Haldwani - Amrit Vichar

हल्द्वानी: गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा अपंजीकृत, चुनाव के लिए नहीं कर सकते आमसभा
हल्द्वानी, अमृत विचार। सिखों की सर्वोच्च संस्था गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में वर्चस्व की लड़ाई में नई बात सामने आई है। फर्म्स एवं सोसायटी एवं चिट्स के मुताबिक सभा फिलहाल अपंजीकृत है। लिहाजा, सभा चुनाव संबंधी कोई भी सभा नहीं कर सकती है। सभा से सदस्यों की सूची मांगी गई है ताकि आमसभा कराई जा सके और फिर चुनाव संपन्न कराए जाएं लेकिन अभी तक सूची नहीं मिली है। ऐसे में फर्म्स एवं सोसायटी कड़ी कार्रवाई कर सकती है।

फर्म्स एवं सोसायटी चिट्स के अधिकारियों के अनुसार, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा का वर्ष 2015 में पंजीयन हुआ। तब सभा में 1400 सदस्यों की सूची मुहैया कराई गई थी। इसके बाद सभा में दो फाड़ हो गए। इधर, नियमानुसार पांच साल और एक साल ग्रेस पीरियड के बाद यदि सभा के खातों की ऑडिट रिपोर्ट, सदस्यों की सूची व अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाएं तो पंजीयन नहीं रहता है। इसी तरह छह साल बीतने के बाद सभा अपंजीकृत हो गई है।

उधर, 17 दिसंबर 2022 को चुनाव संबंधी आम सभा होनी थी लेकिन एक पक्ष 16 दिसंबर को ही एसडीएम कोर्ट से स्टे ले आया और तभी से यह विवादों में आ गई। इस वर्ष अक्टूबर में एसडीएम कोर्ट ने दोनों पक्षों में सुलह के आधार पर फर्म्स एवं सोसायटी को विभागीय नियमों के अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।

उपनिबंधक जोशी ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के दोनों पक्षों को पत्र भेज सदस्यों की अद्यतन सूची मुहैया कराने को कहा ताकि आम सभा बुलाकर चुनाव संपन्न कराया जा सके लेकिन अभी तक सूची नहीं मिली है। सभा को वर्तमान में स्वयं चुनाव को लेकर किसी भी सभा करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सूची मिलने के बाद विभागीय निगरानी में आम सभा व चुनाव संपन्न होंगे। इसके बाद ही कार्यकारिणी तय हो पाएगी।

यह भी पढ़ें - पौड़ी: सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से मचा हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी: प्रशासन ने शुरू की दुकानों और भवनों के ध्वस्तीकरण की तैयारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने मंगलपड़ाव से रोडवेज बस अड्डे तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवनों के ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोनिवि को पर्याप्त संसाधन और पुलिस को सुरक्षा के लिए फोर्स मुहैया कराने को पत्र लिखा है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि मंगलपड़ाव से रोडवेज बस अड्डे तक सड़क के बीचों-बीच से दोनों ओर 12-12 मीटर का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इस दायरे में लगभग 101 सरकारी व निजी भवन आ रहे हैं, जिनका ध्वस्तीकरण हो रहा है। इसको लेकर नगर आयुक्त व लोनिवि ईई की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।

यदि शुक्रवार तक प्रभावित लोग स्वयं निर्माण ध्वस्त नहीं करते हैं तो शनिवार को प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण के दौरान स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त फोर्स उपलब्ध कराने के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा लोनिवि ईई को पत्र लिखकर ध्वस्तीकरण के लिए पर्याप्त मशीनें-गैंग व जरूरी इंतजाम जुटाने को कहा गया है। बाकी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

कटर से भी काटे जाएंगे भवन
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार लगभग 12 भवन हैं जो पूरी तरह चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं इन्हें ध्वस्त किया जाएगा। वहीं 89 भवन आंशिक रूप से जद में आ रहे हैं, इसलिए इन्हें ध्वस्त करने के बजाय कटर से काटा जाएगा। इसके लिए नगर निगम कटर मशीन भी मंगवा रहा है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि भवन ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, शनिवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

