उत्तराखंड न्यूज - Amrit Vichar

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में अक्षत, 12वीं में गीतिका-सुशीला टॉपर
हल्द्वानी, अमृत विचारः उत्तराखंड बोर्ड ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल (10वीं) में रामनगर के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक (98.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक (98.0 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान साझा किया।

ज्योली गांव में बाघ के हमले से महिला की मौत, गांव में दहशत
नैनीताल, अमृत विचारः ज्योलीकोट क्षेत्र के ज्योली गांव में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय हेमा पांडे आज सुबह करीब 9 बजे घर से मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। उनके साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी गई थीं। कुछ समय बाद जब हेमा पांडे का संपर्क नहीं हुआ तो साथ गई महिलाएं घर लौट आईं और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े और खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, बाघ ने महिला को अपना शिकार बना लिया था। वहीं इससे पहले भी क्षेत्र के मोरा गांव में एक महिला को बाघ ने निवाला बनाया था। वन विभाग ने उस घटना के बाद एक बाघ को पकड़ा था और दावा किया था कि वही आदमखोर बाघ था, जिसने सूर्या गांव में भी महिला पर हमला किया था। इसके बावजूद क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की सक्रियता लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आदमखोर बाघ को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हल्द्वानी: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को जमानत
हल्द्वानी, अमृत विचार।  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। बीते कई दिनों से चर्चा में रहे इस मामले को लेकर हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड में लोगों की नजरें टिकी हुई थीं। मंगलवार को अदालत में हुई सुनवाई के दौरान ज्योति अधिकारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बिष्ट और गौरव कपूर ने पक्ष रखा। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि ज्योति अधिकारी का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना या उत्तराखंड की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं था। अधिवक्ताओं ने यह भी दलील दी कि मामले को लेकर अनजाने में हुई चूक को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया। बचाव पक्ष ने अदालत को आश्वस्त किया कि भविष्य में ज्योति अधिकारी की ओर से ऐसा कोई भी कृत्य नहीं किया जाएगा, जिससे अदालत की गरिमा या सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचे। सभी तथ्यों और दलीलों को सुनने के बाद CJM न्यायालय ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट के इस फैसले के बाद ज्योति अधिकारी और उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली है। वहीं, इस मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर भी सभी की निगाहें बनी हुई हैं।

मशहूर गायिका के पति पर मुकदमा, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
हल्द्वानी, अमृत विचार: प्रदेश की जानी-मानी कुमाउंनी गायिका का पति कानूनी पचड़े में फंस गया है। उस पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि गायिका के पति ने उसे शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी की बात से मुकर गया। पीड़िता फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन महिला को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी और अब पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करना पड़ा। मशहूर गायिका का पति भी एक जाना-माना इवेंट मैनेजर है।

पीड़िता मुखानी थानाक्षेत्र का रहने वाली 40 वर्षीय महिला है और आरोपी रितेश जोशी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में किराए के कमरे में रहता है। आरोप है कि महिला किसी तरह रितेश के संपर्क में आई। रितेश ने उसे अपने जाल में फंसाया और उससे शादी का वादा किया। रितेश उसे अपने किराए के कमरे में ले लिया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। वह गिड़गिड़ाई भी, लेकिन रितेश नहीं माना। मजबूरी में उसे कोतवाली पुलिस के पास जाना पड़ा। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन कार्रवाई नहीं की। पुलिस के चक्कर काट कर थकी महिला कोर्ट की शरण में पहुंची। कोर्ट ने शिकायत सुनी और कोतवाली पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

नुमाइश में ताक पर नियम, कोतवाली में पार्षद का धरना
हल्द्वानी, अमृत विचार : शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरी नुमाइश भारी विरोध के चलते भी शुरू हो गई। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर चल रही नुमाइश में भारी भीड़ पहुंच रही है। शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को पार्षद रवि जोशी कोतवाली में धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक वह अकेले ही जमीन पर बैठे विरोध करते रहे। अंत में सीओ पहुंचे और उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।

