Bareilly News - Amrit Vichar

Bareilly : चार हजार किसानों के साथ चार करोड़ की लूट का आरोप
बरेली, अमृत विचार। मंडल के बरेली आदर्श एग्रोटेक कम्पनी लिमिटेड और शुभकीर्ति प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड से जुड़े किसानों ने मंगलवार को मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी को ज्ञापन दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव बगरैन में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के गोदाम से लगभग चार हजार किसानों का दस हजार क्विंटल धान और गेहूं लूट लिया गया है।

इसकी कीमत चार करोड़ रुपये है। किसानों ने आयुक्त से एसआईटी गठित करने की मांग की है और न्याय दिलाने की अपील की है। धरने को संबोधित करते हुए संयोजक डॉ हरीश गंगवार ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी की मिलीभगत से लूट हुई है। भारतीय किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश गंगवार ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों का उत्पीड़न करती है।

सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर कांग्रेज के जिलाध्यक्ष असफाक सकलैनी व महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा आदि ने समर्थन दिया। समर्थन की घोषणा कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने की। विपिन पटेल, जगदीश शरन, खेम करन, प्रोफेसर यशपाल सिंह, जीतेन्द्र बाबू, राकेश गंगवार, जाहिद अली, अफसर अली, हरवंश पटेल, ओमपाल गंगवार, नारायण सिंह एवं लाल बहादुर गंगवार शामिल रहे।

शिव की त्रिविध ज्योति का प्रतीक
नाथ परंपरा की दूसरी प्रमुख कड़ी है — त्रिवटीनाथ मंदिर। यह मंदिर भी शिव के त्रिवेणी रूप का प्रतीक माना जाता है — ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिविध ज्योति यहाँ एक साथ विराजमान है। मंदिर का स्थापत्य अद्भुत है — ऊँचे शिखर पर लगा स्वर्ण कलश दूर से ही श्रद्धा जगाता है। सावन के महीने में जब कांवड़िए यहाँ गंगाजल चढ़ाने आते हैं, तो पूरा बरेली शहर भक्ति में डूब जाता है।

यहाँ कोई एक दिन भी ऐसा नहीं जाता जब ‘हर हर महादेव’ की आवाज़ न गूंजे। भक्त सुबह से ही शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध और जल चढ़ाने आते हैं। यह मंदिर बरेली का आध्यात्मिक नाड़ी बिंदु है।” त्रिवतीनाथ मंदिर का परिसर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि समाज सेवा का केंद्र भी है। मंदिर के ट्रस्ट द्वारा निशुल्क भोजन, चिकित्सा शिविर और गौसेवा के कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं। मंदिर के बगल में स्थित सरोवर में हर अमावस्या को हजारों श्रद्धालु स्नान करते हैं। यह वही सरोवर है जहाँ कभी योगी अपने ध्यान की शुरुआत करते थे।

वनखंडीनाथ मंदिर
बरेली की प्राचीन धरती में अनेक ऐतिहासिक, पौराणिक और आध्यात्मिक स्थल बसे हैं, उन्हीं में से एक अत्यंत प्रतिष्ठित शिवधाम है,वनखंडीनाथ मंदिर यह मंदिर बरेली के सबसे पुराने धार्मिक स्थलों में गिना जाता है ।  वनखंडी क्षेत्र के हृदय में स्थित यह मंदिर स्थानीय लोकपरंपरा, पुरातन आस्था और सदियों से प्रवाहित शिवभक्ति का अद्भुत केंद्र है। कहा जाता है कि जिस स्थान पर यह मंदिर स्थित है, वह क्षेत्र प्राचीन समय में घने वनों से आच्छादित था। तब यह स्थान निर्जन, शांत और वन्य क्षेत्र का हिस्सा था, इसलिए इस स्थान को नाम मिला—“वनखंडीनाथ”, अर्थात् वनखंडों में विराजमान भगवान शिव।वनखंडीनाथ जी का आध्यात्मिक महत्व वनखंडीनाथ मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि शिवभक्ति की जीवंत ऊर्जा का केंद्र है।

