Vladimir Putin - Amrit Vichar

Putin India Visit: PM मोदी का पुतिन को स्पेशल गिफ्ट, 2011 में रूस में होने वाली थी बैन, मगर क्यों?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा न सिर्फ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का मंच बना, बल्कि एक सांस्कृतिक संदेश के रूप में भी चमका। 4 दिसंबर 2025 की शाम, जब पुतिन दिल्ली के पलम एयरपोर्ट पर उतरे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनकी अगवानी की – एक दुर्लभ प्रोटोकॉल ब्रेक, जो दोनों देशों की गहरी दोस्ती का प्रतीक था। हवाई अड्डे पर गर्मजोशी भरी मुलाकात के बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार होकर 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने पुतिन के सम्मान में निजी डिनर का आयोजन किया, जहां लगभग ढाई घंटे की बंद कमरे की बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

गीता का जादू: विवाद से विजय तक का सफर

इस बैठक का सबसे यादगार पल तब आया, जब पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की। यह महज एक किताब नहीं, बल्कि लाखों लोगों को प्रेरित करने वाले शाश्वत संदेश का प्रतीक था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम ने लिखा, "राष्ट्रपति पुतिन को रूसी में गीता की प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरणा देती हैं।" यह उपहार भारत-रूस संबंधों की मजबूती को रेखांकित करता है, जहां आध्यात्मिक मूल्य रणनीतिक हितों के साथ कदम मिलाते हैं।

लेकिन इस तोहफे की पृष्ठभूमि में एक चौंकाने वाली कहानी छिपी है। करीब 14 साल पहले, 2011 में, साइबेरिया के टॉम्स्क शहर में भगवद्गीता का रूसी संस्करण ही विवादों के घेरे में आ गया था। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) द्वारा प्रकाशित "भगवद्गीता ऐज इट इज" – जो ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की टीका के साथ है – को स्थानीय अभियोजकों ने "उग्रवादी साहित्य" करार देने की कोशिश की। टॉम्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी के विद्वानों की एक रिपोर्ट ने दावा किया कि प्रभुपाद की व्याख्याएं धार्मिक, सामाजिक और नस्लीय असहिष्णुता को बढ़ावा देती हैं। रूसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) की शिकायत पर अदालत में मुकदमा चला, जिसमें किताब को "एक्सट्रीमिस्ट मटेरियल" लिस्ट में डालने की मांग की गई – एक ऐसी सूची जिसमें हिटलर की "माईं काम्फ" जैसी किताबें शामिल हैं।

यह विवाद रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च की इस्कॉन गतिविधियों को सीमित करने की कोशिशों से जुड़ा था, जो हरे कृष्णा आंदोलन को "कुलीनवादी संप्रदाय" मानते थे। टॉम्स्क में इस्कॉन के एक गांव निर्माण को भी इसी साल प्रतिबंधित कर दिया गया था। भारत में इस मुद्दे ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया – विपक्ष ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की, जबकि तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इस्कॉन को गीता के संदेश फैलाने के लिए सराहा। रूस के मानवाधिकार आयुक्त व्लादिमीर लुकिन ने इसे "धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला" बताया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, 28 दिसंबर 2011 को टॉम्स्क की जज गैलिना बुटेंको ने याचिका खारिज कर दी, किताब को "हिंदू शास्त्र की एक व्याख्या" करार देते हुए।

https://twitter.com/narendramodi/status/1996640866468090252?s=20

पुराने घावों पर मरहम

आज, जब पीएम मोदी ने वही विवादित रूसी गीता पुतिन को सौंपी, तो यह इतिहास का एक करिश्माई मोड़ था। अतीत के विवादों को पीछे छोड़ते हुए, यह उपहार बताता है कि भारत-रूस ने न सिर्फ मतभेद सुलझाए, बल्कि उन्हें मजबूत साझेदारी का आधार बना लिया। पीएम ने एक्स पर आगे कहा, "अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। भारत-रूस की दोस्ती समय की परीक्षा में खरी उतरी है, जिससे दोनों देशों के लोगों को अपार लाभ हुआ।" शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर श्रद्धांजलि और हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक के साथ दौरा जारी रहेगा।

यह भेंट न सिर्फ सांस्कृतिक पुल का प्रतीक है, बल्कि दर्शाती है कि कैसे आध्यात्मिक ग्रंथ वैश्विक कूटनीति के हथियार बन सकते हैं। क्या यह गीता का संदेश ही है – कर्म, ज्ञान और भक्ति का संतुलन? समय ही बताएगा, लेकिन भारत-रूस की यह मित्रता निश्चित रूप से प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी!

