child murder - Amrit Vichar

लखीमपुर खीरी: जुम्मनपुरवा कांड...भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया सरकारी जमीन खाली कराने का अल्टीमेटम
निघासन, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव जुम्मनपुरवा में आठ साल के बच्चे की हत्या के मामले में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों के सामने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने एसडीएम से कहा  कि पूरी सरकारी भूमि को खाली कराएं। साथ ही पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बता दें कि गांव जुम्मनपुरवा निवासी अनुसूचित जाति के जमुना का आठ वर्षीय पुत्र पप्पू गुरुवार की शाम घर से गांव में ताजियों का जुलूस देखने गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं आया। उसी दिन देर शाम उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक केले के खेत में बबूल के पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ था। उसकी गर्दन में दुपट्टे का फंदा कसा था। बच्चे के परिजन जमीन विवाद में गांव के ही जाहिद, मुमताज, छोटे आदि पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। मामला दो दो समुदायों के बीच का होने के कारण तनाव व्याप्त हो गया था और रात करीब 11 बजे तक बवाल हुआ था। दूसरे दिन भी बजरंग दल, भीम आर्मी आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।

इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट गए थे। बवाल को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, विधायक शशांक वर्मा, जिला महामंत्री विनोद लोधी समेत भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। इस दौरान परिवार वालों से मुलाकात की और कहा कि दोषी किसी भी दशा में बक्शे नहीं जायेंगे। गांव वालों ने कई सालों से हो रहे विवादों के शिकायती पत्र टीम को दिए। जमुना ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने एसडीएम राजीव निगम से पूरी सरकारी भूमि खाली करने को कहा। सीओ महक शर्मा ने गांव में पुलिस बल तैनात करने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान शशिकांत चतुर्वेदी, सभासद अमित वर्मा, उमेश मौर्य, रामकुमार, कमलेश आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों और पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान एसडीएम निघासन राजीव निगम, सीओ महक शर्मा समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। भरी पंचायत में मृतक आठ साल के बच्चे पप्पू के बाबा ने सामने बैठे एसडीएम राजीव निगम को खूब खरीखोटी सुनाई और उनकी तरफ अंगुली उठाकर कहा कि यह परगनाधिकारी अधिकारी नहीं.  परगना अधिकारी के भेष में डाकू बैठा है। रुपये लेकर फाइल दबवा देता है।  पंचायत में मौजूद किसी ने इस पूरे मामले की वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लेखपाल विद्योतमा की कई शिकायत होने के कारण एसडीएम ने उनका स्थानांतरण कर दिया है। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ जांच चल रही है। यदि सही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार दिव्यांशु शाही ने बताया कि अदलाबाद और हरसिंगपुर का चार्ज लेखपाल के पास था। लेखपाल की दोनों ग्राम पंचायत से शिकायत थी। मामले की जांच चल रही है।

प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों इन्ताज अली उर्फ छोटे, मुमताज अली, जाहिद अली, और नय्यूम को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। आरोपी के एक बेटे की शिकायत मिली है कि उसने गांव के एक व्यक्ति को धमकाया है। उस शिकायत पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सोनभद्र: 10 वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव खेत में फेंका, इलाके में हड़कंप
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र में एक दस वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव खेत में फेंके जाने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह जुगैल निवासी हीरामणि ने जुगैल थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके 10 वर्षीय पुत्र कप्तान को रात्रि में अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष व पुलिस क्षेत्राधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गये हैं । पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही हैं।

कन्नौज में पुलिस ने किया ब्लाइंड ऑनर किलिंग का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में बेटी को गला दबाकर मार डाला, पिता-भाई समेत तीन गिरफ्तार
कन्नौज, अमृत विचार। पड़ोस के लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग की बात परिजनों को नागवार गुजरी तो उन्होंने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। यह हत्याकांड पिता ने अपने बेटे-भतीजे के साथ मिलकर अंजाम दिया। इतना ही नहीं, हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।

इसके बाद ग्रामीणों को मृतका के आत्महत्या करने की सूचना दी। इसके बाद बेटी का अंतिम-संस्कार भी कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की। तब मामला ऑनर किलिंग का निकला। इस पर पुलिस ने पिता-बेटे और भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरा मामला खटिया थानाक्षेत्र के एक गांव का है।

