फेसबुक - Amrit Vichar

US : फेसबुक ने चीन के साथ मिलकर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर किया, कंपनी की पूर्व कार्यकारी का आरोप
वाशिंगटन। फेसबुक की पूर्व कार्यकारी सारा व्यान-विलियम्स ने बुधवार को सीनेट की न्यायिक समिति के समक्ष अपनी गवाही में फेसबुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने और चीन में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए अमेरिका के कृत्रिम मेधा प्रयासों के बारे में उसे जानकारी देने का आरोप लगाया।

विलियम्स ने अपनी गवाही में कहा,  हम चीन के साथ एआई हथियारों की दौड़ में हैं और मेटा में मेरे कार्यकाल के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों, शेयरधारकों, कांग्रेस और अमेरिकी जनता से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ अपने संबंधों के बारे में झूठ बोला। विलियम्स की किताब ‘‘केयरलेस पीपुल’’ में अनेक ऐसे विवरण साझा किए गए हैं जो कंपनी में उनके कार्यकाल के दौरान के हैं। प्रकाशित होने के पहले ही सप्ताह में इस किताब की 60,000 प्रतियां बिकीं और यह अमेजन की ‘बेस्ट-सेलर’ सूची में शीर्ष 10 में पहुंच गई, कनेक्टिकट के डेमोक्रेट सांसद रिचर्ड ब्लूमेंथल ने सुनवाई के दौरान कहा कि मेटा ने पूर्व कार्यकारी को चुप कराने के लिए उसे धमकियां दीं और डरा-धमकाया।

विलियम्स ने समिति के समक्ष गवाही में कहा,‘‘उन सात वर्षों के दौरान, मैंने मेटा के अधिकारियों को बार-बार अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करते और अमेरिकी मूल्यों के साथ विश्वासघात करते देखा। उन्होंने चीन का विश्वास जीतने और 18 अरब डॉलर का कारोबार खड़ा करने के लिए ये काम किए।’’ यह सुनवाई मेटा के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘एंटीट्रस्ट ट्रायल’ शुरू होने से कुछ दिन पहले हुई है। ‘फेडरल ट्रेड कमीशन’ का यह मामला कंपनी को इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप बेचने के लिए मजबूर कर सकता है।

ये भी पढ़ें : Trump Tariff on China : चीन पर 125% का टैरिफ, भारत समेत 75 देशों को 90 दिन की राहत

फेसबुक से घर पहुंचा शातिर, खाली किया महिला का खाता
हल्द्वानी, अमृत विचार : एक युवक ने महिला से फेसबुक के जरिये दोस्ती गांठी। उसने खुद को महिला का रिश्तेदार बताया। महिला ने उसे चाय पर आमंत्रित किया। महिला के घर पहुंचे शातिर ने मौका पाकर महिला के मोबाइल से 80 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखानी पुलिस को दी तहरीर में महिला ने लिखा, धर्मेंद्र जोशी नाम का एक व्यक्ति फेसबुक के जरिये उसके संपर्क में आया। उसने महिला से दोस्ती गांठी और खुद को उसका रिश्तेदार बता दिया।  महिला को भी शातिर की बात पर भरोसा हो गया। बीती 15 जनवरी को महिला ने धर्मेंद्र को अपने घर सुबह साढ़े 6 बजे चाय पर बुला लिया। इसबीच धर्मेंद्र ने फायदा उठाते हुए महिला के खाते से अपने खाते में 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए और वहां से फरार हो गया। महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने आनन-फानन में साइबर पुलिस के टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने खाते से पैसे निकालने से पहले आरोपी का खाता फ्रीज करा दिया। महिला का कहना है कि अब आरोपी उसे धमका रहा है। कह रहा है कि अगर मेरा ब्लॉक खाता नहीं खुलवाया तो पुलिस को जा यह बताएगा कि महिला उसे धमका और ब्लैकमेल कर रही है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Pakistan : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी करने के लिए पाकिस्तान पहुंचा भारतीय युवक...जानिए फिर क्या हुआ?
लाहौर। भारत का 30 वर्षीय शख्स फेसबुक पर बनी दोस्त से शादी करने की चाहत में अवैध रूप से पाकिस्तान आ गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह फिलहाल जेल में है। वहीं, महिला ने स्थानीय पुलिस से कहा है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बादल बाबू को पिछले हफ्ते पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन जिले (लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर) में अवैध रूप से इस देश में आने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाबू ने उस फेसबुक मित्र से मिलने के लिए अवैध रूप से सीमा पार की, जिससे वह शादी करना चाहता था। पुलिस ने बाबू की फेसबुक मित्र 21 वर्षीय सना रानी का बयान दर्ज किया है, जिसने कहा है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती है।

