sensex - Amrit Vichar

Share Market News: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,400 अंक चढ़ा
मुंबई: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स की शुरुआत 1,133.53 अंक की बढ़त में 77,981.10 अंक पर हुई। कुछ ही देर में यह 78,270.42 अंक पर पहुंचकर 1,422.85 अंक ऊपर था। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 1,137.03 अंक (1.48 प्रतिशत) चढ़कर 77,984.60 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 321.15 अंक ऊपर 24,163.80 अंक पर खुला।

खबर लिखे जाते समय यह 341.80 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,184.45 अंक पर रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता दो दिन बाद फिर से शुरू हो सकती है, निवेशकों में उत्साह देखा गया जिससे अन्य एशियाई बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी लिवाली हावी रही।

आईटी, धातु, सार्वजनिक बैंकों, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक ऊपर थे। ऑटो, निजी बैंकों, एफएमसीजी, वित्त, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी फिलहाल एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स के शेयर प्रतिशत से अधिक की तेजी में हैं।

शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआतः सेंसेक्स में 559 अंक उछला, निफ्टी पहली बार 25,500 के पार... IT सेक्टर ने बाजी मारी
मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। पिछले सत्र की भारी गिरावट से उबरते हुए आईटी शेयर में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान इसकी मुख्य वजह रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 558.79 अंक चढ़कर 82,784.71 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 157.05 अंक की बढ़त के साथ 25,581.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई आईटी सूचकांक शुरुआती कारोबार 2.08 प्रतिशत चढ़कर 29,850.09 पर कारोबार कर रहा था। कृत्रिम मेधा (एआई) के कारण होने वाले व्यवधान की चिंताओं के बीच मंगलवार को आईटी शेयर में भारी गिरावट आई थी। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग उल्लेखनीय रूप से बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.31 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 102.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,161.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स की 6 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा, L&T-SBI को हुआ बड़ा फायदा
दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 63,478.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा लाभ लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 187.95 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फ़ाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को लाभ हुआ।

वहीं भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मूल्यांकन में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान लार्सन एंड टुब्रो का बाजार मूल्यांकन 28,523.31 करोड़ बढ़कर 6,02,552.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई की बाजार हैसियत 16,015.12 करोड़ बढ़कर 11,22,581.56 करोड़ हो गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,617.56 करोड़ बढ़कर 14,03,239.48 करोड़ रुपये और एलआईसी का मूल्यांकन 5,977.12 करोड़ बढ़कर 5,52,203.92 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 3,142.36 करोड़ बढ़कर 6,40,387 करोड़ रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 202.99 करोड़ रुपये बढ़कर 19,21,678.78 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट भारती एयरटेल का मूल्यांकन 15,338.66 करोड़ रुपये घटकर 11,27,705.37 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 14,632.10 करोड़ रुपये घटकर 9,97,346.67 करोड़ रुपये रह गई।

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,791.58 करोड़ रुपये घटकर 5,48,496.14 करोड़ रुपये पर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्यांकन 1,989.95 करोड़ रुपये घटकर 9,72,053.48 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और इन्फोसिस का स्थान रहा।

ये भी पढ़ें :

Stock Market Today : लाल निशान के साथ खुलने के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में  गिरावट

