैक्सी में महज 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है। जिस वक्त यह घटना हुई, बच्ची का परिवार टैक्सी में ही मौजूद था और सभी शिवरात्रि पर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। बच्ची की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि बुधवार को एक महिला अपने बच्चों और देवर के साथ बुधवार को शिवरात्रि पर दर्शन करने के लिए रानीबाग स्थित शीतला माता मंदिर दर्शन करने गए थे। महिला के मुताबिक मंदिर में दर्शन करने में उन्हें शाम हो गए। वह लौटे तो मंदिर के पास सड़के से एक टैक्सी वाहन में सवार हो गए। भीड़ की वजह से उन्होंने बच्ची को पिछली सीट पर बैठा दिया, जिस पर कुछ देर बाद एक अन्य व्यक्ति आकर बैठ गया। टैक्सी आगे बढ़ी तो पीछे बैठा युवक बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता करने लगा। बच्ची चीखी तो परिजनों को घटना का पता चला। पूछने पर बच्ची ने भी आरोपी की सारी करतूत परिजनों को बता। जिसके बाद परिजन उसी वाहन के साथ सीधे हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया।

परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया, वह टैक्सी का मालिक है। बच्ची को पिछले सीट पर अकेला देख उसने टैक्सी किसी और को चलाने के लिए और खुद पिछली साट पर जाकर बैठ गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी टैक्सी मालिक बनभूलपुरा निवासी नदीम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लूटकर गए बदमाश फिर लौटे, दुकानदार ने पहचाना तो भागे
हल्द्वानी, अमृत विचार : मुखानी में बदमाशों ने एक दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। चार दिन बाद वह घटना को फिर अंजाम देने पहुंचे, लेकिन इस बार दुकानदार ने उन्हें पहचान लिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिम्मतपुर बैजनाथ आरटीओ रोड निवासी गोपाल सिंह की एक दुकान है। गोपाल ने पुलिस को बताया कि बीती 22 फरवरी को दो बदमाश उनकी दुकान पहुंचे। वह कुछ देर तक दुकान के पास खड़े रहे और जैसे ही मौका मिला, दुकान के गल्ले नगदी उड़ा कर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि 26 फरवरी को दोनों फिर वापस आए और दुकान के पास आकर खड़े हो गए। नजर पड़ते ही गोपाल ने उन्हें पहचान लिया और पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बदमाश उनके गल्ले से 5 हजार की नगदी ले गए हैं। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।