संपत्ति - Amrit Vichar

हल्द्वानी: दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की संपत्ति होगी कुर्क
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधवा से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ का आरोपी नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा फरार है। दो टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। अब पुलिस ने मुकेश बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है।

बीती एक सितंबर को मुकेश बोरा के खिलाफ लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली विधवा ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी कच्ची नौकरी को पक्का करने के नाम पर मुकेश ने उसे काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के 164 के बयान हुए तो उसने आरोप लगाया कि मुकेश की उसकी बेटी पर भी बुरी नजर थी। जिसके बाद मुकदमे में पॉक्सो बढ़ाई गई।

तब से मुकेश बोरा और मुकदमे में आरोपी उसके चालक का कहीं अता-पता नहीं है। अब पुलिस फरार आरोपी मुकेश बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 82 के नोटिस की अर्जी कोर्ट में लगाने से पहले दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस कोर्ट में अर्जी लगा सकती है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस मुकेश के घर पर नोटिस चस्पा करेगी और मुनादी करायेगी। इसके बाद भी अगर वह हाथ नहीं आता या सरेंडर नहीं करता तो कुर्की की कार्रवाई होगी।

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामला दर्ज को लेकर कोर्ट ने दी 19 अक्तूबर की तिथि
देहरादून, अमृत विचार। कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज होगा या नहीं इसके लिए कोर्ट ने 19 अक्तूबर की तिथि नियत की है। कोर्ट को मामले में मंत्री परिषद के फैसले का इंतजार है। गौरतलब है कि अधिवक्ता विकेश नेगी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था।

नेगी ने इस संबंध में कोर्ट को (सीआरपीसी 156(3) के तहत) प्रार्थनापत्र देकर विजिलेंस में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर स्पेशल विजिलेंस जज मनीष मिश्रा की कोर्ट ने विजिलेंस से आख्या मांगी थी। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। विजिलेंस ने अपनी आख्या के साथ एक पत्र भी कोर्ट में प्रस्तुत किया। आठ जुलाई 2024 का यह पत्र कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से विजिलेंस को भेजा गया है। इस पत्र में सचिव मंत्री परिषद (गोपन विभाग) को शिकायत का अपने स्तर से परीक्षण कर यथोचित कार्रवाई करने को कहा गया है।

कोर्ट में कहा गया कि भारतीय संविधान के अनुसार मंत्री परिषद कार्यपालिका की निर्णय लेने के लिए सर्वोच्च संस्था है। इस पत्र से साफ होता है कि यह मामला पहले ही मंत्री परिषद को भेजा जा चुका है। कोर्ट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के नियमानुसार ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश से पहले कैबिनेट के फैसले का तीन महीने तक इंतजार किया जाता है। पत्र सात जुलाई को भेजा गया था। इसके अनुसार तीन महीने का समय आठ अक्तूबर को समाप्त हो रहा है। लिहाजा इसके बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। लिहाजा कोर्ट ने इस मामले में अब 19 अक्तूबर की तिथि नियत की है।

हल्द्वानी: सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक पर मुकदमा, मिली आय से अधिक संपत्ति
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक और भ्रष्टाचारी अधिकारी पर कानून का शिकंजा कस चुका है। ऊधमसिंहनगर में जिला सहकारी बैंक से सेवानिवृत्त हुए बैंक प्रबंधक के पास आय से अधिक संपत्ति मिली है और लगभग दोगुनी। विजिलेंस ने एक साल तक उसकी गोपनीय जांच करने के बाद अब बैंक प्रबंधक राकेश कुमार सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक राकेश कुमार सोनी के खिलाफ वर्ष 2020 में एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। आरोप था कि पद पर रहते हुए राकेश कुमार सोनी ने जमकर काली कमाई की। शिकायत पर विजिलेंस ने राकेश के खिलाफ गोपनीय जांच शुरू की और यह जांच करीब एक साल तक चली।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट शासन को भेजी गई। रिपोर्ट में कहा गया कि राकेश ने करीब 42 प्रतिशत संपत्ति ऐसी है, जो गलत तरीके से अर्जित की गई है। जिसके बाद शासन से खुली जांच की अनुमति मिली। जिसके बाद विजिलेंस ने हल्द्वानी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने बताया कि राकेश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अ​धिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

