श्रीलंका - Amrit Vichar

संकट में टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार पर जानें क्या है ICC के पास विकल्प
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में बड़ा उलटफेर! बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया है कि मौजूदा हालात में उनकी टीम भारत में कोई मैच नहीं खेलेगी। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए BCB ने ICC से औपचारिक अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाला है, और अब ICC को शेड्यूल में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।

विवाद की जड़ क्या है?

यह पूरा मामला तब गर्माया जब IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत में उठे विरोध के बाद BCCI ने KKR को निर्देश दिया कि मुस्तफिजुर को रिलीज किया जाए। KKR ने यह कदम उठा लिया, जिसके बाद बांग्लादेश में भारी नाराजगी फैल गई।

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि अगर एक कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी भारत में सुरक्षित नहीं खेल सकता, तो पूरी टीम कैसे सुरक्षित महसूस करेगी? इसी के चलते BCB ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और ICC को पत्र लिखकर मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की। बांग्लादेश के ग्रुप मैच कोलकाता (तीन मैच) और मुंबई (एक मैच) में निर्धारित थे।

ICC के सामने क्या विकल्प?

पहला रास्ता: बांग्लादेश की मांग मानकर मैच श्रीलंका ट्रांसफर करना। इससे शेड्यूल में बड़े बदलाव होंगे, ब्रॉडकास्ट और लॉजिस्टिक्स प्रभावित होंगे, लेकिन पाकिस्तान के मैच पहले ही श्रीलंका में शिफ्ट किए जा चुके हैं, तो यह मुमकिन लगता है।

दूसरा विकल्प: शेड्यूल न बदलना। अगर बांग्लादेश नहीं आता, तो उसके मैच रद्द माने जा सकते हैं और विरोधी टीमों को वॉकओवर से पॉइंट्स मिल सकते हैं। क्रिकेट इतिहास में 1996 और 2003 वर्ल्ड कप में सुरक्षा कारणों से ऐसा हो चुका है।

तीसरा, सबसे कड़ा कदम: अगर बांग्लादेश पूरा टूर्नामेंट छोड़ दे, तो ICC किसी क्वालिफायर टीम को उनकी जगह दे सकता है।

फिलहाल BCB ने पूरा वापस लेने का ऐलान नहीं किया है, सिर्फ भारत में खेलने से मना किया है। लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम तैयार है, लेकिन venue बदलने का इंतजार कर रही है। अब ICC का अगला फैसला टूर्नामेंट के भविष्य को तय करेगा। क्या यह विवाद क्रिकेट को राजनीति से अलग रख पाएगा? सभी की नजरें ICC पर टिकी हैं।

श्रीलंका के ऋण पुनर्गठन से चीन को सात अरब डॉलर का हुआ नुकसान, राजदूत Qi Zhenhong बोले-भारत के साथ कोई विवाद नहीं
कोलंबो। श्रीलंका के बाह्य ऋण पुनर्गठन से चीन को सात अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है। मंगलवार को मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। सरकारी समाचार पत्र ‘डेली न्यूज’ ने कोलंबो में चीन के राजदूत क्यूई झेनहोंग (Qi Zhenhong) के हवाले से खबर में कहा कि चीन अक्टूबर 2023 में पुनर्गठन समझौता करने वाला श्रीलंका का पहला द्विपक्षीय ऋणदाता था।

झेनहोंग ने कहा, हालांकि, जनता को इन विवरणों के बारे में पता नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम श्रीलंका को दी जाने वाली सहायता के बारे में (सार्वजनिक रूप से) जानकारी नहीं देते हैं। श्रीलंका ने 2022 के आर्थिक संकट में अपनी पहली चूक की घोषणा करने के बाद 46 अरब अमेरिकी डॉलर के बाह्य ऋण का पुनर्गठन किया था। राजदूत ने साथ ही चीन और भारत के भविष्य में श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के विकास के लिए संयुक्त रूप से काम करने की उम्मीद भी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि चीन का भारत के साथ कोई विवाद नहीं है, क्योंकि दोनों देश तेजी से आगे बढ़े हैं और उन्हें साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। राजदूत ने कहा,  मुझे उम्मीद है कि चीन, भारत और श्रीलंका एक दिन यहां एक व्यवहार्य परियोजना को लागू करने के लिए मिलकर काम कर सकेंगे।