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी ने किया दिल खोलकर स्वागत
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की भारत यात्रा पर गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुतिन की अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। उन्होंने गर्मजोशी से पुतिन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया और फिर गले मिले। हवाई अड्डे से दोनों नेता एक की कार में रवाना हुए। इस मौके पर हवाई अड्डे पर ही रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए नृत्य का आयोजन किया गया था।

दोनों नेताओं के बीच आज रात पीएम मोदी द्वारा आयोजित रात्रि भोज पर क्षेत्रीय, द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत होने की संभावना है। पुतिन का शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जायेगा। वहां से वह सीधे राजघाट जायेंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा चार वर्ष के अंतराल पर हो रही है। मौजूदा वैश्विक भू-राजनैतिक परिदृश्य में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पुतिन शुक्रवार को 23वीं भारत रूस वार्षिक शिखर बैठक में श्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। बैठक में सुखोई-57 लड़ाकू विमानों के सौदे, एस-400 रक्षा प्रणाली, तेल खरीद समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी। दोनों नेता परस्पर हित के मुद्दों के साथ-साथ वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। भारत रूस के साथ व्यापार घाटे को कम करने में उसकी प्रतिबद्धता चाहता है।

पुतिन से पहले ही एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंच चुका है जिसमें रूस के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और शीर्ष कारोबारी शामिल हैं। हैदराबाद हाउस में होने वाली शिखर बैठक के बाद पुतिन और मोदी संयुक्त प्रेस वक्तव्य भी देंगे। बाद में पुतिन एक बिजनेस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी। शाम को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन करेंगी। रात्रि भोज के बाद शुक्रवार रात ही रूसी राष्ट्रपति स्वदेश रवाना हो जायेंगे। अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाये जाने की घोषणा के बाद उत्पन्न स्थिति और घटनाक्रमों के बीच पुतिन की इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रपति पुतिन का दौरा यूपी के लिए वरदान: लेदर इंडस्ट्री को बूस्टर डोज की उम्मीद.. खुलेगें रूस के बाजार
लखनऊ। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से जहां रक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है वहीं उत्तरप्रदेश की लेदर इंडस्ट्री की भी निगाहें टिकी हुई है। लेदर इंडस्ट्री को उम्मीद है कि अमेरिकी टैरिफ के चलते प्रभावित हो रहे व्यापार के लिए रूस के बाजार उनके लिए खुल सकते हैं। जो एमएसएमई सेक्टर के लिए बूस्टर डोज का काम करेगी।

रूस को लेकर भारत के इस समय अमेरिका समेत उसके पश्चिमी सहयोगियों के साथ जो कूटनीतिक रिश्ते हैं, उसको देखते हुए पुतिन की इस यात्रा पर दुनिया भर की नजरें लगी हुई हैं लेकिन, भारत और रूसअपने सामरिक, रक्षा और आर्थिक संबंधों में इनकी वजह से किसी भी तरह से दबाव में आने वाले नहीं हैं। ऐसे में पांच दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 5 दिसंबर बेहद अहम द्विपक्षीय सम्मेलन होने वाला है।

इसमें भारत अपनी रक्षा क्षमताओं के विस्तार और आत्मनिर्भरता की दिशा में रूस के साथ बड़ी डील को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। रूसी राष्ट्रपति के साथ भारत दौरे पर आने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और व्यापार के लिए नए रास्ते खोलने पर सहमति बनने के पूरे आसार है।

ऐसे में भारत और रूस के बीच आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली में एक बड़े स्तर का इंडिया-रूस बिजनेस फोरम 2025 आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन रूसी महासंघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान होगा।

उनके साथ वरिष्ठ मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल और विभिन्न क्षेत्रों की 200 से अधिक प्रमुख रूसी कंपनियाँ भारत पहुंचेंगी, जिनसे व्यापक व्यावसायिक संवाद और निवेश अवसरों पर चर्चा होने की उम्मीद है। फोरम का आयोजन फिक्की द्वारा वाणिज्य विभाग, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।

