Moradabad in hindi News - Amrit Vichar

JEE Main Result : जेईई मेंस के दूसरे चरण में भी में मुरादाबाद के आकाश रहे टॉपर
मुरादाबाद, अमृत विचार। जेईई मेंस के दूसरे चरण का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया गया। टीडीआई सिटी निवासी और टैली एकेडमी के संचालक अभिनव अग्रवाल के बेटे आकाश अग्रवाल ने 99.978 परसेंटाइल हासिल करके दूसरे राउंड में भी जिले में पहला स्थान बरकरार रखा था। वहीं मोहम्मद फाहद ने 99.83 और आदित्य देशवाल ने 99.80 परसेंटाइल स्कोर करके दूसरे और तीसरे स्थान पर अपना जलवा कायम रखा। फाहद और आदित्य ने जेईई मेंस के पहले चक्र में भी क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा जनपद के करीब तीन दर्जन से अधिक बच्चों ने 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई मेन 2025 के दूसरे चरण का परिणाम शुक्रवार देर रात जारी कर दिया। इसमें जिले के कई होनहारों ने फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रामगंगा विहार के टीडीआई सिटी निवासी और टैली एकेडमी के संचालक सीए अभिनव अग्रवाल के बेटे आकाश अग्रवाल ने 99.978 परसेंटाइल पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 423 है। लाजपत नगर निवासी डॉ. मो. असद खान के बेटे मो. फाहद ने 99.83 परसेंटाइल हासिल किया।

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मो. फाहद ने बताया कि परीक्षा की तैयारी काफी लंबे समय से तैयारी कर रहा था। मो. फाहद की बड़ी बहन सारा एमबीबीएस कर रही हैं। वे उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित भी करती रहती हैं। दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टमेंट निवासी आदित्य देशवाल ने 99.80 परसेंटाइल स्कोर किया है। रामपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रो. नागेंद्र पाल के बेटे आदित्य आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के छात्र हैं। आदित्य ने बताया कि पढ़ाई में मां सीमा काफी सहयोग करती हैं। आदित्य ने बताया कि वे रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ते हैं। मो. फाहद की ऑल इंडिया रैंक 2679 व आदित्य देशवाल की रैंक 3142 है।

जेईई मेंस में अच्छी रैंक लाना मेरा लक्ष्य था, उसे हासिल कर लिया। इसके लिए मेहनत तो करनी पड़ी, लेकिन मेहनत करने में मजा भी आया। मैं इंस्टीट्यूट के बाद रात 10 बजे से कभी दो कभी तीन घंटे पढ़ाई करता था। इसके बाद सुबह सात बजे से 9 बजे तक पढ़ाई करने में अच्छा लगता है। सुबह मम्मी भी पढ़ाई के लिए जल्द उठा देती थीं। सुबह पढ़ने से फ्रेश दिमाग में सब कुछ याद रह जाता है।-मोहम्मद फाहद, 99.83 परसेंटाइल (दूसरी रैंक)

मेहनत से पढ़ाई करने में आनंद आया। जेईई मेंस दूसरे चरण का परिणाम देखकर लगा कि मेहनत भी सफल हो गई। मेरे पापा डॉक्टर नागेंद्र देशवाल सुबह पढ़ाई के उठने में मदद करते थे, जिससे मुझे रात देर तक पढ़ने में कोई परेशानी नहीं आती थी। इसके बाद सुबह सात बजे से 9 बजे तक पढ़ाई करने का भी समय मिल जाता था। कोचिंग के सभी अध्यापकों ने पढ़ाई में काफी मदद की है।-आदित्य देशवाल, 99.80 परसेंटाइल (तीसरी रैंक)