पार्षद रवि जोशी ने आरोप लगाया कि नुमाइश स्थल की क्षमता केवल तीन हजार लोगों की है, लेकिन कमाई के लिए नुमाइश वाले दो गुनी भीड़ को नुमाइश में भेज रहे हैं। नुमाइश के संचालकों ने न तो झूलों की फिटनेस कराई और ही सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। नुमाइश में पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है, जो नियमत: गलत है। ऐसे में लोग अपने वाहनों को सड़कों पर पार्क कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया और कहाकि पुलिस ने बगैर पुलिस शुल्क जमा कराए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया है। उन्होंने दमकल को भी आड़े हाथों लिया। कहा, भारी भीड़ के बीच यदि नुमाइश में आगजनी जैसे घटना होती है, वहां दमकल के दाखिल होने तक की जगह नहीं है। नुमाइस की अनुमति देने से पहले पुलिस और प्रशासन ने नुमाइश स्थल का मुआयना तक नहीं किया। झूलों में यहां करंट दौड़ रहा है। भीड़ नियंत्रण के उपाय नहीं है। नुमाइश में आने और जाने के लिए सिर्फ एक ही गेट है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस और प्रशासन को पहले से जानकारी थी। बावजूद इसके नुमाइश लगाने की अनुमति दे दी गई। कोतवाली में आरोपों के बीच भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार, पार्षद को सीओ के पास ले जाने के लिए पहुंचे, लेकिन पार्षद ने इंकार कर दिया। जिसके बाद सीओ नितिन लोहनी मौके पर पहुंचे। सीओ ने पार्षद से कहाकि पुलिस की ओर से एक विस्तृत रिपोर्ट सोमवार को ही प्रशासन को भेज दी गई है। अब इस पर प्रशासन को फैसला लेना है। जिसके बाद पार्षद ने अपना धरना समाप्त किया। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट मिली है। नुमाइश के लिए एनओसी जारी करने वाले अन्य विभागों से भी रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद इस मसले पर फैसला लिया जाएगा।

वायरल हुआ था नुमाइश में बिजली का झटका
हल्द्वानी : कुछ दिन पहले एक महिला यूट्यूबर परिवार के साथ नुमाइश में पहुंची थी। उसने नुमाइश की कई दुकानें अपनी वीडियो में दिखाई और फिर वह एक झूले तक पहुंची। लोहे का यह झूला लोहे की रेलिंग से घिरा था। इस रेलिंग पर बिजली के खुले हुए तार बंधे थे, जिसकी वजह से रेलिंग पर करंट आ रहा था। यूट्यूबर ने यह वीडियो पर जब यूट्यूब पर डाला तो वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग खुले तार प्लास से ठीक कर रहे हैं और तार से लगातार स्पार्किंग हो रही है।

अव्यवस्था: सरियाताल में मोमबत्ती की रोशनी में हुआ मतदान
संवाददाता, हल्द्वानी।
अमृत विचारः पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग सोमवार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई, लेकिन ग्राम सभा सरियाताल ब्लॉक भीमताल में अव्यवस्था का नजारा भी देखने को मिला। यहां बिजली की आंख मिचौली के चलते मतदान अधिकारियों को मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी में मतदान कराना पड़ा। जिससे न सिर्फ मतदान की गति धीमी हुई बल्कि मतदाताओं को लंबी कतारों में काफी इंतजार भी करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गांव में पेड़ों की टहनियों के बिजली तारों से टकराने के कारण आए दिन बिजली बाधित होती है। इसको लेकर कई बार बिद्युत विभाग को मौखिक शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। नतीजतन, पंचायत चुनाव जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी व्यवस्थाएं चरमराती रहीं। अमृत विचार की टीम से बात करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि लॅापिंग-चॅापिंग समय रहते नहीं की गई। बार-बार बिजली जाने से जहां मतदान कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को भी घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। गांववासियों ने सवाल उठाए कि चुनाव के दौरान भी बुनियादी सुविधाओं का न होना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

