ruckus - Amrit Vichar

अमेठी में पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद प्राथमिकी दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
अमेठी। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह विवाद बृहस्पतिवार को सुंदरी पेट्रोल पंप पर हुआ, जहां पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें लगी थीं। सूचना मिलने पर मोहनगंज थाने के उप निरीक्षक सैयाम बाबू खां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और उसके बोनट पर चढ़कर हंगामा करने लगे।

उप निरीक्षक खां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहनगंज के भेलाई कला निवासी सूफियान अहमद, अबू सैफ, अबू जैद, फैजान और मोहम्मद गजाली और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूफियान अहमद, अबू सैफ, फैजान और मोहम्मद गजाली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कथित तौर पर कुछ ग्राहकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया, जबकि अन्य को कंटेनर में ईंधन दिया जा रहा था। इस बीच, अमेठी के विशेषनगंज पेट्रोल पंप के मालिक अरुण सिंह ने दावा किया कि जिले में तेल की कोई कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों के कारण लोग अधिक मात्रा में ईंधन भरवा रहे हैं।

पार्षद-पुलिस में तीखी नोंकझोंक... पांच घंटे चला हंगामा, कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया मकान, पार्षद बोले- एकतरफा कार्रवाई
लखनऊ, अमृत विचार: कोर्ट के आदेश पर खाली कराये गये मकान को एक तरफ कार्रवाई बताकर दो दिन से पार्षद धरने पर बैठे हैं। इस मामले में पार्षद व पुलिस के बीच सोमवार को नोंकझोंक हो गई। पुलिस के मुताबिक डीएम से मुलाकात के बाद भी बात नहीं बनी तो पार्षद समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारी। वहीं, पार्षद को हिरासत में ले लिया। अभी पुलिस पार्षद को थाने लेकर पहुंची ही थी कि समर्थकों ने थाना घेर लिया।

पार्षद के समर्थकों का कहना है कि पुलिस अभद्रता की। सिपाही से भिड़ गये। उसकी वर्दी तक फाड़ दी। आरोप है कि पार्षद को घसीटकर थाने ले गई। नाराज सैकड़ो समर्थक थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। देर शाम शांतिभंग का चालान करने के बाद पार्षद को छोड़ दिया गया। इसके बाद स्थिति को काबू किया जा सका।

एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया गाजीपुर के बस्तौली गांव में मेन रोड पर 1350 स्क्वायर फिट मकान को लेकर बाराबंकी के जितेंद्र मोहन सिंह और वहीं के रहने वाले रामू वाल्मीकि के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। मकान में रामचंद्र और उनके परिवार के लोग सालों से रहते थे। कोर्ट ने मोहन के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट के आदेश पर पिछले वर्ष 31 मई को पुलिस कब्जा कटवाने गई लेकिन विरोध के चलते कब्जा नहीं छूट पाया।

इस पर जितेंद्र मोहन ने वकील के माध्यम से सीपी, एसीपी और थाना प्रभारी कंटेंट ऑफ कोर्ट भेज दिया। 31 जनवरी को अमीन की मौजूदगी में पुलिस बल का इस्तेमाल कर मकान खाली करवा दिया और मकान में ताला लगाकर चाबी जितेंद्र मोहन को सौंप दी। इसके बाद लवकुशनगर से सपा पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि, रामचंद्र, उनके बेटे अरुण, पार्षद समर्थक राजेंश, महेंद्र, शनि, स्वाति समेत और कब्जा करने वाले परिवार से जुड़े अन्य लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें समझाया लेकिन वह नहीं माने। तीन दिन धरने के बाद सोमवार को डीएम से मुलाकात हुई। कोर्ट का आदेश होने की वजह से कोई राहत नहीं मिली। बवाल बढ़ता देख इंदिरानगर, विकासनगर, चिनहट, विभूतिखंड समेत करीब 10 थानों का पुलिस बल पीएसी मौके पर बुलाई गई।

ताला तोड़ा, पुलिस से की अभद्रता

पुलिस के मुताबिक डीएम से मुलाकात के बाद भी राहत न मिलने से नाराज समर्थकों व परिवार के लोगों ने जबरन ताला तोड़ दिया। समझाने पर परिवार उग्र हो गया और पथराव के साथ ही पुलिस से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। इस पर पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए पार्षद सहित 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।