शेयर बाजार : वायदा सौदों पर एसटीटी बढ़ाने का प्रस्ताव बाजार को नहीं आया रास, सेंसेक्स 1,547 अंक लुढ़का, निफ्टी 495 अंक टूटकर हुआ बंद
मुंबई। वायदा सौदों पर प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) बढ़ाने का बजट में प्रस्ताव रखे जाने के बाद रविवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,547 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 495 अंक टूटकर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण में वायदा एवं विकल्प खंड में एसटीटी को बढ़ाने का ऐलान बाजार को पसंद नहीं आया और यह बहुत तेजी से नीचे चला गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाते हुए दोपहर के कारोबार में 2,370.36 अंक यानी 2.88 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 80,000 अंक के अहम स्तर से भी नीचे फिसलकर 79,899.42 अंक पर आ गया था। हालांकि, बाद में सेंसेक्स थोड़े सुधार के साथ 1,546.84 अंक यानी 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,722.94 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 495.20 अंक यानी 1.96 प्रतिशत गिरकर 24,825.45 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 748.9 अंक यानी 2.95 प्रतिशत लुढ़ककर 24,571.75 अंक के निचले स्तर तक चला गया। इस बड़ी गिरावट के लिए बजट भाषण में वायदा कारोबार पर एसटीटी की दर 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने की घोषणा को जिम्मेदार माना गया। अगले वित्त वर्ष के लिए केंद्रीय बजट पेश किए जाने के कारण रविवार होने के बावजूद शेयर बाजारों में सामान्य कारोबार हुआ।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों की चिंता का मुख्य कारण वायदा एवं विकल्प (एफ एंड ओ) कारोबार पर एसटीटी में की गई वृद्धि रही। एक्सिस सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रणव हरिदासन ने कहा, ''एफ एंड ओ पर एसटीटी में विशेष रूप से वायदा पर तेज बढ़ोतरी ने बाजार प्रतिभागियों की कुल लेनदेन लागत बढ़ा दी है। इससे तरलता, भागीदारी और भारतीय बाजार की लागत प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ने की आशंका को लेकर विदेशी और घरेलू निवेशकों में चिंता फैल गई जो बाजार की त्वरित प्रतिक्रिया में नजर आई।''

सेंसेक्स की कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर में सर्वाधिक 5.61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि अदाणी पोर्ट्स में 5.53 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी प्रमुख रूप से गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, सन फार्मा और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। विश्लेषकों ने आगाह किया कि एसटीटी में बढ़ोतरी से निकट अवधि में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की धारणा पर असर पड़ सकता है।

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के तकनीकी शोध विश्लेषक आकाश शाह ने कहा, ''वायदा और विकल्प पर बढ़ा हुआ एसटीटी खासकर बहुत तेज गति वाले और डेरिवेटिव-केंद्रित वैश्विक कोषों के लिए नकारात्मक संकेत हो सकता है।'' शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,251.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) धीरज रेल्ली ने कहा, ''एसटीटी में प्रस्तावित बढ़ोतरी अल्पावधि में पूंजी बाजार से जुड़ी इकाइयों के लिए दबाव बना सकती है, हालांकि दीर्घावधि में इसके सकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं।''

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''बजट में डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और विनिर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों तथा वैश्विक व्यापार शुल्क से प्रभावित क्षेत्रों को समर्थन दिया गया है, लेकिन वायदा कारोबार पर एसटीटी बढ़ाए जाने से बाजार में तत्काल नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।'' एशिया और यूरोप के बाजार रविवार को अवकाश के कारण बंद रहे, जबकि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 296.59 अंक गिरकर 82,269.78 अंक और निफ्टी 98.25 अंक की गिरावट के साथ 25,320.65 अंक पर बंद हुआ था।

Budget 2026-27 : वित्त मंत्री के इस बड़े ऐलान से क्रैश हुआ बाजार, सेंसेक्स 2,300 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 600 अंक नीचे
मुंबई। केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार से संबंधित एक बड़ी घोषणा की, जिसके चलते घरेलू बाजार में हाहाकार मच गया और सेंसेक्स 2,300 अंक गिर गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद रविवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। बजट के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।रविवार के कारोबारी सत्र में दिन के उच्च स्तर से सेंसेक्स 2,300 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी में 600 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बजट के बाद निवेशक सतर्क नजर आए, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया।

दरअसल, वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफ एंड ओ) पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) में बढ़ोतरी करने की घोषणा की और फ्यूचर्स पर एसटीटी बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया गया। इस ऐलान के बाद बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि बजट में आर्थिक विकास को तेज करने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की बातें कही गईं, लेकिन इसके बावजूद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली।