रामनगर जैन मंदिर
बरेली के आंवला में रामनगर में जैन मंदिर भी विश्व प्रसिद्ध है। रामनगर न केवल प्रदेश बल्कि देशभर के प्रसिद्ध जैन तीर्थों में से एक है। यह तीर्थ अपनी आध्यात्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्ता के कारण देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है। भगवान पार्श्वनाथ की तपस्या स्थली रामनगर आंवला है। पार्श्वनाथ का जन्म वाराणसी में लेकिन उन्हें ज्ञान रामनगर में प्राप्त हुआ। यही वह स्थल है जहां पार्श्वनाथ को ज्ञान प्राप्त हुआ था।  यही पर पार्श्वनाथ को भगवान की उपाधि मिली। यहां भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा हरित पन्ने की है। विद्वानों का मत है कि यह प्रतिमा देव द्वारा स्थापित की गई है।  रामनगर जैन मंदिर की वास्तुकला अत्यंत भव्य और पारंपरिक है। मुख्य मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ हरितपन्ने की  प्रतिमा विराजमान है, जिसकी मुद्रा अत्यंत शांत और ध्यानमग्न है। मंदिर की दीवारों पर जैन पुराणों के दृश्य, तीर्थंकरों के जीवन प्रसंग और सूक्ष्म नक्काशी देखने योग्य हैं।

धोपेश्वरनाथ
पांडवकालीन यह मंदिर सिद्धपीठ मंदिर है। यहां द्रोपदी के गुरु धूम्र ऋषि ने तपस्या की। उनके तप से प्रसन्न होकर शिव ने वरदान मांगने को कहा तो ऋषि ने जनता की मंगल कामना और कल्याण के लिए शिव से यहीं पर लिंग रूप में रहने का वरदान मांगा। वरदान स्वरूप शिव यहीं स्थापित हो गये। नाथ मंदिर में यह ऐसा मंदिर है जिसे अर्धनारीश्वर का रूप भी कहा जाता है।  मंदिर के महंत घनश्याम जी बताते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में धोपा मंदिर को अर्धनारीश्वर का रूप भी माना जाता है। इसका प्रमाण आज भी प्रचलित है। इसी मंदिर में भादों माह में आखिरी के दो गुरुवार को मेला आज भी लगता है। यह मेला धोपा मइया के नाम से प्रचलित है। जब आवागमन के साधन नहीं थे तो लोग एक दिन पहले आकर रुकते थे लेकिन अब लोग गुरुवार को आकर धोपा के सरोवर में स्नान करते हैं इससे चर्म रोग ठीक होते हैं। इसके बाद यहां स्थित रायसती मठिया में प्रसाद चढ़ाते हैं। नाथ मंदिरों में यह धोपेश्वर नाथ भी प्रसिद्ध और सिद्ध मंदिर है। यह इशान कोण में स्थित है।

Bareilly: तौकीर रजा की जमानत अर्जियों पर फिर टली सुनवाई
विधि संवाददाता, बरेली। शहर में 26 सितंबर को बवाल कराने के मुख्य आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के विरुद्ध कोतवाली थाने में दर्ज तीन मुकदमों में जमानत अर्जी पर सुनवाई सोमवार को टल गयी। अदालत ने तीनों अर्जियों पर सुनवाई को मंगलवार की तिथि नियत की है।

वहीं बारादरी थाने की तीन अन्य अर्जियों पर 19 नवंबर को सुनवाई होगी। संभावना है कि जिला जज के आदेश पर अब सभी अर्जियां ट्रांसफर होकर एडीजे-4 की अदालत में ही सुनी जाएंगी, वहीं एडीजे-5 का चार्ज अब तक एडीजे-6 रहे तबरेज अहमद ने संभाला है। मौलाना तौकीर रजा खां पर आरोप है कि बीती 26 सितंबर को उन्होंने प्रदर्शन का आह्वान किया। जिसके बाद इस्लामिया के आसपास और कई जगह उपद्रवियों ने बवाल किया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों पर पथराव किया और उनकी एंटी रायट गन व वायरलैस तक छीन लिया। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग थानों में मुकदमें दर्ज किए थे।

