Rajasthan - Amrit Vichar

राजस्थान : पीएम मोदी के दौरे से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी...
जयपुर। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस रिफाइनरी का मंगलवार को उद्घाटन करने वाले हैं। रिफाइनरी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग रिफाइनरी के 'क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट' में लगी। अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात को काबू करने के लिए आपातकालीन टीमों को लगाया गया है तथा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आज शाम करीब चार बजे रिफाइनरी का दौरा करने का कार्यक्रम है। अधिकारियों ने बताया कि अभी और जानकारी का इंतज़ार है एवं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Uttrakhand: इस मेले में कभी घोड़ा खरीदने आता था डाकू सुल्ताना, नखासा पहुंचा 10 लाख का मारवाड़ी घोड़ा
काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर में प्रतिवर्ष मां भगवती बाल सुंदरी देवी के मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक चैती मेले में लगने वाला नखासा बाजार अपने चरम पर है। साथ ही यह मेले के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से है। किंवदंती है कि इस मेले में कभी चंबल के डाकू अपनी पसंद का घोड़ा खरीदकर ले जाते थे। बताया जाता है कि चैती मेला में नखासा बाजार करीब 400 वर्ष पूर्व रामपुर निवासी घोड़ों के बड़े व्यापारी हुसैन बख्श ने शुरू किया था। मेले में इस बार हजारों से लेकर लाखों रुपये की कीमत तक के घोड़े बिक्री के लिए पहुंचे हैं।

चैती मेले में लगने वाला नखासा बाजार सैकड़ों वर्षों से लगता आ रहा है। यह बाजार चैती मेले के उद्घाटन के दिन से शुरू होकर सातवें दिन मां बाल सुंदरी देवी के चैती मंदिर में डोला आने तक लगता है। इस बाजार में घोड़ा व्यापारी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, पंजाब आदि से घोड़े बेचने आते हैं और यहां बिक्री करके अपने घोड़े की अच्छी कीमत वसूलकर जाते हैं। इस बार भी यह बाजार अपने पूरे शबाब पर है।

काशीपुर के मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में लगने वाले इस चैती मेले में हर साल लगने वाले नखासा बाजार का अनुमान इसी से ही लगाया जा सकता है कि अपने समय का मशहूर डाकू सुल्ताना भी अपने लिए इसी नखासा बाजार से घोड़ा खरीदकर ले जाता था। इस बार काशीपुर में सबसे महंगा घोड़ा 10 लाख रुपए की कीमत का है जो काशीपुर के कुंडा क्षेत्र के ग्राम बैतवाला निवासी सरनजीत सिंह लाए हैं, जो सिर झुकाकर नमस्ते करता है।

राजस्थान से लाए घोड़े डिमांड में
खरीददार यहां घोड़ो को दौडाकर व उनके करतब देखकर सही तरीके से जांच परखकर घोड़े खरीदते हैं। इस बार इस घोड़ा बाजार में सिंधी, अरबी, मारवाड़ी तथा अवलक सहित, अमृतसरी, वल्होत्रा, नुखरा, अफगानी हर प्रजाति के घोड़े आये हैं। यहां लुधियाना व पंजाब और राजस्थान से लाए घोड़ो की काफी डिमांड खरीदार करते हैं।

कभी अच्छी नस्ल का घोड़ा 100 रुपये में मिलता था
उस समय घोड़े 5 रुपए से लेकर 50 रूपए तक और अच्छे से अच्छा घोड़ा 100 और 150 रुपये में मिल जाता था। इस बाजार में 10 से 12 नस्ल के घोड़े बिकने आते हैं। मेले के नखासा बाजार में उत्तराखंड, यूपी समेत कई प्रदेशों से लोग घोड़े खरीदने आते हैं। इस घोड़ा बाजार को 135 से 140 साल हो गए हैं। पूर्व में यह घोड़ा बाजार पूरे भारत मे अपना महत्व रखता था। यहां पूरे भारत से व्यापारी और खरीददार आते थे। यहां तक कि मेरठ, बाबूगढ़ छावनी, रानीखेत छावनी और गौशाला तक से घोड़े खरीदने आते थे।
फोटो लाइन….22केएसपी 02पी-काशीपुर के चैती मैदान में लगा नखासा बाजार।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व UP समेत 12 राज्यों के धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर जारी किया नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धर्मांतरण रोधी कानूनों की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली 'नेशनल काउंसिल ऑफ चर्चेज इन इंडिया' (एनसीसीआई) की नयी याचिका पर सोमवार को केंद्र के साथ-साथ राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों को नोटिस जारी किया। एनसीसीआई द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा के जरिये दाखिल इस जनहित याचिका में धर्मांतरण रोधी कानूनों के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने एनसीसीआई की दलीलों पर संज्ञान लेते हुए केंद्र तथा 12 राज्य सरकारों से चार सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया। प्रधान न्यायाधीश ने नयी जनहित याचिका को इसी मामले में दाखिल अन्य याचिकाओं के साथ संबद्ध करने का निर्देश देते हुए कहा कि तीन न्यायाधीशों की पीठ इन सभी पर एक साथ सुनवाई करेगी।

