shot dead - Amrit Vichar

बुलंदशहर में खूनी जन्मदिन: केक लगाने के छोटे विवाद ने ली तीन जिंदगियों, भाजपा नेता के 2 भाई और भतीजे को गोलियों से भूना
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में शनिवार रात एक जन्मदिन पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरजेएस फिटनेस जिम में हुई इस घटना में भाजपा सभासद संजय सैनी के सगे भाई मनीष सैनी (32), चचेरे भाई अमरदीप सैनी (35) और भतीजे आकाश सैनी (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी जीतू सैनी ने कथित तौर पर अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

क्या था पूरा मामला?

घटना सुभाष मार्ग स्थित जिम में हुई, जहां फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी में जिम के नियमित युवक आमंत्रित थे। संजय सैनी के चचेरे भाई अमरदीप सैनी भी जीतू के खास दोस्त थे और उन्होंने अपने साथ मनीष तथा आकाश को भी ले लिया था।

रात करीब 11 बजे जीतू और अमरदीप के बीच केक लगाने को लेकर विवाद हो गया। अमरदीप ने गाली-गलौज की, जिसमें मनीष ने भी जीतू को गालियां दीं। नाराज होकर जीतू वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद वह अपने साथियों के साथ लौटा और अपनी भाई की लाइसेंसी पिस्टल साथ लेकर जिम की पहली मंजिल पर पहुंचा, जहां तीनों पीड़ित बैठे हुए थे।

जीतू ने बिना किसी हिचकिचाहट के तीनों पर गोलियां चला दीं। आकाश भागने की कोशिश में दस कदम आगे गया, लेकिन आरोपी ने उसके सिर में भी गोली मार दी। फायरिंग के बाद जिम में चीख-पुकार मच गई। युवक मशीनों के पीछे छिप गए। आरोपी ने जिम का सीसीटीवी डीवीआर निकालकर घटना का सबूत मिटाने की कोशिश की और फरार हो गया।

पुरानी रंजिश या शराब का असर?

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह विवाद केवल केक लगाने तक सीमित नहीं था। दोनों परिवारों के बीच सैनी धर्मशाला को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष से संजय सैनी जुड़े हैं, जबकि दूसरे पक्ष से जीतू सैनी के दोस्त के पिता का संबंध बताया जा रहा है। धर्मशाला कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है।

जीतू सैनी बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस राजनीतिक एंगल और पुरानी दुश्मनी दोनों की जांच कर रही है।

जांचकर्ताओं ने जिम में शराब के खाली क्वार्टर, बियर कैन और जली सिगरेट के टुकड़े बरामद किए हैं। इससे साफ है कि पार्टी के दौरान युवक शराब पी रहे थे, जो विवाद को और भड़काने का कारण बना।

पुलिस की कार्रवाई

- डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की।
- एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया गया है।
- 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
- आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं।
- आरोपी जीतू सैनी की तलाश जारी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक मनीष और अमरदीप खेती करके परिवार चलाते थे। आकाश नौकरी की तलाश में था।
- मनीष की दो साल की बेटी गोनाक्षी है।
- अमरदीप के पांच साल का बेटा गोलू और डेढ़ साल की बेटी है।
- अमरदीप के बड़े भाई राजीव की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। अब परिवार में मुख्य कमाऊ सदस्य भी चला गया। घर में मातम का माहौल है। एक साथ तीन मौतों ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

यह घटना एक बार फिर युवाओं में शराब, गुस्से और आसानी से हथियार उपलब्ध होने की समस्या को उजागर करती है। छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता विवाद कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका यह दुखद उदाहरण है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सच्चाई सामने लाए, यही उम्मीद है।

