child died - Amrit Vichar

Amroha: गुब्बारे में गैस भरते समय तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, बच्चे की मौत
अमरोहा, अमृत विचार। गुब्बारों में गैस भरते समय अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। गुब्बारे खरीद रहे बच्चे घायल हो गए जबकि एक बच्चे की मौत हो गई। गुब्बारे बेचने वाला व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़े। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नौगावां सादात कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गैसे के गुब्बारे बेचने वाला आया। मोहल्ले के फरमान का 5 वर्षीय बेटा अली रजान गुब्बारा लेने के लिए पहुंचा। इसके अलावा दो और बच्चे वहां पहुंचे। गुब्बारे बेचने वाला व्यक्ति सिलेंडर से गुब्बारों में गैस भर रहा था, तभी तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़े। 5 वर्षीय अली रजान की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बच्चा और गुब्बारे बेचने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटने से एक बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है। फिर भी जांच की जा रही है।

कानपुर में शादी वाले घर में लगी आग: जिंदा जलकर बच्चे की मौत, रो-रोकर परिजन बदहवास, पोस्टमार्टम से इंकार
कानपुर, अमृत विचार। सनिगवां में शादी वाले घर में आग लगने से कमरे में मौजूद पांच साल का बच्चा जिंदा जल गया। बच्चा अपनी मौसी की शादी में मां और बड़े भाई के साथ नाना के घर आया था। लखनऊ के सकरा गांव निवासी अमानत चट्टा संचालक हैं। उनका पांच साल का बेटा जमान था। परिजनों ने बताया कि जमान के नाना सनिगवां संदीपनगर निवासी करीम की बेटी और जमान की मौसी नसरीन की 10 मई को शादी थी।

जिसके चलते वह बीते मंगलवार को अपनी मां चांदनी और बड़े भाई आठ वर्षीय शाद के साथ नाना के घर आया था। परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर को जमान बच्चों के साथ कमरे में खेल रहा था। घर के  बाकी लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। इसी दौरान संदिग्ध हालात में अचानक कमरे में आग लग गई। इस पर दो बच्चे तो भाग निकले लेकिन जमान कमरे में फंस गया।

आग की चपेट में आने से कमरे में रखा दहेज का सारा सामान और जमान जल गया। दमकल और पुलिस को सूचना दी गई। दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझायी। सनिगवां चौकी प्रभारी जमान को कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जमान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें- सतीश महाना ने पहलगाम हमले में मारे गए Kanpur के शुभम द्विवेदी के परिजनों से की मुलाकात: कही ये बात...

हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही मासूम पर बाउंड्री की दीवार गिरी, मौत: बदहवास पिता बोले- मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते
हमीरपुर, अमृत विचार। दीवार किनारे खेल रही तीन वर्षीय बालिका पर बाउंड्री की दीवार ढह गई। जिसमें दबकर बालिका घायल हो गई। जिसे परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर कुछेछा निवासी सफी की तीन वर्षीय बच्ची हसीबा शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बाउंड्री की दीवार गिर गई। जिससे मासूम दबकर घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सफी ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके एक लड़का व दो बेटियां हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें- Hamirpur में हादसे में दरोगा, दो सिपाहियों के साथ 8 लोग गंभीर घायल: अगवा की गई किशोरी को मौदहा से बरामद कर लौट रही थी कानपुर देहात की पुलिस

कानपुर में बस ने बच्चे को मारी टक्कर...मौत; गुस्साये ग्रामीणों ने किया हंगामा, मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र में रमईपुर-जहानाबाद मार्ग पर रोड क्रॉस कर रहे तीन वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। परिजन उसे आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों को पीछा करता देख चालक बाजपुर मोड़ के पास बस छोड़कर फरार हो गया।

