Darren Lehmann - Amrit Vichar

टीम इंडिया के पास रोहित-विराट की कमी पूरी करने वाले खिलाड़ी हैं : डेरेन लीमैन
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच और दो बार के विश्व कप विजेता डेरेन लीमैन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट के पास यशस्वी जायसवाल जैसा सुपरस्टार है और विराट कोहली तथा रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भी भारतीय क्रिकेट में इस कमी को पूरा करने वाले खिलाड़ी होंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिये एक दशक के कैरियर में 27 टेस्ट और 117 वनडे खेलने वाले लीमैन ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा जिसका एक श्रृंखला पर इतना असर रहा हो। मौजूदा श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के कारण रोहित और कोहली के संन्यास की संभावना के बारे में लीमैन ने पीटीआई से कहा, देखते हैं कि अगले कुछ दिन में क्या होता है और वे क्या फैसला लेते हैं। लेकिन वे लंबे समय से भारत के महान क्रिकेटर रहे हैं।

उन्होंने कहा, अब युवा खिलाड़ी भारत के लिये बेहतरीन खेल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है । जब भी ये दोनों संन्यास का फैसला लेते हैं तो उनकी जगह लेने के लिये काफी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। जायसवाल के बारे में उन्होंने कहा,सुपरस्टार । सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक। वह और हैरी ब्रूक अगली पीढी के खिलाड़ी हैं। उसने मेलबर्न और पर्थ में शानदार पारियां खेली । इस दौरे पर वह एक खिलाड़ी के तौर पर काफी निखरा है।

बुमराह की तुलना वसीम अकरम और ग्लेन मैकग्रा से करते हुए उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि रोहित के बाद वह अगला कप्तान होगा । उसने पर्थ में शानदार प्रदर्शन किया। मैंने जितने गेंदबाजों को खेलते देखा है, वह सर्वश्रेष्ठ है । मैने वसीम अकरम और ग्लेन मैकग्रा को देखा है लेकिन किसी एक श्रृंखला में किसी गेंदबाज का इतना प्रभाव नहीं देखा जो 2013 . 14 एशेज में मिचेल जॉनसन के बाद अब बुमराह ने दिखाया है। बदलाव के दौर पर लीमैन ने कहा कि आस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी में चिंता करने की जरूरत है हालांकि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड , स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाज भी तीस पार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, गेंदबाजी में कई अच्छे खिलाड़ी आ रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी में सोचने की जरूरत है।

ये भी पढे़ं : IND vs AUS : आस्ट्रेलियाई कोच Andrew McDonald ने मिशेल मार्श का किया बचाव, सिडनी टेस्ट में मिचेल स्टार्क के खेलने की उम्मीद जताई

डैरेन लेहमैन ने कमेंट्री के लिए ब्रिसबेन हीट और क्वींसलैंड के सहायक कोच पद से दिया इस्तीफा
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच डैरेन लेहमैन ने रेडियो कमेंट्री के लिए ब्रिसबेन हीट और क्वींसलैंड पुरुष टीम के सहायक कोच के पद से इस्तीफा देकर सबको चौका दिया है। 54 वर्षीय लेहमैन का हीट और क्वींसलैंड के साथ सहायक कोच के रूप में अनुबंध एक साल के लिए था। वह पिछले वर्ष बीबीएल खिताब जीतने वाली हीट कोचिंग समूह का हिस्सा थे।

इस वर्ष की शुरुआत में वेड सेकोम्बे के जाने के बाद लेहमैन नए मुख्य कोच जोहान बोथा के साथ सहायक भूमिका जारी रखने के लिए तैयार थे। लेकिन उन्होंने अचानक एबीसी स्पोर्ट के साथ कमेंट्री करने के लिए अपना पद छोड़ने का फैसला किया। इसमें बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला और बीबीएल का कवरेज शामिल है।

अपने इस्तीफे के बाद लेहमैन ने कहा, मैंने इस यात्रा में बहुत अच्छा समय बिताया है, उस समय की बहुत सारी यादें हैं। उन्होंने कहा, मैं क्यूसी और हीट में सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और क्यूसी में मेरे समय को इतना सुखद और संतोषजनक बनाने के लिए स्टाफ के प्रत्येक सदस्य और खेल समूह को धन्यवाद देता हूं।

