swami - Amrit Vichar

रुद्रपुर: जिला पंचायत ने सील फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ सौंपी तहरीर
रुद्रपुर, अमृत विचार। फौजी मटकोटा में एक फैक्ट्री में छापा मारकर कार्रवाई के मामले में जिला पंचायत की ओर से फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी गयी है। पुलिस ने तहरीर से आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां बता दें कि 8 सितंबर 2023 को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह और एसडीएम मनीष बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने फौजी मतकोटा की एक फैक्ट्री में छापा मारा था। इस दौरान टीम के फैक्ट्री में छापे की सूचना पर वहां काम कर रहे दो मजदूर फरार हो गये थे। इसके बाद टीम ने जब फैक्ट्री के अंदर से करीब 105 कट्टे प्लास्टिक दाना, 11 कट्टे पॉलीथिन और 13 प्लास्टिक रोल बरामद की थी।

टीम ने फैक्ट्री में मिली सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया था। कुछ दिन पूर्व फैक्ट्री स्वामी ने गुपचुप तरीके से फैक्ट्री के अंदर पॉलीथिन बनाने वाली मशीनों को निकाल लिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला पंचायत ने फैक्ट्री स्वामी संतोष यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि उनकी ओर से कोतवाली में फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ तहरीर सौंप दी है।

प्रयागराज : पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को हाईकोर्ट से राहत, छात्रा से रेप के मामले में अग्रिम जमानत याचिका मंजूर
अमृत विचार, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता  स्वामी चिन्मयानंद को रेप के एक मामले में अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। इससे पहले स्वामी चिन्मयानंद को कोर्ट ने अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी। जो कि सुनवाई की अगली तारीख तक मान्य थी। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख आज यानी 6 फरवरी 2023 तय थी। बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर कॉलेज की एक छात्रा से रेप करने का आरोप लगा है।

दरअसल,पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को छात्रा से दुष्कर्म और धमकाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर हो गई है। इसके अलावा कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को विवेचना में सहयोग को कहा है।

यह है आरोप

स्वामी चिन्मयानंद पर साल 2011 में एक आश्रम में एक छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ रेप करने का आरोप लगा था। इसके बाद छात्रा और उसके परिवार वालों ने शाहजहांपुर कोतवाली में शिकायत की थी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया था।

वहीं प्रदेश सरकार ने साल 2018 में 9 मार्च को चिन्मयानंद के खिलाफ दर्ज रेप के केस को वापस लेने का आदेश जारी किया था। मुकदमा वापसी का आदेश शाहजहांपुर की कोर्ट में दाखिल हुआ था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सरकार के फैसले को गलत माना था। कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दी गई थी।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : संघ प्रमुख के बयान पर संतों ने दर्ज कराया विरोध

भारतीय चिंतन परंपरा के प्रतिनिधि युवा हैं विवेकानंद : डॉ. ज्ञानेंद्र
अमृत विचार, सुलतानपुर। स्वामी विवेकानंद भारतीय चिंतन परंपरा के प्रतिनिधि युवा हैं। उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और विचारों का अनुसरण करके हम भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बना सकते हैं। भारत के युवा को आगे बढ़ने के लिए आधुनिकता और आध्यात्मिकता से एक साथ जुड़ना होगा।  यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रो. ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने कहीं।

वह कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशिक्षण कक्ष में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह के समापन तथा तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॉ. जेबी सिंह ने कहा कि विवेकानंद के संस्कार और ज्ञान को अपना कर हम अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने कहा कि भारत इस समय सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है। इसलिए देश में अब कुछ भी असंभव नहीं है।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित सत्यनाथ पाठक ने कहा कि देश के हर युवा की पहचान में भारतीयता दिखनी चाहिए। योगाचार्य सुनील दत्त तिवारी ने प्रशिक्षार्थियों को कौशल विकास के बारे में जानकारी दी। एनवाईके के कार्यक्रम एवं लेखा पर्यवेक्षक दिनेश मणि ओझा ने बताया कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिले भर में संगोष्ठी, श्रमदान, प्रभात फेरी, हस्तनिर्मित वस्तु प्रदर्शनी के साथ साथ लोक नृत्य, राष्ट्रीय गीत व निबंध प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की गईं ।