केंद्र सरकार का पक्ष रखने के लिए पीठ के समक्ष उपस्थित हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि राज्य के कानूनों को चुनौती देने वाली इसी तरह की याचिकाएं लंबित हैं। उन्होंने कहा, ''हमारा जवाब तैयार है और जल्द ही दाखिल किया जाएगा।'' अरोड़ा ने दलील दी कि ओडिशा और राजस्थान ने भी अपने अलग-अलग कानून बनाए हैं जिन्हें पूर्व में दाखिल याचिकाओं में चुनौती नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा, ''अन्य अधिनियमों में भी संशोधन किया गया है जिन्हें चुनौती नहीं दी गई है। मैं सभी स्थायी अधिवक्ताओं को नोटिस देना चाहती हूं।'' पीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा, ''नोटिस जारी करें। प्रत्येक नोटिस की एक प्रति राज्यों के महाधिवक्ताओं को भी भेजी जाए। केंद्र और 12 राज्यों की ओर से चार सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल किया जाए।

प्रतिवादी एक संयुक्त जवाबी हलफनामा दाखिल करें। मामले के महत्व के मद्देनजर इसे तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।'' ईसाई निकाय का पक्ष रखने के लिए पेश हुईं अरोड़ा ने दलील दी कि कुछ राज्य कानून ऐसे हैं जो तथाकथित धर्मांतरण के खिलाफ ''सतर्कता समूहों को शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं'', और इसलिए कई शिकायतें दर्ज की जा रही हैं।

सॉलिसिटर जनरल ने इन दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि ये कानून उच्चतम न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ के फैसले के दायरे में आते हैं। केंद्र के अलावा, पीठ ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश को भी नोटिस जारी किए।

शीर्ष अदालत ने 16 सितंबर, 2025 को कई राज्यों द्वारा पारित धर्मांतरण रोधी कानूनों पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर संबंधित राज्यों से जवाब तलब किया था। पीठ ने स्पष्ट किया था वह ऐसे कानूनों के संचालन पर रोक लगाने की प्रार्थना पर जवाब मिलने के बाद विचार करेगी।

शीर्ष अदालत कई राज्यों द्वारा पारित धर्मांतरण रोधी कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। मामले में संवाद को सुव्यवस्थित करने के लिए शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सृष्टि को और प्रतिवादी राज्यों की ओर से अधिवक्ता रुचिरा को नोडल अधिवक्ता नियुक्त किया है।

इससे पहले, केंद्र ने अंतरधार्मिक विवाहों के कारण धर्मांतरण को विनियमित करने वाले विवादास्पद राज्य कानूनों को चुनौती देने में कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के गैर सरकारी संगठन 'सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस' की ओर से याचिका दाखिल करने पर सवाल उठाया था।

भिवाड़ी में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन! एक दिन में 4.63 लाख का जुर्माना, फैक्ट्री-DG सेट सील, 82 चालान कटे
अलवर। राजस्थान में भिवाड़ी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रेप) की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, नगर परिषद सहित कई विभागों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से व्यापक कार्रवाई करते हुए चार लाख 63 हजार रुपये का जुर्माना किया।

जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा कुल 352 निरीक्षण किए गए जिनमें 86 उल्लंघन पाए गए। कार्रवाई के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद और रीको द्वारा कुल 82 चालान जारी किए गए और चार लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध कचरा निस्तारण रोकने के लिए छह निरीक्षण किए गए और तीन चालान जारी करके दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त कचरा जलाने की गतिविधियों पर नकेल कसते हुए आठ निरीक्षण किए गए। इस दौरान पांच चालान जारी किए गए और 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरएसपीसीबी) द्वारा 76 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जिनमें दो उल्लंघन पाए गए। एक इकाई को सील किया गया जबकि एक मामले को आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजा गया। मानकों का पालन न करने वाले एक डीजी सेट को सील किया गया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले 11 वाहनों के चालान काटे गए। इसी तरह सड़क पर धूल कम करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा 28 टैंकर एवं जल छिड़काव वाले वाहन तैनात किए गए। इसके साथ ही सड़क पर धूल साफ करने वाली चार मशीनें तैनात की गईं। इससे तहत कुल 31 किलोमीटर सड़क मार्ग का सफाई कार्य किया गया।

बिहार, झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में फैला नेटवर्क... फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह के बैंक खातों की जांच शुरू
लखनऊ, अमृत विचार: फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का नेटवर्क बिहार, झारखंड, दिल्ली और राजस्थान तक फैला हुआ है। एसटीएफ गिरोह के पकड़े गए सदस्यों से मोबाइल और हार्ड डिस्क के जरिये अन्य सदस्यों का ब्योरा जुटा रही है। साथ ही सरगना, हरदोई के ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बिहारी तथा जेल भेजे गए पिता-पुत्र समेत पांचों आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है। खातों में हुए ट्रांजेक्शन और विभिन्न राज्यों में भेजी गई रकम का ब्योरा खंगालकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ने बिहार, झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में भी फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए हैं। एसटीएफ के डिप्टी एसपी सुधांशु शेखर के मुताबिक, जालसाजों के बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है और इस संबंध में कई बैंकों को पत्र भेजा गया है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने अब तक करीब 1.40 लाख जन्म और 25 हजार से अधिक मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए हैं। मोबाइल और हार्ड डिस्क से कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की तफ्तीश जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

शुक्रवार को एसटीएफ ने गिरोह के सरगना लाल बिहारी को दुबग्गा से गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से कृष्णानगर, भोलाखेड़ा, सुभाषनगर का निवासी है और हरदोई के अहरौली में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात था। उसके साथियों में गोंडा के मोतीगंज बैरिया विशुनपुर इमलिया बिटोरा निवासी रवि वर्मा, उसका भाई सोनू वर्मा, पिता वंशराज और सत्यरोहन शामिल हैं। लाल बिहारी इन्हीं लोगों के माध्यम से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाता था। गिरोह प्रति प्रमाणपत्र छह सौ से एक हजार रुपये वसूलता था।

क्यूआर कोड स्कैन से खुला फर्जीवाड़ा

डिप्टी एसपी के मुताबिक, जब टीम ने दुबग्गा से लाल बिहारी को पकड़ा तो उसकी कार से एक पैकेट बरामद हुआ। इसमें रामचंद्र, सबीरा बानो, अमन अली, मो. सुलेमान, राम देवी और गंगा देवी के मृत्यु प्रमाणपत्र के साथ रौनक राजपूत, अजय कुमार और सौम्या द्विवेदी के जन्म प्रमाणपत्र भी मिले। इन दस्तावेजों के क्यूआर कोड स्कैन करने पर सरकारी वेबसाइट पर कोई विवरण नहीं मिला। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह फर्जी वेबसाइट के जरिए प्रमाणपत्र तैयार करता था।

ग्राम पंचायत अधिकारी की बर्खास्तगी की तैयारी

गिरोह के सरगना लाल बिहारी की बर्खास्तगी के लिए हरदोई जिला प्रशासन को पत्र भेजा जा रहा है। अहरौली ग्राम पंचायत में तैनाती के दौरान उसने लोगों को जोड़कर यह फर्जीवाड़ा शुरू किया था।

लखनऊ : बिहार, झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में फैला नेटवर्क
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार : फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का नेटवर्क बिहार, झारखंड, दिल्ली और राजस्थान तक फैला है। एसटीएफ गिरोह के पकड़े गये सदस्यों से मोबाइल व हार्ड डिस्क के जरिये अन्य सदस्यों का ब्योरा जुटा रही है। साथ ही सरगना व हरदोई के ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बिहारी और जेले भेजे गए पिता-पुत्र समेत पांचों आरोपियों के बैंक खातों का ब्योरा खंगाल रही है। खातों में कितने रुपयों का ट्रांजेक्शन हुआ? और किन-किन राज्यों में किया गया? इसकी जानकारी जुटाकर एसटीएफ आगे की कार्रवाई करेगी।

