Auckland - Amrit Vichar

Happy New Year in New Zealand: आतिशबाजी के साथ ऑकलैंड शहर में नये साल 2026 की शुरुआत
वेलिंगटन। ऑकलैंड के लोगों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत, स्काई टावर से आतिशबाजी कर 2026 का स्वागत किया और इस तरह यह बारिश से प्रभावित जश्न में नये साल का स्वागत करने वाला पहला प्रमुख शहर बन गया। दक्षिण प्रशांत देशों ने सबसे पहले 2025 को विदाई दी। सत्रह लाख की आबादी वाले ऑकलैंड में जब रात के 12 बजे तो लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया।

पांच मिनट के इस प्रदर्शन में 240 मीटर ऊंचे स्काई टावर की विभिन्न मंजिलों से जबरदस्त आतिशबाजी की गई। बारिश के अनुमान के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में कुछ कार्यक्रम रद्द कर दिये गये। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर न्यूजीलैंड के दो घंटे बाद 2026 का स्वागत किया गया। देश के सबसे बड़े शहर सिडनी में, लगभग 30 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में हुई सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी की घटना का असर जश्न में नजर आया।

दो बंदूकधारियों ने 14 दिसंबर को बोंडी बीच पर हनुक्का उत्सव को निशाना बनाया था, जिसमें 15 लोग मारे गये थे और 40 घायल हो गये थे। बुधवार को सिडनी हार्बर ब्रिज पर आयोजित आतिशबाजी देखने के लिए शहर के तटीय इलाके में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे करीबी पड़ोसियों में से एक, इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप के कुछ हिस्सों में एक महीने पहले आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुए समुदायों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या के उत्सवों को सीमित कर दिया। एशिया के कई हिस्सों में सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए नये साल का स्वागत किया जाता है।

ये भी पढ़े :

Pralay Missile : ‘प्रलय’ मचाएगी भारत की मिसाइल, ओडिशा तट से DRDO ने किया सफल परिक्षण

Kane Williamson: केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले रविवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। न्यूजीलैंड के लिए 93 टी-20 मैच खेलने वाले विलियमसन को हाल ही में 2026 के सत्र के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। संन्यास लेने की घोषणा करने के कारण इस 35 वर्षीय बल्लेबाज को बुधवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही श्रृंखला के लिए 14 सदस्यीय टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया।

विलियमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2575 रन बनाए लेकिन वह एक भी शतक नहीं लगा पाए। वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की तैयारी के सिलसिले में आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में भी नहीं खेलेंगे। विलियमसन ने न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। उनका औसत 33 है और उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 95 रन है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में 19,000 से अधिक रन बनाने वाले इस क्रिकेटर ने 2011 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और 75 मैच में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 2016 और 2022 में दो टी20 विश्व कप सेमीफाइनल और 2021 में फाइनल में कप्तानी करना शामिल है। विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) से कहा, ‘‘यह (टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना) कुछ ऐसा है जिसका हिस्सा बनना मुझे शुरू से ही पसंद था। मैं इन यादों और अनुभवों के लिए बहुत आभारी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रारूप को अलविदा कहने का यह टीम और मेरे लिए सही समय है। इससे टीम को आगे बढ़ाने और टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।’’ न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले विलियमसन ने कहा कि टेस्ट और वनडे को लेकर उनकी राय स्पष्ट है और उनका ध्यान अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला पर है जिसका पहला मैच दो दिसंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस टीम की बहुत परवाह है। न्यूजीलैंड की तरफ से खेलना बहुत मायने रखता है जिसमें आप अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट का आभारी हूं जिसने हमेशा मेरा पूरा समर्थन किया।’’

तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और स्पिनर ईश सोढ़ी ने बुधवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए रविवार को न्यूजीलैंड टीम में वापसी की। ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। जैमीसन ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर होने, जबकि सोढ़ी ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए वापसी की है। भारत और श्रीलंका में अगले साल के शुरू में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है। करिश्माई बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम पर विचार नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने दिन में ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी।

दुनिया भर में लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर, खुशियां मनाकर नए साल का किया स्वागत, देखें Photos
वेलिंगटन, अमृत विचारः सिडनी से लेकर मुंबई और नैरोबी तक दुनिया भर में लोग नए साल के जश्न में डूबे रहे। एक दूसरे को गले लगाकर, बर्फबारी का आनंद लेकर और रोशनी से जगमग माहौल में लोगों ने 2025 का स्वागत किया। न्यूजीलैंड का शहर ऑकलैंड नए साल का जश्न मनाने वाला पहला प्रमुख शहर बन गया, जहां हजारों लोग शहर के मुख्य भाग में उमड़ पड़े और आतिशबाजी की। दक्षिण प्रशांत महासागर के देशों में सबसे पहले नए साल का स्वागत हुआ।

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में ‘बॉल ड्रॉप’ से ​​18 घंटे पहले न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत हुआ। पश्चिम एशिया, सूडान और यूक्रेन जैसे स्थानों में संघर्ष के कारण 2025 के स्वागत का जश्न फीका रहा। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी हार्बर ब्रिज से लेकर खाड़ी के पार तक आतिशबाजी की धूम रही। इस जश्न के लिए दस लाख से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई और अन्य लोग प्रतिष्ठित सिडनी हार्बर पर एकत्र हुए। ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स ने भीड़ के साथ मिलकर गाना गाया। जापान नए साल की छुट्टियों के दौरान जश्न में डूबा रहा और लोगों ने मंदिरों एवं घरों को सजाया।

