अपहरण - Amrit Vichar

नाबालिग के अपहरण पर महिला आयोग सख्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के हल्दूपोखरा फूलचौड़ से एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। रविवार को महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए पीड़ित परिवार से मिली और उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिया। जिसके बाद महिला आयोग सदस्य कंचन सीओ नितिन लोहनी से मिली और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें कि पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीते 10 मई की सुबह अमित नामक युवक उनकी लड़की को घर जाते समय बहला फुसलाकर ले गया।

जबकि पीड़ित परिवार ने टीपीनगर पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अब तक न तो लड़की का पता चल पाया है और न ही आरोपी युवक की गिरफ्तार हो सकी। वहीं सीओ नितिन लोहनी ने परिवार और महिला आयोग को आश्वस्त करते हुए कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा, और नाबालिग को बहलाकर ले जाने के आरोप में कड़ी कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप ने जिले में बढ़ रहे नाबालिग लड़‌कियों के यौन शोषण और अपहरण के मामलों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा ऐसे मामलों में पुलिस को त्वरित और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि समाज में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

बनभूलपुरा में किशोरी का अपहरण, युवक पर एफआईआर
हल्द्वानी, अमृत विचार : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से एक किशोरी को अगवा कर लिया गया। अगवा करने वाला बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाला एक युवक है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसी के साथ ही काठगोदाम थाना क्षेत्र से वायु सेना का एक सेवानिवृत्त कर्मी लापता है। उसका पिछले चार माह से कोई पता नहीं। जबकि तीसरे मामले में एक महिला अपने पति व परिजनों को बिना बताए गायब है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

कपड़े की दुकान में काम करता है किशोरी का अपहरणकर्ता
हल्द्वानी : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बीती 21 अप्रैल की दोपहर 3 बजे से गायब है। उसके घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचे। आरोप है कि गफूर बस्ती निवासी अली पुत्र गुड्डू उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है, जो लाइन नंबर 2 स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता है। आरोप यह भी है कि जिस कपड़े की दुकान में आरोपी युवक काम करता है, उसका मालिक भी इसमें शामिल है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि मामले में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही किशोरी का बरामद कर लिया जाएगा।

किराए के मकान में लगा है ताला, वायु सेना कर्मी लापता
दूसरी घटना काठगोदाम थानाक्षेत्र की है। कपिल विहार दमुवाढूंगा निवासी जया ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सुरेन्द्र सिंह थापा भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं और जागनाथ कॉलोनी पॉलीशीट में किराये के कमरे में रह रहे थे। मकान मालिक गोपाल दत्त पाण्डे ने जया को बताया कि 4 महीने पहले वह ताला लगाकर गए थे। पूर्व में भी वो इस तरीके से अपने पैतृक निवास स्थान कोटद्वार जाते रहे थे, लेकिन कोटद्वार में भी वह नहीं है। रिश्तेदारों के वहां भी उनका पता नहीं चला। जया के अनुसार कुछ समय से उसके और पिता के बीच बोलचाल बंद है, जिसकी वजह से वह उनका हालचाल नहीं ले सकी। लापता सुरेंद्र की उम्र 65 वर्ष है। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।

पत्नी लापता, फोन स्विच ऑफ हुआ
तीसरी घटना में मोगली गार्डेन निवासी शिवम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह यहां अपनी पत्नी पूजा के साथ रहते हैं। बीती 10 अप्रैल की सुबह पूजा घर से निकली और फिर लौट नहीं आई। काफी वक्त गुजरा तो शिवम ने पूजा के मोबाइल पर फोन किया। फोन स्विच ऑफ मिला तो फिर शिवम ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद वह तहरीर लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Belize Plane Hijack : पूर्व अमेरिकी सैन्यकर्मी ने बेलीज में छोटे विमान का किया अपहरण, यात्री की गोलीबारी में मारा गया
मेक्सिको सिटी। अमेरिका के एक पूर्व सैन्यकर्मी ने बेलीज में एक छोटे यात्री विमान का अपहरण कर लिया जिसके बाद वह एक यात्री द्वारा चलाई गई गोली लगने से मारा गया। बेलीज और अमेरिका दोनों ने इस घटना की पुष्टि की है। बेलीज पुलिस ने अपहरणकर्ता की पहचान अकिनयेला टेलर के रूप में की है। उसने जिस ‘ट्रिपोक एयर’ विमान का अपहरण किया था उसमें 14 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतर गए हैं।

बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स ने बताया कि टेलर ने विमान में सवार दो यात्रियों और एक पायलट पर चाकू से वार किया। विलियम्स ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विलियम्स ने बताया कि टेलर एक यात्री द्वारा चलाई गई गोली लगने से मारा गया। यात्री के पास बंदूक रखने का लाइसेंस था और उसने बाद में बंदूक पुलिस को सौंप दी। उन्होंने बताया कि टेलर की मांग थी कि उसे देश से बाहर ले जाया जाए। बेलीज में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ल्यूक मार्टिन ने बताया कि टेलर ने अमेरिका ले जाने की मांग की थी।

मार्टिन ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को घटना का कारण या मकसद नहीं पता है लेकिन वे बेलीज के प्राधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या था। ‘बेलीज एयरपोर्ट कंसेशन कंपनी’ के एक बयान के अनुसार, विमान कोरोजल से सैन पेड्रो जा रहा था और बेलीज के प्राधिकारियों ने अपहरण के बाद पूर्ण आपातकाल की घोषणा कर दी थी। अपहरण की यह घटना बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुई।

बयान के अनुसार, विमान कई घंटों तक इधर-उधर चक्कर लगाता रहा और अंतत: उसे तटीय शहर लेडीविले के हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। ‘बेलीज एयरपोर्ट कंसेशन कंपनी’ ने बताया कि सभी यात्रियों को बचा लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। विलियम्स ने बताया कि टेलर ने उत्तरी सीमा पार करके मेक्सिको के रास्ते बेलीज में प्रवेश करने का प्रयास किया था लेकिन उसे प्रवेश देने से मना कर दिया गया था। कानून प्रवर्तन अधिकारियों को अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि वह देश में कैसे घुसा।

ये भी पढे़ं : PM Modi-Musk Talk : PM मोदी ने एलन मस्क से की बात, टैरिफ वॉर के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

रामपुर : 13 वर्षीय बालक का अपहरण कर किया कुकर्म, विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास...रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। रंजिश के चलते बाइक सवार युवक 13 वर्षीय बालक का अपहरण करके ले गए। उसके बाद जंगल में लेकर जाकर उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बालक वहां से भागा और उसने पुलिस को रास्ते में सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालक को अपने साथ ले आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंज थाना क्षेत्र के एक गांव  निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि वर्ष 2021 में नाली का पानी बंद करने को लेकर रईस अहमद से मेरे बड़े भाई से विवाद हुआ था। इस मामले में  पीड़ित गवाह है मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसी को लेकर रंजिश चल रही है। ग्रामीण का कहना है कि उसका 13 वर्ष का बेटा दो रोज पहले खाना खाकर करीब 8 बजे घर से टहलने के लिए बाहर निकला था। इतने में गांव के ही इराफ व नवेद बाइक पर उसके पास पहुंच गए। मुहं पर कपड़ा बांध कर जबरदस्ती बाइक पर बीच में बैठकर बालक को सुनसान जंगल में ले गए। दोनों युवकों ने बुरी तरह मारा पीटा। दोनों ने जबरदस्ती छात्र के साथ कुकर्म किया।

कुकर्म करने के बाद जान से मारने की नियत से अंगोछे से गला दबाने लगे। छात्र उनके चंगुल से छूटकर भागा और भागते-भागते 112 नंबर अपने मोबाइल से लगा दिया। दोनों युवकों ने भागकर दोबारा पकड़ लिया। आनन-फानन में 112 पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों युवक भाग गए। बच्चे को पुलिस अपनी गाड़ी में लेकर आई। घटना की सूचना थाना गंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