1- कई महीनों से यही हाल है। पेड़ की डालियां तारों से टकराती हैं, फाल्ट हो जाता है। हमने बिजली विभाग से कई बार कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चुनाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रसाशन को इस लोकतंत्र में लोगों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संजय सिंह भंडारी

2- यहां कोई देखने वाला नहीं है। चुनाव जैसे महापर्व में ये हाल है तो आम दिनों का अंदाजा लगाया जा सकता है। बारिश शुरू हुई नहीं कि बिजली गायब। आज के समय में भी अगर मोमबत्ती जलाकर मतदान का काम हो रहा है तो इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है। -मोहन सिह बिष्ट

98 वर्षीय महिला ने डाला वोट, मतदान केंद्रों पर दिखा उत्साह
अमृत विचार, पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण के मतदान दिवस पर जनपद पिथौरागढ़ में लोकतंत्र का अद्भुत उत्सव देखने को मिला। जिले भर के विभिन्न मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। खास बात यह रही कि महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक डीडीहाट में 14.81%, कनालीछीना 13.70%, मुनस्यारी में  13.88% हुआ।  मतदान केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के चलते पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो रही है। इस चुनाव में ग्राम दुम्मर, मुनस्यारी की 98 वर्षीय महिला मतदाता ने भी मतदान करके लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और जिम्मेदारी का परिचय दिया। उनकी यह भागीदारी युवाओं और आमजन के लिए प्रेरणादायक बनी हुई है।

मतदान केंद्र पर उनके पहुंचते ही अन्य मतदाताओं ने उनका अभिनंदन किया। जनपद में मतदान को लेकर लोगों में जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कई मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से पहले ही मतदाता कतार में खड़े दिखाई दिए। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि यह जागरूकता पंचायत चुनावों में आम जनता की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है, और मतदाताओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

निवेश के बदले फ्लैट के नाम पर 24 लाख की धोखाधड़ी
हल्द्वानी, अमृत विचार : फ्लैट टावर बनाने के लिए रेरा की अनुमति चाहिए थी और अनुमति के लिए रुपए। फ्लैट बनाने वाले एक व्यक्ति ने रेरा अनुमति के लिए 24 लाख रुपए लिए और बदले में प्लॉट देने का झांसा दिया। लेनदेन को एक साल गुजर गए, लेकिन न तो पीड़ित को प्लॉट मिला और न ही दिए रुपए। मामले में मंडलायुक्त से गुहार के बाद अब कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दुर्गापुरी रामनगर निवासी किशोर सिंह पुत्र मोहन सिंह ने मंडलायुक्त को दी शिकायत में आरोप लगाया कि हल्द्वानी में क्वींस स्कूल के पीछे रहने वाले प्रकाश चन्द्र जोशी ने उसे बताया था कि क्वींस स्कूल के पीछे उसका एक पुराना बैंक्वेट हॉल है। कहा कि वो बैंक्वैट हॉल को तोड़कर 7 फ्लोर के 8 टावर में 56 फ्लैट बना रहा है। किशोर को यहां एक फ्लैट चाहिए था। उन्होंने प्रकाश से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह बनने पर फ्लैट दे देगा, लेकिन अभी वो रेरा की फीस इकट्ठा कर रहा है और जो भी ये फीस देगा वह उसे 1800 स्क्वायर फीट का फ्लैट दे देगा, जिसकी कीमत 90 लाख रुपए है।

