Bharat Mata Ki Jai - Amrit Vichar

विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में बोले चम्पत राय, बिना संकोच 'भारत माता की जय' बोलने वाला ही हिंदू
बाराबंकी, अमृत विचार। नगर पालिका सभागार में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि हमने इस मिट्टी को मां कहा है और बिना किसी संकोच के भारत माता की जय बोलते हैं। अपनी रुचि के अनुसार पूजा-उपासना करते हुए जो भारत माता की जय बोलता है, वही सच्चे अर्थों में हिंदू है।

लगभग डेढ़ घंटे के अपने संबोधन में चम्पत राय ने समरसता, गौ संरक्षण, धर्मांतरण, घर वापसी और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि हम सब भारत माता के पुत्र हैं और भारत हमारी माता है। उन्होंने कहा कि समाज की कठिनाइयों को दूर करने के कारण ही भारत को कभी विश्व गुरु माना जाता था।

चम्पत राय ने कहा कि जो किसी कालखंड में हमसे अलग हो गए, उन्हें अपनाना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। भटके हुए लोगों को उनकी परंपराएं, संस्कार और महापुरुषों की याद दिलाकर वापस लाना ही घर वापसी है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं से जुड़े रहेंगे तो संस्कार सुरक्षित रहेंगे।  उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद पिछले 62 वर्षों से हिंदू समाज की कठिनाइयों और संकटों के समाधान के लिए संतों के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है।

जन सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है और बीते दो वर्षों से प्रतिदिन 70 से 80 हजार श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, नेहा मिश्रा, राजेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार गुप्ता, राहुल विक्रम सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, विनय वर्मा, तुलसीराम चौहान, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, रामकिशोर शुक्ला, गौरीकांत, अभिनव रस्तोगी, सौरभ गुप्ता, कमलेश शुक्ला, लीना श्रीवास्तव, पूर्णेन्दु चतुर्वेदी, दिवाकर, दीपक सिंह, मनोज, विनय, संगीता, मानसी गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े :

रक्षामंत्री 31 को करेंगे अन्नपूर्णा देवी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, मंदिर परिसर में आज से 108 वैदिक आचार्य करेंगे अनुष्ठान

रोज बोलूगीं भारत माता की जय.. ट्रोलर्स पर भड़की जान्हवी कपूर, कहा- नहीं बोलती तो प्रॉब्लम, बोला तो..
मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने मुंबई में जन्माष्टमी समारोह के दौरान "भारत माता की जय" का नारा लगाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ‘ट्रोल्स’ करने वालों को करारा जवाब देते हुये कहा है कि वह ‘हर रोज भारत माता की जय’ का उदघाेष करेंगी। अभिनेत्री कल घाटकोपर में दही हांडी समारोह में शामिल हुईं थी जहाँ उन्होंने नारियल से मटकी फोड़ी और जयकारा लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल गया और यूज़र्स ने इसे मीम्स में बदल दिया।

यूजर्स ने कहा कि शायद जान्हवी ने जन्माष्टमी को स्वतंत्रता दिवस समझ लिया है। इस बीच जान्हवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बाबत एक जबर्दस्त जवाबी पोस्ट में कहा “सिर्फ संदर्भ के लिए पूरा वीडियो ‘लाॅट्स ऑफ लव’। उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो समस्या, और बोलो तो भी वीडियो को काट के मीम मैटेरियल। वैसे सिर्फ जन्माष्टमी के दिन ही नहीं, मैं रोज बोलूंगी भारत माता की जय।”

इस बीच उनके जवाब के बाद से समर्थकों ने उनकी देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों की बाढ़ सी ला दी है। एक ने लिखा "वह पवित्र और बेफिक्र हैं" जबकि दूसरे ने लिखा "कम से कम उनमें खुलेआम यह नारा लगाने का साहस तो है।"

एक अन्य ने कहा कि वह अपने बेबाक अंदाज़ के ज़रिए इन मीम्स को नज़रअंदाज़ करके अपनी देशभक्ति का इज़हार करती नज़र आती हैं। उधर जान्हवी सिदार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘ परम सुंदरी’ के रिलीज होने की तैयारी में लगी हैं। यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़े : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को बताया अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट, 16 साल बाद बताई दिल की बात