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद: रियल एस्टेट कारोबारी के घर लूट के दो और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुरादाबाद : रेलवे में कर्मचारी की कीटनाशक पीने से मौत, हत्या का आरोप
मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे में निजी ठेकेदार के पास काम करने वाले कर्मचारी की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। कर्मचारी लोको पायलट कार्यालय के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है। राजकीय रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जनपद संभल के एचोड़ा कंबोह निवासी पंकज (28) रेलवे में निजी ठेकेदार के पास काम करता था। उसकी ड्यूटी लोको पायलट कार्यालय में लोको पायलटों को ड्यूटी पर जाते समय चादर व अन्य सामान देने की थी। बताया कि शुक्रवार दोपहर 2:50 बजे पंकज कीटनाशक खाई हालत में लोको पायलट कार्यालय के बाहर पहुंचा और अचानक बेहोश होकर गिर गया। रेलवे कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3:20 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ ने जीआरपी को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मिलने पर पंकज के परिजन भी मोर्चरी पर पहुंच गए। परिजनों ने रेलवे कर्मचारियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

भाई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पंकज लोको पायलट कार्यालय में काफी सालों से काम कर रहा था और खुशहालपुर में मौसी के घर रह रहा था। उन्होंने बताया कि पंकज शुक्रवार को अपनी ड्यूटी पर गया था। परिवार से उसका कोई विवाद नहीं हुआ था। दोपहर के समय किसी अज्ञात नंबर से उसके पास कॉल आई कि आपके भाई ने जहर खा लिया है। भाई ने आरोप लगाया कि साथी रेलवे कर्मचारियों से पंकज का विवाद चल रहा था। इसी वजह से रेलवे कर्मचारियों ने उसे जहरीला पदार्थ देकर मारा है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पंकज निजी ठेकेदार के अंडर में कार्य करता था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार...रिएल एस्टेट कारोबारी के घर में की थी लूट

मुरादाबाद : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार...रिएल एस्टेट कारोबारी के घर में की थी लूट
मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस ओर दो बदमाशों के बीच बुधवार देर रात पंडित नंगला शहीदाबाद रोड पर मुठभेड़ हुई है। इन बदमाशों ने अपने साथियों के संग  मिलकर तीन दिन पूर्व थाना कटघर क्षेत्र के पंडित नगला के जिगर कंपाउंड में रिएल स्टेट कारोबारी शमशुर रहमान के घर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लाख 70 हजार रुपये और लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद किया है।

मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाशों की पहचान पुलिस ने शकीबुल उर्फ साकिबुल पुत्र बाबू और वारिस उर्फ चुल्ली पुत्र असलम निवासी पंडित नंगला के रूप में की है। जबकि इनके दो साथी विशाल ओर उवैस पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

आपको बता दें बुधवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे छत के रास्ते नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने अलमारी में रखी 15 लाख की नकदी, 8 लाख के सोने के आभूषण लूटकर कारोबारी को टॉयलेट में बंद कर फरार हो गए। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन आवाज पत्नी तक नहीं पहुंच सकी। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे उनकी बेटी मिद्धत घर पहुंची।  बेटी के दरवाजा खटखटाने पर पत्नी ने खोला। इसके बाद तलाश शुरू की। तो उन्होंने फिर से दरवाजा खटखटाया। तब बेटी व पत्नी ने टॉयलेट से उन्हें बंधन मुक्त कराया। जिसके बाद पीड़ित कारोबारी ने लूट की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जहां गुरुवार देर रात पंडित नगला शहीदाबाद रोड पर चेकिंग के दौरान कटघर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार किया है। कटघर पुलिस लूट की घटना में शामिल फरार चल रहे दो बदमाश विशाल और ओवैस की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार, देर रात थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक पर आते हुए दो युवकों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में शकीबुल और वारिस नाम के बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कल से बंद हो जाएगा कपूर कंपनी का पुराना पुल, नए पुल के निर्माण को रखे जाएंगे गर्डर

मुरादाबाद : कल से बंद हो जाएगा कपूर कंपनी का पुराना पुल, नए पुल के निर्माण को रखे जाएंगे गर्डर
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर को लाइनपार से जोड़ने वाला कपूर कंपनी का पुराना पुल 19 अप्रैल से पैदल आने जाने के लिए भी बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद रेलवे प्रशासन द्वारा नए कपूर कंपनी पुल का निर्माण तेज किया जाएगा और नए पुल के गर्डर रखे जाएंगे।