पांच घंटे चला हंगामा

हंगामे होते ही पुलिस ने पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि के साथ 5 समर्थकों को हिरासत में लेकर गाजीपुर थाने पहुंच गई। जानकारी होते ही आक्रोशित सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए आसपास के थानों से और बल बुला लिया। इसके बाद मौके पर एडीसीपी ईस्ट पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया।

काकोरी सीएचसी में प्रसूता को चढ़ाया एक्सपायरी ग्लूकोज, हालत बिगड़ने पर किया क्वीनमेरी रेफर, परिजनों ने किया हंगामा
लखनऊ/काकोरी, अमृत विचार: काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सिजेरियन प्रसव के बाद भर्ती प्रसूता को एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्रसूता को गंभीर हालत में केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत कराया। अन्य तीन मरीजों को भी एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल लगाने का भी आरोप है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

सीएमओ का कहना है कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इस काकोरी के नरौना गांव निवासी काजोल को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह 11 बजे गर्भवती ने सिजेरियन ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसे प्रसूता को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। जेठ नीरज श्रीवास्तव ने बताया रविवार सुबह 4 बजे प्रसूता की अचानक हालत बिगड़ने लगी तो देखा गया कि उसे एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। मुंह से झाग निकलते देख परिजन घबरा गए और शोर मचाने लगे। आनन-फानन स्टाफ ने इंजेक्शन लगाया। हालत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता को एंबुलेंस से क्वीन मेरी अस्पताल में शिफ्ट कराया। जहां इलाज के बाद प्रसूता की हालत खतरे से बाहर है।

काजोल के जेठ नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड में भर्ती अन्य तीन मरीजों को भी एक्सपायरी ग्लूकोज की बोतल लगाई जा रही थी। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह भी हंगामा करने लगे। लापरवाही से गुस्साएं परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। मामले की जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दी गई। अधीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी मिश्रा ने बताया प्रसूता को एक्सपायरी ग्लूकोज की बोतल चढ़ी थी बाकी अन्य मरीजों को नहीं चढ़ी थी। बताया मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, पीड़िता के जेठ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव व डॉ. ज्योति को जांच सौंपी गई है। कमेटी ने रविवार सुबह सीएचसी पहुंचकर ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स शांति, डॉ. सोमा जैन और रात्रि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अरविंद के बयान दर्ज किए है। टीम जल्द ही अपनी पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित डॉक्टर व नर्स के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगा कांग्रेस ने सदन में किया हंगामा
गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की मंगलवार को हंगामेदार शुरुआत हुई, जहां पूरा प्रश्नकाल प्रदेश में पंचायत चुनावों में कथित धांधली और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराए जाने की मांग पर अड़े मुख्य विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के शोर-शराबे की भेंट चढ़ गया।

नारेबाजी और हंगामे के बीच कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा सचिव की मेज तक पलट दी, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी और प्रश्नकाल नहीं हो सका। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस सदस्य प्रीतम सिंह ने प्रश्नकाल स्थगित कर हाल में संपन्न पंचायत चुनावों में कथित धांधली और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर नियम 310 के तहत तत्काल चर्चा कराए जाने की मांग की।

विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया और नारेबाजी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के आसन के सामने आ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर बैठने का आग्रह किया।
हालांकि, विपक्षी सदस्य आसन के सामने डटे रहे और नारेबाजी करते रहे, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही तीस मिनट के लिए स्थगित कर दी। सदन के स्थगित होने के बाद आर्य की अगुवाई में विपक्षी सदस्य आसन के निकट बैठ गए और नारेबाजी करते रहे।

सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने अपनी मांग दोहराते हुए फिर से हंगामा शुरू कर दिया और विधानसभा सचिव की मेज पलट दी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पुनः कार्यवाही स्थगित कर दी। हंगामे के कारण कुल चार बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने भी पंचायत चुनावों में कथित धांधली और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में धरना दिया।

मानसून सत्र: SIR के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, बैठक स्थगित, उपसभापति बोले- शून्यकाल तो चलने दें...
नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से उच्च सदन में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया।

बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें सदन का नियत कामकाज स्थगित कर चार विषयों पर चर्चा कराने के लिए नियम 267 के तहत 20 नोटिस मिले हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से कोई भी नोटिस नियमों के अनुसार उपयुक्त नहीं पाया गया, अत: उन्हें अस्वीकार कर दिया गया।