ये भी पढे़ं : रामपुर : किशोरियों को बरामद कर पुलिस ने भेजा वन स्टॉप सेंटर, प्रेमियों के साथ केरल में चला रहीं थीं सैलून

15 साल की लड़की का अपहरण, युवक पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार : मुखानी थानाक्षेत्र से एक 15 साल की लड़की का अपहरण हो गया। लापता लड़की की मां ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है और उनका परिवार मूलरूप से बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बुधवार दोपहर के बाद उसका कहीं कोई पता नहीं। वक्त ज्यादा गुजरा तो परिजनों ने अपने स्तर से तलाश शुरू की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस के पास पहुंची महिला ने बताया कि अवधेश उर्फ अभय नाम के एक युवक को कई बार उनकी बेटी के साथ देखा गया है।

उन्होंने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि अभय ने बहला-फुसला कर उनकी बेटी का अपहरण किया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और लापता नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई है। लापता लड़की के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जमीन के लिए अपहरण, धमका कर दस्तावेज पर कराए हस्ताक्षर
हल्द्वानी, अमृत विचार : अनुसूचित जाति के परिवार की जमीन हथियाने के लिए कुछ लोगों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। जमीन आरोपियों के नाम करने से इंकार करने पर आरोपियों ने परिवार को अपहरण कर लिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कई दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर करा लिए। परिवार मामले की शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंचा। एसएसपी के निर्देश पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हरिपुर जमन सिंह निवासी धर्मेन्द्र सिह पुत्र राम सिंह ने एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को बताया कि हरिपुर फुटकुआं में उनके और उनके परिवार की जमीन 8 बीघा जमीन थी। धर्मेंद्र का कहना है कि उसका गंगा सिंह खेतवाल, महिपाल डसीला और वीर सिंह उर्फ टोनी के बीच 8 बीघा भूमि को लेकर समझौता हुआ था। 8 बीघा जमीन में से 5 बीघा भूमि का रुपया धर्मेंद्र को मिल गया। धर्मंद्र ने बेची गई 5 बीघा भूमि गंगा सिंह खेतवाल, महिपाल डसीला और वीर सिंह के नाम कर दी। धर्मेंद्र का कहना है कि उनके बीच जो समझौता हुआ था वो एक साल पहले ही खत्म हो चुका है। समझौते में तय हुआ था कि बाकी बची 21000 फिट भूमि की रजिस्ट्री हरिपुर फुटकुआं निवासी सरबप्रीत सिंह कोहली पुत्र हरजीत सिंह के नाम होगी। धर्मेंद्र का कहना है कि इस पर दोनों पक्षों की सहमति भी थी, लेकिन बाद में आरोपियों ने उक्त भूमि की रजिस्ट्री और बैनामा वीर सिंह उर्फ टोनी के नाम पर कराने का दबाव बनाने लगे।

आरोपी है कि जब धर्मेंद्र और उसके परिवार ने इस बात से इंकार किया तो 29 जनवरी को आरोपियो ने उससे गाली-गलौज की और उसे गिरेबां से पकड़ कर खींचा। बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में धर्मेंद्र और उसके परिवार का अपहरण कर लिया। आरोपी सभी को स्कॉर्पियो में डालकर उप निबन्धक कार्यालय ले गए। कुछ रजिस्ट्री और बैनामा के स्टाम्प पेपर व अन्य दस्तावेज में किसी अन्य व्यक्ति के घर पर ले जाकर जबरन हस्ताक्षर कराए। इससे इंकार करने पर उक्त भू माफिया ने धर्मेंद्र और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अगले ही दिन उप निबंधक कार्यालय में की शिकायत
हल्द्वानी : धर्मेंद्र का कहना है उनका और उनके परिवार का अपहरण इसी वर्ष 29 जनवरी को किया गया। आरोपियों ने जबरन रजिस्ट्री और बैनामा के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। जिसके अगले ही दिन 30 जनवरी को वह उप निबंधक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वह और उनके सहखातेदार परिवार के लोग उक्त भूमि की रजिस्ट्री और बैनामा नहीं कराना चाहते। साथ ही बताया कि आरोपी जबरन रजिस्ट्री कराना चाहते हैं। उप निबंधक कार्यालय में उन्होंने इसकी लिखित शिकायत की है।

