Tanakpur - Amrit Vichar

Bareilly : दिवाली पर नहीं होगी आने-जाने में दिक्कत, मंडल की 651 बसें तैयार
बरेली, अमृत विचार। दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। यात्रियों को आने-जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसलिए रीजन की 651 बसें बुधवार से ऑन रोड रहेंगी। इसके लिए चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बिना कारण बताए गैरहाजिर होने पर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना के चलते बुधवार से बसों का संचालन फेरे बढ़ाकर किया जाएगा।

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि लोकल रूट की बसों के फेरे बदायूं, शाहजहांपुर, टनकपुर और पीलीभीत मार्ग पर बढ़ाए गए हैं, जबकि दिल्ली और लखनऊ जैसे व्यस्त रूटों पर चलने वाली रोडवेज की बसें, जो वर्तमान में दो फेरे लगाती हैं, उनके फेरे बढ़ाकर चार किए जा रहे हैं। कहा कि यह निर्णय यात्रियों की संख्या को देखते हुए लिया गया है। इसके अलावा, यदि किसी अन्य रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है तो स्टेशन अधीक्षक या संबंधित डिपो के एआरएम दूसरी बसों को भी यात्रियों की सेवा में लगा सकते हैं। आरएम के मुताबिक दिवाली पर्व पर यात्रियों को असुविधा न हो और पर्याप्त बसों का संचालन हो इसके लिए चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द करते हुए अनुपस्थिति पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा रीजन के चारों डिपो सेटेलाइट बस अड्डे पर एआरएम रुहेलखंड, पुराने रोडवेज पर एआरएम बरेली डिपो व बदायूं व पीलीभीत के एआरएम को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने बस अड्डों पर उपस्थित रहेंगे।

दिवाली पर रोडवेज की सौगात, बरेली के लिए आईं 10 नई बसें
परिवहन निगम ने दिवाली से पहले बरेली को 10 नई बसों का तोहफा दिया है। इन बसों के मिलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने इन बसों का आवंटन भी संबंधित डिपो को कर दिया है।दिवाली से पहले रोडवेज को 10 नई बसें मिली हैं। इसमें बरेली डिपो को छह और रुहेलखंड डिपो की चार नई बसें आवंटित हुई हैं। यह बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार बरेली डिपो की छह नई बसें मिलाकर कुल 199 बसें दिवाली पर लगाई हैं। रुहेलखंड डिपो की 195 बसें और चार नई आने बसें मिलाकर कुल 199 बसें यात्रियों की सुविधा में लगेंगी। बदायूं डिपो की 149 व पीलीभीत डिपो की 103 बसें शामिल हैं। इसके अलावा 53 बसें अतिरिक्त रखी गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन बसों को भी दिवाली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी रूट पर बस का इंतजार नहीं करना पड़े।

टनकपुर: 25 अभ्यर्थियों की जिंदगी दांव पर लगा दी थी...दबोचा गया नशेड़ी चालक
टनकपुर/चम्पावत, अमृत विचार। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीए (प्रादेशिक सेना) के 25 अभ्यर्थियों की जिंदगी एक नशेड़ी चालक के हाथ थी। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से चालक को दबोच लिया गया। चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही स्कूल बस को सीज कर दिया गया है।

पिथौरागढ़ से टनकपुर के लिए टीए की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों को एक स्कूल बस से गुरुवार शाम को ले जाया जा रहा था। इस बीच लोहाघाट थाने की पुलिस के विशेष चेकिंग अभियान में पिथौरागढ़ के स्कूल की एक बस का चालक शराब के सेवन के साथ टीए के अभ्यर्थियों को ले जा रहा था। पुलिस ने चालक मनोहर दत्त निवासी जाजरदेवल पिथौरागढ़ के खिलाफ एवी एक्ट की धारा 185, 202, 207 के तहत कार्रवाई की है।

