worker - Amrit Vichar

Video: सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के प्रमुख महेंद्र राजभर को माला पहनाने के बाद एक कार्यकर्ता ने जड़े कई थप्पड़
जौनपुर। जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस पर आयोजित एक समारोह में मंगलवार को सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर को एक कार्यकर्ता ने माला पहनाने के बाद ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिये। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

घटना जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव की है, जहां सुहेलदेव के विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर को उनके साथी बृजेश राजभर ने भरी सभा में माला पहनाने के बाद ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिये। उसके बाद कार्यक्रम में हलचल मच गई।

राजभर बाहुल्य जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम सम्राट सुहेलदेव की प्रतिमा के स्थापना के लिए भूमि पूजन हेतु आयोजित था। कार्यक्रम में महेंद्र राजभर मुख्य अतिथि बनाये गए थे। घटना के बाद महेंद्र राजभर ने आरोप लगाया, ‘‘मेरे ऊपर हमला उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा कराया गया है।’’

हालांकि इस मामले में सुभासपा प्रमुख का पक्ष अभी तक सामने नहीं आया। घटना के बाद महेंद्र राजभर कार्यक्रम छोड़कर चले गए। बाद में जलालपुर थाना जाकर उन्होंने शिकायत की। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में महेंद्र राजभर ने कहा,‘‘ चार-पांच दिन पहले हमलावर बृजेश प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिला था, वहीं इस हमले की साजिश रची गई। मेरे ऊपर हमला मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा कराया गया है। ’’

उन्होंने कहा,‘‘ बृजेश राजभर उनकी पार्टी में पहले कार्यकर्ता था, लेकिन अब कोई पदाधिकारी नहीं है। वह कैसे इस कार्यक्रम में आया, किसने उसे बुलाया मैं नहीं जानता। पार्टी में न तो कोई मनमुटाव था, न तो कोई पैसे का विवाद था।’’ उन्होंने कहा कि हमले के लिए दर्जनों लोग आए थे परंतु बृजेश ने ही हमला किया तथा उसी के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी गयी है। इस बीच जलालपुर के थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में महेंद्र राजभर ने थाने में तहरीर दी है।

उन्होंने कहा कि इस घटना का वायरल वीडियो भी संज्ञान में आया है तथा घटना की जांच चल रही है। महेंद्र राजभर ने 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से अलग हो गए थे और बाद में उन्होंने अपनी पार्टी बनायी थी। उस समय वह सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

महेंद्र राजभर ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि वह पार्टी के अभियान से भटक चुके हैं और अपने व्यक्तिगत अभियान के तहत धन बटोरने के चक्कर में लगे हुए हैं। ओम प्रकाश राजभर ने 27 अक्टूबर 2002 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की स्थापना की, तब महेंद्र राजभर प्रमुख संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में मऊ सदर से सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर को भाजपा-सुभासपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया था, जिन्होंने बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह मुख्तार अंसारी से कांटे की टक्कर में महज छः हजार वोट से चुनाव हार गए थे। उत्तर प्रदेश की मौजूदा विधानसभा में जफराबाद से सुभासपा से ही वर्तमान में विधायक जगदीश नारायण राय हैं, जिन्होंने 2022 में समाजवादी पार्टी के गठबंधन में चुनाव जीता था।

लखीमपुर खीरी: पिकअप की टक्कर से श्रमिक की मौत, FIR
गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। पिकअप की टक्कर से शुक्रवार की रात घायल हुए श्रमिक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी महेशप्रसाद पुत्र रामऔतार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका पुत्र रामसरन कस्बे में ही विनीत पांडेय की गुड़बेल पर काम करता था। 14 फरवरी की रात आठ बजे घर आ रहा था। माहेश्वरी राइस मिल के पहले धर्मकांटा के पास गोला की तरफ से अलीगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे रामसरन गंभीर घायल हो गया।

परिवार वाले उसे सीएचसी गोला लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दो घंटे चले इलाज के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिवार वाले लखनऊ दुबग्गा के निकट नोबेल हास्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: फरधान आरओबी...18 दिन और रात भी पड़े कम, 25 फरवरी तक बंद रहेगा आवागमन

Himachal Pradesh: हिमाचल में रसायन टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत
सोलन। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले में कैनविन ड्रग फैक्टरी के रसायन टैंक में गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल के प्लास्डा गांव में रविवार शाम को एक ड्रग फैक्ट्री में तब हुई, जब सैंपल उठाने के लिए एक श्रमिक को टैंक में उतारा गया था, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह रसायन से भरे टैंक में गिर गया।

