Kanpur Airport - Amrit Vichar

कानपुर : दो माह में एक भी ओवरलोड का ब्यौरा नहीं दे पाया टोलप्लाजा, NHI को आरटीओ ने इस बाबत लिखा था पत्र
कानपुर, अमृत विचार। संभागीय परिवहन अधिकारी ने दो माह पूर्व कानपुर मंडल में आने वाले परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कानपुर को पत्र लिखा था कि जितने भी ओवरलोड वाहन टोल प्लाजा से गुजर रहे हैं, उनका ब्यौरा प्रतिदिन भेज दें ताकि उनके चालान किये जा सकें लेकिन आजतक एक भी ओवरलोड वाहन का ब्यौरा टोल प्लाजा ने नहीं उपलब्ध कराया है। कानपुर के सभी मुख्य एवं हाईवे मार्गों से हजारों की संख्या में ओवरलोड वाहन गुजरते हैं।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कानपुर को पत्र लिखा कि टोलप्लाजा से गुजरने वाले सभी ओवरलोड वाहनों के सीसीटीवी फुटेज फोटो सहित उपलब्ध कराएं ताकि ऐसे वाहनों का चालान किया जा सके लेकिन दो माह में एक भी ओवरलोड वाहन का ब्यौरा नहीं दिया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में 1 दिसंबर 2025 को एक बार फिर पत्र लिखा गया लेकिन उसके बाद भी टोलप्लाजा कोई ब्यौरा नहीं दे रहा है।

शहर की चारों सीमाओं पर खुलेंगे वाहन फिटनेस सेंटर

शहर की सभी चारों सीमाओं पर फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे। अभी चौबेपुर में खुल चुका है, भौंती में चालू होने वाला है, और फिटनेस सेंटर के लिए जमीन तलाशी जा रही है। ये सभी सेंटर निजी हाथों में सौंपा जाएगा। अभी चौबेपुर में वाहनों की फिटनेस सेंटर चला गया है और ये सेंटर भी निजी हाथों में है। प्रतापपुर भौंती में एक फिटनेस सेंटर बनकर तैयार हो गया है जो जल्द ही शुरु हो जाएगा।

चौबेपुर-बिठूर मार्ग पर वाहनों की फिटनेस की जा रही है जिससे लोगों को बडी दिक्कत है क्योंकि यदि कोई नौबस्ता या रामादेवी में रहता है तो उन्हें अपने वाहन की फिटनेस कराने के लिए चौबेपुर जाना पड़ रहा है। ऐसे में भौंती में खुल जाएगा तो नौबस्ता, कर्रही, पनकी समेत आसपास के दर्जनों क्षेत्रों के वाहन भौंती में ही अपने वाहन की फिटनेस करा लेंगे। इसी प्रकार रामादेवी की ओर फिटनेस प्वाइंट बनेगा ताकि उक्त क्षेत्र के लोग वहीं फिटनेस करा लें।

आज से ट्रैफिक-आरटीओ का संयुक्त विशेष अभियान

यातायात विभाग एवं संभागीय परिवहन विभाग द्वारा हाईवे पर हादसों को बचाने के लिए ब्लैकस्पाट का चयन करने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा और ब्लैक स्पाट पर हादसे रोकने के लिए वहां रेडियम व अन्य जरुरी व्यवस्था की जाएंगी।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 17 दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र चिहिनत किये जा चुके हैं। सर्व करके देखा जाएगा ताकि यदि कोई और ब्लैक स्पाट हो तो उसे भी सूचीबद्ध करके वहां हादसे रोकने की उपाय किये जाएं।

Indigo Airlines: मुंबई की फ्लाइट आई, हैदराबाद, दिल्ली की कैंसिल, कानपुर एयरपोर्ट पर यात्री नाराज, किराया किया वापस
कानपुर, अमृत विचार। सोमवार को मुंबई-कानपुर-मुंबई फ्लाइट कानपुर एयरपोर्ट पर आई और यात्रियों को लेकर मुंबई वापस चली गयी लेकिन दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट कैंसिल रही जिससे यात्री परेशान रहे और नाराजगी जताई। कानपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ही उड़ान भरती हैं।