मासूम की मौत से आक्रोशित परिजनों ने उसके शव को रोड पर रखते हुए हमीरपुर-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम लगाने की सूचना पर बिधनू पुलिस समेत पांच थानों फ़ोर्स समेत नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन देते हुए तकरीबन सात घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर सड़क को खाली कराया जा सका। हादसे के बाद जाम के कारण कई किमी तक लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मंझावन चौकी क्षेत्र के हाजीपुर मोड़ के पास रहने वाले अनिल संखवार के यहां उनकी बेटी श्रद्धा का मुंडन संस्कार बीते बुधवार को था। जिसके चलते सारे रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे। कार्यक्रम के चलते अनिल की पत्नी मोनी की बड़ी बहन सोनी पत्नी अनीस निवासी छतेरुआ थाना साढ़ अपने तीन बच्चों 7 वर्षीय प्रशांत, 5 वर्षीय निशांत व 3 वर्षीय आयुष को लेकर बहन मोनी के घर आई थी।

मृतक मासूम की नानी शिवरानी ने पुलिस को बताया की गुरुवार सुबह तकरीबन 7.30 बजे वो नाती प्रशांत और आयुष के साथ ही नातिन श्रद्धा को शौच कराने के लिए सड़क के दूसरी पार खेतों की तरफ गई थीं। यहां से शौच से वापस आते समय आयुष ने आगे जा रहे बड़े भाई प्रशांत का हाथ पकड़ लिया। इस दौरान जहानाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सवारियों से भरी बस को देख पीछे आ रही नानी शिवरानी ने रोड के उस पार खड़ी आयुष की मां सोनी को बच्चों को रोड पार कराने के लिए आवाज लगाई।

इधर मां को रोड किनारे खड़ा देख मासूम आयुष बड़े भाई प्रशांत का हाथ छुड़ाकर भागा। तभी मां सोनी ने बस चालक को हाथ देकर बस रुकवाने का प्रयास किया लेकिन तेज रफ्तार होने के चलते बस चालक मासूम को कुचलते हुए भाग खड़ा हुआ। हादसा देख ग्रामीणों ने पीछा किया तभी आता हुआ देख चालक ने बाजपुर मोड़ के पास बस खड़ी कर दी और फरार हो गया।

मां व नानी अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत आक्रोशित परिजनों ने शव को जहानाबाद मार्ग पर रखते हुए स्पीड ब्रेकर और 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

ये भी पढ़ें- गृह मंत्रालय में तैनात सॉफ्टवेयर डेवलेपर की Kanpur में हादसे में मौत; ऑफिस के आठ कर्मियों के साथ जा रहे थे Mahakumbh

कानपुर में सीवरेज टैंक में गिरा PAC जवान का मासूम बेटा, मौत: मां बोली- हे! भगवान ऐसा क्या गुनाह किया...महाशिवरात्रि के दिन लाल को दूर किया
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में इलाके के अन्य बच्चों के साथ लुकाछिपी खेलते-खेलते पीएसी जवान का पांच वर्षीय बेटा पड़ोसी के खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने परिजनों और इलाकाई लोगों की मदद से मासूम की तलाश शुरू की। जिसके बाद उसका शव करीब 12 घंटे बाद पड़ोसी के पांच फुट गहरे पानी भरे सेप्टिक टैंक में उतराता मिला। जिससे वहां पर चीखपुकार मच गई। पुलिस ने मासूम का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पिता ने इस घटना में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

मूलरूप से प्रयागराज के थाना करेली व चकेरी के गायत्री नगर सनिगवां रोड निवासी प्रवेश कुमार 36 बटालियन पीएसी बनारस पीएसी में सिपाही हैं। परिवार में पत्नी अंजली देवी के अलावा इकलौता बेटा 5 वर्षीय अयांश था। वहीं साथ में मां लक्ष्मी देवी और छोटा भाई प्रशांत रहता है। पिता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह इलाके के अन्य बच्चों के साथ लुकाछिपी का खेल रहा था।