टैंक में गिरे अपने साथी को बचाने के लिए दूसरा मजदूर भी आनन-फानन में टैंक में कूद गया। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मजदूरों के बयान के मुताबिक कंपनी के अंदर बड़े-बड़े रसायन टैंक हैं, जिस टैंक में प्रवासी मजदूर गिरा वह आरओ केमिकल टैंकर है। मजदूरों के पास टैंक में उतरने के लिए कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था, जिससे उनकी मौत हो गई। नालागढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी है और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-Bhadohi News: भदोही में नेशनल इंटर कालेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

रुद्रपुर: सिडकुल कंपनी में दर्दनाक हादसा, श्रमिक का कटा हाथ
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल कंपनियों में बिना सुरक्षा मानकों के श्रमिक अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर कार्य करने को विवश हैं। ऐसा ही एक हादसा सिडकुल की कंपनी में हुआ है। जहां बिना सुरक्षा उपकरण ही श्रमिक को घातक मशीन पर लगा दिया। जिसके चलते श्रमिक का हाथ कट गया। जिसे देख श्रमिकों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में श्रमिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं कंपनी प्रबंधन ने प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिडकुल ढाल स्थित पीजी में रहने वाला 25 वर्षीय प्रभाकर दो माह पहले ही सिडकुल की टीवीएस श्रीचक्रा में ऑपरेटर के पद पर लगा था। रोजमर्रा की भांति गुरुवार की शाम को वह काम पर गया था। उसे कटिंग प्रेस मशीन में लगा दिया। जब श्रमिक ने पेपर मशीन में डाला। तब किसी ने मशीन को चालू कर दिया। देखते ही देखते श्रमिक प्रभाकर का हाथ मशीन में चला गया और कट कर अलग हो गया।

खून से लथपथ श्रमिक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आरोप था कि मशीन में सेफ्टी कटर नहीं लगे थे और श्रमिक को भी कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए। सीधे हाथ कटने से श्रमिक लाचार सा हो गया है। उधर, कंपनी के एचआर हेड कौशल किशोर उपाध्याय ने बताया कि श्रमिक का उपचार कराना कंपनी की प्राथमिकता है। इसके अलावा घटना की जांच की जा रही है। जांच में यह देखा जाएगा कि लापरवाही किसके द्वारा बरती गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। प्रबंधन घायल श्रमिक के साथ खड़ा है।

हरदोई: कोतवाली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पानी पी रहे दो युवकों को लात-घूंसों से पीटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली में नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पानी पी रहे दो युवकों की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। हालांकि पहले तो पुलिस तमाशा देखती रही, लेकिन बवाल बढ़ता देख वह एक्शन में आई और कुछ बजरंग दल कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सारे मामले की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि सोमवार की देर शाम को बजरंग दल कार्यकर्ता कोरोकला गांव के किसी मामले को लेकर बेनीगंज कोतवाली पहुंचें, जहां उन्होंने नारेबाज़ी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उसी बीच वहीं के कबड़ियन टोला निवासी शाबान पुत्र  इब्राहिम अपने दोस्त ताहिर पुत्र नूर मोहम्मद के साथ नगर पंचायत के पास से चाट खाने के बाद कोतवाली परिसर में लगे वाटर कूलर से पानी पीने पहुंचा।

वहां पहले से इकट्ठा बजरंग दल कार्यकर्त्ताओं में दीपक पुत्र हरि शंकर, मुनेन्द्र पुत्र सुनील और अजय पुत्र सागर शाबान और ताहिर को लात-घूंसों से पीटने लगे। पहले तो वहां की पुलिस सारा तमाशा देखती रही, लेकिन बवाल बढ़ता देख कर एक्शन में आई और बवाल कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस दी गई तहरीर के मुताबिक सारे मामले की गहराई से जांच शुरु कर दी।

ये भी पढे़ं : Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंसा जारी, ISKCON मंदिर फूंका...हिंदुओं के बनाया जा रहा निशाना

रुद्रपुर: कर्मी ने लगाया ट्रांसपोर्टर को 52.40 लाख रुपये का चूना
रुद्रपुर,अमृत विचार। नामी ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत कर्मी ने साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर को लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। गबन पकड़े जाने के बाद कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आरएस लॉजिस्टिक के चेयरमैन हरीश मुंजाल ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का कार्यालय रुद्रपुर में स्थित है। कंपनी द्वारा अशोक लीलैंड कंपनी सिडकुल से नये ट्रक व चैसिस संपूर्ण भारत वर्ष में भेजने का टेंडर मिला था। इसके लिए कंपनी द्वारा चेन्नई स्थित आरएस लॉजिस्टिक की शाखा कार्यालय में सभी कार्य देखने के लिए महुलानी बर्डपुर-तीन विर्दपुर सिद्धार्थनगर यूपी निवासी भास्कर प्रताप पांडेय को नियुक्ति दी थी।