काशीपुर: व्यापारी ने लगाया संपत्ति में हिस्सेदारी व एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यापारी ने कुछ लोगों पर उसकी भूमि में हिस्सा देने और एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहसील रोड स्थित एमएस ब्रदर्स के स्वामी सर्वेश कुमार ने व्यापारी नेताओं के साथ टांडा उज्जैन पुलिस चौकी में तहरीर दी। कहा कि उसकी मोहल्ला टांडा उज्जैन में संपत्ति है जिसमें पांच दुकान व गोदाम है। शहर निवासी एक व्यक्ति अपने हरदोई, यूपी निवासी भाई के साथ मिलकर उसे धमकी दे रहा है।

आरोप लगाया कि उक्त लोग उससे उसकी जमीन में हिस्सा देने और एक करोड़ की रंगदारी मांग रहे हैं। साथ ही उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और उसकी संपत्ति हड़पने की धमकी दे रहे हैं। जबकि उनका संपत्ति से दूर तक कोई मतलब नहीं है। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी, संजय, गगन कांबोज, बंटी अग्रवाल, राकेश, मुकुल अग्रवाल, गौरव गुप्ता, मोहित मेहरोत्रा, प्रताप राम आदि मौजूद रहे।

रुद्रपुर: भतीजी ने लगाया चाचा पर संपत्ति पर कब्जाने का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। नानकमत्ता की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने चाचा पर माता की संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आरोप था कि माता की मौत के बाद चाचा हथियारों से लैस होकर आए और जान से मारने की धमकी देते हुए मृत माता के जेवरात भी लूट लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गिद्धौर थाना नानकमत्ता निवासी ज्योति कौर ने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। शादी होने से पहले ही पिता का निधन हो गया और वह शादी करके ससुराल नानकमत्ता चली गई। उन्होंने बताया कि उसके मायके बिदुखेड़ा स्थित मकान में मां अकेली ही रहती है और मकान व दुकान का आधा हिस्सा माता के पास है, जबकि आधे हिस्से पर चाचा गुरमीत सिंह के नाम पर है। आरोप था कि चाचा गुरमीत सिंह, बुआ सीरो कौर और पप्पी द्वारा मां की संपत्ति को हड़पने की साजिश रचने लगे।

इसी दौरान वृद्ध मां की तबीयत खराब होने पर वह मायके आकर मां की सेवा करने लगी और मां का 26 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया। आरोप था कि मां के निधन के बाद 16 नवंबर की दोपहर दो बजे चाचा परिवार के साथ हथियारों से लैस होकर आए और जान से मारने की धमकी देते हुए मां के कमरे में रखा घरेलू सामान, सोने के आभूषण और तीन हजार की नकदी लूट कर ले गए। साथ ही धमकी दी कि यदि संपत्ति पर कब्जा नहीं करने दिया तो जान से मार दिया जाएगा। आरोप था कि घटना की तहरीर संबंधित पुलिस चौकी में दी। बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी: 23 साल में 40 हजार बार धधकी देवभूमि, खाक हुई 600 करोड़ की संपत्ति
सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 40 हजार बार आग लग चुकी है। आग में 600 करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर खाक होने का अनुमान है। शहरों में लगने वाली इस आग के बाद वनाग्नि भी सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है। अप्रैल 2024 तक वनाग्नि के 5,710 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और जंगल अब भी धधक रहे हैं।

उत्तर प्रदेश से अलग होकर 9 नवंबर 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ। सूचना का अधिकार अधिनियम में हुए खुलासे के मुताबिक वर्ष 2001 से 2022 के बीच राज्य के विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों के घरों में 37,287 बार आग लगी। इस अग्निकांड में 545.61 करोड़ रुपये की संपत्ति खाक हो गई। बड़ी बात यह है कि इन अग्निकांड में 262.66 करोड़ रुपये की संपत्ति को दमकल ने बचा भी लिया। आग की सबसे कम घटनाएं वर्ष 2005 में दर्ज की गईं।

