up news - Amrit Vichar

अखिलेश यादव का ऐलान- 2027 में सपा सरकार बनी तो 24 घंटे में होगा गन्ना भुगतान
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर 24 घंटे के भीतर गन्ना किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा तथा इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का 'किसान रिवॉल्विंग फंड' बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत नौ राज्यों के उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन के एक दिन बाद शनिवार को सपा प्रमुख ने यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में किसानों के लिए कई घोषणाएं कीं।

अखिलेश यादव ने कहा,''हमने तय किया है कि हम 24 घंटे के अंदर गन्ने का भुगतान कर देंगे। जैसे ही किसान के हाथ में पर्ची आएगी, वैसे ही हम किसानों के खाते में पैसा भेज देंगे।'' उन्होंने कहा,''इसके लिए हम 15 हजार करोड़ रुपये का 'किसान रिवॉल्विंग फंड' बनाएंगे, जिससे किसान को भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पर्ची मिलते ही भुगतान होगा। ''

सपा प्रमुख ने कहा कि बड़े पैमाने पर किसान कर्ज लेते हैं, ऐसे में कानून बनाकर उनका कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने फसल बीमा, मुफ्त सिंचाई और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का भी ऐलान किया। यादव ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में किसानों के लिए मिलने वाली सुविधाएं मौजूदा सरकार ने छीन लीं। उन्होंने कहा, ''एक्सप्रेसवे पर मंडियां बनना शुरू हो गई थीं। कन्नौज में आलू के लिए जितनी मंडियां सपा सरकार में बनीं, उससे आगे नहीं बढ़ सकी। '' उन्होंने नारा दिया,''जब खेत मुस्कराएगा तो देश मुस्कराएगा।''

उन्होंने कहा,''भाजपा को हम लोग हराएंगे। राज्य में 95 प्रतिशत पीडीए मतदान करके भाजपा का सफाया करेंगे।'' पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ''किसान पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। उसे खाद, बीज, डीजल हर चीज किसान को महंगी खरीदनी पड़ रही है। खेती घाटे की होती जा रही है।''

उन्होंने कहा कि अमेरिका से डील के बाद बड़े पैमाने पर कृषि उत्पाद भारत में आ जाएंगे तो हमारा किसान संकट में पड़ जाएगा। जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए यादव ने कहा कि रासायनिक उर्वरक को कम करने और बेहतर बीज उपलब्ध कराने के लिए अनुसंधान केंद्रों से किसानों को जोड़ा जाएगा। सरकार को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, ''अगर ये स्मार्ट शहर बना सकते हैं तो स्मार्ट गांव क्यों नहीं बन सकते? इस दिशा में सपा सरकार काम करेगी।''

ASP Transfer: यूपी में 44 एएसपी के ट्रांसफर, जानिए किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग
लखनऊ, अमृत विचार: यूपी की कानून-व्यवस्था को चाक चौबंद रखने को लेकर योगी सरकार ने रविवार देर रात एएसपी स्तर के 44 प्रांतीय पुलिस अधिकारियों (पीपीएस) का ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा कई प्रशासनिक अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मनोज कुमार गुप्ता को पीटीसी सीतापुर, चित्रकूट में तैनात अरविंद कुमार वर्मा द्वितीय को हमीरपुर, सुल्तानपुर में तैनात एएसपी अखंड प्रताप सिंह को 32वीं वाहिनी पीएसी झांसी का उप सेनानायक बनाया गया है।

लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात एसीपी से प्रमोट एएसपी को सुल्तानपुर, देवरिया से हरिराम यादव को एडीसीपी प्रयागराज कमिश्नरेट, सीआईडी मेरठ की सेक्टर अधिकारी अलका को एडीसीपी आगरा, उप सेनानायक 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ आलोक दुबे को एएसपी सीआईडी सेक्टर मेरठ, बागपत से श्रेष्ठा को एएसपी एटीएस लखनऊ व सीआईडी मुख्यालय से मुकेश प्रताप सिंह को एटा 43वीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक बनाया गया है।