एसपी विनोद कुमार ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गांव की रहने वाली युवती का दूसरे धर्म के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने कई बार इसका विरोध किया, बावजूद इसके युवती युवक से चोरी-छिपकर मिलती रहती थी। इसी बात से नाराज होकर पिता ने अपने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर बेटी की गलार दबका हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया। इसके बाद बिना किसी को सूचना दिए बगैर अंतिम-संस्कार भी कर दिया। इधर, भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लकड़ी समेत अन्य सामान बरामद कर दिया। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- उन नवजात को भी मिलेगा दूध, जिनकी मां दूर: Kanpur के जच्चा-बच्चा अस्पताल में शुरू की गई लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट

शाहजहांपुर: 15 दिन से लापता ऋतिक का कंकाल गेहूं के खेत से बरामद
शाहजहांपुर, अमृत विचार। परौर में 15 दिन से लापता बालक ऋतिक का कंकाल गांव से दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत में मिला है। कंकाल के पास लोअर और एक चड्डी पड़ी थी। मृतक बालक के परिवार वालों ने लोअर व चड्डी से पहचान की और कहा कि ऋतिक का कंकाल है। फॉरेसिंक टीम ने मौके पर जाकर जांच करके नमूने लिए। एसपी राजेश द्विवेदी और एएसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी और थाना की दो टीमों को लगाया है।

परौर थाना क्षेत्र के गांव नारायण नगला निवासी अजय कुमार राठौर 23 मार्च की सुबह आठ बजे खेत पर गए थे। उनका 8 वर्षीय पुत्र ऋतिक सुबह साढ़े 10 बजे बकरी चराने के लिए गया था। बालक शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला था। अजय कुमार ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस ने बाद में मुकदमा अपहरण में तरमीम कर दिया था। 26 मार्च को ऋतिक की शर्ट घर से 50 किलोमीटर दूर गोलागंज मेन तिराहे के पास मिली थी। पुलिस ने शर्ट को कब्जे में ले लिया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने शर्ट मिलने पर मामले को गंभीरता से लिया था। उन्होंने बालक की बरामदगी के लिए एसओजी टीम समेत दो टीमों का गठन किया था। कई थानों की पुलिस ने कटरी क्षेंत्र में काबिंग की थी।

पुलिस ने तीन दिन पूर्व रामगंगा नदी में बालक की गोताखोरों से तलाश करायी थी, लेकिन ऋतिक का पता नहीं चला था। शनिवार की रात साढ़े 10 बजे अवध पाल अपने खेत में गेहूं की फसल कटवा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि उनके खेत में एक बच्चे का कंकाल पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार देर रात अजय कुमार को खेत पर ले गए। पुलिस ने देखा कि कंकाल पड़ा है और अलग-अलग टुकड़ों में है। कंकाल के पास एक लोअर और चड्डी पड़ी थी। अजय ने पुलिस को बताया कि लोअर व चड्डी उसके बेटे ऋतिक की है।

पिता अपने बेटे का कंकाल देखकर रो पड़ा। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस लाइन से फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांच करके नमूने लिए। एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी ग्रामीण भंवरे और सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया मौके पर पहुंची। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के पिता से जानकारी की। एसपी ने घटना के खुलासा के लिए एसओजी और दो टीमों को लगाया है।

कहीं प्रेमी-प्रेमिका में बीच ऋतिक रोड़ा तो नहीं बना था
परौर थाना क्षेत्र के गांव नरायण नगला निवासी अजय कुमार राठौर से एसओजी और  थाना की दो टीमों ने पूछा था कि गांव में किसी से रंजिश तो नहीं है। उसने कहा कि उसकी गांव में किसी से रंजिश नहीं है। यदि रंजिश होती तो जरूर बताता, किसी को झूठा क्यों फंसा दे। पुलिस को ऋतिक की किडनेपिंग का कोई सबूत नहीं मिला था। उसकी शर्ट घर से कुछ दूरी पर मिली थी। पुलिस यह मानकर चल रही थी कि किसी की शरारत हो सकती है।

