vehicle - Amrit Vichar

कानपुर : मुठभेड़ में गिरफ्तार वाहन लुटेरे ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने धर दबोचा
कानपुर। कानपुर के बर्रा क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल शातिर लुटेरे ने अस्पताल से फरार होने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सजगता से उसे दोबारा धर दबोचा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागने का प्रयास करने वाला अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में है और वर्तमान में पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक शातिर लुटेरा है, जिसने मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना बर्रा में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को पूर्व में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उस समय आरोपी ने पुलिस टीम पर जवाबी फायरिंग भी की थी।

गिरफ्तारी के बाद उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सुरक्षा में चार पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके बावजूद आरोपी ने अस्पताल से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम तत्काल सक्रिय हो गई।

शहर में व्यापक घेराबंदी और नाकाबंदी कर सभी प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को एक झाड़ी के पास छिपा हुआ बरामद कर दोबारा हिरासत में ले लिया। इस सराहनीय और त्वरित कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

कानपुर में बगैर HSRP वाले वाहनों को नहीं मिलेगा प्रदूषण मुक्त प्रमाणपत्र, आदेश जारी
कानपुर। कानपुर जिले में 15 अप्रैल से बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) वाले वाहनों का प्रदूषण अवमुक्त प्रमाणपत्र (पीयूसी) जारी नहीं किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने पीयूसीसी पोर्टल पर नई तकनीकी व्यवस्था लागू कर दी है।

एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य है। इसी के तहत नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) द्वारा पीयूसीसी पोर्टल में तकनीकी बदलाव किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं होगी, उनका पीयूसी प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा लें, ताकि आगे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन वाहन निर्माता कंपनियों के कुछ मॉडलों के लिए फिलहाल एचएसआरपी उपलब्ध नहीं है, उन्हें इस व्यवस्था से अस्थायी रूप से छूट दी गई है।

रमज़ान पर घर लौट रहे दो किशारों की मौत, ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, मौके से फरार हुआ चालक
कानपुर। कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा बैराज रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी पर सवार दो किशारों को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अर्श (15) और मोहम्मद अहमद (16) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस और पीड़ित परिवार के सदस्यों के अनुसार, शुक्रवार रात लड़के रमज़ान के दौरान घर लौट रहे थे तभी गंगा बैराज के पास यह दुर्घटना हुई। उन्होंने अपने माता-पिता को बताया था कि वे नमाज पढ़ने जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश में किशोरों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त उनका एक अन्य दोस्त एक अलग स्कूटी पर उनके पीछे आ रहा था और उसके घटना देखी तथा परिजनों को सूचना दी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासी मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।

कोहना थाने से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को लाला लाजपत राय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) अर्चना सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह ले जाया गया है। पुलिस ने फरार चालक का पता लगाने और वाहन को जब्त करने के लिए तलाश अभियान शुरू किया है।

ये भी पढ़ें :

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित यूपी विधानसभा की कार्यवाही, 9.12 लाख करोड़ का बजट पारित, इन मुद्दों पर चर्चा

सुलतानपुर : लोहरामऊ ओवरब्रिज पर फर्राटा भरने लगे वाहन, लोगों ने राहत की ली सांस
भदैंया/सुलतानपुर, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित लोहरामऊ रेलवे ओवरब्रिज पर आखिरकार आवागमन बहाल हो गया है। मंगलवार देर रात मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल के दोनों ओर से मिट्टी और मलबा हटाकर मार्ग खोल दिया गया। बुधवार सुबह से अयोध्या-प्रयागराज राम गमन मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से शुरू हो गया।

करीब डेढ़ माह से बंद इस मार्ग के कारण यात्रियों, स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बड़े वाहनों और लोडर ट्रकों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर भुल्की या सौरमऊ के रास्ते से आवागमन करना पड़ता था। पुल खुलने से क्षेत्र के लोगों में राहत और उत्साह का माहौल है।

मरम्मत कार्य के दौरान पुल की क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों को भी दुरुस्त किया गया है, जिससे अब आवागमन सुरक्षित हो गया है। लंबे समय से पुल बंद होने के कारण हाईवे किनारे के ढाबे और दुकानें भी ठप हो गई थीं।

मार्ग खुलते ही संस्कार ढाबा, परिवार ढाबा, ड्राइवर ढाबा, ओम ढाबा और खाटू श्याम ढाबा के संचालकों ने साफ-सफाई कर अपने प्रतिष्ठान फिर से शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि पुल चालू होने से न केवल यातायात सुगम हुआ है बल्कि क्षेत्र में व्यवसायिक रौनक भी लौटने लगी है।

UP News: चौराहे से 100 मीटर दूर सवारी उतारे और बैठाएं, मंडलायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात की बैठक में दिए निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार: चौराहों पर अनाधिकृत रूप से टेंपो/टैक्सी पार्क न होने दें व चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर ही सवारियां वाहनों से उतारी और बैठाई जाएं, इससे जाम से निजात मिलेगी। ये निर्देश शुक्रवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात व्यवस्था की बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने अधिकारियों को दिए।