एसटीएफ की शुरूआती जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क बिहार, झारखंड, दिल्ली और राजस्थान तक फैला है। जालसाजों ने इन राज्यों में भी फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए हैं। एसटीएफ के डिप्टी एसपी सुधांशु शेखर के मुताबिक जालसाजों के बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में कई बैंकों को पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने 1.40 लाख जन्म और 25 हजार से अधिक मृत्यु प्रमाणपत्र जो बनाए हैं वह किन-किन लोगों के बनाए हैं? मोबाइल और हार्ड डिस्क से कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसके आधार पर तफ्तीश जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की टीमें दबिश दे रही हैं। शुक्रवार को एसटीएफ ने गिरोह के सरगना लाल बिहारी को दुबग्गा से गिरफ्तार किया गया था। वह मूल रूप से कृष्णानगर भोलाखेड़ा सुभाषनगर का रहने वाला है। वह हरदोई जनपद के अहरौली में ग्राम पंचायत अधिकारी है। अन्य साथियों में गोंडा के मोतीगंज बैरिया विशुनपुर इमलिया बिटोरा का रहने वाला रवि वर्मा उसका भाई सोनू वर्मा, पिता वंशराज और सत्यरोहन है। लाल बिहारी इन्हीं लोगों से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाता था। एक प्रमाणपत्र का छह सौ से एक हजार रुपये लेते थे।

क्यूआर कोड स्कैन करते ही एसटीएफ को हुई फर्जीवाड़े की जानकारी

डिप्टी एसपी के मुताबिक टीम ने जब दुबग्गा से लाल बिहारी को पकड़ा तो उसकी कार में एक पैकेट मिला। पैकेट में रामचंद्र, सबीरा बानो, अमन अली, मो. सुलेमान, राम देवी, गंगा देवी के मृत्यु प्रमाण पत्र इसके अलावा रौनक राजपूत, अजय कुमार, सौम्या द्विवेदी के मृत्यु प्रमाणपत्र मिले थे। इन प्रमाणपत्रों के क्यूआर कोड को स्कैन किया गया तो सरकारी साइट पर उनकी डिटेल नहीं मिली थी। पूछताछ में पता चला कि फर्जी वेबसाइट से गिरोह प्रमाणपत्र बनाता था।

बर्खास्त होगा ग्राम पंचायत अधिकारी

गिरोह के सरगना व ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बिहारी की बर्खास्तगी के लिए हरदोई जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है। वह अहरौली ग्राम पंचायत में तैनात था। उसने लोगों को जोड़कर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का गिरोह शुरू किया था।

यह भी पढ़ें : UP पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू : जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को दिया गया प्रवेश, 55% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में लगी भीषण आग, ICU में भर्ती 7 मरीजों की जलकर दर्दनाक मौत, CM भजनलाल मौके पर पहुंचे
जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भीषण आग लगने से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। इन मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा ट्रॉमा सेंटर के दूसरी मंजिल स्थित न्यूरो ICU वार्ड के स्टोर में आग लगने से हुआ। स्टोर में रात 11 बजकर 20 मिनट पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और इससे बाद स्टोर में रखे पेपर, आईसीयू के सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब में आग लग गई। सिसके बाद जहरीला धुआं ICU में भरने लग गया।

पूरा वार्ड जलकर खाक

ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल के ICU को मिलाकर अस्पताल में कुल 24 मरीज भर्ती थे। इन सभी को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। जैसे ही आग लगी, मरीजों को वहां से शिफ्ट किया जाने लगा, लेकिन इन सब की वजह से 11 मरीजों की हालत काफी बिगड़ गई। 11 में से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में लगी आग इतनी भीषण थी की पूरा वार्ड जलकर खाक हो गया है।

मृतकों के नाम-

पिंटू (सीकर)
दिलीप (आंधी)
श्रीनाथ (भरतपुर)
खुशमा (भरतपुर)
बहादुर (सांगानेर)
रुक्मणि (भरतपुर)

मृतकों के परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

ICU में भर्ती मरीजों के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के गंभीप आरोप लगाए हैं। पीड़ितों के परिजनों का कहना है कि जैसे ही अस्पताल में धुआं फैलने लगा वहां मौजूद वार्ड ब्वॉय और दूसरा स्टाफ तुरंत ही गायब हो गया। काफी देर तक मरीजों को वहां से हटाने का कोई भी इंतज़ाम नहीं किया गया। परिजनों ने अपने मरीजों को खुद ही वहां से निकाला लेकिन इनमें से 6 की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री का तत्काल हस्तक्षेप, 5-5 लाख की सहायता राशि का ऐलान