पंजाब पुलिस के अधिकारी नासिर शाह ने बृहस्पतिवार को  बताया, पुलिस को दिए गए अपने बयान में सना रानी ने कहा है कि बाबू और वह पिछले ढाई साल से फेसबुक पर दोस्त हैं। लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती है।” उन्होंने कहा कि बाबू अवैध रूप से सीमा पार कर मंडी बहाउद्दीन में सना रानी के मौंग गांव पहुंच गया, जहां उसे कानून प्रवर्तकों ने गिरफ्तार कर लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या बाबू की रानी से मुलाकात हुई थी, तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। इस बात की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि जब रानी ने पुलिस को बयान दिया और बाबू से शादी करने से इनकार किया तब उसपर कोई दबाव था या नहीं।

हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने रानी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से बाबू के साथ उसके संबंधों के बारे में पूछताछ की। गिरफ्तारी के बाद बाबू ने पुलिस को अपनी “प्रेम कहानी” सुनाई। बाबू को पाकिस्तान के विदेशी अधिनियम की धारा 13 और 14 के तहत हिरासत में लिया गया क्योंकि वह बिना किसी कानूनी दस्तावेज के यात्रा कर रहा था। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी।

यह पहली बार नहीं है जब किसी ने सोशल मीडिया के जरिए हुई मुहब्बत के बाद अपने महबूब से मिलने के लिए सरहद पार की हो। इससे पहले, अंजू नाम की एक भारतीय महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान आ गई थी। उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और एक पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला से शादी कर ली। पिछले साल, पाकिस्तान की सीमा हैदर नामक महिला की ‘पबजी’ गेम के ज़रिए एक भारतीय व्यक्ति से दोस्ती हुई। वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत गई और बाद में उससे शादी कर के भारत में बस गई। इसी तरह पिछले साल 19 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की इकरा जिवानी की एक ऑनलाइन गेम के ज़रिए 25 वर्षीय भारतीय नागरिक मुलायम सिंह यादव से दोस्ती हुई। बाद में इकरा और मुलायम ने नेपाल में शादी कर ली।

ये भी पढ़ें : हर साल अधिकतर वयस्कों का बढ़ता है आधा किलोग्राम वजन, जानिए कैसे रोकें वजन का बढ़ना

गरमपानी: फेसबुक पर युवक के साथ पत्नी की फोटो देख चढ़ा पति का पारा
गरमपानी, अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच हुई युवक की एंट्री से परिवार के बीच दरार गहरी हो गई है। फेसबुक में पत्नी के साथ गैर मर्द की फोटो देख पति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। परेशान पति ने पुलिस की चौखट पर पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि युवक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। बच्चों व खुद की जिंदगी पर खतरे का अंदेशा जताते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर खैरना क्षेत्र में एक दंपति किराए के मकान में रहता है। दंपति की जिंदगी में क्षेत्र के ही एक युवक ने भूचाल ला दिया है। बीते दिनों दूसरे व्यक्ति की पत्नी के साथ युवक ने अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर क्षेत्रवासियों को हैरत में डाल दिया। फेसबुक में फोटो वायरल होते ही बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। साथ ही चर्चाओं का बाजार भी गरमा गया। प

त्नी की फोटो फेसबुक में देख पति का पारा चढ़ गया। पति ने पत्नी के मायके संपर्क साध परिजनों को खैरना बुलवा लिया। हंगामा बढ़ने पर मामला खैरना चौकी पहुंच गया। पति ने आरोप लगाया कि फेसबुक पर पत्नी के साथ अपनी फोटो पोस्ट करने वाला युवक लगातार उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

छोटे-छोटे बच्चों की जिंदगी भी खतरे में है। पति ने पत्नी को भी साथ रखने से मना कर दिया। घंटों तक चौकी परिसर में जद्दोजहद जारी रही। युवक से भी संपर्क साधा गया, पहले युवक शाम तक चौकी पहुंचने का हवाला देता रहा, लेकिन चौकी नहीं पहुंचा। परेशान पति ने युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार महिला के पति ने मौखिक रूप से मामले की जानकारी दी है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रपुर: फेसबुक पर दी कप्तान को धमकी, विभाग में मचा हड़कंप
रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब युवक ने अपनी ही फेसबुक आईडी से जिले के कप्तान को ही मारने की धमकी दे डाली। मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी हरकत में आए और थाना पंतनगर पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सिरफिरे ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम लेकर कप्तान को धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया है।