बैठक कर आयोजन लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय सभागार में किया गया। इसमें मंडलायुक्त ने आरटीओ को निर्देशित किया कि विद्यालयों में पंजीकृत वाहनों की 100 फीसदी फिटनेस होनी चाहिए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी व्हीकल में फायर सेफ्टी उपकरण को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जाए। जरूरत के अनुसार ब्लैकटॉप बढ़ाएं। डिवाइडर बनाने का कार्य प्राथमिकता पर करें। पुलिस पेट्रोलिंग हॉटस्पॉट वाले एरिया में नियमित रूप से हो। गुड सेमेरिटन योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि , सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद करने वालों को बुलाकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सम्मानित करें। हाईवे के किनारे वाले प्राइवेट ट्रामा सेंटर को सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के कैशलेस उपचार के लिए सूचीबद्ध कराया जाए। बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त बब्लू कुमार, अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, पीडब्लूडी अधिकारी, एमडी सिटी ट्रांसपोर्ट, आरटीओ व पुलिस विभाग के अधिकारी रहे।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, सुरक्षाकर्मियों के वाहन को उड़ाया, चालक समेत नौ जवान शहीद
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया जिसमें आठ जवानों समेत नौ लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान शहीद हो गए हैं तथा वाहन चालक की भी मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

दल आज जब अभियान से वापस लौट रहा था तभी दोपहर करीब सवा दो बजे कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षाबल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। इससे पहले, 26 अप्रैल 2023 को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले में शामिल एक ‘मल्टी यूटिलिटी व्हीकल’ (एमयूवी) को नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया था। इस घटना में 10 पुलिसकर्मियों और एक चालक की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:-भारत में मिला चीनी HMPV Virus का पहला मरीज, बेंगलुरु में 8 माह का बच्चा संक्रमित

Sanjay Nishad: मंत्री संजय निषाद के काफिले का वाहन पलटा, 4 महिला कार्यकर्ता समेत 5 घायल
बलिया। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद के काफिले का एक वाहन पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिसमें सवार चार महिला कार्यकर्ताओं सहित पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार की रात जिले के ख़ेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के समीप हुआ।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार की रात्रि वह काफिले के साथ बलिया आ रहे थे। तभी ख़ेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के समीप काफिले में पीछे चल रहा एक वाहन एक पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में राकेश निषाद, रामरती, उषा, गीता, और इरावती निषाद घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-Crime: एक साथ 5 हत्याओं से दहला उठा लखनऊ, होटल में बेटे ने की मां और 4 बहनों की हत्या, इलाके में हड़कंप

काशीपुर: SDM के वाहन पर ही पलट गया ई-रिक्शा
काशीपुर, अमृत विचार। रविवार को काशीपुर की रामनगर रोड स्थित एनएच में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान रामनगर रोड पर ओवरलोड ई रिक्शा के एक टायर के गड्ढे में जाने से ईरिक्श अनियंत्रित होकर एसडीएम के सरकारी वाहन पर गिर गया। गनीमत रही की हादसे में किसी भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

बता दें कि रविवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह एक शादी समारोह से अपने सरकारी आवास की ओर जा रहे थे। इस बीच रामनगर रोड से आवास की ओर जाने के बाद दौरान सामने से आ रहे एक ओवरलोड ई रिक्शा अनियंत्रित होकर एसडीएम के वाहन पर पलट गया। वहीं एस एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - अल्मोड़ा: नेपाली श्रमिक से लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर: हादसे में मौत के बाद रात भर सड़क के किनारे पड़ा रहा युवक का शव
सिंधौली/शाहजहांपुर, अमृत विचार।  मूड़ा फतेहपुर गांव में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। युवक का शव सड़क के किनारे रात भर पड़ा रहा। राहगीरों ने सुबह सड़क के किनारे पड़े शव को देख कर पुलिस को सुचित किया।  उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी थी। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव ककरुआ निवासी 40 वर्षीय आदेश उर्फ अशोक कुमार बुधवार की शाम बाइक से गांव पल्हापुर में निमन्त्रण के लिए गए थे। वह रात दस बजे पल्हापुर गांव से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। मूड़ा फतेहपुर गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार आदेश उर्फ अशोक उछलकर सड़क के किनारे जाकर गिरे। युवक की  बाइक भी सड़क के किनारे पड़ी थी। इधर, परिजन रात पर उनका इंतजार करते रहे।

राहगीरों ने सुबह करीब 6 बजे उनका शव सड़क के किनारे झाड़ियों के पास पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की  जानकारी कर परिजनों को सूचित कर दिया। परिजनों ने पहुंच कर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि मृतक आदेश दावत खाने के लिए गया था। वह अविवाहित था और तीन भाइयों में बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पाल ने बताया कि उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। सड़क के किनारे उसका शव मिला था और बाइक भी सड़क के किनारे पड़ी थी। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अल्मोड़ा: परिसर में तालाबंदी कर कुलपति के वाहन के आगे लेटे छात्र
अल्मोड़ा, अमृत विचार। एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों का आक्रोश उग्र हो गया है। बुधवार को छात्रों ने परिसर में तालाबंदी कर आंतरिक परीक्षाओं को भी बंद करा दिया। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने कुलपति के वाहन के आगे लेट गए और वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी जल्द चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग उठाई।