इसके बाद वह खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। पिता के अनुसार पास के एक कैमरे में बेटा 5.38 पर देखा गया। इलाके के सभी बच्चे अपने-अपने घर पहुंच गए लेकिन वह नहीं पहुंचा। प्रवेश के छोटे भाई प्रशांत ने बताया कि वह कोचिंग पढ़ाने जा रहा था तब अयांश खेल रहा था। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी चकेरी सुमित रामटेके फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर तलाश शुरू की। खेलते-खेलते गायब हुए अयांश की घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। परिजनों ने पुलिस के साथ पूरी रात ढूंढा। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसी मनोज के निर्माणाधीन मकान के खुले पड़े दो फुट के सेप्टिक टैंक में गिरने का शक जताया।

जिसके बाद पुलिस ने सीवर टैंक से पानी निकलवाया। जहां शव उतराता मिला। इस पर मां बेटे का शव देख बेसुध हो गई। तत्काल पुलिस ने एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। इंस्पेक्टर चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे आपस में खेल रहे थे।

इसी दौरान वह खेलते समय वह पड़ोसी के ग्राउंड फ्लोर में निर्माणाधीन खुले सेप्टिक टैंक तक पहुंच गया और गिरने से उसी में मौत हो गई। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं पिता के अनुसार उनका लाल चला गया। किसी से कोई शिकायत नहीं है।

सूचना मिलते ही तुरंत रवाना हुए कानपुर

सिपाही पिता प्रवेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे वह अचानक खेलते-खेलते गायब हो गया। इसकी सूचना पत्नी ने उन्हें दी। इस पर वह अपने आलाधिकारियों को सूचना देकर तुरंत कानपुर के लिए निकल पड़े। यहां पूरी रात इलाकाई लोगों और पुलिस के साथ बेटे की तलाश की जिसके बाद करीब 12-13 घंटे बाद उसका शव पड़ोसी के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ।

शहर में पहले भी हो चुकी कई घटनाएं

चकेरी में हुई हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। इससे पहले भी कई घटनाएं शहर के अलग-अलग इलाकों में घटनाएं होती रहीं। इससे पहले नारायणपुरी में बच्चों के साथ खेल रहा छह वर्षीय अंश की 10 फिट गहरे सेफ्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई थी।

इसी तरह नौबस्ता थानाक्षेत्र के बक्तौरीपुरवा में दस वर्षीय बच्चा सेप्टिक टैंक में गिरकर मौत हो गई थी। इसी प्रकार सचेंडी में नाना के घर गए पौत्र दीपक की सेप्टिक टैंक में गिर कर मौत हो गई थी। इसी तरह शहर में और कई घटनाएं घट चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर में बेटे ने कर दिया बड़ा कांड, दोस्तों के साथ छत के रास्ते घर में हुआ दाखिल...एक करोड़ का माल लेकर हो गया फरार

कानपुर में मासूम की मौत पर भड़के परिजन, हॉस्पिटल में जमकर हंगामा: एसीएमओ ने जांच का दिया आश्वासन...पोस्टमार्टम से इंकार
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में मासूम की मौत पर परिजन भड़क उठे। इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ ने पहुंचकर जांच शुरू की। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाबुझाकर शांत कराया। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दे दी है।

जिला फर्रुखाबाद के कुदुलपुर गांव निवासी मनोज खेती किसानी करते हैं। परिवार में बहन निशा और बहनोई अनूप आर्मी में तैनात है। मनोज ने पुलिस को बताया कि बहन निशा को चार माह पूर्व बेटा हुआ था। रविवार सुबह बेटे आदी को तेज बुखार था। जिस पर निशा फर्रुखाबाद स्थित एक क्लीनिक में आदी को दिखाने पहुंची। जहां मौजूद डॉक्टर ने आदी को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

केजीएमयू पहुंचने के बाद वहां मौजूद एंबुलेंस चालक ने कानपुर के कल्याणपुर स्थित बेबी केयर हॉस्पिटल में अच्छा इलाज कराने का झांसा देकर परिजनों को रात करीब 12 बजे ले आया। जिसके बाद मासूम आदी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर बच्चे को देख रहे थे। इसके बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने तुरंत एक लाख रुपये जमा करा लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे हॉस्पिटल संचालक ने जानकारी दी कि आदी की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

