प्यार - Amrit Vichar

प्यार में सागर अग्रवाल से बना सैम अली, अब दर्ज हुआ मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार: एक युवक समुदाय विशेष की युवती के प्रेम में पड़ गया। युवती के कहने पर उसने अपना धर्म बदल लिया। बाद में दोनों निकाह कर लिया। युवक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक ने अपनी पहचान बदलने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया है। अब पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गली नंबर पांच, रामपुर रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसका भाई सागर अग्रवाल बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली फरहीन से प्यार करता है। युवती बनभूलपुरा में आधार कार्ड बनवाने का काम करती है। महिला ने आरोप लगाया कि युवती के दबाव में आकर उसके भाई ने धर्म बदल लिया और नए नाम का आधार कार्ड बनवा लिया। आरोप था कि महिला ने सारे काम नियम विरुद्ध करवाए हैं। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने जांच करवाई तो पता चला कि सैम पुत्र मुन्ना निवासी वार्ड 31 मोहम्मदी चौक और सागर अग्रवाल निवासी भोलानाथ गार्डन के आधार कार्ड में लगी फोटो एक ही व्यक्ति की है। नगर निगम से पता चला कि सैम के नाम का जन्म प्रमाण पत्र सीएचसी सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन दस्तावेजों के आधार पर जारी किया गया है।

पुलिस ने जब सागर उर्फ सैम व फरहीन से पूछताछ की पता चला कि सागर अग्रवाल और फरहीन एक दूसरे को प्यार करते थे। जिस कारण फरहीन ने सागर अग्रवाल से इस्लाम धर्म अपनाकर नाम बदलने के लिए कहा। फिर दोनो ने मिलकर फर्जी तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर एक झूठी पहचान के साथ सैम अली के नाम का एक आधार कार्ड तैयार किया और 17.7.2021 को विवाह पंजीकरण कराया। फरहीन और सागर उर्फ सैम अली एक साथ काठगोदाम दरगाह में पहुंचे। जहां पर फरहीन के परिचित हसमत अली और दरगाह के मौलाना ने कलमा पढ़वाकर सागर का मुस्लिम धर्म में परिवर्तन कराया। फिर इन लोगों ने फरहीन और सागर उर्फ सैम अली का निकाह पढ़वाया। पुलिस को पता चला कि सागर से सैम बनाने के लिए युवक के साथ युवती व अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैम अली बनने के लिए परवीन को बनाया अम्मी
हल्द्वानी। जांच में यह भी पता चला कि सागर ने सैम अली के नाम से जो जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम से बनवाया था उसमें उसने मलका परवीन पत्नी मुन्ना निवासी वार्ड नंबर-14 पश्चिमी भाग बनभूलपुरा का आधार कार्ड लगाया। साथ ही परवीन के नाम का ही शपथपत्र मां के रूप में लगाया था। जन्म प्रमाण पत्र के लिए शावेज कुरैशी के सीएचसी सेन्टर से ऑनलाइन आवेदन किया गया था। सागर का सैम अली नाम का जन्म प्रमाण पत्र 27 सितम्बर 2022 को नगर निगम से जारी हुआ था।

दरगाह मौलवी पर भी मुकदमा
हल्द्वानी। पुलिस के अनुसार केवल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र ही नहीं बल्कि सागर ने सैम अली के नाम से पैन कार्ड, फोटो पहचान पत्र भी बनवा लिए। साथ ही हसमत अली और मौलवी दरगाह काठगोदाम व अन्य ने नियम विरूद्ध तरीके से धर्म परिवर्तित कर निकाह कराया है। पुलिस ने इन सबके ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया है।

रुद्रपुर: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो पत्नी को दी मारने की धमकी
रुद्रपुर, अमृत विचार। शादीशुदा तीन बच्चों के पिता को इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती से प्यार हो गया और उसके बाद शुरू हुआ पत्नी प्रताड़ना का खेल। आरोप था कि पति ने अपनी ही पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और शारीरिक व मानसिक यातना देने लगा। प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बगवाड़ा निवासी रानी ने बताया कि 17 जून 2009 को उसकी शादी मुकेश कुमार निवासी ग्राम बगबाड़ा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हैं। आरोप था कि वर्षों बीत जाने के बाद अचानक इंस्टाग्राम चलाने के दौरान पति को बिलासपुर की रहने वाली प्रिया सागर नाम की एक युवती से प्यार हो गया। इसकी जानकारी होने पर जब उसने शादीशुदा होने का हवाला दिया तो पति ने शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी है।