उन्होंने बताया कि फर्म की तमिलनाडु स्थित कार्यालय से नये चैसिस भेजने का रोड टैक्स जमा करने के लिए प्रति सप्ताह पांच लाख रुपये का भुगतान किया जाता रहा है। कारण फर्म कर्मी भास्कर ही पहले भी कंपनी के सारे लेनदेन का कार्य देखता था और कंपनी को लगातार भुगतान की रसीद भेजता रहता था। ऐसे में कंपनी का आरोपी पर विश्वास बन चुका था। आरोप था कि कंपनी के कर्मचारी ने विश्वासघात करते हुए अपने साथी मस्जिद के पास नगला जमालगढ़ मेवात हरियाणा, वार्ड-सात खेड़ा महमूद लक्ष्मणगढ़ खेड़ा का बास अलवर राजस्थान सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर कुटरचित तरीके से नकली व फर्जी भुगतान बनाकर कंपनी को गुमराह करते रहे और रोड टैक्स के रूप में जमा 52.40 लाख रुपये की धनराशि का गबन कर दिया।

आरोप था कि जब आरोपियों से इस संबंध में जानकारी मांगी तो आरोपी अभद्रता व जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। ट्रांसपोर्ट कारोबारी हरीश मुंजाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और विवेचक नियुक्त कर दिया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

हल्द्वानी: बाथरूम में मरा मिला कर्मी, नग्न अवस्था में पड़ा था शव
हल्द्वानी, अमृत विचार। परीक्षा आयोजित कराने वाली एनसीआईटी कंपनी में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह साथी उसके किराए के कमरे में पहुंचे तो उसका शव बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कीर्ति विहार गली नंबर 9 श्यामपुर ऋषिकेश निवासी ईशान तिवारी (36 वर्ष) काठगोदाम में गणपति बैंक्वेट हॉल के पास किराए के कमरे में रहता था। ईशान के दोस्त वीरेंद्र ने बताया कि एनसीआईटी कंपनी इंश्योरेंस, बैंक व अन्य कॉर्पोरेट क्षेत्र में भर्ती होने वाले लोगों के लिए परीक्षाएं आयोजित कराती है।

10 मई को ईशान की नियुक्ति कंपनी के काठगोदाम स्थित कार्यालय में असिस्टेंट टैक्स एडमिस्ट्रेटर के पद पर हुई थी। शुक्रवार को ईशान अल्मोड़ा स्थित कार्यालय से लौटा था। शनिवार को वह काफी देर तक ऑफिस नहीं आया तो उसे कई कॉल और व्हाट्सएप मैसेज किए, लेकिन जबाव नहीं मिला।

इस पर वीरेंद्र उसके कमरे पहुंचा। देखा तो ईशान बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से एसटीएच भेजा। जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार को ईशान के परिजन हल्द्वानी पहुंचे, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया है। मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा।

टनकपुर: स्टोन क्रशर में करंट लगने से श्रमिक की मौत
टनकपुर, अमृत विचार। नगर से लगे एक स्टोन क्रशर के टुल्लू पंप में अचानक करंट आने से एक श्रमिक सिर के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे तुरंत टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय ले गए। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय श्रमिक पिंटू लाल पुत्र सूबेदार मूल निवासी पोस्ट माधवपुर जिला पीलीभीत यूपी हाल निवासी अंबेडकर नगर टनकपुर यहां एक स्टोन क्रशर में कार्य कर रहा था। बुधवार सुबह यहां लगे टुल्लू पंप में पानी भरने के दौरान अचानक उसमें करंट आने से वह नीचे सिर के बल गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई।

साथी श्रमिक उसे टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय ले गए। वहां उसकी गंभीर  हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर  रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि 2 वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। फिलहाल इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी की ओर से टनकपुर कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई थी।

बहराइच: ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, चालक वाहन समेत फरार
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर पारले चीनी मिल के पास मंगलवार को एक श्रमिक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फखरपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा बभनपुरवा निवासी रामपाल (42) पुत्र भीखुराम को लखनऊ जाना था। वह लखनऊ में ही मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। इसके लिए वह मंगलवार सुबह आठ बजे आटो रिक्शा से लखनऊ मार्ग पर पहुंचा। रिक्शा से उतरते समय तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने श्रमिक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-हाथरस भगदड़: SIT ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, हादसे में 121 लोगों की हुई थी मौत