मुरादाबाद : समझौतावादी हुई पुलिस, अपहृत ईबाद अब मां के साथ रहेगा, बाल विकास समिति ने मां के सुपुर्द किया बच्चा
मुरादाबाद। कांठ मार्ग से दिनदहाड़े चार वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस समझौतावादी दिखाई दी। बुधवार को ईबाद की मां लायबा उसे लेकर थाने आयी थी। घंटों थाने पर बातचीत के बाद पुलिस ने मामला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था। पुलिस की समझौतावादी नीति जुबैर पर भारी पड़ी और एफआईआर नहीं होने की स्थिति में समिति ने बच्चे को मां की सुपुर्दगी में देने का आदेश दिया है।

सोमवार की दोपहर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास से हरथला विद्यानगर निवासी मोहम्मद जुबैर के चार साल के पुत्र इबाद का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में जुबैर की पूर्व पत्नी के प्रेमी दीपक वाल्मीकि पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस को सीसीटीवी से अपहरण करने की फुटेज भी मिल गई थी, लेकिन पुलिस इसे पारिवारिक विवाद बताती रही और एफआईआर दर्ज नहीं की। घटना के दो दिन बाद पुलिस के बुलाने पर लायबा इबाद को लेकर दोपहर में थाने पर आयी थी। बच्चे ने पिता को देखा तो भागकर उसकी गोद में चढ़ गया और घंटों उसकी गोद में रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत करके समझौते की कोशिश की और कोई हल नहीं निकलने पर मामला बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया।

समिति अध्यक्ष ने बताया कि पिता की तरफ से अपहरण की एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। इसके विपरीत मां ने परिवार न्यायालय में बच्चे को लेने के लिए वाद दायर कर रखा है। इसलिए मासूम को मां के सुपुर्द कर दिया गया है। परिवार न्यायालय के आदेश तक समिति का आदेश प्रभावी रहेगा। जुबैर का कहना है कि लायबा अपने प्रेमी के चक्कर में दुधमुंहे इबाद को छोड़कर चली गई थी। उसनें मां और पिता का प्यार देकर बच्चे को पाला-पोसा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की जिसका लाभ लायबा को मिला है। वह अपने बेटे को पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ता रहेगा।

यह है पूरा मामला
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला विद्या नगर निवासी जुबैर का विवाह दौलतबाग निवासी लायबा से 2019 में हुआ था। वर्ष 2020 में पुत्र पैदा हुआ जिसका नाम इबाद रखा गया। इबाद को जब मां की जरूरत थी तो लायबा अपने प्रेमी दीपक वाल्मीकि के साथ चली गई थी। उसने अदालत में भी दीपक के साथ रहने का बयान दिया था। उसे तब बच्चे की चिंता नहीं थी। पता चला है कि लायबा विवाह से पूर्व दीपक के साथ चली गई थी। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। विवाह के बाद लायबा ने फिर अपने प्रेम को चुना और दीपक के साथ रह रही है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : मासूम ईबाद के अपहरण में नानी की मिलीभगत, पुलिस समझौता कराने में जुटी...दर्ज नहीं की रिपोर्ट

मुरादाबाद : कपड़ा व्यापारी के 4 साल के बच्चे का अपहरण, बेटे संग शॉपिंग करने आए थे मॉल...पत्नी के प्रेमी ने साथियों संग दिया घटना को अंजाम