क्वींसलैंड क्रिकेट के सीईओ टेरी स्वेनसन ने क्वींसलैंड क्रिकेट पर उनके प्रभाव के लिए लेहमैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमारे साथ लंबे जुड़ाव के दौरान, चाहे बुल्स और हीट के साथ टीम के कोच के रूप में या व्यक्तिगत, खिलाड़ियों को उनके विकास में सहायता करने के लिए, डैरेन प्रांत में क्रिकेट पर एक सकारात्मक और सक्रिय प्रभावी रहे हैं। उन्होंने कहा, पिछली गर्मियों में बीबीएल जीतने वाले समूह का हिस्सा होना उन्हें विदाई देने का एक उपयुक्त तरीका है, और जबकि हम इस गर्मी में उन्हें फिर से अपने साथ देखने के लिए उत्सुक थे, हम एबीसी स्पोर्ट के साथ कमेंट्री बॉक्स में उनकी सफलता की कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें : Al-Shorta vs Al-Nassr : क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना अल नासर ने इराक के अल शॉर्टा के साथ खेला 1-1 से ड्रॉ

भारतीय पिचों पर Ashton Agar हो सकते हैं 'एक्स फैक्टर' : डैरेन लेहमन
सिडनी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लेहमन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एश्टन आगर को एकादश में जगह देनी चाहिये क्योंकि वह भारतीय पिचों पर 'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकते हैं। लेहमन ने ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन सेन पर कहा,  मैं वहां जा चुका हूं, इसलिये मैं एक फिन्गर स्पिनर को तरजीह दूंगा।

उल्लेखनीय है कि जब ऑस्ट्रेलिया ने 2017 में भारत को पुणे में मात दी थी तब लेहमन मेहमान टीम के कोच थे। पुणे टेस्ट में वामहस्त स्पिनर स्टीव ओ'कीफ ने मैच जिताऊ प्रदर्शन करते हुए 12 विकेट अपने नाम किये थे। लेहमन ने कहा,  गेंद हवा में तेजी से सफर करती है। कुछ गेंदें स्पिन होती हैं और कुछ नहीं। लेग स्पिनर कभी-कभी बहुत अधिक स्पिन कर देते हैं। (फिंगर स्पिनरों की) कुछ गेंदें फंसकर आती हैं, आप पगबाधा आउट हो जाते हैं। यह फिंगर स्पिनर को चुनने का एक कारण है।

उन्होंने कहा,  हमने चार साल पहले (2017) ऐसा किया था और स्टीव ओ'कीफ ने भारत को अपने दम पर आउट करके हमें वहां आखिरी जीत दिलाई थी। मैं इसी कारण से आगर को टीम में चुनूंगा। वह थोड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं और दूसरे स्पिनर के तौर पर गेंदबाजी कर सकते हैं। भारत के खिलाफ होने वाले चार टेस्ट मैचों के लिये चुनी गयी ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में आगर एकमात्र वामहस्त स्पिनर हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम में लेग-स्पिनर मिचेल स्वेपसन और ऑफ-स्पिनर टॉड मर्फी का नाम भी शामिल है। लेहमन ने कहा कि स्वेपसन की उपस्थिति ऑस्ट्रेलिया को संतुलत प्रदान करेगी।

लेहमन ने कहा, मैं विश्वास नहीं कर सकता कि उसके (स्वीपसन) नहीं जाने की बात चल रही थी। टीम के संतुलन के बारे में बात करें, अगर आपको 18 खिलाड़ियों को चुनने के लिये कहा जाता है, तो आप काफी संतुलित टीम चाहते हैं।  उन्होंने कहा,  ज्यादातर समय हम केवल 15 खिलाड़ियों को ही वहां (भारत) ले जाते हैं। उनके पास अतिरिक्त स्पिनर हैं, बहुत सारे विकल्प हैं, कोई टूर गेम नहीं है, इसलिए वे वहां जीतने के लिये सबसे अच्छा विकल्प तलाशेंगे, मुझे यकीन है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट नागपुर में नौ जनवरी से खेला जायेगा। अगर भारत चार मैचों की यह टेस्ट शृंखला जीत लेता है तो वह जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :  Women's IPL Auction : 25 जनवरी को होगी महिला आईपीएल टीमों की नीलामी, BCCI को 4000 करोड़ रुपए की कमाई की उम्मीद