बताते चलें कि शुक्रवार को अचानक सोशल मीडिया पर अभिषेक मिश्रा नाम के युवक की फेसबुक आईडी पर पोस्ट वायरल हुई। जिसमें युवक ऊधमसिंह नगर के एसएसपी को खुलेआम चेतावनी दे रहा है कि कप्तान अपना सारा फोर्स लगा दो और वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का है। वह अपने सारे गुर्गे सक्रिय कर देगा। साथ ही अशोभनीय टिप्पणी के साथ कप्तान को मारने की धमकी भी खुलेआम दे रहा है। जब सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट फैली तो पुलिस विभाग के साथ ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वायरल पोस्ट की तफ्तीश होने लगी।

उधर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वायरल पोस्ट की जांच के लिए थाना पंतनगर को आदेशित कर दिया है। साथ ही धमकी देने वाले आरोपी युवक की भी खोजबीन की जा रही है। जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। कारण सोशल मीडिया पर गैंगस्टर का नाम लेकर धमकी देना गंभीर विषय होता है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देहरादून: विधायक उमेश कुमार ने फेसबुक पर क्यों लिखा कि...तुम क्या चाह रहे हो? सूत्र की हत्या हो जाए!
देहरादून, अमृत विचार। 500 करोड़ से प्रदेश की भाजपा सरकार को गिराने के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बयान से प्रदेश की सियासत गरमा उठी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सरकार गिराने की साजिश वाले बयान को बेहद गंभीर बताया है।

उनका कहना है कि इस मामले की हर हाल में जांच होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर निशंक की प्रतिक्रिया खूब वायरल हो रही है। इस मामले में विपक्ष ने उमेश कुमार पर तंज किया है कि धामी सरकार के गिराने की साजिश को लेकर उमेश कुमार क्यों परेशान हैं।

बहरहाल, इस मसले पर सियासी हलकों में चर्चा गरम है। डॉ. निशंक का कहना है कि विधानसभा का सदन कोई नुक्कड़ नहीं कि वहां बिना प्रमाणिकता के कोई भी बात कह दी जाए। सदन की गरिमा है और यदि यह बात कही है तो इसमें सत्यता होगी। इसलिए इसकी गंभीरता को समझना चाहिए।

प्रदेश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि आखिर सरकार गिराने की साजिश के पीछे कौन है? यह बात कहां से आई, क्यों और आई? लोकतंत्र के लिए इससे खतरनाक बात कोई और नहीं हो सकती है कि एक चुनी सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है। इसका खुलासा होना चाहिए। चूंकि यह बयान सदन में दिया गया है तो विधानसभा अध्यक्ष को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए।

उधर, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने फेसबुक पर लिखा कि 500 करोड़ में सरकार गिराने की साजिश के सूत्र के बारे में पूछ रहे हो तो सुनो..... तुम क्या चाह रहे हो? सूत्र की हत्या हो जाए? मैं तो दावे के साथ इस बात को कह रहा हूं कि सरकार इसकी जांच कराएगी तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। जिस सवाल को लेकर आपके मन में कुलबुलाहट हो रही है कि उमेश कुमार को सपना आया? उमेश कुमार को कैसे पता? तो आपको बता दूं कि मैंने बहुत जिम्मेदारी से इस सवाल को उठाया है।

पाकिस्तान : अब WhatsApp, फेसबुक-इंस्टाग्राम नहीं चला पाएगी जनता, सरकार लगाने जा रही है सोशल मीडिया पर प्रतिबंध
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने मुहर्रम के दौरान 'नफरत फैलाने वाली सामग्री' को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया मंच 'यूट्यूब', 'व्हाट्सऐप', 'फेसबुक', 'इंस्टाग्राम' और 'टिकटॉक' पर 13 से 18 जुलाई तक प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इससे पहले पंजाब प्रांत की सरकार ने चार महीने से अधिक समय तक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिबंध लगाया हुआ था।

पंजाब सरकार की ओर से बृहस्पतिवार देर रात जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री मरियम नवाज की कानून एवं व्यवस्था संबंधी कैबिनेट समिति ने 12 करोड़ से अधिक की आबादी वाले प्रांत में 13-18 जुलाई के दौरान सभी सोशल मीडिया मंच-यूट्यूब, एक्स, व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक आदि पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है, ताकि 'नफरत फैलाने वाली सामग्री और गलत सूचनाओं पर नियंत्रण किया जा सके और सांप्रदायिक हिंसा से बचा जा सके।'

मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने चाचा और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अनुरोध किया है कि उनकी सरकार छह दिनों (13-18 जुलाई) के लिए इंटरनेट पर सभी सोशल मीडिया मंचों को निलंबित करने की अधिसूचना जारी करें। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसीम मुनीर पहले ही सोशल मीडिया को 'दुष्ट मीडिया' और 'डिजिटल आतंकवाद' करार दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने इन सोशल मीडिया मंचों से लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था।

ये भी पढ़ें : चीन के साथ सीमा विवाद के शेष मुद्दों के हल के लिए दोगुने प्रयास करने पर सहमति बनी : जयशंकर

रामनगर: सचिन तेंदुलकर के फेसबुक पर फोटो वायरल करते ही छा गए कुक फुलारा
रामनगर, अमृत विचार। कभी-कभी किसी सेलिब्रिटी के साथ बिताए पल एक सामान्य व्यक्ति को भी प्रसिद्धि दिला देते हैं। ऐसा ही कुछ कार्बेट पार्क के खिनानौली गेस्टहाउस में कुक के रूप में तैनात हरीश चंद्र फुलारा के साथ हुआ। जहां खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उन्हें पकौड़े बनाने के टिप्स देकर ढे़र सारी बात भी उनसे की।

बता दें कि बीते दिनों सचिन तेंदुलकर भ्रमण के लिए कॉर्बेट आए थे। रविवार को सचिन ने खिनानौली गेस्ट हाउस का वीडियो अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर कर हरीश फुलारा को भी चर्चित बना दिया। वीडियो में तेंदुलकर पकौड़े बनाते दिख रहे हैं। साथ ही कुक फुलारा को पकौड़े बनाने के टिप्स देते भी दिख रहे हैं।

असल में15 अप्रैल को फेसबुक पर जारी यह वीडियो 29 मार्च का है जिसमें वह खिनानौली गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। गेस्ट हाउस के कुक हरीश फुलारा बताते हैं कि उस दिन हल्की बारिश होने से सचिन शाम की सफारी में नहीं जा सके। बारिश के मौसम में सचिन ने गर्मागरम पकौड़ों की इच्छा जताई। वह पकौड़े बना ही रहे थे कि सचिन किचन में पहुंच गए और पकौड़े बनाने के टिप्स देने लगे।

फुलारा ने बताया कि सरल स्वभाव के सचिन ने उनसे रात में डिनर के बाद काफी बातें कीं। वह मेरे गांव के बारे में पूछ रहे थे। हरीश ने बताया कि उसका गांव रानीखेत के पास द्वाराहाट में है। इस पर वह बोले पड़े काफी खूबसूरत जगह से आए हो और खूबसूरत जगह में रह रहे हो। सचिन ने उससे परिवार के सदस्यों के बारे में भी पूछा। हरीश कहते हैं कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि जिस शख्स से एक मिनट मिलने के लिए लोग तरस रहे होते हैं, वह उसके साथ सोने से पहले इतनी आत्मीयता से मिल रहा था। दुनिया के महान क्रिकेटर के साथ बिताए पल वह जीवन पर्यंत याद रखेंगे।

रुड़की: फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर कर रहा अश्लील वीडियो शेयर, महिला पहुंची पुलिस के पास...
रुड़की, अमृत विचार। एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया है। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों को अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल कर लिया। साथ ही कुछ दिन बाद अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड करने शुरू कर दिए। एक रिश्तेदार ने उसे फर्जी फेसबुक आईडी बनाने की जानकारी दी। उसने फर्जी फेसबुक आईडी पर मैसेंजर में आईडी बंद करने की बात कही।

आरोप है कि मैसेज में इस पर गाली-गलौज कर दी। साथ ही वह लगातार फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो डाल रहा है। आरोप लगाया कि एक रिश्तेदार ने उसकी फर्जी आईडी बनाई है और वह उसे बदनाम करने का काम कर रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। साथ ही महिला के रिश्तेदार से पूछताछ की जाएगी।

खटीमा: अश्लील चित्र फेसबुक पर वायरल करने पर मामला दर्ज
खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ भगवान श्रीराम के गीत को अभद्र भाषा और अश्लील चित्र के साथ फेसबुक पर वायरल करने का मामला दर्ज किया है। अलबत्ता मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बानूसी निवासी हिमांशु कन्याल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उलधन निवासी फरियाद रजा ने फेसबुक पर भगवान श्रीराम के गीत को अभद्र भाषा और अश्लील चित्रों के साथ वायरल किया है। जिससे ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुई हैं। यह भी कहा कि जब गांव के लोग उससे मिलने गए तो उसने न केवल भगवान श्रीराम के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