रफ्तार का कहर : मजदूरी के लिए जा रहे श्रमिक को ट्रक ने रौंदा
बहराइच, अमृत विचार।कोतवाली देहात के गोंडा बहराइच मार्ग पर नागरौर गांव के पास एक श्रमिक को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली देहात के अमीनपुर नगरौर के ललहा गांव निवासी कैलाश (25) पुत्र बाबादीन श्रमिक था प्रतिदिन की तरह सोमवार को वह काम की तलाश में बाजार के लिए जा रहा था। गोंडा बहराइच मार्ग पर गांव के सामने स्थित एक भट्टे के पास वह खड़ा था। तभी तेज रफ्तार में आई ट्रक ने श्रमिक को रौंद दिया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। देहात कोतवाल बीके मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :- लखनऊ क्राइम ग्राफ : छमाही अपराध, पश्चिम जोन में तबाड़तोड़ वारदात

Hello! मैं SDM बोल रहा हूं, मतदाता पर्ची मिली की नहीं, मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटा है प्रशासनिक अमला
सुलतानपुर, अमृत विचार। घटते मतदान प्रतिशत को लेकर चिंतित निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बड़ी कवायद की है। जिसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों ने जमकर पसीना बहाया है। वहीं स्कूल और कॉलेजों में मतदाता जागरूकता के लिए रैली, प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक भी किया गया। मतदान केन्द्र तक पहुंचने में असमर्थ बुजुर्गों व दिव्यांगों का घर घर जा कर पोस्टल बैलेट से मतदान कराया है।

चुनाव ड्यूटी में लगी बीएलओ मतदाताओं से मिल कर उनकी निर्वाचन की पर्ची घर जाकर देते हुए मतदान के लिए प्रेरित कर रही है। एसडीएम अन्य कर्मचारियों से इसकी जांच पड़ताल कराते हुए स्वयं फोन कर हकीकत जान रहें हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को फोन कर उन्हे मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वही चुनावी शोर बंद होने के बाद निर्वाचन आयोग की गाड़ियां क्षेत्रों में लोगो को मतदान के लिए प्रेरित कर रही है।

बुर्जुग व दिव्यांगों का घर पर हुआ मतदान

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निर्वाचन आयोग ने विधान सभा स्तर पर 85 प्लस बुर्जुग व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को चिन्हित कराया। इस दौरान 85 प्लस के 445 मतदाता तो 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों की संख्या 298 मिली। जिले की पांचों विधानसभा में 105 कार्मिकों की 35 टीम बना घर घर जा कर चार दिन मतदान कराया था। वहीं, निर्वाचन में लगे कार्मिकों का भी पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया।

चुनाव में लगे वाहन चालकों का नहीं कराया गया मतदान

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चिंहित 743 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओ के लिए 105 कार्मिक 35 टीमों में चार दिनों तक घर घर गए। तब भी पूरा मतदान नहीं करा पाएं। वही पोलिंग पार्टियों को बूथ तक छोड़ने व मतदान के बाद उन्हें वापस लाने चुनाव में लगे अधिकारियों के वाहनों के चालक मतदान से वंचित हो रहे हैं।

जिनकी संख्या पांच हजार से अधिक है। 743 मतदाताओं के लिए घर घर टीम गई वही दो दिन वाहन के साथ खड़े चालकों से पोस्टल बैलेट से मतदान कराना निर्वाचन आयोग उचित नहीं समझा। निर्वाचन आयोग की पहल पर इस बार कितना मतदान प्रतिशत बढ़ा है, शनिवार की देर शाम स्पष्ट हो जायेगा।

यह भी पढ़ें:-श्रावस्ती: मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही पोलिंग पार्टियां, 844 बूथों पर पडेंगे वोट

स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यालय में फायरिंग, कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने में जमाया डेरा, केस दर्ज
कुशीनगर/लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश के कुशीनगर संसदीय सीट से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कसया स्थित कार्यालय पर देर रात को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस दौरान हवाई फायरिंग कर कार्यालय में लगे दरवाजे और शीशे तोड़ दिए गए।

बताया जा रहा है कि कार और बाइक पर सवार करीब 15 लोग कार्यालय पहुंचे और मोदी-योगी का नारा लगाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद उनके समर्थकों ने रात में ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने रात्रि के 2 बजे प्रार्थना पत्र लेकर चार नामजद और 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि किसी बात को लेकर दो पक्षो में कहासुनी हो गई जिसको लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार ओर हमलावरों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-श्रावस्ती: मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही पोलिंग पार्टियां, 844 बूथों पर पडेंगे वोट