इसी तरह वूमेन पॉवर लाइन लखनऊ से एएसपी हितेंद्र कृष्ण को सीआईडी मुख्यालय, श्रावस्ती से एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम को विधि प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, सीतापुर पीटीसी से चंद्रकेश सिंह को श्रावस्ती, मथुरा एएसपी यातायात को इटावा 28वीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक, मुरादाबाद से राजेश कुमार तिवारी को एएसपी यातायात मथुरा, सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ से अभय कुमार मिश्र को एडीसीपी गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर से एसएन वैभव पांडेय को सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ, सीआईडी सेक्टर बरेली से उमेश कुमार यादव को सीआईडी सेक्टर प्रयागराज, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के उप सेनानायक रफीक अहमद को सीआईडी सेक्टर गोरखपुर, एडीसीपी गाजियाबाद सलोनी अग्रवाल को पीएसी 44वीं वाहिनी मेरठ का उप सेनानायक के पद पर भेजा गया है।

साथ ही अलीगढ़ से वरुण कुमार सिंह को एडीसीपी गाजियाबाद, एसीपी से प्रमोट स्वतंत्र कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर में ही एडीसीपी, कानपुर देहात से संजय वर्मा को एएसपी साउथ बलिया, मेरठ में तैनात एएसपी नवीना शुक्ला को एएनटीएफ ऑपरेशन लखनऊ, संतोष कुमार सिंह को मेरठ से एएसपी क्राइम इटावा, शाहजहांपुर से निष्ठा उपाध्याय को सीआईडी सेक्टर बरेली, मुजफ्फरनगर से रामआशीष यादव को एडीसीपी लखनऊ, धर्मेंद्र कुमार यादव प्रथम को बाराबंकी पीएसी से 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में तैनात सहायक उप सेनानानयक तनु उपाध्याय को उप सेनानायक, सहायक सेनानानयक प्रयागराज 42वीं वाहिनी पीएसी उदय प्रताप सिंह प्रथम को वहीं पर उप सेनानायक बनाया गया है।

वहीं, एसीओ सेक्टर मेरठ इरफान नासिर खान को पीटीएस सुल्तानपुर, सीआईडी मुख्यालय लखनऊ से माेनिका यादव को यूपीपीसीएल मध्यांचल लखनऊ, ईओडब्ल्यू सेक्टर मेरठ समीक्षा यादव को उप सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, अभिसूचना मेरठ वंदना शर्मा को ईओडब्ल्यू मुख्यालय और डीएसपी से प्रमोट ओजस्वी चावला को स्टॉफ आफिसर एडीजी जोन आगरा, अभिनव यादव प्रथम को 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर से उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 03वीं वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज के सहायक सेनानायक के पद से प्रमोट प्रेम प्रकाश यादव को उप सेनानायक, एसटीएफ में तैनात डीएसपी से प्रमोट अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव और दीपक कुमार सिंह प्रथम को एएसपी एसटीएफ, पीटीएस सुल्तानपुर से देवेंद्र सिंह प्रथम को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर का उप सेनानायक, सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ से अशोक कुमार वर्मा द्वितीय को सीआईडी सेक्टर आफिसर कानपुर, चंदौली से स्नेहा तिवारी को एडीसीपी कानपुरनगर, मेरठ से अभिषेक तिवारी को एएसपी ग्रामीण मैनपुर और एएसपी राघवेंद्र कुमार मिश्र को उप सेनानायक 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ बनाया गया है। इसके अलावा सीआईडी लखनऊ से प्रयागराज कमिश्नरेट के पद पर भेजे गए एएसपी चिरंजीव मुखर्जी का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर में दलित मजदूर का अपहरण कर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।  मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के एक मजदूर की कथित तौर पर अगवा कर गला घोंटकर हत्या कर दी गयी और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूर की पहचान रामराज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी सुरेश (45) के रूप में हुई। सुरेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और बाद में उसका शव गंगा नहर में फेंक दिया गया। रामराज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रविंद्र यादव ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने विकल, कार्तिक भाटी और आदेश गोस्वामी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यादव ने कहा कि जांच के दौरान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विकल को गिरफ्तार कर लिया गया और नहर से सुरेश का शव बरामद किया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुरेश 16 अप्रैल को ईंट भट्ठे में काम करने गया था और घर नहीं लौटा। कुछ कहासुनी के बाद तीन लोगों ने उसे कार में अगवा कर लिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और बाद में उसका शव गंगा नहर में फेंक दिया गया। एसएचओ ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाराबंकी : रीतू पाठक बनीं यूपी बैडमिंटन टीम की कोच, राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान ने सौंपी जिम्मेदारी
बाराबंकी, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत जिला व्यायाम शिक्षिका रीतू पाठक को अयोध्या में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बैडमिंटन अंडर-17 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित होगी। यह जिम्मेदारी उन्हें राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान द्वारा सौंपी गई है।