बीते पांच दिनों से देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में समस्या है, लाखों यात्री जहां तहां फंसे हैं। कानपुर की फ्लाइट भी डिस्टर्ब है। कभी मुंबई की फ्लाइट कैंसिल तो कभी दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु की फ्लाइट निरस्त हो रही है जिससे यात्री परेशान हैं।

सोमवार को भी मात्र एक मुंबई की फ्लाइट आई लेकिन हैदराबादा और दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल रही जिसका यात्रियों ने विरोध किया तो उन्हें कहा गया कि आपका किराया वापस किया जा रहा है। रविवार को दिल्ली और बंगलुरु की फ्लाइट आई थी और मुंबई की कैंसिल थी लेकिन सोमवार को सिर्फ मुंबई की फ्लाइट आई।

प्रदीप यादव कानपुर एयरपोर्ट के नये डायरेक्टर
कानपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संजय सिंह का तबादला गोरखपुर गया और उन्होंने पिछले महीने ज्वाइन भी कर लिया लेकिन कानपुर का एयरपोर्ट बिना डायरेक्टर के चल रहा था लेकिन अब कानपुर में प्रदीप यादव ने डायरेक्टर के पद पर ज्वाइन कर लिया है।

Kanpur Airport: कानपुर में लैंडिंग के दौरान विमान में खराबी, आधे घंटे सांसत में जान
कानपुर, अमृत विचार। मुंबई से कानपुर पहुंचे विमान में कानपुर एयरपोर्ट के रनवे पर लैडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई जिससे पायलट ने विमान को लैंड कराने के बजाए दुबारा उड़ान भरी और आसमान में 20 मिनट से अधिक देरी तक चक्कर लगाता रहा। तकनीकी खराबी के कारण विमान के दोनों दरवाजे लॉक हो गये जिससे विमान में यात्रियों की जान सांसत में रही।

शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6 ई 824 ने कानपुर के लिए दोपहर 1.20 बजे उड़ान भरी। इस विमान में 150 से अधिक यात्री सवार थे। ये विमान सही सलामत कानपुर तक आ गया लेकिन दोपहर लगभग 3.15 बजे कानपुर एयरपोर्ट के रनवे पर लैडिंग कर रहा था, तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

पायलट ने खतरा भांपते ही विमान को दुबारा उड़ान भरी और आसमान में 20 मिनट तक चक्कर लगाता रहा ताकि विमान का ईंधन कम हो जाए। उसके बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित कानपुर के रनवे पर उतार दिया लेकिन विमान के दोनों दरवाजे लॉक हो गये जिससे कोई यात्री उतर नहीं सका।

इसी फ्लाइट में मुंबई से कानपुर की यात्रा कर रहे हास्य कवि हेमंत पांडेय ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि इस संबंध में जब एयर हॉस्टेज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों दरवाजे लॉक हो गये हैं। विमान का इंजन बंद होने के बाद ही दोनों दरवाजे खुलेंगे और 30 मिनट बाद जब विमान का इंजन बंद हुआ, तब जाकर विमान के दोनों दरवाजे खुले और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

कानपुर एयरपोर्ट : विमानों के आने-जाने का बदलेगा समय, जानिये क्यों
कार्यालय संवाददाता, कानपुर, अमृत विचार। सर्दी ने कानपुर में भी दस्तक दे दी है जिसके चलते कानपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट की समयसारिणी 26 अक्टूबर 2025 से बदल जाएगी। इन सभी फ्लाइट का समय ऐसा रखा गया है कि दोपहर में ही आएंगी और कुछ ही समय में यहां से टेकआफ कर जाएंगी ताकि कोहरे का उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़े।

कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए विमान सेवा है। दिल्ली और मुंबई के लिए प्रतिदिन उड़ान है जबकि हैदराबाद के लिए 4 दिन और बेंगलुरु के लिए 3 दिन उड़ान है। दिल्ली से उड़ान भरकर फ्लाइट दोपहर 2 बजे कानपुर में आएगी और दोपहर 2. 40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसी प्रकार मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर 2.35 बजे कानपुर में ये फ्लाइट लैंड करेगी और दोपहर 3.15 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।

