गर्मी - Amrit Vichar

गर्मी के बीच बिजली की कटौती से जनता हलकान
हल्द्वानी, अमृत विचार: गर्मी में चढ़ते पारे के बीच बिजली खपत में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जिसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कटौती का दौर शुरू हो गया है। बिजली कटौती का ये आलम है कि नियमित रूप से एक से दो घंटे बिजली गुल रहती है। सबसे अधिक समय तक बिजली कटौती हीरानगर, रामपुर रोड और दमुवाढूंगा में हो रही है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक यही सब चलता रहा तो आने वाले दिनों में और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

अप्रैल महीने में ही बिजली की खपत बढ़ जाती है। हल्द्वानी में औसतन तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाता है, उस वक्त लोगों के बीच में बिजली की खपत सबसे अधिक रहती है। लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और एयर कंडिशन का सबसे अधिक उपयोग करते हैं। जिससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। दूसरी ओर शासन की ओर से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे आपूर्ति निर्धारित किया गया है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में औसतन 2 से 3 घंटों तक बिजली कटौती चालू है।

नियमित बिजली कटौती का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में दिन के करीब तीन से चार घंटे बिजली नदारद रहती है। जिसके चलते बड़ी आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिजली गुल होने के साथ ही पेयजल और व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित होती है।

बिजली की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहेगी। मांग बढ़ने पर बिजली को खरीदने के लिए शासन के संज्ञान में बात लाई जा चुकी है। वहीं मांग के अनरूप ही आपूर्ति भी दुरुस्त  की जाएगी। प्रदीप कुमार, ईई शहरी बिजली

गर्मी से हुए बेहाल, 17 मई को मिल सकती है राहत
हल्द्वानी, अमृत विचार: गर्मी बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय गर्मी के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े भी चल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 मई को पूरे राज्य में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हल्द्वानी में अब गर्मी अपना सितम कर रही है। बुधवार को सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा था। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े चल रहे थे। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोग अपना सिर ढककर गर्मी से बच रहे थे। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पहाड़ों में भी पारा चढ़ रहा है। मुक्तेश्वर में अचानक तापमान में उछाल आया है। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा जो विगत दिनों की अपेक्षा करीब नौ डिग्री ज्यादा है। इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि 17 मई को पूरे राज्य में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।  साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।

गर्मी में पानी के लिए परेशान जनता, गौला का स्तर पहुंचा 102 क्यूसेक
हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पानी की समस्याएं भी बढ़ने लगी है। पानी की आपूर्ति के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सबसे ज्यादा पानी की किल्लत दमुवाढुंगा, लालडाठ रोड, विकास नगर, कठघरिया और बजूनिया हल्दू में होती है। जिसके लिए जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति को 14 टैंकर लगाए हैं, जो इन जगह पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।

ईई आरएस लोशाली ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है वहां जल संस्थान का टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। साथ ही यहां बने कंट्रोल रूम पानी से जुड़ी शिकायतें आ रही हैं उन समस्याओं के लिए मौके पर जल संस्थान की टीम मौके पर पहुंच कर समाधान किया जा रहा है। सिंचाई के सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि इधर गौला का जस स्तर भी लगातार घटता जा रहा है जो अब 101 क्यूसेक पर पहुंच गया है।  रोजना 30 क्यूसेक पानी पेयजल के लिए जल संस्थान को दिया जाता है। गौलापार, देवलचौड़, लालकुंआ और कठघरिया में सिंचाई के लिए हफ्ते में दो दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।

गौला का जल स्तर
दिन                  जल स्तर
मंगलवार          113
बुधवार             112
गुरुवार             110
शुक्रवार            108
शनिवार           102
रविवार             101

गर्मी में पेयजल संकट गहराया, एक साथ पांच ट्यूबवेल हुए खराब
हल्द्वानी, अमृत विचार। भीषण गर्मी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नलकूप खंड के फतेहपुर, कमलुवागांजा, बरेली रोड, रामपुर रोड के साथ ही गौलापार में मौजूद ट्यूबवेल खराब हैं। इससे न सिर्फ लोगों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, बल्कि खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले से ही पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी, अब ट्यूबवेलों के बंद होने से हालात और बिगड़ गए हैं।