रीतू पाठक इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सिरौलीगौसपुर दिलीप तिवारी, हरख के मनोज चौधरी, मसौली के बलराज, विपिन, दिवाकर, सुरेंद्र जायसवाल, जिला समन्वयक पीयूष श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

यूपीपीएससी पर छात्रों का धरना : सहायक अभियंता व कृषि सेवा परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के तहत सहायक अभियंता तथा सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार को आयोग परिसर के बाहर धरना दिया।

आयोग के गेट नंबर दो के बाहर हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर छात्रों ने नारेबाजी की तथा परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कई घंटे तक धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट इंजीनियर और एग्रीकल्चर मुख्य परीक्षा का परिणाम लंबे समय से लंबित है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल याचिकाओं के कारण परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने आरोप लगाया कि न्यायालय में लंबित मामलों की पिछली कई सुनवाइयों में आयोग की ओर से प्रभावी पैरवी नहीं की गई और लगातार तिथि ली जा रही है। इससे मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोग की निष्क्रियता और पारदर्शिता की कमी के कारण अभ्यर्थी मानसिक तनाव, असमंजस और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। परिणाम में देरी से वे अन्य भर्ती प्रक्रियाओं और अवसरों से भी वंचित हो रहे हैं। छात्रों ने मांग की कि न्यायालय में लंबित याचिकाओं में आयोग प्रभावी और त्वरित पैरवी करे, अभ्यर्थियों को समय-समय पर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराए तथा भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाए।

अभ्यर्थियों ने यह भी मांग की कि परीक्षा परिणाम में देरी के कारण सार्वजनिक किए जाएं और प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। छात्र संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

आजमगढ़ में ब्रजेश पाठक : सपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब विकास की राह पर
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान अराजकता और भय का माहौल देखा है, जबकि वर्तमान में योगी सरकार के नेतृत्व में राज्य भयमुक्त होकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

उपमुख्यमंत्री गुरुवार को आजमगढ़ जिले के बड़सर खालसा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पार्टी इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अपराध और अराजकता का माहौल था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और वे या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। श्रद्धांजलि सभा के बाद उपमुख्यमंत्री ने बड़सर खालसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा मरीजों से बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है और डॉक्टरों की भर्ती से व्यवस्था मजबूत हो रही है।

मरीजों के साथ दुर्व्यवहार के मामलों में सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए उन्होंने एक प्रकरण में पूर्व जांच रिपोर्ट को निरस्त कर उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। अवैध नर्सिंग होम के मुद्दे पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पारदर्शिता की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, खेल मंत्री गिरीश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कानपुर फूलबाग अग्निकांड : खुले आसमान के नीचे परिवार, राख के ढेर में तलाश रहे हैं शायद कुछ बचा हो
कानपुर, अमृत विचार। फूलबाग में सोमवार शाम को फलमंडी और सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई, जिसमें सारी दुकानें, ठेले, साइकिल और माल पूरी तरह जलकर राख हो गए। रातभर पीड़ित परिवार खुली आसमान के नीचे छोटे-छोटे बच्चों सहित सड़क पर ही गुजारने को मजबूर रहे। मंगलवार सुबह से वे राख के ढेर में कुछ भी बचा हो, इस उम्मीद में सामान तलाशते रहे, लेकिन सब कुछ स्वाहा हो चुका था। मंगलवार शाम को अचानक मौसम बिगड़ने से इन मुसीबत में घिरे परिवारों की परेशानी और बढ़ गई।

पीड़ितों ने बताया कि दिनभर की कमाई जो दुकानों में रखी थी, वह भी जलकर नष्ट हो गई। बड़े पैमाने पर फल-सब्जी का स्टॉक और ठेले भी आग की भेंट चढ़ गए। फूलबाग में झोपड़ियों में रह रहे करीब 20 परिवार तो पूरी तरह बर्बाद हो गए। कुल 32 परिवार इस अग्निकांड से पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। एक बुजुर्ग मां ने अपनी बेटी की शादी के लिए महज एक दिन पहले ही खरीदारी की थी, जो आग में जल गई। कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनके पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे।

मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी

मंगलवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष वी.एस. गुप्ता के निर्देश पर कानपुर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने पीड़ित व्यापारियों और उनके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने अग्निकांड को प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कहा कि लोगों की जिंदगी भर की कमाई राख हो गई। किसी की बेटी की शादी तय है तो किसी को बच्चों की फीस जमा करनी थी।

सिद्धार्थ काशीवार ने मांग की कि प्रत्येक प्रभावित दुकानदार को 2 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घोषणा की कि पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को व्यापार मंडल मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर औपचारिक रूप से संघर्ष शुरू करेगा। इस मौके पर संगठन मंत्री आनंद गुप्ता, नरेश कठेरिया, अजय प्रकाश तिवारी, अजय श्रीवास्तव (शीलू), जितेंद्र गिरि, दिलीप सिंह, राम शंकर राय, विनोद अवस्थी, प्रीति सोनकर आदि उपस्थित रहे।

आग से प्रभावित प्रमुख परिवार...

आग से प्रभावित प्रमुख परिवारों में सोनी चौरसिया, राम दुलारी, राज कुमार कश्यप, सुमन, दीपक अमित, प्रहलाद, शिवशंकर सैनी, रमेश वर्मा, रेनू जायसवाल, कमला मिश्रा, विशाल मिश्रा, राजेश तिवारी, सचिन, विजय, राम कुमार गुप्ता, माया देवी, नकछेद, बउवन, विकास, राजू, किरन, कपिल, मैना देवी, सत्यप्रकाश मौर्या, ओमप्रकाश कश्यप आदि शामिल हैं।

UP NEWS: आंबेडकर जयंती पर सपा चलाएगी गांव-गांव जन-जागरण अभियान
लखनऊ, अमृत विचार: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि पार्टी इस बार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती गांव-गांव मनाएगी और संविधान बचाने के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान चलाएगी।

सपा प्रमुख ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को संविधान की मूल भावना समझाने और उसके संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। सपा इस बार इसे सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि सेक्टर और गांव स्तर तक बड़े पैमाने पर आयोजन करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा करना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं, जिससे संविधान की आत्मा को कमजोर किया जा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान के अधिकारों और मूल्यों के प्रति जागरूक करें और इसे बचाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

Noida International Airport: जेवर बनेगा विकास का नया रनवे, PM मोदी बोले - यूपी अब देश का सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य
नोएडाः उत्तर प्रदेश को नई उड़ान देने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) आज औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इसके पहले चरण का भव्य उद्घाटन करेंगे। स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी द्वारा संचालित यह एयरपोर्ट दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत के बढ़ते हवाई यातायात का दबाव कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

PM मोदी - यूपी अब देश का सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के दौरान कहा कि यह परियोजना युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देने वाली है।

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, “आज हम विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के अभियान का एक नया अध्याय लिख रहे हैं। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश अब देश के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल हो गया है।”

जनता को एयरपोर्ट का उद्घाटन सौंपा

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक अनोखे अंदाज में जनता को शामिल किया। उन्होंने कहा, “अभी तो आधा काम ही हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। बाकी उद्घाटन आप सबको करना है।”

इसके बाद पीएम मोदी ने मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन निकालें और फ्लैश लाइट जला दें। जनता ने तुरंत फ्लैश लाइट ऑन कर दी।

पीएम मोदी ने तब कहा, “अब यहां मौजूद हर व्यक्ति इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहा है। यह एयरपोर्ट आपकी अमानत है, आपका पुरुषार्थ है। इसलिए इसका उद्घाटन आपके हाथों से हो रहा है।”

जेवर एयरपोर्ट यूपी के विकास का प्रतीक: सीएम योगी आदित्यनाथ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश के तेज विकास का जीवंत उदाहरण है।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम आज नए भारत का साक्षात्कार कर रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों की उड़ान मिलने जा रही है। यह एयरपोर्ट विकास का बेहतरीन मॉडल साबित होगा।”