गोंडा में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
गोंडा, अमृत विचार: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें स्कूलों बच्चों ने दो किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय का उद्घोष किया। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन व बीएसए अतुल तिवारी ने इस विशाल तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देश भर में 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जारी है। हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसे देश भर के घरों में तिरंगा फहराने के लिए डिजाइन किया गया है।

उत्साह-उमंग और सबकी भागीदारी के साथ देश भर में हर-घर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिले में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ हुई इस यात्रा को मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, बीएसए अतुल तिवारी व तिरंगा यात्रा अभियान संयोजक जसवंत लाल सोनकर ने हरी झंडी दिखाई। इस दो किमी लंबी तिरंगा यात्रा में परिषदीय‌, माध्यमिक व निजी स्कूलों के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

हाथ में तिरंगा और पोस्टर लिए बच्चों ने भारत माता की जय का उद्घोष किया तो पूरा शहर गुंजायमान हो उठा़ देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत यह तिरंगा यात्रा गुरु नानक चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। बीएसए अतुल तिवारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट के अंबेडकर चौराहे से गुरुनानक चौराहे तक तिरंगा रैली निराली गयी जिसमें परिषदीय‌ और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के माध्यम से यह संदेश देना है कि हम हर घर तिरंगा फहरायेंगे और प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करेंगे।

ये भी पढ़े : उफान पर घाघरा! खतरे के निशान से 40 सेंमी ऊपर, तटवर्ती इलाकों के कई गांवों पर बढ़ाई गई चौकसी

आदमपुर एयरबेस पर गरजे PM मोदी: सेना के पराक्रम को सराहा, कहा- आपने जो किया वह अभूतपूर्व, अकल्पनीय और अद्भुत है
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ‘भारत माता की जय’ सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि देश के सैनिकों का राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने का प्रण है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनकी वीरता की गाथाएं इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना कर्मियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जब ‘‘हमारे सशस्त्र बलों ने उनके परमाणु ब्लैकमेल की धज्जियां उडाईं, तो हमारे दुश्मनों को ‘भारत माता की जय’ का महत्व समझ में आया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत माता की जय केवल एक नारा नहीं है, बल्कि हमारे सैनिकों का राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने का प्रण है। जब हमारे ड्रोन और मिसाइल दुश्मनों पर हमला करते हैं, तो उन्हें ‘भारत माता की जय’ सुनाई देती है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आपकी वीरता की गाथाएं इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएंगी। मैं हमारी थलसेना, वायुसेना और नौसेना के कर्मियों को सलाम करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया और वायुसेना कर्मियों से बातचीत की, जो पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए संघर्ष के दौरान कार्रवाई में शामिल रहे थे। उनकी यह यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चले भीषण संघर्ष के बाद हुई है। सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पड़ोसी देश में आतंकी ठिकानों पर हमले किये गए थे।

Operation Sindoor: भारत ने मार गिराए 90 से अधिक आतंकवादी, सेना ने दिया रिएक्शन, कहा- न्याय हुआ, रक्षा मंत्री बोले- भारत माता की जय
नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें आतंकवादी समूह लश्कर-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है।

रक्षा मंत्रालय ने देर रात 1.44 बजे एक बयान में कहा कि सैन्य हमले "ऑपरेशन सिन्दूर" के तहत किए गए। इसमें कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई "केंद्रित, नपी-तुली रही है तथा यह ध्यान रखा गया है कि यह और बढ़े।

बोला पाकिस्तान- देगा उचित जवाब

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय मिसाइल हमलों को "युद्ध की कार्रवाई" करार दिया और कहा कि उनके देश को "उचित जवाब" देने का पूरा अधिकार है।

भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "कुछ देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए 'ऑपरेशन सिन्दूर' शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया।"

इसमें कहा गया, "किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्य के चयन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।" सूत्रों ने कहा कि सभी नौ ठिकानों पर हमले सफल रहे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने "ऑपरेशन सिंदूर" की बारीकी से निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि जिन नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। ये दोनों पाकिस्तान के पंजाब में हैं। भारत की यह कार्रवाई 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद आई है। हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया, "ये कदम बर्बर पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।" इसमें कहा गया, "हम इस प्रतिबद्धता पर कायम हैं कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।" इस कारवाई के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारत माता की जय।" भारतीय सेना ने अपने पोस्ट में कहा, "न्याय हुआ।"

