stock market - Amrit Vichar

Stock Market Today: गिरावट में खुले शेयर बाजार.... जानिए दबाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
मुंबई । विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये पर जारी दबाव के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक गिरावट में खुले, लेकिन बाद में हरे निशान में पहुंच गये। बीएसई का सेंसेक्स 208.84 अंक टूटकर 77,094.79 अंक पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 42.80 अंक नीचे 24,049.90 अंक पर खुला, लेकिन बाद में हरे निशान में पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 14.30 अंक यानी 0.06 प्रतिशत ऊपर 24,107 अंक पर था।

दूसरे एशियाई बाजारों और रुपये में रही गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा प्रभावित हुई है। रुपया फिलहाल 28 पैसे लुढ़ककर 94.43 रुपये प्रति डॉलर पर है। यह 20 पैसे उतरकर 94.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला था। बैंकिंग, वित्त, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में शुरुआती दबाव हैं। विशेषकर सार्वजनिक बैंकों के शेयरों में बिकवाली अधिक है।

धातु, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक हरे निशान में हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, बीईएल, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ऊपर हैं जबकि इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, ट्रेंट और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर नीचे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें  :

Stock Market Today: शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, 600 अंक उछला सेंसेक्स, जानिए निफ्टी का हाल

Stock Market Closed : शेयर बाजार में लौटी तेजी.... 639 अंक चढ़ा सेंसेक्स, इन कंपनियों के शेयर में आई लिवाली
मुंबई। वैश्विक संकेतों में सुधार और प्रमुख कंपनियों में खरीदारी के चलते घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिन की गिरावट के बाद सोमवार को तेजी लौट आई। सेंसेक्स 639 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 195 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। विश्लेषकों ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा के शेयरों में जोरदार लिवाली आने से मानक सूचकांकों में उछाल देखा गया। इसके अलावा ईरान और अमेरिका के बीच तनाव घटने के संकेतों ने भी धारणा को मजबूती दी। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 639.42 अंक यानी 0.83 प्रतिशत उछलकर 77,303.63 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 755.83 अंक तक चढ़कर 77,420.04 के स्तर तक पहुंच गया था। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 194.75 अंक यानी 0.81 प्रतिशत बढ़कर 24,092.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा का शेयर करीब सात प्रतिशत तक उछल गया। सन फार्मा द्वारा अमेरिकी कंपनी ऑर्गेनॉन के अधिग्रहण के लिए 11.75 अरब डॉलर के सौदे की घोषणा के बाद इसमें तेज खरीदारी देखी गई। यह भारतीय कंपनियों द्वारा किए गए सबसे बड़े विदेशी अधिग्रहणों में से एक है।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी 2.88 प्रतिशत की तेजी आई। साथ ही, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहा। यूरोपीय बाजारों में भी सकारात्मक रुख के साथ कारोबार चल रहा था।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। लाइवलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक एवं शोध विश्लेषक हरिप्रसाद के. ने कहा, "पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अमेरिका और ईरान के बीच संभावित तनाव घटने की खबरों से वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

इससे घरेलू बाजारों को भी समर्थन मिला।" इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.53 प्रतिशत बढ़कर 107.9 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 8,827.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 999.79 अंक गिरकर 76,664.21 अंक और निफ्टी 275.10 अंक की गिरावट के साथ 23,897.95 अंक पर बंद हुए थे।

ये भी पढ़ें :

Stock Market Closed : लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी को हुआ मामूली नुकसान

Stock Market Today: शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, 600 अंक उछला सेंसेक्स, जानिए निफ्टी का हाल
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेंक्स 191.84 अंक की बढ़त में 76,856.05 अंक पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 47.50 अंक की मजबूती में 23,945.45 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय तक 192.85 अंक यानी 0.81 प्रतिशत चढ़कर 24,090.80 अंक पर पहुंच गया था।

दूसरे एशिया बाजारों में भी लिवाली का जोर रहने से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई है। निजी बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी देखी गयी। आईटी, धातु, फार्मा, रियलटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक अधिक बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा का शेयर सात प्रतिशत से अधिक मजबूत है।