जिस पर परिजन भड़क गए और हंगामा काटना शुरू कर दिया। परिजन गलत उपचार का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल संचालक से भिड़ गए। इसके बाद डायल 112 को सूचना कर दी गई। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराना शुरू किया। हॉस्पिटल संचालक ने पुलिस को बताया कि जब बच्चे को यहां लाया गया था तो बच्चे की मौत हो चुकी थी।

इस पर परिजन आक्रोशित हो उठे। उनका साफ कहना था कि अगर बच्चे की मौत हो गई थी तो उसे भर्ती क्यों किया और पैसा किस बात का जमा कराया गया। इस संबंध में कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के अनुसार परिजनों द्वारा गलत उपचार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आखिर कैसे हुआ हॉस्पिटल का पंजीकरण

कल्याणपुर में कई मानक विहीन हॉस्पिटल की भरमार है। हॉस्पिटल में आए दिन लापरवाही से कई मौतें हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है, कि स्वास्थ्य विभाग सांठगांठ के कारण इन हॉस्पिटलों पर करवाई नहीं करता है। कल्याणपुर में से पचास फीसदी हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के धड़ल्ले से चल रहे हैं।

एसीएमओ ने की जांच दिलाया शव

मासूम की मौत के बाद सूचना पर एसीएमओ रमित रस्तोगी हॉस्पिटल पहुंच गए। परिजनों से बातचीत की उनकी शिकायत के बाद टीम ने हॉस्पिटल संचालक को फटकार लगाते हुए मासूम के शव को परिजनों के सुपुर्द कराया।

वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार करते हुए शव को लेकर रवाना हो गए। एसीएमओ का कहना था कि शिकायत के बाद टीम जांच करने पहुंची थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur ओईएफ में बनेंगे सैनिकों के लिए आरामदेह बूट: इस साल इतने लाख और अगले साल के लिए इतने लाख का मिला आर्डर

कानपुर के कल्याणपुर में 11 महीने के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत: परिजन रो-रोकर हुए बदहवास
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में 11 महीने के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना के एक दिन पहले ही उसके माता-पिता ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। कार्डियोलॉजी पहुंचने पर डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

आवास विकास तीन निवासी राहुल कुमार पांच नंबर गुमटी स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में काम करते हैं। परिवार में पत्नी अंजनी साढ़े तीन साल का बेटा अयांश और 11 माह का बेटा राघव था। वहीं बड़े भाई आशीष, भाभी पूजा तथा पिता विजय कुमार भी साथ रहते हैं। शनिवार को बेटे राघव का कुआं पूजन का कार्यक्रम था।

इसी के साथ राहुल और अंजनी की शादी की वर्षगांठ भी थी। जिसके लिए घर में बड़ा आयोजन रखा गया था। रविवार दोपहर करीब एक बजे मकान के फर्स्ट फ्लोर पर बेटे राघव के साथ मौजूद अंजनी सफाई करने लगी। थोड़ी देर में वापस कमरे में लौटी तो बेटे राघव को न पाकर इधर-उधर खोजा।

काफी देर मेहमानों और घर के सदस्यों से पूछने के बाद जब बाथरूम में गई तो पानी से भरी बाल्टी में बेटा औंधे मुंह पड़ा था। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

कार्डियोलॉजी में मृत घोषित होने के बाद परिजन शव को घर ले आए। जहां से देर शाम बच्चे का नजीराबाद स्थित कब्रिस्तान में अन्तिम संस्कार कर दिया गया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

कानपुर में GT रोड पर जाम लगाने में 156 पर FIR, चार गिरफ्तार: सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद लगाया था जाम
कानपुर, अमृत विचार। शिवराजपुर थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड पर लगाए गए जाम को लेकर दरोगा की तहरीर पर 156 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना में पुलिस ने छह नामजद और 150 अज्ञात महिला पुरुष को शामिल किया है। जाम लगाने के बाद पुलिस ने पूरी घटना में वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी कराई थी। अब उनमें से एक-एक को चिन्हित करके कार्रवाई की जा रही है।