दक्षिण कोरिया में रविवार को मुआन में जेजू एयर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राष्ट्रीय शोक की अवधि के दौरान नए साल का जश्न फीका रहा या ऐसे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। इस दुर्घटना में 179 लोग मारे गए थे। थाईलैंड के बैंकॉक में कई शॉपिंग मॉल में संगीत और आतिशबाजी के कार्यक्रमों के साथ भीड़ को आकर्षित करने की होड़ मची दिखी। इंडोनेशिया के जकार्ता में आतिशबाजी के प्रदर्शन में 800 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

चीन की सरकारी मीडिया ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नववर्ष की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान को कवर किया, जो पश्चिमी देशों के साथ तनाव का सामना कर रहे दोनों नेताओं के बीच बढ़ती निकटता की याद दिलाता है। आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, शी ने पुतिन से कहा कि दोनों देश हमेशा मित्रता के साथ आगे बढ़ेंगे। चीन ने 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से उसके साथ संबंध बनाए रखा है और व्यापार को मजबूत किया है, जिससे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और पुतिन को अलग-थलग करने के प्रयासों को विफल करने में मदद मिली है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हजारों लोग अरब सागर के तट पर पहुंचे। श्रीलंका में लोग बौद्ध मंदिरों में दीये और अगरबत्ती जलाकर प्रार्थना करने के लिए एकत्रित हुए। दुबई में, हजारों लोग दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा में आतिशबाजी के कार्यक्रम में शामिल हुए और केन्या के नैरोबी में भी आतिशबाजी की गई।

रोम में पारंपरिक नववर्ष की पूर्व संध्या का उत्सव एक अतिरिक्त आकर्षण होता है जहां हर 25 साल में ‘पोप फ्रांसिस होली ईयर’ मनाया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक 2025 में लगभग 3.2 करोड़ श्रद्धालुओं के रोम पहुंचने की उम्मीद है। फ्रांसिस ने मंगलवार को सेंट पीटर बेसिलिका में शाम की प्रार्थना की। बुधवार को प्रार्थना के दौरान उनके एक बार फिर यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति की अपील करने की उम्मीद है।

पेरिस ने अपने पारंपरिक ‘काउंटडाउन’ और चैंप्स-एलिसीज पर आतिशबाजी के साथ 2024 को विदा करते हुए नए साल की शुरुआत को यादगार बना दिया। पेरिस के प्रतीकात्मक आर्क डी ट्रायम्फ स्मारक को लाइट शो के लिए एक विशाल झांकी में बदल दिया गया और शहर के ऐतिहासिक स्थलों पर लोग नए साल के जश्न में डूबे दिखे। लंदन में टेम्स नदी के किनारे आतिशबाजी का प्रदर्शन कर नए साल का जश्न मनाया गया। हालांकि, ब्रिटेन के अन्य हिस्सों में तूफान के कारण मौसम खराब रहा, जिसके कारण स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में जश्न रद्द कर दिया गया,  लेकिन स्विटजरलैंड और कुछ अन्य स्थानों पर लोग ठंड की परवाह नहीं करते हुए पानी में कूद पड़े। रियो डी जेनेरियो में कोपाकबाना बीच पर ब्राजील का मुख्य नववर्ष समारोह मनाया गया, जिसमें 12 मिनट तक लगातार आतिशबाजी की गई। इस वर्ष के समारोह में टीएलसी, जोनास ब्रदर्स, रीटा ओरा और सोफी एलिस-बेक्सटर के संगीतमय कार्यक्रम शामिल हैं। अमेरिकन समोआ 2025 का स्वागत करने वाले आखिरी देशों में से एक होगा।

यह भी पढ़ेः 8 साल चली कानूनी लड़ाई, अरबपत‍ि एक्टर ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली का हुआ तलाक

ICC ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए सान फ्रांसिस्को, लास एंजिल्स, टेक्सास का किया मुआयना
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की स्थल मुआयना टीम ने 2024 टी20 विश्व कप के लिये ऑकलैंड, फ्लोरिडा और लॉस एंजिल्स जैसे कुछ शहरों का दौरा किया जिसका आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। अमेरिका क्रिकेट अध्यक्ष अतुल राय ने यह जानकारी दी।

आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा ‘बॉक्स ऑफिस’ मुकाबला ‘‘भारत बनाम पाकिस्तान’’ दोनों टीमों के दर्शकों की संख्या को देखते हुए वेस्टइंडीज में नहीं अमेरिका के होने की संभावना है। राय ने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘भारत के वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में मुकाबले को मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे अमेरिका में कराया जायेगा। भारत के इस मैच के सारे टिकट बिक गये थे।’’

अमेरिका में 2024 वैश्विक टूर्नामेंट इस तरह का पहला टूर्नामेंट होगा जबकि कैरेबियाई देशों में पहले भी 50 ओवर (2007) और एक टी20 विश्व कप आयोजित किया जा चुका है। राय ने कहा, ‘‘क्रिस टेटले की अध्यक्षता वाली आईसीसी टूर्नामेंट की टीम ने मई में दौरा किया जिसमें उन्होंने विभिन्न शहरों में काफी मैदानों का मुआयना किया। कुछ हफ्ते पहले (दिसंबर) में वे फिर आये और उन्होंने स्थलों का दौरा किया।’’

ये भी पढ़ें:- UTT National Ranking Championship में पुनीत और सुभांक्रिता ने जीता अंडर-15 खिताब