इसी प्रकार हैदराबाद की फ्लाइट प्रत्येक सोमपार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 12.45 बजे कानपुर आएगी और दोपहर 1.25 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। ऐसे ही बेंगलुरु की फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 12.50 बजे कानपुर आएगी और दोपहर 1.25 बजे बेगलुरु के लिए उड़ान भरेगी।

ये भी पढ़े : केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हादसा...लैंड होते ही धंस गया हेलीपैड

कानपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट में घुसा चूहा, यात्रियों को नीचे उतार हुई सर्चिंग, केमिकल डालकर मारा गया
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली की उड़ान भरने से पहले एक फ्लाइट में चूहा घुस गया। यात्रियों को नीचे उतारकर सर्चिंग शुरू हुई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चूहे को केमिकल डालकर मारा गया और बाहर निकाला गया। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। इस घटना के दौरान कई यात्री वापस भी हो गए।

कानपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रविवार को अपने तय समय पर दोपहर 2:10 बजे आई। यहां से दोपहर 2:55 बजे यह फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। उड़ान की तैयारी पूरी हो चुकी थी। यात्रियों को भी बैठाया जा चुका था। सभी यात्रियों के सवार होने पर पता चला कि विमान में एक चूहा घुस आया है। क्रू मेंबर की नजर केबिन में घूमते एक चूहे पर पड़ी।

चूहे की सूचना मिलते ही सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को रोक दिया गया। सभी यात्री विमान से नीचे उतारे गए। इसके बाद पूरे विमान में चूहे की तलाश के एयरपोर्ट स्टाफ को लगाया गया। टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू मेंबर ने मिलकर विमान के हर कोने की जांच की। तीन घंटे तक चूहे की तलाश की गई। जब चूहा नहीं दिखा तो केमिकल डालकर चूहे को मारकर बाहर निकाला गया। तीन घंटे के बाद फ्लाइट में यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली रवाना किया गया।

सभी यात्रियों को लाउंज में सुरक्षित भेजा

इस पूरी घटना के बीच सभी यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में भेज दिया गया था। देरी होने पर कुछ यात्रियों ने नाराजगी भी जताई। इस दौरान कई यात्रियों ने टिकट कैंसल करा दी और वापस चले गए।

दिल्ली जा रही फ्लाइट में चूहा देखा गया। जिसके बाद यात्रियों को उतारकर सर्च करने पर चूहे को केमिकल डाल मारकर बाहर निकाला गया। चूहा कैसे पहुंच यह जांच का विषय है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट तीन घंटे बाद रवाना की गई है... संजय कुमार, एयरपोर्ट डॉयरेक्टर।

Kanpur : कानपुर-दिल्ली उड़ान डेली के बजाए आज से सप्ताह में तीन दिन
कानपुर, अमृत विचार। 17 जून से कानपुर-दिल्ली मध्य इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट डेली के बजाय सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान भरेगी l कानपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट उड़ान भरती हैं, जैसे कानपुर से दिल्ली, कानपुर से मुंबई, कानपुर से हैदराबाद, कानपुर से बेंगलुरु शामिल हैं। इसमें दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट डेली है। अब कानपुर से दिल्ली के मध्य उड़ान भरने वाली फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगी। ये आदेश 17 जून से 90 दिनों तक मानना होगा।

कानपुर एयरपोर्ट से उड़ान

6 ई 5396 दोपहर 2.10 बजे कानपुर पहुंचेगी औऱ दोपहर 2.55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी l

6 ई 824 डेली मुंबई से अपराह्न 3.20 बजे कानपुर पहुंचती है, दोपहर 3.55 बजे मुंबई उड़ान भरता है।

6 ई 6817 सप्ताह में 4 दिन सुबह 10.55 बजे कानपुर पहुंचती और सुबह 11.40 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरती है।