दुकानें तोड़े जाने के विरोध में नगर निगम में गरजे व्यापारी
मंगलपड़ाव से रोडवेज बस अड्डे तक दुकानें ध्वस्तीकरण के नोटिस के बाद व्यापारी भड़क गए। गुस्साये व्यापारियों ने मंगलपड़ाव से नगर निगम तक रैली निकाली। फिर उन्होंने नगर निगम में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

चेतावनी दी कि यदि दुकानें ध्वस्त की गईं तो उग्र आंदोलन होगा। गुरुवार को व्यापारी मंगलपड़ाव में इकट्ठा हुए और यहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर निगम पहुंचे। व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी नेता योगेश शर्मा ने कहा कि मंगलपड़ाव से रोडवेज बस अड्डे तक तानाशाह ढंग से सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। यह नेशनल हाईवे नहीं जिला सड़क है।

जिला सड़क के लिए डबल लेन में 9 मीटर की जरूरत होती है, जबकि प्रशासन जबरन 12-12 मीटर अधिग्रहण करने पर तुला हुआ है। गोविंद बगड़वाल ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों के उत्पीड़न पर तुला हुआ है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ व्यापारियों को अन्यत्र दुकानें देने का झांसा दिया गया था, वो फाइलें लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अब तक दुकान तो दूर कहीं प्रस्ताव भी नहीं दिखाई दिया है। कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिससे व्यापारियों में पूरी तरह निराशा है। यदि व्यापरियों के साथ ज्यादती की गई तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उग्र आंदोलन होगा।

दलजीत सिंह ने कहा कि दो व्यापारी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं, आज कई और व्यापारी भी जाएंगे। प्रशासन की मनमानी व तानाशाही के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अमरजीत चड्ढा, हुकुम सिंह कुंवर, मुकेश ढींगरा, अतुल गुप्ता, मनोज जायसवाल, संदीप सक्सेना, पवन सागर, पंकज कंसल, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी: अब प्रत्येक ट्रांसपोर्ट वाहन चालक के लिए जरूरी होगा यूनिक बैज
हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन विभाग अब एक नई पहल करने जा रहा है जिसमें प्रत्येक ट्रांसपोर्ट वाहन चालक को एक बैज उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें चालक की पूरी जानकारी फीड होगी।  पुलिस के सहयोग से समस्त वाहन चालकों का सत्यापन किया जाएगा जिसके बाद ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी चालक को एक बैज जारी करेगी।

यह बैज प्रत्येक वाहन चालक के लिए अनिवार्य होगा। प्रत्येक बैज का एक यूनिक नंबर होगा जिसमें चालक का सारा डाटा फीड होगा और इसे दूसरे वाहन चालक को ट्रांसफर भी नहीं किया जा सकेगा।   आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि  इस पहल से विभाग के पास समस्त चालकों का एक डाटा स्टोर होगा जिससे किसी भी घटना के दौरान आसानी से जानकारी उपलब्ध हो जाएगी और साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने में भी यह योजना कारगर साबित होगी। कहा कि वाहन स्वामी की भी जिम्मेदारी है कि वह अपने चालक को बैज उपलब्ध कराए।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को आरटीए के तहत परमिट की शर्तों में शामिल कर दिया जाएगा जिससे संबंधित वाहन चालक के पास बैज नहीं होने पर उस पर कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही ऑटोडीलर भी वाहन बेचने से पहले सत्यापन की जानकारी ले सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार बैज प्लास्टिक या धातु का हो सकता है। संदीप सैनी की ओर से इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे लागू कराने के लिए समस्त प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दिल्ली और महाराष्ट्र में काम कर रहा है सिस्टम
दिल्ली और महाराष्ट्र में पहले ही बैज को परमिट की शर्तों में शामिल कर दिया गया है और यहां वर्तमान में इसी सिस्टम से ट्रांसपोर्ट वाहनों का संचालन हो रहा है। दोनों शहरों में परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट वाहन में इसे परमिट की शर्तों में अनिवार्य किया गया है।  आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि उसी तर्ज पर यहां भी डाटाबेस तैयार किया जाएगा और इस सिस्टम को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे आरटीए की बैठक में शामिल कर लागू कर दिया जाएगा।

हल्द्वानी: शहर में रेप की घटना से भड़की महिलाएं, आरोपी ऑटो चालक को फांसी देने की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार।  शहर में विगत दिनों ऑटो चालक द्वारा आंशिक रुप से मानसिक दिव्यांग नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर शहर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

वहीं आज विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने एकजुट होकर एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया और आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि आज समाज में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार को कड़ा रुख अख्तियार करना होगा और दुष्कर्मियों को फांसी की सजा से कम सजा नहीं होनी चाहिए।

हल्द्वानी: LIVE- उत्तराखंड लोकसभा चुनाव अपडेट: कौन कहां से आगे..पल-पल का अपडेट
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं और हम आपको यहां ताजा अपडेट उपलब्ध करवा रहे हैं बने रहिए अमृत विचार के साथ...

टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 18वीं लोकसभा के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने 462603 मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को करारी शिकस्त दी। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने भी दोनों ही पार्टियों को कांटे की टक्कर दी।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को 653808 वोट मिले। वहीं, उन्होंने 164056 के अंतर से जीत दर्ज की। उधर, बेटे वीरेंद्र के चुनाव प्रचार के रथ के सारथी रहे हरीश रावत तमाम कोशिशों के बावजूद बेटे को जीत नहीं दिला पाए।

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने बाती मार ली है। इस सीट पर अजय भट्ट के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, बसपा के अख्तर अली, यूकेडी के शिव सिंह समेत दस उम्मीदवार मैदान में थे।

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट- 772671

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी - 438123

चमोली से 14वां और अंतिम राउंड
अनिल बलूनी-    बीजेपी        3559
गणेश गोदियाल-    कांग्रेस      2923

निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार आगे
उत्तरकाशी जनपद की पुरोला, यमुनोत्री विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार और गंगोत्री विस क्षेत्र से निवर्तमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह आगे रही
भाजपा-48502
कांग्रेस-10846
निर्दलीय बॉबी पंवार-65960
निर्दलीय बॉबी पंवार कुल 17458 मतों से आगे रहे

चमोली में 11वें चरण के मतगणना में बलूनी आगे
अनिल बलूनी-    बीजेपी  -  7177
गणेश गोदियाल-    कांग्रेस-  3629

11वें चरण के मतगणना में कर्मचारियों ने लगाया गलत फामूर्ला ईवीएम हुई खराब

पिथौरागढ़ डीडीहाट विधानसभा की दो और पिथौरागढ़ जिले की ईवीएम मशीन खराब हो गई है। गंगोलीहाट विधानसभा में 11वें राउंड में कर्मचारियों से ग़लत फार्मूला लग गया। मतदान के आंकड़े गड़बड़ाए जाने की संभावनाओं के चलते वीवीपैट से मिलान किया जा रहा है।

चमोली लोकसभा सीट 8वें चरण के मतगणना परिणाम
अनिल बलूनी        बीजेपी     6484
गणेश गोदियाल     कांग्रेस       4287

9वां राउंड , बागेश्वर विधानसभा

अजय टम्टा (बीजेपी)          29292
प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)       12622
नोटा                             1057

9वां राउंड तकपकोट विधानसभा
अजय टम्टा (बीजेपी.           24279
प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)       9781
नोटा                              853

छठे राउंड में पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा में भाजपा ने 6033 मतों की बढ़त बनाई। भाजपा को 10407और कांग्रेस को 4574 मत मिले। यहां भाजपा ने 6033 मतों से बढ़त बनाई।
पिथौरागढ़ विधानसभा में भाजपा को 4561और कांग्रेस को 1686 मत मिले। यहां भाजपा ने 3075 वोटों की बढ़त बनाई। डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 2106, कांग्रेस को 1221 वोट मिले। यहां भाजपा ने 939 मतों की बढ़त बनाई। गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 1968, कांग्रेस को 868मत मिले। यहां भाजपा 1100 वोटों से आगे रही। वहीं धारचूला विधानसभा में भाजपा को 1718और कांग्रेस को 799 मत मिले। यहां भाजपा 919 मतों से आगे रही।