बरेली : कड़े पहरे के बावजूद इस्लामिया के पास जमा हुई भीड़, पुलिस ने फटकारी लाठियां
बरेली, अमृत विचार। जिले में धारा 163 लागू होने के बावजूद लोगों का हुजूम इस्लामिया पहुंचता रहा। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के जिला प्रशासन को शांतिपूर्वक ज्ञापन देने का ऐलान किया था।  लिहाजा जुमा की नमाज होते ही लोग नौमहला मस्जिद और इस्लामिया के आसपास जमा होने लगे। इस बीच लोगों ने नारेबाजी और तकरीर शुरु कर दी। भीड़ में शामिल युवा बेकाबू होते दिखे तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज होने से भगदड़ का मच गई।

इधर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शहर पर नजर बनाए रहे। एडीजी रमित शर्मा और मंडलायुक्त ने कोतवाली में बैठकर पल-पल की खबर ली। इधर डीआईजी अजय साहनी और एसपी सिटी मानुष पारिक बिहारीपुर पुलिस चौकी में बैठकर अपडेट लेते रहे। एसएसपी अनुराग आर्या और एसपी सिटी मानुष पारिक ने दो बार फ्लैग मार्च किया। इधर मौलाना तौकीर रजा खां के सौदागरान स्थित आवास समेत आईएमसी के दूसरे नेताओं के घर पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

इधर जुमा की नमाज के बाद लोगों के हुजूम ने इस्लामिया की तरफ रुख किया। गली मोहल्लों से होते हुए कड़े पहले के बावजूद लोगों की भारी भीड़ बिहारीपुर चौकी और नौमहला के आसपास पहुंच गई। यहां कुछ लोगों ने तकरीर करने शुरू कर दी। माहौल खराब होता देख पुलिस ने लाठियां फटकारी और भीड़ को तितर बितर किया।

बरेली : लव जिहाद...आलम ने खुद को बताया प्रेम, शादी का वादा कर किया दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपना धर्म और नाम बदलकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। सच्चाई सामने आने पर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।

पीलीभीत की रहने वाली युवती ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराए रिपोर्ट में बताया कि वह यहां पर किराए पर रहती है। जो एयरफोर्स गेट स्थित एक कैफे पर काम करती थी। आरोप है कि कैफे का मालिक कस्बा व थाना हाफिजगंज निवासी आलम है। उसने खुद को प्रेम सिंह बता कर उसे अपना बिजनेस पार्टनर बनाया। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। पीड़िता से आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और शादी करने का झांसा दिया। जिस पर दोनों सहमत हो गए और रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच पीड़िता को जानकारी हुई कि यह प्रेम सिंह नहीं बल्कि आलम है। जिसने साजिश के तहत उससे अपना धर्म छिपाते हुए उसके साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म करता रहा। लेकिन, आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे हिंदु रीति-रिवाज से शादी करेगा। लेकिन, शादी करने की बात पर हर बार उसे टाल देता था। आरोप है कि इस दौरान वह करीब तीन से चार बार गर्भवती भी हुई। उसके बाद आलम ने उसका एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया। इतना ही नहीं खुद को उसने अविवाहित बताया मगर वह दो बच्चों का पिता निकला। शादी का दबाव बनाने पर आलम समेत उसके परिजन उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

UP : 6 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ? जांच में ओवरस्पीड मिली कार, टेंपो में क्षमता से अधिक थीं सवारियां
पीलीभीत, अमृत विचार। अमरिया-सितारगंज नेशनल हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आ गई। एक ओर कार के ओवरस्पीड में होने की पुष्टि हुई है, वहीं दूसरी तरफ टेंपो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी मिलीं। ओवरटेकिंग के दौरान हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए थे, जिससे कार सवार मामूली रूप से चोटिल हुए। टेंपो में बैठे छह लोगों की जान चली गई। अन्य सात लोग घायल हो गए। विस्तृत रिपोर्ट बनाकर परिवहन विभाग की ओर से शासन को भेजी गई है।

बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गांव सरदार नगर के पेट्रोल पंप के पास कार और टेंपो की शनिवार को टक्कर हो गई थी। हादसे में छह लोगों की हो गई थी। हादसे पर संज्ञान लेते हुए तकनीकी जांच रिपोर्ट शासन स्तर से मांगी गई थी। जिसको लेकर दो दिन पूर्व परिवहन विभाग के आरई वैभव सोती और हेड कांस्टेबल साहिर हुसैन ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटनास्थल देखा। ये पता लगाया गया कि आखिर टेंपों की वजह से हादसा हुआ है या कार अपने गलत पथ पर थी।

इस दौरान डायग्राम भी बनाकर एक वीडियो शूट भी किया गया। जांच में प्रथमदृष्यता कार की ओवरस्पीड होना पाया गया, जो ओवरटेकिंग के दौरान भिड़ गई। ओवरस्पीड होने के कारण कार कंट्रोल नहीं हो सकी। साइट की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया और कार के एयरबैग खुल गए। जिससे कार चालक सुरक्षित बच गया। जबकि टेंपो में निर्धारित मानक से अधिक सवारी होना पाया गया, जो कि नियमानुसार गलत था।

घटनास्थल वाले क्षेत्र में बने कुछ पेट्रोल पंप के आसपास सड़क तक निर्माण और फुलवारी भी गलत पाई गई है। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में ओवरस्पीड और ओवरटेंकिग के अलावा टेंपो में अधिक सवारी बैठे होना भी पाया गया है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चधिकारियों के माध्यम से शासन केा प्रेषित कर दी गई है।

Bareilly: आजादी के बाद देश की नींव मजबूत करने में जुटे रहे सेनानी
बरेली, अमृत विचार। आजादी की जंग में बरेली जनपद के 398 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व निछावर कर दिया था। 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के दौरान 15 अगस्त 1947 की सुबह की अनुभूति तो नहीं है, मगर वो गर्व भरे पल हम सभी के दिलों में आजादी का अहसास हमें कराते हैं। देश को आजादी दिलाने के बाद भी सेनानियों ने जिले की नींव को मजबूत करने में भी अपना योगदान दिया। जिले के 20 से ज्यादा सेनानी लोकसभा, विधानसभा सदस्य, जिला परिषद और नगर पालिका के चेयरमैन और सदस्य के रूप में जनप्रतिनिधि भी बने थे।

बरेली जनपद का इतिहास स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदानों से भरी हुई है। सरकारी आंकड़ा 398 का है, लेकिन न जाने कितने ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे, जिन्होंने अपना सब कुछ लुटाकर स्वतंत्रता आंदोलन को धार दी थी, लेकिन इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं हो सके। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार स्वतंत्रता सेनानियों का रिकार्ड देखने पर 20 से अधिक उन सेनानियों का जिक्र सामने आया, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के बाद भी देश को तरक्की की राह पर ले जाने का प्रयास किया। ये सेनानी लोकसभा और विधानसभा सदस्य, जिला परिषद और नगर पालिका बरेली के चेयरमैन और सदस्य के रूप में लंबे समय तक कार्य किया और बरेली को समृद्धि की ओर से ले जाने का काम किया था।

जिला प्रशासन के रिकार्ड से लिए गए कुछ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की संक्षिप्त गाथा के कुछ अंश, जिन्होंने राजनेता बनकर भी जनकल्याण के हक में काम किया था। इसमें जियाराम सक्सेना निवासी बमनपुरी, असहयोग आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता रहते हुए 1922 में 3 वर्ष की कैद हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के साथ नगर पालिका बरेली के चेयरमैन भी रहे थे। टिकैत राम वर्मा पुत्र बंशीधर निवासी महावीर टोला कूंचा मुंशी भागीरथ, 1920 में असहयोग आंदोलन में शामिल हुए।