6 ई 307 सप्ताह में 3 दिन कानपुर से उड़ान भरती है, सुबह 10.55 बजे कानपुर आती है, सुबह 11.35 बजे जाती है।

यह भी पढ़ें:- सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने दादा व पिता का नाम किया रोशन

कोलकाता-कानपुर-दिल्ली उड़ान के लिए एयर इंडिया ने स्वीकृत मांगा
कानपुर : शहरवासियों के लिए खुशखबरी है, कानपुर से कोलकाता के लिए जल्द ही एयर इंडिया का विमान कानपुर से उड़ान भरेगा। एयर इंडिया अपने 186 सीटर विमान को सेवा में लगाने की तैयारी में है जिसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ान की स्वीकृत मांगा है।

लखनऊ अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रनवे पर चल रहे कार्य के चलते दिन में उड़ान बंद चल रही है। ऐसे में संभावनाएं तलाशने के लिए एयर इंडिया ने कानपुर एयरपोर्ट और रनवे पर निरीक्षण किया और एयर इंडिया अधिकारी संतुष्ट हो गए कि कानपुर से उड़ान शुरु की जा सकती है। अब कानपुर से एयर इंडिया कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। बताते चलें कि कानपुर से फ्लाइट से कोलकाता का रास्ता मात्र ढाई घंटे का है, ट्रेन से जाने में 15 घंटे तक लग जाते हैं। फर्स्ट एसी ट्रेन का किराया फ्लाइट के किराये के बराबर होता है। कानपुर से चमड़ा उद्योग समेत कई प्रकार के कारोबार कोलकाता से होते हैं लेकिन सीधी उड़ान नहीं होने के कारण लोगों को वाया लखनऊ जाना पड़ता है जिससे काफी समय बर्बाद होता है। बताते चलें कि कानपुर से अभी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद के लिए उड़ान भर रही है।

बताते चलें कि एक दशक पूर्व दिल्ली-कानपुर-कोलकाता के मध्य स्पाइस जेट का 186 सीटर विमान उड़ान भरता था। ये विमान दिल्ली में ही फुल हो जाता था जिससे कानपुर वालों को सीट नहीं मिलती थी लेकिन तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कानपुर के लिए अलग से कोटा निर्धारित करा दिया था लेकिन एक दिन बारिश के दौरान ये विमान रनवे पर दिल्ली से आकर लैंडिंग के दौरान फिसल गया और रनवे के बगल में पड़ी बालू में धंस गया। उसके बाद ये विमान कई दिनों तक कानपुर में ठीक होने के लिए खड़ा रहा और फिर स्पाइस जेट ने कोलकाता सेवा बंद कर दी।

यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश पर प्रतिबंध से चमकेगा वस्त्र उद्योग : कारोबारियों ने डोमेस्टिक बाजार बढ़ने की जताई संभावना

Mumbai Airport के रनवे पर कार्य के चलते मुंबई की फ्लाइट आज निरस्त: बदले रूट से नहीं यात्रा करने वालों को किराया मिलेगा वापस
कानपुर, अमृत विचार। मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर कार्य के कारण कानपुर से मुंबई की फ्लाइट गुरुवार को निरस्त रहेगी। मुंबई के यात्रियों को बेंगलुरु और दिल्ली होते हुए कानपुर या मुंबई पहुंचाया जाएगा। यदि कोई यात्री बदले रूट से नहीं यात्रा करना चाहता है तो उन्हें किराया वापस कर दिया जाएगा।

मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जीर्णोद्धार का कार्य होगा जिससे फ्लाइट नंबर 6 ई 824 मुंबई से कानपुर और फ्लाइट नंबर 6 ई 827 कानपुर से मुंबई ये दोनों फ्लाइट गुरुवार को निरस्त रहेंगी। इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को दिल्ली एवं बेंगलुरु होते हुए मुंबई भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- कानपुर में शोहदे से तंग मेडिकल छात्रा ने छोड़ा काॅलेज: अकेले में मिलने की दे रहा था धमकी, एडिट फोटो की वायरल