उत्तरकाशी 6 राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार आगे

(बॉबी पंवार)- 23125
कांग्रेस  -2704
भाजपा-13931

पिथौरागढ़ विधानसभा की चारों विधानसभा में चौथे राउंड तक भाजपा ने 19039 मतों से बढ़त बना ली है। चौथे राउंड में भाजपा को 11319 मत और कांग्रेस को 6153 मत मिले। चौथे राउंड में भाजपा को पिथौरागढ़ विधानसभा से 3282 मत और कांग्रेस को 1905मत मिले। इस राउंड में भाजपा ने 1377 मतों की बढ़त बनाई। धारचूला विधानसभा में भाजपा को 2749और कांग्रेस को 1384 मत मिले। यहां भाजपा 1365 मतों से आगे रही। गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को 2787और कांग्रेस को 1845 मत मिले। यहां भाजपा ने 942मतों से बढ़त बनाई। वहीं डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 2501और कांग्रेस को 1019मत मिले। यहां भाजपा ने 1482 मतों की बढ़त बनाई।

पोस्टल बैलेट कहां-कितने

टिहरी 18,392

गढ़वाल 28,342

अल्मोड़ा 21,789

नैनीताल 12,337

हरिद्वार 11,019

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट की रामनगर विधानसभा सीट में चौथे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को कुल 13375 और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 15858 मत प्राप्त हुए।

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा संसदीय सीट के बागेश्वर जिले के कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 13945 मतों से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड तक इन दोनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 23306 और कांग्रेस प्रत्याशी  प्रदीप टम्टा को 9361 मत मिले हैं।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट की रामनगर विधानसभा सीट में तीसरे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को कुल 9551 और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को  कुल 12638 मत प्राप्त हुए।

पहला चरण - हल्द्वानी  विधानसभा
अजय भट्ट - 3277
प्रकाश जोशी - 2220
पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 1057 वोटो से आगे।

पहला चरण -लालकुआं विधानसभा
अजय भट्ट- 5560
प्रकाश जोशी -1910
पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 3650 वोटो से आगे।

पहला चरण -कालाढूंगी विधानसभा
अजय भट्ट- 4596
प्रकाश जोशी - 2022
पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 2574  वोटो से आगे।

पहला चरण -नैनीताल विधानसभा
अजय भट्ट - 2439
प्रकाश जोशी  1501

दूसरा चरण  नैनीताल
अजय भट्ट- 4776
प्रकाश जोशी -2948

तीसरा चरण नैनीताल
अजय भट्ट- 8033
प्रकाश जोशी -4202

तीसरे राउंड तक बागेश्वर विधानसभा
अजय टम्टा   बीजेपी        8631
प्रदीप टम्टा  कांग्रेस.      4280

तीसरे राउंड तक कपकोट विधानसभा
अजय टम्टा   बीजेपी        7646
प्रदीप टम्टा     कांग्रेस     2623

उत्तरकाशी की तीन विस सीटों पर फिलहाल निर्दलीय बॉबी पंवार बढ़त बनाए हुए हैं।

निर्दलीय (बॉबी पंवार) -20277
भाजपा- 12504
कांग्रेस  - 2642

हरिद्वार लोक सभा सीट से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत 25528 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक 109584 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 84056 वोट मिले हैं।

गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को  4720 और कांग्रेस को 2573 मत मिले। यहां भाजपा 2147 मतों से आगे रही। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 3892, कांग्रेस को 3222 मत मिले। यहां भाजपा 670 मतों से आगे रही। दूसरे चरण तक भाजपा प्रत्याशी 9810 मतों से आगे चल रहे हैं

राजपुर रोड पहला राउंड - टिहरी लोकसभा
माला राज लक्ष्मी शाह- 4219
जोध सिंह गुन्सोला-1456

दूसरा चरण के बाद अनिल बलूनी आगे
चमोली की चार बदरीनाथ, थराली की पांच और कर्णप्रयाग की छह सीटों का परिणाम सामने के बाद भाजपा के अनिल बलूनी बढ़त बनाए हुए हैं।

अनिल बलूनी       बीजेपी  - 14314
गणेश गोदियाल    कांग्रेस-     10529
घीर सिंह             बसपा    -  133

हल्द्वानी विधानसभा से अजय भट्ट आगे
पांच राउंड पूरे होने के बाद हल्द्वानी विधानसभा अजय भट्ट 20488 मत पड़े हैं। जबकि कांग्रेस के प्रकाश जोशी 11543 वोट मिले हैं।

दूसरे चरण के बाद अनिल बलूनी आगे
चमोली की चार बदरीनाथ, थराली की पांच और कर्णप्रयाग की छह सीटों का परिणाम सामने के बाद भाजपा के अनिल बलूनी बढ़त बनाए हुए हैं।