स्कूल बस को सीज कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने बस में सवार अभ्यर्थियों को दूसरी बस से टनकपुर को रवाना किया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का कहना है कि शराब के सेवन और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट से टनकपुर तक पांच सेक्टर बनाए हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व 18 नवंबर की रात एनएच पर लोहाघाट में लोहावती नदी पर एक नशेड़ी चालक ने जीप को लुढ़का दिया था। हादसे में वापस जा रहे मध्य प्रदेश के 8 अभ्यर्थी घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: विशेष परमिट के बिना शादी-विवाह में नहीं चलेंगी केमू

टनकपुर: कार के ऊपर पलटा सेना का वाहन, बाल-बाल बचे सवार
टनकपुर/चम्पावत, अमृत विचार। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के संतोला के पास सेना का वाहन एक कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गये, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा सेना का वाहन पिथौरागढ़ से आ रही कार से पास ले रहा था। तभी सड़क पर मलबा होने के कारण वाहन कार के ऊपर पलट गया।

ट्रक का आधा हिस्सा कार के ऊपर आने से कार को खासा नुकसान हुआ है, लेकिन कार में बैठे यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। सड़क के बीचों-बीच हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर तीन घंटे तक लंबा जाम लग गया। जिस कारण पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र को आने-जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर लोहाघाट के थाना प्रभारी अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें - अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में सीनियर्स पर रैगिंग का आरोप

टनकपुर: भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं की भीड़, पुलिस को करना पड़ा हल्का लाठी चार्ज
टनकपुर, अमृत विचार। पिथौरागढ़ जिले में चल रही टीए [टेरीटोरियल आर्मी]  की भर्ती में शामिल होने आए उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों के युवाओं को रोडवेज की पर्याप्त बस ना मिलने और टैक्सियों में मनमाना किराया वसूले जाने से उन्हें मंगलवार को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।

गुस्साए  युवाओं ने जगह-जगह प्रदर्शन भी किया। टनकपुर से पिथौरागढ़ जाने के लिए रोडवेज द्वारा टनकपुर लोहाघाट, पिथौरागढ़ डिपो के अलावा उधम सिंह नगर, नैनीताल देहरादून अन्य स्थानों से अपराह्न 12 बजे तक लगभग 40 बसें भेजी गई। युवाओं की भारी भीड़ भाड़ को देखते हुए बाद में अन्य बसें भी बाहर से मंगा कर भेजी गई।

सोमवार की रात्रि से ही युवा बस व अन्य वाहनों की तलाश के लिए रोडवेज बस स्टेशन,वर्कशॉप व नगर क्षेत्र में भटकते रहे। यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। इस दौरान भारी भीड़भाड़ और युवाओं के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस बल को कुछ हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा हालांकि इसमें किसी युवाओं को चोट नहीं आई है। बसे न मिलने के कारण आक्रोशित युवाओं ने रोडवेज की कई बसों के शीशे भी तोड़ डालें।

इधर एसपी अजय गणपति ने बताया कि युवाओं द्वारा बसों के शीशे तोड़े जाने पर पुलिस को नियंत्रण के लिए हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा।पिथौरागढ़ भर्ती में जाने वाले युवाओं की टनकपुर बस स्टेशन, रोडवेज वर्कशॉप, पीलीभीत चुंगी, पिथौरागढ़ चुंगी और ककरालीगेट बैरियर के पास काफी भीड़ रही हालांकि रोडवेज प्रशासन ने मंगलवार को भी पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन किया लेकिन अधिक युवाओं के यहां पहुंचने से यह बस से भी कम पड़ रही थी।

यह युवा उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडि़शा, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से टीए की परीक्षा के लिए आए हुए थे। इधर रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक आलोक कुमार बर्नवाल ने बताया कि मंगलवार को भी टनकपुर से 40 से भी अधिक बसें पिथौरागढ़ को भेजी गई । लेकिन उम्मीद से काफी ज्यादा युवाओं की संख्या होने से दिक्कत आ रही है।