अडानी पोर्ट्स में भी तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी बनी हुई है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर डेढ़ से दो फीसदी मजबूत हुए। उम्मीद से कमतर तिमाही नतीजों के कारण एक्सिस बैंक का शेयर करीब चार लुढ़क गया।

ये भी पढ़ें :

Stock Market Crash: ईरान शांति वार्ता अटकने से 700 अंक टूटा सेंसेक्स, IT-बैंकिंग सेक्टर पर दबाव, जानें गिरावट के मुख्य कारण

Stock Market Today: बढ़त के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की चिंता से शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती तेजी के बाद अस्थिर रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.64 अंक बढ़कर 78,730.18 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 66.65 अंक की बढ़त के साथ 24,420.20 अंक पर रहा। हालांकि बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और बीएसई सेंसेक्स 27.41 अंक की गिरावट के साथ 78,504.91 पर आ गया, जबकि निफ्टी 11.80 अंक टूटकर 24,342.40 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक प्रमुख लाभ में रहे। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लगभग दो प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, क्योंकि बैंक ने शनिवार को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किये थे, जिसमें उसका शुद्ध लाभ 9.28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,755 करोड़ रुपये रहा।

वहीं एचडीएफसी बैंक, एटरनल, इंटरग्लोब एविएशन और इंफोसिस कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी गई। विश्लेषकों ने कहा कि सप्ताहांत में ऐसे विरोधाभासी संकेत मिले कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया गया है, जबकि पहले इसे शुक्रवार को अस्थायी रूप से खोला गया था। इस बदलाव से कच्चे तेल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई और आपूर्ति बाधित होने तथा महंगाई की चिंता बढ़ गई।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को काफी बढ़त के साथ बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 683.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। शुक्रवार को सेंसेक्स 504.86 अंक की बढ़त के साथ 78,493.54 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 156.80 अंक चढ़कर 24,353.55 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें :

Stock Market Today: नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

Share Market News: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,400 अंक चढ़ा
मुंबई: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स की शुरुआत 1,133.53 अंक की बढ़त में 77,981.10 अंक पर हुई। कुछ ही देर में यह 78,270.42 अंक पर पहुंचकर 1,422.85 अंक ऊपर था। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 1,137.03 अंक (1.48 प्रतिशत) चढ़कर 77,984.60 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 321.15 अंक ऊपर 24,163.80 अंक पर खुला।

खबर लिखे जाते समय यह 341.80 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,184.45 अंक पर रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता दो दिन बाद फिर से शुरू हो सकती है, निवेशकों में उत्साह देखा गया जिससे अन्य एशियाई बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी लिवाली हावी रही।

आईटी, धातु, सार्वजनिक बैंकों, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक ऊपर थे। ऑटो, निजी बैंकों, एफएमसीजी, वित्त, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी फिलहाल एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स के शेयर प्रतिशत से अधिक की तेजी में हैं।

अमेरिका-ईरान के बीच स्थायी युद्ध विराम वार्ता के चलते शेयर बाजार में बहार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
मुंबई। अमेरिका-ईरान के बीच स्थायी युद्ध विराम के लिए जारी वार्ता के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 918.60 अंक (1.20 प्रतिशत) चढ़कर 77,550.25 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 275.50 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त में 24,050.60 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 10 मार्च के बाद का उच्चतम बंद स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी युद्ध विराम के लिए पाकिस्तान में आज से हो रही वार्ता से बाजार में निवेश धारणा को मजबूती मिली है।

चौतरफा लिवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा पैसा लगाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.65 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

आईटी की 1.91 फीसदी की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो में सबसे अधिक 2.85 प्रतिशत की तेजी रही। बैंकिंग, वित्त और रियलटी सेक्टरों के सूचकांक भी दो प्रतिशत चढ़े।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर चार प्रतिशत के करीब मजबूत हुआ। आईसीआईसीआई बैंक में भी तीन फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर दो से तीन प्रतिशत चढ़े।

अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर बंद हुए। इटरनल, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, बीईएल, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर भी हरे निशान में रहे।

सनफार्मा का शेयर साढ़े तीन फीसदी से अधिक टूट गया। इंफोसिस में करीब तीन प्रतिशत और टीसीएस में करीब ढाई प्रतिशत की गिरावट रही। टेक महिंद्रा का शेयर डेढ़ फीसदी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का एक फीसदी के करीब नीचे बंद हुआ।