इटली में दो भारतीयों की हत्या, गुरुद्वारे से निकलते समय गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस
रोम। इटली में बर्गामो प्रांत के कोवो में दो भारतीयों की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे एक गुरुद्वारे से बाहर निकल रहे थे। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह खबर दी। यह गुरुद्वारा एक गोदाम में था जिसका इस्तेमाल पूजा स्थल के रूप में किया जा रहा था। 'ला सिसिलिया' अखबार के अनुसार, यह हमला शुक्रवार को मध्य रात्रि से कुछ देर पहले शहर के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के सामने स्थित चौक में हुआ।

मृतकों की पहचान कोवो निवासी 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और एग्नाडेलो निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। अखबार की खबर के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर इन लोगों के पास पहुंचा, उसने गोलियां चलाईं और फिर कार में बैठकर फरार हो गया। खबर में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अचानक झड़प के बाद हत्या किए जाने की संभावना को खारिज किया गया है।

घटनास्थल से लगभग 10 कारतूस बरामद किए गए हैं और अधिकारी ''सुनियोजित हत्या'' की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। खबर के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने पत्रकारों को बताया कि गोली चलाने वाला ''एक भारतीय'' था जो अक्सर गुरुद्वारे में आता-जाता था। उसने बताया कि गोलियां एक अन्य तीसरे व्यक्ति को भी छूकर निकल गईं।

ये भी पढ़ें :

पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में LPG खपत में 13% की भारी गिरावट, जानें क्या है मुख्य कारण

Sultanpur News: 60 वर्षीय पूर्व प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या, मातम में बदली खुशियां 21 अप्रैल को आनी थी बेटी की बारात
सुलतानपुर: जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव में शनिवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना में 60 वर्षीय विजय प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सूर्य प्रताप सिंह के छोटे भाई थे।

परिवार के अनुसार, विजय प्रताप सिंह रात के भोजन के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी तारा सिंह थोड़ी दूरी पर सो रही थीं। रात करीब 1 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी की नींद खुली। उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को भागते हुए देखा। पास जाकर देखा तो विजय प्रताप सिंह के सिर में गोली लगी हुई थी।

परिजनों ने तुरंत उन्हें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुलतानपुर ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस सुलतानपुर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस प्रशासन सक्रिय, हत्या का कारण अभी रहस्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह और सीओ जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि विजय प्रताप सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कुछ महीने पहले उन्हें लकवे का अटैक आया था, लेकिन अब वे सामान्य जीवन जी रहे थे। वह बेहद सरल, धार्मिक और गो सेवा में लगे रहने वाले व्यक्ति थे। ऐसे में उनकी हत्या का कारण अभी भी पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

विजय प्रताप सिंह अपने पीछे पत्नी तारा सिंह और पांच संतानों को छोड़ गए हैं। एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनका बड़ा बेटा अंकुर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक है और कानपुर में तैनात है। पिता की मौत की खबर मिलते ही वह घर पहुंच गया है।

21 अप्रैल को आनी थी बेटी की बारात

परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। बेटी सोनम की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। 17 अप्रैल को तिलक और 21 अप्रैल को बारात आने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही परिवार के मुखिया की हत्या हो गई। अब शादी की सारी तैयारियां रुक गई हैं और पूरे घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या के कारण का पता लगाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

सीतापुर में सनसनीखेज वारदात : ब्लड बैंक कर्मी की गोली मार कर हत्या, संचालक का पुत्र हिरासत में
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के नेपालपुर के पास एक ब्लड बैंक में कार्यरत टेक्नीशियन की आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने ब्लड बैंक संचालक के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) नेहा त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि ब्लड बैंक में कार्यरत सतीश यादव गुरुवार देर रात किसी बात को लेकर उसकी ब्लड बैंक संचालक के पुत्र शिवेश सिंह से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शिवेश सिंह ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सतीश को गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल सतीश को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिवेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है।

