बिजली कटौती - Amrit Vichar

लखनऊ : बिजली कटौती से परेशान ऐशबाग वाले आधीरात को सड़कों पर उतरे
अमृत विचार : भयंकर गर्मी के बीच यूपी में बिजली संकट बढ़ने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत राज्यभर में बिजली कटौती से आमजन तस्त्र है। पश्चिमी यूपी से लेकर लखनऊ तक जनाक्रोश दिखाई दे रहा है। बिजली कटौती से तंग लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र के शास्त्री नगर, निगम बाग और कुंडरी रकाबगंज क्षेत्र में देररात तक विरोध-प्रदर्शन हुआ।

राजधानी में बिजली संकट कितना भयंकर हो चला है। इसका अंदाजा इसी से बात से लगा सकते हैं कि इससे निपटने के लिए शासन ने यूपी से 44 अधिशासी अभियंताओं को ट्रांसफर करके लखनऊ में तैनाती दी है। ताकि भयंकर गर्मी के बीच कम से कम राजधानी में हालात खराब नहीं होने पाएं।

लखनऊ में पिछले दो-तीन दिनों से कटौती से तंग लोग सड़कों पर उतरकर विरोध जताने को विवश हैं। इसी क्रम में ऐशबाग इलाके में बिजली को लेकर गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

अखिलेश का जनता से अग्रह, सरकार पर प्रहार

यूपी में बिजली कटौती को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार और व्यवस्था पर प्रहार किया है। उन्होंने विशेष अग्राह के करते हुए लिखा, कि
भाजपा की गलत नीतियों के कारण यूपी में जो असहनीय बिजली संकट चल रहा है, जनता उसका गुस्सा बिजली विभाग के कनिष्ठ कर्मचारियों या लाइनमैन पर न उतारे। बिजली विभाग के हजारों संविदा कर्मचारियों की छंटनी के बाद वो पहले से ही बहुत दबाव में काम कर रहे हैं।

दरअसल इस ‘महा विद्युत आपदा’ के लिए भाजपा सरकार, भाजपा के बिजली मंत्री, भाजपा के सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद से लेकर बिजली विभाग के उच्चाधिकारी व भ्रष्ट ठेकेदार ज़िम्मेदार हैं, जो इस नाकाम सत्ता में अप्रत्यक्ष-प्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदार हैं। सवाल-जवाब इन लोगों से किया जाए।

छह माह से लटका बिजली कनेक्शन, ईई कार्यालय का किया घेराव
हल्द्वानी, अमृत विचार: छह माह बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं मिलने पर गुरुवार को भीम आर्मी ने ऊर्जा निगम के ईई का घेराव कर आक्रोश जताया। साथ ही विभागीय कार्मिक पर मीटर के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाया। बिजली कटौती से परेशान लोगों को अब नया कनेक्शन मिलना भी मुश्किल हो गया है। भीम आर्मी ने गुरुवार को ऊर्जा निगम के तिकोनिया स्थित कार्यालय में कनेक्शन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान ईई को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छह माह पहले बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया। इसके बाद विभाग की ओर से भेजे मैसेज के अनुसार निर्धारित धनराशि विभाग में जमा कर दी गई।

इसके बाद उनके पास आए अनजाने नंबर से मीटर लगाने के लिए रुपये की मांग की गई। इसके लिए मना करने पर पोल से मीटर तक की केबल लाने को कहा गया। जबकि विभाग को इसे लगाना होता है। इसकी जानकारी विभाग के अभियंताओं को भी दी गई, लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगाया गया है। कहा कि विभाग के कार्मिक लगातार नया कनेक्शन देने के लिए लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसकी जांच कर कनेक्शन देने की मांग की गई। ईई प्रदीप कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर नफीस अहमद खान, विकास चौहान, हरीश लोधी, जीवन आर्य, फिरोज अहमद, रजनी जोशी, कैलाश पांडेय, महेश, केके बोरा, लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे।

तीन फीडर से हुई बिजली कटौती, छह घंटे तक परेशान लोग
हल्द्वानी, अमृत विचार: बिजली की लाइनों में रखरखाव की वजह से शहर में तीन फीडरों से बिजली कटौती रही। सुबह 10 बजे ही बिजली काट दी गई और शाम चार बजे बिजली बहाली हुई है। लंबे समय तक बिजली कटौती होने से लोग परेशान रहे।