काफी समझाने के बाद जब विरोध किया तो पति ने जान से मारने की धमकी दी और दूसरी शादी करने की चेतावनी दे डाली। आरोप था कि पति कई-कई दिन बाद घर लौटते हैं और आए दिन युवती से बातचीत व पैसों की बर्बादी कर रहे हैं। जिसकी वजह से तीन बच्चों की जीविका चलाना मुश्किल हो गया है। आर्थिक स्थिति से कमजोर मायके वाले भी बेबस हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर: फेसबुक पर प्यार, कानपुर से प्रेमी के घर आ धमकी युवती, शादी की जिद पर अड़ी, परिजनों को बुलाकर किया गया सुपुर्द
शाहजहांपुर/पुवायां, अमृत विचार: फेसबुक पर बातचीत के बाद युवक और युवती में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। उसने प्रेमी को कानपुर बुलाया लेकिन जब वह नहीं माना तो युवती खुद ही उसके घर शादी करने पहुंच गई। परिजनों ने डांटा तो युवक उसे थाने ले आया। जहां पुलिस ने युवती के परिजनों से बात कर उनके सुपुर्द कर दिया।

पुवायां क्षेत्र के गांव बिलंदापुर निवासी युवक की दो माह पहले फेसबुक पर कानपुर के थाना चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच फेसबुक पर ही बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती की बात एक दूसरे से शादी करने तक पहुंच गई। युवती ने शादी के लिए हां करते हुए युवक को तय तारीख पर कानपुर आने के लिए कहा, लेकिन वह तय तारीख पर कानपुर नहीं पहुंचा, तब फिर युवती परिजनों को चकमा देकर कानपुर से पुवायां के लिए चल दी।

कानपुर में जब वह परिजनों को घर पर नहीं मिली तो थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई और परिजन तलाश में जुट गए। इधर युवती पुवायां आने के बाद प्रेमी युवक के गांव पहुंच गई। युवक के परिजनों ने जब युवती को दरवाजे पर खड़ा पाया तो उससे उसका नाम पता मालूम किया, तब उसने युवक के साथ फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी सुनाते हुए शादी करने के लिए कहा।

इतना सुनते ही युवक के परिजन खफा हो गए और युवती को समझाने के साथ ही युवक को कड़ी फटकार लगाई लेकिन युवती खुद को बालिग बताते हुए शादी पर अड़ी रही। लेकिन युवक के परिजन शादी से इंकार कर रहे थे। इसके बाद युवक युवती को लेकर पुवायां कोतवाली पहुंचा और इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी दी। यहां भी युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र पुलिस को दिखाए।

युवती ने कहा कि वह युवक से ही शादी करेगी। पुलिस ने युवती को समझाने के साथ ही मामले की जानकारी युवती के परिजनों को दी। इसके बाद कानपुर के थाना चौबेपुर क्षेत्र से युवती के पिता और मां पुवायां आए और युवती
को समझाकर अपने साथ ले गए।

तीन दिन पहले कानपुर की एक युवती पुवायां क्षेत्र के एक गांव में अपने फेसबुक दोस्त के घर आ गई थी। जिसके बारे में कानपुर के थाना चौबेपुर में गुमशुदगी दर्ज थी। युवती के माता-पिता को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।- प्रदीप राय, इंस्पेक्टर, कोतवाली, पुवायां

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: ठंड ने घटाईं सवारियां... सफर करने से कतरा रहे यात्री, डिपो की आय भी घटी

खटीमा: फेसबुक पर हुए प्यार में मिला धोखा
खटीमा, अमृत विचार। विकासखंड के एक गांव की युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसके पास के ही गांव के एक युवक से करीब दो साल पहले फेसबुक पर संपर्क हुआ और दोनों काफी समय तक बातें करते थे। बाद में युवक ने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है।