कुछ इलाकों में लोगों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि कई जगह टैंकरों पर निर्भरता बढ़ गई है। किसानों के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक है। सिंचाई के साधन ठप हो जाने से खरीफ की फसल की तैयारी पर असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो फसलों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता कविंद्र पंत ने बताया कि तकनीकी टीमों को मौके पर काम कर रही हैं। जल्द ही खराब ट्यूबवेलों की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

सुबह 6 बजे से सड़कों पर दौड़ते हैं टैंकर
शहर में जल संकट से निपटने के लिए टैंकरों को सुबह 6 बजे से ही सड़कों पर उतार दिया जाता है। प्रत्येक टैंकर दिनभर में 4 से 5 चक्कर लगाकर अलग-अलग क्षेत्रों में पानी पहुंचाता है। गर्मी के चलते जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, वैसे-वैसे पानी की मांग भी तेज होती जाती है। ऐसे में टैंकर चालकों और विभागीय कर्मचारियों के पानी की आपूर्ति कराना अब चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है। गर्मी में जब हर गली-मोहल्ले में पानी की मांग अब दोगुनी हो गई है।

हल्द्वानी में गर्मी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार: नगर में इस समय चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है। दोपहर में चल रही गर्म हवाओं ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से लोगों ने दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। गर्मी ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप तेज होने लगी थी। दोपहर के समय गर्मी और भी बढ़ गई। शाम होने के बाद ही लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल पायी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साल 2022 में अप्रैल माह में 18 तारीख को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया था। यही नहीं पहाड़ों में भी तापमान बढ़ रहा है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है।

गर्मी के बीच पानी के लिए जंग जारी, टैंकर बने सहारा
हल्द्वानी, अमृत विचार: गर्मी का पारा जहां धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, वहीं जल संकट ने आमजन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में नलों का पानी समय पर नहीं आ रहा, तो कई जगहों पर नल पूरी तरह सूख चुके हैं। ऐसे में राहत के नाम पर अब सिर्फ टैंकर ही सहारा बने हैं, लेकिन उनकी संख्या आवश्यकता के मुकाबले काफी कम है।

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पानी की मांग कई गुना बढ़ गई है। हालांकि जल संस्थान विभाग की व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह-सुबह मोहल्लों में बाल्टी, डिब्बे और टंकियां लिए लोग टैंकर का इंतजार करते नजर आते हैं। कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या आ रही है, वहां विभाग रोजाना पानी के टैंकरों से पानी की आपूर्ति करा रहा है। जिन लोगों को पानी से जुड़ी कोई भी समस्या हो, वे विभाग के कंट्रोल रूम में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

परेशानी के प्रमुख क्षेत्र
दमुवांढूगा, कुसुमखेड़ा, गौलापार, बनभूलपुरा, नवाबी रोड, राजपुरा, विकास नगर, बैंक कॉलोनी, नवाबी रोड, अमरावती कॉलोनी, मानस बिहार, आनंद बिहार और नारायण नगर इन  प्रमुख क्षेत्र में पानी की समस्या सबसे ज्यादा बनी रहती है। जल संस्थान के 19 टैंकर इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करते हैं। गर्मी के चरम पर पहुंचने पर इन क्षेत्रों में अगर उचित व्यवस्था विभाग ने नहीं की, तो यहां और अधिक पानी की समस्या हो सकती है।

सुबह 6 बजे से सड़कों पर दौड़ते हैं टैंकर
शहर में जल संकट से निपटने के लिए टैंकरों को सुबह 6 बजे से ही सड़कों पर उतार दिया जाता है। प्रत्येक टैंकर दिनभर में 4 से 5 चक्कर लगाकर अलग-अलग क्षेत्रों में पानी पहुंचाता है। गर्मी के चलते जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, वैसे-वैसे पानी की मांग भी तेज होती जाती है। ऐसे में टैंकर चालकों और विभागीय कर्मचारियों के पानी की आपूर्ति कराना अब चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है। गर्मी में जब हर गली-मोहल्ले में पानी की मांग अब दोगुनी हो गई है।

गर्मी से राहत महंगी, पंखे-कूलर के दामों में इज़ाफा
हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मियों की दस्तक के साथ ही बाजारों में पंखों और कूलरों की मांग में तेजी आई है, लेकिन इस बार राहत के ये साधन जेब पर भारी पड़ने वाले हैं। बाजार में पंखे, कूलर और एसी जैसे कूलिंग उपकरणों की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे आम लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