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ चिकित्सा मंत्री डॉ. जवाहर सिंह बेधम भी मौजूद थे। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि देने और घायल मरीजों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने का ऐलान किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इस मामले की गहन जांच के सख्त निर्देश दिए। सीएम ने कहा, "ऐसी लापरवाहीपूर्ण घटनाएं बिल्कुल अस्वीकार्य हैं। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।"

एसएमएस अस्पताल: राजस्थान का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र

बता दें कि जयपुर का सवाई मान सिंह अस्पताल राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां पूरे राज्य से हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

PM Modi Rajasthan Visit : पीएम मोदी ने राजस्थान को दशहरा से पहले दिया बड़ा तोहफा, दो वंदे भारत समेत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा से पहले गुरुवार को राजस्थानवासियों को दो वंदे भारत एक्सप्रेस और एक एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। मोदी ने बांसवाड़ा में आयोजित समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बीकानेर - दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर - दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस और उदयपुर सिटी - चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने 108 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

उद्घाटन वाले दिन जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुड़गांव में ठहरी। इस ट्रेन में सात एसी चेयर कार और एक एग्जिक्यूटिव चेयर कार थे। यह ट्रेन नियमित सेवा संख्या 26481/26482, शनिवार (27 सितंबर) से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) जोधपुर-दिल्ली कैंट के बीच चलेगी।

यह ट्रेन 27 सितंबर से मेड़तारोड, डेगाला, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम में रुकेगी। बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन वाले दिन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुड़गांव में ठहरी।इसमें भी सात एसी चेयर कार और एक एग्जिक्यूटिव चेयर कार कोच थे। नियमित सेवा संख्या 26471/26472, रविवार (28 सितंबर) से सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) बीकानेर-दिल्ली कैंट के बीच संचालित होगी।

यह ट्रेन 28 सितंबर से श्री डूंगरगढ़, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में ठहरेगी। उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन उद्घाटन वाले दिन राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट पर ठहरी।

इस ट्रेन में कुल 22 कोच थे, जिनमें दो सेकंड टियर एसी, छछ थर्ड टियर एसी, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, छज्ञ स्लीपर, चार सामान्य, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा शामिल थे। यह ट्रेन नियमित सेवा (20989/20990) शनिवार (27 सितंबर) से सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में उदयपुर-चंडीगढ़ के बीच चलेगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से बुधवार और शनिवार को रवाना होगी। वहीं चंडीगढ़ से गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर और दौसा में रूकेगी।

यूपी के ग्रेटर नोएडा में International Trade Fair-2025 आज, पीएम मोदी करेगें उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में होने वाले उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के आयोजन के लिए लगातार राज्य मंत्री एवं कई वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं जिसके क्रम में आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने व्यापार संबंधी जानकारी साझा की। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित किया जा रहा है  प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।

यूपी में लंबे समय तक चले कांग्रेस और सपा और बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश को लोग मजाक बनाते थे, बीमारू राज्य कहते थे, उल्टा प्रदेश कहते थे ।प्रधानमंत्री ने पिछले ग्यारह सालों में जिस तरह से देश की सेवा करने का काम किया है उन्होंने 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हुए काम किया है। अभी पूरा देश जीएसटी की छूट का उत्सव मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की प्रेरणा को आत्मसात करते हुए पिछले आठ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश वासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए समर्पित भाव से काम किया है।

एक समय था जब सैफई महोत्सव में जनता के टैक्स का पैसा बर्बाद किया जाता था, पानी की तरह बहाया जाता था।उन्होंने कहा आज यूपी में इंटरनेशनल ट्रेड शो हो रहा है, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन उत्तर प्रदेश का ट्रेड मार्क बन चुका है एक समय था जब उत्तर प्रदेश के लोग बाहर जाकर इंडस्ट्री लगाते थे आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के इन्वेस्टर मल्टीनेशनल कंपनियां देश के बड़े उद्योग घराने उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री लगा रहे हैं एक समय था जब प्रदेश में माफियाओं का राज था प्रदेश में आज कानून का राज है निश्चित रूप से ये सोच ये विजन का ही प्रणाम है और उसका ही बुनियादी अंतर है उत्तर प्रदेश की संस्कृतिक विरासत को हमने संवारने का काम किया है। संबोधन कार्यक्रम में मंत्री राकेश सचान सहित संबंधित जिले के सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : Leh Ladakh Protest: लेह में हिंसा...प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, 4 लोगों की मौत, 30 घायल