साल 2022 चार दिसंबर से दोपहिया वाहनों के लिए कपूर कंपनी पुल बंद है। दो साल से पुल निर्माण में जुटे रेलवे प्रशासन अब नए पुल का निर्माण तेज कर दिया है। इसके साथ ही पुराने पुल को ध्वस्त किया जाएगा। पहले की तरह दो पहिया वाहन नए पुल से शहर के दूसरी ओर आवागमन कर सकेंगे। पुल बंद होने से प्रभावित पांच लाख की आबादी को इससे राहत मिलेगी। नए पुल के निर्माण में रेलवे को तकनीकी स्तर पर काफी काम करना पड़ा है। पहले कई पेड़ काटे गए। इसके बाद दुकानों से कब्जा हटाया गया। रेलवे के कुछ आवास ध्वस्त किए गए।

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कपूर कंपनी के पुराने पुल के बराबर में नया पुल बनाया जा रहा है। जिसके लिए 19 अप्रैल से पुराने पुल को तोड़ा जाएगा और नए पुल निर्माण के लिए गर्डर रखे जाएंगे। जिसके लिए पुराने पुल को पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कपूर कंपनी पुल के यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में लोको पुल 1447 ए और डबल फाटक पुल 1142 ए को उपयोग में लाया जाएगा। कपूर कंपनी के नए पुल बनने में लगभग तीन माह का समय लगेगा। इसलिए पुराने पुल को 3 महीने के लिए बंद किया जाएगा।

7.10 करोड़ की आएगी लागत
कपूर कंपनी का नया पुल बनने के बाद लाइनपार के लाखों लोगों को महानगर में आने की दिक्कत दूर हो जाएगी। इस नए 170 मीटर लंबे व तीन मीटर चौड़े इस पुल के निर्माण पर 7.10 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : लू से बचाव के लिए रहें सतर्क, सीएमओ कार्यालय में बना कंट्रोल रूम

मुरादाबाद : लू से बचाव के लिए रहें सतर्क, सीएमओ कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
मुरादाबाद, अमृत विचार। इन दिनों गर्मी व लू से लोग बेहाल हैं। जरा सी असावधानी लोगों को बीमार बना रही है। इसे देखते हुए लू व गर्मी से बचाव व जानकारी के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में अब जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कर इसका नंबर जारी किया गया है। जिस पर संपर्क कर लोग सहायता ले सकते हैं। बीमार होने पर इलाज के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि हीटवेव से जागरूकता, बचाव व इलाज के बारे में जानकारी के लिए उनके कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। जनपदीय कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0591-2411224 पर कॉल कर लोग जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गर्मी व लू से बचने के लिए जरूरी है कि हम सभी सतर्क रहें और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को पहचानें। जैसे बेहोशी, चक्कर आना, कमजोरी, अत्यधिक पसीना, मांसपेशियों में ऐंठन और शरीर का तापमान बढ़ना इसका लक्षण है। ऐसे लक्षण दिखने पर टोल फ्री नंबर के अलावा जनपदीय कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, SSP सतपाल अंतिल ने ब्लैक स्पॉटों को चिन्हित कर किया निरीक्षण

Moradabad : पूर्व सांसद गिरीश चंद्र की बसपा में वापसी, समर्थकों ने जताई खुशी
मुरादाबाद। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पूर्व सांसद गिरीश चंद्र का निष्कासन समाप्त करते हुए बसपा में फिर वापसी कर दी है। उन्हें मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर ने की। वहीं पूर्व सांसद के पार्टी में वापसी पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई।

गिरीश चंद्र नगीना लोकसभा से बसपा के सांसद रह चुके हैं। वह बसपा प्रमुख के करीबियों में शामिल थे। उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरूआत की। दलितों, शोषितों, पिछड़े व अल्पसंख्यक छात्रों की लड़ाई लड़कर उनको न्याय दिलाने के लिए लगे रहे। 1991 में वह कोआपरेटिव के निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए। फिर 3 साल बाद 1994 में निर्विरोध डायरेक्टर व सभापति चुने गए। 1995 में नगर निगम के पार्षद निर्वाचित हुए। इसके बाद नगर निगम कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बने। 2000 से 2006 तक बहुजन समाज पार्टी के मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष रहे। उनकी गिनती बसपा प्रमुख मायावती के विश्वासपात्रों में होने लगी। उनकी निष्ठा और वफादारी को देखते हुए पूर्व सांसद को मुरादाबाद मंडल का पार्टी का कोआर्डिनेटर बनाया गया। 2007 में चंदौसी से विधायक का चुनाव जीत कर बसपा प्रमुख का विश्वास जीता।

