रूस - Amrit Vichar

रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर फटा ज्वालामुखी, राख का गुबार 4,000 मीटर तक पहुंचा
व्लादिवोस्तोक। रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर स्थित बेज़िमियानी ज्वालामुखी शनिवार को तड़के फट गया, जिससे 4,000 मीटर तक की ऊंचाई तक राख का गुबार आसमान में फैल गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूसी विज्ञान अकादमी की सुदूर पूर्वी शाखा के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान ने अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से बताया कि राख का गुबार ज्वालामुखी के उत्तर-उत्तर-पूर्व में लगभग 90 किलोमीटर तक फैल गया, जिससे क्षेत्रीय हवाई यातायात के लिए संभावित खतरा पैदा हो गया।

यह विस्फोट कई महीनों से बढ़ रही ज्वालामुखी गतिविधि के बाद हुआ है, जिसमें पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में 180 से अधिक भूकंप दर्ज किए गए हैं। वैज्ञानिक स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे है। यह विस्फोट 11 अप्रैल, 2023 को हुए शक्तिशाली विस्फोट के लगभग दो साल बाद हुआ है, जिसने उस्त-कामचत्स्की जिले में जीवन को बुरी तरह से बाधित कर दिया था। विशेषज्ञ अब चेतावनी दे रहे हैं कि मौजूदा विस्फोट और भी तीव्र हो सकता है, जिससे राख का उत्सर्जन समुद्र तल से 15,000 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढे़ं : 'भारतीयों का यही हश्र होना चाहिए', तहव्वुर राणा ने मुंबई हमले के बाद बचपन के दोस्त हेडली से कहा था

रूस ने मास्को के दूतावास में कार्यरत दो ब्रिटिश राजनयिकों को किया निष्कासित
मॉस्को। रूस ने सोमवार को कहा कि वह मॉस्को स्थित ब्रिटेन के दूतावास में कार्यरत दो ब्रिटिश राजनयिकों को जासूसी के आरोपों के चलते देश से निष्कासित कर रहा है। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ के हवाले से एक बयान में कहा कि दोनों राजनयिकों ने देश में प्रवेश की अनुमति मांगते समय गलत व्यक्तिगत जानकारी प्रदान की थी और कथित तौर पर खुफिया गतिविधियों में शामिल थे, जिससे रूस की सुरक्षा को खतरा उत्पन हुआ। उसने कोई सबूत पेश नहीं किया।

‘आरआईए नोवोस्ती’ की खबर के अनुसार, राजनयिकों की मान्यता रद्द करने का निर्णय लिया गया है और उन्हें दो सप्ताह के भीतर रूस छोड़ने का आदेश दिया गया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक अलग बयान में कहा कि उसने ब्रिटिश दूतावास के एक अधिकारी को तलब किया है। इसमें कहा गया है, ‘‘मास्को रूसी क्षेत्र में अघोषित ब्रिटिश खुफिया अधिकारियों की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।’’

ब्रिटेन के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी। एफएसबी ने पिछले साल सात ब्रिटिश राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाया था। सितंबर में छह निष्कासन की घोषणा की गई थी और नवंबर में एक और निष्कासन की घोषणा की गई थी। उस समय ब्रिटेन ने इन कदमों को "निराधार" बताया था।

ये भी पढे़ं : नेपाल में बदलाव की हवा, राजशाही की वापसी की मांग, गदर की आहट

Russia-Ukraine War : जापान ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, समूहों की संपत्तियों पर रोक लगाना शामिल
टोक्यो। जापान ने यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ शुक्रवार को अतिरिक्त प्रतिबंधों को मंजूरी दे दी, जिनमें दर्जनों व्यक्तियों और समूहों की संपत्तियों पर रोक लगाना शामिल है। इसके साथ ही रूस एवं कई अन्य देशों के दर्जनों संगठनों को निर्यात किए जाने पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह प्रतिबंध रूस को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने में उसकी मदद करने वालों पर लगाए गए हैं।

मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने शुक्रवार को कैबिनेट को बताया कि अतिरिक्त प्रतिबंध यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण उसके खिलाफ प्रतिबंधों को मजबूत करने के 'जी-7' के प्रयास के प्रति जापान की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। जापान ने पहले भी कई बार प्रतिबंध लगाए हैं और नवीनतम कदम प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा द्वारा दिसंबर के मध्य में 'जी-7’ ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में देश की नीति की पुष्टि करने के एक महीने बाद उठाया गया है। हयाशी ने कहा, "यह वैश्विक शांति प्राप्त करने और रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन से जुड़ी समस्याओं के हल की दिशा में अंतरराष्ट्रीय प्रयास के हिस्से के रूप में जापान का योगदान है।" जापान ने उन व्यक्तियों, संगठनों और बैंकों की एक सूची बनाई है, जिनकी संपत्तियों पर रोक (फ्रीज) लगायी जाएगी।

