sourav ganguly - Amrit Vichar

विराट कोहली ने रचा इतिहास: वनडे में 309वां मैच खेल सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा, अब टॉप-4 से बस कदम भर दूर!
वडोदरा: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज का आगाज आज वडोदरा के स्टेडियम में हो गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले, कप्तान शुभमन गिल के साथश्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज की जोरदार वापसी हुई है।

लेकिन आज का सबसे बड़ा सुर्खियां बटोरने वाला पल विराट कोहली का था। मैदान पर उतरते ही कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। वनडे फॉर्मेट में 309वां मैच खेलते हुए उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (308 मैच) को पीछे छोड़ दिया और भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया।

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5

1. सचिन तेंदुलकर – 463 मैच
2. एमएस धोनी – 347 मैच
3. राहुल द्रविड़ – 340 मैच
4. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 334 मैच
5. विराट कोहली – 309 मैच

कोहली अब सिर्फ अजहरुद्दीन से 25 मैच पीछे हैं। अगर फॉर्म बरकरार रही तो यह रिकॉर्ड जल्द ही उनके नाम हो सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का शतक का इंतजार

विराट का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड हमेशा से जबरदस्त रहा है। कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने अब तक 6 शतक ठोके हैं और इस मामले में संयुक्त रूप से रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग के साथ नंबर 1 पर बने हुए हैं। अगर इस सीरीज में कोहली एक और शतक लगाने में कामयाब रहे, तो वे अकेले इस रिकॉर्ड पर कब्जा कर लेंगे और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में कोहली ने बल्ले से कमाल दिखाया था। फैंस और पूर्व खिलाड़ी सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 'चेज मास्टर' आज फिर से मैदान पर आग लगाएंगे।

सौरव गांगुली ने 50 करोड़ का ठोका मानहानि का मुकदमा, मेसी के कोलकाता इवेंट से जुड़ा है मामला
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने लियोनेल मेस्सी विवाद में उनका नाम ‘झूठे’ तरीके से घसीटने और अपने बारे में अपमानजनक सार्वजनिक बयान देने के आरोप में कोलकाता स्थित एक फुटबॉल प्रशंसक क्लब के अधिकारी पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

क्रिकेटर से खेल प्रशासक बने गांगुली ने बृहस्पतिवार को ‘अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब’ के उत्तम साहा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। गांगुली ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘मैंने पुलिस में शिकायत के अलावा फुटबॉल प्रशंसक क्लब के इस अधिकारी को 50 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। वह जो मन में आता है, वह कहते रहते हैं।’’

साहा ने एक पत्रकार से बातचीत में गांगुली पर मेस्सी के ‘जीओएटी इंडिया टूर’ का मुख्य आयोजक होने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि गिरफ्तार मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता केवल एक मोहरा है। कोलकाता पुलिस के साइबर सेल को भेजे गए अपने ईमेल शिकायत में गांगुली ने कहा कि उस व्यक्ति के बयानों ने उनकी प्रतिष्ठा और मानसिक शांति को प्रभावित किया है। अपने ईमेल में गांगुली ने कहा कि अपने कई दशकों के पेशेवर करियर में उन्होंने देश और दुनिया भर में एक खिलाड़ी और खेल प्रशासक के रूप में ख्याति अर्जित की है और ये ‘बेबुनियाद’ बयान उनकी इस छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से दिए गए हैं।

गांगुली को 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी मेस्सी और उनके दल को सम्मानित करने के लिए मंच पर उपस्थित रहना था, लेकिन मेस्सी के स्टेडियम से समय से पहले चले जाने के बाद साल्ट लेक स्टेडियम में दर्शकों द्वारा मचाई गई व्यापक हिंसा के मद्देनजर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