इस पर किशोर ने प्रकाश को 24 लाख रुपए दे दिए। किशोर को जब उक्त जगह पर निर्माण होता नहीं मिला तो उन्होंने प्रकाश से रुपए लौटाने की बात कही। प्रकाश पिछले एक साल से रुपये लौटाने का आश्वासन दे रहा है और अब प्रकाश ने फोन उठाना बंद कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रसूता के गलत टांके लगने पर परिजनों ने किया हंगामा
हल्द्वानी, अमृत विचार: जवाहर नगर बनभूलपुरा निवासी एक प्रसूता का प्रसव डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में हुआ था। सामान्य प्रसव के बाद महिला के टांके भी लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि टांके गलत लगाए गए थे, इस वजह से प्रसूता को दोबारा लाना पड़ा। दोबारा भी गलत टांके लग गए जिस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जहां उसकी हालत खराब है।

मो. सईद सलमानी ने बताया कि उनकी बहु का प्रसव एसटीएच में 15 जुलाई को हुआ था। सामान्य प्रसव के बाद उनकी बहु घर चली गई। घर जाने से पहले उनकी बहु के टांके भी लगाए गए थे। आरोप है कि टांके खुल गए, जिसके बाद प्रसूता को दोबारा 19 जुलाई को अस्पताल लाया गया। दोबारा टांके लगाकर प्रसूता को घर भेजा गया। इसके बाद भी प्रसूता के टांके खुल गए। परिजनों का आरोप है कि दोबारा जब टांके लगाए गए तो गलत तरीके से लगाए गए। जिस वजह से प्रसूता का मल-मूत्र होना ही बंद हो गया। अब परिजन मंगलवार को उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे और यहां जमकर हंगामा किया। प्रसूता के परिजनों ने कहा कि यहां जब उन्होंने संबंधित डॉक्टर से बात की तो उन्होंने समस्या समझने की जगह सही से बात नहीं की। इस वजह से मामला और भी बढ़ गया। यह हंगामा काफी देर हुआ। मौके पर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों को भी बुलाना पड़ा। परिजनों का कहना था कि उनकी बहु की जान पर बन आई है।

प्रसूता को टांके लगने के बाद दिक्कत हो रही थी। कभी-कभी गलत कट लग जाता है। यह एक सामान्य परेशानी है जो आ जाती है। हालांकि टांके लगने की वजह से उसे दर्द हो रहा था जिससे उसको मल-मूत्र में दिक्कत आ रही थी। मैंने स्वयं मौके पर जाकर मरीज का निरीक्षण किया है और साथ ही स्त्री व प्रसूति रोग विभाग के डॉक्टरों को समझाया है कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। महिला को भर्ती करें और अल्ट्रासाउंड करें। जो भी समस्या है उसका समाधान करें।-डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी

चुनाव की तिथियां नजदीक, हस्तक्षेप का औचित्य नहीं
नैनीताल, अमृत विचार: हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने सितारगंज ग्राम सभा क्षेत्र से प्रधान पद के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह को कोई राहत न देते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया। पीठ ने कहा कि चुनाव की तिथियां नजदीक आ चुकी हैं इसलिए अब इसमें हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नहीं है।

प्रत्याशी सिंह ने याचिका में बताया कि चुनाव आयोग ने उनके नामांकन पत्र को इस आधार पर निरस्त कर दिया कि उनके द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है जबकि उनके द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है। सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की तरफ से पीठ को अवगत कराया गया कि पूर्व के आदेशों के अनुपालन में अतिक्रमणकारियों की जांच कर जो सूची जारी की गई, उसमें बिजेंद्र सिंह  सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने के दोषी पाए गए जिन्हें मई माह में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जब इनके द्वारा नामांकन भरा गया तो आयोग ने यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि उनके द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। उसे हटाने के लिए कई बार नोटिस दिया गया। इस आधार पर उनका नामांकन पत्र रद्द किया गया।