ये भी पढ़ें :

शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में आया जबरजस्त उछाल, जानिए किन स्टॉक्स में आई तेजी

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट; जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी के बाद बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से बाजारों में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके अलावा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी घरेलू शेयर बाजारों की कमजोरी को और बढ़ा दिया।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,433.72 अंक या 1.96 प्रतिशत टूटकर 71,700.60 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 445.70 अंक या 1.97 प्रतिशत फिसलकर 22,233.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे। सन फार्मास्युटिकल्स, इंडिगो, अदाणी पोर्ट्स, इटर्नल, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। एशियाई बाजारों में व्यापक गिरावट देखी गई।

दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 4.31 प्रतिशत, जापान का निक्की 225 2.24 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 1.04 प्रतिशत और चीन का एसएसई कम्पोजिट 0.53 प्रतिशत टूटा। अमेरिकी बाजार बुधवार को काफी तेजी के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.65 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 8,331.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 1,186.77 अंक की बढ़त और एनएसई निफ्टी 348 अंक चढ़कर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें :

Share Market Today: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, इन कंपनियों के शेयर्स में गिरावट दर्ज

Share Market Today: बड़ी गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, 800 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़के; निचले स्तर आया रुपया
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 800.38 अंक टूटकर 73,732.58 अंक पर खुला और खुलते ही 1,555.62 अंक की गिरावट में 72,977.34 अंक तक लुढ़क गया। खबर लिखे जाते समय यह 1,293.73 अंक (1.74 प्रतिशत) नीचे 73,239.23 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 407.55 अंक यानी 1.76 प्रतिशत फिसलकर 22,706.95 अंक पर रहा। पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है।

इसके अलावा रुपये के कमजोर पड़ने से भी निवेश धारणा प्रभावित हो रही है। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया फिलहाल 34.50 पैसे गिरकर 93.88 रुपये प्रति डॉलर पर है। बाजार में चौतरफा गिरावट है। धातु और सार्वजनिक बैंकों के समूहों के सूचकांक तीन फीसदी से ज्यादा नीचे चल रहे हैं।

ऑटो, वित्त, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन सेक्टरों से सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा टूटे। एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, फार्मा, निजी बैंक, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस सेक्टरों में भी बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील का योगदान अधिक रहा।

रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 41 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर के मजबूत रुख से घरेलू मुद्रा दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और सुबह के सत्र में घरेलू शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट ने स्थानीय मुद्रा को और कमजोर कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.84 पर खुला।

हालांकि बाद में यह लुढ़कता हुआ 93.94 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 41 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 93 के स्तर से नीचे चला गया था और अंततः 64 पैसे टूटकर 93.53 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.66 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों ने सेंसेक्स 1,306.27 अंक या 1.75 प्रतिशत टूटकर 73,226.69 अंक पर जबकि निफ्टी 418.25 अंक या 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,696.25 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 112.90 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 5,518.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें  :

Share Market Today: बढ़त के साथ खुले घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई शुरूआती तेजी

Crude Oil Prices में तेजी से फिसला शेयर बाजार, 1,342 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 24,000 अंक के नीचे
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को बड़ी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,342 अंक का गोता लगा गया जबकि एनएसई निफ्टी 24,000 अंक के नीचे आ गया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कच्चे तेल के दाम में तेजी से शेयर बाजार में एक दिन की बढ़त के बाद गिरावट आई। कारोबारियों के अनुसार, इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और प्रमुख बैंकों के शेयरों में बिकवाली दबाव से भी बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,342.27 अंक यानी 1.72 प्रतिशत लुढ़क कर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 1,446.72 अंक तक की गिरावट आई थी। वहीं 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 394.75 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,866.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, ट्रेंट, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी रही। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.76 प्रतिशत बढ़कर 92.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,672.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजारों में, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट सकारात्मक दायरे में बंद हुए। जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिका बाजार मंगलवार को स्थिर रुख के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स मंगलवार को 639.82 अंक चढ़कर 78,205.98 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 233.55 अंक बढ़कर 24,261.60 अंक पर रहा था।

ये भी पढ़ें :