इस वर्ष आग की सिर्फ 301 घटनाएं हुईं। जिसमें 1,28,79,120 रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया। आग की सबसे ज्यादा घटनाएं वर्ष 2012 में हुईं और इस साल 3314 बार आग लगी। जबकि राज्य गठन के पहले वर्ष में आग की सिर्फ 630 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इस वर्ष 4,12,18,334 रुपये की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया गया था। यानी बढ़ते वर्ष के साथ-साथ आग और आग से होने वाला नुकसान भी बढ़ रहा है। वर्ष 2024 तक आग की 40 हजार घटनाएं हो चुकी हैं और इसमें 600 करोड़ की संपत्ति जल चुकी है।

वर्ष 2023 में जिलेवार हुई वनाग्नि की घटनाएं
जनपद        घटनाएं
अल्मोड़ा         299
बागेश्वर           75
चमोली            99
चम्पावत        120
देहरादून         48
गढ़वाल         378
हरिद्वार           42
नैनीताल        207
पिथौरागढ़     213
रुद्रप्रयाग        31
टिहरी गढ़वाल  115
ऊधमसिंह नगर     183
उत्तरकाशी         40

पांच साल में हुई वनाग्नि में हुआ नुकसान और मौतें
-  2019 में 2158 वनाग्नि की घटनाएं हुईं, जिसमें 2981.55 हेक्टेयर वन क्षेत्र चपेट में आया। इन हादसों में 15 लोग घायल हुए और 1 व्यक्ति व 6 वन्यजीवों की मृत्यु हो गई। इससे वन विभाग को 55 लाख 92 हजार के राजस्व का नुकसान हुआ और करीब 7000 हजार हरे पेड़ जल गए।
- 2020 में वनाग्नि की 135 घटनाएं हुईं। जिसमें 172.69 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई। 2 लोगों की मौत हुई और 4 लाख 44 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
-  2021 तक वनाग्नि की 2813 घटनाएं हुईं, जिसमें 3944 हेक्टेयर जंगल खाक हो गया। 8 लोगों, 29 वन्यजीवों की मौत हुई। 3 लोग और 24 वन्यजीव घायल हुए। 1 लाख 20 हजार पेड़ जल गए और इस अग्नि से 1 करोड़ 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
- 2023 तक वनाग्नि की 2186 घटनाओं में 3226 हेक्टेयर वन भूमि चपेट में आई। 7 लोग घायल हुए और 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 39 हजार पेड़-पौधे जले और 89 लाख 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
- 1 नवंबर से 1 मई 2024 तक वनाग्नि की 761 घटनाएं हो चुकी हैं और 948.86 हेक्टेयर भूमि जल चुकी है। इसमें 4 लोग घायल हुए हैं।

नैनीताल जिले में वनाग्नि की घटनाओं पर तुरंत ही एक्शन लिया जा रहा है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह वनाग्नि की घटनाओं पर तुरंत सूचना दें और अराजकतत्वों की भी जानकारी दें।
- निशांत वर्मा, अपर प्रमुख वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन

हल्द्वानी: मास्टर माइंड मलिक समेत फरार सभी 9 दंगाइयों की संपत्ति होगी कुर्क
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा दंगे के फरार मास्टर माइंड अब्दुल मलिक समेत सभी फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अब फरार सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इस घटना में अब्दुल मलिक का बेटा भी नामजद है। दोनों दंगे की रात से ही शहर छोड़कर फरार हो गए थे। सभी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली और हरियाणा तक दबिशें दे रही है।

बता दें कि बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में नजूल की भूमि पर बने अवैध मदरसा और धार्मिक स्थल को ढहाने के लिए पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही पथराव शुरू हो गया और करीब साढ़े 4 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान लगातार दंगाइयों ने पथराव किया।

टीम ने निकलने का प्रयास किया तो सरकारी वाहनों में आग लगा दी गई और कर्मियों को घेर पथराव व जलते टायर फेंके गए। इस मामले में पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद समेत 18 लोगों को नामजद किया था। अभी नामजदों में नौ लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जिसमें मलिक और उसका बेटा भी शामिल है।