विपक्षी सदस्यों ने नोटिस खारिज किए जाने पर कड़ा विरोध जताया और हंगामा करने लगे। कुछ सदस्य अपने स्थानों से उठकर आगे भी आ गए। उपसभापति ने सदस्यों से शांत रहने और शून्यकाल चलने देने की अपील की। उन्होंने भाजपा के कणाद पुरकायस्थ से शून्यकाल के तहत अपना मुद्दा उठाने के लिए कहा। पुरकायस्थ ने सिलचर हवाईअड्डे से संबंधित मुद्दा उठाया और अपनी बात रखनी शुरू की लेकिन हंगामे के कारण उनकी बात सुनी नहीं जा सकी।

हरिवंश ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने तथा कार्यवाही चलने देने की अपील करते हुए कहा, ‘‘कृपया शून्यकाल चलने दें। शून्यकाल और प्रश्नकाल सदस्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसमें सदस्य अपने-अपने मुद्दे उठाते हैं और सवाल पूछते हैं।’’ उपसभापति ने कुछ विपक्षी सदस्यों के बिल्ला (बैज) पहनकर आने पर भी आपत्ति जताई।

उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से पूछा ‘‘क्या आप शून्यकाल नहीं चलने देना चाहते ?’’ हंगामा थमते न देख उपसभापति ने 11 बजकर आठ मिनट पर बैठक को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। संसद के मानसून सत्र की 21 जुलाई से शुरुआत से ही सदन में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं और उनके हंगामे की वजह से, इस सत्र के दौरान राज्यसभा में एक बार भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ेंः Ghazipur Massacre: सिर और सीने पर चाकू के किए कई वार... स्कूल के शौचालय में की 9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र की हत्या, जानिए दर्द की पूरी कहानी

पीलीभीत: देवीपुरा गोशाला में बारिश के बाद जमा पानी में पशुओं के शव तैरते मिलने पर हंगामा
पीलीभीत, अमृत विचार। देवीपुरा गोशाला से एक बार फिर बदहाली से जुड़ी तस्वीर उजागर होने के बाद हंगामा हो गया। बारिश के बाद पीछे की तरफ स्थित जगह में जलभराव के बीच बड़ी संख्या में पशुओं के शव उतराते मिले। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता पहुंचे और लगातार सामने आ रही पशुओं की बदहाली पर नाराजगी जताई। बीडीओ, प्रधान सचिव समेत अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई।

सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया। कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक पशुओं के शव होने का दावा किया। जबकि सीडीओ की मानें तो 22 पशु थे, जिनको दफनाने में लापरवाही सामने आई है। टीम लगाकर जेसीबी से शवों को दफन कराया जाता रहा।  घटना के चलते प्रशासनिक अमले में खलबली मची रही। जिला मुख्यालय से माधोटांडा रोड पर पांच किमी दूर स्थित देवीपुरा गोशाला में लंबे अरसे से गोवंशीय पशुओं की बदहाली से जुड़ी तस्वीरें उजागर हो चुकी हैं। कई बार आंदोलन हुए और अधिकाारियों ने कमान संभाली।

समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आईं लेकिन सुधार नहीं हो सका है। गत दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर जिम्मेदारी की लापरवाही उजागर हो गई। देवीपुरा गोशाला में पीछे की तरफ मृत पशुओं को दफनाने के लिए जगह चिन्हित है। यहां पर बारिश के बाद गंदा पानी जमा है। इसी में बड़ी संख्या में पशुओं के शव उतारते मिले।  इसकी जानकारी मिलने पर अखिल भारत हिंदू महासभा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गोशाला पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

उनका कहना था कि कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की जा सकी है, न ही गोशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकी है। काफी देर तक हंगामा चला। कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक मृत पशुओं के होने का दावा किया। इसकी सूचना मिलने पर सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.पीके त्यागी, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

विरोध जता रहे कार्यकर्ताओं ने अभी तक कोई सख्त एक्शन न लिए जाने पर नाराजगी जताई। हालांकि बाद में एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। फिर एक-एक कर कई जेसीबी मंगवाई गई और पानी में उतराते पशुओं के शवों को निकालकर दफन कराया जाता रहा। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा।

सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देवीपुरा गोशाला में पशुओं के शव पानी में उतराते मिलने की सूचना पर मौके पर टीम के साथ गए थे। बारिश के बाद जमा हुए पानी में 22 मृत पशु मिले हैं। जिनको दफनाने में लापरवाही बरती गई थी। उन्हीं के शव मिट्टी हटने पर बारिश के चलते ऊपर आ गए। इस मामले में प्रधान और सचिव पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच पोत परिवहन विधेयक राज्यसभा में पास, बैठक दिन भर के लिए स्थगित
नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बज कर तीस मिनट पर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से सदन में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। हालांकि एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे बैठक शुरू होने पर विपक्ष के हंगामे के बीच ही पोत परिवहन विधेयक, 2025 को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई।

पूर्वाह्न 11 बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न मुद्दों पर नियत कामकाज स्थगित कर चर्चा करने के लिए उन्हें नियम 267 के तहत 25 नोटिस मिले हैं। उपसभापति ने बताया कि ये नोटिस पूर्व में दी गई व्यवस्था के अनुरूप नहीं पाए गए अत: इन्हें खारिज कर दिया गया है। इस पर विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। कुछ सदस्यों ने अपने स्थानों से आगे आकर नारेबाजी शुरू कर दी।

हरिवंश ने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और कार्यवाही चलने देने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज तक सदन में सदस्यों के पास 180 तारांकित प्रश्न पूछने, शून्यकाल के तहत 180 मुद्दे उठाने और विशेष उल्लेख के जरिये लोक महत्व के इतने ही मुद्दे उठाने का अवसर था लेकिन लगातार व्यवधान के कारण अब तक केवल 13 तारांकित प्रश्न, शून्यकाल के तहत पांच मुद्दे और केवल 17 विशेष उल्लेख ही हो पाए हैं। हरिवंश ने कहा, ‘‘वर्तमान सत्र में अब तक हम 51 घंटे 30 मिनट बर्बाद कर चुके हैं।’’

उपसभापति ने पुन: सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और शून्यकाल चलने देने की अपील की। सदन में व्यवस्था न बनते देख उन्होंने 11 बजकर दस मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। एक बार के स्थगन के बाद दो बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने तटीय पोत परिवहन विधेयक 2025 को चर्चा एवं पारित करने के लिए पेश किया।

इसी बीच विपक्षी सदस्यों ने एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। पीठासीन अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने विधेयक पर बोलने के लिए जब सदस्यों के नाम पुकारे तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ही अपनी बात रखी। विपक्ष के सदस्यों ने एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

सदन के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आसन की अनुमति से कहा कि आज देश जिन समस्याओं का सामना कर रहा है उनका समाधान हमें मिलजुल कर निकालना है इसलिए सबकी इच्छा जिस मुद्दे पर चर्चा करने की है उसे ध्यान में रखा जाए। सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि सदन नियमों के अनुसार ही चलेगा। विधेयक को संक्षिप्त चर्चा के बाद ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। इसके बाद पीठासीन अध्यक्ष तिवाड़ी ने बैठक को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

पिछले सप्ताह मंगलवार और बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में चर्चा हुई जिसका गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। कल बुधवार को सदन में, 'समुद्र द्वारा माल वहन विधेयक, 2025' पारित हुआ। यह विधेयक, बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के विरोध और नारेबाजी के बीच ध्वनिमत से पारित हुआ था।

मानसून सत्र : विपक्ष ने लगातार दूसरे दिन नहीं चलने दी संसद, किरेन रिजिजू बोले– विपक्ष अपना रहा दोहरे मानदंड
नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर मानसून सत्र में लगातार दूसरे दिन संसद नहीं चलने दी। विपक्ष के हंगामे के चलते मंगलवार को भी दोनों सदनों की कार्यवाही दो बार स्थगित होने के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से सदन को चलने देने का अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों के अनुरूप चर्चा को तैयार है, फिर भी विपक्ष दोहरे मानदंड अपना रहा है।

विपक्ष के सभी मुद्दों पर एक साथ चर्चा संभव नहीं

किरेन रिजिजू ने लोकसभा में दो बार के स्थगन के बाद विपक्ष से अनुरोध किया कि वे सदन को चलने दें। उन्होंने बताया कि कार्य मंत्रणा समिति में चर्चा हुई थी, जिसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। विपक्ष सरकार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चाहता है, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है, लेकिन विपक्ष के सभी मुद्दों पर एक साथ चर्चा संभव नहीं है।