स्कूलों और कालेजों का बायकाट कर आंदोलन को सफल बनाने को कौम परस्त अखबार निकालकर लोगों को एकजुट किया और जेल भी गए थे। 1930 से 1931 तक शहर कांग्रेस कमेटी बरेली के प्रधान रहे। दामोदर स्वरूप सेठ पुत्र बहादुर लाल सेठ निवासी बिहारीपुर, आरंभ से ही क्रांतिकारी थे। प्रसिद्ध काकोरी केस के मुकदमे के अभियुक्त थे। कई बार जेल गए। वह अंतरित संसद के सदस्य रहने के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान भी रहे थे।

दुर्राब सिंह पुत्र कंधर सिंह निवासी उरला थाना आंवला को व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन के दौरान छह माह की कैद हुई थी। जिला परिषद के सदस्य भी रहे। नौरगंलाल पुत्र शंकर लाल निवासी बमनपुरी, सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लेने पर छह माह कैद हुई। सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होने पर एक वर्ष तक जेल रहे। भारत छोड़ो आंदोलन में 9 अगस्त 1942 में जेल गए और 1944 से सेंट्रल जेल बरेली से छूटे थे।

जिला भ्रष्टाचार निरोधक समिति के अध्यक्ष रहने के साथ 1962 से लेकर 1967 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे। पृथ्वी राज सिंह निवासी बुधौली थाना भुता, डिप्टी कलेक्टर का पद त्यागकर कांग्रेस में शामिल हुए। 19 वर्षों तक जिला कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष रहे। उन्हें नमक सत्याग्रह आंदोलन में छह माह की सजा हुई। 1937 में विधानसभा के सदस्य भी रहे थे।
प्रताप चंद्र आजाद पुत्र रंगीलाल सिन्हा निवासी रामबाग (रामपुर गार्डन), 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गए थे। 1947 में उत्तर प्रदेश छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहने के साथ जिला परिषद बरेली के अध्यक्ष भी रहे।

ब्रज मोहन लाल शास्त्री पुत्र भजन लाल निवासी कूचा सीताराम, असहयोग आंदोलन में पढ़ाई छोड़ी। 1930 में आईपीसी की धारा 124 में दो वर्ष की सजा हुई। भारत छोड़ो आंदोलन में 30 माह तक नजरबंद रहे। बाद में नगर और जिला परिषद के अध्यक्ष रहे। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे। बाबूराम पुत्र भोलानाथ निवासी ग्राम चठिया बरेली, सत्याग्रह आंदोलन में नौ माह सजा काटी। भारत छोड़ो आंदोलन में 18 माह जेल में रहे। आजादी मिलने के बाद 1957 में विधानसभा सदस्य भी चुने गए थे।

मोती सिंह वकील निवासी बुधौली फरीदपुर, असहयोग आंदोलन में भाग लेने पर 1921 में छह माह की सजा काटी। बरेली जिला बोर्ड के चेयरमैन भी रहे थे। शिवराज बहादुर पुत्र मुंशी हजारी लाल निवासी बीजाऊ तहसील नवाबगंज, 1941 में वह आजाद प्रेस में सरकार विरोधी इश्तहार छापने में पकड़े गए और मुकदमा चला। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे। सतीश चंद्र पुत्र बृजलाल निवासी नया टोला आलमगिरीगंज, 1936 में कांग्रेस से जुड़े। 1940 व 1941 और 1942-44 में आजादी की लड़ाई में भाग लिया। 1940 से 42 तक अंतरित संसद के सदस्य रहे। कई बार लोकसभा सदस्य चुने गए और केंद्रीय मंत्रीमंडल में मंत्री भी रहे।