पुलिस अपह्त ऋतिक को हल्के पन में ले रही थी। शनिवार की देर रात गेहूं के खेत में उसका कंकाल और कपड़े मिले तो पुलिस के होश उड़ गए। उसका सिर, एक पैर मिला है। पुलिस और गांव वाले बाकी अंग को गेहूं के खेत में तलाश किया। लेकिन नहीं मिले। पुलिस अधिकारी आनन फानन में पहुंच गए और मौका मुआयना किया था। पुलिस ने मृतक के पिता और दादी संतोषा से दोबारा पूछताछ की। घटना के खुलासे के लिए एसओजी और थाना की दो टीमों को लगाया गया।

एसओजी ने अपने स्तर से छानबनी शुरू की। एसओजी ने गांव की एक किशोरी और चार युवकों को उठाया है। एसओजी किशोरी और युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को कुछ क्लू मिले है। गांव में चर्चा है कि कहीं प्रेमी-प्रेमिका के बीच रोड़ा बनने पर उसकी हत्या तो नहीं की गयी है। ऋतिक ने शायद कह दिया होगा कि दोनों के घर पर शिकायत करेंगे। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है। कंकाल को जांच के लिए मुरादाबाद भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि घटना का शीघ्र खुलासा होगा।

नवरात्रि की खुशियां मातम में बदल गयी
अजय कुमार राठौर किसान है। उसके दो बेटे ऋतिक और अनुरोध है। उसका बेटा गांव में स्कूल में कक्षा एक पढ़ता था। ऋतिक का छोटा भाई डेढ़ साल का अनुरोध है। अजय की पत्नी किरन यह आस लगाए थे कि उसका बेटा वापस आ जाएगा। वह रोजाना अपने बेटे का इंतजार कर रही थी। उसे देर रात बेटे की मौत की खबर मिलने पर उसकी रात की नींद उड़ गयी। उसका रो-रोकर बुराहाल था। नवरात्रि की खुशियां मातम में बदल गयी।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ऋतिक का कंकाल गेहूं के खेत में मिला है। उसकी खोपड़ी, बाल, कुछ अंग बरामद हुए हैं। यह बालक कैसे गेहूं के खेत में पहुंचा और क्या घटना है। एसओजी और दो टीमें लगी हुई। घटना का शीघ्र अनावरण किया जाएगा।

घर में होता था कलेश, परिजनों ने बलि देने पर सब ठीक होने की दी सलाह, अंधविश्वास में बच्चे की कर दी हत्या: फर्रुखाबाद में 24 साल बाद आया फैसला, जीवन भर जेल में रहेगा आरोपी
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अंधविश्वास के चक्कर में मासूम की बलि चढ़ा देने वाले दोष सिद्ध अभियुक्त को घटना के 24 वर्ष बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इसके साथ ही 2 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। घटना शमशाबाद क्षेत्र के गांव खुर्दा में हुई थी।

जहां गांव के ही रामपाल सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ लल्लू उम्र 8 वर्ष की सतीश चंद्र पुत्र मदनलाल व उसके परिवारियों ने उस समय हत्या कर दी, जब लालू उनके घर खेलने गया था। रामपाल ने रिपोर्ट में कहा था कि वह जब घर लौट के आया तो मालूम पड़ा कि लालू बहुत देर से घर नहीं लौटा है, पड़ोस में ढूंढा तो पता चला कि लालू सतीश के यहां दोपहर में खेलने गया था।

लेकिन तब से वहां से लौट के नहीं आया पूछने पर उन्होंने बताया था कि थोड़ी देर पहले आया था लेकिन वापस चला गया। शक होने पर पड़ोसियों के साथ जब सतीश के घर की तलाशी ली गई तो बोरे में लिपटी लल्लू की लाश मिली थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी और मुकदमा दर्ज हुआ था। अक्सर सतीश की भाभी और सतीश की लड़ाई होती रहती थी और घर वाले कहते थे किसी बच्चे की बलि दे दी जाए तो यह लड़ाई शांत हो सकेगी। इसके चलते इन लोगों ने बच्चे की हत्या कर दी।

मुकदमे पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट डॉ. अनिल कुमार सिंह ने हत्या के आरोप में सतीश को दोष सिद्ध करार देते हुए न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया गया था। सोमवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने दोषसिद्ध सतीश चंद्र को आजीवन कारावास के की सजा सुनाई।