देश के करोड़ों रुपये का हो रहा नुकसान

रिजिजू ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति में ऑपरेशन सिंदूर पर किस नियम के तहत कितनी देर चर्चा होनी है, तय किया गया है। एक साथ सभी मुद्दों पर चर्चा संभव नहीं है। विपक्ष चर्चा की मांग कर रहा है और सरकार इसे स्वीकार कर रही है, ऐसे में विपक्ष का दोहरा मानदंड नहीं चलेगा। देश के करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

इसके बाद पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने विपक्ष से सरकार के अनुरोध पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सदन में प्लेकार्ड और पोस्टर लाना गणतंत्र के लिए ठीक नहीं है। शोर-शराबा रुकते न देख उन्होंने कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया।

इसके पूर्व सुबह कार्यवाही की शुरुआत में अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष को हंगामे के दौरान नारेबाजी नहीं करने और तख्तियां लेकर नहीं आने के लिए कहा। उनके बार-बार कहने पर भी हंगामा जारी रहा, जिसके चलते कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे भी कार्यवाही नहीं चली और दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में भी रही यही स्थिति

दूसरी ओर राज्यसभा में भी यही स्थिति रही और उप सभापति हरिवंश को कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित करना पड़ी। कार्यवाही की शुरुआत में उप सभापति ने शून्यकाल को चलने देने का अनुरोध किया। लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 12 बजे दोबारा सदन शुरू होने पर हंगामा जारी रहा और कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई। उसके बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा तो उच्च सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

पहले दिन भी दोनों सदनों में रहा था व्यवधान

संसद सत्र के पहले दिन सोमवार को भी दोनों सदनों में व्यवधान रहा। विपक्ष पहलगाम मुद्दे पर चर्चा की मांग करता रहा है। इसी बीच बीती रात उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

लखीमपुर खीरी: कार्रवाई के बाद भी खाद की दुकानों पर धक्के खा रहे किसान
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। समितियों पर यूरिया वितरण में लापरवाही और हंगामा होने के बाद डीएम की सख्ती पर कार्रवाई शुरू हो गई है, लेकिन कई समितियों पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान अब भी धक्के खा रहे हैं। शनिवार को कई समितियों पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को लौटना पड़ा तो कई जगहों पर किसानों की लाइनें लगी रहीं।

कुछ जगहों पर किसानों ने प्रदर्शन किया। वहीं, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा सहित सभी एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारी निरीक्षण और छापेमारी करते रहे। प्रशासन के इन प्रयासों के बाद भी जिले में खाद का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

पलिया में संचालित भारत फर्टिलाइजर्स पर उर्वरक की शुक्रवार रात अवैध बिक्री की जा रही थी। सूचना पर नायब तहसीलदार पलिया और सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ने मौके पर पहुंचकर दुकान की जांच की। हालांकि जांच के दौरान दुकान बंद पाई गई। जब दुकान खुलवाई तो वहां मात्र चार बोरी यूरिया और गोदाम में 35 बोरी यूरिया मिली। जबकि सहायक विकास अधिकारी (कृषि) के रिकॉर्ड के अनुसार, 18 जुलाई को भारत फर्टिलाइजर्स के पास 113 बोरी यूरिया स्टॉक में थीं। इस आधार पर स्पष्ट हुआ कि बीती रात भारी मात्रा में अनियमित तरीके से उर्वरक का विक्रय किया गया। अनियमितता को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने नियमानुसार सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि किसानों को मिलने वाले खाद पर किसी भी स्तर पर कालाबाजारी, जमाखोरी या नियमविरुद्ध बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एफआईआर के साथ ही सख्त कार्रवाई होना तय है।

डीएम ने समिति पर जांची खाद वितरण व्यवस्था
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: यूरिया खाद के संकट और मारामारी को खत्म करने के लिए शनिवार को फिर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व्यवस्था को जांचने पहुंचीं। डीएम ने तहसील मितौली क्षेत्र के दो प्रमुख उर्वरक वितरण केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। साथ ही खाद वितरण वाले रजिस्टर, टोकन प्रणाली और अभिलेखों की जांच की।