2019 में नगीना लोकसभा से टिकट मिला तो चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंच गए। वह लोकसभा में बसपा की ओर से नेता सदन रहे। कुछ महीने पहले पार्टी ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन वह किसी अन्य दल में नहीं गए। बसपा में ही अपनी आस्था जताते रहे। इसको देखते हुए बसपा प्रमुख ने गुरुवार को लखनऊ में पूर्व सांसद को बसपा में फिर से शामिल करा दिया। उन्हें मुरादाबाद मंडल का बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा जिलाध्यक्ष निर्मल सागर ने इसकी पुष्टि की है।

पार्टी में अपनी वापसी पर पूर्व सांसद ने प्रसन्नता जताई। कहा कि यह बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के आशीर्वाद से संभव हुआ है। वह उनके भरोसे पर खरा रहते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी के रुप में काम करने का निर्देश मिला है। वह पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।

ये भी पढे़ं : Moradabad : सिटीजन फीडबैक में मुरादाबाद ने सीएम व पीएम सिटी को पीछे छोड़ा, जानिए प्रदेश के प्रमुख नगर निगमों की स्थिति

Moradabad : सिटीजन फीडबैक में मुरादाबाद ने सीएम व पीएम सिटी को पीछे छोड़ा, जानिए प्रदेश के प्रमुख नगर निगमों की स्थिति
विनोद श्रीवास्तव,अमृत विचार। नगर निगम के स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार टॉप 50 या टॉप 30 में लाने के नगर निगम प्रशासन के प्रयासों व कार्यों को मुरादाबाद के नागिरकों ने पूरा समर्थन दिया है। सिटीजन फीडबैक की समय सीमा बीतने के बाद मुरादाबाद के 3,31,318 नागरिकों ने अपनी राय दी है। लोगों ने इसके लिए अपनी रायशुमारी कर फीडबैक देकर रिकॉर्ड बनाते हुए पीएम सिटी वाराणसी व सीएम सिटी गोरखपुर को पीछे छोड़कर प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। इसके दम पर अब स्वच्छ सर्वेक्षण में मुरादाबाद नगर निगम के बेहतर रैंक का दावा और मजबूत हो गया है।

हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण के अन्तर्गत सफाई, घरों से कूड़ा उठान, स्वच्छ पर्यावरण आदि के क्षेत्र में कार्य कर नगर निगम सीमा में बेहतर नागरिक सुविधा देने पर नगर निगमों की रैंक तय होती है। पिछले साल मुरादाबाद नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में देश में 133वां स्थान मिला था। लेकिन इस बार नगर आयुक्त व उनकी टीम ने संकल्प लिया है कि इस बार मुरादाबाद नगर निगम को देश के टॉप 50 या टॉप 30 शहर में लाना है। इसके लिए किए जा रहे सफाई व सौंदर्यीकरण के कार्यों को नागरिकों का भी भरपूर समर्थन मिला है।

इसके लिए नगर आयुक्त के साथ ही अन्य अधिकारियों ने सफाई कार्यों का निरीक्षण कर उसमें सुधार के लिए कराए उपायों व महानगर को क्लीन, ग्रीन बनाने के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया। स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की होती है। सिटीजन फीडबैक के माध्यम से नागरिकों की दी कैटेगरी के अनुसार फीडबैक से बेहतर रैंक मिलने में अहम रोल निभाएगा।

सिटीजन फीडबैक के लिए 15 अप्रैल की तय समय बीतने के बाद मुरादाबाद के 3,31,318 नागरिकों के फीडबैक ने रिकॉर्ड बनाकर पीएम सिटी वाराणसी व सीएम सिटी गोरखपुर को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके दम पर निगम की रैंक पिछले वर्ष से बेहतर आने की संभावना है।