ये भी पढे़ं : Sunita Williams Coming Home : सुनीता विलियम्स को लेकर आ रहा ‘स्पेसएक्स’ का यान, नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए थे

श्रीलंका में 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ली शपथ, कुछ नए चेहरे भी... जानिए कब होगी नई संसद की पहली बैठक
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को अपनी नई सरकार में 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति की। उन्होंने शासन प्रणाली को सुव्यवस्थित करने और करदाताओं पर बोझ कम करने के उनके चुनाव पूर्व किए गए वादे को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में कम सदस्यों को ही जगह दी है। श्रीलंका की सत्ता में आई दिसानायके की नेशनल पीपुल्स पॉवर (एनपीपी) जनता के लिए लागत कम करने के वास्ते एक लघु सरकार की वकालत करती रही है। सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से, सरकार राष्ट्रपति सहित सिर्फ 3 मंत्रियों के साथ काम कर रही थी।

श्रीलंका के संविधान के अनुसार, 30 सदस्यीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति का प्रावधान है। दिसानायके ने वित्त और रक्षा विभागों को अपने पास ही रखा है, जबकि 12 नए संसद सदस्यों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया। उन्होंने वर्ष 2000 से सेवाएं दे रहे आठ अनुभवी सदस्यों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कैबिनेट में नए चेहरों में पांच प्रोफेसर भी हैं। कैबिनेट में दो महिला सदस्य हैं जिनमें प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या के पास शिक्षा विभाग है और सरोजा सावित्री पॉलराज के पास महिला और बाल मामलों के विभाग की जिम्मेदारी है। सिंहला बहुल दक्षिण से अल्पसंख्यक तमिल पॉलराज पार्टी के लंबे संघर्ष में शामिल रही हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की कुछ खास बातों में मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखरन का तमिल में शपथ लेना शामिल है, जो नई सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधित्व पर प्रकाश डालता है। नई संसद की पहली बैठक बृहस्पतिवार को होगी। दिसानायके के नेतृत्व वाली एनपीपी ने बृहस्पतिवार को हुए संसदीय चुनावों में दो-तिहाई बहुमत हासिल करके जीत दर्ज की। ​​इसने जाफना निर्वाचन क्षेत्र में भी अपना दबदबा बनाया जो देश के तमिल अल्पसंख्यकों का गढ़ है।

एनपीपी ने 225 सदस्यीय विधानसभा में 159 सीटों में से दो तिहाई बहुमत के साथ लगभग 62 प्रतिशत वोट हासिल किए। नए मंत्रिमंडल को संबोधित करते हुए दिसानायके ने कहा, ‘‘हमें दी गई बड़ी शक्ति का हम दुरुपयोग नहीं करेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। हमें विश्वास है कि आप इस बात को कायम रखेंगे कि शक्ति की सीमाएं होंगी।’’ दिसानायके ने कहा कि संसद और मंत्रिमंडल में नए होने के बावजूद उनके अधिकतर सदस्य राजनीति में नए नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता हासिल करने के लिए दशकों तक आपने हमारी लड़ाई में कड़ी मेहनत की है। चुनाव से पहले हमें हमारे सही राजनीतिक नारों और राजनीतिक रास्ते के आधार पर आंका गया था। लेकिन अब से हमें इस आधार पर आंका जाएगा कि हम अपने नारों के प्रति कितने सच्चे हैं।

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध के 1000 दिन पूरे, Ukraine में श्रद्धांजलि का केंद्र बना एक अस्थायी स्मारक

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके सोमवार को करेंगे नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की नियुक्ति
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके सोमवार को देश के नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे। उनकी पार्टी ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ (एनपीपी) ने शुक्रवार को संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की। एनपीपी ने शुक्रवार को संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करते हुए संसद में दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया और देश के तमिल अल्पसंख्यकों के गढ़ जाफना निर्वाचन क्षेत्र में भी अपना प्रभुत्व स्थापित कर दिया।