गर्मी आने से पहले ऊर्जा निगम बिजली लाइनों के रखरखाव का काम कर रहा है। इस वजह से शहर में कई जगह बिजली कटौती हो रही है। मंगलवार को ऊर्जा निगम के रानीबागम बिजलीघर से जुड़े तीन फीडरों से बिजली आपूर्ति को रोक दिया गया। सुबह 10 बजे ही बिजली काट दी गई। बाद में छह घंटे के बाद बिजली दी गई। इस वजह से रानीबाग गायत्रीनगर, शीशमहल और भुजियाघाट फीडर से बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। हालांकि लगातार छह घंटे तक बिजली कटौती होने से लोगों के मोबाइल और लैपटॉप जैसे उपकरणों को चार्ज करने में दिक्कत आई है।

ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने कहा कि बिजली लाइनों के रखरखाव की जानकारी पहले ही लोगों को दी गई थी। काम के दौरान बिजली काटी गई। काम समाप्त होने के बाद बिजली आपूर्ति कर दी गई। इधर दमुवाढूंगा क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती हो रही है। यहां बिजली के पोल बदलने का काम किया जा रहा है। इस वजह से एक दिन छोड़कर दिन के समय बिजली काटी जा रही है।

जागेश्वर में बिजली कटौती पर भड़के पुजारी और व्यापारी, पुतला फूंका
अल्मोड़ा, अमृत विचार: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बिजली कटौती को लेकर पुजारी और स्थानीय व्यापारी भड़क गए है। सोमवार को नाराज लोगों ने ऊर्जा निगम का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। निगम पर क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती का आरोप लगाया। मामले को लेकर विभाग के ईई को ज्ञापन भेजा। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

इस मौके पर पुजारियों और व्यापारियों ने कहा कि आए दिन यहां बिजली कटौती से सभी परेशान है। माह में 15 से 20 दिनों तक बिजली गुल रहती है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं समेत स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मामले को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, बिजली कटौती से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो समस्त लोग ऊर्जा निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।

ये लोग रहे मौजूद
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख योगेश भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, दयाल पांडे, गिरीश भट्ट, हिमांशु भट्ट, दिनेश भट्ट, तनुज भट्ट, मोहित भट्ट, हरीश भट्ट, राजेंद्र नाथ, तारा दत्त भट्ट, जीवन राम, अनिल कुमार, भगवान चंद्र भट्ट, जगदीश प्रसाद, लीलाधर भट्ट, कमल सनवाल, प्रकाश भट्ट समेत कई व्यापारी और पुजारी मौजूद रहे।

अमेरिका में भीषण बाढ़ और तूफान से तबाही, 9 लोगों की मौत...39,000 घरों को बिजली कटौती
शिकागो। अमेरिका के मध्यपूर्वी हिस्सों में खराब मौसम के ताजा दौर के कारण बाढ़ और तूफान ने इलाकों को तबाह कर दिया है। यहां केंटुकी में आठ लोगों सहित कम से कम नौ लोगों की जान चली गई है। गवर्नर एंडी बेशियर ने रविवार को यह जानकारी दी। बेशियर ने चेतावनी दी कि शनिवार को तूफान शुरू होने के बाद से 1,000 से अधिक बचाव कार्य किए गए हैं और लगभग 39,000 घरों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, यह स्थिति तूफानी हवाओं के कारण खराब हो सकती है।

गवर्नर ने इसे “कम से कम एक दशक में हमारे द्वारा झेली गई सबसे गंभीर मौसमी घटनाओं में से एक” माना, और चेतावनी दी कि निवासी सड़क मार्गों से दूर रहें। उन्होंने तूफान से पहले ही राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आपदा राहत प्रयासों के लिए उनके अनुरोध को मंजूरी दे दी है।

इस बीच अमेरिका का अधिकांश हिस्सा खराब सर्दियों के मौसम के एक नए दौर की चपेट में है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, जबकि उत्तरी मैदानी इलाकों को जानलेवा ठंड का सामना करना पड़ी, फ्लोरिडा और जॉर्जिया के कुछ हिस्सों में भयंकर तूफान आया।

ये भी पढे़ं : संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, युद्ध शुरू होने के बाद यूएई की पहली यात्रा

मुरादाबाद : बिजली कटौती के खिलाफ भड़के कांग्रेसी, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मुरादाबाद। शनिवार को कांग्रेसियों ने अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि इस बार बरसात कम पड़ी है। जिसके चलते गर्मी ज्यादा है। ऐसे में बिजली की कम आपूर्ति से जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ किसान, कामगार व विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना कम बिजली आपूर्ति के चलते उठाना पड़ रहा है। छोटे उद्योगों में, जहां उत्पादन में कमी आने से महंगाई बढ़ी है तो वही धान की फसल पर भी इससे प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं करूला क्षेत्र में जर्जर तारों व गाड़ीखाना में वोल्टेज उतार चढ़ाव के चलते उपकरणों को नुकसान पहुंचने को लेकर भी रोष जताया। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमें सुचारू बिजली आपूर्ति की मांग की।

