report filed - Amrit Vichar

UP News: संभल की जामा मस्जिद के इमाम समेत तीन पर FIR, जमीन कब्जा करने के आरोप
संभल, अमृत विचार। वृक्षारोपण के लिए आरक्षित करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मस्जिद, दरगाह और मकान निर्माण कराने के आरोप में शाही जामा मस्जिद के इमाम समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पहले से राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है और अब आपराधिक मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है।

तहसील संभल में तैनात लेखपाल मुकेश कुमार यादव द्वारा कोतवाली संभल में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि संभल-चंदौसी मार्ग स्थित सैफ खां सराय क्षेत्र की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। यह भूमि सार्वजनिक प्रयोजन और वृक्षारोपण के लिए आरक्षित थी, लेकिन उस पर कब्जा कर मस्जिद, दरगाह और मकान का निर्माण करा लिया गया। साथ ही भूमि को कथित रूप से फर्जी तरीके से वक्फ बोर्ड में दर्ज कराने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि लेखपाल की शिकायत के आधार पर शाही जामा मस्जिद के इमाम आफताब हुसैन वारसी, उनके भाई मेहताब हुसैन तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फैसला सुरक्षित रखा
यह मामला पहले से जिलाधिकारी न्यायालय में भी विचाराधीन है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर धार्मिक ढांचे और अन्य निर्माण किए गए थे। इस संबंध में तहसीलदार संभल द्वारा राजस्व न्यायालय में कार्रवाई की गई थी। प्रशासन की ओर से भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए बेदखली की कार्रवाई भी गई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) गजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर मस्जिद, दरगाह और अन्य निर्माण किए जाने की रिपोर्ट संबंधित लेखपाल द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी। इसके आधार पर बेदखली के आदेश भी पारित किए गए। 22 मई को मामले में अंतिम बहस पूरी हो चुकी है और जिलाधिकारी ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले में आगे की जांच और न्यायालय के निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

ग्राम समाज की संपत्ति की गई थी घोषित
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार ये जमीन चकबंदी के दौरान वृक्षारोपण के लिए आरक्षित की गई थी। वर्ष 1972 में इस भूमि को ग्राम समाज की संपत्ति घोषित किया गया था। राजस्व अभिलेखों के अनुसार यह भूमि फसली वर्ष 1359 से अब तक कभी भी किसी व्यक्ति के निजी स्वामित्व में दर्ज नहीं रही है। प्रशासन का दावा है कि भूमि पूरी तरह सरकारी है और सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखी गई थी। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार लगभग छह माह पूर्व इस मामले में भी कार्रवाई शुरू की गई थी। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक संबंधित भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 6 करोड़ 94 लाख 19 हजार रुपये है। इसी कारण यह मामला प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल रहा है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि, तालाब, चारागाह और सार्वजनिक उपयोग की अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Bareilly: फेसबुक दोस्त ने फोटो एडिट कर तुड़वा दी शादी, बारादरी पुलिस ने दर्ज की FIR
बरेली, अमृत विचार। फेसबुक दोस्त ने युवती से मुलाकात के दौरान अपने साथ फोटो खींचे थे। जब युवती की शादी कहीं और पक्की हुई तो युवक ने वे फोटो एडिट करके उसके होने वाले पति को भेज दिए। इसके बाद लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। शिकायत पर युवक ने मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

बारादरी के कालीबाड़ी निवासी युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी फेसबुक के माध्यम से अमरोहा के सुशील राणा से पहचान हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे से कई मुलाकातें कीं और सुशील ने फोटो भी खींचे। इसी बीच उसकी शादी पिता ने हल्द्वानी से तय कर दी।