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता तिल्विन सिल्वा ने संवाददाताओं से कहा, हम सोमवार को मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे, जिसमें 25 मंत्री शामिल हो सकते हैं, हालांकि यह संख्या 23 या 24 से भी कम हो सकती है।’’ श्रीलंका के संविधान के अनुच्छेद 46 के अनुसार, कैबिनेट मंत्रियों की कुल संख्या 30 तक सीमित है। उप-मंत्रियों की संख्या कुल मिलाकर 40 से अधिक नहीं होगी। सिल्वा ने बताया कि उप-मंत्रियों की संख्या अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें बड़े मंत्रालय के विषयों को संभालने के लिए अतिरिक्त उप-मंत्रियों की नियुक्ति करनी पड़ सकती है।

एनपीपी जनता के लिए लागत कम करने के लिए हमेशा से छोटी सरकार की वकालत करती रही है। एनपीपी ने सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीता था तब से देश की सरकार राष्ट्रपति सहित केवल तीन मंत्रियों के साथ काम कर रही थी। देश में हुए संसदीय चुनाव में एनपीपी को कुल मतों में से 61.56 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं।

ये भी पढे़ं : G-20 Summit : तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, करेंगे नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना का दौरा

श्रीलंका: साइबर अपराध में संलिप्तता को लेकर 20 चीनी नागरिक गिरफ्तार
कोलंबो। कोलंबो के निकट एक उपनगरीय इलाके में 20 से अधिक चीनी नागरिकों को साइबर अपराध में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि ये सभी बिना वैध वीजा के रह रहे थे। चीन के इन सभी नागरिकों की उम्र 22 से 49 वर्ष के बीच है। इन लोगों को कोलंबो के दक्षिण में स्थित पनादुरा उपनगर के गोराकाना इलाके में स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल पर छापा मारा और पांच लैपटॉप, दो आईफोन सहित 437 मोबाइल फोन, 17 राउटर और अन्य सामान जब्त किए। पुलिस के मुताबिक, ये सभी सामग्री संभावित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी होने का संदेह है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी रहेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह चीनी समूह श्रीलंका में साइबर ऑनलाइन घोटालों को अंजाम देने वाले अन्य चीनी समूह से जुड़ा हुआ तो नहीं है, जिसके सदस्यों को हनवेला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, उस मामले में रविवार को हनवेला में 30 चीनी नागरिकों और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें : मुहम्मद यूनुस से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, बांग्लादेश के साथ निरंतर सहयोग का किया वादा

मैं कोई जादूगर नहीं, आर्थिक संकट से उबारने की सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनूंगा : दिसानायके
कोलंबो। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को लोकतंत्र को बचाने और सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। दिसानायके (56) ने सोमवार को श्रीलंका के नौंवे राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद ये टिप्पणियां कीं। प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने राष्ट्रपति सचिवालय में उन्हें शपथ दिलायी। दिसानायके ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार देश को संबोधित करते हुए जनादेश का सम्मान करने और शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण के लिए पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का आभार जताया।

उन्होंने शपथ ग्रहण करने के बाद दिए संबोधन में कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मैं लोकतंत्र को बचाने और नेताओं का सम्मान बहाल करने की दिशा में काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा क्योंकि लोगों के बीच नेताओं के आचरण को लेकर संदेह है।’’ दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका अलग-थलग नहीं रह सकता और उसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह कोई जादूगर नहीं हैं बल्कि उनका उद्देश्य आर्थिक संकट से जूझ रहे देश को ऊपर उठाने की सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनना है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं कोई जादूगर नहीं हूं। मैं इस देश में जन्मा आम नागरिक हूं। मुझमें क्षमताएं और अक्षमताएं हैं। मैं कुछ चीजें जानता हूं और कुछ नहीं जानता। मेरा पहला काम लोगों की प्रतिभाओं का इस्तेमाल करना और इस देश का नेतृत्व करने के लिए बेहतर निर्णय लेना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सामूहिक जिम्मेदारी में एक योगदानकर्ता बनना चाहता हूं।’’ सफेद रंग का लंबी बाजू वाला अंगरखा और काले रंग की पतलून पहने हुए दिसानायके ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद बौद्ध धर्मगुरु से आशीर्वाद लिया।

