shopping mall - Amrit Vichar

शॉपिंग माल जैसा नजर आएगा चारबाग बस अड्डा..नवरात्रि से शुरू होगा काम, दिसंबर 2026 तक हो सकता है तैयार
नीरज मिश्र, अमृत विचार: राजधानी के सबसे प्राचीन के दिन बहुरने वाले हैं। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। खाका खींच लिया गया है। बाहर से देखने पर यह बस स्टेशन बिल्कुल माल सरीखा दिखेगा। इसका अगला हिस्सा या यूं कहें कि मध्य में माल होगा और पीछे के भाग में बसों के रुकने और आवागमन की व्यवस्था होगी। एक ओर से बस प्रवेश करेगी और दूसरी ओर से प्रस्थान कर स्टेशन से बाहर निकल जाएगी। इससे मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

अगर बस के आने में देर है तो यात्री यहां शॉपिंग का आनंद ले सकेंगे। फूड कोर्ट और बैंक के एटीएम तक इस परिसर में होंगे। नवरात्रि से इसके निर्माण के लिए कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। पीपीपी मॉडल पर बनाए जा रहे इस बस स्टेशन पर करीब 50 करोड़ की लागत आएगी। करीब 65 साल से संचालित यह राजधानी का प्राचीनतम बस स्टेशन है। सरकार की मंशा है कि जल्द से जल्द यह स्टेशन शुरू हो जाए और यात्रियों को यहां पर अत्याधुनिक सुविधाएं मिलना प्रारंभ हो जाएं। इसे दिसंबर 2026 तक तैयार किया जाना है। यानी तेजी से काम शुरू होगा।

जानें इस स्टेशन का महत्व: सामने ट्रेन, बगल में मेट्रो

यह बस स्टेशन इसलिए भी महत्वपूर्ण के सामने ही चारबाग रेलवे स्टेशन है। बाहर से आने वाले मुसाफिर को अगर ट्रेन नहीं मिल पाई या फिर लेट है तो वह बस पकड़कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकता है। बस स्टेशन के बगल से ही मेट्रो निकलती है। यानी नगरीय परिवहन की भी सीधी व्यवस्था यहां से आसानी से उपलब्ध हो सकती है।

आधुनिक फूड कोर्ट, एसी प्रतीक्षालय

अगर बस जाने में समय है तो यात्री यहां पर बने माल में शॉपिंग कर सकता है। भूख लगी है और थोड़ा समय बिताना चाहता है तो उसके लिए एसी कैंटीन फूड कोर्ट भी यहां पर होगी। बेहतरीन और लजीज लखनवी भोजन का स्वाद उसे यहां 24 घंटे उपलब्ध होगा।

बस स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली अत्याधुनिक सुविधाएं

एसी प्रतीक्षालय जहां कर सकेंगे बस की प्रतीक्षा

वातानुकूलित हॉल

क्लॉक और पार्सल रूम

बेहतरीन उद्घोषक यंत्रो के साथ इन्क्वायरी और बुकिंग काउंटर

ये भी पढ़े : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने पूरे किये इंडस्ट्री में 50 साल, OTT प्लेटफार्म पर खास वीडियो से दिया गया ट्रिब्यूट

पेरू में दर्दनाक हादसा: ‘शॉपिंग मॉल’ में छत गिरने से छह लोगों की मौत, 78 घायल
लीमा। पश्चिमोत्तर पेरू में एक ‘शॉपिंग मॉल’ के ‘फूड कोर्ट’ की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 78 अन्य लोग घायल हो गए। देश के रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। ‘फूड कोर्ट’ मॉल में वह जगह होती है जहां विभिन्न रेस्तरां एवं भोजनालय होते हैं। ला लिबर्टाड क्षेत्र के ट्रजिलो शहर में स्थित ‘रियल प्लाजा ट्रूजिलो’ शॉपिंग मॉल में लोहे से बनी भारी छत शुक्रवार रात वहां मौजूद लोगों पर गिर गई।

रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि ‘ला लिबर्टाड’ में स्थानीय अग्निशमन कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एस्टुडिलो ने बताया कि 30 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 48 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। मंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख लुइस रोन्कल ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। इस बीच, ‘ट्रूजिलो’ के मेयर मारियो रेयना ने ‘‘आसन्न जोखिम के कारण’’ मॉल को बंद करने की घोषणा की।

ये भी पढ़े :  योगी सरकार ने हासिल की बड़ी सफलता, केंद्र की 8 योजनाओ में उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी

Valentine Day: वैलेंटाइन-डे पर कपल्स को सुरक्षा देगी लखनऊ पुलिस, तैयार हुआ ये मास्टर प्लान
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में वैलेंटाइन-डे पर महिलाओं और युगलों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। 100 पिंक बूथ बनाने के 100 पिंक स्कूटी और 10 पिंक चार पहिया गाड़ियां पेट्रोलिंग के लिए लगाई गई हैं। पार्कों से लेकर रेस्टोरेंटों तक के आसपास पुलिस की टीमें गश्त करेंगी। ड्रोन कैमरों और सेफ सिटी कंट्रोल रूम से 1000 से अधिक सीसी कैमरों से संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता करने वाले युगलों और युगलों को परेशान करने वाले संगठन के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता और युवक-युवतियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में 100 पिंक बूथ बनाए गए हैं। 100 पिंक स्कूटी और 10 पिंक चार पहिया गाड़ियां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। थाने की सभी मोबाइल, पॉलीगान के पुलिस कर्मी पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, शॉपिंग मॉल के आसपास गश्त करेंगे। किसी भी प्रकार की शिकायत पर तत्काल पुलिस को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

डीसीपी ने बताया कि सामाजिक संगठनों व अन्य दलों के लोगों ने अगर किसी से भी अभद्रता करने की कोशिश की तो उन पर सख्त कार्रवाईकी जाएगी। सुबह से ही लोहिया पार्क, रेजीडेंसी, शहीद स्मारक, जनेश्वर मिश्र पार्क, मंदिरों के आस पास एवं सार्वजनिक स्थानों, कोचिंग सेंटरों के आस पास पुलिस कर्मी गश्त करेंगे। ड्रोन कैमरों और सीसी कैमरों की मदद से नजर रखी जाएगी। सेफ सिटी कंट्रोल रूम से 1000 से अधिक सीसी कैमरों से शहर के संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर रखी जाएगी। साइबर टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें:-UP PCS Transfer: योगी सरकार ने 22 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला, राम भरत तिवारी बने लखनऊ के अपर आयुक्त

कानपुर में केडीए का 4 स्टार होटल व शॉपिंग मॉल बनकर तैयार...दीपावली के मौके पर करेगा लांच, विकास नगर में 9-8 मंजिल की दो बिल्डिंग बनकर तैयार
कानपुर, अमृत विचार। केडीए का विकास नगर में 4 स्टार होटल व शॉपिंग मॉल बनकर तैयार हो गया है। दीपावली से पहले केडीए आम लोगों के लिये अपने दोनों भवनों को लांच कर देगा। समीक्षा बैठक के बाद केडीए सचिव अभय कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों का देखा। उन्होंने शेष बचे कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिये। होटल व शॉपिंग मॉल कम ऑफिस को जहां है जैसा है के आधार पर ई-ऑक्शन के लिये खोला जायेगा।

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने 4 स्टार होटल व शॉपिंग मॉल कम ऑफिस के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की और बन रहीं दोनों बिल्डिंग को दीपावली पर लॉन्च किये जाने के लिये अभियन्त्रण व विक्रय अनुभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसके बाद अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे।