शहर के दुकानदार विजय पांडे का कहना है कि कच्चे माल की लागत, ट्रांसपोर्टेशन चार्ज और उत्पादन खर्चों में बढ़ोत्तरी के चलते कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। पिछले साल जो पंखा 1500 रुपये में बिकता था, वह इस बार 1650 से 1700 रुपये में मिल रहा है। कूलरों की कीमतों में भी 500 से 800 रुपये तक का अंतर आ गया है। वहीं, एसी की कीमतों में भी वृद्धि हुई है।

ग्राहक भी बढ़ते दामों से परेशान हैं। इधर, बबीता बिष्ट जो गर्मी से राहत के लिए नया कूलर खरीदने आई थीं, बताया कि महंगाई से बजट बिगड़ रहा है। अब ठंडी हवा भी महंगे दामों में मिल रही है। अगले दो महीनों में तापमान में और वृद्धि होगी। कूलिंग उत्पादों की मांग तो बढ़ रही है, लेकिन आम जनता का जेब पर भारी असर पड़ रहा है।

उत्पादों में हुई बढ़ोत्तरी की जानकारी
उत्पाद               पिछला दाम           वर्तमान दाम                        बढ़ोत्तरी (%)
टेबल फैन              ₹1,200                   ₹1,350                              10%
कूलर (मीडियम)     ₹6,000                    ₹6,500                              8–10%
कूलर (डीलक्स)      ₹9,000                   ₹9,800                               8–9%
विंडो एसी             ₹28,000                  ₹30,500                             8–9%
स्प्लिट एसी            ₹35,000                 ₹38,000                           7–10%

सेहत: गर्मी बढ़ी तो बढ़ने लगा डायरिया
हल्द्वानी, अमृत विचार: गर्मी का असर बढ़ने लगा है। गर्मी के मौसम में डायरिया की समस्या बढ़ जाती है। इन दिनों बड़ों से लेकर बच्चे तक डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। पेट से संबंधित इस बीमारी में परहेज का बहुत ध्यान रखना पड़ता है।

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती हैं। इसके साथ ही ओपीडी में भी डायरिया की समस्या को लेकर कई मरीज पहुंच रहे हैं। डायरिया में मरीज को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हो जाती है। शरीर कमजोर होने लगता है। अगर उपचार न किया जाए तो समस्या और भी बढ़ जाती है। डॉक्टरों के अनुसार खान-पान की आदतों को सुधारना बहुत जरूरी है। तला-भुना भोजन के सेवन और कम पानी पीने से डायरिया हो सकता है।

साथ ही लोगों को साफ-सफाई का भी ध्यान देना जरूरी है। एसटीएच की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि अपने हाथों को नियमित रूप से साफ रखें, उबला हुआ या फिल्टर पानी इस्तेमाल करें। हल्के भोजन का प्रयोग करें। बताया कि ओपीडी में डायरिया मरीज आने लगे हैं। जिनकी सेहत ठीक नहीं लग रही है उन्हें भर्ती किया जा रहा है। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें और साथ ही यह भी ध्यान रखें की साफ पानी ही पिएं।

अब हीरानगर में नलकूप खराब, पेयजल की किल्लत
हल्द्वानी, अमृत विचार: गर्मियों के मौसम में नलकूप खराब होने से लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। हीरानगर में भी नलकूप खराब हो गया है। इसके अलावा शहर में अन्य कई जगह नलकूप खराब हैं।
रविवार को हीरानगर में नलकूप खराब हो गया। इस वजह से करीब पांच हजार की आबादी पेयजल के लिए तरस गई।इसके अलावा लालडांठ में अभी भी नलकूप खराब है।

यहां नलकूप खराब हुए करीब एक सप्ताह का समय होने वाला है। इसके अलावा बिठौरिया और छड़ायल में भी नलकूप खराब चल रहा है। शहर में करीब चार नलकूप खराब होने से 20 हजार लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की डिमांड भी बढ़ जाती लेकिन नलकूप खराब होने से पानी की समस्या और भी बढ़ रही है। राहत की बात है कि गौलापार के मदनपुर में खराब चल रहा नलकूप ठीक कर दिया गया है। इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को पानी उपलब्ध पाया।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने बताया कि नलकूपों को ठीक करवाया जा रहा है। शीघ्र ही पेयजल उपलब्ध होने लगेगा। इधर गौलाबैराज में गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही जलस्तर कम होता जा रहा है। बैराज का जलस्तर अब 130 क्यूसेक के आसपास पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार अगर अप्रैल से मई के दौरान अच्छी बारिश नहीं हुई तो दिक्कतें काफी बढ़ जाएंगी।