90 आतंकी ढेर

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है। एयर स्ट्राइक के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि 90 से अधिक आतंकवादी इस हमले में मारे गए हैं।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली और मुजफ्फराबाद तथा बहावलपुर में मिसाइल हमले किए गए। उन्होंने "एआरवाई न्यूज " चैनल को बताया कि कुछ समय पहले, भारत ने बहावलपुर के अहमद पूर्वी इलाके, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए। उन्होंने कहा, "हमारे वायु सेना के सभी विमान आसमान में उड़ रहे हैं। यह कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमला भारत के हवाई क्षेत्र के भीतर से किया गया। उन्हें कभी भी पाकिस्तान के क्षेत्र में आने और घुसने नहीं दिया गया।" उनका कहना था, "मुझे इसे स्पष्ट रूप से कहने दीजिए कि पाकिस्तान अपनी पसंद के समय और स्थान पर इसका जवाब देगा। घोर उकसावे की यह कार्रवाई अनुत्तरित नहीं रहेगी।"

भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान से लगी सीमा पर सभी वायु रक्षा प्रणालियों को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों ने कहा कि ऑपरेशन के बाद भारत ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, यूएई और सऊदी अरब सहित कई प्रमुख देशों से संपर्क किया और उन्हें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले के बारे में जानकारी दी।

एक सूत्र ने कहा, "वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की है और उन्हें भारत द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी है।" यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट देने के कुछ दिनों बाद हुआ। शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री ने बीते 29 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले की प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी थी। मोदी ने "आतंकवाद पर करारा प्रहार" करने के राष्ट्रीय संकल्प पर भी जोर दिया था।

यह भी पढ़ेः Operation Sindoor Live: पाकिस्तान में बौखलाहट, LoC पर की रातभर जमकर की फायरिंग, तीन निर्दोष की मौत, 10 घायल, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म 'भारत माता की जय' का ट्रेलर रिलीज, देखिए VIDEO
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म भारत माता की जय का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भारत माता की जय के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी किस तरह से हमारे देश भारत मे घुसकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगे रहते हैं। उन आतंकवादियों के नापाक इरादों को भारतीय सीमा में किस प्रकार से विफल किया जाता है, यही इस फ़िल्म की कहानी है।

पाकिस्तानी आतंकवादी सरदार के चरित्र में सुशील सिंह हैं। वहीं भारतीय पुलिस अधीक्षक के रूप में अमित शुक्ला हैं।बालेश्वर सिंह ने आतंकवादी के रूप में एवं ब्रजेश त्रिपाठी ने आम हिंदुस्तानी के रूप में बेहतरीन चरित्र निभाया है। प्रिंस सिंह राजपूत ने पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। प्रिंस सिंह राजपूत के अपोजिट पायस पंडित हैं।ब्राईट सन प्रस्तुत फ़िल्म भारत माता की जय के निर्माता सतीश पोद्दार एवं हर्षित मिश्रा हैं।

इस फ़िल्म के लेखक एस के चौहान हैं, वहीं निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। गीत प्यारे लाल यादव , विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी ने लिखा है, संगीत मधुकर आनंद का है। गायक कैलाश खेर, प्रियंका सिंह , इंदु सोनाली, विजय चौहान एवं पवन परदेशी हैं।

ये भी पढ़ें : Disney+ Hotstar पर 29 सितंबर को रिलीज होगी Ishwak Singh की फिल्म तुमसे ना हो पाएगा

Bhojpuri: फिल्म भारत माता की जय का पहला गाना आग लगा दे पानी में रिलीज
मुंबई। अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत और अभिनेत्री पायस पंडित अभिनीत फिल्म भारत माता की जय का पहला गाना 'आग लगा दे पानी में जी म्युजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

आग लगा दे पानी में गीत के लेखक कवि प्यारे लाल यादव है जबकि इसका संगीत से मधुकर आनंद ने दिया है। इस गाने को पवन परदेशी एवं चौरस के सुमधुर आवाज में स्वरबद्ध किया गया है। ब्राइट सन हाउस इन एसोसियेशन विथ ज्ञानपुर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भारत माता की जय के निर्माता सतीश पोद्दार,हरसिता मिश्रा है जबकि निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ,लेखक एस के चौहान है कार्यकारी निर्माता रंजीत उपाध्याय है।