शाहजहांपुर: बच्चे को नदी में डुबोकर मार डाला था, दो दोषियों को उम्रकैद की सजा
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव भरगवां में वर्ष 2019 में हुई छह वर्षीय बालक की हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव भरगवां निवासी हरिओम गुप्ता का छह वर्षीय पुत्र मयंक गुप्ता 22 जनवरी 2019 की सुबह 10:30 बजे पड़ोसी सोमवती के घर से दूध लेकर आया और दूध घर में रखकर घर से बाहर निकल गया। दोपहर तक जब वह वापस नहीं आया, तब उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। परिवार वाले जब उसकी तलाश करते हुए हार गए और उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई, तब फिर लापता मयंक के चाचा अनुज कुमार ने सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को 23 जनवरी को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली। अगले दिन मकान के पास से निकली गर्रा नदी से मयंक का शव बरामद किया गया। शव देखकर लग रहा था कि उसे बुरी तरह से मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्चे को नदी में डुबाकर मारने की बात सामने आई थी। हत्या का मामला सामने आने पर पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में गांव के ही मजनू उर्फ मदनपाल और रामनिवास के खिलाफ धारा 302, 34, 364ए, 201 के अपराध में आरोप पत्र न्यायालय भेज दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम की कोर्ट में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयान और शासकीय अधिवक्ता श्रीपाल वर्मा और बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद पत्रावली का अवलोकन कर धारा 302 में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मजनू उर्फ मदनपाल और रामनिवास को आजीवन कारावास की सजा और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

एक फोन कॉल से पकड़ में आए अभियुक्त
शासकीय अधिवक्ता श्रीपाल वर्मा ने बताया कि बालक मयंक की हत्या के मामले शक के दायरे में आए भरगवां निवासी रामनिवास ने मयंक के पिता हरिओम गुप्ता को कॉल करके बताया कि तुम्हारे बेटे को मार दिया है और तुम्हे भी मार देंगे, तुम पुलिस में मेरे खिलाफ अनावश्यक शिकायत करते हो। इसी कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने पड़ताल की, तो जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी, वह रामनिवास के भाई के नाम निकला। पुलिस ने रामनिवास के भाई जब पूछताछ की, तो उसने रामनिवास का नाम बताया। इसके बाद मजनू उर्फ मदनपाल का नाम प्रकाश में आ गया।

शव के सिर के बाल और नाखून गायब मिले थे
परिजनों के मुताबिक मयंक के शव के सिर के कुछ हिस्से से बाल और एक हाथ के दो नाखून गायब थे। माथे पर भी चोट का निशान था, जिसमें से मांस भी गायब था।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: अवैध रूप से मछलियां पकड़ने वाले गिरोह के आठ लोग गिरफ्तार

Unnao Crime: झाड़ियों में मिला लापता बच्चे का शव...अपहरण के बाद हत्या की रही चर्चा
उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली अंतर्गत मगरवारा चौकी क्षेत्र से बीते शनिवार लापता हुए बच्चे का शव क्षेत्र के एक लकड़ी के टाल के पीछे झाड़ियों से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बच्चे की पीट-पीटकर हत्या किया जाने की चर्चा है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चलने की बात कह रही है।

बता दें कि मगरवारा गांव निवासी अजय (9) पुत्र राममोहन बीती शनिवार दोपहर अचानक लापता हो गया था। तभी से परिजन व पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने हर संभावित स्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी लेकिन बच्चे का पता नहीं चला था।

मगरवारा चौकी इंचार्ज अरुण उपाध्याय ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की थी। जिसमें एक युवक ने बच्चे की हत्या करने की बात भी कबूली थी। बुधवार को पुलिस ने बच्चे का शव क्षेत्र के एक लकड़ी के टाल के पीछे झाड़ियों से बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत पर मां रानी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। बताया जाता है कि गांव के ही किसी युवक ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की है। लेकिन इस संबंध में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं, लोगों में बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या किये जाने की चर्चा रही है।