इन्होंने कई आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका
अब्दुल रऊफ निवासी आजमनगर, 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कुछ दिनों के लिए नजरबंद रहे, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। अब्दुल वाजिद आनरेरी मजिस्ट्रेट का पद त्यागकर कांग्रेस में शामिल होने के बाद 1940 में व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन में भाग लिया और एक वर्ष कैद की सजा हुई। सेंट्रल असेंबली के सदस्य रहने के साथ बरेली नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे। अधो नारायन निवासी पूरनमल बजरिया, 1921 में असहयोग आंदोलन में भाग लेने पर छह माह कैद हुई, 1930 में नमक सत्याग्रह आंदोलन में छह माह जेल गए।

व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन करने पर एक साल कैद हुई। भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल होने पर 9 अगस्त 1942 काे पकड़े और 1943 में छोड़े गए। यह नगर पालिका बरेली के सदस्य भी रहे। वहीं, गाेपीनाथ साहू पुत्र कंटी लाल निवासी कूंचा रतनगंज, 1930 और 1940 में छह और नौ माह की सजा हुई। भारत छोड़ो आंदोलन के सिलसिले में 9 अगस्त 1942 को नजरबंद हुए, 1944 में जेल से छूटे। बाद में नगर पालिका बरेली के सदस्य रहे और जिला व कांग्रेस शहर कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। चिरंजीव लाल गुप्ता पुत्र रामजीमल निवासी मोहल्ला जकाती, 1918 में अखिल भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर बरेली के प्रतिनिधि शामिल हुए। 1920 में बरेली जिला कांग्रेस के उप मंत्री रहे। राजकीय और अराजकीय समितियों के सदस्य भी रहे।
डॉक्टर होकर भी आजादी में कूदे, बाद में विधायक भी बने

दरबारी लाल शर्मा निवासी जगतपुर, बारादरी, 1930 में एक वर्ष कैद हुई। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लेने के कारण 1932 में छह माह कैद और 15 रुपये जुर्माना भी हुआ। इंडियन मेडिकल बोर्ड के सदस्य रहे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहने के साथ जिला परिषद के अध्यक्ष भी रहे। वहीं कुसुम कुमारी पत्नी दरबारी लाल शर्मा, 1930 में कांग्रेस में शामिल हुईं और नमक सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने पर 1930 में ही छह माह कैद हुई। वह जिला परिषद बरेली की सदस्य भी रहीं।

Bareilly: जिले में 127 स्कूल एक किमी से ज्यादा दूरी पर विलय...अब होंगे अनपेयर
बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के बयान के बाद एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर विलय किए गए स्कूलों की गणना शुरू हो गई है। इसके लिए किसी लेखपाल या गूगल मैप की सहायता नहीं बल्कि शिक्षक मोटरसाइकिल से दूरी नाप रहे हैं।

गांव के आखिरी घर से जिस स्कूल में विद्यालय का विलय हुआ है उसकी दूरी एक किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी माध्यम से भदपुरा में 18 में से आठ तो बिथरी चैनपुर में 16 में से आठ विद्यालय एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर विलय पाए गए हैं। वहीं जिले में 617 विद्यालयों में से 127 विद्यालय एक किलो मीटर से अधिक दूरी पर पाए गए हैं, जिन्हें अगले आदेश के बाद अनपेयर किया जा सकता है।

वहीं शिक्षा विभाग सूचना तैयार करने के बाद बीएसए के आदेश का इंतजार कर रहा है। इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार का कहना है कि किसी भी स्कूल का विलय नहीं होना चाहिए, क्योंकि ये युवाओं के भविष्य, नौकरी का भी सवाल है। राष्ट्रीय शिक्षक संघ की जितेंद्र गंगवार का कहना है स्कूल विलय करने के बजाए पुराने स्कूलों में संसाधनों पर ध्यान देना चाहिए, जो होना निश्चित है।

बरेली : कमरे में खून से लथपथ मिला सिपाही का शव, पत्नी और बेटी गायब
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में एक किराये के मकान में कमरे में सिपाही मुकेश कुमार त्यागी का शव खून से लथपथ शव मिला है। सिपाही के सिर में चोट लगी हुई थी। मौके से सिपाही की पत्नी और बेटी गायब हैं। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर जांच की। पुलिस जांच में आया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

सुभाषनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली कि मढ़ीनाथ चौकी के पास वीरेंद्र पाठक के मकान में किराये पर रहे 38 वर्षीय सिपाही मुकेश कुमार त्यागी की मौत हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किए। जानकारी मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी मानुष पारीक, सीओ द्वितीय अजय कुमार और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने बताया कि मुकेश के सिर में चोट का एक गहरा घाव मिला है। संभवत: उसके कारण या अत्यधिक खून बहने के कारण सिपाही की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सिपाही मुकेश कुमार के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। परिजन देर रात तब बरेली पहुंच जाएंगे।

लापरवाही बरतने पर चल रहे थे निलंबित, गैरहाजिर भी थे
2011 बैच के सिपाही सिपाही मुकेश कुमार त्यागी मूलरूप से संभल जिले के चंदौसी कस्बे के मारवाड़ी कैंथल गेट के निवासी थे। पुलिस के अनुसार अत्यधिक शराब पीने और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उन्हें कुछ महीने पहले एसएसपी ने निलंबित किया था। वह पुलिस लाइन में ड्यूटी करते थे। यहां भी उनकी लापरवाही जारी रही। वह 4 जून से अनुपस्थित चल रहे थे। वह मढ़ीनाथ में पत्नी तरुणा त्यागी और बेटी परी के साथ रहते थे। मकान मालिक और आसपास के लोगों ने बताया कि सिपाही अत्यधिक शराब पीते थे, जिससे उनका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था।

पत्नी का नहीं उठा फोन
घटना के बाद पुलिस ने जब सिपाही की पत्नी को फोन से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वह घर पर भी मौजूद नहीं थीं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उनकी बेटी और पत्नी साथ रहती थी, लेकिन वे लोग पुलिस को नहीं मिले। जिस स्थान पर शव मिला है, उस स्थान पर आसपास भी खून के धब्बे मिले हैं। वहीं कोने पर भी खून लगा है। संभवत: उसी कोने से टकराने के कारण सिपाही का सिर फट गया होगा। ऐसा लग रहा है कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा, जो धक्कामुक्की तक पहुंच गया होगा। धक्का लगने से सिपाही के दीवार या कोने से टकराने से चोट लगी होगी। कोने पर टाइल्स लगी है। वहां भी खून का धब्बा मिला है। फॉरेंसिक टीम ने खून का नमूना ले लिया है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें - बरेली : रेंज से 1488 अभ्यर्थी लेने जाएंगे सिपाही भर्ती के नियुक्ति पत्र, 248 महिला अभ्यर्थियों के लिए होंगे विशेष सुरक्षा इंतजाम

बरेली का हैदरी दल गांधी उद्यान में क्यों बना रहा था समुदाय विशेष की लड़कियों के वीडियो- मुकदमा दर्ज
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में एक समुदाय विशेष की लड़कियों के वीडियो वायरल करने के मामले में 'हैदरी दल' पर शिकंजा कसने लगा है। वायरल वीडियोज पर बरेली से लेकर लखनऊ तक खलबली मची है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब डीजीपी के निर्देश पर पुलिस हैदरी दल की पूरी कुंडली टटोलनी में जुट गई है। इसके मुखिया से लेकर नेटवर्क तक की जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि 'हैदरी दल' केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित है। एक संगठन के रूप में धरातल पर इसका कोई अस्तित्व नहीं है। बहरहाल, पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जो भी हो, हैदरी दल से संबंध रखने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

'हैदरी दल' से जुड़े लोग पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय रहते। वे समुदाय विशेष की लड़कियों को दूसरे समुदाय के लड़कों के साथ घूमने-फिरने और दोस्ती रखने पर एतराज करते हैं। समुदाय विशेष की लड़की के साथ दूसरे समुदाय का कोई लड़का बैठा मिल जाए तो लड़की से सवाल-जवाब करते। उसकी वीडियो शूट करते। वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड करते हैं।