दरअसल, एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर छात्र नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। छात्रों का लंबे समय से विरोध प्रदर्शन जारी है। आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को भी परिसर में जमकर हंगामा काटा। परिसर में चल रही आंतरिक परीक्षाओं भी बंद कर कार्यालयों में ताले जड़ दिए। वहीं, नारेबाजी कर विवि प्रशासनिक भवन पहुंच जमकर प्रदर्शन किया। विवि के मुख्य गेट पर कुछ छात्रों ने कुलपति को रास्ते में ही रोकने का प्रयास किया।

आक्रोशित छात्र कुलपति के वाहन के आगे लेट गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन की लापरवाही के चलते चुनाव की तिथि अब तक घोषित नहीं हुई है। जिससे चुनाव की तैयारी कर छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। किसी तरह पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल आक्रोशित छात्रों को वाहन के सामने से हटाया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी,  उपसचिव गौरव सतवाल, अमित बिष्ट, संजय पांडे, पंकज कनवाल, भूपेंद्र कोरंगा, गौरव भंडारी, विशाल सिंह बिष्ट, निखिल मेहरा, अभिनव बुधौरी, राजकमल जोशी समेत विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुआ छात्र
बुधवार को भी तमाम छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेता परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र नेता बेहोश हो गया। आनन-फानन में अन्य छात्र बेहोश छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में भर्ती कर उसका उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि छात्र की स्थिति ठीक हैं।

पुलिस से तीखी नोक झोंक
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए परिसर और प्रशासनिक भवन में सुबह से ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं की पुलिस बल के साथ तीखी नोक झोंक भी हुई। किसी तरह पुलिस बल ने आक्रोशित छात्रों को शांत कराया।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: पूर्ण हुई छठ पूजा की तैयारी, बाजार में फिर लौटी रौनक

अल्मोड़ा: क्वारब से रात में वाहनों के आवागमन पर रोक
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के समीप दरकती पहाड़ी का स्थाई समाधान नहीं होने से दिनों दिन मुसीबत बढ़ती जा रही है। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक मार्ग पर वाहनों के आवागमन में रोक लगा दी है। 22 से 28 अक्टूबर एनएच पर अब रात के समय वाहन नहीं दौड़ सकेंगे।

दरअसल, लंबे समय से क्वारब के समीप लगातार पहाड़ी दरक रही है। पहाड़ी से भूस्खलन के चलते एनएच पर कई बार मलबा आ रहा है। इससे कई बार एनएच पर यातायात बाधित हो रहा है। जबकि लगातार भूस्खलन से क्वारब के समीप सड़क करीब 30 मीटर दायर में सड़क लगातार धंस रही है।

सड़क धंसने से अब वहां पर मार्ग की चौड़ाई केवल तीन किमी रह गई है। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों समेत यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं अब दुर्घटना की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एनएच पर रात के समय वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि एहतियान मार्ग को रात के समय बंद किया गया है। वहीं रात के समय इस मार्ग को ठीक करने का भी कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: बिना उद्घाटन के ही शुरू हो गया हिल डिपो

हल्द्वानी: तीन दिन शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, गौला बाईपास से होकर गुजरें
हल्द्वानी, अमृत विचार। वीकेंड, रामनवमी और दशहरा को देखते हुए पुलिस तीन दिवसीय डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। जिसके तहत 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक बाहरी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित होगा। ज्यादातर वाहनों को गौला बाईपास से होकर अपने गंतव्य को जाना होगा।

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा जाने वालों को डायवर्जन प्लान के तहत चलना होगा। प्लान के मुताबिक बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा जाने वाले तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से गुजरेंगे।

रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा जाने वाले शीतल होटल तिराहा से मुड़कर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा पर निकलेंगे। यात्रा रूट पर अत्यधिक होने पर नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर तिराहा से कमलुवागांजा होते हुए कालाढूंगी होकर गुजरेंगे।

कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा जाने वाले लालडांट से डायवर्ट होकर नारीमन तिराहा से पर निकलेंगे। जबकि पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले गौला बाईपास और कॉल टैक्स/हाइडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की की ओर जाएंगे।

दोपहर 12 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों वर्जित
वीकेंड, रामनवमी व दशहरा पर्व के दौरान 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक यात्रा रूट पर भारी वाहन दिन में 12 से रात्रि 10 बजे तक वर्जित होंगे। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन चार बजे तक अपनी सेवाएं पूर्ण करनी होंगी। इसके बाद उनका चलना भी वर्जित होगा।

काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर पांच बजे से नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से जाएंगे। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नम्बर वन बैंड ज्योलिकोट होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी को जाएंगे।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: 13.51 करोड़ गबन के कई किरदारों के नामों का खुलासा