एआरटीओ सुरेंद्र कुमार द्वारा जीप-टैक्सियों के संचालकों को मनमाना किराया न लेने की कड़ी हिदायत देने के बाद भी भर्ती के लिए आए युवाओं से जमकर मनमाना किराया वसूला गया जिससे युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के हरदोई से आए विशाल शर्मा, सुरेश पाल, देवरिया से आए संदीप कुमार, संभल से आए प्रवीण कुमार आदि युवाओं ने बताया कि जीप टैक्सियों में एक हजार रुपए से 1500 रुपए प्रति व्यक्ति किराया मांगा जा रहा था। इधर सुरक्षा की दृष्टि से टनकपुर क्षेत्र में जगह-जगह पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। पिथौरागढ़ में यह भर्ती रैली 27 नवंबर तक चलेगी।

भर्ती में यूपी के वंचित रहे युवा बिहार में होने वाली भर्ती में लेंगे हिस्सा
पिथौरागढ़ में हो रही प्रादेशिक सेना भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश के वंचित रहे युवाओं को  भर्ती के लिए बिहार में होने वाले भर्ती में मौका दिया जा रहा है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने संयुक्त बयान में बताया कि सेना द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश के जो युवा पिथौरागढ़ की भर्ती में किसी कारण से नहीं पहुंच पा रहे हैं वह निराश ना हो। वह 26 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक दानापुर बिहार में होने वाली भर्ती में भी हिस्सा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें - अल्मोड़ा: नशे में धुत चालक ने 8 यात्रियों की सांसें अटकायीं

टनकपुर: तमाम राज्यों से आए युवाओं का इस वजह से चढ़ गया पारा और लगा डाला जाम
टनकपुर, अमृत विचार। पिथौरागढ़ जिले में चल रही टीए [टेरीटोरियल आर्मी]  की भर्ती में शामिल होने आए उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों के युवाओं को रोडवेज की पर्याप्त बस ना मिलने और टैक्सियों में मनमाना किराया वसूले जाने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को भी भारी संख्या में हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने बस ना मिलने और टैक्सी में अधिक किराया वसूले जाने के विरोध में रोडवेज वर्कशॉप के आगे मोटर मार्ग में करीब आधा घंटा जाम लगाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान जाम को लेकर पुलिसकर्मियों और युवाओं के बीच जमकर नोक झोंक भी होते रही।

पिथौरागढ़ भर्ती में जाने वाले युवाओं की टनकपुर बस स्टेशन, रोडवेज वर्कशॉप, पीलीभीत चुंगी, पिथौरागढ़ चुंगी और ककरालीगेट बैरियर के पास काफी भीड़ रही हालांकि रोडवेज प्रशासन ने पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन किया लेकिन अधिक युवाओं के यहां पहुंचने से यह बस से भी कम पड़ रही थी। यह युवा उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडि़शा, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से टीए की परीक्षा के लिए आए हुए थे। इस समय पिथौरागढ़ जाने के लिए बाहर से आए इन युवाओं को भारी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। इधर   रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक आलोक कुमार बर्नवाल ने बताया कि  सोमवार को सुबह 9.30 बजे तक 17 बसों को टनकपुर से पिथौरागढ़ भेजा गया है।

लेकिन उम्मीद से काफी ज्यादा युवाओं की संख्या होने से दिक्कत आ रही है। फिर भी जितना संभव होगा, निगम बसें लगाने की कोशिश करेगा। वहीं टनकपुर के एसडीएम आकाश जोशी का कहना है कि फौज की ओर से टीए की परीक्षा की जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन अब प्रशासन, रोडवेज और जीप-टैक्सी के जरिए अभ्यर्थियों को पिथौरागढ़ पहुंचाने के लिए कदम उठा रहा है। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से बसें मंगाई जा रही है।

एआरटीओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जीप-टैक्सियों के संचालकों को टनकपुर से पिथौरागढ़ के लिए एक यात्री से निर्धारित 600 रुपये किराया लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभाग ओवर रेटिंग पर नजर भी बनाए हुए है। बताया जाता है कि रोडवेज ने 16 नवंबर को 10 और 17 नवंबर को 12 बसों को पिथौरागढ़ भेजा था। और आज अब तक 17 बसें भेज चुका है। पिथौरागढ़ में यह भर्ती रैली 27 नवंबर तक चलेगी।