‘मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी’ के विस्तृत मोर्चे ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ के (एनपीपी) नेता दिसानायके ने शनिवार को हुए चुनाव में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी ‘समागी जन बालवेगया’ (एसजेबी) के साजिथ प्रेमदासा को पराजित किया। यह देश में आर्थिक संकट के कारण 2022 में हुए व्यापक जन आंदोलन के बाद पहला चुनाव था। इस जन आंदोलन में गोटबाया राजपक्षे को अपदस्थ कर दिया गया था। उनके शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने देश में सत्ता हस्तांतरण के तहत अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गुणवर्धने (75) जुलाई 2022 से इस द्वीपीय देश के प्रधानमंत्री पद पर काबिज थे।

गुणवर्धने ने दिसानायके को संबोधित कर लिखे पत्र में कहा कि वह नया राष्ट्रपति निर्वाचित होने के कारण पद से इस्तीफा दे रहे हैं और वह नए मंत्रिमंडल के गठन के अनुकूल माहौल बनाएंगे। देश के निर्वाचन आयोग को राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए जरूरी 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिलने के बाद रविवार को इतिहास में पहली बार दूसरे दौर की मतगणना कराने का आदेश देना पड़ा था। दिसानायके ने 57.4 लाख वोट हासिल करते हुए चुनाव जीत लिया जबकि प्रेमदासा को 45.3 लाख वोट मिले। चुनाव के दौरान दिसानायके के भ्रष्टाचार विरोधी संदेश और राजनीतिक संस्कृति बदलने के वादे ने युवा मतदाताओं को आकर्षित किया जो आर्थिक संकट के बाद से राजनीतिक व्यवस्था बदलने की मांग करते रहे हैं।

‘एकेडी’ के नाम से मशहूर दिसानायके का शीर्ष पद तक पहुंचना उनकी आधी सदी पुरानी जेवीपी पार्टी के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो लंबे समय तक हाशिये पर रही है। वह राष्ट्राध्यक्ष बनने वाले श्रीलंका की किसी मार्क्सवादी पार्टी के पहले नेता हैं। एनपीपी की लोकप्रियता 2022 के बाद तेजी से बढ़ी है। उसने 2019 के आखिरी राष्ट्रपति चुनाव में महज तीन फीसदी वोट ही हासिल किए थे। नॉर्थ सेंट्रल प्रांत में ग्रामीण थम्बट्टेगामा के रहने वाले दिसानायके ने केलानिया विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में स्नातक किया है। वह 1987 में भारत विरोधी विद्रोह के चरम के दौरान जेवीपी में शामिल हुए थे। वह 2000 के संसदीय चुनाव में जेवीपी की ओर से संसद पहुंचे।

वह श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के साथ गठबंधन में 2004 के चुनाव के बाद कुरुनेगाला जिले से फिर से संसद पहुंचे और कृषि मंत्री बने। दिसानायके 2008 में जेवीपी के संसदीय समूह के नेता बने। वह 2010 के संसदीय चुनाव में कोलंबो जिले से फिर सांसद बने और 2014 में पार्टी प्रमुख बने। वह 2015 में एक बार फिर कोलंबो से जीते और 2019 तक मुख्य विपक्षी सचेतक पद पर रहे। जेवीपी ने 2019 में अपना नाम बदलकर एनपीपी रख लिया। ऐतिहासिक रूप से उसने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष कार्यक्रमों का विरोध किया है लेकिन हाल ही में उसने अपनी शर्तों पर इसका समर्थन किया।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Elections 2024 : अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की ली शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sri Lanka Elections 2024 : अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की ली शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई
कोलंबो। अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को श्रीलंका के नौंवे राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उनसे देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और भ्रष्टाचार खत्म करने की उम्मीदें हैं। प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने राष्ट्रपति सचिवालय में दिसानायके (65) को शपथ दिलायी। ‘मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी’ के विस्तृत मोर्चे ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ के (एनपीपी) नेता दिसानायके ने शनिवार को हुए चुनाव में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी ‘समागी जन बालवेगया’ (एसजेबी) के साजिथ प्रेमदासा को पराजित किया। यह देश में आर्थिक संकट के कारण 2022 में हुए व्यापक जन आंदोलन के बाद पहला चुनाव है। इस जन आंदोलन में गोटबाया राजपक्षे को अपदस्थ कर दिया गया था।