ये भी पढ़े- Kanpur: मदद के बहाने लग्जरी होटल में युवती से रेप, आरोपी ने खींचे न्यूड फोटोज, जानिए पूरा मामला

कानपुर देहात में बच्चे की गला रेतकर हत्या: परिजनों ने लगाया जाम, कई थानों की फोर्स व पीएसी मौके पर तैनात
कानपुर देहात, अमृत विचार। रूरा थानाक्षेत्र के सिठमरा गांव में विवाद के बाद पडोस के दो युवकों ने बालक का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि सुतली बम से ग्लास फटने के दौरान उसके तुकड़ा बच्चे के गला में लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार को भाईदूज के दिन रूरा-झींझक मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लेकिन गुस्साए परिजनों ने फिर से जाम लगा दिया। सूचना पाकर सीओ सदर तनु उपाध्याय, एसडीएम डेरापुर भूमिका यादव, मूसानगर, राजपुर, अमराहट, मंगलपुर व रूरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर पीएसी को भी तैनात किया गया।

ये था मामला

सिठमरा गांव के रहने वाले अनिल गांव की बाजार में मीट की दुकान चलाते हैं। दोपहर में उनका आठ वर्षीय पुत्र आर्यन दुकान से आने के बाद शाम घर के बाहर पटाखे चला रहा था। इसी दौरान विवाद के बाद मोहल्ले के रहने वाले युवकों ने किशोर का गला रेत दिया। मोहल्लों वाले आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

माहौल बिगड़ने की आशंका से मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय, सीओ सदर तनु उपाध्याय, थानाध्यक्ष जेपी शर्मा समेत शिवली, रसूलाबाद थाने की पुलिस व पीएसी बल मौके पर पहुंच गया है। मौके पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति भी पहुंच गए है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील इलाका है सिठमरा गांव

रूरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत सिठमरा गांव आता है। गांव बहुत ही संवेदनशील माना जाता है। यह मिश्रित आबादी वाला इलाका है। यहां हिंदू-मुस्लिम के बीच पहले भी घटनाएं हो चुकी है। तिरंगा यात्रा निकलने के दौरान भी एक घटना हुई थी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पुलिस झांकती रही एक-दूसरे की बांह; चकमा देते हुए नाले में कूदकर भागा गांजा तस्कर

Kanpur: चचेरी बहन ने की थी बच्चे की हत्या...चोरी का इल्जाम लगाने पर वारदात को दिया अंजाम, तीन गिरफ्तार, दो अभी भी फरार
कानपुर, अमृत विचार। सजेती क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्चे की हत्या उसकी चचेरी बहन ने की थी। हत्या करने के बाद शव को कंडे की बोरी में भरकर भूसे में छिपा दिया गया था। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सजेती थाना क्षेत्र के बीरबल अकबरपुर निवासी संजय निषाद का पांच वर्षीय बेटा साहिल सोमवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की थी। बुधवार को पारिवारिक बृजपाल निषाद के पशुबाड़े से दुर्गंध आने पर संजय को कुछ शक हुआ तो पुलिस को दुबारा सूचना दी।

पुलिस ने गांव पहुंचकर पशुबाड़े की छानबीन की तो वहां एक जगह मिट्टी की खोदाई नजर आई। आशंका के आधार पर पुलिस ने उस जगह की खोदाई कराई तो करीब दो फीट नीचे बच्चे का शव बरामद हो गया। इसके बाद संजय निषाद ने बृजपाल और उसके बेटे रमेश पर हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने आशंका के आधार पर बृजपाल, उसकी बहू सुमन और नातिन रामरानी को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो सारा सच सामने आ गया।

चोरी का इल्जाम लगाने पर बच्चे को मार डाला

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि घटना के तीन दिन पहले संजय का बृजपाल से झगड़ा हुआ था। दरअसल, संजय की पत्नी के कुछ जेवर और रुपये गायब हो गए थे, जिस पर संजय ने बृजपाल की नातिन रामरानी पर चोरी का आरोप लगाया था। चोरी के आरोप से रामरानी खुन्नस खाए थी। कंडे पाथते समय रामरानी ने साहिल को बहाने से बुलाया और गला दबाकर मार डाला। इसके बाद कंडे के साथ बोरी में शव भरकर पशुबाड़े में गाड़ दिया था।