सुबह 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा वाहनों संचालन
जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने कहा कि पिथौरागढ़ में हो रही टीए की भर्ती के लिए बाहर से आने वाले युवाओं के लिए वाहनों में विशेष सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि टनकपुर, लोहाघाट पिथौरागढ़ डिपो के अलावा रुद्रपुर और उधम सिंह नगर से भी रोडवेज की 10 बेस मंगा ली गई है और देहरादून से भी बस जल्दी ही पहुंच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट बसों के माध्यम से भी युवाओं को पिथौरागढ़ भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं के लिए सुबह 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक टनकपुर पिथौरागढ़ मार्ग में वाहनों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान इन वाहनों की जगह-जगह चेकिंग भी होगी की इन बसों में ओवरलोड ना हो।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: यूट्यूबर सौरभ जोशी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

टनकपुर: मधुमक्खियों के हमले से घबराए ग्रामीण की मौत, हार्ट का मरीज था मृतक
टनकपुर, अमृत विचार। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक हृदय रोगी था। शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के निशान न होने से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि घबराहट में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजन  को सौंप दिया है।

शुक्रवार को टनकपुर पिथौरागढ़ चुंगी के पास भट्ट ईट सप्लायर्स के यहां कार्य कर रहे 51 वर्षीय नरेश चन्द्र तिवारी पुत्र भूपाल दत्त तिवारी, निवासी मनिहारगोठ पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया। घटना के समय वह पेड़ के नीचे बैठकर काम कर रहे थे।

अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से उसकी चीख निकल गई और वह इधर उधर भागने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक डा. जितेंद्र जोशी ने बताया कि  अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी  मौत हो गई थी। डाक्टर के अनुसार शरीर में कहीं भी मधुमक्खियों का डंक नहीं था।

बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। एसआइ नवल किशोर ने बताया कि भट्ट ईट सप्लायर्स के पास कई लोग बैठे हुए थे। इस दौरान एकाएक मधुमक्खियों के हमले से कुत्ता बुरी तरह से चीखने लगा। जिसके बाद मधुमक्खियों ने वहां बैठे तीन लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें मृतक नरेश तिवारी के साथ माखनलाल पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी पीलीभीत, मदन राम पुत्र जमन राम, निवासी देवल थल, पिथौरागढ़ , देव सिंह  पुत्र दान सिंह, निवासी सूखीढांग शामिल हैं।

मृतक नरेश तिवारी अपने बचाव के लिए इधर उधर भागने लगे और भागते-भागते गिर गये। मृतक के परिजनों  ने बताया कि इससे पूर्व भी उसे दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने आशंका जताई कि मधुमक्खियों के हमले से घबराकर दिल का दौरा पड़ गया हो। वन विभाग के रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच की जा रही है। नगर के विभिन्न स्थानों पर एक माह से अधिक समय से मधुमक्खियों का आतंक थमने को नाम नही ने रहा हैं। अब तक करीब दो दर्जन से अधिक लोगों पर मधुमक्खियों का झुंड हमला कर चुका है। मृतक मूल रुप से पिथौरागढ़  के भौड़ी गांव का रहने वाले है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: केवीएम स्कूल प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

टनकपुर: रीठा क्षेत्र में 11.200 किलो चरस के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार
टनकपुर अमृत विचार। नशामुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध जिले में पुलिस टीम द्वारा चलाई जा रही कार्रवाई के अंतर्गत उन्हें 13 नवंबर को भारी सफलता मिली है।