इस फोरम में शामिल होने के लिए फिक्की की तरफ से यूपी की लेदर इंडस्ट्री को भी निमन्त्रण भेजा गया है। इस महत्त्वपूर्ण बैठक के दौरान कई स्तरों पर व्यावसायिक चर्चाएँ, रोडशो और बी2बी संवाद आयोजित होंगे, जिनसे दोनों देशों के उद्योग जगत को परस्पर व्यापार बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। जिससे भारतीय उद्योगपतियों को रूसी कंपनियों से सीधे बातचीत कर संभावित साझेदारियों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

फोरम का सबसे प्रमुख आकर्षण पूर्ण-बैठक (प्लेनेरी सेशन) होगा, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की भी संभावना है। इस सत्र से द्विपक्षीय व्यापार को उच्च स्तर पर प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। फोरम के मुख्य कार्यक्रमों में 'रूस रोडशो: उभरती आवश्यकताएँ एवं अवसर' विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा, जिसमें वरिष्ठ रूसी मंत्री फार्मा एवं हेल्थकेयर, आईटी एवं डिजिटल सेवाएँ, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, मानव संसाधन, कौशल विकास और सेवाक्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी आवश्यकताओं और कारोबारी अवसरों को प्रस्तुत करेंगे।

गुरुवार को रीजनल काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन असद के इराकी ने बताया कि इस बैठक से लेदर इंडस्ट्री के लिए नए रास्ते खुलने के अनुमान है। उन्होंने बताया कि भारत से यूएस को 10000 करोड़ रुपये का लेदर एक्सपोर्ट होता था। जिसमे कानपुर और उन्नाव से 2000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है।

टैरिफ के चलते बाजार गड़बड़ हो चुका है। ऐसे में पुतिन के दौरे से लेदर इंडस्ट्री को काफी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फिक्की की तरफ से सभी को प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाली वार्ता में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है और वह स्वयं बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े :

Skyroot Campus : पीएम मोदी ने स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस और रॉकेट विक्रम-I का किया उद्घाटन, अंतरिक्ष सुधारों पर बात की

रूस यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन, यूरोपीय संघ ने पुतिन पर शांति बहाल करने में रुकावट डालने का लगाया आरोप
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति और यूरोपीय संघ के नेताओं ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर (यूक्रेन के साथ) युद्ध को समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों में देरी करने का आरोप लगाया और ऐसे किसी भी कदम का विरोध किया, जिसमें शांति के बदले कीव को रूसी सुरक्षा बलों द्वारा कब्जा की गई भूमि को सौंपने की बात हो। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर यह सुझाव दे चुके हैं।

यूरोप के आठ नेताओं और यूरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे कीव को युद्ध जीतने में मदद करने के लिए रूस के अरबों यूरो की विदेश में जब्त संपत्तियों का उपयोग करने की योजना पर आगे बढ़ने का विचार बना रहे हैं। हालांकि, इस तरह के कदम की वैधता और परिणामों को लेकर कुछ आशंकाएं हैं। बयान में यूक्रेन में ट्रंप के शांति प्रयासों के प्रति समर्थन व्यक्त किया गया। ट्रंप आने वाले सप्ताह में हंगरी के बुडापेस्ट में पुतिन से मिलने वाले हैं। बयान में यह भी बताया गया कि सभी नेता ‘इस सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बलपूर्वक नहीं बदला जाना चाहिए’।

ट्रंप ने अपने रुख से पलटते हुए पिछले महीने कहा था कि यूक्रेन को जमीन छोड़नी होगी। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन वह सारा इलाका वापस जीत सकता है, जो उसने रूस के हाथों गंवाया है। पिछले सप्ताह पुतिन के साथ फोन पर बातचीत और उसके बाद शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने अपना रुख फिर से बदल दिया और कीव व मॉस्को से युद्ध को जहां हैं, वहीं रोकने का आह्वान किया। रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से ज्यादा युद्ध जारी है। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन अंततः रूस को हरा सकता है, लेकिन अब उन्हें इस बात पर संदेह है कि ऐसा होगा। यूक्रेन और यूरोपीय नेता ट्रंप को अपने पक्ष में रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बयान के मुताबिक, हम राष्ट्रपति ट्रंप के इस रुख का पुरजोर समर्थन करते हैं कि युद्ध तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए और मौजूदा संपर्क रेखा ही बातचीत का शुरुआती बिंदु होनी चाहिए। हम सभी देख सकते हैं कि पुतिन हिंसा और विनाश को चुन रहे हैं।