रविवार को शेयर बाजार की शुरुआत लगभग सपाट रही। सेंसेक्स कुछ अंकों की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी थोड़ा नीचे था। बजट को लेकर सतर्कता और डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी (करीब 92 रुपए प्रति डॉलर) का असर बाजार पर दिखा। कारोबार शुरू होते ही ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा गिरा और इसमें 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं ऑटो, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी के टॉप गेनर्स में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल रहा। निवेशकों को बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए ज्यादा फंड मिलने की उम्मीद थी, जिससे इस शेयर में खरीदारी दिखी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट की बड़ी वजह निवेशकों की सावधानी है। उन्हें उम्मीद थी कि बजट में इनकम टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन 2025 में पहले ही बड़ी टैक्स कटौती हो चुकी थी, इसलिए इस बार कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ। टैक्स सिस्टम में छोटे बदलाव और लंबे समय के विकास से जुड़े कदमों को सकारात्मक माना गया, लेकिन ये बाजार में शुरुआती बिकवाली को रोकने के लिए काफी नहीं रहे।

विश्लेषकों ने कहा कि रक्षा से जुड़े शेयरों और मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्ट कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रह सकती है। साथ ही पीएसयू बैंकों के विलय और सरकारी हिस्सेदारी बेचने (डिसइन्वेस्टमेंट) से जुड़े ऐलानों पर भी नजर रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, पूरे दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। यह बजट से जुड़े ऐलानों, पूंजीगत खर्च, सेक्टर को मिलने वाली राहत और वित्तीय घाटे के लक्ष्य पर निर्भर करेगा।

वित्त वर्ष 2027 के लिए राजकोषीय घाटा जीडीपी का करीब 4.3 से 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। शेयर बाजार में कारोबार दोपहर 3:30 बजे तक जारी रहेगा, लेकिन 30 जनवरी को खरीदे गए शेयर आज सेटलमेंट हॉलिडे के कारण बेचे नहीं जा सकेंगे। विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक सरकार के कर्ज, घाटे के आंकड़ों और आने वाले साल में उधारी की योजना पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि सरकार की आगे की आर्थिक रणनीति को समझा जा सके।

मोदी के फर्जी बजट से शेयर मार्केट धड़ाम : कांग्रेस

केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने एक “फर्जी और खोखले वादों वाला बजट” पेश किया है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिला और बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दे की बजट के बाद आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 और निफ्टी करीब 550 अंक गिरकर 24,800 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। सरकार ने सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया। इस वजह से ही बाजार में यह गिरावट आई है।

Stock market: शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 188 अंक ऊपर
मुंबई। आईटी दिग्गज इन्फोसिस के शेयरों में तेज उछाल आने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौटी और प्रमुख सूचकांक दो दिन बाद हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 188 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 29 अंकों की तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स लगातार दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद 187.64 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,570.35 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 752.26 अंक उछलकर 84,134.97 अंक तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 28.75 अंक यानी 0.11 प्रतिशत चढ़कर 25,694.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस के शेयर में सर्वाधिक 5.67 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।

इन्फोसिस का दिसंबर तिमाही में परिचालन राजस्व 8.9 प्रतिशत बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए राजस्व वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 3-3.5 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक भी प्रमुख रूप से लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल रहे।

दूसरी तरफ, इटर्नल, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और मारुति के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "आईटी और मझोले बैंकिंग शेयरों के बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार में सकारात्मक रुझान दिखा। हालांकि कारोबारी सत्र के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली होने से तेजी सीमित रह गई।"