प्रदर्शन में अमीरुल जाफरी, उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, अकरम खां, अल्पसंख्यक चेयरमैन अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, गौरव त्रिवेदी, राजेन्द्र वाल्मीकि, अरशद परवेज, शिशुपाल जाटव, श्यामसरण, विवेक अग्रवाल, सतीश दिवाकर, दर्शन लाल, सरदार जगजीत सिंह, अनुराग शर्मा, इरशाद हुसैन, शाकिर मलिक, नईम चौधरी व अनवर अली आदि शामिल रहे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : ठगी के शिकार बने अधिकारी, पुलिस के लिए चुनौती

रामनगर: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जनता का हल्ला बोल, ऊर्जा प्रदेश हाय-हाय के लगे नारे
रामनगर, अमृत विचार। रोजाना की अघोषित बिजली कटौती को लेकर शहर की जनता का पारा चढ़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि एक तो कटौती ऊपर से बिल में फिक्सड चार्ज व अन्य चार्ज उपभोक्ताओं से जबरन वसूले जा रहे हैं।

किसान संघर्ष समिति द्वारा गुरुवार को विद्युत विभाग के कार्यालय में धरना दिया गया। धरना स्थल पर आयोजित सभा मे वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर एवं ग्रामीण अंचलों में कभी लॉपिंग के नाम पर तो कभी अन्य नाम पर घंटों विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति ठप की जा रही है।  लो-वोल्टेज से लोग परेशान हैं। वक्ताओं ने मांग की विभाग जो मीटर के फिक्स व अन्य चार्ज उपभोक्ताओं से ले रहा है उसे लेना बंद किया जाना चाहिए।

मांग की गई कि विद्युत बिल पूर्व की भांति दो माह में जारी किए जाने तथा स्मार्ट मीटर योजना को रद्द किया जाए व विद्युत का उत्पादन व वितरण प्रणाली के निजीकरण पर रोक लगाने व विद्युत निगम के दैनिक व संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने की भी मांग उठाई गई।

समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश घोषित किया गया है परंतु यहां की जनता विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि पूर्व में दो माह का बिल आता था परंतु अब हर माह उपभोक्ता को बिल थमा दिया जा रहा है तथा फिक्स चार्ज व अन्य चार्ज लेकर लेकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा अब एक माह में ही सरकार दो माह के बराबर पैसा जनता से वसूल रही है।

कहा कि उत्तराखंड सरकार की स्मार्ट मीटर योजना निजी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाई जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह से बिजली भी रिचार्ज करनी पड़ेगी। वक्ताओं ने विद्युत उत्पादन एवं वितरण में निजी क्षेत्र की भागीदारी को पूर्णतया समाप्त करने की मांग की। एसडीओ विद्युत निगम के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।

एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि लो वोल्टेज की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है इसके लिए तार बदलने व ट्रांसफार्मर लगाने की कार्रवाई शीघ्र ही अमल में लाई जाएगी। सभा को उपपा नेता प्रभात ध्यानी, महिला एकता मंच की संयोजक ललिता रावत, समाजवादी लोकमंच के मुनीष कुमार, गिरीश आर्य, ठेका मजदूर किसान समिति के अध्यक्ष किशन शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मौ. आसिफ, सुभाष ध्यानी, विनोद मंडल, रमेश चंद्र, गणेश दत्त, माया नेगी, आरती, तहसीन खान, कैलाश त्यागी, ललिता, तारा, माया नेगी, मीरा, सरस्वती, कौशल्या, हीरा सिंह, करने आर्य, भाष्कर करगेती, सुदामा लाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

हल्द्वानी: कहीं लो वोल्टेज ने सताया तो कहीं 10 घंटे बिजली कटौती से लोग हुए बेहाल
हल्द्वानी, अमृत विचार। मई माह के पहले सप्ताह में गर्मी बेतहाशा हो रही है, दिन और रात की गर्मी से आमजन बेहाल है। परेशानी उस समय और बढ़ रही है, जब नियमित बिजली कटौती जारी है दिन ही नहीं बिजली कटौती का दौर रात में भी शुरू हो गया है वहीं लो-वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ताओं को निजात मिलती नजर नहीं आ रही हैं।