इस अवसर पर सत्यनाथ पाठक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विवेकानंद का साहित्य युवाओं को वितरित किया गया। यहां वरिष्ठ स्वयंसेवक विजय तिवारी, राज्य प्रशिक्षक बेचेलाल , राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजलि दूबे, अंजलि पांडेय, अंकित मिश्र, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : स्पंदन के दूसरे दिन हुई एकल और समूह नृत्य प्रतियोगिता, आभा शर्मा और सोनी शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार

काशीपुर: स्टोन क्रेशर में हिस्सेदारी को लेकर कनाडा में रह रहे हरजीत ने की महल सिंह की हत्या
काशीपुर, अमृत विचार। स्टोन क्रेशर स्वामी महल सिंह हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। स्टोन क्रशर में हिस्सेदारी को लेकर चल रहे विवाद के चलते कनाडा में रह रहे हैं एनआरआई ट्रांसपोर्टर ने इस हत्याकांड की साजिश रची थी। पुलिस ने शूटरों को पनाह देकर रेकी करवाने वाले स्टोन क्रशर के मुंशी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 30 बोर का एक पिस्टल, 2 खोखे और आठ कारतूस बरामद हुए हैं।

बता दें कि स्टोन क्रशर स्वामी महल सिंह की 13 अक्टूबर को घर में अखबार पढ़ते समय हत्या कर दी थी। भतीजे कर्मपाल सिंह ने कनाडा में रह रहे एनआरआई हरजीत सिंह उर्फ काले पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस हत्याकांड का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद मंगलवार को डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी उधमसिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी काशीपुर चंद्र मोहन सिंह, एसपी क्राइम अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा ने संयुक्त रूप से घटना का कोतवाली में खुलासा किया।

डीआईजी ने बताया कि महल सिंह का हरजीत सिंह से स्टोन क्रेशर में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। हरजीत को लगता था कि उसे स्टोन क्रशर में पर्याप्त हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। इसी दुश्मनी को लेकर उसने किराए के शूटरों के जरिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की साजिश स्थानीय स्तर पर गुलजारपुर गांव निवासी प्रभजोत सिंह पन्नू उर्फ प्रभजीत सिंह ने रची।

इस समय कनाडा में रह रहे हरजीत का काशीपुर का सारा काम प्रभजोत ही देखता है। प्रभजोत हरजीत के साथ मिलकर स्टोन क्रशर लगाना चाहता है। स्टोन क्रशर का मालिक बनने के लालच ने उसे हत्यारोपी बना दिया। बताया कि हरजीत के भेजे हुए किराए के शूटरों को प्रभजोत ने ही गाड़ी उपलब्ध कराई थी।

एसएसपी ने बताया कि घटना को लेकर पर्याप्त सबूत जुटा लिए हैं। आरोपियों की कॉल डिटेल भी निकाल ली गई है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्ति जब्त करने के साथ ही घर पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा। इस षड्यंत्र में शामिल गुलजारपुर निवासी रजविंदर कौर और सुखदेव सिंह उर्फ सेवी को भी गिरफ्तार किया गया है।