कानपुर से उड़ानें बढ़ाने के लिए एयरलाइंस को बुलाया; नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो के साथ एयर इंडिया से भी साधा संपर्क
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर एयरपोर्ट से अमृतसर, अहमदाबाद, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों से संपर्क साधा है। विमान सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों को बुलाया गया है ताकि उनसे समझा जा सके कि कानपुर से फ्लाइट बढ़ाने की मांग को कैसे मैनेज किया जा सकता है।

सांसद रमेश अवस्थी ने मंगलवार को दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात करके कानपुर से कोलकाता, अहमदाबाद, अमृतसर समेत कई स्थानों के लिए विमान की मांग की थी। सांसद ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री ने इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों को बुलाया है। एयर इंडिया भी जल्द कानपुर एयरपोर्ट का सर्वे करके नई उड़ान पर मुहर लगाएगी।

कानपुर में सिख समाज की आबादी एक लाख से अधिक है, जिसके पंजाब से पारिवारिक और व्यापारिक रिश्ते हैं। इसके अलावा स्वर्ण मंदिर जाने वालों की संख्या भी काफी रहती है। ऐसे में कानपुर से अमृतसर के लिए यदि फ्लाइट चलेगी तो यात्रियों का लोड मिलेगा। इसी प्रकार कानपुर से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट नहीं है जबकि कानपुर से बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद और सूरत जाते और आते हैं।

सुबह फ्लाइट से दिल्ली जाएं और शाम को लौटें

सांसद ने बताया कि एयर इंडिया या इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट जल्द ही कानपुर से सुबह उड़ान भरेगी और शाम को दिल्ली से वापस आएगी। सांसद का कहना है कि कानपुर औद्योगिक नगरी है और दिल्ली से कारोबार का बड़ा कनेक्शन है। सुबह कानपुर से दिल्ली के लिये व्यापारी उड़ान भरेंगे और दिनभर अपना काम करने के बाद दिल्ली से फिर उड़ान भरकर शाम को अपने घर आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में 125 करोड़ से बनेगा घंटाघर-टाटमिल पुल; एलिवेटेड रोड से जुड़ेगा, सेतु निगम ने कार्ययोजना बनाकर PWD को भेजी...

लखनऊ में रन वे हुआ बंद, चकेरी से फ्लाइट गईं फुल; किराया एक दो नहीं...कई गुना बढ़ा
कानपुर, (जमीर सिद्दीकी)। लखनऊ एयरपोर्ट का रनवे मेंटीनेंस करने के लिए दिन में बंद कर दिया गया है। इसका पूरा लाभ पहले ही दिन कानपुर एयरपोर्ट को मिला। कानपुर से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट फुल हो गईं। किराया भी कई गुना बढ़ गया है। कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली का किराया आमतौर पर 3500 रुपये है लेकिन शनिवार को कानपुर से दिल्ली का किराया 12000 रुपये के पार हो गया। इसी प्रकार बेंगलुरू का किराया आम दिनों में 7000 रुपये होता है लेकिन शनिवार को यह  बढ़कर 16000 रुपये से ऊपर पहुंच गया।

इसी तरह हैदराबाद का औसतन किराया 6500 रुपये की जगह 18000 रुपये हो गया। मुंबई की फ्लाइट का टिकट भी 12000 के पार रहा। रविवार को भी चकेरी से सभी फ्लाइट फुल हैं। कानपुर से हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए इंडिगो एयरलाइंस की 186 सीटर फ्लाइट उड़ान भरती है लेकिन यह भी फुल है।

लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशन एयरपोर्ट के रनवे को मेंटीनेंस के लिए दिन में बंद कर दिया गया है। रात में लखनऊ  से विमानों का आवागमन चालू है। लखनऊ एयरपोर्ट का  रनवे बंद होने की दशा में एयर इंडिया की नजर कानपुर एयरपोर्ट पर है जो जल्द ही अपनी सेवाएं कानपुर से शुरु करेगा। इसी प्रकार आकासा एयरलाइंस भी जल्द ही कानपुर से उड़ान भरेगी। इंडिगो एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ  एयरपोर्ट का रनवे बंद होने का लाभ कानपुर को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- कानपुर में आय से अधिक संपत्ति मिलने पर अकाउंटेंट पर FIR, कमाई 1.72 करोड़ रुपये…खर्च किए दो करोड़ से भी ज्यादा