सौरव गांगुली की बायोपिक में ‘दादा’ बनेंगे राजकुमार राव, कहा- किरदार को लेकर अभी मैं थोड़ा नर्वस पर एक्साइटमेंट कम नहीं
लखनऊ, अमृत विचारः बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। सौरव गांगुली द्वारा पहले दिए गए एक इंटरव्यू में इस भूमिका के लिए उनके नाम का खुलासा किए जाने के बाद अब अभिनेता राजकुमार ने भी कह दिया है कि वह सौरव गांगुली का किरदार निभाने के लिए काम कर रहे हैं।

राजकुमार राव ने रोल की पुष्टि करते हुए कहा है कि ‘अब जब दादा ने कह ही दिया है, तो मैं भी इसे आधिकारिक कर देता हूं। हां, मैं उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभा रहा हूं। पिलहाल मैं थोड़ा नर्वस हूं... यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन मैं जानता हूं कि सब कुछ बहुत मजेदार होने वाला है।'

इससे पहले एक साक्षात्कार में पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि उन्हें इस बात पर पूरा भरोसा है कि अभिनेता राजकुमार राव उनकी बायोपिक फिल्म में शानदार किरदार के लिए उपयुक्त हैं। सौरव गांगुली केवल भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में भी महान खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। उनकी पहचान 'क्रिकेट के दादा' के रूप में है। गांगुली वर्ष से 1992 से 2008 तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहने के साथ सफल कप्तान गिने जाते हैं।

एक्टर और नेशनल अवॉर्ड विनर राजकुमार राव का कहना है कि वह सौरव गांगुली का किरदार निभाने के लिए खासे उत्साहित हैं। हालांकि अभी तो इस रोल को लेकर कुछ ज्यादा ही नर्वस हैं। लेकिन नए चैलेंज के लिए एक्साइटमेंट कम नहीं है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें बंगाली लहजे को भी पर्दे पर उतारना है।

उधर, सौरव गांगुली ने बताया कि राजकुमार राव को इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिया गया है। उन्हें नहीं लगता है कि उनसे ज्यादा बेहतर ढंग से उनके किरदार को कोई और निभा सकता है।

उनके  ख्याल से सही शख्स इसे कर रहा है...और वह हर तरह से मदद करेंगे। गांगुली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू हो सकती है। फिल्म 2026 के दिसंबर महीने में सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की योजना है।

यह भी पढ़ेंः Coolie Trailer Release: रजनीकांत और MR. Perfectionist ने लगाया एक्शन और स्वैग का देसी तड़का, धमाकेदार म्यूजिक बना देगा आपको दीवाना

सौरव गांगुली का नाम लेकर लॉर्ड्स में मैच जीता इंग्लैंड, बेन स्टोक्स ने किया बड़ा खुलासा
लंदन। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने खुलासा किया कि भारत की 2002 में इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद सौरव गांगुली द्वारा लार्ड्स की बालकनी में शर्ट लहराने की घटना ने जोफ्रा आर्चर को तीसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। गांगुली ने नेटवेस्ट ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए अपनी शर्ट उतार दी थी और यह आज तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे नाटकीय क्षणों में से एक है।

आर्चर ने तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को खतरनाक ऋषभ पंत को बोल्ड किया और इसके बाद वाशिंगटन सुंदर का अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लिया। भारत इस मैच में 22 रन से हार गया था।

स्टोक्स ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘मैंने आज सुबह उससे कहा, 'तुम्हें पता है कि आज क्या है। पता है ना। उसने मुझसे कहा, तुम्हें पता है कि उस दिन भारत में 300 से अधिक रन बनाकर जीत हासिल की थी और गांगुली ने शर्ट लहराई थी। उसे लग रहा था कि वह विश्व कप फाइनल था और इस घटना को आज छह साल हो गए हैं।’’

दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में अपनी जीत उसी दिन दर्ज की जिस दिन उसने 2019 में एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में स्कोर बराबर रहने के बाद बाउंड्री काउंट-बैक के आधार पर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। हालांकि, जब स्टोक्स ने आर्चर को छह साल पहले के उस महत्वपूर्ण दिन के बारे में याद दिलाया, तो तेज गेंदबाज को 17 साल पहले हुए गांगुली वाले पल की याद आ गई।