दिसानायके ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार देश को संबोधित करते हुए जनादेश का सम्मान करने और शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण के लिए पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का आभार जताया। उनके शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने देश में सत्ता हस्तांतरण के तहत अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गुणवर्धने (75) जुलाई 2022 से इस द्वीप देश के प्रधानमंत्री पद पर काबिज थे। गुणवर्धने ने दिसानायके को संबोधित कर लिखे पत्र में कहा कि वह नया राष्ट्रपति निर्वाचित होने के कारण पद से इस्तीफा दे रहे हैं और वह नए मंत्रिमंडल के गठन के अनुकूल माहौल बनाएंगे।

देश के निर्वाचन आयोग को राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए जरूरी 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिलने के बाद रविवार को इतिहास में पहली बार दूसरे दौर की मतगणना कराने का आदेश देना पड़ा था। दिसानायके ने 57.4 लाख वोट हासिल करते हुए चुनाव जीत लिया जबकि प्रेमदासा को 45.3 लाख वोट मिले। चुनाव के दौरान दिसानायके के भ्रष्टाचार विरोधी संदेश और राजनीतिक संस्कृति बदलने के वादे ने युवा मतदाताओं को आकर्षित किया जो आर्थिक संकट के बाद से राजनीतिक व्यवस्था बदलने की मांग करते रहे हैं।

मोदी ने अनुरा दिसानायके को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके को बधाई दी और कहा कि वह द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। ''श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनावों में आपकी जीत पर अनुरा दिसानायके को बधाई।

मोदी ने कहा, भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। मैं हमारे लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुमुखी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। दिसानायके ने बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को साझा करते हैं।

उन्होंने कहा ''प्रधानमंत्री मोदी आपके दयालु शब्दों और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की आपकी प्रतिबद्धता को साझा करता हूं। साथ मिलकर हम अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं।'' नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी के नेता श्री दिसानायके को रविवार को श्रीलंका के नौंवे राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री गुणवर्धने ने इस्तीफा दिया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में अनुरा कुमारा दिसानायके की जीत के बाद देश में सत्ता हस्तांतरण के तहत सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दिसानायके के शपथ ग्रहण समारोह से पहले यह इस्तीफा दिया गया है। गुणवर्धने (75) जुलाई 2022 से इस द्वीप देश के प्रधानमंत्री पद पर काबिज थे।

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ की बैठक, द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने पर की चर्चा

श्रीलंका के खिलाड़ियों में मैच परिस्थिति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत : सनथ जयसूर्या
कोलंबो। श्रीलंका अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या ने कहा कि भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 श्रीलंका में हार के बाद उनके खिलाड़ियों को अपनी ‘क्रिकेट जागरूकता’ में सुधार करने पर काम करना होगा। श्रीलंका ने तीन मैचों की श्रृंखला के दौरान कई बार अच्छी स्थिति में होने के बाद लगातार विकेट गंवाए और टीम को 0-3 से हार झेलनी पड़ी।

जयसूर्या ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से पहले  ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा, ‘‘मुझे प्रतिबद्धता की कमी नहीं दिखती, लेकिन उन्हें दबाव से बेहतर तरीके से निपटना होगा। उन्हें मैच की परिस्थितियों को लेकर अपनी क्रिकेट जागरूकता को बेहतर करने की जरूरत है। हम इस हार की जिम्मेदारी ले रहे हैं। आप इससे दूर नहीं जा सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब तक उन्हें इस बात का एहसास होगा हमें तब तक उन्हें विश्वास और समर्थन देते रहना होगा।

ये भी पढ़ें : मैंने क्रिकेट से दूर अच्छा समय बिताया, अब टी20 विश्व कप जीत से आगे बढ़ना होगा : रोहित शर्मा