केडीए अधिकारियों के अनुसार नौ मंजिला 4 स्टार होटल बिल्डिंग में लगभग 150 कमरों के साथ-साथ कान्फ्रेन्स हॉल, 03 बैंक्वेट हॉल तथा लिफ्ट का प्राविधान है। इसके अतिरिक्त तैयार शॉपिंग मॉल कम ऑफिस में जी0+07 फ्लोर (आठ मंजिल) है। जिसके प्रथम चार तलों पर शॅापिंग मॉल की व्यवस्था है। जिसमें लगभग 160 दुकाने बनाई गईं हैं। सचिव  अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पाचवें तल से आठवें तल तक ऑफिस का प्राविधान है।

शॉपिंग मॉल कम ऑफिस में 10 लिफ्ट, 04 एस्कलेटर  के साथ-साथ टैरेस पर 50 लोगों के बैठने के लिये चार मिनि थियेटर का भी प्राविधान है। होटल व शॉपिंग मॉल में दो फ्लोर अन्डरग्राउण्ड पार्किंग का भी प्राविधान किया गया है, जिसमें लगभग 200 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था है।

सिग्नेचर ग्रीन्स से सटे हैं दोनों भवन

दोनों बिल्डिंग पूर्व में कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित सिग्नेचर ग्रीन्स आवासीय परियोजना से सटी हुयी है। जिसमें प्राधिकरण द्वारा 1128 3 बीएचके व 2 बीएचके फ्लैट का निर्माण किया गया है। जिसमें वर्तमान में लगभग 1000 परिवारों द्वारा निवास किया जा रहा है। केडीए अधिकारियों ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का ई-ऑक्शन दीपावली से शुरू किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- कानपुर में सोना कांड में फंसे निलंबित थानेदार का ऑडियो वायरल: बोले- आरोपी और सोने को बर्रा थानेदार को सौंप दिया था

रुद्रपुर: शॉपिंग मॉल में दुकानों पर कब्जा नहीं देने पर भड़के व्यापारी
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के बड़े शॉपिंग मॉल में खरीदी गई दो दुकानों पर कब्जा नहीं देने पर भड़के व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा और मार्केटिंग हेड का घेराव कर जल्द दुकान पर कब्जा देने की मांग की। उन्होंने आगाह किया कि यदि व्यापारी को दुकान पर कब्जा नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा।

शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा और कोषाध्यक्ष संदीप राय सहित कई व्यापारी सुपरटेक के शॉपिंग मॉल स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मार्केटिंग हेड़ सुशील कुमार का घेराव कर हंगामा काटा। उनका कहना था कि रुद्रपुर के एक व्यापारी ने वर्ष 2007 में दो दुकानों को खरीदा था और 17 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। उस वक्त मॉल प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि 2014 में निर्माण के बाद कब्जा दिया जाएगा, लेकिन 2014 के बाद जब देखा तो गलत निर्माण के कारण दुकानों का साइज छोटा हो गया।

इसके बाद प्रबंधन कभी फ्लैट तो कभी दूसरी दुकान का प्रलोभन देकर टालता रहा। मामले को दस साल बीत जाने के बाद भी कोई कब्जा नहीं दिया। व्यापारियों से हुई प्रबंधन की वार्ता के बाद आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर दुकानों की रजिस्ट्री कर दी जाएगी। जिसके बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ। व्यापारियों ने आगाह किया कि यदि दुकान पर कब्जा नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद चावला, राजेश चावला, राजेश धीक, संजू बेदी, ओमप्रकाश सलूजा, राजीव छाबड़ा, मनीष साहनी जितेंद्र गांधी, राजवीर सिंह हर्ष दीप सिंह, संजीव अरोरा व गौरव ग्रोवर, हरसिमरन सिंह, अरुण सिंह जगरूप सिंह समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