यह कहकर वह उसे एक दिन रुद्रपुर एक कमरे में ले गया। वहां उसने कहा कि वह अभी शादी नहीं कर सकता क्योंकि बड़े भाई की शादी होनी बाकी है उसके बाद हम शादी कर लेंगे। यह कहकर उसने शारीरिक संबंध बनाया।

यह भी आरोप है कि वह कई बार वहां ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में एक दिन बंद कमरे में ही मांग भरकर मंगलसूत्र पहना दिया और साथ रहने की बात कही। उसके बाद वह दोनों साथ रहने लगे। बाद में एक दिन युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए और उन्होंने गाली गलौज और मारपीट की और युवक ने भी कहा कि वह शादी नहीं करेगा। पीड़िता ने पुलिस से युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हल्द्वानी: नाबालिग से प्यार में मिलीं सलाखें, पुलिस ने लगाया पॉक्सो
हल्द्वानी, अमृत विचार। नाबालिग से प्यार करना और उसे भगा ले जाने वाला प्रेमी को यह कदम भारी पड़ गया। तीन दिन बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर दिया। नाबालिग लड़की को तो परिजन अपने साथ ले गए, लेकिन युवक पर पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ताल की तो पता लगा कि क्षेत्र में रहने वाला एक युवक भी गायब है। जिसके बाद लड़की की बरामदगी और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर लड़की के परिजन कोतवाली पहुंच गए।

तहरीर के आधार पर पुलिस पड़ताल में जुटी तो तीन दिन बाद नाबालिग लड़की को लड़के के साथ मुखानी थानाक्षेत्र से बरामद कर लिया गया। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची तो लड़की और लड़के के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। यहां लाख समझाने की कोशिश की गई, लेकिन नाबालिग अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद्द पर अड़ी रही।

हालांकि वह नाबालिग थी, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द किया और युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि लड़की के परिनजों ने युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक को जेल और लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पार्टनर के साथ कम होने लगा है प्यार और रोमांस, इन टिप्स को अपनाकर रिश्ते में लाएं मिठास
रिलेशनशिप की नींव को मजबूत रखने के लिए प्यार और रोमांस बहुत जरूरी होता है। जब किसी भी रिलेशनशिप में प्यार और रोमांस कम होने लगता है तो जिंदगी बेजान सी हो जाती है। इसलिए आपको अपनी लाइफ में लव और रोमांस को बरकरार रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

अपने पार्टनर को दें समय
प्यार और बातचीत के बिना कोई रिश्ता स्थिर नहीं रह सकता। आप अपने पार्टनर के साथ आराम से बैठकर बात करें और कुछ समय निकालें। उनके साथ भावनाओं, खुशियों और चिंताओं को साझा करें। उन्हें समझने का प्रयास करें और उनके साथ उत्साह से सुनें। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए साझा गतिविधियों को करें। वहीं एक-दूसरे के साथ मिलकर कुछ नया करने के लिए प्रेरित करें। यात्रा, खेल, कला या विशेष आयोजनों में शामिल होना रिश्ते को फिर से ताजगी देगा।

प्यार का एहसास दिलाएं
बता दें प्यार के अहसास को दिखाने का सबसे सरल और मार्मिक तरीका चुंबन और आभार व्यक्त करना है। आप अपने पार्टनर को छोटे-छोटे गिफ्ट देकर, उन्हें हैप्पी डेट का आयोजन करके या सिर्फ एक प्यार भरा "धन्यवाद" कहकर उन्हें महसूस करा सकते हैं। साथ ही अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक संपर्क बनाएं रखना भी बेहद जरूरी है। थाई मैसाज, गले लगना, आपसी आवाज के साथ गाना या एक-दूसरे को नजरें नहीं हटाने देना, ये सभी प्यार और आकर्षण को बढ़ावा देते हैं।

समय-समय पर दें कॉम्प्लिमेंट्स
बता दें अपने पार्टनर को समय-समय पर कॉम्प्लिमेंट्स देना भी उन्हें महसूस कराने का एक अच्छा तरीका है। उनके दिखने के तरीके, सामान्य बातों में उनके अच्छे काम की प्रशंसा करना उन्हें खुश कर सकता है और आपके बीच प्यार को बढ़ावा देगा।