Uttar Pradesh & Rajasthan Visit: PM मोदी करेंगे International Trade Fair 2025का शुभारंभ, राजस्थान को देंगे इतने लाख का तोहफा
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा करेंगे। वह सुबह ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले-2025 का उद्घाटन करेंगे और राजस्थान में एक लाख 22 हजार एक सौ करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह नोएड़ा और राजस्थान के बांसवाड़ा दोनों जगहों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। वह प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को बताया कि मोदी पहले सुबह मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रतिबद्धता के अनुरूप गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे। यह व्यापार मेला 'अल्टीमेट सोर्सिंग बिगिन्स हियर' थीम पर 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह राज्य की विविध शिल्प परंपराओं, आधुनिक उद्योगों, मज़बूत एमएसएमई और उभरते उद्यमियों को एक ही मंच पर लायेगा।

इसमें हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आयुष आदि प्रमुख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व होगा। व्यापार शो में उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और व्यंजनों को भी एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया जाएगा। रूस इसमें एक भागीदार देश के रूप में भाग लेगा जिससे द्विपक्षीय व्यापार, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और दीर्घकालिक सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

इस व्यापार मेले में 2,400 से अधिक कंपनी, सवा लाख आगंतुक और व्यापार क्षेत्र से जुड़े साढे चार लाख के करीब आगंतुक भाग लेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचेंगे जहां वह केंद्र और राज्य सरकार की एक लाख 22 हजार एक सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़े : Leh Ladakh Protest: लेह में हिंसा...प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, 4 लोगों की मौत, 30 घायल

दिशा पाटनी के घर फायरिंग : गैंग का सुराग लगाने दिल्ली और राजस्थान में टीमों ने डाला डेरा
बरेली, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के सिटी स्टेशन रोड स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली और राजस्थान भेजी गई हैं। रविवार को एसपी सिटी ने भी कई घंटे तक परिवार के लोगों ने बात करके घटना की जानकारी ली। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की छह टीमें लगातार काम कर रही हैं लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

सिविल लाइंस चौपुला स्थित मकान नंबर 240 निवासी जगदीश सिंह पाटनी के घर पर 11 सितंबर को सुबह 4:33 से 4:35 बजे बाइक सवार दो बदमाश फायरिंग कर फरार हुए थे। जिसके बाद सामने आया आया था कि कुख्यात गैंगस्टरों के इशारे पर फायरिंग की गई थी। फायरिंग की जिम्मेदारी पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर ने फेसबुक पर पोस्ट कर ली थी। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने कमान खुद संभाल रखी है। फायरिंग कर भागे बदमाश भोजीपुरा टोल प्लाजा पर दिखाई दिए, मगर देवरनियां और बहेड़ी के बीच गायब हो गए। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि फायरिंग करने वाले बदमाश हो सकता है अभी जिले में ही कही छुपे हुए हों। उनकी तलाश में लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। एसएसपी के निर्देश पर एक टीम को दिल्ली तो एक टीम को राजस्थान में बदमाशों की तलाश के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने दिशा पाटनी के पिता से की बात
फायरिंग की गूंज सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई है। हाई प्रोफाइल प्रकरण को लेकर पूर्व भाजपा सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि सीएम आदित्यनाथ के ओएसडी राजभूषण ने रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी से बात कर उनके परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने भरोसा दिया कि किसी भी कीमत पर आरोपी बच नही सकेंगे। ओएसडी ने कहा कि आपके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। फायरिंग करने वाले बच के भाग नहीं सकते। उत्तर प्रदेश की पुलिस ऐसे अपराधियों को पाताल से ढूंढ लाएगी।

रात के समय खुलने वाली दुकानों की बन रही सूची
सिटी स्टेशन रोड पर स्थित दिशा पाटनी के घर के आसपास रात के समय खुलने वाली दुकानों की सूची तैयार करके उन पर काम करने वालों से एक टीम पूछताछ कर रही है। जिससे यह पता लगा सके कि जो बदमाश फायरिंग करने के लिए आए उन्होंने रुककर पता पूछा या बाइक पर पहले से ही दो लोग थे, या कोई बाद में सवार हुआ, हालांकि पुलिस को अब तक इस मामले में कोई खास सुराग नहीं लगा है।