हल्द्वानी: खनन कारोबारी का अपहरण कर अधमरा जंगल में फेंका
हल्द्वानी, अमृत विचार : जिस आरटीओ चौकी से रविवार रात रम्बा का राजदार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, उसी पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार रात शराब तस्करों ने एक खनन कारोबारी का अपहरण कर लिया। कनपटी में तमंचा अड़ाकर तस्करों ने उसका अपहरण किया। उसे बुरी तरह पीटा और लगभग अधमरी हालत कर उसे लूटकर जंगल में फेंक दिया। खनन कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुखानी पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रेमपुर लोश्ज्ञानी मुखानी निवासी देवेंद्र कुमार आर्य खनन कारोबारी हैं। देवेंद्र के मुताबिक सोमवार रात वह गैस गोदाम रोड पर टहल रहे थे। तभी सफेद गाड़ी में सवार 15-20 लोग वहां पहुंच गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते, वाहन सवार नीचे उतरे और उन पर हमला कर दिया। अपने बचाव में देवेंद्र कुछ नहीं कर सके। इसी बीच वाहन सवार लोगों में से एक ने कमर में खुसा तमंचा निकाल कर देवेंद्र की कनपटी पर अड़ा दिया। बाकी लोगों ने उन्हें गाड़ी में डाला और उठा कर ले गए। उन्हें रास्ते पर पीटा और दो मोबाइल व हजारों की नगदी लूट ली। लगभग अधमरी हालत में आरोपियों ने देवेंद्र को जंगल में फेंका और फरार हो गए। देवेंद्र के मुताबिक वह किसी तरह गिरते-पड़ते सड़क तक पहुंचे। इसी बीच वहां से गुजरे एक वाहन सवार से मदद मांग कर आरटीओ पुलिस चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने दो लोगों के नाम खोले हैं। फिलहाल परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया घायल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

कच्ची शराब बेचने का विरोध करना पड़ा भारी
हल्द्वानी : आरटीओ पुलिस चौकी पहुंचे देवेंद्र ने पुलिस को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। साथ ही बताया कि उनके घर के पास एक युवक ने किराए की दुकान ली है और दुकान से वह कच्ची शराब बेचने का काम करता है। देवेंद्र लगातार इस अवैध धंधे का विरोध कर रहे थे। इसी वजह से आरोपी ने उनसे रंजिश पाल ली और घटना को अंजाम दिया।

सीसीटीवी से सामने आएगा पूरा सच
हल्द्वानी : पुलिस ने बताया कि देवेंद्र से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पता किया जा रहा है कि आरोपी देवेंद्र को किस रास्ते से किस ओर ले गए थे। घटना स्थल से इस रास्ते पर लगे सभी सीसीटीवी चेक किए जाएंगे। जिससे घटना की वास्तविकता की पुष्टि होगी। इसके अलावा जिस पर कच्ची शराब बेचने का आरोप है, उसे भी ट्रेस किया जा रही है।

जेवर और बच्चे लेकर पत्नी प्रेमी संग फरार, पति बोला-अपहरण हुआ
हल्द्वानी, अमृत विचार : पत्नी बच्चे और लाखों के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। मंदिर गई सास घर लौटी तो घर पर ताला लगा था। पति का कहना है कि उसकी पत्नी के अपने एक रिश्तेदार से अवैध संबंध हैं और उसी से उसकी पत्नी का अपहरण किया है। मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आनंदपुरी फेस-3 तल्ली बमोरी मुखानी निवासी सचिन कुमार एक निजी कंपनी में काम करता है और यहां अपनी पत्नी मीनू सिंह, 10 साल के बेटे, 6 साल की बेटी और मां के साथ रहता है। बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी मीनू सिंह से उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। 24 दिसंबर की सुबह 9 बजे वह घर से ड्यूटी चला गया था और अन्य लोग घर पर थे। ड्यूटी जाने के कुछ देर बाद मां का फोन आया और बताया कि वह मंदिर गई थी। लौटी तो घर पर ताला लगा था।

सचिन घर पहुंचा तो पत्नी और दोनों बच्चों के साथ गायब थी। घर में देखा तो करीब 20 लाख रुपये के जेवर भी नहीं थे। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने स्तर से पता किया है कि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को उसका एक रिश्तेदार जयवीर सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी मिर्जापुर शांहजहापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बहला-फुसला कर ले गया है। हाल में वह सुल्तानपुरी दिल्ली में रह रहा है। आरोप है कि जयवीर पर कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