Moradabad: जज के पिता का एक और हत्यारोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी व उसके दो बेटों की तलाश
मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना नागफनी पुलिस ने जिगर कॉलोनी निवासी जज के पिता की हत्या में वांछित चल रहे चार आरोपियों में से पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आसिफ के घर पर मृतक असद की हत्या की साजिश रची गई थी। पकड़े गए आसिफ ने मुख्य आरोपी जफर और उसके बेटों के जम्मू कश्मीर में होने की जानकारी पुलिस को दी है।

बुधवार को थाना नागफनी के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को वादी मजाहिर हुसैन उर्फ डेनियल निवासी जिगर कॉलोनी ने अपने बहनोई मोहम्मद असद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में थाना नागफनी में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना बंगलागांव चौराहे के पास की बताई गई थी। इस मामले में कई नामजद और एक अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आसिफ पुत्र जरीफ निवासी विशनपुर भीमाठेर थाना सिविल लाइन बुधवार सुबह साढ़े दस बजे जिगर कॉलोनी स्थित जिगर एक बिल्डिंग के पास मुकदमे से संबंधित मामले में अपने वकील के पास जा रहा था। जिसको पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में जफर और उसके बेटे के जम्मू कश्मीर में जफर की ससुराल में होने की जानकारी दी है। उसने बताया कि मोहम्मद असद की हत्या की साजिश आरोपी आसिफ के घर पर बैठकर की गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पकड़े गए आसिफ पर दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन चोरी और 307 जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी: पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या, मौके से फरार आरोपी
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जिला गाजियाबाद स्थित ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क इलाके में सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात करीब बारह बजकर चालीस मिनट पर डायल 112 पर सूचना मिली कि ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के बुद्ध बाजार मोहल्ले में झगड़ा हुआ है, जिसमें दो लोग घायल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस राशिद के घर पहुंची, तो वहां शबनम (36) और फहीम (32) के शव पड़े मिले। जांच में सामने आया कि शबनम, राशिद की पत्नी थी और फहीम उसका दोस्त था। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है, जिसका राशिद विरोध करता था। स्थानीय लोगों और शुरुआती पूछताछ के मुताबिक घटना से पहले तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया था।

इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और राशिद ने गुस्से में आकर दोनों को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी राशिद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फील्ड यूनिट द्वारा मौके का निरीक्षण कराया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

परिजनों से तहरीर ली जा रही है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गाजियाबाद पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप राशिद पर ही सामने आया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे रामपार्क और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  :

अयोध्या परिक्षेत्र में होगी 350 महिला परिचालकों की भर्ती: चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद मिलेगी तैनाती

दोहरा हत्याकांड: HPCL के प्रबंधक और उप प्रबंधक की कंपनी के प्लांट पर गोली मारकर हत्या
दातागंज/म्याऊं, अमृत विचार। दातागंज तहसील के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के पूर्व कर्मचारी ने भीतर घुसकर प्रबंधक और उपप्रबंधक को दिन दहाड़े गोली मार दी। मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल अधिकारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्लांट पर दहशत का माहौल है। किसी को भी प्लांट के भीतर नहीं जाने दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मूसाझाग थाना क्षेत्र में डहरपुर कलां और म्याऊं मार्ग स्थित गांव सैंजनी में एचपीसीएल का प्लाट लगा है। नोएडा के सिल्वर एस्टेट अपार्टमेंट के ब्लॉक दो निवासी सुधीर गुप्ता (57) पुत्र दया किशन प्लांट पर प्रबंधक और जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर के वार्ड तीन के मोहल्ला साहूकारा निवासी हर्षित मिश्रा (32) पुत्र सुशील कुमार प्लांट पर उप प्रबंधक पद पर तैनात थे। आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर उनका कुछ दिनों से गांव सैंजनी निवासी अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह से कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। सुधीर गुप्ता ने अजय प्रताप सिंह पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जिससे बौखलाकर वह गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे प्लांट के भीतर पहुंचा। कार्यालय में बैठक कर रहे दोनों अधिकारियों को गोली मार दी। अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्लांट पर लगभग एक घंटे तक भय का माहौल रहा। आरोपी कुछ समय पहले तक प्लांट पर पेलोडर का काम करता था। गलत गतिविधियों के चलते उसे निकाल दिया गया था।