मंगलवार को कठघरिया और ट्रांसपोर्ट नगर से जुड़े बिजली उपकेंद्रों के इलाकों में 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है। विभाग के जिम्मेदारो के मुताबिक ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के चलते कटौती की गई है। जिसके चलते रामपुर रोड, नैनी विहार कॉलोनी, देवलचौड़, कठघरिया समेत कई इलाकों में सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही।

इधर गौलापार इलाके में देर रात बिजली गायब हुई जो सुबह 7 बजे जाकर आपूर्ति बहाल हो पाई है वहीं गौलापार के कई क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या आए दिन देखने को मिल रही है जिसके चलते बिजली से चलने वाले उपकरण भी नहीं संचालित हो पा रहे है। जबकि अधिकारियों के मुताबिक गौलापार इलाके में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है, लेकिन इसके बाद भी लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। इधर बिजली विभाग के ईई प्रदीप बिष्ट ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए और लाइनों की मरम्मत के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।

3 नलकूप खराब हजारों की आबादी परेशान, टैंकरों से भी नहीं बुझ रही प्यास
छड़ायल नयाबाद, किशनपुर और बच्चीनगर का नलकूप खराब होने के चलते करीब हजारों की आबादी के सामने पेयजल संकट गहराया हुआ हैं। मंगलवार को भी इन नलकूपों की मरम्मत का काम जारी रहा जिसके चलते पानी की समस्या बनी रही। बीते 1 सप्ताह से भी अधिक का समय बीत चुका है नलकूपों की मरम्मत का कार्य शुरू हुए लेकिन अभी तक ठीक नहीं हो पाया है।

इन इलाकों में नलकूप का संचालन ठप होने से पानी की पूर्ति के लिए लोग टैंकरों व अन्य निजी साधन पर निर्भर है। इधर सिंचाई विभाग के ईई अंचित रमन ने बताया कि नलकूपों की मरम्मत का कार्य जारी है पाइप अधिक गहराई तक होते है जिसके चलते पाइपों को निकालने व लगाने में समय अतरिक्त लग जा रहा है।

बरेली: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल
बरेली,अमृत विचार। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल हो रहे हैं। विभाग ने फरवरी में अनुरक्षण माह मनाया लेकिन मार्च में भी काम पूरे नहीं हो सके हैं। मरम्मत कार्य के नाम पर रोजाना घंटों की बिजली कटौती की जा रही है। शनिवार को किला, महानगर और वनखंडी नाथ क्षेत्र में कई घंटे की बिजली कटौती की गई।

किला उपकेंद्र के पाॅवर ट्रांसफार्मर के प्रोटेक्शन के काम की वजह से साहूकारा, कटघर, बाकरगंज, हुसैन बाग, बानखाना, शास्त्री नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी आदि में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा महानगर पार्ट, शहीद भगत सिंह, परवाना नगर, आशुतोष सिटी, वनखंडी नाथ में भी मरम्मत कार्य की वजह से सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की गई।

कुतुबखाना, सिविल लाइंस, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों में बिजली न आने से लोग परेशान हुए।

ये भी पढ़ें-बरेली: सड़क हादसे में एमबीए छात्र की मौत,साथी घायल

मुरादाबाद : 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा यहां बेमतलब, कटौती से व्यापारियों में नाराजगी
मुरादाबाद, अृमत विचार। महानगर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा यहां बेमतलब है। सच तो यह है कि यहां नियमित आपूर्ति के आदेश का पालन तक नहीं हो पा रहा है। रक्षाबंधन के मद्देनजर मुख्यमंत्री के निर्देश की मंगलवार की रात और हवा निकल गयी। बाजारों में महिलाओं की खरीदारी भीड़ रही, मगर बिजली गुल होने से इसमें भी कई बार खलल पड़ा। जिससे खरीदारी को गयीं महिलाओं के परिवार के सदस्य उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान नजर आए। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लटकते जर्जर तारों से फाल्ट ने घंटों आपूर्ति ठप रखी। उसके बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे रहे। हर दिन 8 से 10 घंटे हो रही बिजली कटौती से त्योहार भी प्रभावित हैं।

मंगलवार की शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक बिजली गुल होने से ग्राहकों के साथ व्यापारी भी परेशान हैं। तारों में गुरहट्टी से कोतवाली और बुध बाजार चौराहा से ताड़ीखाना तिराहा तक दिन में तीन से चार बार फाल्ट हुआ। तारों की निकली चिंगारी से बचने के लिए लोगों को भागना पड़ा।