दोनों घटना की रात से फरार हैं। इन दोनों के साथ ही पुलिस फरार शकील अंसारी, वसीम उर्फ हप्पा, मौकिन सैफी, एजाज अहमद, तस्लीम, जियाउल रहमान और रईस उर्फ दत्तू की तलाश भी कर रही है। ये सभी दंगे के मामले में नामजद हैं। पुलिस को न्यायालय से इन सभी की संपत्ति कुर्क करने के आदेश मिल चुके हैं।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों को लगाया गया है। एक टीम अब्दुल मलिक और उसके बेटे के पीछे है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पड़ोसी जिले और राज्यों की पुलिस से संपर्क किया है।

फरार आरोपियों की फोटो और अन्य डिटेल भी विभिन्न राज्यों की पुलिस से साझा किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने फरार आरोपियों की संपत्ति का आंकलन शुरू कर दिया है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।

फरार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया गया है। अब कुर्की की कार्रवाई के आदेश भी न्यायालय से मिल चुके हैं। जल्द ही फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
- योगेंद्र सिंह रावत, डीआईजी

दंगे में इन नामजद आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
1. लाइन नंबर 16 बनभूलपुरा निवासी महबूब आलम पुत्र अब्दुल रउफ वार्ड 23 का पार्षद
2. वार्ड 21 इंद्रानगर लाइन नंबर 14 बनभूलपुरा निवासी जिशान परवेज पुत्र स्व. जलील अहमद, वार्ड 25 का पार्षद
3. लाइन नंबर 12 बनभूलपुरा निवासी अरशद अयूब पुत्र अमीर अहमद
4. लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी जावेद सिद्दीकी पुत्र स्व.अब्दुल मोइन, सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का भाई
5. लाइन नंबर 3 बनभूलपुरा निवासी अस्लम उर्फ अस्लम चौधरी पुत्र स्व. इब्राहिम, डेयरी का काम
6. लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी जुनैद पुत्र असलम

इन आरोपियों की होनी है गिरफ्तारी और संपत्ति कुर्क
1. अब्दुल मलिक
2. अब्दुल मोईद
3. शकील अंसारी
4. वसीम उर्फ हप्पा
5. मौकिन सैफी
6. एजाज अहमद
7. तस्लीम
8. जियाउल रहमान
9. रईस उर्फ दत्तू

जब्त होंगे पासपोर्ट, बैंक खाते किए जाएंगे फ्रीज
जितने भी लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हैं, अब उनपर कानून का शिंकजा कस रहा है। फरार सभी नौ आरोपियों में जितने लोगों के भी पासपोर्ट हैं, पुलिस सभी को जब्त करने जा रही है। इसके अलावा वह धन बल के दम पर फरार न हो सकें तो उनके बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि दंगे के बाद से फरार लोगों ने खाते से कितने पैसे कहां से निकले और कहां खर्च किए। अगर ट्रांजेक्शन ऑन लाइन हुई है तो पुलिस के लिए इन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

हल्द्वानी: विजिलेंस की रडार पर दर्जनभर अफसर, जमा की है अकूत संपत्ति
हल्द्वानी, अमृत विचार। भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ लगातार जारी विजिलेंस की कार्रवाई की कार्रवाई एक कदम और आगे बढ़ गई है। करीब सात माह पहले विजिलेंस को शिकायत मिली था कि नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में ऐसे कई अधिकारी हैं, जिन्होंने रिश्वत की रकम से अकूत संपत्ति जुटा ली है। गोपनीय जांच में इसके सुबूत मिलने के बाद अब विजिलेंस ने करीब दर्जनभर अधिकारियों के खिलाफ खुली जांच शुरू कर दी है।

जानकारी की मुताबिक विजिलेंस को अलग-अलग विभागों के 12 अधिकारियों के खिलाफ करीब सात माह पहले शिकायत मिली थी। आरोप था कि इन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के बूते आय से अधिक संपत्ति जुटाई है। जिसके बाद विजिलेंस ने गोपनीय जांच शुरू की तो पाया कि शिकायत सही है।