यह है प्रदेश के प्रमुख नगर निगमों के सिटीजन फीडबैक की स्थिति

नगर निगम- फीडबैक देने वाले नागरिक

मुरादाबाद- 3,31, 318

आगरा -3,26, 904

लखनऊ- 1,71, 627

बरेली- 1,69, 383

गोरखपुर- 1,38, 901

कानपुर- 1,22, 597

मेरठ -1,05, 211

प्रयागराज -1,05, 745

अयोध्या- 1,04, 382

वाराणसी -1,02, 168

झांसी -53, 166

अलीगढ़ -52, 665

गाजियाबाद -49, 214

पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन बेल्ट का दायरा बढ़ाया
महानगर को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने के लिए सफाई, घरों से कूड़ा उठान व अन्य कार्यों पर पूरा जोर रहा। इन कार्यों में जन सहभागिता को शुरु से ही प्राथमिकता दी गई। महानगर में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन बेल्ट का दायरा बढ़ाया। महानगर के पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया। सिटीजन फीडबैक में हम प्रदेश में नंबर एक पर हैं। इससे स्वच्छ सर्वेक्षण में हमारी रैंक देश में टॉप 50 या टॉप 30 लाने के संकल्प को पूरा करने का विश्वास और बढ़ गया है।-दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त

ये भी पढ़ें : Moradabad : बढ़ता तापमान बना रहा बीमार, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

Moradabad : बढ़ता तापमान बना रहा बीमार, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या
मुरादाबाद, अमृत विचार। इन दिनों सूरज की तपिश बढ़ने व गर्म हवा से लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चे व बड़े बीमार होकर सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि लू (हीट वेव) और गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार रही। बड़े व बच्चे मौसम की मार से बीमार होकर इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल के बाल रोग विभाग में चिकित्सक के कक्ष में बीमार बच्चों का इलाज कराने आए अभिभावकों की भीड़ से चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी परेशान होते रहे। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में ऋतिक, हिमांशु, हमजा डेढ़ साल व ढाई साल के अब्दुल हादिक सहित अन्य बच्चों को इलाज के लिए अभिभावक लेकर आए थे।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशी ने बताया कि मौसम की मार से इन दिनों बच्चे डायरिया, उल्टी, दस्त, सांस फूलने व पसली चलने के चलते बीमार हो रहे हैं। पेट में दर्द व मरोड़ भी है। ऐसे में बच्चों को बाहर के और जंक फूड से दूर रखना होगा। बासी भोजन की बजाय ताजा व सुपाच्य भोजन करें। बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी खानपान में सावधानी बरतें। कोल्ड ड्रिंक्स व आइसक्रीम आदि का सेवन न करें।

वहीं फिजिशियन ने हृदय रोगियों को भी तेज गर्मी व लू से बचने के लिए सलाह दी। कहा कि गर्मी व लू लगने से बीमार होने पर किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराएं। साथ ही मौसम के अनुरूप जीवनशैली में परिवर्तन करें। सावधानी बरतें व चिकित्सक के परामर्श का पालन करें।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि गर्मी व लू को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को इलाज व दवा का समुचित प्रबंध रखने का निर्देश दिया है। गंभीर मरीजों को आकस्मिक चिकित्सा सेवा भी मिलेगी।

गर्मी से संबंधित बीमारी के लक्षण

शरीर का तापमान अधिक बढ़ना

मिचली, उल्टी आना

कमजोरी लगना, चक्कर आना

निरंतर सिरदर्द बना रहना

अत्यधिक पसीना आना

मांसपेसियों में जकड़न

बेहोशी आना या दौरा पड़ना

ये भी पढ़ें : Moradabad : मंडी समिति में आढ़तियों के समर्थन में धरने पर बैठे नगर विधायक रितेश गुप्ता, कहा- व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे

Moradabad : मंडी समिति में आढ़तियों के समर्थन में धरने पर बैठे नगर विधायक रितेश गुप्ता, कहा- व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे
मुरादाबाद, अमृत विचार। पिछले दिनों मंडी समिति परिसर में जिला व मंडी प्रशासन की ओर से आढ़तियों द्वारा कराए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराने के बाद नगर विधायक ने आढ़तियों के बीच पहुंचकर उनका उत्पीड़न न होने देने का आश्वासन दिया था। वहीं, बुधवार को मामले में अचानक नया मोड़ आ गया। भाजपा के नगर विधायक अपनी ही सरकार में अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर मंडी समिति में आढ़तियों के साथ धरने पर बैठ गए।