स्टोक्स ने कहा, ‘‘मैं उस दिन की बात कर रहा था जब हमने विश्व कप जीता था लेकिन वह कह रहा था, 'ओह, वो वाला। वह वाकई कमाल का लड़का है। छोटे लक्ष्य के सामने ऋषभ पंत का विकेट वास्तव में महत्वपूर्ण था। मुझे पूरा विश्वास था कि जोफ्रा आज कुछ ऐसा करने वाला है जिससे मैच में अंतर पैदा हो जाए।’’ चोट के बाद वापसी करने वाले स्टोक्स ने भारत पर दबाव बनाए रखने के लिए 9.2 ओवर और 10 ओवर का स्पैल पूरा किया। स्टोक्स ने कहा कि वह 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिए फिट रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मैनचेस्टर में होने वाले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट रहूंगा। उस मैच से पहले हमें विश्राम करने का पर्याप्त मौका मिलेगा।’’ स्टोक्स से खेल के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस और छींटाकशी के बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस तरह की बड़ी सीरीज़ में हमेशा ऐसा कोई न कोई पल ज़रूर आता है जब दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ेंगे। मुझे यह मंजूर है बशर्ते यह सीमा पार न जाए। मुझे नहीं लगता कि हमारी या भारतीय टीम ने किसी तरह से सीमा का उल्लंघन किया।’’

यह भी पढ़ेः किसी को 5 साल तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता... यौन शोषण मामले में क्रिकेटर यश दयाल को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

जय शाह से जिद्दीपन की उम्मीद थी लेकिन वह ईमानदार और अच्छे इंसान हैं: सौरव गांगुली
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष के रूप में अपने घटनाप्रधान कार्यकाल को याद करते हुए सौरव गांगुली ने खुलासा किया कि उन्हें बोर्ड के तत्कालीन सचिव और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह से ‘‘एक खास तरह की सख्ती और जिद्दीपन’’ की उम्मीद थी लेकिन वह उनकी ‘‘ईमानदारी’’ और चीजों को व्यवस्थित करने के तरीके से प्रभावित थे।

गांगुली और शाह अक्टूबर 2019 से सितंबर 2022 तक दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में सहकर्मी रहे थे। यह कोविड-19 महामारी का दौर था जिसके कारण कुछ महीनों के लिए खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गई थीं।

गांगुली ने कहा, ‘‘उनका (जय शाह) काम करने का अपना तरीका था लेकिन उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए चीजों को सही तरह से व्यवस्थित करना चाहते थे।’’ इस पूर्व कप्तान ने शाह के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे होने के संदर्भ में कहा, ‘‘देखिए, उनके पास ताकत थी, समर्थन था, इसलिए आप उनसे एक खास तरह की सख्ती और जिद्दीपन की उम्मीद करते थे लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए काफी कुछ किया।’’

यह पहला अवसर था जबकि गांगुली और शाह दोनों बीसीसीआई में एक साथ किसी पद पर थे। इससे पहले गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जबकि शाह गुजरात क्रिकेट संघ में पदाधिकारी थे। गांगुली की जगह 2022 में एक अन्य पूर्व टेस्ट खिलाड़ी रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि शाह नवंबर 2024 तक सचिव बने रहे। इसके बाद वह 36 वर्ष की उम्र में आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष बने।

एक राजनीतिक परिवार के वारिस और एक प्रसिद्ध क्रिकेट स्टार के बीच आपसी रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा कि उनके बीच सौहार्दपूर्ण संबंध थे जो आज भी कायम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध थे और आज भी हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। जब वह सितंबर 2019 में गुजरात क्रिकेट संघ से सीधे बीसीसीआई में आए तो वह काफी युवा थे। वह काफी सहयोगी और मिलनसार व्यक्ति हैं।’’