भारत के साथ व्यापार घाटा तुरंत करो कम... मोदी सरकार के दबाव के आगे झुके रूसी राष्‍ट्रपति, जानें जरूरी बातें?
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत द्वारा भारी मात्रा में रूसी कच्चे तेल का आयात किए जाने के कारण पैदा हुए व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए नयी दिल्ली से अधिक कृषि उत्पाद और दवाइयां खरीदने सहित अन्य उपाय करने के आदेश दिए हैं।

पुतिन ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर की शुरुआत में भारत की यात्रा करेंगे। पुतिन ने दक्षिण रूस के सोची स्थित काला सागर रिसॉर्ट में भारत सहित 140 देशों के सुरक्षा एवं भू-राजनीतिक विशेषज्ञों के अंतरराष्ट्रीय वल्दाई चर्चा मंच को बृहस्पतिवार शाम संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका के दंडात्मक शुल्कों के कारण भारत को होने वाले नुकसान की भरपाई रूस से कच्चे तेल के आयात से हो जाएगी, साथ ही उसे एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठा भी मिलेगी।’’

उन्होंने रूसी तेल खरीदने के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क का उल्लेख करते हुए यह बात की। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए रूस भारत से अधिक कृषि उत्पाद और दवाइयां खरीद सकता है।

पुतिन ने कहा, ‘‘भारत से अधिक कृषि उत्पाद खरीदे जा सकते हैं। औषधीय उत्पादों और फार्मास्यूटिकल्स के लिए हमारी ओर से कुछ कदम उठाए जा सकते हैं।’’ सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने रूस सरकार को निर्देश दिया है कि वह ‘‘भारतीय मित्रों और समकक्षों को’’ इस संबंध में प्रस्ताव देने पर विचार करे कि ‘‘सहयोग के सबसे आशाजनक क्षेत्र कौन से हैं तथा रूस किस प्रकार व्यापार और अन्य क्षेत्रों में असंतुलन को दूर कर सकता है।’’

उन्होंने रूस और भारत के बीच आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाओं का उल्लेख किया लेकिन इन अवसरों को पूरी तरह से भुनाने के लिए कुछ विशिष्ट मुद्दों को हल करने की आवश्यकता को भी स्वीकार किया। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि रूस और भारत के बीच व्यापार लगभग 63 अरब अमेरिकी डॉलर का है और बेलारूस के साथ यह 50 अरब अमेरिकी डॉलर है।

पुतिन ने जोर देकर कहा, ‘‘भारत की जनसंख्या 1.5 अरब और बेलारूस की आबादी एक करोड़ है। यह स्पष्ट रूप से हमारे संभावित अवसरों के अनुरूप नहीं है।’’ पुतिन ने कहा, ‘‘हमें अपने अवसरों और संभावित लाभों को प्राप्त करने के लिए सभी प्रकार के मुद्दों को हल करने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने वित्तपोषण, साजो-सामान और भुगतान संबंधी बाधाओं को प्रमुख चिंताएं बताया। पुतिन ने इस बात को भी रेखांकित किया कि रूस की भारत के साथ कभी कोई समस्या या आपसी तनाव नहीं रहा। ‘‘कभी भी नहीं।’’ पुतिन ने रूस-भारत संबंधों की सोवियत संघ के दिनों से ‘‘विशेष’’ प्रकृति पर प्रकाश डाला जब भारत अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में वे इसे याद रखते हैं, वे इसे जानते हैं और वे इसे महत्व देते हैं। हम इस बात की सराहना करते हैं कि भारत इसे नहीं भूला है।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना ’‘‘मित्र बताते हुए कहा कि वह उनके साथ भरोसेमंद संबंधों को लेकर सहज महसूस करते हैं। पुतिन ने मोदी के नेतृत्व वाली भारत की राष्ट्रवादी सरकार की सराहना की और उन्हें एक ‘‘संतुलित, बुद्धिमान और राष्ट्र हितैषी’’ नेता बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में हर कोई इसे अच्छी तरह जानता है’’, खासकर रूस से तेल आयात रोकने के अमेरिकी दबाव को नजरअंदाज करने के भारत के फैसले का कारण लोग समझते हैं। पुतिन ने इस बात का भी जिक्र किया कि रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी की घोषणा को जल्द ही 15 साल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक संबंधों को लेकर रूस और भारत लगभग हमेशा अपने कार्यों के बीच समन्वय करते हैं।