Kanpur News: इंडिगो ने कोलकाता की फ्लाइट को मंजूरी मांगी...इसलिए की गई थी बंद
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर से इंडिगो एयरलाइंस की पांच फ्लाइट उड़ान भर रही हैं अब एयरलाइंस ने दिल्ली-कानपुर-कोलकाता उड़ान की स्वीकृति भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से मांगी है। इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर सैयद भाई कोलकाता फ्लाइट के लिए स्वीकृत मांगने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट के लिए 186 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इंडिगो ने फ्लाइट के लिए जो समय सारिणी तय की है, उसके मुताबिक विमान सुबह 10.30 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 11.45 बजे कानपुर पहुंचेगा और अपराह्न  12.05 बजे  उड़ान भरकर दोपहर 1.40 बजे कोलकाता पहुंचेगा। एक दशक पहले तक कानपुर से कोलकाता की फ्लाइट चलती थी, जो बाद में बंद हो गई थी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में इस दिन से शुरू होगा KPL, इनके बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, पुलिस कमिश्नर ने लॉटरी माध्यम से निकाला शेड्यूल

Good News: कानपुर-मुंबई तक आकाशा की फ्लाइट भी...इस दिन से भरेगा उड़ान, अगले माह से शुरु हो सकती टिकट की बुकिंग
कानपुर, अमृत विचार। शहवासियों के लिए खुशखबरी है। कानपुर से मुंबई के लिए अभी इंडिगो एयरलाइंस का विमान उड़ान भर रहा है लेकिन अब आकाशा एयरलाइंस का विमान भी कानपुर-मुंबई-कानपुर के मध्य उड़ान भरने की तैयारी में है। 27 मार्च से इसकी उड़ान की तैयारी है।

यह विमान 186 सीटर होगा जो मुंबई से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगा और 11 बजे कानपुर लैंड करेगा। कानपुर से सुबह 11.30 बजे टेकआफ करेगा और दोपहर 2 बजे मुंबई पहुंचेगा। इस विमान में टिकट की बुकिंग अगले माह से शुरु हो सकती है।

आकाशा एयरलाइंस की कानपुर से उड़ान की तैयारी दो साल से चल रही थी लेकिन कानपुर से मजबूत पैरवी नहीं होने के कारण विमान अयोध्या से उड़ान भरने लगा था। पिछले वर्ष जब अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तो यात्री लोड बढ़ने पर आकाशा एयरलाइंस ने अयोध्या से उड़ान शुरू कर दी थी।

हैदराबाद की फ्लाइट 2 घंटे लेट

शुक्रवार को हैदराबाद से कानपुर आने वाली फ्लाइट 2 घंटे लेट रही जिससे कानपुर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान रहे। हैदराबाद से विमान लगभग 3.40 बजे कानपुर में लैंड हुआ। कानपुर एयरपोर्ट पर विमान के आने की षणा की गई तो यात्रियों ने राहत की सांस ली क्योंकि यात्रियों की जान अटकी थी कि कहीं विमान निरस्त न हो जाए।

हैदराबाद से ही फ्लाइट ने 2 घंटे लेट उड़ान भरी थी। मुंबई और दिल्ली का विमान समय से आया लेकिन हैदराबाद का विमान 2 घंटे लेट रहा। कानपुर में विजिबिलिटी समेत कोई समस्या नहीं थी।- सैय्यद, महाप्रबंधक, इंडिगो एयरलाइंस, कानपुर एयरपोर्ट

ये भी पढ़ें- एयर होस्टेज बनने का प्रशिक्षण देने के बाद इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा: कानपुर में युवती से तीन लाख की ठगी, जानें- पूरा मामला