गांगुली ने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर उनकी अपनी अलग सोच थी और यह सही भी है। वह कुछ नया करना चाहते थे और आज भी ऐसा करते हैं। अब वह आईसीसी के अध्यक्ष हैं और यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।’’ गांगुली का मानना ​​है कि समय के साथ शाह अपने काम में निपुण होते गए। जल्द ही 53 साल के होने वाले इस सुपरस्टार ने कहा, ‘‘वह खिलाड़ियों का बहुत समर्थन करते हैं। जैसे-जैसे उन्होंने सीखा, वह अपने काम में निपुण होते गए। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह इस खेल के लिए अच्छा करना चाहते हैं।’’

कोलकाता के इस दिग्गज ने कहा कि शाह को अपनी स्थिति का पूरा अहसास था और वह हमेशा अपने काम को सिद्धांतबद्ध तरीके से करना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत ईमानदार हैं और वह इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ थे कि वह कौन है और उनके साथ क्या हो सकता है। इसलिए, वह हर समय सही और उचित तरीके से काम करना चाहते थे।’’

गांगुली ने कहा, ‘‘हम सभी ने गलतियां कीं, मैंने भी कीं, उन्होंने भी कीं। लेकिन ऐसा कभी जानबूझकर नहीं किया गया और खेल कभी नहीं रुका।‘‘ पूर्व कप्तान ने कहा कि अब भी कभी-कभी वह दोनों एक दूसरे से मिल जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है, उन्होंने प्रगति की है, वह अब आईसीसी के अध्यक्ष हैं। आप उनसे कुछ अवसरों पर ही मिल सकते हैं क्योंकि हम अलग-अलग शहरों में रहते हैं। मैं प्रशासन में शामिल नहीं हूं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’’

गांगुली ने कहा, ‘‘मैं उनसे कुछ समय पहले इंग्लैंड में मिला था। हमारी आईसीसी की बैठकों में मुलाकात होती है क्योंकि मैं आईसीसी की क्रिकेट समिति का अध्यक्ष हूं। वह चाहते हैं कि खेल निरंतर आगे बढ़ता रहे।’’

यह भा पढ़ेः IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट में ऋषभ पंत पर ICC की बड़ा एक्शन, कोड ऑफ कंडक्ट का किया था उल्लघंन, ये मिली सजा

17 साल बाद छलका सौरव गांगुली का दर्द, बोले- अगर ऐसा न होता तो मेरे नाम भी होते 50 से ज्यादा शतक
कोलकाता। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतक लगाए हैं, लेकिन उन्हें यह संख्या पसंद नहीं है और उन्हें अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई शतक चूकने का अफसोस है। अपने समय के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज गांगुली ने टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर 18,575 रन बनाए, लेकिन उन्हें अपने करियर में कई शतक चूकने का अफसोस है। उन्होंने 311 एकदिवसीय और 113 टेस्ट मैच खेले। गांगुली ने यह अफसोस तब व्यक्त किया जब उनसे पूछा गया कि वह पुराने गांगुली को क्या सलाह देना चाहेंगे।

गांगुली ने कहा, ‘‘मैं कई बार शतक लगाने से चूक गया, मुझे और अधिक रन बनाने चाहिए थे। मैंने कई बार 90 और 80 रन बनाए।’’ अगर गांगुली के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि वह 30 बार 80 या 90 रन की संख्या पार करने के बाद आउट हुए। अगर वह इन पारियों को भी शतक में बदलने में सफल रहते तो उनके नाम पर 50 से अधिक शतक दर्ज होते। गांगुली जब अकेले होते हैं तो उन्हें अपनी पुरानी पारियां देखना पसंद है। इससे उन्हें यह याद आता है कि वह और अधिक शतक बनाने के कितने करीब थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने (बल्लेबाजी के) वीडियो तब देखता हूं जब मैं अकेला होता हूं। जब मेरी पत्नी घर में नहीं होती है क्योंकि सना लंदन में रहती है। मैं यूट्यूब पर जाता हूं, और देखता हूं और खुद से कहता हूं अरे फिर 70 रन पर आउट हो गया। मुझे शतक बनाना चाहिए था। लेकिन अब आप इसे बदल नहीं सकते।’’