अनिल बलूनी       बीजेपी  - 14314
गणेश गोदियाल    कांग्रेस-     10529
घीर सिंह             बसपा    -  133

हल्द्वानी विधानसभा से अजय भट्ट आगे
पांच राउंड पूरे होने के बाद हल्द्वानी विधानसभा अजय भट्ट 20488 मत पड़े हैं। जबकि कांग्रेस के प्रकाश जोशी 11543 वोट मिले हैं।

नानकमत्ता में दूसरे चरण में भाजपा आगे
भाजपा को 5487 वोट
कांग्रेस को 2836 वोट

हरिद्वार लोकसभा
पहला राउंड डोईवाला

त्रिवेंद्र सिंह  (बीजेपी) - 5604

वीरेंद्र रावत (कांग्रेस)-  1545

टिहरी लोक सभा सीट
उत्तरकाशी तीन विधानसभा

निर्दलीय बॉबी पंवार-4628
भाजपा से माला राज्य लक्ष्मी शाह-2211
कांग्रेस से जोत सिंह गुनसोला-418

टिहरी लोकसभा धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र
दूसरा राउंड
भाजपा-1437
कांग्रेस -415
निर्दलीय बाबी पंवार-1718

हरिद्वार लोकसभा सीट- धर्मपुर विधानसभा
पहला चरण
त्रिवेन्द्र सिंह रावत -3818
वीरेंद्र रावत -3146

दूसरा चरण-
त्रिवेन्द्र सिंह रावत- 8244
वीरेंद्र रावत- 6700
कुल- त्रिवेन्द्र सिंह रावत 1544 वोटों से आगे

पहले चरण के मतगणना परिणाम
अनिल बलूनी     बीजेपी     7060
गणेश गोदियाल कांग्रेस    5281
घीर सिंह    बसपा    72
अर्जुन सिंह    अ. भा.पा.    11
अर्जुन सिंह    यूकेडी    64
आशुतोश सिंह    सै.स.पा.    18
मुकेश पन्त    सै.स.पा    07
रेशमा पंवार    सो.यू.से.आ.इ    14
विनोद कुमार शर्मा    उ.स.पा    15
श्यामलाल    ब.मू.पार्टी    34
सुरेशी देवी    पी.पा.आ.इ    24
मुकेश प्रकाश    निर्दलीय    49
सोनू कुमा     निर्दलीय    69
नोटा    नोटा    195
कुल वोट -12913

पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी 1779 मतों से आगे चल रहे हैं।

पुरोला विधानसभा के पहले राउंड के नतीजे, बॉबी पंवार आगे
पुरोला विधानसभा के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं।

बॉबी पंवार (निर्दलीय)- 2820
माला राज्यलक्ष्मी शाह (भाजपा)-852
जोत सिंह गुनसोला (कांग्रेस)-176

हल्द्वानी: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नदी में डूबा
हल्द्वानी, अमृत विचार। अमृतपुर में दोस्तों के साथ नहाने गया बिंदुखत्ता का युवक गहरे कुंड में डूब गया। दोस्तों ने उसे नदी से बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था।

ढलान चक्की गबदा बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी भुवन भट्ट (19 वर्ष) पुत्र देवकीनंदन भट्ट गुरुवार को अपने दोस्त अमित यादव, दीपक यादव व दीपक फुलारा के साथ कार से नहाने के लिए अमृतपुर गया था। दीपक के मुताबिक सभी अमृतपुर में नहा रहे थे। इस बीच भुवन ने दोस्तों से कहा कि वह नदी की गहराई नापने जा रहा है।

दीपक भी उसके साथ गया, लेकिन उसे ततैया ने काट लिया और वह वापस लौट आया। बाकी दोस्त किनारे पर ही नहा रहे थे। भुवन काफी देर तक नहीं लौटा तो दीपक उसे देखने गया। उसने भुवन को डूबा देखा शोर मचा कर मदद के लिए आवाज लगाई।

भुवन को नदी से बाहर निकाल कर आनन-फानन में सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि भुवन ने इसी साल गौरापड़ाव स्थित एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। जिसके बाद वह राजस्थान के एक होटल में ट्रेनिंग कर रहा था। कुछ दिन पहले भुवन घर आया था। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि सूचना पर उनकी टीम मोर्चरी पहुंची। जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई थी।