पुतिन ने कहा, ‘‘हम अन्य प्रमुख मुद्दों पर हमारे देशों की स्थिति को हमेशा सुनते एवं ध्यान में रखते हैं। हमारे विदेश मंत्रालय मिलकर बहुत निकटता से काम करते हैं।’’ इसके अलावा उन्होंने एआई (कृत्रिम मेधा) और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए एक संयुक्त कोष के विचार का स्वागत किया। यह प्रस्ताव सोची मंच में भाग ले रहे नयी दिल्ली स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन (वीआईएफ) के महानिदेशक डॉ. अरविंद गुप्ता ने पेश किया।

यह भी पढ़ेंः  Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा बने दिल्ली की टीम 'पृथ्वीराज योद्धास' के को-ओनर्स, करेंगे आर्चरी प्रीमियर लीग में एंट्री

Russia vs Ukraine: पीएम मोदी लगा सकते हैं युद्ध पर विराम! जेलेंस्की के साथ फोन पर चर्चा, पुतिन से सोमवार को होगी मुलाकात
चीन के त्येनजिन में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। यह चर्चा रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर थी, जिसमें दोनों नेताओं ने शांति स्थापना के लिए विचार-विमर्श किया।

जेलेंस्की ने की फोन कॉल की पहल

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्वयं पीएम मोदी को फोन किया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में हाल के घटनाक्रमों की जानकारी साझा की। जवाब में, पीएम मोदी ने भारत की ओर से शांति के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

युद्ध समाप्ति में पीएम मोदी की हो सकती है अहम भूमिका

यह फोन कॉल इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि SCO समिट में पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात होने वाली है। जेलेंस्की को उम्मीद है कि पीएम मोदी इस मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में निर्णायक कदम उठा सकते हैं।

ट्रंप की कोशिशें अब तक नाकाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की इच्छा कई बार जताई है और इसके लिए प्रयास भी किए हैं। हालांकि, उनकी कोशिशें अभी तक सफल नहीं हो पाई हैं।

ट्रंप ने की थी पुतिन और जेलेंस्की से बात

हाल ही में ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की के साथ अलग-अलग चर्चा की थी। 15 अगस्त को अलास्का के एंकरेज में पुतिन के साथ उनकी मुलाकात हुई, जो 80 वर्षों में किसी रूसी नेता की अलास्का की पहली यात्रा थी। इस दौरान युद्धविराम पर बात हुई, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।

यह भी पढ़ेंः UP Monsoon: 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में चेतावनी जारी

ट्रंप ने की पुतिन-जेलेंस्की मुलाकात की पूरी तैयारी: यूक्रेन-रूस युद्ध के समाधान को लेकर नया कदम
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच प्रत्यक्ष मुलाकात की योजना शुरू करने की घोषणा की है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका यूरोपीय देशों के साथ मिलकर ऐसी सुरक्षा गारंटी का समर्थन करेगा, जिसका लक्ष्य युद्ध समाप्त होने के बाद रूस को यूक्रेन पर दोबारा आक्रमण करने से रोकना है। हालांकि, उन्होंने शांति वार्ता और सुरक्षा गारंटी के विवरण को अभी स्पष्ट नहीं किया है।

सोमवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप, जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई। इस बैठक में शामिल नेताओं ने आशा व्यक्त की कि ट्रंप अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए युद्ध को समाप्त करने की दिशा में तेजी से कदम उठाएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “इस बैठक का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह रहा कि अमेरिका ने हमारे साथ मिलकर सुरक्षा गारंटी प्रदान करने की प्रतिबद्धता दिखाई है।”

ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात को जल्द से जल्द आयोजित करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने सोमवार को जेलेंस्की, ब्रिटेन, जर्मनी, फिनलैंड, फ्रांस, इटली के नेताओं, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष और नाटो प्रमुख के साथ चर्चा के दौरान पुतिन से फोन पर भी बात की। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैंने राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की और पुतिन व जेलेंस्की के बीच एक तय स्थान पर मुलाकात की व्यवस्था शुरू की है।” उन्होंने आगे कहा, “इस मुलाकात के बाद हम तीनों एक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें मैं और दोनों राष्ट्रपति शामिल होंगे।”

यह भी पढ़ेंः Ghazipur Massacre: सिर और सीने पर चाकू के किए कई वार... स्कूल के शौचालय में की 9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र की हत्या, जानिए दर्द की पूरी कहानी

‘बच्चों की मासूमियत की रक्षा करके आप पूरी मानवता की सेवा करेंगे’, ट्रंप की पत्नी ने लिखा पुतिन को पत्र
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नाम एक पत्र लिखा और यूक्रेन में शांति का अनुरोध किया। ट्रंप ने मेलानिया का यह पत्र पुतिन को अलास्का में सौंपा। ट्रंप और पुतिन के बीच शुक्रवार को अलास्का में शिखर बैठक हुई जिसमें यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने संबंधी बातचीत की गई हालांकि इस बैठक का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।

मेलानिया ट्रंप के इस पत्र में यूक्रेन का नाम नहीं लिया गया लेकिन पुतिन से बच्चों और उनकी उस मासूमियत के बारे में विचार करने की अपील की गई ‘‘जो भौगोलिक सीमाओं, सरकार और विचारधारा से परे है।’’ अमेरिकी प्रथम महिला ने संघर्ष का उल्लेख सीधे तौर पर नहीं किया बस पुतिन से इतना कहा कि वे अपने प्रयास से उन बच्चों की हंसी वापस ला सकते हैं जो इस संघर्ष में फंस गए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘इन बच्चों की मासूमियत की रक्षा करके आप न सिर्फ रूस की बल्कि पूरी मानवता की सेवा करेंगे।’’

इस पत्र की एक प्रति सबसे पहले ‘फॉक्स न्यूज डिजिटल’ को मिली और बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के समर्थकों जिनमें अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी भी शामिल हैं, ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

मेलानिया ट्रंप ने कहा कि पुतिन केवल कलम से ही इन बच्चों की मदद कर सकते हैं। ऐसे आरोप हैं कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन से बच्चों को पकड़कर रूस ले जाया गया है। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

यह भी पढ़ेंः यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर 3-4 राउंड हुई फायरिंग, हमलावर मौके से फरार

मैं पुतिन की मेजबानी के लिए उत्सुक हूँ... PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से फोन पर की बात, भारत आने का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शुक्रवार को फोन पर बात की और दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पुतिन ने मोदी को यूक्रेन के साथ अपने देश के जारी संघर्ष के बारे में जानकारी दी और प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

ट्रंप ने बुधवार को रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ बहुत अच्छी और विस्तृत बातचीत हुई। मैंने यूक्रेन पर नवीनतम घटनाक्रम से अवगत कराने के लिए उनका धन्यवाद किया। हमने अपने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की और भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मैं इस वर्ष के अंत में भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेज़बानी करने के लिए उत्सुक हूं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को इस वर्ष के अंत में वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया है। यह 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने भी बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

पीएम मोदी की इस बातचीत से पहले गुरुवार को एनएसए अजीत डोभाल ने क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई। डोभाल ने सभी मोर्चों पर सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। क्रेमलिन में हुई बैठक में डोभाल के साथ भारतीय राजदूत विनय कुमार भी थे। साथ ही रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:-Good News: नहीं बढ़ेंगे सिलेंडर के दाम, पूर्वोत्तर के विकास के लिए स्पेशल पैकेज... बैठक में Modi Cabinet ने लिए कई बड़े फैसले

इजरायल-ईरान में युद्ध समाप्त होना चाहिए... पुतिन से चर्चा के बाद बोले ट्रम्प
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मध्य पूर्व में तनाव और रूस-यूक्रेन शांति वार्ता पर फोन पर बात की और दोनों इस बात पर सहमत हुए कि ''इज़रायल-ईरान में यह युद्ध समाप्त होना चाहिए।''