इस सूची में 11 व्यक्ति, 29 संगठन और तीन रूसी बैंक शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर कोरिया और जॉर्जिया के एक-एक बैंक भी सूची में शामिल हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने रूस को प्रतिबंधों से बचने में मदद की है। कैबिनेट ने प्रौद्योगिकी और मशीनरी निर्माताओं सहित रूस के 22 सैन्य-संबंधी संगठनों पर पूर्ण निर्यात प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दी।

व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, जापान ने 335 वस्तुओं की एक सूची को भी मंजूरी दी है, जिन्हें 23 जनवरी से रूस को निर्यात नहीं किया जा सकेगा। इस सूची में वाहनों के इंजन और पुर्जे, मोटर चालित साइकिलें, संचार और ध्वनिक उपकरण, यांत्रिक उपकरण और 'वाल्व' शामिल हैं। निर्यात प्रतिबंध उन 31 गैर-रूसी समूहों पर भी लागू किए जाएंगे, जिनके बारे में सरकार का कहना है कि उन्होंने रूस को प्रतिबंधों से बचने में मदद की। इनमें हांगकांग के 11, चीन के सात, तुर्की के आठ, समूह शामिल हैं।

ये भी पढे़ं :कनाडा में तेज हुई सियासी हलचल, 9 मार्च को होगा नए प्रधानमंत्री का चुनाव...इन नेताओं के नाम रेस में शामिल

Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर क्रूज मिसाइलों और ड्रोन से किए भीषण हवाई हमले, बिजली उत्पादन क्षमता को नष्ट करना है लक्ष्य
कीव। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के खिलाफ दर्जनों क्रूज मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हवाई हमले करते हुए देश के खस्ताहाल ऊर्जा तंत्र को निशाना बनाया। रूसी सेना ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हर्मन हेलुशेंको ने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, दुश्मन का आतंक जारी है। हेलुशेंको ने कहा कि ऊर्जा कर्मचारी ऊर्जा प्रणाली पर पड़ने वाले प्रभावों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने सुरक्षा स्थिति अनुकूल होने पर नुकसान के बारे में अधिक विवरण देने की बात कही। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि बीती रात यूक्रेन पर कई ड्रोन हमले किए गए और उसके बाद देश के हवाई क्षेत्र में क्रूज मिसाइल भी दागी गईं। वायुसेना ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों के खिलाफ ‘किंजल’ बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। शुक्रवार के हमलों के बाद आशंका बढ़ गई है कि रूस का लक्ष्य सर्दी की शुरुआत में यूक्रेन की बिजली उत्पादन क्षमता को नष्ट करना है।

ये भी पढ़ें : न्यूयॉर्क राजमार्ग पर हादसे का शिकार हुआ विमान, एक व्यक्ति की मौत...देखें VIDEO

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने 'मेक इन इंडिया' पहल को सराहा, भारत में रूसी कारखाने लगाने को तैयार
मॉस्को/ नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'मेक इन इंडिया' पहल और स्थिर हालात पैदा करने वाली नीतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। इसके साथ उन्होंने भारत में रूसी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने की पेशकश की है। पुतिन ने बुधवार को मॉस्को में 15वें वीटीबी निवेश मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम के तहत रूसी बाजार से बाहर हो चुके पश्चिमी ब्रांडों की जगह नए रूसी ब्रांडों का उदय हुआ है।

उन्होंने रूस के आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम को भारत की 'मेक इन इंडिया' पहल के समान बताते हुए कहा कि भारत का नेतृत्व अपने हितों को प्राथमिकता देने की नीति पर केंद्रित है। पुतिन ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का भी ऐसा ही एक कार्यक्रम 'मेक इन इंडिया' है। यह हमारे कार्यक्रम से बहुत मिलता-जुलता है।" उन्होंने कहा कि विनिर्माण को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई 'मेक इन इंडिया' पहल ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री और भारत सरकार स्थिर स्थितियां बना रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय नेतृत्व भारत को पहले रखने की नीति पर चल रहा है और हमारा मानना ​​है कि भारत में निवेश लाभदायक है।" पुतिन ने भारत में रूसी विनिर्माण इकाई लगाने की पेशकश करते हुए कहा, "हम भारत में अपने विनिर्माण परिचालन शुरू करने के लिए भी तैयार हैं। रॉसनेफ्ट ने हाल ही में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का सबसे बड़ा निवेश किया है।" रॉसनेफ्ट रूसी संघ की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है।

इसके साथ ही पुतिन ने छोटी एवं मझोली इकाइयों (एसएमई) के विकास का समर्थन करने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच अधिक सहयोग का आग्रह किया। नौ सदस्यीय ब्रिक्स समूह में भारत, चीन, रूस और ब्राजील भी शामिल हैं। उन्होंने ब्रिक्स के सदस्यों को अगले साल ब्राजील में होने वाले शिखर सम्मेलन में सहयोग के लिए प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढे़ं : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol ने स्वीकार किया रक्षा मंत्री का इस्तीफा, मार्शल लॉ लगाने की ली जिम्मेदारी

Russia Ukraine War : अमेरिका ने चीन से रूस-उ.कोरिया पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का किया आह्वान
वाशिंगटन। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए रूस को उत्तर कोरिया द्वारा हजारों सैनिक भेजे जाने के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने चीन से मॉस्को और प्योंगयांग पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आह्वान किया है ताकि तनाव को बढ़ने से रोका जा सके। चीन ने इन घटनाक्रम पर अभी तक चुप्पी साध रखी है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में तीन शीर्ष अमेरिकी राजनयिकों ने अमेरिका में चीन के राजदूत के साथ मुलाकात की जिसमें अमेरिकी चिंताओं पर जोर दिया गया तथा चीन से आग्रह किया गया कि वह उत्तर कोरिया और रूस के सहयोग को कम करने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करे।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को कहा कि दोनों पक्षों के बीच 'इस सप्ताह ठोस बातचीत हुई' और चीन अमेरिका की इन अपेक्षाओं से अवगत है कि वे इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे। ब्लिंकन ने वाशिंगटन में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्षों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, लेकिन मुझे लगता है कि यह मांग न केवल हमारी, बल्कि दुनिया भर के अन्य देशों की भी है।

वाशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंगयु ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन संकट पर चीन की स्थिति 'तर्कयुक्त और स्पष्ट' है। लियू ने कहा, चीन यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान और शांति वार्ता के लिए प्रयासरत है। यह रुख लगातार बना हुआ है। चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा। अमेरिका का कहना है कि 8,000 उत्तर कोरियाई सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास रूस में हैं और आगामी दिनों में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ क्रेमलिन की लड़ाई में मदद करने की तैयारी कर रहे हैं। चीन ने इस कदम पर अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

चीन ने रूस के साथ 'असीमित' साझेदारी स्थापित की है और वह उत्तर कोरिया का एक प्रमुख सहयोगी भी रहा है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि बीजिंग रूस और उत्तर कोरिया के बीच घनिष्ठ सैन्य साझेदारी को शायद स्वीकार नहीं करेगा, क्योंकि वह इसे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने वाला मानता है।

ये भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने किया हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा का वादा, हिंदू अमेरिकी समूहों ने की प्रशंसा

पुतिन का एक्शन...जासूसी के आरोप में छह ब्रिटिश राजनयिकों को निष्कासित करेगा रूस
मॉस्को। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने शुक्रवार को छह ब्रिटिश राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें दी गई मान्यता को वापस लेने का फैसला किया गया है। रूसी सरकारी टीवी ‘एफएसबी’ ने सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि उन्हें निष्कासित किया जाएगा।

‘एफएसबी’ ने दावा किया कि उसे इस संबंध में दस्तावेज मिले हैं जो यह दर्शाते हैं कि उन्हें ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के एक प्रभाग द्वारा भेजा गया था ‘‘जिनका मुख्य काम हमारे देश पर रणनीतिक रूप से पराजय थोपना था’’ और इसके लिए वे ‘‘खुफिया जानकारी जुटाने और विध्वंसकारी गतिविधियों में लिप्त’’ थे।

रूस का यह कदम अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा यूक्रेन को 1.5 अरब डॉलर की सहायता भेजने के संकल्प के दो दिन बाद सामने आया है। वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने पश्चिमी देशों से मिली मिसाइल का इस्तेमाल रूस के काफी अंदरूनी क्षेत्रों को निशाना बनाने में करने का संकल्प लिया है। मॉस्को में ब्रिटिश दूतावास से इस बारे में टिप्पणी के एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के अनुरोध पर दूतावास ने तत्काल कुछ नहीं कहा।

ये भी पढ़ें : Bangladesh : शेख हसीना के पदस्थ होने के बाद बांग्लादेश-भारत यात्रियों की यात्रा में आई गिरावट