मुश्ता गांव में 30 जनवरी को सुबह स्कूल जाते समय आठ वर्षीय अर्पित की लोडर की टक्कर से मौत हो गई थी। हादसे में विष्णु भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इस घटना के बाद 31 जनवरी को पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजन गांव लेकर रवाना हो गए। यहां परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने शिवराजपुर थाने में जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन हंगामा काटते रहे।

इसके बाद एसडीएम रश्मि लांबा और ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई के हस्तक्षेप के बाद उन लोगों को शांत कराया गया। शिवराजपुर थाने के उपनिरीक्षक लोकेश सोलंकी के अनुसार शव रोड पर रखकर हंगामा करने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जाम लगाने से एंबुलेंस समेत कई वाहन सवारों को परेशानियां का सामना करना पड़ा। जनमानस में भय का माहौल पैदा कर दिया गया जिस कारण दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके भाग निकले।

इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई। इसके बाद चिन्हित करके कुछ प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और हिरासत में लिया। दरोगा का आरोप है, कि प्रदर्शनकारियों ने मानवाधिकार का हनन कर पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था।

जिसके बाद कानपुर देहात के अकबरपुर थानाक्षेत्र के नसरतपुर निवासी जीतू, बिल्हौर के उत्तरीपूरा निवासी मोहित और मुश्ता निवासी अतुल व मोनू की पहचान कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिए गए।

इस संबंध में शिवराजपुर इंस्पेक्टर के अनुसार दरोगा लोकेश सोलंकी की तहरीर पर जीतू, मोहित, अतुल, मोनू, रामकुमार, बाबू और 100-150 पुरुष महिलाएं नाम अज्ञात के खिलाफ यदि कोई व्यक्ति या समूह घातक हथियार से हिंसा करने में, लोकसेवक को हल्की मामूली चोट पहुंचाने और काम करने से रोका जाए, रास्ते में बाधा उत्पन्न करने और अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur में कांस्टेबल ने युवक को सड़क पर पीटा: वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, जांच शुरू

Fatehpur News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
फतेहपुर, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा मामले की शिकायत पुलिस से की।

राधा नगर के रहने वाले अनुज कुमार की पत्नी पूजा साहू को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह महिला को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। इसके बाद साथ में मौजूद आशा बहू ने परिजनों को सदर कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर में स्थित अपूर्वा पाली क्लीनिक में भर्ती करने की सलाह दी गई।

आशा बहू के कहने पर परिजनों ने महिला को अपूर्वा पाली क्लीनिक में भर्ती किया। कुछ देर बाद डॉक्टरों द्वारा महिला के ऑपरेशन के जरिए प्रसव होने की बात कही गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने फैसला बदल नार्मल प्रसव होने की बात कह महिला को भर्ती रखे रहने की सलाह दी गई। कुछ देर बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई।

बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थोड़ी देर बाद सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल को सीज कर दिया। वहीं अस्पताल के संचालक ने प्रसव से पहले ही बच्चे की मौत होने की बात कही है। मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- नए दौर में बदलती परंपरा, रात्रि में स्नान से लगते हैं दोष: यहां जानें- गंगा स्नान के नियम...

कन्नौज में आग की चपेट में आने से सो रही मासूम बच्ची की जलने से मौत: पूरे गांव में छाया मातम
कन्नौज, अमृत विचार। खोजीपुर रम्पुरा से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सो रही 11 माह की मासूम बच्ची आग की चपेट में आने से जल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। नायाब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया।

कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर रम्पुरा निवासी सुरजीत पाल ने बताया कि सोमवार को उनकी 11 वर्षीय पुत्री निकिता घर में सो रही थी। वहीं पास में हाथ तापने के लिए अलाव जल रहा था। इस दौरान सुरजीत अपने खेतों की तरफ चले गए और बच्ची की मां रागिनी पड़ोस से दूध लेने के लिए चली गई।