यह बोल रहे हैं विभाग के रिकार्ड :  सोमवार की रात दो बजे नबाबपुरा, रेती मोहल्ला, चौमुखापुल मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली घर पर फाल्ट सुबह सात बजे ठीक होने पर आपूर्ति सुचारू हुई। गुलजारी मल धर्मशाला मार्ग और ताड़ीखाना रोड पर सुबह चार बजे ट्रांसफार्मर फुंकने से 10 बजे तक बिजली नहीं मिली। आरडीएसएस योजना के तहत बदले जा रहे तारों के कारण मंडी समिति, ट्रांसपोर्ट नगर, जिगर कॉलोनी मोहल्ले में पांच घंटे बिजली गुल रही। मंडी समिति में एक घंटा और जिगर कालोनी में तीन घंटे व रामगंगा विहार कालोनी चार घंटे आपूर्ति बाधित रही।

त्योहारों के मौके पर बाजारों में दुकान सजाने के लिए हैलोजन लाइटें लगाती हैं, जिससे खपत बढ़ने से जर्जर तारों पर लोड पड़ रहा है। बाजारों में भीड़ होने के कारण फाल्ट सही कराने परेशानी हो रही है। भीड़ कम होने के बाद सही करा दिया गया। कुछ मोहल्लों में परेशानी बनी है। तार बदलने कार्य पूरा होने पर वहां की समस्या भी खत्म हो जाएगी। -शैलेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता द्वितीय वितरण खंड

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मोबाइल संदेश के जरिये मिलेंगी गन्ना तौल की पर्चियां, किसानों के अभिलेख अपडेट करने में जुटा विभाग

Banda: बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, विभागीय अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
बांदा, अमृत विचार। बिजली समस्या से जूझ रहे बबेरू, मुरवल और बिसंडा गांव के लोगों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। किसानों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर जाम लगा लिया। जाम लगते ही हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

समाजसेवी पीसी पटेल की अगुवाई में शनिवार को ग्रामीणों और किसानों ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर मुख्यालय स्थित काली देवी मंदिर के नजदीक विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। आवागमन ठप होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों का यह जाम लगभग पौन घंटे तक चलता रहा।

इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता समेत बिजली विभाग अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगाने की खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित किसानों को उन्होंने समस्या निराकरण का भरोसा दिलाया। उनके आश्वासन पर किसान माने और जाम खत्म किया।

आक्रोशित किसानों ने पुलिस की निगरानी में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। समाजसेवी ने बताया कि बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी बिजली कटौती में कोई सुधार नहीं हुआ।

साथ ही गांव के जले ट्रांसफार्मर को भी नहीं सुधारा गया। नतीजे में किसान अपने खेतों में जुताई-बुआई नहीं कर पा रहे। किसान काफी परेशान एवं चिंतित है। आए दिन बार-बार विद्युत लाइन की ट्रिप होने से किसान बहुत परेशान हैं। एक्सईएन ने ग्रामीणों और किसानों को शीघ्र समस्या निराकरण का भरोसा दिलाया।

नानकमत्ता: धान की रोपाई कर रहे किसान बिजली कटौती से परेशान
नानकमत्ता, अमृत विचार। क्षेत्र में बारिश न होने से इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से जहां एक ओर आमजन परेशान हैं वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों को अघोषित बिजली कटौती के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विधुत विभाग द्वारा  8 से 9 घंटे तक अघोषित कटौती की जा रही है। जिससे नगर के लघु उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता गर्मी से बेहाल है। समय से बारिश न होने के कारण क्षेत्र का किसान अपने संसाधनों पंपिंग सेट के माध्यम से सिंचाई कर धान की रोपाई करने में जुट गया है।

लेकिन बिजली न होने के कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इधर विभाग के एसडीओ ने बताया ओवरलोड के कारण कटौती करना मजबूरी है।

खटीमा में 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

उत्तराखंड के तराई में प्री मानसून के जल्द पूरी तरह एक्टिव होने की संभावना बढ़ गई है। खटीमा क्षेत्र में शनिवार को आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बूंदा बांदी का क्रम जारी रहा। इस बीच उमस से लोग बेहाल रहे।

जीआईसी मौसम केंद्र के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि प्री मानसूनी की दस्तक होने लगी है। हल्की बूंदा बांदी के साथ अगले कुछ दिनों में बरसात की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई। इसके साथ ही जगह-जगह किसानों ने अपने संसाधनों से धान की रोपाई भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: चमोली: गोपेश्वर मण्डल मार्ग में 10 पर्यटक सवार वाहन दुर्घटनाग्रस्त