गांगुली ने वनडे में 72 और टेस्ट क्रिकेट में 35 अर्धशतक लगाए हैं। एक कप्तान के तौर पर कभी-कभी मुश्किल फैसले लेना ज़रूरी हो जाता है। आपको किसी खिलाड़ी को बाहर करके उस खिलाड़ी को शामिल करना पड़ता है जो आपको लगता है कि परिस्थितियों या टीम की जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर है। गांगुली ने दुनिया के महानतम लेग स्पिनरों में से एक अनिल कुंबले को टीम से बाहर किये जाने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, ‘‘अनिल कुंबले को कुछ बार मौका नहीं मिला, क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी थे।’’

गांगुली से जब पूछा गया कि खिलाड़ियों को मोटा भुगतान करने वाले टी20 टूर्नामेंटों में खेलने के प्रलोभन को रोकने के लिए दुनिया भर में टी20 लीग के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को कड़े कदम उठाने चाहिए, उन्होंने कहा कि संभवत: इसमें बदलाव करना मुश्किल है। निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों ने दुनिया भर में टी20 लीग में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था जिससे गांगुली भी हैरान हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे नियम तो बनाते हैं, लेकिन मैं नहीं जानता कि आप टेस्ट खेलने वाले देशों को अपनी लीग बनाने से कैसे रोक सकते हैं।’’ ऑस्ट्रेलिया गांगुली की सबसे पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी टीम है और उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं।

गांगुली ने इसके साथ ही खुलासा किया कि 2026 के अंत तक उनकी बायोपिक रिलीज हो जाएगी और राजकुमार राव इसके नायक होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी शूटिंग जनवरी में शुरू होगी। प्री-प्रोडक्शन, स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी लेखन में काफी समय लगता है। शूटिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।’’

यह भी पढ़ेः शुभमन गिल की कप्तानी पर पहले ही टेस्ट में उठे सवाल, 10 सालों में ऐसा प्रदर्शन कुछ ही बार, जानें पूरा मामला

वनडे क्रिकेट में दो गेंद इस्तेमाल करने के नियम में बदलाव कर सकता है आईसीसी
नई दिल्ली। वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों के दबदबे को लेकर चली आ रही चिंता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 50 ओवर के प्रारूप में दो गेंद के इस्तेमाल के नियम में बदलाव कर सकता है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने वनडे में एक गेंद के इस्तेमाल की सिफारिश की है। दो नयी गेंद का नियम एक दशक से भी अधिक समय से लागू है। इस सिफारिश को आईसीसी के निदेशक बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए जिसके बाद ही इसे संशोधित खेल शर्तों में शामिल किया जाएगा।

आईसीसी बोर्ड रविवार को हरारे में इस मुद्दे पर चर्चा करेगा। अभी वनडे में दो नई सफेद कूकाबुरा गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है। गेंदबाजों द्वारा प्रत्येक छोर से अलग-अलग नयी गेंदों का इस्तेमाल करने के कारण गेंद सख्त बनी रहती है जिससे बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का फायदा मिलता है। क्षेत्ररक्षण पाबंदी (30 गज के घेरे के बाहर केवल चार क्षेत्ररक्षक) के कारण बल्लेबाजों को गेंदबाजों पर अनुचित लाभ मिलता है। यहां तक ​​कि महान सचिन तेंदुलकर ने भी अकसर दो नयी गेंदों से रन बनाने पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात की है।