रथयात्रा-रथ पर स्थापित हुए महाप्रभु जगन्नाथ
महेश शर्मा, पुरी। विश्व प्रसिद्ध महापर्व जगन्नाथ रथयात्रा पुर्व की समस्त धार्मिक अनुष्ठान लगभग पूरे होने को हैं। अपरान्ह जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ महाप्रभु भाई बहिन संग नगर भ्रमण करते हुए गुंडिचा मन्दिर मौसी मां के घर पहुंचेंगे। उन्हें रथ पर स्थापित कर दिया गया है। गोवर्द्धनपीठ पूरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलनन्द सरस्वती महाप्रभु की रीतिनीति के अनुसार अनुष्ठान करेंगे और प्रथम सेवक गजपति महाराज छेरा पहरा यानी सोने की झाड़ू से रथ मार्ग बुहारने की परंपरा का अभी अभी निर्वहन किया। तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व चल रही हैं।

विभिन्न प्रान्तों व विदेशी भक्तों सहित लाखों की संख्या में लोग अभी भी पहुंच रहे हैं। भोर चार बजे से श्रीमन्दिर के सिंह द्वार पर खड़े नन्दीघोष, तालध्वज और दर्पदलन रथ के मार्ग को महिलाएं श्रद्धापूर्वक बुहारने में जुटी थीं। भजन कीर्तन की टोलियों के आगमन और रथ मार्ग पर नारियल फोड़कर दीप प्रज्ज्वलित किये रहे थे। सामान्य समय में लाखों लोग ‘आषाढ़ी बीज’ के दिन रथयात्रा के मार्ग में देवताओं और जुलूस की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिसमें सजे-धजे हाथी और कई झांकियां शामिल होती हैं।

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के लिए ‘पहंडी’ अनुष्ठान शुरू हो गया है। यह संकेत रीतिनीति पूर्ण होने की ओर तेजी बढ़ने का बताया जाता है।

कोरोना महामारी के बाद दो साल के अंतराल के बाद इस बार रथ यात्रा में भक्तों की भागीदारी की अनुमति दी गई है। यही वजह है कि भक्तों की ऐतिहासिक भीड़ देखी गयी। लगता है भक्तजन दो वर्ष की कसर पूरी कर ही डालेंगे।

इधर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार रात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ पुरी रेलवे स्टेशन पर जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी का निरीक्षण किया। गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब ने कहा कि भगवान जगन्नाथ का सबसे बड़ा त्योहार रथ यात्रा है जो हर साल होती है। पिछले दो वर्षों से भक्तों की भागीदारी महामारी के कारण वर्जित थी, लेकिन इस वर्ष अनुमति दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मुद्देनजर ओडिशा सरकार ने रथयात्रा के दौरान भगदड़ की आशंका को देखते हुए श्रद्धालुओ का पांच-पांच लाख रुपये का बीमा किए जाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें- पुरी: रथयात्रा-जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ चार बजे घूमेगा पहिया

समाजसेवी स्वामी अग्निवेश का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। आर्य समाज के सुविख्यात नेता स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को 80 साल की उम्र में दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी सांइसेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल रिकार्ड अनुसार उनकी मौत शाम 6:30 बजे हुई। आईएलबीएस ने अपने बयान में कहा कि स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।

स्वामी को मंगलवार को आईएलबीएस में भर्ती कराया गया था। वह गंभीर रूप से बीमार थे और लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे। मंगलवार से कई अंगों के फेल होने के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, जहां शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ गई।

हरियाणा के एक पूर्व विधायक स्वामी अग्निवेश ने 1970 में एक राजनीतिक पार्टी आर्य सभा की स्थापना की थी, जो आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित है। वह धर्मो के बीच संवाद के लिए जाने-जाते थे।

अग्निवेश सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में विभिन्न क्षेत्रों में भी शामिल थे, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान शामिल हैं। जन लोकपाल विधेयक को लागू करने के लिए 2011 में चलाए गए इंडिया अगेंस्ट करप्शन अभियान के दौरान वह अन्ना हजारे के प्रमुख सहयोगी भी रहे थे।

स्वामी का मोदी को पत्र: नीट परीक्षा स्थगित करवाएं, वरना छात्र आत्महत्या कर लेंगे
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) को दिवाली तक स्थगित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय को निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने चेताया है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो विद्यार्थी आत्महत्या का रास्ता अपनाएंगे।