वहीं, पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा डिग्री कॉलेजों के प्राध्यापकों की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के रूप में लगाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने याचिका को हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश के आधार पर निस्तारित कर दिया।  मामले के अनुसार, कई डिग्री कालेजों के प्राध्यापकों ने याचिका में कहा कि वे क्लास वन कर्मचारी हैं इसलिए उनकी ड्यूटी चुनाव में नहीं लगाई जा सकती। चुनाव में पीठासीन अधिकारी क्लास टू श्रेणी का कर्मचारी होता है। ऐसे में कॉलेज के प्राध्यापकों का रैंक पीठासीन अधिकारी से ऊंचा है इसलिए उन्हें चुनाव ड्यूटी पर नहीं लगाया जाए।

बंदी पिटायी मामले में डिप्टी जेलर व सिपाही सस्पेंड
नैनीताल, अमृत विचार: हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज सेंट्रल जेल में कैदियों के साथ हो रही बर्बरता और चिकित्सा के अभाव के मामले में सरकार को वस्तुस्थिति स्पष्ट करने को कहा है। नाबालिग यौन शोषण मामले में दोषी सुभान की पिटाई से जुड़े मामले में मुख्य न्यायाधीश जी. नरेन्द्र एवं न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ में देर शाम सुनवाई हुई। जेल महानिरीक्षक (आईजी) ने खंडपीठ को बताया कि बंदी से मारपीट के आरोपी डिप्टी जेलर नवीन चौहान और सिपाही राम सिंह कपकोटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जेल सुधार को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जेल में बंदियों की चिकित्सा के लिये डाक्टरों की कमी है। तीन फार्मासिस्ट व्यवस्था देख रहे हैं, फिलहाल अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा है। खंडपीठ ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत से डाक्टरों की तैनाती के मामले में प्रदेश सरकार से जल्द स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। अदालत ने आईजी जेल से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ दो लोगों को निलंबित किया गया है जबकि पूरे जेल स्टाफ को हटाया जाना चाहिए था।

कैलाश मानसरोवर यात्रा को मिला नया आयाम
पिथौरागढ़, अमृत विचार: भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार की संयुक्त पहल से कैलाश मानसरोवर यात्रा को नया आयाम मिला है। यात्रियों ने मानसखंड मंदिरमाला में सम्मिलित मंदिरों के दिव्य एवं भव्य दर्शन किए।
कैलाश मानसरोवर यात्रियों के प्रथम दल ने पवित्र मानसखंड मंदिरमाला में स्थित अनेक प्राचीन, पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन कर गहन आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। इस यात्रा के दौरान यात्रियों ने पिथौरागढ़ जनपद में स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर, हाट कालिका मंदिर के दर्शन कर क्षेत्र की धार्मिक गरिमा, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक समृद्धि का साक्षात अनुभव किया।

मानसखंड मंदिरमाला, उत्तराखंड सरकार द्वारा विशेष रूप से विकसित की जा रही एक व्यापक धार्मिक सर्किट योजना है, जिसमें कुमाऊं मंडल के प्रमुख देवस्थलों को आपस में जोड़कर एक सुव्यवस्थित तीर्थ यात्रा पथ तैयार किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देना, और कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित करना है। इस पहल के तहत मंदिरों तक बेहतर सड़क संपर्क, मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण, सूचना पटल एवं डिजिटल गाइडेंस जैसी आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को एक सुविधाजनक एवं समग्र आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो सके।

अविस्मरणीय आध्यात्मिक यात्रा बनी

यात्रियों ने न केवल मंदिरों की अलौकिकता और पवित्रता का अनुभव किया, बल्कि पिथौरागढ़ जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन्हें हिमालय की गोद में स्थित देवभूमि की दिव्यता, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाली एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक यात्रा सिद्ध हुई है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार का यह प्रयास धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और स्थानीय कारीगरों व व्यापारियों के लिए आर्थिक संबल भी सृजित कर रहा है। निश्चित ही, मानसखंड मंदिरमाला परियोजना उत्तराखंड को भारत के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों की सूची में एक प्रमुख स्थान दिलाने की ओर अग्रसर है।