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ''उन्हें लगता है, जैसा कि मुझे भी लगता है, इजरायल-ईरान में यह युद्ध समाप्त होना चाहिए।'' उन्होंने आगे कहा कि पुतिन ईरान को ''बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।'' ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने एक घंटे की बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति को यह भी समझाया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष भी समाप्त होना चाहिए।

उन्होंने कहा ''हमने लंबी बातचीत की। रूस , यूक्रेन के बारे में बात करने में बहुत कम समय लगा, लेकिन यह अगले सप्ताह के लिए होगा।'' ट्रम्प ने कहा ''श्री पुतिन नियोजित कैदी अदला-बदली कर रहे हैं-दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में कैदियों की तुरंत अदला-बदली की जा रही है।'' शनिवार को ट्रम्प का 79वां जन्मदिन था। उन्होंने बताया कि पुतिन ने फोन पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:-Israel-Iran War: ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति के बीच मध्य पूर्व की स्थिति पर 50 मिनट तक हुई चर्चा, पुतिन ने की इजरायल के सैन्य अभियान की निंदा

रूस की विजय दिवस परेड शुरू, शी जिनपिंग ने की पुतिन से मुलाकात, पश्चिम के खिलाफ 'इस्पात की दोस्ती' की ली शपथ
मॉस्को। रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 80वीं बरसी के अवसर पर शुक्रवार को यहां रेड स्क्वायर पर सैन्य परेड निकाली जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा सहित कई विदेशी नेता शामिल हुए। रूस में नौ मई को विजय दिवस (विक्ट्री डे) मनाया जाता है, जो देश का सबसे महत्वपूर्ण धर्मनिरपेक्ष अवकाश है। यूक्रेन के साथ चार साल से चल रहे युद्ध के बीच रेड स्क्वायर परेड और अन्य समारोहों के माध्यम से, पश्चिम के प्रति संतुलन तलाशते हुए अपनी वैश्विक शक्ति को प्रदर्शित करने और गठबंधनों को मजबूत करने के मॉस्को के प्रयासों को रेखांकित किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध, साम्यवादी शासन के तहत देश के विभाजनकारी इतिहास में एक दुर्लभ घटना है। क्रेमलिन ने इससे जुड़ी भावना का उपयोग राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने और एक वैश्विक शक्ति के रूप में रूस की स्थिति को रेखांकित करने के लिए किया है।

तत्कालीन सोवियत संघ ने 1941-45 में हुए युद्ध में 2.7 करोड़ लोगों को खो दिया था। इसने राष्ट्रीय मानस पर गहरा घाव छोड़ दिया। इस साल उत्सवों के दौरान, मॉस्को पर निशाना साधकर किए गए यूक्रेनी ड्रोन हमलों की खबरें और राजधानी के हवाई अड्डों पर गंभीर व्यवधानों की खबरें छाई रहीं। रूस की एयरलाइन कंपनी एयरोफ्लोत ने बुधवार सुबह मॉस्को से आने-जाने वाली 100 से अधिक उड़ान रद्द कर दी थीं तथा 140 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। राजधानी पर बार-बार किए जा रहे यूक्रेनी ड्रोन हमलों को विफल करने के रूस की सेना के प्रयासों के बीच उड़ानें स्थगित की गईं। रूस के अधिकारियों ने परेड से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी है और संभावित ड्रोन हमलों को धता बताने के उद्देश्य से किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपायों के बीच मोबाइल फोन इंटरनेट सेवा बाधित होने की खबरें आई हैं।

परेड को संबोधित करते हुए पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों की प्रशंसा की और कहा कि ‘‘हमें उनके साहस और दृढ़ संकल्प पर, उनकी आध्यात्मिक शक्ति पर गर्व है जिसने हमें सदैव विजय दिलाई है।’’

रूसी राष्ट्रपति ने विजय दिवस समारोह के साथ बुधवार से एकतरफा 72 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा की है, लेकिन चेतावनी दी है कि रूसी सैनिक किसी भी हमले का जवाब देंगे। अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 30 दिन के युद्ध विराम को स्वीकार करने के प्रति रूस अनिच्छुक रहा है, जबकि यूक्रेन ने इसे स्वीकार कर लिया है। उधर, यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को रूस द्वारा कई हमले किए जाने की सूचना दी, जिनमें खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में कम से कम दो लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है।