बल्कि जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। जिस पर पुलिस ने हिमांशु कन्याल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 153-ए/295-ए/506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

शाहजहांपुर: फेसबुक पर प्यार, कानपुर से प्रेमी के घर आ धमकी युवती, शादी की जिद पर अड़ी, परिजनों को बुलाकर किया गया सुपुर्द
शाहजहांपुर/पुवायां, अमृत विचार: फेसबुक पर बातचीत के बाद युवक और युवती में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। उसने प्रेमी को कानपुर बुलाया लेकिन जब वह नहीं माना तो युवती खुद ही उसके घर शादी करने पहुंच गई। परिजनों ने डांटा तो युवक उसे थाने ले आया। जहां पुलिस ने युवती के परिजनों से बात कर उनके सुपुर्द कर दिया।

पुवायां क्षेत्र के गांव बिलंदापुर निवासी युवक की दो माह पहले फेसबुक पर कानपुर के थाना चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच फेसबुक पर ही बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती की बात एक दूसरे से शादी करने तक पहुंच गई। युवती ने शादी के लिए हां करते हुए युवक को तय तारीख पर कानपुर आने के लिए कहा, लेकिन वह तय तारीख पर कानपुर नहीं पहुंचा, तब फिर युवती परिजनों को चकमा देकर कानपुर से पुवायां के लिए चल दी।

कानपुर में जब वह परिजनों को घर पर नहीं मिली तो थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई और परिजन तलाश में जुट गए। इधर युवती पुवायां आने के बाद प्रेमी युवक के गांव पहुंच गई। युवक के परिजनों ने जब युवती को दरवाजे पर खड़ा पाया तो उससे उसका नाम पता मालूम किया, तब उसने युवक के साथ फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी सुनाते हुए शादी करने के लिए कहा।

इतना सुनते ही युवक के परिजन खफा हो गए और युवती को समझाने के साथ ही युवक को कड़ी फटकार लगाई लेकिन युवती खुद को बालिग बताते हुए शादी पर अड़ी रही। लेकिन युवक के परिजन शादी से इंकार कर रहे थे। इसके बाद युवक युवती को लेकर पुवायां कोतवाली पहुंचा और इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी दी। यहां भी युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र पुलिस को दिखाए।

युवती ने कहा कि वह युवक से ही शादी करेगी। पुलिस ने युवती को समझाने के साथ ही मामले की जानकारी युवती के परिजनों को दी। इसके बाद कानपुर के थाना चौबेपुर क्षेत्र से युवती के पिता और मां पुवायां आए और युवती
को समझाकर अपने साथ ले गए।

तीन दिन पहले कानपुर की एक युवती पुवायां क्षेत्र के एक गांव में अपने फेसबुक दोस्त के घर आ गई थी। जिसके बारे में कानपुर के थाना चौबेपुर में गुमशुदगी दर्ज थी। युवती के माता-पिता को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।- प्रदीप राय, इंस्पेक्टर, कोतवाली, पुवायां

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: ठंड ने घटाईं सवारियां... सफर करने से कतरा रहे यात्री, डिपो की आय भी घटी

बरेली: सांसद की फेसबुक आईडी हैक कर ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए मांगे रुपये
बरेली, अमृत विचार : आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप की फेसबुक आइडी हैक कर साइबर ठगों ने ट्रांसफर और पोस्टिंग के नाम पर रुपये की मांग की। ठगों ने सांसद के परिचितों को भी मेसेज भेजकर रुपयों की मांग की है। सांसद के मीडिया प्रभारी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया है।

आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि सांसद की आईडी हैक करने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने उनके परिचितों को संदेश भेजकर रुपये मांगे हैं। यही नहीं आरोपी ने कई लोगों का ट्रांसफर और पोस्टिंग कराने का भी झांसा दिया है। इसकी जानकारी जब सांसद को लगी तो वे हैरान हो गए।

उन्होंने अपने परिचितों को फोन करके रुपये न भेजने की बात कही और बताया कि उनकी आईडी हैक कर ली गई है। कोई व्यक्ति उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। सांसद के निर्देश पर उन्होंने इसकी जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी ने मामला साइबर सेल को सौंप दिया है।

फोन से जानकारी मिली है। मामला साइबर थाने को सौंपा गया है।- घुले सुशील चंद्रभान - एसएसपी

ये भी पढ़ें - बरेली: पीडब्ल्यूडी: पुराने टेंडर निरस्त, नए सिरे से होंगे