इसी क्रम में जनपद चम्पावत के थाना रीठा साहिब के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी बुड़म क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल  वाहन संख्या यूके 04 टी बी -4226 अपाचे में 22 वर्षीय अभियुक्त साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह, उम्र निवासी H NO- 624  निन्दाना, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चरस बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल एक अभियुक्त भागने में सफल रहा। पुलिस टीम उसकी खोजबीन में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि घटना में शामिल हरियाणा के अन्य दो लोग जो कि साथ में आए थे और वाहन संख्या HR 46G 8997 से आगे-आगे रैंकी करते हुए जा रहे थे,भी भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस ने इस मामले में  थाना रीठा साहिब में  धारा 8/20/ 29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त  द्वारा बताया गया कि हम तीनों हरियाणा निवासी लोगों द्वारा हरियाणा राज्य से देवीधुरा आकर देवीधुरा निवासी एक युवक से यह चरस खरीदी। इस युवक द्वारा यह चरस स्थानीय क्षेत्र के लोगों से कम दामों में खरीदकर ऊँचे दामों मे बेची जाती है। हमारे द्वारा पूर्व में भी तथा आज भी यह चरस उक्त व्यक्ति से खरीदी गयी। जिसे हम लोग हरियाणा राज्य में ले जाकर और ऊँचे दामों में बेचते है।

आज भी यह चरस हमारे द्वारा उक्त युवक  से खरीदकर ले जायी जा रही थी। लेकिन वह पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार हो गया। बरामदा चरस की कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। इधर एसपी अजय गणपति ने इस सफलता पर पुलिस टीम को 5 हजार रुपए की नगद पारितोषिक देने की घोषणा की है।
पुलिस टीम में रीठा साहिब थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई तेज कुमार,मुख्य आरक्षी हरीश नाथ,  राजेन्द्र प्रसाद,आरक्षी वीर सिंह, मनोज कुमार शामिल रहे।

इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता
एसपी अजय गणपति ने चम्पावत में  पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्ष 2024 में अब तक नशा तस्करों के विरुद्ध यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि 56 अभियोगों में 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 4 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ को पकड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में फरार अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें - पंतनगर: पादप रोग विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. सत्य कुमार बर्खास्त, छेड़छाड़ के आरोप में विश्वविद्यालय ने किया निलंबन

टनकपुर: एंगलिंग की आड़ में मार डाली महाशीर... परमिट निरस्त
टनकपुर अमृत विचार। चम्पावत जिले के चूका क्षेत्र से लगे महाकाली नदी में राजस्थान के एक एंग्लिंग द्वारा महावीर को पड़कर मारे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पूर्णागिरि क्षेत्र की महिला मंगल दल द्वारा आवाज बुलंद करने के बाद यह मामला उजागर हुआ है। इधर मत्स्य विभाग ने चंपा एंगलिंग के नियमों को ताक पर रखते हुए मछली मारने के आरोप में एक एंगयुलर का परमिट निरस्त कर दिया गया है।

मत्स्य विभाग के चम्पावत जिले के प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल ने कार्रवाई करते हुए बताया कि मारी गई मछली महाशीर संरक्षित प्रजाति की है। बगड़वाल ने बताया कि उत्तराखंड मत्स्य अधिनियमत 2003 में निहित प्रावधानानुसार परमिट धारक को एंग्लिंग के मत्स्य आखेट की अनुमति प्रदान की जाती है। राजस्थान के जयपुर के आसिफ रजा खान को एंगलिंग के लिए निर्माणाधीन टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग से लगे चूका क्षेत्र में 9 नवंबर को परमिट मिला था। लेकिन एंग्युलर ने एंगलिंग के नियमों को ताक में रखते हुए महाशीर मछली को मार डाला। वीडियो वायरल होने के बाद पूर्णागिरि क्षेत्र की  महिला मंगल दल की शिकायत के पर मत्स्य विभाग ने 11 नवंबर को परमिट निरस्त कर दिया।

महिला मंगल दल का आरोप था कि वीडियो में चूका क्षेत्र से संरक्षित प्रजाति की महाशीर मछली के साथ अशोभनीय व्यवहार करते दिख रहे हैं और मछली को जीवित हाल में नदी में नहीं छोड़कर मार रहे हैं। दल ने विधिक कार्रवाई
की मांग की है। साथ ही महिला मंगल दल ने बूम के वन क्षेत्राधिकारी को भी इस संबंध में पत्र भेज जरूरी कार्रवाई किए जाने की पुरजोर वकालत की है।