जिसके बाद विजिलेंस ने गोपनीय जांच की रिपोर्ट शासन को भेजी। शासन में बनी कमेटी ने रिपोर्ट का ऑडिट किया और खुली जांच के आदेश दिए हैं। कुमाऊं वजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि जांच के दायरे में करीब 12 अधिकारी हैं। सूत्रों का कहना है कि खुली जांच के शिकंजे में सबसे ज्यादा आठ अधिकारी ऊधमसिंहनगर और चार अधिकारी नैनीताल जिले से हैं।

खुली जांच के लिए बैंक, बीमा, राजस्व आदि विभागों से अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों समेत अन्य विवरण मांगा गया है। खुली जांच की रिपोर्ट दोबारा शासन को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के ऑडिट के बाद ही विजिलेंस डायरेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी यह तह करेगी कि मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए या नहीं।

रुद्रपुर: फतेहगंज के स्मैक माफिया मुनीष ने बना ली 20 करोड़ की संपत्ति
मनोज आर्या, रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलभट्टा पुलिस द्वारा पकड़े गए स्मैक सौदागरों से हुई पूछताछ के बाद पता चला है कि स्मैक नेटवर्क का सबसे बड़ा माफिया फतेहगंज का है और बड़े ही शातिराना अंदाज में स्मैक का धंधा संचालित करता है और इसी धंधे से उसने करोड़ों की अकूत संपत्ति बना रखी है।

जिसको लेकर जल्द ही पुलिस की एक टीम आरोपी के मूल स्थाई पते फतेहगंज पर जाकर संपत्ति को चिह्नित कर जब्तीकरण व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। ताकि स्मैक के सौदागरों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके। इसके लिए एसएसपी ने आदेश दे दिये हैं।

खुलासे के दौरान पुलभट्टा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि मंगलवार की देर रात को जब पुलिस ने बृजेश लाल और आजम रजा को गिरफ्तार किया। उस वक्त दोनों आरोपियों ने पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया। मगर बाद में बताया कि स्मैक की ज्यादातर बड़ी खेप ग्राम बल्लियां धनेटा फतेहगंज पश्चिम फतेहगंज निवासी मुनीष सिंह ही देता है।

खेप को सीमावर्ती इलाके में प्रवेश कराया जाता है। इसके बाद मुनीष फोन कर जिस व्यक्ति को खेप सप्लाई करनी है उसका नाम पता बताता है। बरामद स्मैक की खेप भी सिरौली कला किच्छा निवासी रहीस नाम के व्यक्ति को देनी थी।

पुलिस ने स्मैक माफिया के बारे में तफ्तीश की तो पाया कि फतेहगंज के स्मैक माफिया मुनीष ने पिछले कुछ सालों के अंदर ही स्मैक का धंधा कर 20 करोड़ से अधिक की आकूत संपत्ति बना ली है। उस पर पांच से छह एनडीपीएस के मुकदमे पंजीकृत हैं। इसके अलावा कई संपत्तियां उसने अपने रिश्तेदारों व परिचित के नामों पर खरीद रखी है।

जिसके बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलभट्टा पुलिस को आदेशित किया कि पुलिस की एक टीम को फतेहगंज भेजकर जल्द उसकी वैध व अवैध संपत्तियों का ब्यौरा तैयार करे। ताकि आर्थिक रूप से आरोपी की संपत्तियों का जब्तीकरण व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सके।

बाजपुर: संपत्ति के बंटवारे को लेकर मारपीट, छह गिरफ्तार
बाजपुर, अमृत विचार। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में पारिवारिक विवाद हो गया। इस दौरान देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों के 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

शनिवार की सुबह कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम धूरिया हरसान में भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा है तथा दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस पर बरहैनी चौकी प्रभारी एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और किसी तरह बीच-बचाव करवाया।

बार-बार समझाने के बावजूद भी उत्तेजित हो रहे एक पक्ष के फूल सिंह उर्फ फूला, बिंदु व पप्पू सिंह पुत्रगण सुदामा तथा दूसरे पक्ष के चरन सिंह, कृष्ण सिंह पुत्रगण सुदामा एवं टिंकू सिंह पुत्र चरन सिंह आदि पकड़ लिया और शांति भंग करने के चलते धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया।

उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी इस मामले को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 107-116 सीआरपीसी में कार्रवाई करते हुए चालानी रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की गई है। इसी विवाद से संबंधित एक मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है।

इंजीनियर के कब्जे से करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति का हुआ खुलासा
भुवनेश्वर। ओडिशा में सतर्कता अधिकारियों ने बुधवार को भुवनेश्वर पीएच डिवीजन के इंजीनियर-इन-चीफ के कार्यालय में एक अधीक्षण अभियंता के कब्जे से करोड़ों रुपये की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर: धनशोधन के मामले में पूर्व मंत्री लाल सिंह को भेजा गया सात दिन की ED हिरासत में

विजिलेंस सूत्रों ने यहां बताया कि अधीक्षण अभियंता विश्वबंधु पाणिग्रही पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप पर सात डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर, आठ एएसआई और अन्य कर्मचारियों की ओर से भुवनेश्वर तथा भद्रक में छह स्थानों पर एक साथ घर की तलाशी ली गई।

अब तक की तलाशी के दौरान, भुवनेश्वर में एक दो मंजिला इमारत के लिए पाणिग्रही द्वारा रुद्रपुर, भुवनेश्वर में अपनी पत्नी के नाम पर एक तीन बीएचके फ्लैट खरीदने के लिए एक रियल एस्टेट कंपनी को 39 लाख का भुगतान, भद्रक में एक एकल मंजिला इमारत, भुवनेश्वर और भद्रक के प्रमुख क्षेत्र में चार भूखंडों का पता चला।उपरोक्त भवनों/भूखंडों की माप एवं मूल्यांकन सतर्कता तकनीकी विंग द्वारा किया जा रहा है।

इसके अलावा दो लाख रुपये नकद, लगभग 250 ग्राम सोना, 51 लाख रुपये से अधिक मूल्य की बीमा जमा राशि, बैंक, डाक और अन्य जमाओं का सत्यापन किया जा रहा है। विजिलेंस अधिकारियों की अब तक की तलाशी के दौरान एक चार पहिया और चार दोपहिया वाहनों का भी पता चला है। सूत्रों ने बताया कि तलाश व मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - यौन अपराधों का सामना कर रहे मुरुगा मठ के पुजारी शिवमूर्ति शरण को मिली जमानत

बरेली: जीआईएस सर्वे, संपत्तियों का मिलान शुरू, मिल रहा काफी अंतर
बरेली, अमृत विचार : जीआईएस सर्वे के बाद अब संपत्तियों का नगर निगम के अभिलेखों से मिलान शुरू हो गया है। शहर के चारों जोन में दो-दो वार्ड में काम चल रहा है। मिलान के दौरान संपत्तियों में काफी अंतर भी मिला है। वर्तमान में जहां दो मंजिला मकान बना है लेकिन पुराने ब्योरे से सिर्फ एक मंजिल का ही टैक्स वसूला जा रहा है। संपत्तियों के मिलान के बाद अब नए सिर से टैक्स वसूला जाएगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: मुनाफे का झांसा देकर साढ़े आठ लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के साथ बैठक में अफसरों ने इसकी जानकारी दी। सर्वे टीम ने शहर में संपत्तियों का जो सर्वे किया है उनका मिलान नगर निगम के अभिलेखों से किया जा रहा है। निगम अभिलेख में संपत्ति का जो ब्योरा दर्ज है और सर्वे टीम ने मौके पर जाकर जो ब्योरा दर्ज किया है उसमें अंतर आ रहा है।

निगम अभिलेखों में बरसों पुराना ब्योरा दर्ज है। किसी का मकान एक मंजिल बना है उसी पर टैक्स लगता आ रहा है, जबकि मौके पर उसी मकान का विस्तार हो चुका है। विस्तार होने से मकान का टैक्स बढ़ना चाहिए लेकिन निगम के अभिलेखों में पुराना टैक्स ही चलता आ रहा है। सर्वे में इसी तरह के कई मामले सामने आए हैं। जिनमें ब्योरे का मिलान कर उनमें वास्तविक ब्योरा दर्ज करना है। इन दिनों यह काम तेजी से चल रहा है।

ये भी पढ़ें - बरेली: 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन लड़के, दो की हालत गंभीर