किसी ने नहीं की मदद, दोस्त ढोकर ले गए कार तक
चारों दोस्त कार से नहाने अमृतपुर गए थे। दीपक के मुताबिक जहां पर वह नहा रहे थे कार उससे करीब एक किलोमीटर दूर खड़ी थी। नदी से निकालने के बाद भुवन बेसुध हो चुका था। शरीर में पानी भर जाने के कारण वजन भी काफी बढ़ गया था और भुवन को ढोकर ऊपर सड़क करीब एक किली मीटर दूर खड़ी कार तक ले जाना था। दीपक व अन्य दोस्तों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। जिसके बाद तीनों दोस्त ढोकर उसे कार तक और फिर अस्पताल तक ले गए।

हल्द्वानी: अब माइक्रोचिप से होगी श्वान व बिल्ली की पहचान
हल्द्वानी, अमृत विचार। पालतू श्वान और बिल्ली की चोरी होने पर अब उसकी पहचान आसानी से हो सकेगी। इसके लिए श्वान व बिल्ली में माइक्रोचिप लगानी होगी।

शहर में पशु प्रेमियों की संख्या अच्छी खासी है, जिनके पास दो हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये कीमत तक के श्वान व बिल्लियां हैं। ऐसे में इनके चोरी या गुम होने पर पशु प्रेमियों को आर्थिक नुकसान होता है। इसलिए इन दिनों पशु प्रेमियों में अपने पालतू जानवरों के शरीर में माइक्रोचिप लगाने का प्रचलन बढ़ा है। माइक्रोचिप में पालतू जानवर का नाम, नस्ल, शरीर का आकार-प्रकार, माता-पिता व मालिक का नाम, टीकाकरण आदि जानकारियां अंकित होंगी। जिससे उसके खोने व चोरी हो जाने की स्थिति में उसकी आसानी से पहचान की जा सकेगी।

पशु चिकित्सक डॉ. अनुज अग्रवाल ने बताया कि जिन लोगों के श्वान व बिल्लियां कीमती होते हैं, वे लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपने पेट्स में माइक्रोचिप लगवा रहे हैं। अब तक शहर में सैकड़ों लोग पालतू जानवरों में माइक्रोचिप लगा चुके हैं। यह चिप जानवर की पीठ पर खाल के नीचे लगाई जाती है। इंडियन नेशनल केनेल क्लब (आईएनकेसी) संस्था पालतू जानवरों के पंजीकृत करने से पहले पालतू जानवर के लिए माइक्रोचिप उपलब्ध कराती है।

इसके अलावा बाजार में भी माइक्रोचिप उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पालतू जानवरों के कार्यक्रमों और विदेश ले जाने के लिए उनका माइक्रोचिप नंबर मांगा जाता है, इसलिए भी लोग इसे लगवाते हैं। माइक्रोचिप ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की तरह काम नहीं करती है। जीपीएस के लिए जानवरों के गले में पट्टे लगाया जाता है।

हल्द्वानी: गोमांस पकाए जाने की फैली अफवाह, सैंपल किया एकत्र
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित एक धार्मिक स्थल में रविवार को गोमांस पकाए जाने की अफवाह फैल गई। जिसके बाद शहर के गौ सेवक वहां पहुंचे और उन्होंने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को इसकी जानकारी दी। गऊ सेवक जोगेंद्र राणा ने बताया कि उन्हें उक्त धार्मिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में गोमांस पकाए जाने की सूचना मिली।

इसके बाद तहसीलदार, थानाध्यक्ष काठगोदाम, पशु चिकित्साधिकारी और फूड इंस्पेक्टर ने उक्त धार्मिक स्थल में चेकिंग अभियान चलाया। पशु चिकित्साधिकारी ने मांस के सैंपल एकत्र कर सील करके थानाध्यक्ष को सौंपे। थानाध्यक्ष की ओर से दो दिन बाद सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

जोगेंद्र राणा ने कहा कि गोमांस की पुष्टि होने पर उक्त धार्मिक स्थल को खुलने नहीं दिया जाएगा। कहा कि उन्हें धर्म परिवर्तन की जानकारी भी मिली है। इस दौरान गौसेवक पंकज खत्री, चंदन मलारा, गौरव सुयाल, दीपांशु पोखरिया, रुपेश बगढ़वाल, देव बिष्ट, चंदू महता, मुकेश आर्य, कवल गुजराल, वैभव बेलवाल, मुकेश जोशी आदि उपस्थिति रहे।