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,781.24 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,217.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में कारोबार बंद रहा था। महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव का मतदान होने से बाजार बंद रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत चढ़कर 64.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Stock market closed: शेयर बाजार में उछाल, 5 दिनों की गिरावट के बाद 302 अंक चढ़ा सेंसेक्स, लगातार बिकवाली ने तेजी को रखा सीमित
मुंबई। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स में 302 अंक की तेजी रही जबकि एनएसई निफ्टी 107 अंक चढ़ गया। कारोबारियों ने कहा कि ऊर्जा, बैंकिंग और धातु शेयरों में निचले स्तरों पर खरीदारी आने से बाजार को सहारा मिला। लेकिन भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने तेजी को सीमित रखा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 301.93 अंक यानी 0.36 प्रतिशत चढ़कर 83,878.17 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, सुबह के कारोबार में यह 715.17 अंक गिरकर 82,861.07 अंक तक फिसल गया था लेकिन निचले स्तर पर लिवाली आने से यह बढ़त लेने में सफल रहा। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,790.25 अंक पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में यह 209.9 अंक गिरकर 25,473.40 अंक तक आ गया था। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। इसके उलट, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। इस तरह स्थानीय शेयर बाजार पांच दिनों की गिरावट से उबरने में सफल रहा।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में कुल 2,185.77 अंक यानी 2.54 प्रतिशत और निफ्टी में 645.25 अंक यानी 2.45 प्रतिशत की गिरावट आई थी। सोमवार को भी बाजार सुबह के सत्र में गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहा था। लेकिन भारत में अमेरिका के नए राजदूत की तरफ से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत दिए जाने से निवेशक धारणा को समर्थन मिला।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत जितना महत्वपूर्ण कोई अन्य देश नहीं है और दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने ‘पैक्स सिलिका’ नामक अमेरिका-नेतृत्व वाले रणनीतिक गठबंधन के लिए भारत को आमंत्रित भी किया। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "अमेरिकी राजदूत की टिप्पणियों से निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ और हालिया गिरावट के बाद उपभोक्ता एवं बैंकिंग शेयरों में मूल्य-आधारित खरीदारी देखने को मिली।"

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,769.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,595.84 करोड़ रुपये की खरीदारी की। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत टूटकर 63.17 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। सेंसेक्स शुक्रवार को 604.72 अंक गिरकर 83,576.24 अंक और निफ्टी 193.55 अंक कमजोर होकर 25,683.30 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें :

Stock market closed: लगातार पांचवें दिन टूटे शेयर बाजार, 605 अंक लुढ़का सेंसेक्स

शेयर बाजार में गिरावट जारी : सेंसेक्स मामूली नुकसान के साथ बंद
मुंबई। शेयर बाजार में साल की समाप्ति से पहले हुए हल्के कारोबार में मंगलवार को मामूली गिरावट आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में नरम रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन गिरावट आई और यह 20.46 अंक यानी 0.02 प्रतिशत गिरकर 84,675.08 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 84,806.99 के ऊपरी और 84,470.94 के निचले स्तर तक गया। इसमें कुल 336.05 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 3.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र की गिरावट के साथ 25,938.85 अंक पर स्थिर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इटर्नल, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मामूली बढ़त थी।

अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,759.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,643.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत बढ़कर 62.23 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। सेंसेक्स सोमवार को 345.91 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 100.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच कारोबार में उछाल... 469 अंक सेंसेक्स, निफ्टी 26,126 के पार
मुंबई। विदेशी पूंजी के प्रवाह और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की भावना सकारात्मक बनी रहने से सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को आशावादी रुख के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 482.7 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 85,412.06 अंक पर और एनएसई निफ्टी 160.2 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,126.60 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत चढ़कर 60.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,830.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबारी सत्र में 5,722.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़े :

Stock Market Today: चार सत्र की गिरावट के बाद बढ़त दर्ज, शेयर बाजार में तेजी के चलते सेंसेक्स-निफ्टी उछले

Stock market closed: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 436 अंक टूटा
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दर पर घोषणा से पहले बैंकिंग और तेल शेयरों में मुनाफा वसूली के चलते मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने और कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशक धारणा को प्रभावित किया। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 436.41 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 84,666.28 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 719.73 अंक लुढ़ककर 84,382.96 पर आ गया था। बड़े निजी बैंकों, तेल और आईटी शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट आई। दूसरी ओर एनएसई का 50 शेयर वाला सूचकांक निफ्टी 120.90 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 25,839.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 232.55 अंक गिरकर 25,728 के स्तर तक आ गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, सन फार्मास्युटिकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में गिरावट हुई। हालांकि, इटर्नल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर बढ़कर बंद हुए।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "घरेलू शेयर बाजार निचले स्तर पर खुले, मुनाफावसूली जारी रही और फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा से पहले सतर्कता, रुपये की कमजोरी, एफआईआई की बिकवाली और अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता बनी रही।"

आईटी शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा जबकि पीएसयू बैंक, रियल्टी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं ने मजबूती दिखाई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व मंगलवार से अपनी दो दिवसीय नीतिगत बैठक शुरू करने जा रहा है, जिसमें फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख ब्याज दरों पर फैसला करेगी।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कॉम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 655.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,542.49 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत गिरकर 62.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