उन्होंने कहा कि कई दशक से मंडी में दुकानें चला रहे आढ़तियों में कुछ सैनी समाज के लोग भाजपा कार्यकर्ता भी हैं। वह आढ़तियों व भाजपा कार्यकर्ताओं का बेवजह उत्पीड़न नहीं सहेंगे। बुलडोजर अपराधियों व माफिया पर चलाने के लिए है, दुकानदारों व आढ़तियों पर चलाने के लिए नहीं। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट व मंडी समिति के अन्य अधिकारियों से वार्ता के बाद पहले दुकानदारों को बसाने और फिर कोई कार्रवाई करने की सहमति के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया।

बुधवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला व आढ़तियों के साथ मंडी समिति में धरने पर बैठ गए। सभी ने मंडी समिति प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। आढ़तियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। नगर विधायक के धरने पर बैठने की जानकारी पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी सक्रिय हो गए। आनन फानन में मंडी की सभापति सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव मंडी की अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और नगर विधायक से वार्ता की।

विधायक ने कहा कि मंडी समिति व प्रशासन के अधिकारी कई दशक से मंडी में दुकान चला रहे आढ़तियों व भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न न करें। मंडी में 258 दुकानें हैं जो जर्जर हो चुकी हैं। इनकी मरम्मत कराने की जरूरत है। कई आढ़तियों ने जर्जर दुकानों की मरम्मत कराई तो मंडी प्रशासन ने अवैध निर्माण बताकर बुलडोजर चलवा दिया था। उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की दुकानों को जान बूझकर निशाना बनाना ठीक नहीं है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पहले आढ़तियों को बसाने की व्यवस्था होनी चाहिए।

मनमानी तरीके से किसी के खिलाफ कार्रवाई न हो। नगर विधायक व सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद नगर विधायक ने कहा कि मंडी प्रशासन पहले आढ़तियों को बसाने की व्यवस्था करे फिर अधिकारी कोई कदम बढ़ाएं। इससे पहले यदि कोई उत्पीड़न की कार्रवाई हुई तो वह उसका शासन तक विरोध करेंगे। वार्ता के बाद बनी सहमति पर विधायक द्वारा धरना समाप्त करने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

जर्जर दुकानों की मरम्मत व नई दुकानों के निर्माण और आढ़तियों को बसाने की बात नगर विधायक ने की है। जबकि हमने उन्हें बताया कि पहले ही जर्जर दुकानों की मरम्मत व नई दुकानों के निर्माण प्रस्ताव शासन को भेजा है। नगर विधायक से भी अनुरोध किया है वह शासन में इस संबंध में बात कर लें, जिससे इसे जल्द स्वीकृति मिल जाए। किसी का उत्पीड़न करने का सवाल ही नहीं है।-किंशुक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट

मंडी समिति में बहुत से आढ़ती 3-4 दशक से कारोबार कर रहे हैं। इसमें कुछ भाजपा के कार्यकर्ता भी हैं। मंडी में 258 दुकानों में से अधिकांश जर्जर हो चुकी हैं। इनके मरम्मत की जरूरत है। इसे देखते हुए कुछ आढ़तियों ने दुकानों की मरम्मत कराई तो मंडी व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उसे अवैध निर्माण बताकर बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त करा दिया।पहले जर्जर दुकानों की मरम्मत के साथ आढ़तियों को बसाने की व्यवस्था हो, फिर आगे कोई कदम अधिकारी बढ़ाएं। किसी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।-रितेश गुप्ता, नगर विधायक

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद: रिएल एस्टेट कारोबारी के घर डकैती...बंधक बनाकर 15 लाख कैश और लाखों के जेवर लूटे

मुरादाबाद : पुराने विवाद को लेकर कहासुनी, फिर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, वीडियो वायरल
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक पुल के पास सोमवार देर रात अचानक से दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना की शुरुआत दो महिलाओं के बीच कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डबल फाटक पुल के पास स्थित झुग्गियों में रहने वाली दो महिलाओं के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों की महिलाएं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं। मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के पुरुष भी मौके पर आ पहुंचे और आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटना डबल फाटक के पास झुग्गियों की है, जहां दो महिलाओं के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के पुरुष भी झगड़े में शामिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इलाके में अब स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