मछली के परीक्षण की तकनीक है एंगलिंग
मत्स्य विभाग द्वारा बताया गया कि एंगलिंग मछली पकडऩे की एक तकनीक है। इसमें मछली पकडऩे की रेखा से जुड़े
हुक का इस्तेमाल करके मछली को मुंह में बांधा जाता है। एंगलिंग में मछली पकडऩे की रेखा को आमतौर पर मछली पकडऩे वाली छड़ी से नियंत्रित किया जाता है। मत्स्य प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल बताते ने कहा कि कि फोटो खींचकर वजन और लंबाई की नापजोख करके मछली को वापस नदी में छोड़ दिया जाता है। बताया जाता है कि पिछले लंबे समय से शारदा नदी और महाकाली नदी में चोरी छिपे  महाशीर के साथ-साथ अन्य प्रजाति की मछली का भी धड़ल्ले से शिकार हो रहा है इस ओर कोई कार्रवाई न होने के कारण शिकारी के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - खटीमा: टक्कर के बाद किशोर ने बिना टायर के रिम पर भगाई कार

टनकपुर में नाबालिग ने गटका फिनायल, हालत खतरे से बाहर
टनकपुर, अमृत विचार। घर में पैसे को लेकर हुए विवाद में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने आत्महत्या के इरादे से अत्यधिक मात्रा में फिनायल का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय ले गए। नाबालिग का उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि नगर से लगे एक गांव की नाबालिग पर उसके ही घरवालों ने एक हजार रुपये चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद नाबालिग ने गुस्से में आकर फिनायल का सेवन कर लिया। अस्पताल के चिकित्सक डा. आफताब आलम ने बताया कि नाबालिग ने काफी अधिक मात्रा में फिनायल पी लिया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: खाद्य विभाग ने 1778 किसानों का किया 40 करोड़ का भुगतान

टनकपुर: पुलिस की वैन खाई में गिरी, दरोगा समेत चार घायल
टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिले के नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में निर्माणाधीन टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग से लगे एक गांव में शव होने की सूचना पर जा रही पुलिस की वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे में एक दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गये। घायलों को क्षेत्र के लोगों और एसएसबी के जवानों की मदद से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एसपी अजय गणपति ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग के खेत गांव में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तामली थाने की पुलिस टीम वैन में सवार होकर वहां गई, लेकिन रात होने के कारण शव नहीं मिल पाया। जिसके बाद पुलिस टीम वापस थाने को रवाना हुई।

तभी वैन अनियंत्रित होकर 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दरोगा भुवन चंद्र आर्या, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी, फरीद खान व चालक मोहन सिंह घायल हो गए। सूचना पर सभी घायलों को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां मंगलवार को उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। इधर, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने इस घटना के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए  कार्रवाई की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: घर पर डाकिया बनाएगा जीवन प्रमाणपत्र, पोस्ट इंफो एप के जरिए मिलेगी सुविधा

टनकपुर एवं बनबसा में गोल्ज्यू संदेश यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत
टनकपुर, अमृत विचार। द्वितीय श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा का चम्पावत से टनकपुर एवं बनबसा पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। मंगलवार को करीब 11 बजे इस यात्रा के टनकपुर के ककराली गेट पहुंचने पर अपनी धरोहर संस्था  के सचिव एडवोकेट धर्मेंद्र चन्द,स्थानीय यात्रा संयोजक एमएन जोशी,केबी जोशी, सुमन वर्मा, हेमा जोशी आदि ने नेतृत्व में मांगलिक परिधानों में आई महिलाओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान संदेश यात्रा में चल रहे देव डांगरों ने अवतरित होकर क्षेत्र के लोगों को सुख,समृद्धि के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही लोगों को अक्षत लगाकर प्रसाद भी दिया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में एक ओर जहां खटीमा से आए अशोक खनका कीर्तन मंडली के कलाकारों द्वारा बेहतरीन भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा वही एमडीएम विद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर समिति के प्रांतीय संयोजक विजय भट्ट,यात्रा संयोजक सतीश चंद्र पांडेय, गोलू मंदिर समिति चम्पावत के अध्यक्ष श्याम सिंह कार्की,भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहिताश अग्रवाल, एडवोकेट शंकर दत्त गडकोटी, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक,सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य गीता चन्द,एमडीएम विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता चन्द,पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चन्द, विद्या जुकरिया,जानकी  खर्कवाल, सुनीता गहतोड़ी, दीपा चन्द,टनकपुर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, सचिव संजय पांडे,गिरीश वर्मा, धर्मानंद पांडेय,अजय गुरुरानी,बसंत राज चन्द,अनिल चौधरी पिंकी, हरीश चन्द हैसियत, लक्ष्मण सिंह पाटनी,जगदीश सिंह बिष्ट, प्रकाश चन्द, मोहन सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