आरोप है कि ईद-उल-अजहा पर हैदरी दल गांधी उद्यान पहुंचा था। यहां युवतियों से अभद्रता करने के साथ उनका वीडियो शूट करके वायरल किया था। इस पर हंगामा मचा तो एसआई नितीश राणा की तहरीर पर इससे जुड़े लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें साइबर सेल प्रकरण की जांच कर रही है। इस बीच ये मामला लखनऊ तक पहुंच गया। इस तरह हैदरी दल की कुंडली खंगालने और कार्रवाई के निर्देश जारी होने की चर्चा है।

उधर, शिकायत के बाद आरोपियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से वीडियो डिलीट कर दिए। इसके बाद इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाया। जब इसकी शिकायत हुई तो एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताते हैं कि इसके बाद ही केस दर्ज हुआ। इसमें सोफियान नाम की जिस इंस्टाग्राम आईडी से स्टेट्स लगाया गया था उस पर एफआईआर हुई है। दूसरी तरफ पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर हैदरी दल में शामिल आरोपियों की पहचान कर रही है।

ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी में गहराया बिजली संकट, लोकल फाल्टों से कई इलाकों में परेशान होते रहे लोग

Bareilly: सिपाही ने की पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश...एसएसपी के आदेश पर FIR
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र की महिला ने सिपाही पति और जेठ पर मारपीट करने और पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के चनहेटी निवासी गीता ने बताया कि उनका विवाह जून 2024 में बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विमल कौशल से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति कम दहेज मिलने के कारण उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जेठ राहुल कौशल भी उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे।

उसकी मां ने जब विमल और राहुल से बात की तो दोनों ने कहा कि शादी में उन्हें 25 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन कम दहेज मिलने के कारण अब वे उनकी लड़की को नहीं रखेंगे। आरोप है कि पति ने पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। विरोध किया तो पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई।

Bareilly: अश्लील वीडियो नहीं छोड़ रहीं पूर्व भाजपा नेता का पीछा...एक और वायरल
बरेली, अमृत विचार। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनका अश्लील वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। पहले भी उनके वीडियो वायरल हो चुके हैं।

दरअसल, कुछ माह पहले एक महिला ने अनीस अंसारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके कुछ साथियों के खिलाफ चार्ज शीट लगा दी थी। इस प्रकरण में हाईकोर्ट ने अनीस अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसके बाद महिला ने अनीस और उनके परिजनों पर समझौता का दबाव बनाने और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अब अनीस अंसारी के अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह महिला से वीडियो कॉल पर बातें करते हुए अश्लील इशारे कर रहे हैं। एक वीडियो में वह शराब का गिलास लेकर महिला को दिखा रहे हैं। कई अन्य वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि, अमृत विचार इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लंबे समय से महिला नेत्री लगा रही है आरोप
अनीस अंसारी लंबे समय से विवादों से घिरे हैं। उन पर महिला नेत्री ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पति से तलाक के बाद जब उसने निकाह करने को कहा तो अनीस मुकर गए थे। मामले में एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हालांकि बाद में अनीस ने महिला को मनाने का प्रयास किया था, लेकिन बात नहीं बनी।

ये भी पढ़ें- बरेली वाले मौलाना की नसीहत...न तो सड़क पर नमाज पढ़ें, न हाथ पर बांधें काली पट्टी

छवि खराब करने के लिए वीडियो एडिट कर वायरल किए जा रहे
अनीस अंसारी ने बताया कि ये वीडियो तीन वर्ष पुराने हैं। इन्हें एडिट करके वायरल किया गया है। महिला ने उनसे रुपये मांगे थे। न देने पर उसने मुकदमा लिखा दिया और अब उनकी छवि धूमिल करने के लिए वीडियो एडिट करके वायरल कर रही है। उनकी पत्नी ने महिला के खिलाफ 19 मार्च को घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे वह बौखला गई और हनी ट्रैप का शिकार बनाने का प्रयास कर रही है। महिला का रुपये मांगने का वीडियो उनके पास है।