डीएम सबसे पहले बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स), कस्ता पहुंचीं। यहां खाद लेने पहुंचे किसानों से उन्होंने बात की और टोकन वितरण प्रणाली की पड़ताल की। उन्होंने वितरण काउंटर पर मैन्युअल और डिजिटल एंट्री को देखा और किसानों के खसरा, खतौनी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। समिति के कार्य से किसान संतुष्ट नजर आए। बाद में डीएम गिरी फर्टिलाइजर विक्रय केंद्र बेहजम पहुंचीं। यहां भी उन्होंने किसानों से बातचीत की और दस्तावेजों का मिलान किया। डीएम ने कहा कि सभी को खाद मिलनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, एआर कॉपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह मौजूद रहे।

अब खाद की उपलब्धता की मिलेगी जानकारी
प्रशासन की एक नई पहल के तहत अब किसानों को यह जानने में सुविधा होगी कि उनके क्षेत्र में किस निजी दुकान पर उर्वरक उपलब्ध है। इसके लिए प्रत्येक पैक्स समिति परिसर में उन निजी विक्रेताओं की सूची चस्पा की गई है, जहां खाद की उपलब्धता बनी हुई है। किसान इस सूची को देखकर अपनी आवश्यकता के अनुसार सीधे संबंधित दुकान से उर्वरक ले सकेंगे। इस व्यवस्था से समितियों पर अनावश्यक भीड़ नहीं जुटेगी और वितरण प्रणाली अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी हो सकेगी।

भल्लिया बुजुर्ग समिति पर नेटवर्क न होने से किसानों में रोष
केशवापुर, अमृत विचार: सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत भल्लिया बुजुर्ग स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (वी पैक्स) में पुलिस की निगरानी में यूरिया वितरण हुआ। यहां पॉस मशीन में नेटवर्क न होने के कारण किसानों में गुस्सा देखा गया। कुछ किसान हस्तक्षेप कर रहे थे, जिन्हें पुलिसकर्मियों व समिति के सचिव प्रबलदीप अवस्थी ने माइक से एलाउंस करते हुए खदेड़ा। कुछ किसानों की कर्मचारियों से बोरियों की संख्या को लेकर कहासुनी भी हुई, जिसे जागरूक किसानों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। समिति सचिव ने बताया कि उनके यहां कोई समस्या नहीं है।

यूरिया के लिए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मिशन सामाजिक परिवर्तन के पदाधिकारियों ने किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। अध्यक्ष रमाकान्त चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किसानों को यूरिया खाद समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खाद की कमी से वितरण केंद्रों पर लम्बी कतारें लग रही हैं। कई वितरण केंद्रों पर पुलिस द्वारा भीड़ नियंत्रित करने के वास्ते किसानों पर बर्बरतापूर्ण लाठी डंडे बरसाए जा रहे हैं। मांग की है कि जनपद में तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देते समय अधिवक्ता विवेक कुमार गौतम, अशर्फीलाल गौतम, विक्रम सिंह, चुन्नी लाल गौतम, सरजीत कुमार, मनोज रावत, अनुज कुमार गौतम, संतोष भारती आदि मौजूद रहे।

Bareilly: प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण...हिंदू संगठन के हंगामे पर हिरासत में बाप-बेटी
बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर में एक घर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है।

दरअसल नगर के फर्रखपुर मोहल्ला में जितेंद्र गुप्ता का मकान है। जिसमें लालजी नाम के व्यक्ति किराए पर रहते हैं। आरोप है कि लाल जी मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू समुदाय के लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। हिंदू संगठन की शिकायत के बाद पुलिस पहुंची तो पुलिस ने लालजी और उनकी बेटी को हिरासत में ले लिया। संगठन के लोगों ने लाल जी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दूसरी तरफ लालजी ने अपनी सफाई में बताया कि न तो उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है, न ही वह किसी दूसरे का धर्म परिवर्तन घर के अंदर करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले दिल्ली इलाज के लिए गए थे। जहां सफदरजंग अस्पताल में कुछ ईसाई मिशनरी मिले और इलाज के साथ प्रार्थना के लिए कहा। बाद में वह ठीक हो गए तो गांव आकर घर में भी प्रार्थना सभा आयोजित करने लगे।