रुद्रपुर: तलाकशुदा महिला से हाथापाई, अपहरण का प्रयास
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना पुलभट्टा की रहने वाली तलाकशुदा महिला ने पहले पति पर हाथापाई करने और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम घेरा फार्म शहदौरा पुलभट्टा की रहने वाली शहनाज ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में जयनगर दिनेशपुर के युवक से हुई थी। ससुराल में जब अमानवीय व्यवहार व प्रताड़ित किया जाने लगा तो रिश्तेदारों ने एक पंचायत के माध्यम से दोनों में तलाक करवा दिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। बताया कि 18 नवंबर 2024 को खटीमा में एक वैवाहिक समारोह था।

जहां पूर्व पति के अलावा रिश्तेदार भी आए थे और अकेला पाकर उन्होंने हाथापाई की और अपहरण किए जाने का प्रयास किया, लेकिन वहां तैनात वन विभाग बीट अधिकारी पहुंचा। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप था कि मामले की शिकायत संबंधित चौकी में की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: फावड़े के साथ दबोचा गया हत्याकांड का आरोपी Judi

अल्मोड़ा: अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी को 21 साल की सजा
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने फैसला सुनाया है। न्यायायल ने आरोपी को दोषी मानते हुए 21 साल का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िता को प्रतिकर के रूप में पांच लाख रुपये भी अदा करने के आदेश दिए।

विशेष लोक अभियोजक घनश्याम जोशी ने बताया कि मामला मई 2023 का है। 24 मई को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि उनकी 13 साल की बेटी स्कूल से वापस नहीं लौटी है। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की।

26 मई को छात्रा को दिल्ली से बरामद कर उसी के गांव निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छात्रा के बयान और मेडिकल जांच के बाद अभियुक्त के खिलाफ धारा 363, 366 और 376 एबी पोक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से दस गवाह पेश किए गए।

सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने अभियुक्त को धारा 363 के तहत तीन साल दो हजार रुपये जुर्माना, धारा 366 के तहत पांच साल छह हजार जुर्माना, धारा 376 एबी के तहत 21 साल व 10 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई। पीड़िता को पांच लाख प्रतिकर भी देना होगा।

यह भी पढ़ें - अल्मोड़ा: भतरौंजखान में 25 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

पाकिस्तान : पंजाब प्रांत में दो हिंदू कारोबारियों का बदमाशों ने किया अपहरण
लाहौर। पाकिस्तान में दो हिंदू कारोबारियों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उनकी रिहाई के एवज में अपने साथियों को पुलिस हिरासत से रिहा करने की मांग की है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से 500 किलोमीटर दूर रहीम यार खान की है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रिजवान गोंडल ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘शुक्रवार को डकैतों ने हिंदू व्यापारी शमीर जी और धीमा जी का अपहरण कर लिया। बाद में डकैतों ने उन्हें छोड़ने के बदले अपने साथियों को रिहा करने की मांग की।’’ उन्होंने बताया कि इस अपहरण में सरगना काबुल सुखन शामिल है, जिसके ऊपर पर एक करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि कारोबारियों और हाल ही में अपहृत पांच अन्य लोगों की सुरक्षित रिहाई के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बदमाशों ने हिंदू और अन्य बंधकों का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वे पुलिस हिरासत से अपने साथियों को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। बदमाशों ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे बंधकों को जान से मार देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही अपहृत कारोबारियों को छुड़ा लेगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे सड़कों और रिहायशी इलाकों से अपहरण के साथ-साथ मोहपाश (हनी ट्रैप) में फंसा कर भी लोगों का अपहरण कर रहे हैं।

‘रहीम यार खान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के अध्यक्ष इकबाल हाफिज ने जिले में अपहरण के तेजी से बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘‘कारोबारियों और उद्योगपतियों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना प्रांत की जिम्मेदारी है। अपहरण के बढ़ते मामलों के चलते कई कारोबारी और उद्योगपति जिला छोड़कर चले गए हैं।

ये भी पढ़ें : श्रीलंका: साइबर अपराध में संलिप्तता को लेकर 20 चीनी नागरिक गिरफ्तार