मोदी को लिखे अपने पत्र में स्वामी ने कहा, “मेरी राय में परीक्षा आयोजित करने से देश भर के युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में आत्महत्याएं किए जा सकती हैं।” उन्होंने सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने का हवाला भी दिया।

स्वामी ने मुंबई का एक उदाहरण देते हुए दावा किया, “कोई सार्वजनिक परिवहन नहीं है और लोगों को अन्य क्षेत्रों से आना पड़ता है, अक्सर 20 से 30 किलोमीटर दूर से।” उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कई स्थानों पर लागू प्रतिबंधों के कारण ऐसी स्थिति है।

इससे पहले राज्यसभा सांसद स्वामी ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल से भी परीक्षाएं स्थगित करने का आग्रह किया था। उन्होंने इसका जिक्र करते हुए पत्र में कहा कि दिवाली तक परीक्षाएं स्थगित करने के सुझाव के प्रति पोखरियाल को भी सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि हालांकि इसे प्रधानमंत्री की सहमति की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कोरोना वायरस प्रकोप का हवाला देते हुए दोनों प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा कि वायरस के प्रकोप के बावजूद जीवन गुजर रहा है और सितंबर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के फैसले में दखल देकर वह छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकता है।

कोरोना वायरस के चलते नीट और जेईई मेन परीक्षाओं को दो बार स्थगित किया जा चुका है। पहले ये परीक्षाएं मई में होनी थीं, जिन्हें बाद में जुलाई में करवाने का फैसला किया गया। हालांकि संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नीट और जेईई मेन की परीक्षाएं सितंबर में कराने का फैसला किया गया। अब जेईई मेन की परीक्षाएं एक से छह सितंबर और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जानी है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में तन से नहीं बल्कि मन से रहूंगा उपस्थिति: वासुदेवानंद
प्रयागराज। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में पांच अगस्त को दिव्य और भव्य राम मंदिर मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के कार्यक्रम में वह नहीं जा पायेंगे लेकिन मानसिक तौर पर अपनी उपस्थिति रामलला के दरबार में दर्ज करायेंगे।

स्वामी वासुदेवानंद ने कहा कि चातुर्मास पूजा अनुष्ठान के कारण वह अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं। मानसिक रूप से वह अयोध्या में भूमि पूजन के दौरान रहेंगे जबकि भौतिक और शारीरिक रूप से प्रयागराज के अपने आश्रम में रहेंगे। श्रीमद् ज्योतिषपीठाधीश्वर ने भूमि पूजन के संबंध में कहा कि जो त्रेता युग में नहीं हुआ वह अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन के रूप में होने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूरा देश श्री राम जन्मभूमि मुक्ति और निर्माण के लिए सदियों से संघर्ष करता रहा है। महान तपस्वी साधकों, संतो और भक्तों तथा सभी विचारधारा के लोगों के श्रम सद्भाव एवं सहयोग से तथा जीवित और शहीद हुए श्री राम कार सेवकों के बलिदान से यह अद्भुत क्षण आया है। स्वामी वासुदेवानंद ने कहा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन से अभी तक जो भी हुआ और हो रहा है वह सब ठीक है।

अयोध्या जाने वाले संत एवं भक्त भूमि पूजन के लिये संगम की माटी और जल जरूर लेकर जायें। उन्होंने भक्तों को प्रेषित अपने संदेश में कहा कि अति उमंग और उत्साह में भूमि पूजन में ना जाकर अपने घरों, मंदिरों एवं आश्रमों में ही रहकर भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपने अपने इष्ट देवों की पूजा करें। उन्होने कहा कि भूमि पूजन का टीवी के माध्यम से अपने घरों में पूजन कार्यक्रम का दर्शन करें और संभव हो तो इस अद्धुत घड़ी में रामचरित मानस का पाठ करें।