Azamgarh News: ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित रामा हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा है। आरोप है कि पित्त की पथरी के ऑपरेशन में डॉक्टर अमित सिंह ने लापरवाही बरती, जिससे आज मरीज की हालत खराब हुई और उसकी वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के अनुसार घटना से आक्रोशित लोगों ने रामा हॉस्पिटल के सामने शव को रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस को पीड़ित परिजनों ने हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित सिंह के खिलाफ तहरीर दी है।

तहरीर में जीयनपुर थाना क्षेत्र के कन्जरा दिलसादपुर गांव निवासी विन्दू देवी पाल ने आरोप लगाया है कि उनके पति भुवाल चौहान की पित्त की थैली में पथरी थी और 16 जून 2025 को इलाज के लिए वे रामा हॉस्पिटल ले गए, जहाँ डॉक्टर अमित ने कहा कि यह एक साधारण ऑपरेशन है और मरीज जल्द ही ठीक हो जाएगा।

ऑपरेशन की अनुमति लेने के बाद उसी दिन भर्ती कर ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ती गई, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टरों ने मरीज को 20 जून को डिस्चार्ज कर दिया और कहा कि घर पर आराम करने से सब ठीक हो जाएगा। लेकिन मरीज की स्थिति और खराब हो गई।

परिजन मरीज को लेकर वाराणसी के निजी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रामा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने न तो सही तरीके से जांच की और न ही ऑपरेशन के बाद इलाज में गंभीरता दिखाई। सिर्फ पैसे कमाने की लालच में मरीज की जान से खिलवाड़ किया गया।

क्षेत्राधिकारी शुभम तोड़ी ने कहा कि परिजनों की तहरीर ले ली गई है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषीजनों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly: रेस्टोरेंट में 'पति पत्नी और वो' का तमाशा...महिला की आंख में झोंका मिर्ची स्प्रे
आंवला, अमृत विचार। कस्बे के एक रेस्टोरेंट में शिक्षक की पत्नी और प्रेमिका आपस में भिड़ गईं। प्रेमिका ने शिक्षक की आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर पीटा और भागने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद अन्य महिलाओं से उसे पकड़ लिया। मामला थाने पहुंचा, जहां भी करीब दो घंटे तक ड्रामा चलता रहा। शिक्षक की पत्नी ने स्प्रे डालने वाली महिला के खिलाफ शिकायत की है।

कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला की शादी नगरपालिका परिषद आंवला कार्यालय के पास रहने वाले शिक्षक से 2016 में हुई थी। महिला का पति वजीरगंज बदायूं के एक गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। शिक्षक की दो बेटियां हैं। शिक्षक कस्बे में अपने एक मकान में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को कोचिंग भी पढ़ाता है। वर्ष 2022 में उसे कोचिंग पढ़ने आने वाली एक छात्रा से प्रेम हो गया। जब पति की प्रेम कहानी की जानकारी उसकी पत्नी को लगी तो उसने विरोध करना शुरू किया। इस पर शिक्षक पत्नी से दूरी बनाने लगा और अपने दूसरे घर में रहने लगा। पति की मारपीट से आहत पत्नी ने अगस्त 2024 में शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को महिला सहेली के जन्मदिन में शामिल होने के लिए कस्बे के ही एक रेस्टोरेंट में गई थी। वहां उसे उसके पति की प्रेमिका मिल गई।

महिला हिम्मत करके उसके पास पहुंची और उसका घर न बिगाड़ने को कहा। इस पर प्रेमिका भड़क गई और दोनों में मारपीट शुरू हुई। प्रेमिका ने अपने पर्स से मिर्च का स्प्रे निकाल कर महिला की आंखों में डाल दिया। जब महिला चीखने लगी युवती उसके साथ मारपीट कर भागने लगी। रेस्टोरेंट में मौजूद महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। युवती ने महिला के पति को फोन कर बुला लिया। वहां शिक्षक, उसकी पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। वहीं सूचना पर तीनों के परिजन भी थाने पहुंच गये। महिला ने बताया कि उसके पति की प्रेमिका आंवला तहसील क्षेत्र के एक गांव में डाकघर में तैनात है। पति और उसकी प्रेमिका उसे रास्ते से हटाकर शादी करने की फिराक में हैं। दो घंटे तक चले विवाद के बाद महिला ने पति की प्रेमिका के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। इंस्पेक्टर आंवला कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।