यह बात जब सुशील को पता चली तो फोटो एडिट करके उसकी होने वाली ससुराल में भेज दिया जिससे उसका रिश्ता टूट गया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी अपने साथी के साथ उसके घर में घुस आया और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस से बदसुलूकी का मामला, आरोपी चालक गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार: अयोध्या रोड पर कमता तिराहे के पास कार की बोनट पर ट्रैफिक सिपाही को लादकर 200 मीटर तक फर्राटा भरने वाले चालक सत्यम को चिनहट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना के बाद शनिवार को अधिवक्ता के वेश में पहुंचे लोगों के हंगामे और दबाव में पुलिस ने आरोपी चालक को छोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार कार चालक सत्यम वर्मा अयोध्या जनपद के कलंदपुर पूरा इलाके के शिवदार पुर का रहने वाला है। शनिवार को ट्रैफिक सिपाही गौरव बंसल कमता तिराहे पर खड़े डग्गामार वाहनों को हटवा रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़ी कार को देख चालक को बाहर आने को कहा।

कार में करीब पांच-छह लोग सवार थे। कार चालक ने सिपाही को टक्कर मारी तो वह बोनट पर गिर गया। इसके बाद चालक ने कार दौड़ा ली थी। बोनट पर लदा सिपाही की चीख पुकार सुनकर साथी पुलिस कर्मियों ने पीछा कर चिनहट तिराहे पर कार रोक ली। सिपाही को बचाया और चालक को धर दबोचा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी चालक के खिलाफ सिपाही की हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :

IPL 2026: आईपीएल के आसमान पर चमकने की प्रतीक्षा में लखनऊ के दो सितारे, लीग मुकाबलों में मचा चुके हैं तबाही

Bareilly: पाकिस्तान जिंदाबाद का लगाया था नारा, कैंट पुलिस ने पकड़ 10 आरोपियों को पकड़ा
बरेली, अमृत विचार। सदर बाजार क्षेत्र में रविवार दोपहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में कैंट पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ युवक क्रिकेट खेलने के बाद बाइक से घूम रहे थे। इसी दौरान सदर बाजार इलाके में उन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सदर के रहने वाले एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जांच के दौरान 14 लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें कुछ की उम्र 18 वर्ष से अधिक बताई जा रही है, जबकि बाकी नाबालिग हैं। कैंट पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पहले खिलाया खाना फिर लगवाए नारे....
पुलिस जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किशोरों को वहीं के रहने वाले इमरान ने पहले खाना खिलवाया था। उसके बाद तय हुआ था कि कासिम जिंदाबाद के नारे लगाने हैं। बाइक से आते समय सभी लड़के कासिम जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी बीच किसी ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया। इस पर सभी लड़के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए घूमने लगे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया किसदर बाजार में रविवार को कुछ लड़कों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

UP:सिपाही की वर्दी फाड़ी...चोरी के आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए दबंग
संभल/मनोटाअमृत विचार। जनपद के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले की जांच करने पहुंचे दो सिपाहियों के साथ मारपीट और अभद्रता की गंभीर घटना सामने आई है। आरोपी युवक और उसके परिजनों ने सिपाहियों को घेरकर उनके साथ धक्का-मुक्की की, वर्दी फाड़ दी और आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में आठ नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे थाना क्षेत्र के गांव मथना में सिपाही हरपाल सिंह और मोहित सैनी, धारंगपुर निवासी बिट्टू की मोटरसाइकिल की दुकान में हुई चोरी की शिकायत की जांच के लिए आरोपी सचिन कुमार के घर पहुंचे थे। सिपाही जब सचिन को पूछताछ के लिए थाने ले जाने लगे, तभी उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आरोपी के परिजन और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। देखते ही देखते भीड़ ने दोनों सिपाहियों को घेर लिया और उनके साथ खींचतान शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान सिपाहियों के साथ मारपीट की गई और उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। सिपाहियों ने आरोपी को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन भीड़ के दबाव में वे सफल नहीं हो सके और परिजन सचिन को छुड़ाकर मौके से भगा ले गए।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिपाहियों के साथ हो रही धक्का-मुक्की और हंगामा साफ देखा जा सकता है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सिपाही हरपाल सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने राजकुमार , उसके बेटे नितिन, सचिन, विपिन, अनित, बेटी सुरभि, जसवंत और राकेश समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 324(4), 131, 132, 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि गांव धरमपुर निवासी बिट्टू ने 27 अप्रैल को अपनी मोटरसाइकिल की दुकान से रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें सचिन पर आरोप लगाया गया था। इसी शिकायत की जांच के लिए सिपाही गांव गए थे। उन्होंने बताया कि सिपाहियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कुल आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर भी अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly:शादी से तीन दिन पहले दुल्हन पड़ोसी संग फरार...नकदी-जेवर भी ले गई साथ
बरेली, अमृत विचार। शादी से तीन दिन पहले एक युवती पड़ोसी युवक के साथ चली गई। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने पड़ोसी युवक,उसके परिजन और दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह 29 अप्रैल को होना था। इसके लिए सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान व 5 लाख रुपये नकद रखे थे। 26 अप्रैल को वह अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में गई थी। 27 अप्रैल को छोटी बेटी ने फोन करके बताया कि दीदी घर पर नहीं है।