Russia-Ukraine war : रूस ने यूक्रेन के 150 से अधिक ड्रोन मार गिराए, अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला
मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 158 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से दो ड्रोन मॉस्को शहर में और नौ मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। यूक्रेन की ओर से बीती रात किए गए ड्रोन हमलों को उसकी ओर से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है।

कुर्स्क क्षेत्र में 46 ड्रोन नष्ट किए गए, जहां यूक्रेन ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से रूसी सरजमीं पर सबसे बड़े आक्रमण के तहत हाल के सप्ताहों में अपने सैनिकों को भेजा है। यूक्रेन के इन ड्रोन हमलों से अब लड़ाई अग्रिम मोर्चे से रूस की राजधानी तक भी पहुंच गई है। इस साल की शुरुआत से ही यूक्रेन ने रूसी जमीन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं और उसकी रिफाइनरी तथा तेल केंद्रों को निशाना बनाया है।

इजराइली सेना ने गाजा में बरामद छह बंधकों के शवों की शिनाख्त की
यरूशलम। इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में एक सुरंग से बरामद छह बंधकों के शवों की शिनाख्त की और कहा कि आतंकवादियों ने सेना द्वारा उन्हें बचा पाने से कुछ देर पहले ही उनकी हत्या कर दी। सेना ने मारे गए बंधकों की पहचान हेर्श गोल्डबर्ग-पोलिन (23), ओरी दानिनो (25), एडन यरूशालमी (24), अल्मोग सारूसी (27) और एलेक्जेंडर लोबानोव (33) के रूप में की है। इन सभी को सात अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान एक संगीत महोत्सव से अगवा किया गया था। कार्मल गट (40) नामक छठे व्यक्ति का अपहरण पास ही में स्थित कृषक क्षेत्र बेरी से किया गया था। इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने रविवार को कहा, ‘‘इससे पहले कि हम उन्हें बचा पाते, उनकी क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई।

ये भी पढे़ं : बांग्लादेश में हिंदू शिक्षकों से जबरन 2 शब्द लिखवाकर लिया जा रहा इस्तीफा, 'I resign...'

रूस ने हमलों को किया विफल, यूक्रेन ने कहा- कीव का रूसी क्षेत्र पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं
कीव। रूस ने कहा है कि उसके बलों ने यूक्रेन के सैनिकों की ओर से कुर्स्क क्षेत्र में एक सप्ताह से जारी आक्रमण का जमकर मुकाबला किया और उन्हें विफल कर दिया। वहीं, यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कीव का रूसी क्षेत्र पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि रूसी सेना, विमान, ड्रोन आदि ने यूक्रेन की बख्तरबंद गाड़ियों को ओबशची कोलोदेज, स्नागोस्ट, कौचुक और एलेक्सेयेव्स्की की कुर्स्क बस्तियों के पास रूस में अंदर तक बढ़ने से रोक दिया।

इस बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हेओरही तेखयी ने कहा कि सीमा पार अभियान का उद्देश्य कुर्स्क से किए गए लंबी दूरी के हमलों से यूक्रेनी भूभाग की रक्षा करना है। स्थानीय मीडिया के अनुसार तेखयी ने कहा, यूक्रेन की कुर्स्क क्षेत्र को कब्जे में लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम बस अपने लोगों के जीवन की रक्षा करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि रूस ने हाल के महीनों में कुर्स्क क्षेत्र से विमान रोधी मिसाइल, तोप, मोर्टार, ड्रोन, 255 ग्लाइड बम और 100 से अधिक मिसाइलों से दो हजार से अधिक हमले किए हैं।

यूक्रेन की सेना के कमांडर ओलेक्सांद्र सिरस्की ने मंगलवार को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के लिए पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि यूक्रेन का अब कुर्स्क क्षेत्र में 74 बस्तियों पर कब्जा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना लगातार आगे बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में उसने 40 वर्ग किलोमीटर (15 वर्ग मील) क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।

ये भी पढे़ं : पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाली दुकान पर ग्रेनेड हमला, तीन की मौत

Russia-Ukraine war : यूक्रेन ने रूस के कई क्षेत्रों में किया ड्रोन से हमला, रक्षा मंत्रालय ने दी जानाकरी
मॉस्को। यूक्रेन की सेना ने रात भर रूस के कई क्षेत्रों पर ड्रोन से हमला किया। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने अनेक क्षेत्रों में 75 ड्रोन को ‘‘बीच में भी नष्ट’’ कर दिया। ये ड्रोन बेलगोरोड, क्रास्नोडार, कुर्स्क, ओर्योल, रोस्तोव, वोरोनिश और रियाजान सहित कई क्षेत्रों में दागे गए जो यूक्रेन की सीमा से लगते इलाके हैं।