जयसूर्या ने कहा कि बल्लेबाजों को लगातार छक्के लगाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि श्रीलंका के मैदान बड़े  है और चौके तथा दो रन दौड़कर लेने के पर्याप्त मौके देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप पावर हिटिंग के बारे में बात करते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि आपको (श्रीलंका में) इसकी उतनी आवश्यकता है। अगर आप पर्याप्त चौके और पर्याप्त दो रन लगाते हैं, तो आपको वह स्कोर मिल जाता है जिसकी आपको जरूरत है।

श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘श्रीलंका के मैदान थोड़े बड़े हैं। ऐसा कोई कारण नहीं है कि आप चौके लगाने के साथ दो या तीन रन नहीं चुरा सकते है। अगर आप ऐसा कर सके तो आप इतने सारे छक्के मारे बिना भी काम पूरा कर सकते हैं।’’ इस पूर्व दिग्गज हरफनमौला ने कहा कि खिलाड़ियों को टी20 श्रृंखला जैसे खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक कोच के रूप में, एक सहयोगी स्टाफ के रूप में, एक टीम के रूप में आलोचना को भी स्वीकार करना होगा। एक क्रिकेटर के रूप में अपने समय में मुझे इस (परिस्थिति) से गुजरना पड़ा है, हर क्रिकेटर को इससे गुजरना पड़ता है। जब आलोचना होती है, तो आपको इसे स्वीकार करना होगा।’’ जयसूर्या ने उम्मीद जताई की नवनियुक्त कप्तान चरित असलांका जल्द ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘असलांका इस प्रारूप में हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन जब आपको कप्तानी मिलती है तो कुछ दबाव होता है। आपको थोड़ा समय देना होगा।

ये भी पढ़ें : Paris Olympics 2024 : बुरी खबर...पेरिस में भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट, पीठ में लगी चोट

श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज और भारतीय मछुआरों की नौका के बीच टक्कर, एक भारतीय मछुआरे की मौत
नई दिल्ली। कच्चातिवु द्वीप के उत्तर में करीब पांच समुद्री मील की दूरी पर गुरुवार सुबह श्रीलंका के एक नौसैनिक जहाज और एक भारतीय नौका के बीच टक्कर हो जाने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गयी जबकि एक अन्य लापता हो गया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भारत ने मछुआरे की मौत पर ‘दुख’ जताया है।

श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को यहां विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा, कच्चातिवु द्वीप से करीब पांच समुद्री मील की दूरी पर तड़के श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज एवं एक भारतीय मात्स्यिकी के बीच टक्कर हो जाने की खबर है। उसने कहा, ‘‘इस नौका पर चार भारतीय मछुआरे सवार थे, जिनमें से एक की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मौत हो गयी और एक अन्य लापता है। इसने कहा कि दो मछुआरों को बचा लिया गया और उन्हें कांकेसानथुरई लाया गया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, लापता भारतीय मछुआरे की तलाश की जा रही है। जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को जल्द कांकेसानथुरई जाने तथा मछुआरों एवं उनके परिवारों को सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें : हमास प्रमुख Ismail Haniyeh की मौत का बदला 'सुनियोजित' तरीके से लेगा ईरान

Sri Lanka Elections 2024 : श्रीलंका में 21 सितंबर को होगा राष्ट्रपति पद का चुनाव, 15 अगस्त को स्वीकार किए जाएंगे नामांकन
कोलंबो। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आगामी 21 सितंबर को होंगे। श्रीलंका के  निर्वाचन आय़ोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इस संबंध में जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख 15 अगस्त घोषित की है। इसी के साथ देश में महीनों से जारी इन अटकलों पर विराम लग गया कि निर्वतमान राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे का कार्यकाल बढ़ाने के लिए चुनाव की तारीख आगे खिसका दी जाएगी। सरकारी गजट संख्या 2394/51 शुक्रवार को जारी की गई, जिसमें कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद-31 (3) के तहत मतदान 21 सितंबर को होगा, जबकि 15 अगस्त को नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने कहा कि देश के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का कार्यकाल 17 नवंबर, 2024 को समाप्त हो रहा है और राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान मौजूदा राष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति से कम से कम एक महीने और ज्यादा से ज्यादा दो महीने के बीच में ही किया जा सकता है। नवंबर 2019 में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले गोटबाया राजपक्षे ने दक्षिण एशियाई देश में गंभीर आर्थिक संकट के बीच जुलाई 2022 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजपक्षे को नौ जुलाई 2022 को देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसके बाद संसद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति चुना था।