सोशल मीडिया पर आई पोस्ट का सुदर्शन पोर्टल से किया जा रहा आकलन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुदर्शन पोर्टल से सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में आई सभी पोस्ट का आकलन किया जा रहा है। जिसमें कुछ अकाउंट चिह्नित किये गए हैं जिन्होंने 29 जुलाई वीडियो डालने के बाद आपत्तिजनक कमेंट किया है। वहीं जिस नंबर से पोस्ट का स्क्रीनशाॅट मीडिया को भेजा गया उससे ही आडियो को भेजा गया था लेकिन ऑडियो को थोड़ी देर के बाद डिलीट कर दिया गया था। वहीं मीडिया सेल की टीम पिछले दो साल में अलग-अलग प्रदेशों में गिरफ्तार हुए इस गैंग के सदस्य की न्यूज क्लिपिंग जमा कर रही है।

एसपी सिटी ने घर पर जाकर की जांच
रविवार को एसपी सिटी मानुष पारीक खुद दिशा पाटनी के घर पहुंचे और करीब तीन घंटे तक वहां रुके। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना के हर पहलू की जानकारी ली और नए इनपुट जुटाने की कोशिश की। वहीं दिशा के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आने-जाने वालों पर पुलिस की खास नजर रखी जा रही है।

मोदी कैबिनेट ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, कोटा-बूंदी में 1,507 करोड़ की लगात से बनेगा नया Airport
नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा-बूंदी में 1,507 करोड़ रुपये की लागत से नया हवाई अड्डा बनाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने इससे संबंधित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां मीडिया को बताया कि कोटा राजस्थान का एक बड़ा औद्योगिक एवं शैक्षणिक हब है, जो महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। कोटा शहर में मौजूदा हवाई अड्डा सिर्फ छोटे विमानों के परिचालन के लिए बना है। इसलिए शहर से पास ही कोटा-बूंदी में नये हवाई अड्डे का निर्माण कर बढ़ती जरूरत को पूरा किया जायेगा, जहां ए321 जैसे विमान भी उतर सकेंगे।

इस हवाई अड्डे के निर्माण का पूरा खर्च एएआई वहन करेगा और यह दो साल में बनकर तैयार होगा। इसका टर्मिलन भवन 20 हजार वर्ग मीटर में फैला होगा, जिसकी सालाना क्षमता 10 लाख यात्रियों की होगी। व्यस्ततम समय में यह 1,000 यात्रियों के आवाजाही के लिए भी सक्षम होगा। हवाई अड्डे के लिए 1,089 एकड़ जमीन राजस्थान सरकार ने उपलब्ध करायी है। रनवे की लंबाई 3,200 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। एप्रन पर सात पार्किंग-बे होंगे, जिनमें ए-321 जैसे विमान खड़े हो सकेंगे।

इसमें दो लिंक टैक्सी-वे, एटीसी एवं तकनीकी ब्लॉक, एक अग्निशमन केंद्र और कार पार्किंग की सुविधा होगी। कोटा में मौजूदा हवाई अड्डा पर रनवे की लंबाई 1,220 मीटर और चौड़ाई 38 मीटर है। यहां सिर्फ कोड-बी जैसे छोटे विमान उतर सकते हैं। टर्मिनल भवन व्यस्ततम समय में 50 यात्रियों की आवाजाही के लिए बना है।

ओड़िशा में 8300 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी हरित राजमार्ग

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ओड़िशा में करीब साढे आठ हजार करोड़ रुपये की लागत से छह लेन के राजधानी क्षेत्र रिंग रोड (भुवनेश्वर बाईपास - 110.875 किमी) के निर्माण को मंगलवार को मंजूरी दे दी जिससे खोरधा, भुवनेश्वर और कटक जैसे शहरी क्षेत्रों में भीड़-भाड़ में कमी आयेगी। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इस आश्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर को ग्रीनफील्ड राजमार्ग के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है और मिली-जुली व्यवस्था के तहत बनाये जाने वाले इस राजमार्ग के निर्माण पर 8307.74 करोड़ रुपये की लागत आयेगी।

यह भी पढ़ेंः Sinquefield Cup: ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने विश्व चैंपियन गुकेश को हराया, कहा- मुझे नहीं पता कि आज क्या हुआ, लेकिन...