समिति के सचिव एडवोकेट धर्मेंद्र चन्द ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र वासियों का आभार जताया। बाद में यह संदेश यात्रा ककराली गेट से होकर टनकपुर नगर पहुंची,जहां नगर के विभिन्न मार्गो से होकर बनबसा रवाना हुई। बनबसा बाजार में भी जगह-जगह इस संदेश यात्रा का भाजपा नेता शंकर लाल वर्मा, संजय जोशी, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, उमेश सिंह नेगी, सुरेश उप्रेती आदि लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बनबसा के बाद यह यात्रा खटीमा के लिए रवाना हुई। यह यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न मार्गो से होकर 24 नवंबर को चम्पावत पहुंचकर इस यात्रा का समापन होगा।

यह भी पढ़ें - रामनगर: ढिकुली में बाघ ने महिला को उतारा मौत के घाट, जंगल में मिला शव

टनकपुर: लोहाघाट-खेतीखान मार्ग पर मैक्स दुर्घटना में एक की मौत
टनकपुर/चम्पावत, अमृत विचार। चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के पाटी से लोहाघाट की ओर आ रहा मैक्स वाहन लोहाघाट-खेतीखान मार्ग पर देवखुरा नामक स्थान पर सड़क पर पलट गया। इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 यात्री घायल हो गए। वाहन में चालक समेत में कुल 12 यात्री सवार थे, एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर भेजा गया है।

एक महिला का उपचार चम्पावत जिला चिकित्सालय में चल रहा है। नौ यात्रियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।  आपातकालीन परिचालन केंद्र चम्पावत से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे पाटी से यात्रियों को लेकर लोहाघाट की ओर आ रहा मैक्स वाहन संख्या- यूके 03 टीए, 0150 देवखुरा बिशंग के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक सहित सभी 12 यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया।

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पाटी के भुम्वाड़ी गांव निवासी महेश राम (55) पुत्र मोती राम की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में घायल चालक पंकज कुमार (28) पुत्र प्रकाश राम, निवासी करौली, महेश्वरी देवी (55) पत्नी हरीश राम, मुन्नी देवी (52) पत्नी सुंदर राम, सुंदर राम (59) पुत्र उमेद राम सभी निवासी भुम्वाड़ी, कविता देवी (33) पत्नी मुकेश कुमार, निवासी नरसिंहडांडा, सावित्री देवी (50) पत्नी महेश राम, निवासी भुम्वाड़ी,  रेखा देवी (31) पत्नी संजय कुमार,  मोहित कुमार (07) पुत्र संजय कुमार, संजय कुमार (35) पुत्र ललित प्रसाद, सभी निवासी नरसिंहडांडा, मनोज कुमार (38) पुत्र घनश्याम, प्रदीप कुमार (33) पुत्र महेश राम, निवासी भुम्वाड़ी का लोहाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

चोट ज्यादा होने पर वाहन चालक पंकज कुमार को जिला अस्पताल चम्पावत भेजा गया जहां से उसे सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर किया गया है जबकि कविता का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शेष घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इधर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने में मदद की। लोहाघाट थाने के एएसआइ चेतन रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें - हल्दूचौड़ फायरिंग मामले में दो और गिरफ्तार, 10 दिन से थे फरार