तभी किसी प्रकार आग की चिंगारी सो रही निकिता के कंबल में लग गई। जब तक रागिनी घर वापस पहुंची तब तक निकिता की जलने से मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम सा छा गया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राम प्रकाश व कानून गो कौशलेंद्र ने घटना की जानकारी ली और पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- कन्नौज में अन्नप्राशन को जा रहा ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 20 लोग घायल: हादसे के बाद लोगाें में मची चीख-पुकार

कानपुर में मासूम की टब में डूबकर मौत: घर में खेलने के दाैरान हुई घटना, परिजनों में मचा हड़कंप
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में मासूम की टब में डूबकर मौत हो गई। घर में खेलने के दौरान घटना हुई। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक मासूम के नहीं दिखने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। पूरे घर में नहीं मिलने के बाद बाथरूम पर जाकर देखा तो टब में मासूम डूबता नजर आया। आनन-फानन में परिजन मासूम को लेकर घाटमपुर सीएससी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित किया। घटना घाटमपुर थानाक्षेत्र के प्रतापपुर गांव की है।

एक नवजात शिशु अपनी मां के साथ नाना नानी के यहां आया था। घर में बाथरूम में रखें पानी के टप में वह किसी तरह पहुंच गया और वह टप में डूब कर उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम सूर्यांश और उसकी उम्र डेढ़ वर्ष थी। कानपुर देहात के मंगलपुर थाने के पदमपुर निवासी पिता गोविन्द, मां प्राची बेटे को लेकर अपने घर प्रतापपुर आई थी। नाना बबलू सिंह, नानी मंजू देवी के यहां अपनी माता प्राची के साथ घूमने आया था। जोकि बाथरूम में रखे टप में किसी तरह से गिर गया और कोई देख नहीं पाए और कुछ देर बाद देखा तो मृतक टप में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दिया और पोस्टमार्टम भी नहीं करवाना चाहते है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में नौसिखिया ने तेज रफ्तार में दौड़ाई कार: पैदल सड़क पार कर रहे डीजे संचालक को कुचला, मौत, हादसा देख लोगों में मची अफरातफरी

सीसामऊ नाले में गिरने से बच्चे की मौत के बाद एक्शन में कानपुर नगर निगम: दूसरे दिन भी बुलडोजर से अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई जारी
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के सीसामऊ नाले में बच्ची की गिरने से मौत के बाद से नगर निगम एक्शन मोड़ में है। महापौर प्रमिला पांडेय ने शुक्रवार को नाले के ऊपर बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर से गिराना शुरू किया था। यह कार्रवाई दूसरे दिन यानी शनिवार को भी जारी है। शनिवार को वीआईपी रोड की तरफ से नाले के ऊपर बने अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है। कई लोगों ने अभियान शुरू होने से पहले ही अपने निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरा महापौर प्रमिला पांडेय ने सख्त निर्देश दिए कि एक भी अवैध निर्माण होने नहीं दिया जाएगा। बता दें कि, अवैध निर्माण गिराए जाने के बाद नाले के ऊपर अब 4 फीट की दीवार और उसके ऊपर रेलिंग लगाई जाएगी।

पहले दिन नसीम सोलंकी ने महापौर से मांगी थी सात दिन की मोहलत

सीसामऊ नाले के पास अवैध अतिक्रमण हटाने प्रशासन के साथ महापौर प्रमिला पांडे भी पहुंचीं। इस दौरान मौके पर नवनिर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी भी पहुंचीं। दोनों के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। विधायक नसीम सोलंकी हाथ जोड़कर सात दिन की मोहलत मांगती रही। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडे ने भी बहु बोलकर कहा, एक सेकेंड का भी टाइम नहीं दूंगी...आप अब जाइए।

ये भी पढ़ें- कानपुर में सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक: गृहमंत्री अमित शाह की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली, "राम नाम सत्य है" के नारे भी लगाए