येभी पढे़ं : Moradabad : 'निजी स्कूलों द्वारा प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों के लिए न बनाया जाए अभिभावकों पर दबाव'

Moradabad : 'निजी स्कूलों द्वारा प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों के लिए न बनाया जाए अभिभावकों पर दबाव'
मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर अपर आयुक्त शशिभूषण को ज्ञापन सौंपा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी की किताबों को कोर्स से बाहर करके प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें दी जा रही है। इसके लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है जिससे उनमें रोष है। जबकि पिछले दिनों जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में एनसीईआरटी की पुस्तकें लगाने के लिए कहा गया था। जिसको प्राइवेट स्कूल द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने दिए ज्ञापन में  बताया कि अभी हाल ही में फीस वृद्धि की जानकारी न देने पर 66 स्कूलों पर नोयडा के जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई कर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से पूर्व ड्रेस में कोई परिवर्तन न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। मांग किया कि इस महंगाई के दौर में अभिभावकों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों के उत्पीड़न को रोका जाए। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रतिनिधिमंडल में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना के अलावा नीतू सक्सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला, दीपक सक्सेना राष्ट्रीय महामंत्री, अरविंद सक्सेना, एडवोकेट अनुराग सक्सैना, एडवोकेट अमित सक्सेना, एडवोकेट आशीष सक्सेना, डॉ संजीव सक्सेना, दिलीप भटनागर, शिव ओतर सक्सेना, अरविन्द सक्सेना, बीके सक्सेना, प्रदीप सिन्हा, सचिन माथुर, रजनीश भटनागर, विशेष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सोलर लाइट से जगमगा रहे नगर निगम के कार्यालय व पार्क, काम लगभग आखिरी चरण में

मुरादाबाद : सोलर लाइट से जगमगा रहे नगर निगम के कार्यालय व पार्क, काम लगभग आखिरी चरण में
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर के कई सरकारी भवनों पर सोलर रूफ टाफ लगाने के बाद अब पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम की ओर से सोलर पैनल लगाकर उसे जगमग किया जा रहा है। इससे जहां बिजली की खपत कम होगी, वहीं नगर निगम के खर्च में भी कमी आएगी। कई प्रमुख पार्कों को सोलर पैनल से जगमग करने का काम लगभग आखिरी चरण में है।

पारंपरिक ऊर्जा स्रोत पर निर्भरता कम कर सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए पहले स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से सरकारी भवनों पर सोलर रूफ टाप लगाया गया। इसके माध्यम से इन सरकारी भवनों पर बिजली के बिल का खर्च खत्म कर सोलर ऊर्जा के माध्यम से उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। अब नगर निगम प्रशासन ने महानगर के सभी पार्कों में सोलर पैनल लगाकर उसकी लाइटिंग व्यवस्था की जा रही है।

महानगर के आशियाना फेज एक, फेज दो के अलावा रामगंगा विहार के दीनदयाल नगर, सिविल लाइंस आदि के पार्कों में सोलर पैनल लगाकर हर खंभे पर प्रकाश की व्यवस्था कर दी है। सौर ऊर्जा के प्रयोग से बिजली के बिल का झंझट खत्म होने पर पथ प्रकाश में खर्च भी कम आएगा। जिससे नगर निगम का बड़ा राजस्व बचेगा। इस व्यवस्था को सभी पार्कों में लागू किया जाना है। जिससे बिजली की खपत कम होने से नगर निगम का खर्च भी कम होगा। इससे बचे धन का दूसरे विकास कार्यों में उपयोग किया जा सकेगा।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि सौनर पैनल लगाकर पार्कों के अंदर व बाहर पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर भी यह लगाया जाएगा। आने वाले दिनों में इसे और विस्तारित किया जाएगा।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद: घर में घुसकर शीशा कारोबारी को बनाया बंधक, तमंचे के बल पर लूटे 16 लाख