गोंडा: सामान के साथ थैले का मूल्य जोड़ने पर शॉपिंग मॉल पर 8004 रुपये का जुर्माना
गोंडा, अमृत विचार। सामान के साथ दिए गए थैले का मूल्य अलग से वसूलने पर उपभोक्ता फोरम ने शहर के सिटी कार्ट शॉपिंग मॉल पर 8004 रुपये का जुर्माना लगाया है। फोरम ने जुर्माने की धनराशि को एक महीने के भीतर परिवादी को चुकाने का निर्देश दिया है। तय समय अवधि में जुर्माने की रकम न चुकाने पर शॉपिंग मॉल संचालक को प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज देना होगा।

धानेपुर थाना क्षेत्र के सोहिली गांव के रहने वाले अधिवक्ता सुरेंद्रनाथ मिश्रा के मुताबिक वह 20 मई 2022 को शहर के सिटी कॉर्ट शॉपिंग मॉल में परिवार के साथ खरीदारी करने गए थे। वहां उन्होने 628 रुपये का सामान खरीदा था। सुरेंद्र ने बताया कि मॉल के कर्मचारी ने उन्हे सामान के साथ एक थैला भी दिया था लेकिन बिल देते समय थैले की कीमत के रूप में चार रुपये अतिरिक्त जोड़‌ लिया।

इस बाबत‌ जब उन्होने कर्मचारी से पूछताछ की तो उसने इस संबंध में मैनेजर से बात‌ करने के लिए कहा। सुरेंद्र का कहना है कि दो दिन तक दौड़ाने के बाद मैनेजर ने उनसे कहा कि थैले की कीमत अलग से ही ली जाती है। सवाल जवाब पर उसने अभद्रता भी की‌। मैनेजर के कृत्य से आहत अधिवक्ता सुरेंद्रनाथ मिश्रा ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर 55 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की थी‌।

फोरम ने प्रतिवादी को नोटिस जारी किया लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ ने फोरम को बताया कि शॉपिंग माल की तरफ से उन्हे जो थैला दिया गया उसपर कंपनी ने प्रचार प्रसार के लिए अपना नाम लिख रखा था‌। सुरेंद्र ने कहा कि यह सीधे तौर पर उपभोक्ता के अधिकारों का हनन है।

फोरम के अध्यक्ष रामानंद व पीठासीन सदस्य सुभाष सिंह व मंजू रावत ने सुनवाई के बाद शॉपिंग मॉल को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर 8004 रुपये का जुर्माना लगाया है। फोरम ने शॉपिंग मॉल के प्रबंधक को एक माह के भीतर जुर्माने की धनराशि परिवादी अधिवक्ता सुरेंद्रनाथ मिश्र को चुकाने का निर्देश दिया है। तय समय में जुर्माना न देने पर प्रति माह 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा।

यह भी पढ़ें:-INDIA गठबंधन को अब यूपी में लगा बड़ा झटका, सपा और कांग्रेस में दरार, इन सीटों पर बिगड़ी बात

Pakistan: कराची के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, 11 लोगों की मौत, छह अन्य घायल
कराची। पाकिस्तान में कराची शहर के एक मॉल में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुबह करीब सात बजे दूसरी मंजिल पर लगी आग ने शॉपिंग मॉल की चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी।

आग पर काबू पाने और इमारत में मौजूद लगभग 42 लोगों को बचाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां और करीब 50 दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर बुलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुबीन अहमद ने कहा कि आग में 11 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हैं। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए इमारत की बिजली आपूर्ति काटनी पड़ी। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ''हमारे दल अब भी इमारत में खोजबीन कर रहे हैं ताकि उसमें फंसे किसी भी व्यक्ति को निकाल लिया जाए।

हमने 42 लोगों को बचाया है जिनमें सभी पुरुष हैं और वे आज सुबह करीब सात बजे आग लगने के समय इमारत में मौजूद थे।'' कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने कहा कि आग लगने की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, लेकिन पुलिस अधिकारी सुम्मैया सैयद ने कहा कि अब तक 11 शव दो अस्पतालों में लाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नौ शवों को जिन्ना अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो अन्य को सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से छह की हालत गंभीर है। मुबीन ने कहा कि वे आग लगने के कारण का पता लगा रहे हैं। दमकल विभाग एवं बचाव अभियान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- UK: भारतीय मूल के 13 वर्षीय ईश्वर शर्मा बने चैंपियन, यूरोप में योग प्रतिभा कार्यक्रम में जीता स्वर्ण पदक

शॉपिंग मॉल में महिला से दुष्कर्म, पुरुष शौचालय में बुलाकर शख्स ने वारदात को दिया अंजाम
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर के एक शॉपिंग मॉल के पुरुष शौचालय में अपनी मातहत सफाईकर्मी से कथित दुष्कर्म के आरोप में एक निजी कम्पनी के 26 वर्षीय अफसर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महिला पुलिस थाने की प्रभारी प्रीति तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि 35 वर्षीय महिला सफाईकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में चिरंजीव (26) को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- काम और कांग्रेस पार्टी में इतना व्यस्त रहा कि शादी के बारे में सोच ही नहीं सका: राहुल गांधी

थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी मूलतः पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पीड़िता एक निजी कंपनी में उसके मातहत काम करती है। तिवारी ने बताया कि महिला सफाईकर्मी जब 25 सितंबर को काम के लिए शॉपिंग मॉल गई, तो आरोपी ने उसे पुरुष शौचालय में बुलाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को कथित रूप से धमकाया कि अगर उसने किसी भी व्यक्ति को आपबीती सुनाई, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। तिवारी ने बताया कि निजी कंपनी के अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 506 (धमकाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- चुनावी सभा में राहुल गांधी का तंज, कहा- भाजपा के लिए आदिवासी सिर्फ 'वनों के वासी', कांग्रेस देगी वास्तविक हक

Bangkok में शापिंग मॉल में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर पुलिस हिरासत में
बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक प्रमुख शॉपिंग मॉल में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मॉल में गोलीबारी की सूचना के एक घंटे से भी कम समय में एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने संवाददाताओं को बताया कि सियाम पैरागॉन मॉल में गोलीबारी की घटना के बाद स्थिति अब नियंत्रण में है। इस मॉल में लक्जरी कार बिक्री केंद्र, एक सिनेमाघर, एक एक्वेरियम और पांच सितारा सियाम केम्पिंस्की होटल जैसे प्रतिष्ठान हैं। बैंकॉक के आपातकालीन चिकित्सा केंद्र के निदेशक युथना थानन ने कहा कि तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। सोशल मीडिया पर विभिन्न वीडियो में लोग इमारत से बाहर भागते हुए और बेसबॉल टोपी, गहरे रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति हाथ में हैंडगन लिए दिखता है।

बाद में पोस्ट किए गए एक वीडियो में हमलावर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करता दिखाई देता है। थाईलैंड में बंदूक द्वारा की जाने वाली हिंसा असामान्य नहीं है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब थाईलैंड के लोग 6 अक्टूबर, 2022 को एक ग्रामीण ‘डे केयर सेंटर’ में हुई गोलीबारी और चाकू हमले की बरसी मनाने की योजना बना रहे थे। इस घटना में 36 लोग मारे गए थे। साल 2020 में एक असंतुष्ट सैनिक ने पूर्वोत्तर शहर नाखोन रत्चासिमा के एक मॉल में और इसके आसपास गोलीबारी की थी, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। हमलावर ने खुद के मारे जाने से पहले सुरक्षाबलों को लगभग 16 घंटों तक रोके रखा था।

ये भी पढ़ें:- ब्रिटेन जाना अब और भी महंगा, यात्रियों और छात्रों के लिए वीजा शुल्क में हुई बढ़ोतरी

सिंगापुर में शॉपिंग मॉल के बाहर भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत, शख्स ने दिया था धक्का
सिंगापुर। सिंगापुर में एक शॉपिंग मॉल के बाहर एक व्यक्ति ने भारतीय मूल के एक युवक को धक्का दे दिया, जिससे सीढ़ियों से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। ‘द स्ट्रेट टाइम्स’ अखबार में शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, 34 वर्षीय थेवेंद्रन षणमुगम को पिछले महीने ऑर्चर्ड रोड स्थित कॉनकॉर्ड शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति ने सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया था। खबर के अनुसार, सीढ़ियों से गिरने के कारण षणमुगम की खोपड़ी में कई फ्रैक्चर हुए थे। उनका एक स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा था, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली।

खबर के मुताबिक, षणमुगम का शुक्रवार शाम को मंदाई श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। खबर के अनुसार, षणमुगम को धक्का देने वाले मुहम्मद अजफारी अब्दुल काहा (27) पर किसी व्यक्ति को जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, अदालत में पेश दस्तावेजों से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि षणमुगम और काहा एक-दूसरे को जानते थे या नहीं।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने पर काहा को दस साल तक की जेल के साथ-साथ कोड़े मारने या जुर्माने की सजा दी जा सकती है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, काहा पर यह मुकदमा ऐसे समय में दर्ज किया गया है, जब अन्य अपराधों में सजा सुनाए जाने के बाद वह क्षमा आदेश के तहत जेल से बाहर था। ‘द स्ट्रेट टाइम्स’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने पर काहा को 178 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ सकती है। क्षमा आदेश किसी कैदी को अपनी सजा का एक हिस्सा जेल के बाहर बिताने की अनुमति देने के लिए जारी किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: कराची में गश्त के दौरान पुलिस पर चली गोलियां, झड़प में तीन लोगों की मौत

मुरादाबाद : शापिंग मॉल में सिक्योरिटी गार्ड ने तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर के एक शापिंग माॅल में सिक्योरिटी गार्ड ने महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व हाउस कीपर के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह कांठ रोड स्थित पीवीआर मॉल में एक जनवरी 2023 से हाउस कीपिंग के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के मुताबिक मॉल में सुपरवाइजर के पद पर तैनात नवनीत की नजर पहले ही दिन से खराब थी। वह लगातार महिलाकर्मी का मानसिक शोषण करने लगा। महिला पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। तब पीड़िता ने आरोपी को आगाह करते हुए पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। पीड़िता के होश तब फाख्ता हो गए, जब माॅल में हाउस कीपर के रूप में कार्यरत गुड्डू राम ने मोबाइल फोन पर उससे अश्लील बातें शुरू कर दीं।

हालांकि गुड्डू राम की बातों पर पीड़िता ने गौर नहीं किया। इधर नवनीत ने सिक्योरिटी गार्ड रोहताश को महिला के पीछे लगा दिया। पीड़ित के मुताबिक 27 फरवरी को सुबह करीब सुबह सात बजे वह पीवीआर पहुंची। चेंजिंग रूम में महिला कपड़े बदल रही थी। तभी सिक्योरिटी गार्ड रोहताश ने चेंजिंग रूम का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। फिर महिला की कनपटी पर आरोपी ने तमंचा तान दिया।

जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। तब गुड्डू राम चेंजिंग रूम के बाहर मौजूद रहा। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी। कहा कि यदि जुबान खोली तो खैर नहीं होगी। पति समेत महिला की हत्या कर देगा। तमंचे के बल पर दुष्कर्म से पीड़िता दहशत में आ गई। पति के बार-बार कुरेदने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। घटना के बावत प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सिरदर्द बने इन्फ्लुएंजा के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग लापरवाह

बरेली: साठगांठ ऐसी कि शॉपिंग मॉल के 40 लाख के टैक्स का एरियर कर दिया माफ, निगम की आय को लगाई चपत
बरेली, अमृत विचार, सुरेश पाण्डेय। नगर निगम में आप टैक्स के बड़े बकायेदार हैं तो अब भी आपका टैक्स कम हो सकता है। बशर्ते आपकी पहुंच सही व्यक्ति तक हो जाए या उन व्यक्तियों के मिलाने वालों से हो जाए जो इस काम में कहीं न कहीं शामिल हैं। सब कुछ तय हो जाए तो आपको चिंता करने भी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि निगम से फाइल ही गायब करा दी जाएगी और कोई अफसर गायब फाइलों को तलाशने में इतना सक्रिय नहीं होगा कि वह फाइल मिल जाए और निगम को खोया हुआ राजस्व भी मिल जाए।

ये भी पढ़ें – बरेली: हत्यारोपियों की जमानत अर्जी हाईकोर्ट से निरस्त, जानें पूरा मामला

जिम्मेदारों ने साठगांठ का ऐसा खेल रचा कि पीलीभीत रोड के शॉपिंग मॉल के 40 लाख रुपये टैक्स का एरियर ही माफ कर दिया। साफ्टवेयर बदलने के दौरान यह घपला कर लिया गया। मामला नगर आयुक्त की संज्ञान में आ गया है। उन्होंने फाइल तलब की है। पीलीभीत बाईपास पर मेसर्स ब्लैकवुड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का शापिंग मॉल है। इसके स्टेटमेंट में अप्रैल 2018 में पिछले साफ्टवेयर से 40 लाख 81 हजार 862 रुपये का बकाया था और अक्टूबर 2018 को इस पर ब्याज और डिमांड का नया टैक्स लगा।

वह रकम 17 लाख 92 हजार 408 रुपये थी। अब खेल शुरू हुआ। टैक्स माफ कराने के लिए निगम में सही व्यक्ति तक पहुंच का लाभ मॉल संचालक को मिल गया। 27 अक्टूबर को स्टेटमेंट में यह खेल कर दिया गया और एक टैक्स सुपरवाइजर के मौखिक आदेश पर कर समाहर्ता ने बिल को ठीक करते हुए 40 लाख 81 हजार 862 रुपये का बकाया माफ कर दिया और कह दिया कि गलत बिलिंग हो गई। इसके बाद से अब तक बिल जमा होता आ रहा है।

सिविल लाइंस के होटल का बिल भी माफ

सिविल लाइंस के एक होटल का टैक्स बकाये में 18 लाख का एरियर माफ कर दिया गया है। इसकी शिकायत मॉडल टाउन निवासी अजय सूरी ने भी लिखित रूप से की, लेकिन इस पर पर्दा डाल दिया गया है।

कर समाहर्ता कैसे बिल ठीक कर सकता

टैक्स के जानकार बताते हैं कि मौखिक आदेश पर कोई कर समाहर्ता बिल को ठीक कैसे कर सकता है। स्टेटमेंट में उस कर समाहर्ता का नाम भी दर्ज है। मौखिक आदेश पर जो टैक्स जमा कराया। उसकी कोई रसीद संख्या या चेक नंबर भी दर्ज नहीं है। जबकि अन्य के हैं।

आईटी एक्सपर्ट से जांच कराई जाए

टैक्स विभाग में घपलों की ईमानदारी से जांच कराई जाए तो निगम को काफी राजस्व मिल सकता है। 2018 से पहले के डाटा से जांच कराई जाए। बकाया और मांग की जांच भी होनी चाहिए। पहले एनआईसी के पास डेटा था। जब साफ्टवेयर में बदलाव किया गया तो एनआईसी से अपने हितैषी और कमाई कराने वालों का डेटा नहीं लिया और नई डिमांड बना दी।

टैक्स एरियर के माफ करने का औचित्य ही नहीं बनता है। इसकी जांच कराएंगे और संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई भी की जाएगी। राजस्व से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।-निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त

ये भी पढ़ें – बरेली: 1.61 लाख जांच में मिले 2104 मलेरिया के मरीज, 72 मरीजों में डेंगू की पुष्टि