प्रिंस सिंह राजपूत ने कहा कि 'यह फिल्म देशभक्ति से पूर्ण फिल्म है, जिसमे एक बढ़कर एक दृश्य और गाने फिल्माये गए है जो लोगो में देश के प्रति प्यार करने का फील देता है। फिल्म भारत माता की जय में प्रिंस सिंह राजपूत,पायस पंडित,संजय वर्मा,ब्रजेश त्रिपाठी, बालेश्वर सिंह, अमित शुक्ला ,सुशील सिंह एवं अन्य कलाकर हैं।

ये भी पढ़ें:- VIDEO : शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के साथ वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा, कलाकार नयनतारा भी रहीं साथ

गणतंत्र दिवस : अटारी-वाघा सीमा पर 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी, 'भारत माता की जय' नारों से गूंजा बॉर्डर, देखें Video
अमृतसर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में अटारी (भारत)-वाघा(पाकिस्तान) सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ) के जवानों ने हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर पंजाब (Punjab) में अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया गया। बीटिंग द रिट्रीट समारोह में लगभग 26,000 लोग मौजूद रहे। अटारी बॉर्डर पर मौजूद हजारों लोगों और जवानों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कार्यक्रम में भारतीय जवानों का शौर्य देखने को मिला।

BSF पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक पीवी रामा शास्त्री ने बताया, स्टेडियम लोगों से भर गया है। लोग बहुत उत्साह से आते हैं...सतह पर BSF को भेदना असंभव है, इसलिए ड्रोन जैसी नए तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में हमने उनके मंसूबों को नाकाम किया है।

बता दें, कि अटारी बॉर्डर अमृतसर शहर से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और हर दिन सैकड़ों भारतीय, विदेशी पर्यटक और स्थानीय लोग बीटिंग द रिट्रीट समारोह देखने के लिए पहुंचते हैं। बीएसएफ के जवानों के साथ-साथ उनके समकक्ष पाकिस्तानी रेंजर्स भी बीटिंग रिट्रीट समारोह में हिस्सा लेते हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में BSF के जवानों ने हिस्सा लिया। pic.twitter.com/ah635Ii2nr

— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 26, 2023

अटारी बॉर्डर पर पहली बार 11 अक्टूबर 1947 को तिरंगा लहराया गया था। भारत और पाकिस्तान परंपरागत तौर पर 1959 के बाद से अटारी बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह आयोजित कर रहे हैं और इस कार्यक्रम में भारी संख्या में दोनों देशों के लोग शामिल होते हैं। बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन 60 से 120 मिनट का होता है।

भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड पर अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट स्थापित की गई थी, जहां भारत की तरफ को अटारी और पाकिस्तान की तरफ को वाघा के नाम से जाना जाता है। अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाले इस समारोह के लिए दोनों देशों की सरकारों ने सहमति जाहिर की थी।

अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान की सीमा पर गश्त करने वाले जवान अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज सुबह फहराते हैं और शाम को सूरज ढलने से पहले तिरंगे को उतारा जाता है। तिरंगा को उतारने से पहले भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबल एक-दूसरे को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए चुनौती देते हैं और अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं।

हर शाम होने वाली सेरेमनी में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बने इस चेक पोस्ट पर दोनों देश अपने-अपने ध्वज को उतारते हैं और फिर रात के लिए बॉर्डर औपचारिक तौर पर बंद कर दिया जाता है। 74वें गणतंत्र दिवस पर अमृतसर से 30 किलोमीटर दूर अटार बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स की जबरदस्त परेड हुई। वैसे तो वहां हर रोज बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी होती है जिसमें दो देशों के झंडे को उतारा जाता है, लेकिन उससे पहले जो परेड होती है उसमें दोनों देशों के जवान हाव-भाव से एक दूसरे को ललकारते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें : कर्त्तव्य पथ पर बिखरी भारत की लोक- कलाओं और सांस्कृतिक परम्पराओं की मनोहर छटा