गुरुवार दोपहर प्लांट के अधिकारी बैठक कर रहे थे। प्लांट से निकाला गया पूर्व कर्मचारी वहां पहुंचा और दोनों अधिकारियों को गोली मार दी। घायल अधिकारियों को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी।

Bareilly : पुष्पेंद्र हत्याकांड के गवाहों को मिल रही धमकी, मुकदमा किया गया दर्ज
बरेली/भुता, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव खरदा इलाका गजनेरा में पिछले वर्ष हुए पुष्पेंद्र मर्डर कांड में हाल ही में जेल से छूटा आरोपी न्यायालय में चल रहे केस में गवाहों को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपीयों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पीड़ित गेंदनलाल ने बताया होली वाले दिन वह अपने पूरे परिवार के साथ घर में होली का त्योहार मना रहा था। इतने में गांव के दबंग अवधेश, नीरज और पवन घर में घुस आए और उससे और बेटे गिरीश के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। घर में मौजूद परिवार की महिलाओं के साथ भी गाली गलौज करने लगे। कहने लगे न्यायालय में चल रहे पुष्पेंद्र हत्याकांड में गवाही दी तो तुम सबको भी जान से मार देंगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत 112 डायल कर पुलिस को दी।

पीड़ित के भाई पुष्पेंद्र की पिछले वर्ष कस्बे में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अवधेश आरोपी है। वह इस समय जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है पीड़ित के तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एक आरोपी को पकड़कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश व मामले की जांच कर रही है।

Moradabad: चौकीदारी कर रही बुजुर्ग महिला की गोली मार हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में वृद्धा की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना थाने से चंद दूरी पर हुई। सूचना मिलते ही मझोला पुलिस मौके पर पहुंची और गोली चलाकर भाग रहे दो युवकों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी नशे की हालत में था। प्रारंभिक पूछताछ में जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है। मौके पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ऊंचाकानी गांव निवासी नन्हीं पत्नी अब्दुल हमीद पिछले 15 वर्षों से तहारपुर के अरकान की दिल्ली रोड स्थित भूखंंड की चौकीदारी करती थी। वह मझोला थाने से मात्र 200 मीटर दूर अपने बेटे मेहबूब के परिवार के साथ रहती थी। सोमवार की शाम रोजा इफ्तार के बाद नन्हीं अपने बेटे के बच्चों के साथ बैठी थी, तभी दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक ने तमंचा निकालकर महिला की गर्दन पर गोली मार दी।गोली की आवाज और मां की चीख सुनकर बेटा मेहबूब व पत्नी दौड़े लेकिन नन्हीं खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़ी थी।

बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के रहने वाले लोग मौके पर जुट गए और भाग रहे युवकों में से एक को पकड़ लिया। मेहबूब ने मझोला थाने को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस भीड़ से आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने महिला के शव पंचनामा भरकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।मझोला थाने के प्रभारी निरीक्षक आरपी. सिंह ने बताया कि हत्या में दो युवकों का हाथ बताया जा रहा है। भीड़ ने एक को मौके पर पकड़ लिया था, जो नशे में धुत है। पूछताछ में वह जमीन विवाद का हवाला दे रहा है। मृतका के परिजन किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना पर उन्होंने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। मामले में उसके बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित कर लगा दी गई हैं।