हल्द्वानी: दिल्ली नंबर की गाड़ी से 40 लाख का सोना और नगदी बरामद
हल्द्वानी, अमृत विचार। एफएसटी ने दिल्ली के युवकों की गाड़ी से 40 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना, चांदी और तीन लाख रुपये की नगदी जब्त की है। युवकों के पास से किसी तरह के दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। जिसके बाद बरामद माल ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है। टीम युवकों से पूछताछ कर रही है।

गुरुवार को एफएसटी ने टीपीनगर इलाके में चेकिंग करते समय शहर की तरफ आती दिल्ली नंबर की गाड़ी को रोककर तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से 37 लाख 50 हजार रुपये का सोना और 14 हजार 800 रुपये की चांदी के जेवरात बरामद किए। इसके अलावा गाड़ी से तीन लाख रुपये की नगदी भी बरामद हुई है।

पूछताछ में एक युवक ने खुद को दिल्ली स्थित ओम विहार फेज पांच निवासी जगत सिंह और दूसरे ने पूर्वी दिल्ली स्थित विनोद नगर निवासी आनंद बल्लभ बताया। दोनों से जब सोना, चांदी और नगदी के दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा सके। इसके चलते एफएसटी ने नगदी व जेवरात ट्रेजरी में जमा करा दिए।

साथ ही युवकों से पूछताछ चल रही है। टीम में मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, एसओजी इंचार्ज संजीत राठौड़, एफएसटी प्रभारी देवेंद्र आर्य, दिनेश चंद्र पाठक, ललित, प्रेम सिंह, सिपाही चंदन, संतोष, शंकर सिंह आदि शामिल रहे।

हल्द्वानी: जन औषधि केंद्र के नाम पर हो रहा ब्रांडेड दवाओं का धंधा
हल्द्वानी, अमृत विचार। आमजन को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की शुरूआत की गई। इन केंद्रों में जेनरिक दवाएं बेहद ही सस्ते दामों में मिलती हैं। रक्तचाप, मधुमेह, कॉलस्ट्रॉल, एलर्जी, गठिया आदि बीमारियों की दवाएं ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले कम दाम पर उपलब्ध रहती हैं।

शहर में भी कई जगहों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले गए हैं लेकिन समस्या यह है कि जन औषधि केंद्रों के नाम पर इनमें से कुछ केंद्रों पर ब्रांडेड दवाएं बेचे जाने का धंधा चल रहा है। कुछ पीएम जन औषधि केंद्रों के बाहर बोर्ड तो प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लगा हुआ है लेकिन अंदर जन औषधि के साथ ही ब्रांडेड दवाएं भी रखी गईं हैं, जबकि नियम के तहत जन औषधि केंद्रों के अंदर ब्रांडेड दवाएं नहीं रखी जा सकतीं हैं। इसके बावजूद यह काम खुलेआम हो रहा है।

इस तरह से होता है खेल
ग्राहक जब जन औषधि केंद्रों पर दवा लेने पहुंचते हैं तो उसे बताया जाता है कि वह जो दवा लेने आया है वह खत्म हो गई है और उसे उसकी जगह ब्रांडेड दवा पकड़ा दी जाती है। अमूमन उन ब्रांडों की दवा दी जाती है जो जन औषधि के दामों से तो महंगी होती हैं लेकिन बाजार में प्रचलित ब्रांडों से सस्ती होती हैं। कभी-कभी तो ग्राहक को यह भी नहीं बताया जाता है कि दवा खत्म हुई है या नहीं और उसे सीधे ही ब्रांडेड दवा दी जाती है। इस खेल में ग्राहक को फंसाने के लिए हमेशा इसी बात का ध्यान रखा जाता है कि उसे उसी ब्रांड की दवा दी जाए जिसमें भारी छूट देने की गुंजाइश हो।

नियम के तहत नहीं बेच सकते हैं ब्रांडेड दवा
जन औषधि केंद्रों में सीधे तौर पर ब्रांडेड दवा नहीं रखी जा सकतीं हैं। अगर किसी को ब्रांडेड दवा भी बेचनी है तो उसे इसके लिए अलग से लाइसेंस लेना होगा और अलग दुकान पर ब्रांडेड दवा को रखना होगा। जन औषधि केंद्र में केवल जन औषधि ही रखी जा सकती है।

