यूपी न्यूज - Amrit Vichar

महाकुंभ भगदड़‌ में गोंडा के एक और श्रद्धालु की गयी जान, जेब में मिले कागजात से हुई पहचान
गोंडा, अमृत विचार। प्रयागराज कुंभ मेले में हुई भगदड़ में गोंडा के एक और श्रद्धालु के मौत की पुष्टि हुई है। मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर हरवंश के रहने वाले सुरेश कुमार के रूप में हुई। पहचान होने के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी डीएम नेहा शर्मा को दी। डीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस म‌ृतक के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इस सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव लौटे।

नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर हरवंश के निवासी सुरेश कुमार(35) कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। मंगलवार की देर रात हुई भगदड़ में भीड़ ने उन्हें कुचल दिया और उनकी मौत हो गयी। मेडिकल कालेज में मृतक सुरेश का शव रखा गया था लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। तलाशी के दौरान मृतक सुरेश की जेब से मिले कागजात से उनकी पहचान हुई। इस पर प्रयागराज प्रशासन ने जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी।

डीएम के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मषतक के घर पहुंचकर हादसे की खबर दी और परिजनों को प्रयागराज भेजा। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोग सुरेश कुमार का शव लेकर गांव लौटे तो परिवार में कोहराम मच गया। इसके पहले हादसे में ‌जिले के रहने वाले दो श्रद्धालुओं ननकन निवासी रुपईडीह व तरबगंज के शीशौ निवासी राम नरेश के मौत की पुष्टि हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढाढ़स

प्रयागराज कुंभ में हुए हादसे पर शोक जताते हुए केंद्रीय विदेश, वन, पर्यावरण एव जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने निजी सचिव राजेश सिंह को पीड़ित परिवारों के घर भेजा। मंत्री प्रतिनिधि ने मृतक सुरेश कुमार व ननकन के परिवार से मुलाकात की और घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया।

उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस दौरान उनके साथ लक्ष्मणपुर हरवंश निवासी भाजपा आईटी विभाग संयोजक शंशाक मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि राजू यादव, अनूप श्रीवास्तव, पिंकू समेत सहयोगी नरसिंह, बब्बू सिंह बिसेन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-भगदड़ के बाद सीएम योगी का बड़ा फैसला: अब इन दो आईएएस अफसरों को दी महाकुभ की जिम्मेदारी, 2019 अर्धकुंभ में किया था कमाल

चित्रकूट: नहाने गई दो बहनों की तालाब में डूब कर मौत, परिवार में मातम
मऊ/चित्रकूट, अमृत विचार। खण्डेहा गांव के मोहनपुर मजरे में मंगलवार शाम तालाब में नहाते समय दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। दशहरे के दिन हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार  खण्डेहा गांव के पथरकुंडा तालाब में  मंगलवार की शाम रामबाबू की पुत्रियां भारती (12) और  अंजलि (7) नहाने गई थीं।

गहरे तालाब की थाह न पाकर एक बहन डूबने लगी तो उसे बचाने में बड़ी बहन भी गहराई में चली गई। जब तक इनको निकाला जाता, दोनों की सांसें थम चुकी थीं।  रामबाबू ने बताया कि तालाब बहुत गहरा था, जिससे वे गहरे पानी की ओर चली गई और डूब गई। उनसे तैरते नहीं बनता था इसलिए उनकी जान चली गई। गांव के एक चरवाहे ने गांव में सूचना दी थी कि दो बच्चियां इस तालाब में डूब गई हैं।

इसके बाद गांव के कुछ गोताखोर पहुंचकर दोनों को तालाब के बाहर निकला तब तक उनकी सांसे टूट चुकी थी। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामबाबू खेती किसानी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

इस संबंध में मऊ थाना प्रभारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो बच्चियां तालाब में डूब गई हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और इनको अस्पताल ले गई, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Chitrakoot: ... तो विभागीय खींचतान की वजह से बन गया बेतरतीब नाला, एनओसी का चक्कर, जहां मिली जगह वहीं से बना डाला

लखनऊ: जनरथ बसों में किराया एसी का, यात्री सुविधा साधारण बस जैसी
लखनऊ/अमृत विचार। रज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से प्रदेश  में चलाई जा रही रोडवेज जनरथ एसी बसों में यात्रियों को गर्मी शुरु होते ही एसी की ही सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बसों में सुविधाओं का टोटा है। इन बसों में  किराया तो एसी का लिया जाता है लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है।

एसी खराब होने, मोबाइल चार्जर काम नहीं करने को लेकर आए दिन परिचालकों व यात्रियों के बीच बहस होती है। जनरथ बस से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

रोडवेज की जनरथ बसों में बेहतर सुविधाएं मिलने और सुरक्षित सफर को लेकर आये दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह दावा करते है लेकिन हकीकत में बसों के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी उनकी मंशी पर पानी फेर रहे हैं।

ऐसे में मंत्री का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। बसों में पैनिक बटन तो दिखाई ही नहीं देते। ऐसे में महिलाओं,छात्राओं का सफर सुरक्षित नहीं है। परिवहन निगम की हेल्पलाइन नंबर पर जनरथ बसों में एसी नहीं चलने,मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट नहीं चलने,सीटे टूटी होने की 3000 से अधिक शिकायतें की गई है।

यात्रियों ने कमियां बताया कि बीते शुक्रवार को जनरथ बस में सफर कर वाराणसी पहुंचे एक दर्जन से अधिक यात्रियों ने बस में सुविधाएं नहीं होने पर नाराजगी जताई।अवधेश दूबे ने बताया कि किराया तो एसी बस का लिया जाता है लेकिन मोबाइल चार्ज करने के लिए बने स्विच तक खराब पड़े हैं। जल्दबाजी में निकले थे, यह सोचकर की बस में मोबाइल चार्ज कर लेंगे।

हालांकि स्विच ठीक नहीं होने से मोबाइल चार्ज नहीं कर सके। जावेद बताते हैं कि काम के सिलसिले में अक्सर वाराणसी से लखनऊ आना-जाना लगा रहता है। वातानुकूलित बस का हाल खराब हो चला है। अब बस अड्डे के बाहर लगीं कार से सफर करना ज्यादा मुनासिब समझते हैं। इससे समय भी बचता है। यात्रियों ने कहा कि बस के बजाय ट्रेन का सफर ही बेहतर । ट्रेन से बस का किराया भी अधिक है।

यह भी पढ़ें:-Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार