Amethi accident - Amrit Vichar

अमेठीः रोडवेज बस और एम्बुलेंस की टक्कर एम्बुलेंस चालक की मौत, गाड़ी में फंसा ड्राइवर का शव
अमेठी, अमृत विचारl प्रयागराज अयोध्या हाइवे पर तेज एम्बुलेंस रोडवेज बस से टकरा गई।हादसे में एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस।मौके पर पहुँची है और ड्राइवर के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। रोडवेज बस बहराइच डिपो की है जो प्रयागराज से अयोध्या की तरफ जा रही है। दरअसल ये पूरा मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाइवे का है जहाँ आज रात करीब साढ़े 9 बजे एक एम्बुलेंस रेलवे स्टेशन की तरफ से निकलकर हाइवे पर चढ़ रही थी तभी  प्रयागराज की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रही बहराइच डिपो की तेज रफ्तार बस से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई और शव गाड़ी में फंस गया।स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची है और शव को निकालने का प्रयास कर रही है।शव को निकालने के लिए कटर मशीन को भी मौके पर मंगाया गया है जिसके बाद कटर से काटकर शव को बाहर निकाला जाएगा। थाना अध्यक्ष पीपरपुर रामराज कुशवाहा ने बताया कि ड्राइवर की मौत हो गई।बॉडी उसकी गाड़ी में फंसी हुई है और उसे निकलने के लिए कटर मशीन को मंगाया है।बस बहराइच डिपो की है।

यह भी पढ़ेंः 1 अक्टूबर का इतिहासः आज से 171 साल पहले शुरू हुआ था भारत में डाक टिकट का प्रचलन

अमेठी में छप्पर पर पेड़ गिरने से हादसा: बेटी की मौत, पिता घायल
शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार: एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां भारी बारिश के कारण रात के समय एक छप्पर पर विशाल पेड़ गिर गया। इस हादसे में छप्पर के नीचे सो रही 22 वर्षीय सावित्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके पिता जगदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद दोनों को मलबे से निकाला, लेकिन तब तक सावित्री की जान जा चुकी थी। घायल पिता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सावित्री की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह दुखद घटना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव की है, जहां लगातार बारिश ने एक गरीब परिवार की खुशियां छीन लीं। देर रात तेज बारिश और अंधेरे के बीच सड़क किनारे बने छप्पर पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में सावित्री की तत्काल मृत्यु हो गई, जबकि उसके पिता को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच मलबे से दोनों को निकालने में जुट गए। हालांकि, सावित्री को बचाया नहीं जा सका। घायल जगदीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार अत्यंत गरीब था और जगदीन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सावित्री की शादी दो महीने बाद होने वाली थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया। ग्राम प्रधान ने कहा कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ग्रामीणों ने बारिश में भीगते हुए मलबे से घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सावित्री की असमय मृत्यु से गांव में शोक की लहर है। पड़ोसियों के अनुसार, सावित्री मेहनती और मिलनसार थी, और उसकी मौत ने सभी को झकझोर दिया है। टूटा छप्पर और बारिश में भीगी मिट्टी अब इस परिवार के बिखरे जीवन की गवाही दे रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिवार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता और घायल पिता के बेहतर इलाज की मांग की है। शुकुल बाजार थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि छप्पर पर पेड़ गिरने से 22 वर्षीय सावित्री की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः Huma Qureshi Cousin Murder: दिल्ली में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

अमेठीः तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
सिंहपुर/अमेठी अमृत विचार। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में सिंहपुर विकास खंड के गांव बेहद दुखद हादसा हो गया। रोहित निर्मल की 11 वर्षीय पुत्री कामनी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम कामनी घर से पशुओं को चराने निकली थी, लेकिन यह सामान्य दिन उसके लिए काल बन गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कामनी तालाब के किनारे पशुओं को चरा रही थी, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गई। आसपास के लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है और पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

कामनी की असमय मृत्यु ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए जाने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़ेः नए डीजीपी पर अखिलेश यादव की टिप्पणी, बोले- ‘डबल इंजन’ मिलकर एक अधिकारी नहीं चुन सकते

अमेठी में तेज रफ्तार कार का कहर, बरातियों से खचाखच भरी दो बोलेरो की हुई टक्कर, तीन की मौत, 10 घायल
तिलोई/अमेठी, रायबरेली। अयोध्या नेशनल मार्ग पर स्थित आईटीआई के पास ग्राम लंगड़ा का पुरवा मजरे पाकरगांव के सामने बारातियों से भरी खड़ी बोलोरो को बोलोरो ने सामने से मारी जोरदार टक्कर कार में बैठे तीन की मौके पर हुई मौत, दस लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले

जानकारी के अनुसार मोहनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लंगड़ा का पुरवा मजरे पाकरगांव निवासी लक्ष्मी नरायण की पुत्री रोशनी की बारात कमरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदुरवा निवासी पवन कुमार वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा की बारात लंगड़ा का पुरवा आई थी। बारात में सब ठीक-ठाक चल रहा था। बारात डीजे बाजा के साथ द्वारचार के लिए जा रही थी। और सड़क के किनारे खड़ी बोलेरो में करीब आधा दर्जन लोग बैठे हुए थे। वहीं इटावा जनपद से अपनी लड़की की विदाई कराकर रायबरेली अयोध्या मार्ग से अपने घर रानीपुर पश्चिम मजरे बलभद्रपुर थाना जामों अमेठी जा रहे थे। जैसे ही आईटीआई लंगड़ा का पुरवा के पास पहुंचते ही डीजे पर नाच रहे बारातियों को बचाने के लिए गाड़ी बेकाबू हो गई और बारात में आए आतिश बाजी कर रहे मनिहार को ठोकते हुए सड़क के किनारे खड़ी कार को सामने से टक्कर मार दिया। दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। खड़ी गाड़ी में बैठे करीब 6 लोग बैठे थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे की बताई जा रही।

मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस मोहनगंज को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को 200 बेड रेफरल जिला अस्पताल तिलोई भेजवाया। जहां मौजूद डॉक्टर ने भवानी प्रसाद गुप्ता (52) पुत्र राम बहादुर गुप्ता व राम संजीवन वर्मा (28) पुत्र शिव प्रसाद वर्मा व भारत  निवासी ग्राम सिंदुरवा थाना कमरौली अमेठी को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना में राज गुप्ता (12) पुत्र भवानी प्रसाद, अरमान (32) पुत्र समीम, जगजीवन लोध (28) पुत्र शिवप्रसाद, शान (23) पुत्र लाल मुहम्मद, कन्हैया लाल (40) पुत्र जगदेव निवासीगण ग्राम सिंदुरवा थाना कमरौली जनपद अमेठी व सपना पुत्री राजभवन लोध, गंगाराम व राजभवन पुत्रगण हरभजन, तेजभान पुत्र शिवशंकर लोध, गोविंद पुत्र राजभवन निवासी ग्राम रानीपुर पश्चिम मजरे बलभद्रपुर थाना जामों अमेठी कुल दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।

इस संबंध में मोहनगंज थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि तीनों मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी तरफ से शिकायती तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ेः योगी कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मोहर, जानें क्या होगा खास

Amethi: हत्या को हादसा बताने की कोशिश से भड़के परिजन, शवों को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को रात हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर सोमवार सुबह अमेठी के गौरीगंज में आक्रोश भड़क उठा। मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव को नेशनल हाईवे पर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

परिजनों का कहना है कि एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुछ लोगों ने मौके पर ही दोनो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। घायल युवक जान बचाकर भागे, लेकिन हमलावरों ने बाइक से उनका पीछा कर लोहे की रॉड से दोबारा हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपी दोनो की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी जब तक नहीं होगी तब तक हम प्रदर्शन करते रहेंगे।

परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि पुलिस ने इस पूरे मामले को केवल एक "सड़क दुर्घटना" बताकर दर्ज किया, जिससे गुस्साए परिजनों ने सोमवार सुबह शवों को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। भीड़ का कहना है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।

सीओ ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने को कहा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है, और प्रशासन प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिशों में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ेः Kanpur Factory Fire: कानपुर की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की झुलसकर हुई दर्दनाक मौत

अमेठीः तालाब में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, बहु-बेटा घायल
अमेठी, अमृत विचार। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से फिसलकर तालाब में गिर गई। हादसे में अमेठी के जगदीशपुर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी अंजू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे आयुष सिंह और बहू श्वेता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना रौनी गांव के पास हुई है। जहां तेज रफ्तार में जा रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे तालाब में जा समाई। टक्कर में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को हादसे की सूचना दी। सभी घायलों को पहले त्रिवेदीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ेः अमेठी: खंड शिक्षा अधिकारी पूजा सिंह सड़क हादसे में घायल, ट्रैक्टर चालक फरार

अमेठी हादसा : तीन वाहन आपस में भिड़े, एक की मौत, तीन घायल
अमेठी: तहसील जायस थानाक्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित मिल एरिया जायस में तेज रफ्तार बोलेरो व मोटरसाइकिल एवं डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल व एक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार वी बाइक सवार लोग एक मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे । जायस थानाक्षेत्र के अंतर्गत भीषण सड़क हादसे के शिकार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब तीनों वाहन आमने-सामने से एक दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। जिसमें 20 वर्षीय साहिल, पवन कुमार पुत्र रामेश्वर, लक्ष्मण पुत्र रामलाल सहित बोलोरो ड्राइवर शामिल है। कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जायस पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज इलाज हेतु पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टर विनय कुमार ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।

वही पवन , लक्ष्मण व बोलोरो ड्राइवर की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली इलाज के लिए रेफर किया। वही इस संबंध में जायस थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष से प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलने पर नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- इटावा में बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन की मौत

अमेठी : गांव में गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत पर परिवार में कोहराम
Woman dies due to lightning strike: अमेठी जिले में शुकुल थाना अंतर्गत राम गिरि मठ मजरे ऊंचगांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से श्रीदेवी (36) की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए नाते-रिश्तेदारों को जानकारी दी। वही, घटनास्थल पर पहुंची  पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम श्रीदेवी अपने घर के पास उपले (गोबर के उपले) लेने गई थीं। इसी दौरान तेज बारिश और बिजली गिरने के दौरान वह अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना देते हुए इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा को कॉल की।

इसके बाद महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल ले जाया गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। श्रीदेवी के परिवार में पति बसंते पासी के अलावा बेटा मनीष-ऋषभ और बेटी अंजू है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग ने परिजनों से पूछताछ कर औपचारिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- Prayagraj : हिन्दुओं पर हो रहे जुल्म, अत्याचार का लिया जाएगा हिसाब: स्वामी शांडिल्य महाराज

अमेठी: ट्रक चालक की ट्रेन से कटकर मौत, मोबाइल से हुई पहचान
अमेठी। अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में काजीपटटी के निकट रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना गौरीगंज और बनी रेलवे स्टेशन के बीच काजीपट्टी के पास हुई। हादसे में युवक का दाहिना हाथ कट कर अलग हो गया और सिर का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अमरोहा के निवासी ट्रक चालक मोहित (32) के रूप में हुई। थाना गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अंबेडकर जयंती पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों पर जाने से बचें

अमेठी: जीजा ने चाकुओं से हमला कर कर दी साले की हत्या, घर में कोहराम
शुक्ल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के पूरे बाबू हुज्बर सेवरा गांव में गुरुवार देर शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बहन के साथ हो रही मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मोहम्मद आसिफ (22) पुत्र सलीम की उसके ही जीजा राजू ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी राजू, निवासी हसनपुर बंधुआ कला सुल्तानपुर, का अपनी पत्नी (मृतक की बहन) से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि राजू ने दूसरी शादी कर रखी थी, जिसे लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट होने लगी। उसी दौरान बहन की चीखें सुनकर उसका भाई मोहम्मद आसिफ बीच-बचाव करने पहुंचा। विवाद बढ़ने पर आरोपी जीजा ने चाकू से आसिफ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शुक्ल बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- बिहार के कई जिलों में वज्रपात, ओलावृष्टि की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत...मुआवजे का ऐलान

अमेठी दर्दनाक सड़क हादसा: ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल
अमेठी, अमृत विचार। मोहनगंज थानाक्षेत्र के अन्तर्गत अगौना ओदारी मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मोनू (20) पुत्र रामदास व सुमित निवासी ग्राम जोरावरपुर मजरे भागीरथ पुर थाना मोहनगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। मोनू सड़क पर गिर पड़ा, जबकि सुमित खेतों में जा गिरा।

स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से तिलोई सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुमित को बेहतर इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटनास्थल के पास में लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।

मृतक के मां की शिकायत पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने क्षेत्र में हड़कम मच गया है। और लोग सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। इस संबंध में मोहनगंज प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ेः kunal kamra: शिंदे पर टिप्पणी कर बुरे फंसे कुणाल कामरा, शिवसेना के 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Amethi News : सफारी व बाइक की भिड़ंत, चार घायल : दो की हालत नाजुक ट्रामा सेंटर रेफर
Amethi Amrit Vichar : कमरौली थाना क्षेत्र के आर्या पेट्रोल पंप के पास सोमवार करीब 11 बजे को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ लखनऊ की ओर से आ रही सफारी और जगदीशपुर की तरफ से आ रही बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार राकेश मौर्या (40) पुत्र हारीनाथ मौर्या, निवासी मंगौली, थाना जगदीशपुर, रविंद्र मौर्या (20) पुत्र हरीलाल मौर्या, निवासी पूरे कालिका उपध्या, हारीमऊ, थाना जगदीशपुर, तथा संदीप कुमार (22) पुत्र रामशंकर, निवासी गड़रियाडीह, थाना जगदीशपुर घायल हो गए।

वहीं टक्कर के बाद सफारी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तुषार त्रिवेदी (22) पुत्र मुन्ना त्रिवेदी को भी चोटें आईं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राकेश और रविंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Himachal Budget : दूध के समर्थन मूल्य में छह रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, पर्यटन पर जोर