छोटी बहन ने उगल दिया सारा सच

एडीसीपी अंकिता शर्मा के मुताबिक भूसे वाले कमरे से साहिल का शव बरामद होने के बाद परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। इस बीच पुलिस की नजर बृजपाल की सात वर्षीय छोटी नातिन पर पड़ी। उसका हाव-भाव बता रहा था कि उसे कुछ न कुछ मालूम है। उससे बात करने की कोशिश की गई तो पहले वह घबराई। फिर बिस्कुट खिलाकर पूछा गया तो उसने बताया कि बड़ी बहन ने उसके सामने ही साहिल का गला घोंटा और फिर बोरी में भरकर भूसे वाली कोठरी में छिपा दिया। उस समय उसके मां-बाप खेत गए थे।

हत्या में तरमीम हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट

सजेती थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने बताया कि बच्चे के लापता होने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। भूसे की कोठरी में बच्चे का शव बरामद होने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। हत्या में बृजपाल निषाद, उसकी पत्नी श्यामकली, पुत्र रमेश निषाद, बहू सुमन और नातिन रामरानी को आरोपी बनाया गया है। इनमें बृजपाल, सुमन और रामरानी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रमेश और उसकी मां श्यामकली अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur में बेटे की मौत की खबर सुन मां ने भी दम तोड़ा...एक साथ उठीं अर्थियां, रो पड़ा पूरा इलाका

बदायूं: 'बेटे को मार दिया, सिर और हाथ कटने का जिंदगी भर रहेगा दुख'...बच्चे की हत्या का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं
बदायूं, अमृत विचार। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा दबरई में 12 साल के लापता बच्चे की हत्या का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका और न ही बच्चे का सिर, हाथ और पैर की उंगलियां मिल सकी हैं। पुलिस ने घटनास्थल के पास के मंदिर के महंत और ग्रामीणों से पूछताछ की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।

बच्चे के पिता ने कहा कि बेटे को तो मार दिया लेकिन उसका सिर, हाथ और पैर की उंगलियां काटकर क्या मिल गया। उन्हें जिंदगी भर इस बात का दुख रहेगा।

मंदिर पर महंत और ग्रामीणों से पूछताछ करते सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह।

गांव सिरसा दबरई निवासी सोरन सिंह अपने पिता के अकेले बेटे हैं। अपनी आठ बीघा जमीन पर खेती करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके पांच बच्चे थे। सबसे बड़ा बेटा राजेश और विजय राजस्थान में रहकर काम करते थे जबकि तीसरे नंबर का 12 साल का बेटा नितेश, मोहित और बेटी करिश्मा घर पर रहते थे।

जानकारी देते सोरन सिंह।

23 जुलाई दोपहर 12 बजे नितेश घर पर अपने छोटे भाई मोहित के साथ खेल रहा था। जिसके बाद वह लापता हो गया। शुक्रवार को नितेश के लापता होने की सूचना पर उनके घर आए मामा बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के गांव नठेरे खेरे निवासी ओमकार और एक अन्य ग्रामीण शौचालय पर गए तो तकरीबन डेढ़ सौ मीटर दूर झाड़ियों में नितेश का शव देखा। जिसका सिर, एक हाथ और एक पैर की उंगलियां नहीं थीं। पुलिस ने सिर की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीण।

अगले दिन भी शनिवार को पुलिस ने सिर की तलाश की लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने घटनास्थल के पास मंदिर के महंत मूल रूप से दातागंज क्षेत्र के गांव रुकुमपुर निवासी जीवाराम से जानकारी की। जो 12 साल से मंदिर की सेवा कर रहे हैं। पुलिस ने पास के गांव गौरामई जाकर पूछताछ की।

हल्का लेखपाल, कानूनगो ने जहां शव मिला था उसके आसपास की झाड़ियां कटवाकर सिर और हाथ की तलाश कराई। शव के पास मिला केमिकल का डिब्बा जांच के लिए भेजा गया है। मौत के बाद नितेश की मां टिकोली रोते-रोते बेसुध हैं।