यूं कमाते हैं लाभ
जन औषधि केंद्र की दवा के दाम काफी कम होते हैं। साथ ही इनको बेचने में अधिकतम लाभ 30 प्रतिशत तक होता है। आप ऐसे समझें, रक्तचाप की आने वाली दवा मेटोप्रोलोल 50 एमजी का एक पत्ता जन औषधि केंद्र में नौ रुपये तक मिलता है। जिसको बेचने में अधिकतम 2.70 रुपये बचेंगे। वहीं अन्य ब्रांड जो सस्ते दामों में दवा बेचते हैं, उसमें 40 से 50 रुपये तक के दाम होंगे और दुकानदार को करीब 10 से 15 रुपये तक का लाभ होगा। ग्राहक बस यहीं फंसता है कि मेटोप्रोजोल 50 एमजी को प्रचलित ब्रांडों को लेने में यह दवा 70 से 90 रुपये तक में आती है।

यह है फर्क
सॉल्ट का नाम                           बीमारी                      दाम (जन औषधि)           दाम (ब्रांड)
-टेल्मीसर्तन                             रक्तचाप                         19 रुपये                            70 से 100 रुपये
-डाइसोडियम
हाइड्रोजन साइट्रेट सिरप          यूरीन इंफेक्शन                  22 रुपये                            70 से 90 रुपये
-लिवो सिट्राजिन एंड मोंट्रूक्लॉस  एलर्जी                             30 रुपये                            50 से 70 रुपये
-पैनटॉप                                   गैस                               22 रुपये                           90 से 100 रुपये
-ग्लिमेपिराइड मेटफॉर्मिन          मधुमेह                            24 रुपये                           50 से 70  रुपये
-मल्टी विटॉमिन                      ताकत                              30 रुपये                          100 से 150 रुपये

संबंधित विभाग की बहाने बाजी से मिलती है छूट
हल्द्वानी। जिन जन औषधि केंद्रों में ब्रांडेड दवाएं बेची जा रहीं हैं, उनको छूट संबंधित विभाग की लापरवाही से मिलती है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की ओर से कहा जाता है कि जन औषधि केंद्र उनके दायरे में नहीं आते हैं। यह आम मेडिकल स्टोर नहीं होते हैं लेकिन विभाग इस बात पर चुप रहता है कि एलोपैथिक दवाएं अगर कहीं बिना लाइसेंस के बेची जाती हैं तो वह तो उनके दायरे में आता है। पूर्व में एक शहर के कुछ जन औषधि केंद्रों पर ब्रांडेड दवाएं बेचे जाने पर कार्रवाई भी हुई थी। सजा के तौर पर इनको अपना केंद्र कुछ दिन बंद रखना पड़ा था लेकिन बाद में फिर से केंद्रों में फिर से ब्रांडेड दवाएं बेची जाने लगीं।

जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाओं की बिक्री को लेकर संबंधित संस्थान में पत्राचार किया गया है। वहां से उत्तर आने का इंतजार है।
-मीनाक्षी बिष्ट, औषधि नियंत्रक, हल्द्वानी

हल्द्वानी: महिला समेत तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीनों थानों की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों से तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने 35.86 ग्राम स्मैक बरामद कर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शनिवार रात चेकिंग के दौरान काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा की टीम ने सुल्ताननगरी गौलापार निवासी अभिजीत कुमार को 12.1 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी की टीम ने वार्ड नंबर 24 चोरगलिया रोड निवासी नईम को 12.40 ग्राम स्मैक और मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी की टीम ने अंजू आर्या पत्नी संजय आर्या निवासी वार्ड 24 चोरगलिया रोड को 11.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार, एसआई बबिता और एसआई रजनी आर्या शामिल रहीं।

हल्द्वानी: परिजनों ने डांटा, किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। परिजनों की डांट से नाराज से एक किशोरी ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक गोरापड़ाव निवासी 13 वर्षीय किशोरी ने गेहूं में डालने वाली दवा खा ली। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस के मुताबिक परिजनों से शुरूआती बातचीत में परिजनों के डांटने के बाद विषैला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। चौकी प्रभारी मेडिकल प्रवीण तेवतिया ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।