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का कारोबार पर असर, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Stock Market Today: शेयर बाजार का कमबैक, सकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी उछले
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 809.57 अंक चढ़कर 78,375.73 अंक पर खुला। हालांकि बाद में इसकी तेजी कुछ कम हुई और खबर लेकर जाते समय यह 327.78 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,893.94 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 252.75 अंक की बढ़त में 24,280.80 पर खुला।

आईटी और तेल एवं गैस को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो, वित्त, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांकों में ज्यादा तेजी दर्जकी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ऊपर चल रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एयरटेल, टीसीएस और बजाज फाइनेंस में फिलहाल गिरावट है।

ये भी पढ़ें :

ईरान-इसराइल जंग से बाजार पर पड़ रहा असर,  2,346 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 709 अंक फिसला

ई-कॉमर्स कंपनी Meesho को आयकर विभाग का नोटिस : 1,500 करोड़ का भरना होगा टैक्स, चुनौती देगी कंपनी
दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी मीशो को आयकर विभाग से लगभग 1,500 करोड़ रुपये की कर मांग का नोटिस मिला है। कंपनी ने इस नोटिस को चुनौती देने का निर्णय लिया है। मीशो ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि उसे छह मार्च को आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आयकर विभाग से यह नोटिस मिला। इसमें विभाग की आकलन इकाई ने ब्याज सहित कुल 1,499.73 करोड़ रुपये की कर मांग रखी है।

नियामकीय सूचना के मुताबिक, यह कर मांग कंपनी द्वारा घोषित आय में कुछ बढ़ोतरी और समायोजन को आधार बनाते हुए जारी किया गया है। मीशो ने कहा कि वह इस आकलन आदेश की समीक्षा कर रही है और उसमें की गई टिप्पणियों और समायोजनों से सहमत नहीं है। कंपनी ने कहा, "हमारा मानना है कि कंपनी के पास इसे चुनौती देने के लिए पर्याप्त कानूनी एवं तथ्यात्मक आधार हैं और अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।"

कंपनी ने बताया कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए भी इसी तरह की कर मांग रखी गई थी। उस मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 17 अप्रैल, 2025 को अंतरिम स्थगन दे दिया था और मामला अभी लंबित है। मीशो ने कहा कि मौजूदा आकलन आदेश और मांग नोटिस का कंपनी की वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई बड़ा प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :

क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार, मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच पहली बार दामों में उछाल

शेयर बाजार में बहार, 900 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 24,700 के पार
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 900 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी में 285 अंक की तेजी रही। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच हाल की गिरावट के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के अनुरूप घरेलू बाजार बढ़त में रहे। तीस शेयरों पर आधारित सेंसक्स में चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और यह 899.71 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,015.90 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान, एक समय यह 1,187.64 अंक तक चढ़ गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 285.40 अंक यानी 1.17 प्रतिशत चढ़कर 24,765.90 पर बंद हुआ। इसके साथ बाजार में लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरग्लोब एविएशन प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.84 प्रतिशत बढ़कर 82.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, ''भारतीय शेयर बाजार एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके साथ कई दिनों से जारी तेज गिरावट का सिलसिला थम गया। पश्चिम एशिया के संघर्ष के छठे दिन में प्रवेश करने के साथ, स्थिति के समाधान या और अधिक बढ़ने को लेकर अनिश्चितता है।

इससे बाजार प्रतिभागियों ने सतर्क रख अपनाया है और वे सोच-विचार कर कारोबार कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''पिछले सत्रों में जो घबराहट देखने को मिली थी, उसमें अब कुछ कमी देखी जा रही है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इंडिया उतार-चढ़ाव सूचकांक (इंडिया वीआईएक्स) हाल के उच्च स्तर से 15 प्रतिशत से अधिक नीचे आया है।'' छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.74 प्रतिशत उछला जबकि मझोली कंपनियों से जुड़ा मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.36 प्रतिशत मजबूत हुआ।

बीएसई में सूचीबद्ध शेयरों में 2,803 शेयर लाभ में रहे जबकि 1,453 में गिरावट आई। वहीं 141 के शेयर के भाव अपरिवर्तित रहे। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में बढ़त का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 8,752.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,068.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 1,122.66 अंक टूटकर 79,116.19 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 385.20 अंक की गिरावट के साथ 24,480.50 अंक पर रहा था।