विलाप करतीं मृत बच्चे की मां टिकोली।

पास के गांव में एडमिशन दिलाने की थी तैयारी
सोरन सिंह के बेटे नितेश ने उनके घर से तकरीबन 20 मीटर दूर बने प्राथमिक विद्यालय से कक्षा पांच की परीक्षा पास की थी लेकिन गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय न आने की वजह से परिजन पास के गांव पलिया मेंहदी के विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश दिलाने की तैयारी में थे लेकिन खेत पर धान की पौध की रोपाई की वजह से कुछ दिनों के बाद प्रवेश कराना चाह रहे थे।

गांव की दुकान से लाया था कटोरी, फिर हुआ लापता
परिजनों के अनुसार नितेश अपने भाई के साथ खेलने से पहले गांव निवासी राजवीर उर्फ गुड्डू मास्टर की दुकान से सोया वाली कटोरी खरीदने गया था। जिसके बाद से वह लापता हो गया। दुकान पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस फुटेज चेक करेगी।

इसी मंदिर के पास मिला था बालक का शव।

गांव के मंदिर पर रविवार को लगा था मेला
गांव में सोरन सिंह के घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर वर्षों पुराना मंदिर है। जिसके लगभग 30 मीटर दूर झाड़ी में शव मिला था। मंदिर पर हर साल मेला लगता है। इस बार रविवार को मेला लगा था। पहले दिन शाम को कुछ दुकानें सिमट गई थीं और बाकी की दुकानें सोमवार को उठ गई थीं। जिसके बाद मंगलवार को नितेश लापता हो गया था।

बच्चा न होने पर मन्नत मांगने की परंपरा
ग्रामीणों की मान्यता है कि जिसके किसी के बच्चे नहीं होते हैं वह गांव के इस मंदिर पर आकर मन्नत मांगते हैं। मांग पूरी न होने पर दक्षिणा देकर जाते हैं। मन्नत पूरी होने पर दो लोगों ने मंदिर पर दो नल भी लगवाए हैं। दिल्ली तक के लोग मंदिर पर आते हैं।

मंदिर के पास इसी स्थान पर लगाया गया था मेला।

शव मिलने एक दिन पहले पास में हुई थी पौध की रोपाई
शुक्रवार दोपहर गांव के पास झाड़ियों में नितेश का शव मिला था। झाड़ियों के पास पानी की गूल जा रही है जिसके दूसरी ओर कुंवरपाल का खेत है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को खेत में धान की पौध की रोपाई हुई थी लेकिन रोपाई करने वाले ग्रामीणों ने दुर्गंध पर ध्यान नहीं दिया।

सोरन सिंह का घर और पास में कुछ ही दूरी पर प्राथमिक विद्यालय। बराबर में दिख रहीं झाड़ियों के पास मिला था बालक का शव।

डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, जल्द खुलासे का निर्देश
डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह शनिवार को सोरन सिंह के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार से बात की। पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने ग्रामीणों से जानकारी की।

Unnao Murder: चार वर्षीय मासूम की गला रेत कर हत्या...शव भूसे की बोरी में छुपाया, मां से खुन्नस में पड़ोसी युवती ने दिया घटना को अंजाम
उन्नाव, अमृत विचार। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गोंदरी गांव में घर के बाहर खेल रहा चार साल का बच्चा रहस्यमय ढंग से हुआ लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव घर से कुछ दूरी में भूसे की बोरी में पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गयी थी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से हुई पूछताक्ष में पड़ोसी युवती बच्चे की कातिल निकली और उसने हत्या करने की बात कबूल की। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गोंदरी गांव निवासी दिनेश कुमार का चार वर्षीय बेटा अक्षत उर्फ ढोलू  सोमवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह रहस्यमय ढंग से लापता  हो गया था।

बाहर निकले परिजनों ने बच्चे को गायब देखा तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।  चाचा की तहरीर गुमशुदगी दर्ज कर गांव पहुंची  पुलिस ने परिजनों के साथ बच्चे की तलाश शुरू की। गांव के  सुरेश के गोंडे में रखे भूसे की बोरी में बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।  प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूसा गया था तथा उसके दोनों हांथ बंधे हुये थे।