जेवर और नकदी भी गायब है। शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले अमन के घर पर गए तो ताला लगा था। महिला ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए तो पता लगा कि अमन ही बेटी को ले गया है। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

Bareilly:फर्जी दस्तावेजों पर बेच डाली लाखों की जमीन , 11 लोगों पर FIR
सीबीगंज, अमृत विचार। पैतृक जमीन को धोखाधड़ी से बेचने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीलीभीत तहसील सदर में तैनात एसडीएम के पेशकार की पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खलीलपुर रोड निवासी हरिओम शर्मा पुत्र अशर्फी लाल ने बताया कि पस्तोर गांव में उनकी पैतृक जमीन है। उनके सह खातेदार अनिल शर्मा, निवासी नरेला (दिल्ली) ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन संजय रॉयल पार्क, पीलीभीत निवासी सुगंध मौर्य पत्नी नरेश मौर्य को बेच दिया। नरेश मौर्य तहसील सदर में पेशकार है।

विरोध करने पर जमीन में जिंदा दफना देने की धमकी दी गई। जमीन वापस करने के एवज में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अनिल शर्मा, मनोज कुमार, राकेश कुमार, राम सिंह, सूरज प्रकाश, सुधीर कुमार, संतोष यादव, राजू, सुगंध मौर्य, चंद्र सेन और लोकेश मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Uttrakhand: ऑटो पेमेंट बंद कराने के नाम पर दो लाख की ठगी
सितारगंज, अमृत विचार। सितारगंज में ऑटो पेमेंट बंद कराने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव भरौनी निवासी पूरन सिंह ने बताया कि उसके फोन में हॉटस्टार नामक एप पर ऑटो पेमेंट लग गया था।

जिसे बंद कराने के लिए उसने जिओ कस्टमर केयर पर संपर्क किया गया था। जहां से उसे बताया गया कि ऑटो पेमेंट को बंद करने के लिए हॉटस्टार कस्टमर केयर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

बताया कि इसके बाद उसने एक नंबर पर फोन किया। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उसे ऑटो पेमेंट को बंद करने के साथ कटे हुए पैसे को वापस करने की बात कही। उसे झांसे में लेकर उक्त व्यक्ति ने उसके फोन पर एक ऐप को इंस्टॉल कराया।

उक्त ऐप को इंस्टॉल करते ही उसका फोन हैक हो गया और दो अकाउंट से चार किस्तों में दो लाख रुपये कट गए। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमृत विचार