पिछले 11-12 वर्षों की कार्ययोजना का प्रभाव

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार की गई, उसके सकारात्मक परिणाम आज पूरे देश को दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण का जिक्र करते हुए कहा, “भारत में पेट्रोल-डीजल समेत अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी हुई है और उनके दाम भी नियंत्रण में हैं। वहीं विकसित देशों जैसे अमेरिका में इनके दाम आसमान छू रहे हैं। हमारे पड़ोसी देशों में भी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जिसके कारण वहां अव्यवस्था फैल गई है। कई जगहों पर कामकाजी घंटे कम करने, उत्पादन रोकने और जनता के लिए कोटा व्यवस्था लागू करने जैसी मजबूरियां पैदा हो गई हैं।”

एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले पर कृतज्ञता

सीएम योगी ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत न केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों को बेहतर तरीके से संभाल रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक स्थिर और विश्वसनीय अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को उन्होंने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि यह परियोजना युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगी तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी।

सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया हार्दिक स्वागत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रवादी नारों ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘हर हर महादेव’ से की।

सीएम योगी ने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं। डबल इंजन की सरकार के मजबूत सहयोग से प्रदेश में विकास की गति अभूतपूर्व रूप से तेज हुई है।”

किंजरापु राममोहन नायडू - उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम प्रदेश

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सभी के लिए बेहद खुशी का अवसर है। उन्होंने एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सबको बधाई दी और बताया कि जेवर का यह नया हवाई अड्डा अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार है।

मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब ‘उड्डयन प्रदेश’ से आगे बढ़कर ‘उत्तम प्रदेश’ बन रहा है। पहले जेवर के लोग नौकरी की तलाश में दिल्ली जाते थे, लेकिन अब दुनियाभर से लोग रोजगार के अवसरों की तलाश में जेवर आएंगे।”

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2037781900216180875?s=20

पीएम मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे

ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के पहले फेज का औपचारिक उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण कर रहे हैं और कुछ ही देर में एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।

घने कोहरे और खराब मौसम में भी सुरक्षित उड़ान-लैंडिंग संभव

इस एयरपोर्ट की खासियत यह है कि घने कोहरे, कम विजिबिलिटी और बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी विमानों की सुरक्षित उड़ान और लैंडिंग हो सकेगी। यहां कैटेगरी-III (Cat-III) स्तर का इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) लगाया गया है। इस उन्नत तकनीक की मदद से पायलट बिना किसी बाहरी दृश्य के पूरी तरह इंस्ट्रूमेंट्स पर निर्भर रहकर लैंडिंग कर सकते हैं।

सीएम योगी का स्वागत संदेश

उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'नए भारत' और 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम मुकाम हासिल करने जा रही है। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को प्रदेश के विकास का रनवे बताया और किसानों के समर्पण को धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से यह परियोजना संभव हो सकी।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पांच लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। यमुना नदी में भी जल पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है, जो कार्यक्रम के दौरान लगातार गश्त करेंगे। मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नेताओं की प्रतिक्रियाएं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे देश और प्रदेश दोनों के लिए गौरव और ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात है, जिससे आम नागरिक भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक होगा। इससे हवाई यात्रियों को सुविधा मिलेगी, आर्थिक विकास को गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। यह विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने वाला कदम है।

सांसद महेश शर्मा ने जेवर वासियों की उत्सुकता का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प से भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने किसानों को भी बधाई दी।

सरकार का विजन हो रहा साकार

फिल्म निर्माता बोनी कपूर, जो जेवर के पास अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी विकसित कर रहे हैं, उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के विजन और मुख्यमंत्री योगी के सपने का साकार रूप बताया।

एयरपोर्ट का महत्व

पूरी क्षमता पर पहुंचने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा और दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। इससे दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट पर मौजूदा दबाव काफी हद तक कम होगा। साथ ही कार्गो सुविधा के जरिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, बुलंदशहर, आगरा समेत आसपास के क्षेत्रों के उद्यमी अंतरराष्ट्रीय बाजार से आसानी से जुड़ सकेंगे।

यह उद्घाटन उत्तर प्रदेश और पूरे एनसीआर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था और रोजगार को नई ऊंचाई देगा।

बाराबंकी : क्षेत्र पंचायत बैठक में उठे भ्रष्टाचार और अधूरे विकास कार्यों के मुद्दे
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। रामनवमी की छुट्टी के दिन शुक्रवार को विकास खंड रामनगर में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक सवालों और आरोपों के बीच उलझी रही। बैठक में भ्रष्टाचार, अधूरे विकास कार्यों और विभागीय लापरवाही के मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अपेक्षा से कम उपस्थिति पर भी चर्चा हुई। ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद सिंह ने बीडीओ जितेंद्र कुमार से गांवों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान अन्नपूर्णा भवन, सीएचसी की बिजली व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, आंगनबाड़ी भवनों की हालत तथा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय नलकूप विभाग और विद्युत विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। थाल कला में सामुदायिक शौचालय के अब तक चालू न होने का मुद्दा भी उठा, जिस पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने पूर्व कार्यकाल में धन निकासी और वर्तमान में भुगतान न होने की बात कही।

इस पर एडीओ पंचायत अभय शुक्ला को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निजामपुर, बिंदौरा और परसपुर में पंचायत भवनों का निर्माण शीघ्र कराने, अधूरे व्यक्तिगत शौचालयों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा सरकारी विद्यालयों की बाउंड्री व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बाल विकास विभाग की सीडीपीओ ने बताया कि अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र पुराने भवनों में संचालित हो रहे हैं और कई जगह बिजली की सुविधा नहीं है।

एमएलसी अंगद सिंह ने ब्लॉक परिसर तक हाईवे से आने वाली सीढ़ियों को दुरुस्त कराने को कहा। ग्राम प्रधानों ने एमएलसी निधि से स्वीकृत सोलर लाइटें गांवों तक न पहुंचने की शिकायत की। लहड़रा के ग्राम प्रधान राजेश अवस्थी ने सड़क निर्माण में दस वर्षों से हो रही देरी का मुद्दा उठाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में ग्राम प्रधान सुनील यादव, कन्हैया, वीरेंद्र, एडीओ कृषि डॉ. दलबीर सिंह, जेई मनीष पटेल, अरुण व्यास, वन उपनिरीक्षक सचिन पटेल, सचिव बीना चतुर्वेदी, ऋषभ पांडेय, निखिल, विजय कुमार, अमित मौर्य, रवि अवस्थी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्र की नवमी पर सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, अपने हाथों कराया भोजन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व  गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वासंतिक (चैत्र) नवरात्र की नवमी पर शुक्रवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं के चरण पखारे, उनका विधि-विधान से पूजन किया, चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक भोजन कराया।

https://twitter.com/GorakhnathMndr/status/2037441878728352195

उन्होंने दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद भी लिया। परंपरा के तहत मुख्यमंत्री ने बटुक पूजन भी किया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ सहित कई संत और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कन्या पूजन से पहले प्रातःकालीन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना भी की गई।

5 साल की बच्ची ने सीएम योगी को गिफ्ट किया बुलडोजर टॉय

गोरखपुर में सीएम को 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। योगी ने बच्ची के साथ बुलडोजर पकड़कर फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची को वापस लौटाते हुए कहा कि अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम यशस्विनी है। वह परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी। सीएम ने इसके भी पांव पखारे।

बरेली : प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में स्थित तरणतालों की सफाई व मरम्मत जारी
बरेली, अमृत विचार : स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल में प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन से पहले दोनों तरणतालों की साफ-सफाई के साथ मरम्मत कार्य भी चल रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। तैयारियों के तहत दोनों तरणताल की सफाई की जा रही है। सफाई के दौरान तरणताल के अंदर जमा गंदगी को पानी से धुलाई कर निकाला जा रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को बालक वर्ग तथा 5 और 6 अप्रैल को बालिका वर्ग की तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से तैराक बरेली आएंगे। स्टेडियम प्रशासन प्रतियोगिता को सफल बनान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने में लगा हुआ है। खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

तैराकी कोच सुमित चौरसिया ने बताया कि 1 अप्रैल को तरणताल का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर तैयारियों के साथ यह प्रतियोगिता शहर के लिए एक सफल और यादगार आयोजन साबित होगी।

तरणताल की दीवारों की टाइल्स उखड़ी

स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तरणताल में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, तरणताल की दीवारों की टाइल्स कई जगह से उखड़ी हुई। साथ ही फर्श की टाइल्स को भी मरम्मत की आवश्यकता है। कोच ने बताया कि टाइल्स की मरम्मतजल्द पूरी कर ली जाएगी। सफाई के दौरान जहां-जहां टाइल्स उखड़ी मिली वहां सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। जल गुणवत्ता, सुरक्षा और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।