बेटे अक्षत उर्फ ढोलू का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता दिनेश गुजरात में  किसी निजी कंपनी में काम करते है। उसकी शादी करीब छह साल पहले  हुयी थी। दिवंगत अक्षत उनकी इकलौती सन्तान थी।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने के बाद घटना की जांच शुरू की।

सन्देह के आधार पर गांव के कुछ लोगों  लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पड़ोसी  रमेश की बेटी  मधु भी थी।  थाने में हुयी पूंछतांछ में उसने अपना  जुर्म कुबूल करते हुये बच्चे की हत्या करने की बात कबूल कर ली। बताया जाता है कि मृतक अक्षत की मां पड़ोसी युवती को मजाक में चढ़ाया करती थी। इसी खुन्नस के चलते उसने घर के बाहर खेल रहे अक्षत की हत्या कर शव छुपा दिया।

पुलिस ने उसकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। एसओ राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। आलाकत्ल चाकू बरामद  किया गया है। अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच की रही है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: प्रधान पुत्र को रोककर पीटा, चार पर दलित उत्पीड़न की FIR, जांच में जुटी पुलिस

Chitrakoot: गड़े धन के लिए मासूम की हत्या में दंपति को कठोर उम्रकैद...रिश्ते में बच्चे के चाचा-चाची हैं दोनों
चित्रकूट, अमृत विचार। घर में गड़े धन को पाने की लालसा में मासूम की हत्या करने वाले दंपति को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस सनसनीखेज हत्याकांड का एक दुखद पहलू यह भी है कि दोषी पति-पत्नी बच्चे के रिश्ते में चाचा-चाची लगते हैं। कोर्ट ने दोनों को 25-25 हजार रुपये अर्थदंड भी दिया।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सीतापुर चौकी अंतर्गत राघवपुरी मोहल्ला निवासी रामप्रयाग रैदास पुत्र हीरालाल ने कर्वी कोतवाली में नौ मार्च 22 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नौ वर्षीय बेटा कन्हैया गुम हो गया है और काफी ढूंढने पर भी नहीं मिला।

विवेचना में उसके पड़ोसी और रिश्ते में भाई भुल्लू वर्मा उर्फ जरैला पुत्र रामअवतार और उसकी पत्नी उर्मिला का नाम प्रकाश में आया था। 12 मार्च को बच्चे का शव दंपति के घर से बरामद हुआ था। आरोपी भुल्लू ने पूछतांछ में घर में गड़े धन के लिए बच्चे की हत्या की बात स्वीकारी थी।

उसने बताया था कि आठ मार्च को जब रामप्रयाग पत्नी के साथ दुकान गया था तब उसने बंद कमरे में पूजा करने के बाद मासूम के सिर पर नारियल रखकर फोडऩे के बहाने ईंट से वार कर दिया था, जिससे कन्हैया की मौत हो गई थी।

पुलिस ने हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने निर्णय सुनाया। दोषसिद्ध भुल्लू वर्मा और उसकी पत्नी उर्मिला वर्मा को आजीवन कारावास की सजा दी। दोनों को 25-25 हजार रुपये अर्थदंड भी दिया।

दीपावली में आया था स्वप्न

तत्कालीन एसपी धवल जायसवाल ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के संबंध में तब पत्रकारों को बताया था कि सीतापुर चौकी अंतर्गत कक्षा तीन के छात्र कन्हैया के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति भुल्लू ने जो रिश्ते में उसका चाचा भी लगता था, को दीपावली को स्वप्न आया कि उसके घर में तीन हांडियों में धन गड़ा है और उसके ऊपर एक सांप बैठा है।

अगर वह वहां पूजा पाठ करे और एक बच्चे की बलि दे दे तो यह धन उसको मिल जाएगा। आठ मार्च को आरोपी भुल्लू ने बच्चे को लालच देकर घर बुलाया। पत्नी उर्मिला ने बच्चे का गला दबाकर मारने की कोशिश की। बच्चे की सांसें तब भी चलती रहीं तो हत्यारों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद ईंट से सिर पर हमला कर बच्चे को मार डाला और अनाज के डिब्बे में शव को छिपाकर रख दिया कि मौका मिलते ही ठिकाना लगा देंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: संदिग्ध परिस्थितयों में दो बुजुर्ग महिलाओं के मिले शव...रिश्ते में दोनों सगी बहन, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य