राज्यकर विभाग कस्टडी से कोयला लदा ट्रक गायब, एफआईआर दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार: राज्यकर विभाग की ओर से जब्त किया गया कोयला लदा ट्रक बहुखंडी विधायक आवास से गायब हाे गया। ट्रक पर 1.49 लाख रुपये का कोयला लदा था। राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त ने हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहायक आयुक्त, सचल दल (चतुर्थ इकाई) राज्य कर विभाग रवीश कुमार सिंह के मुताबिक 30 मार्च 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे किसानपथ पर रोड चेकिंग के दौरान ट्रक बीआर24जीसी9750 की जांच की। उसमें 1.49 लाख रुपये कीमत का करीब 41 हजार किलोग्राम कोयला लदा था। चालक से माल से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिससे ट्रक को कस्टडी में लेकर मीराबाई मार्ग स्थित राज्य कर कार्यालय पहुंचाकर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। परिसर में स्थान कम होने के कारण ट्रक को बटलर कालोनी के पास बहुखंडी मंत्री आवास के पास सड़क पर खड़ा करा दिया गया। दूसरे दिन भौतिक सत्यापन के लिए चालक से संपर्क किया गया तो उसका उसका मोबाइल बंद था। मौके पर ट्रक भी नहीं मिला। राज्यकर अधिकारी के मुताबिक वाहन स्वामी, चालक, माल भेजने और प्राप्त करने वालों की मिली भगत से कर चोरी करने की मंशा से ट्रक को विभागीय कस्टडी से भगा दिया गया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक राज्यकर सहायक आयुक्त सचल दल रवीश कुमार सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बहुखंडी मंत्री आवास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Bareilly: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी...अश्लील फोटो भेज कर किया परेशान
बरेली, अमृत विचार। नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी कर ली गई। पैसे देने के बाद भी युवती की नौकरी नहीं लगी। जब युवती ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने वाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजकर परेशान किया। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि बुलंदशहर के सिकंदराबाद के गांव दुल्हेरा निवासी सोमेश शर्मा ने उससे वाट्सएप के जरिये संपर्क किया। युवती ने बताया कि सोमेश ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने 15 हजार रुपये ले लिए।

जब नौकरी नहीं लगी तो ठगी का एहसास हुआ। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसके वाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजे। पुलिस ने सोमेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

UP: रिकवरी करके लौट रहे फील्ड ऑफिसर से 1.40 लाख की लूट
सहसवान/बितरोई, अमृत विचार। कंपनी के सदस्यों से रिकवरी करके लौट रहे फील्ड ऑफिसर से बाइक सवार तीन युवकों ने एक लाख 40 हजार 640 रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मौका मुआयना किया। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

जिला शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र के गांव दहलिया निवासी अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर ने मुजरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह शिखा अर्बन एंड रुरल इंटरप्राइजेज कंपनी में सहसवान में फील्ड ऑफिसर हैं। 10 मार्च को वह कंपनी के सदस्यों से एक लाख 40 हजार 640 रुपये की रिकवरी करके लौट रहे थे। आखिरी रिकवरी गांव सराय मंसुख से की थी। रात लगभग 8 बजे गांव दरियापुर कोल्हाई होते हुए अपने सहसवान स्थित कार्यालय पर आ रहे थे।

गांव दरियापुर के खड़ंजा वाले मार्ग पर एक बाइक के पास तीन लोग खड़े मिले। उन्होंने अभिनय मिश्रा को रोक लिया और उनकी जेब से रुपये निकालकर कोल्हाई की ओर भाग गए। किसी से संपर्क न कर सकें इसके लिए उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। उन्होंने अपनी कंपनी के मैनेजर को फोन करके लूट की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करके मौका मुआयना किया।

Bareilly: होटल में विवाद के बाद तीन युवकों पर खौलता तेल फेंका
बरेली, अमृत विचार। विवाद होने पर होटल मालिक ने तीन युवकों पर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला गणेशनगर निवासी अस्मित तोमर ने बताया कि उसका भाई आदित्य तोमर दोस्त करन ठाकुर के साथ मंगलवार को खाना लेने के लिए राम किशोर भोजनालय पर गया था। उसके भाई ने देरी पर खाना जल्दी देने के लिए कहा। आरोप है कि इसपर होटल मालिक राम किशोर ने कारीगर के साथ गालियां देनी शुरू कर दीं।

उसके भाई ने उसे फोन करके सूचना दी। उसके बाद उसने मौके पर जाकर समझाने का प्रयास किया तो आरोपी होटल मालिक उसे भी गालियां देने लगा। आरोप है कि इस दौरान होटल मालिक ने जान से मारने की नियत से तीनों पर खौलता तेल फेंक दिया। तीनों लोग झुलस गए। पुलिस ने रामकिशोर और अज्ञात कारीगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।