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया, आईसीसी क्रिकेट समिति ने तीन नियमों में बदलाव की सिफारिश की है। एक दिवसीय क्रिकेट में एक सफेद गेंद का उपयोग, टेस्ट मैच में ओवर रेट की जांच के लिए ‘क्लॉक टाइमर’ (टाइमर घड़ी) का उपयोग और अंडर 19 पुरुष विश्व कप को 50 ओवर से टी20 में बदलना।  ऐसी संभावना है कि 25वें ओवर तक दो गेंद का उपयोग किया जा सकता है और उसके बाद गेंदबाजी करने वाली टीम को मैच पूरा करने के लिए दो गेंद में से एक को रखने का विकल्प दिया जाएगा।

‘टाइमर क्लॉक’ के मामले में ओवरों के बीच 60 सेकंड का समय देने और एक दिन में 90 ओवर पूरे करने के लिए समय सीमा तय करने की सिफारिश की गई है। धीमी ओवर गति का नियम टी20 के लिए पहले से ही लागू है जिसमें समय से पीछे चल रही टीम को 19वें ओवर की समाप्ति के बाद सर्कल के भीतर एक अतिरिक्त क्षेत्ररक्षक लाने की आवश्यकता होती है।

आईसीसी इस बात पर भी विचार करेगा कि अंडर-19 पुरुष विश्व कप को मौजूदा 50 ओवर के प्रारूप से टी20 प्रारूप में आयोजित करने की जरूरत है या नहीं। आईसीसी टूर्नामेंट को छोड़कर 50 ओवर की द्विपक्षीय श्रृंखलायें खत्म हो रही है। आयु वर्ग के स्तर पर टी20 विश्व कप का मतलब है कि अब उन सभी देशों के लिए एक बड़ा ‘टैलेंट पूल’ उपलब्ध है जिनके यहां अब फ्रेंचाइजी लीग चल रही हैं। अगला अंडर-19 विश्व कप जिम्बाब्वे में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : IPL 2025 : RR vs RCB मैच में फिल सॉल्ट-विराट कोहली के सामने होगी जोफ्रा आर्चर की मुश्किल चुनौती

दुर्घटनाग्रस्त हुआ सौरव गांगुली का काफिला, बाल-बाल बचे भारत के पूर्व कप्तान
कोलकाता, अमृत विचारः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का काफिला पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी है। पुलिस ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार को दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर हुआ जब गांगुली कार में सफल कर रहे थे और एक तेज रफ्तार से आ रही लॉरी ने उसे ओवरटेक किया। पु

लिस के एक अधिकारी ने बताया कि लॉरी के अचानक आने से गांगुली की कार के ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाने पड़े जिससे उनके पीछे आ रहे उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। उन्होंने कहा कि एक वाहन गांगुली की कार से भी टकराया। दो गाड़ियों को मामूली नुकसान हुआ है। गांगुली बर्धवान यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में भाग भी लिया।

यह भी पढ़ेः लखनऊ: ठगों ने बनाई आबकारी विभाग की नकली वेबसाइट, शुरू हुई जांच

सौरव गांगुली को बेहद पसंद करते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-जब वे कप्तान बने, तो टीम में अलग तरह की ऊर्जा थी
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 16 के मंच पर बताया है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली बेहद पसंद हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के लोकप्रिय ज्ञान-आधारित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 16 के आज रात के एपिसोड में दर्शकों की मुलाकात पश्चिम बंगाल के पवित्र लाल से होगी। एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाले, पवित्र शो में अपनी दिल छूने वाली कहानी साझा करते हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें पैसों की तत्काल ज़रूरत है, क्योंकि उनके कंधों पर कई ज़िम्मेदारियां हैं। उनकी बातें कई लोगों को प्रभावित करती हैं, जिससे ज़िंदगी की चुनौतियों को संतुलित करने के साथ आने वाले संघर्षों का पता चलता है।