नैनीताल से हल्द्वानी के लिए बसों ने लगाए 72 चक्कर
हल्द्वानी, अमृत विचार: गर्मी शुरू होने के साथ ही पर्यटकों को आना शुरू हो गया है। इस वजह से नैनीताल जाने वाली बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ा दिए गए हैं। एक दिन में ही बस से कई फेरे लगाए जा रहे हैं।
हल्द्वानी बस अड्डे पर सुबह से ही नैनीताल को जाने वाली बसों में भीड़ रही। इन दिनों पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इस वजह से बसों की संख्या को भी बढ़ाना पड़ गया।

पहले हल्द्वानी डिपो से नैनीताल के लिए सात बसों को भेजा जाता था लेकिन मंगलवार को दो अतिरिक्त बसों को भी नैनीताल भेजा गया। कुल नौ बसों को नैनीताल भेजा गया और साथ ही फेरे भी पहले से ज्यादा रहे। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर यह निर्णय लिया गया। जैसे-जैसे संख्या बढ़ेगी बसों की संख्या और उनके फेरों को और भी बढ़ा दिया जाएगा। यही हाल नैनीताल डिपो से हल्द्वानी को आने वाली बसों का रहा। बसों ने हल्द्वानी के लिए कुल 72 चक्कर लगाए गए।

नैनीताल रोडवेज के इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि सप्ताहांत में यात्रियों की संख्या और भी बढ़ने का अनुमान है। वहीं, हल्द्वानी से कैंची धाम को जाने वाली बसों में ठीक भीड़ है। हल्द्वानी डिपो से सामान्य तौर पर प्रतिदिन छह बसों को कैंची धाम के रास्ते भेजा जाता है। इसमें अल्मोड़ा और बागेश्वर को जाने वाली बसें शामिल हैं। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार अब पर्यटन सीजन शुरू होने लगा है। अगले तीन माह तक पर्यटन सीजन रहेगा। ऐसे में नैनीताल, कैंचीधाम, जागेश्चवर, रानीखेत आदि रूटों पर यात्रियों की भीड़ रहेगी।

पारा 29 डिग्री तक पहुंचा, दिन में हुई गर्मी
हल्द्वानी, अमृत विचार: मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन के समय तापमान में उछाल आने की वजह से गर्मी का असर बढ़ रहा है। शाम के समय भी अब उतना ठंडा महसूस नहीं हो रहा है। अधिकतम  और न्यूनतम तापमान दोनों में ही बढ़ोत्तरी हो रही है।

पारा चढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। इधर न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम में बदलावा हो रहा है। दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। अब रात के समय भी ठंड का असर कम हो रहा है।

हल्द्वानी: उष्ण लहर से बेरहम हुई गर्मी, कल बारिश का अनुमान
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार को हल्द्वानी में भीषण उष्ण लहर चली। सुबह के समय गर्मी अपेक्षाकृत कम थी लेकिन जैसे ही दोपहर शुरू हुई उष्ण लहर और तपिश बढ़ गई। गर्म हवाओं के साथ धूल के गुबार भी उड़ रहे थे। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का अनुमान सही साबित हुआ। अनुमान था कि हल्द्वानी में मंगलवार को भीषण उष्ण लहर चलेगी। दोपहर के बाद ऐसा ही हुआ। राहगीरों का सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया। गर्मी की वजह से हर कोई परेशान हो उठा। अपरान्ह तक भी लू के थपेड़े चल रहे थे। आमजन तो क्या गर्मी से जानवर भी परेशान दिखे।

अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने अनुमान जताया है कि मंगलवार की देर रात से हल्द्वानी समेत अन्य मैदानी इलाकों में मौसम परिवर्तन होगा। अंधड़ चलेगी और बारिश होने का अनुमान है।

साथ ही गुरुवार को भी बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को बारिश हुई। इससे वहां बढ़ रहे तापमान से राहत मिली है। धारचूला में 36.2 मिमी और मुनस्यारी में 21.4 मिमी बारिश हुई है। पहाड़ों में भी गुरुवार तक बारिश होने का अनुमान है।