विक्रमसिंघे ने श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बेलआउट पैकेज हासिल करने में सफलता पाई। भारत ने भी 2022 की पहली तिमाही में श्रीलंका को चार अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान की, जिससे आर्थिक संकट के बीच भोजन और आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए भुगतान किया गया। विक्रमसिंघे सुधारों को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं। उन्होंने श्रीलंका को दिवालियापन से बाहर निकालने का संकल्प लिया है। माना जा रहा है कि वह राष्ट्रपति पद पर बने रहने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

ये भी पढे़ं : मध्य माली में भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 16 लोगों की मौत, 48 घायल

श्रीलंका में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गयी। समाचार पोर्टल 'द न्यूज फर्स्ट' की रिपोर्ट के अनुसार मछुआरों को शनिवार रात चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान डेल्फ्ट द्वीप के पास उत्तरी सागर से गिरफ्तार किया गया।

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गायन विक्रमसूर्या ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया जाएगा। पिछले सप्ताह, चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीपीय देश के जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में उनके ट्रॉलर (मछली पकड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली नौका) को जब्त कर लिया था।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि ताजा घटना से पहले 2024 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 180 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनके 25 ट्रॉलर जब्त किए गए थे। इनमें से अधिकतर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं, जो तमिलनाडु को श्रीलंका के उत्तरी सिरे से अलग करने वाली एक संकरी जलपट्टी है। यह दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक बेहतर स्थान है।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के जवान कभी-कभी पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी करते हैं और अवैध रूप से श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के लिए उनकी नौकाओं को जब्त कर लेते हैं।

ये भी पढे़ं : Pakistan : इमरान खान की पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की दोहराई मांग, चुनाव में धांधली का जताया विरोध

Jaishankar Sri Lanka Visit : श्रीलंका पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
कोलंबो।  विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को श्रीलंका पहुंचे और अपनी इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे। कोलंबो पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री थारका बालासुरिया और पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडमन ने जयशंकर का स्वागत किया। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ नए कार्यकाल की पहली यात्रा पर कोलंबो पहुंचा। विदेश राज्य मंत्री थारका बालासुरिया और पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडमन का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार।’’

Landed in Colombo for my first visit in the new term. Thank Minister of State @TharakaBalasur1 and Governor of Eastern province @S_Thondaman for the warm welcome.

Look forward to my meetings with the leadership.

Sri Lanka is central to our Neighborhood First and SAGAR… pic.twitter.com/3B6aSbW41w

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 20, 2024

उन्होंने लिखा कि श्रीलंका भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘सागर’ नीतियों के केन्द में है। दूसरे कार्यकाल के लिए 11 जून को विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद जयशंकर की श्रीलंका की यह यात्रा पहली द्विपक्षीय यात्रा है। जयशंकर पिछले सप्ताह इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। इससे पहले नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ व्यापक मुद्दों पर बैठक करेंगे।

एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नयी सरकार के गठन के बाद विदेश मंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘भारत की पड़ोसी प्रथम नीति की पुष्टि करते हुए, यह यात्रा श्रीलंका के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है क्योंकि यह उसका सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी और समय की कसौटी पर खरा उतरा दोस्त है ।’’

इसमें कहा गया है, "यह यात्रा संपर्क परियोजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में अन्य पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गति प्रदान करेगी।" श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के उन सात शीर्ष नेताओं में शामिल थे जिन्होंने नौ जून को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें : युद्ध की स्थिति में उकोरिया और रूस एक-दूसरे को तत्काल सैन्य सहायता प्रदान करेंगे: उत्तर कोरिया