अमिताभ बच्चन उनसे पूछते हैं, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि यदि आपको पैसे मिलेंगे तो आप क्या करेंगे? इस पर पवित्र जवाब देते हैं, मुझे 25-30 लाख की ज़रूरत है। मुझ पर कर्ज़ है और मेरे पिता का निधन हो गया है। घर जर्जर हो रहा है, इसलिए कुछ समस्याएं हो रही हैं, इसके रखरखाव की ज़रूरत है। इसके अलावा, मेरी मां अक्सर बीमार रहती हैं, और उनके इलाज पर भी खर्च होता है। मैंने भी अभी तक शादी नहीं की है, मेरी तनख्वाह कम है और इसीलिए कोई नहीं चाहता कि मैं उनकी बेटी से शादी करूं।

सेगमेंट के दौरान जहां दर्शक सवाल पूछते हैं, अमिताभ बच्चन बताते हैं, मुझे भी सौरव गांगुली बहुत पसंद हैं। ऐसा माना जाता है कि जब सौरव गांगुली कप्तान बने, तो टीम में अलग तरह की ऊर्जा थी। मैं उस पल को नहीं भूल सकता जब वह विदेश में खेल रहे थे और जीत गए तब जो कमीज उतार के घुमाया है... बता दिया उन्हें, हम लोग इंडिया हैं। आप इसे कमेंट्री के दौरान भी देख सकते हैं, जब दूसरी टीम के खिलाड़ी अपनी ही टीम की तारीफ करते रहते हैं। लेकिन सौरव दा ऐसे कभी नहीं होते, वह तटस्थ रहते हैं, और कई बार उन्हें डांट भी देते हैं। उनमें बहुत क्षमता है।

ये भी पढे़ं : Emergency : कंगना रनौत बोलीं- मुझे इंदिरा गांधी बहुत मजबूत महिला लगती थीं, लेकिन पता चला कि वह तो कमजोर थीं

ICC बैठकों में BCCI प्रतिनिधि चुनना एजीएम का मुख्य एजेंडा, इन दो नाम पर हो रहा विचार
बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की रविवार को होने वाली 93वीं सालाना बैठक का मुख्य एजेंडा आईसीसी की बैठकों में भारत के दो प्रतिनिधियों का चुनाव होगा और निवर्तमान सचिव जय शाह के बाद नए सचिव की तलाश एजेंडे में नहीं है। बैठक इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यूएई में महिला टी20 विश्व कप के बाद दुबई में आईसीसी कांक्लेव होने वाली है । महिला टी20 विश्व कप का फाइनल 20 अक्टूबर को दुबई में है और तब तक शाह बीसीसीआई सचिव पद पर रहेंगे ।वह एक दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन का पद संभालेंगे ।

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली का कार्यकाल खत्म होने के बाद से शाह आईसीसी बैठकों में भारत की नुमाइंदगी करते आये हैं । बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी वैकल्पिक निदेशक हैं जो बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व आईसीसी बैठकों में कर सकते हैं लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है । उनके कार्यकाल का एक ही साल बचा है लिहाजा देखना होगा कि वह वैकल्पिक निदेशक बने रहेंगे या किसी और को नामित किया जायेगा। सचिव का चयन एजेंडे में नहीं हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के नये परिसर के उद्घाटन के लिये एकत्र हुए सदस्य इस पर आपस में बात कर सकते हैं।

फिलहाल दो नामों गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल और रोहन जेटली पर विचार हो रहा है जो दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। समझा जाता है कि पटेल दौड़ में आगे चल रहे हैं। एजीएम में भारतीय क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि और आमसभा में से दो को शामिल करना , उप समितियों की नियुक्ति और 2024 . 25 के सालाना बजट को मंजूरी देना भी शामिल है। आईपीएल संचालन परिषद की बैठक भी यहां शनिवार को बुलाई गई है और इसमें रिटेंशन के नियम पर बात होगी।