सोना लुढ़का, चांदी चमकी: MCX पर मिलाजुला कारोबार, डॉलर कमजोर होने से कीमती धातुओं में आया उछाल
नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी ने एक-दूसरे के उलट रुख दिखाया। सोने के भाव में हल्की नरमी रही तो चांदी ने जोरदार छलांग लगाई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना वायदा 88 रुपये टूटकर 1,30,374 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दिन भर में इसमें करीब 13,122 लॉट का कारोबार हुआ। दूसरी तरफ मार्च-2026 डिलीवरी वाली चांदी 320 रुपये चढ़कर 1,82,672 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी में 13,820 लॉट का व्यापार दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका से आए कमजोर रोजगार आंकड़ों ने बाजार का मूड बदला। बुधवार को जारी ADP प्राइवेट पेरोल डेटा अनुमान से काफी कम रहा, जिससे अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे फिसल गया। डॉलर के कमजोर होने से आम तौर पर सोना-चांदी को बल मिलता है।

मेहता इक्विटीज के कमोडिटी हेड राहुल कलंत्री ने कहा, “सोने में दिन भर उतार-चढ़ाव रहा। सुबह के निचले स्तर से अच्छी रिकवरी दिखी, लेकिन अंत में मुनाफावसूली हावी हो गई। चांदी में खरीदार ज्यादा आक्रामक रहे।”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही तस्वीर दिखी। कॉमेक्स पर फरवरी सोना वायदा 0.15% गिरकर 3,225.95 डॉलर प्रति औंस पर आया, जबकि मार्च चांदी 0.25% चढ़कर 58.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एक दिन पहले ही चांदी ने 59.65 डॉलर का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर छुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने बताया, “अब सभी की नजरें शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी PCE इन्फ्लेशन डेटा पर टिकी हैं। अगर मुद्रास्फीति नरम रही तो फेड द्वारा दरें जल्दी घटाने की उम्मीद और मजबूत होगी, जिससे सोना-चांदी को आगे भी सपोर्ट मिल सकता है।”

कुल मिलाकर कमजोर डॉलर, भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते कीमती धातुओं में तेजी का रुझान बना हुआ है, लेकिन छोटे-मोटे करेक्शन भी आते रहेंगे। आने वाले कुछ सत्रों में अस्थिरता बनी रहने की पूरी संभावना है।

Stock Market Today: लाल निशान में खुलने के बाद शेयर बाजारों में बढ़त, तेजी लौटने के साथ सकारात्मक दायरे में सेंसेक्स-निफ्टी
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुलने के बाद बाद में बढ़त में चले गये। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 156.83 अंक की गिरावट के साथ 84,949.98 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में दोनों मानक सूचकांकों में तेजी लौटी और सकारात्मक दायरे में आ गए।

खबर लिखे जाते समय यह 148.42 अंक (0.17 प्रतिशत) ऊपर 85,255.23 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 4.15 अंक गिरकर 25,981.85 अंक पर खुला। यह 38 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,024 अंक पर था।

बाजार में पिछले चार दिनों से गिरावट जारी थी। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल, टाइटन, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल हैं।

आईटी, धातु और ऑटो सेक्टरों में लिवाली हावी रही। मीडिया, रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य समूहों में गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल और टेक महिंद्रा में तेजी बनी हुई है जबकि इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई और एयरटेल लाल निशान में थे।

अबतक के सबसे निचले स्तर  पर रुपया

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 28 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 90.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए निर्णय की घोषणा शुक्रवार को किए जाने से पहले केंद्रीय बैंक के सीमित हस्तक्षेप और आयातकों की डॉलर की भारी मांग के कारण रुपये की विनिमय दर में लगातार गिरावट आ रही है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 90.36 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 28 पैसे और टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 90.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बुधवार को रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 का स्तर पार कर 90.15 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़े :

Stock Market Today: रुपये में जारी गिरावट से लुढ़के शेयर बाजार...सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट,सर्वकालिक निचने स्तर पर रुपया