बयान में कहा गया कि इनमें से एक ड्रोन को आजोव सागर पर मार गिराया गया। मंत्रालय के अनुसार, रूस के रोस्तोव क्षेत्र में 36 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। रोस्तोव के गवर्नर वसीले गोलुबेव ने ऑनलाइन जारी कर एक बयान में कहा कि यूक्रेन ने इस क्षेत्र पर कुल 55 ड्रोन से हमला किया था। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इनमें से कितने ड्रोन को मार गिराया गया और कितने अपने लक्ष्य तक पहुंचे। गवर्नर ने बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में मोरोजोवस्क और कामेन्स्की जिलों में स्थित मालगोदामों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं यूक्रेन के ‘जनरल स्टाफ’ ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेनी सेना ने मोरोजोवस्क में एक हवाई अड्डे पर हमला किया। साथ ही बेलगोरोद, कुर्स्क और रोस्तोव क्षेत्रों में ईंधन डिपो को भी नष्ट कर दिया। इस बीच, यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को कहा कि रूस ने रात में यूक्रेन पर 29 शाहीद ड्रोन और चार मिसाइलों से हमला किया।

ये भी पढ़ें : Meta ने इतिहास का सबसे बड़ा 'ओपन' एआई मॉडल किया लॉन्च, व्यापक हित में होगा साबित

डोनाल्ड ट्रंप के एक दिन में यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के दावे पर रूस ने कहा- वह ऐसा नहीं कर सकते
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा है कि अगर वह दोबारा राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो एक दिन में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का समाधान निकाल सकते हैं। बहरहाल, संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत का कहना है कि ट्रंप ऐसा नहीं कर सकते। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार के दावे के बारे में पूछे जाने पर रूसी राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘यूक्रेन का संकट एक दिन में हल नहीं किया जा सकता है।

ट्रंप ने मई 2023 में सीएनएन टाउन हॉल में कहा था, रूसी और यूक्रेनी नागरिक मर रहे हैं। मैं उन्हें मरने से रोकना चाहता हूं और मैं 24 घंटे में यह कर सकता हूं।’’ उन्होंने कहा कि उनके यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के बाद यह होगा। वह अपने प्रचार अभियान में बार-बार यह दावा करते रहे हैं। ट्रंप ने पिछले सप्ताह भी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बहस के दौरान दावा किया, अगर हमारे पास ऐसा राष्ट्रपति होता जिसका पुतिन सम्मान करते हैं.... तो वह कभी यूक्रेन पर हमला नहीं करते।

वहीं, नेबेंजिया ने कहा कि यह युद्ध अप्रैल 2022 में खत्म हो सकता था जब इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन एक समझौते के 'बेहद करीब' पहुंच गए थे। उन्होंने यूक्रेन के पश्चिमी देशों के समर्थकों पर अप्रैल 2022 में होने वाले शांति समझौते को अवरुद्ध करने का दोष मढ़ा। रूसी राजदूत ने कहा कि अब जेलेंस्की अपने ऐसे तथाकथित शांति समझौते पर बात कर रहे है जो जाहिर तौर पर कोई शांति समझौता नहीं बल्कि एक मजाक है। ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने नेबेंजिया की टिप्पणियों पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें : विशाल हथियार ले जाने में सक्षम नई बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया : उत्तर कोरिया

रूस में चार भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से मौत, भारत भेजे जाएंगे शव...घटना के वक्त वीडियो कॉल पर था परिवार
मास्को। रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई और यहां स्थित भारतीय मिशन उनके शव जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। चारों छात्र वेलिकी नोवगोरोद शहर में स्थित नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें 18 से 20 साल के दो लड़के और दो लड़कियां थीं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोल्खोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए।

खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महा वाणिज्य दूतावास ने कहा कि ये छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं। उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है। महा वाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों से संपर्क किया गया है और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

वहीं, घटना में जान गंवाने वाले जीशान के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि जब वे वोल्खोव नदी में घुसे तो जीशान अपने परिजनों के साथ वीडियो कॉल पर था। इस दौरान उसके पिता और घरवाले उससे बार-बार नदी से बाहर निकलने को कह रहे थे। इस बीच एक जोरदार लहर आई और वे गहरे पानी में चले गए।

ये भी पढे़ं : US-China Relation : 'बधाई संदेश देना राजनयिक शिष्टाचार का हिस्सा है', चीन की आपत्ति पर अमेरिका का बयान