ये भी पढ़ें : Musheer Khan Accident : सड़क दुर्घटना के बाद मुशीर खान की हालत स्थिर, नहीं खेल पाएंगे ईरानी और रणजी ट्रॉफी के शुरूआती मैच

अब कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच? सौरव गांगुली का नाम आया सामने
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने सात साल बाद मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से अलग होने का फैसला किया है क्योंकि उनकी मौजूदगी में फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने खिताबी सूखे को खत्म करने में नाकाम रही है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिये यह घोषणा की। पोंटिंग के हटने के बाद इस बात की संभावना है कि टीम के मौजूदा निदेशक सौरव गांगुली अगले सत्र में मुख्य कोच के रूप में काम कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जैसे-जैसे आप हमारे मुख्य कोच के रूप में आगे बढ़ें, हमें इसे शब्दों में बयां करना अविश्वसनीय रूप से कठिन हो रहा था। आपने हमें देखभाल, प्रतिबद्धता, जज्बा और प्रयास के बारे में बताया। यह हमारे सात वर्षों के साथ-साथ काम करने का सार हैं। फ्रैंचाइज़ी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी के साथ अपने लंबे जुड़ाव को लेकर भावनात्मक पोस्ट किया लेकिन टीम प्रबंधन सात साल में कोई खिताब नहीं जीत पाने के कारण उनके काम से खुश नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग 2019 में टीम के मुख्य कोच बने थे। उनकी देखरेख में टीम 2021 में पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही लेकिन इसके बाद उसके प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गयी।

दिल्ली कैपिटल्स के प्रबंधन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष अधिकारियों ने रिकी को सूचित किया है कि वे इस बात से खुश नहीं हैं कि टीम सात साल में चैंपियनशिप नहीं जीत पाई। टीम प्रबंधन सहयोगी स्टाफ में बदलाव करने की कोशिश कर रहा है। वह अगले साल टीम के साथ नहीं रहेंगे।’’ यह समझा जाता है कि टीम प्रबंधन से जुड़े लोग चाहते थे कि पोंटिंग आईपीएल शुरू होने से कुछ हफ्ते टीम से जुड़ने की जगह नीलामी प्रक्रिया और टीम निर्माण में अधिक जिम्मेदारी निभाई।’’ यह देखना होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स एक नया मुख्य कोच नियुक्त करता है या टीम निदेशक सौरव गांगुली को मुख्य कोच के रूप में काम करने के लिए कहता है।

टीम के सहायक कोच प्रवीण आमरे का पद पर बने रहना लगभग तय है। इस मामले में आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए दिल्ली के सह-मालिक जेएसडब्ल्यू और जीएमआर समूह की इस महीने के अंत में या अगले महीने की शुरुआत में बैठक होने वाली है।

आईपीएल के अगले सत्र से पहले होनी वाली खिलाड़ियों की बड़ी बोली से पहले टीम के मौजूदा खिलाड़ियों को बनाए रखना एक और मुद्दा है जिस पर चर्चा होगी। अगर सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट रही तो टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के जेक-फ्रेजर मैकगर्क या दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स में से किसी एक को ही बनाये रखने का विकल्प होगा। भारतीय खिलाड़ियों में टीम कप्तान ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को रिटेन करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें : India vs Zimbabwe : यशस्वी जायसवाल बोले- हम बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल करना चाहते थे

8 जुलाई का इतिहास: आज के ही दिन हुआ था बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्म
नई दिल्ली। भारत के इतिहास में 8 जुलाई का दिन एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन पश्चिम बंगाल में महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का जन्म हुआ था। कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था, जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है। उनका कार्यकाल भूमि सुधारों के लिए प्रसिद्ध रहा है।

पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर इसी दिन सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ था और उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी। बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास भरा और टीम को आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में 8 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने।

1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।

1914: महान वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म।

1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।

1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म।

1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।

1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन।

2007: पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन।

2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।