Bareilly: लूट के इरादे से आए थे बदमाश, बैग लेकर हुए फरार
बरेली, अमृत विचार। जोगेंद्र की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों को पहले से ही जानकारी थी कि घर में कैश रखा है। वे लूट के इरादे से ही घर में आए थे। विरोध करने पर जोगेंद्र की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश फरार हो गए। जोगेंद्र की पत्नी अनीता ने ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर हत्या करने का शक जताया है। फिलहाल, पुलिस सभी के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जोगेंद्र ने करगैना की प्रगति नगर कॉलोनी में अपना मकान बनवाया था। सावन माह से यहां रह रहे थे। वह सब्जी बेचते थे। अनीता के भाई धर्मेंद्र का मकान पास में बन रहा है। धर्मेंद्र पीलीभीत कोतवाली में यूपी 112 के हेड कांस्टेबल हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि मजदूरों का हिसाब करने के लिए उन्होंने बहन को 68 हजार रुपये दिए थे। अनीता के मुताबिक यही रुपये जिस थैले में रखे थे, उसको गोली मारने के बाद बदमाश अपने साथ ले गए। अनीता ने बताया कि ठेकेदार और उसके कर्मचारियों को जानकारी थी उनके पास भाई के पैसे रखे हैं। उन्होंने ठेकेदार या उसके द्वारा भेजे गए बदमाशों पर हत्या करने का शक जताया है।

डंडे से किया बचाव तो बदमाशों ने मार दी गोली
40 वर्षीय जोगेंद्र पत्नी अनीता और चार बच्चों के साथ मकान में रहते थे। अनीता ने बताया कि रात में आहट पाकर वे दोनों छत पर गए। जोगेंद्र ने जैसे ही बदमाश पर डंडे से प्रहार किया, बदमाश ने सीधे उनके सीने में गोली उतार दी। गोली लगते ही जोगेंद्र लहूलुहान होकर सीढ़ियों से नीचे जा गिरे। उनके पीछे आ रही पत्नी भी हड़बड़ाहट में सीढ़ियों से लुढ़क गईं। अनीता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और उसके बच्चे भी जाग गए। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए।

मजदूर और ठेकेदार गहराया शक
अनीता ने बताया कि शुक्रवार को ही निर्माण के लिए उन्होंने ठेकेदार और मजदूरों के सामने रुपये दिये थे। परिवार को आशंका है कि रुपयों की जानकारी के आधार पर वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से संबंधित मजदूर और ठेकेदार काम पर नहीं पहुंचे। जिससे शक और गहरा गया। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक ने बताया कि शुक्रवार की रात सुभाषनगर क्षेत्र के प्रगतिनगर में जोगेन्द्र की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली। उसके बाद सीओ, थाना पुलिस और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर मैने भी जाकर निरीक्षण किया। पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद खुलासा किया जाएगा।

Moradabad: सास की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी दामाद गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। सास को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दामाद गुलनवाज निवासी पंडित नगला थाना कटघर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

12 फरवरी की शाम मंसूरी कॉलोनी में 45 वर्षीय रुखसाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका की पुत्री साहेबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी से हत्या में इस्तेमाल तमंचा और खोखा बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि पत्नी से चल रहे विवाद के चलते वह अपने साथी मुस्तफा के साथ ससुराल गया था, जहां साले, साली और सास से कहासुनी और हाथापाई हुई।

इसके बाद वह और उसका दोस्त चले गए और फिर मुस्तफा ने अपने घर से तमंचा और कारतूस लिए और फिर दोनों वापस ससुराल पहुंचे। उसे देखकर सास ने फिर अनाप शनाप बोलना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर उसने सास को गोली मार दी। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी मुस्तफा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Shooter Shoaib Bobby : बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के खास शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या, दागी गईं ताबड़तोड़ 15 गोलियां
लखनऊ/बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को कुख्यात अपराधी शोएब किदवई उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना के समय बॉबी अपनी कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था त‍भी अयोध्या राजमार्ग पर असैनी मोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे नजदीक से गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि वारदात के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस का निवासी शोएब के खिलाफ हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बॉबी का नाम चर्चित लखनऊ जेलर हत्याकांड में सामने आया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह इस मामले में आरोपी था और लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सुनियोजित हमला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और कुछ संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।