मॉस्को में जहां रेड स्क्वायर परेड और अन्य उत्सव आयोजित हो रहे थे, तभी यूरोप के कई अधिकारी पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव में युद्ध अपराधों के आरोपी रूसी अधिकारियों पर मुकदमा चलाने के लिए एक विशेष न्यायाधिकरण के गठन का समर्थन करने के उद्देश्य से बैठक कर रहे थे।

यह भी पढ़ेः इमरान खान को जेल में सता रहा मौत का डर, दायर की रिहाई की याचिका

पहलगाम हमले पर दुनियाभर से मिला भारत को समर्थन, ट्रम्प, पुतिन समेत यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने की निंदा
वाशिंगटन/मास्को, अमृत विचार। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित दुनियाभर के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत में ट्रंप ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की तथा इस ‘‘जघन्य हमले’’ के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ उन्होंने (ट्रंप ने) जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की।"

इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और भारत के लोगों के साथ हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं आपके साथ हैं!’’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने संदेश में संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस ‘‘क्रूर अपराध’’ का कोई औचित्य नहीं है तथा इसके दोषियों को उचित सजा मिलनी चाहिए। पुतिन ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों से लड़ने में भारतीय भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने की रूस की प्रतिबद्धता दोहराई।

https://twitter.com/ANI/status/1914722998654820692

वहीं, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि वह ‘‘इस बर्बर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हैं जिसमें दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है।’’

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वह पहलगाम में आतंकवादी हमले से ‘‘बहुत दुखी’’ हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों, घायलों, सरकार और भारतीय लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

https://twitter.com/GiorgiaMeloni/status/1914729987644776574

यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत की यात्रा पर हैं। वेंस ने इस जघन्य आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में हम इस देश की खूबसूरती और इसके लोगों से अभिभूत हैं। हम इस भयावह हमले में लोगों के मारे जाने से शोकाकुल हैं और हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।’’

https://twitter.com/JDVance/status/1914708743771861151

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उनका देश जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले से ‘‘अत्यंत दुखी’’ है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए ‘‘सशस्त्र हमले’’ की कड़ी निंदा की और इस बात पर जोर दिया है कि नागरिकों के खिलाफ हमले किसी भी परिस्थिति में अस्वीकार्य हैं।

https://twitter.com/gidonsaar/status/1914691840189550688

यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि काजा कालास ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हमले की निंदा की। उन्होंने कहा,‘‘ मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवारों और भारत के लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। यूरोपीय संघ आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ है।’’

जर्मनी के विदेश कार्यालय ने इसे ‘‘क्रूर हमला’’ करार दिया कहा कि ‘‘निर्दोष लोगों की हत्या का कोई औचित्य नहीं है।’’ संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। बयान में कहा गया कि यूएई ‘‘ इन आपराधिक कृत्यों की कड़ी निंदा करता है तथा अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई हिंसा और आतंकवाद के सभी रूपों को स्थायी रूप से अस्वीकार करता है।’’

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की और जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया। एक बयान में कहा गया, ‘‘श्रीलंका जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। इस हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए हैं। ओली ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "नेपाल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है।’’

नेपाल की विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा ने एक अलग बयान में जम्मू-कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस क्रूर हमले से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं।’’

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि यूरोप भारत के साथ है। पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने बुधवार सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘पहलगाम में आज हुए जघन्य आतंकी हमले ने कई मासूम लोगों की जान ले ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शोकाकुल हर भारतीय के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि भारत की भावना को तोड़ा नहीं जा सकता। आप इस मुश्किल समय में मजबूती से खड़े रहेंगे और यूरोप आपके साथ है।’’

https://twitter.com/vonderleyen/status/1914763113477325116

मंगलवार दोपहर को पहलगाम में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें 26 लोग मारे गए जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है। मारे गए लोगों में एक यूएई और एक नेपाल का नागरिक भी शामिल है।

ये भी पढ़े :

पहलगाम आतंकी हमला: बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे खिलाड़ी, आज है मुंबई और सनराइजर्स के बीच IPL मुकाबला