ये भी पढे़ं- डेटिंग एप के जरिए किसी से मिलने का बना रहे हैं प्लान, इन बातों का रखें खास ध्यान

क्या ये सिर्फ क्रश है या प्यार? कैसे लगाएं पता?
हल्द्वानी, अमृत विचार। अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी के प्रति आकर्षित हो जाते हैं लेकिन हमें पता नहीं चल पता कि ये महज क्षण भर का प्यार या लम्बा टिकने वाला प्यार है। तो अगर आप किसी के प्रति आकर्षित होते तो आप कैसे पता लगाएं की ये क्रश है या सच में प्यार है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे संकेत जिसके मध्यम से आपको क्रश या प्यार का अंतर समझ आजाएगा।

1. वो आपको बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं

अगर सामने वाला इंसान की वजह से आपके अंदर सकारात्मक बदलाव हो रहा है इसका मतलब वो इंसान आपके लिए सही है। आप उस इंसान के लिए खुद को बेहतर के लिए बदल रहे तो मतलब ये सच में प्यार है।

2. उनकी कमियों से प्यार करना

ऐसा अक्सर कहा जाता है कि प्यार में हम अंधे हो जाते हैं। लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता है। हर इंसान में कुछ ना कुछ कमी जरूर होती है और वह सबको दिखती है, प्यार करने वाले को भी। अगर आपको उनकी कमियों से भी प्यार करते हो तो आप सही ट्रैक पर हो। इस रिश्ते में बहुत पोटेंशियल है, ये रिश्ता लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकता है।

3.आपको बुरा नहीं लगता जब वो दूसरों के साथ समय बिताते हैं

अक्सर ऐसा होता है जब हमारा क्रश हमसे दूर जाते हैं और अन्य लोगों के साथ बिताते हैं तो हमें जेलसी होती है। लेकिन सच्चे प्यार में ऐसा नहीं होता क्योंकि आपको उसमें पता होता है कि अगर आपका पार्टनर दूसरों के साथ समय बिताएगा तो उसको कुछ नया सीखने को मिलेगा और नई ऊर्जा मिलेगी। जिसको लेकर वो अपनी ज़िंदगी में कुछ बेहतर काम ही करेंगे।

4. आप अपने को साइड रखकर सिर्फ उनके बारे में नहीं सोचते

अगर कोई आपके दिमाग में 24 घंटे चल रहा है और आप उनकी वजह से कोई काम में मन नहीं लगा पा रहे हैं तो समझ जाइए की ये महज क्रश है। हवा के झोंके की तरह आए हैं और हवा के झोंके की तरह चले भी जाएंगे। जो इंसान सच में किसी से प्यार करता है उसको पता होता है कि सबसे पहले खुद से प्यार करना कितना महत्वपूर्ण है। अगर आप खुद से प्यार नहीं कर सकते तो निश्चित ही किसी और से भी नहीं कर पाएंगे। याद रखिए जो लोटा खाली है वो दूसरे के घड़े में पानी नहीं भर सकता।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी : गौला नदी में संदिग्ध हालत में मिली युवती

Promise Day 2023: प्यार का रिश्ता और भी हो जाएगा मजबूत, प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से करें ये वादें
वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। ये दिन वादों का दिन माना जाता है। प्यार में अक्सर ये देखा गया है कि कपल मोहब्बत की कसमें वादे लेते हैं। वहीं ये कसमें उनके रिश्ते में भरोसा और उम्मीद को बनाए रखने में मदद करती हैं। जब आप इश्क में होते हैं तो अपने पार्टनर की खुशी का ख्याल रखते हैं, उनके साथ अपना भविष्य सोचते हैं और इसी सपने को पूरा करने के लिए कई सारे वादे करते हैं। ऐसा करने से रिश्ते की डोर अधिक मजबूत होती है। इस प्रॉमिस डे पर कपल कुछ प्यार की कसमें खा सकते हैं। आज हम आपको कुछ मोहब्बत की कसमों और वादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढे़ं- Teddy Day 2023: क्यों मनाया जाता है टेडी डे? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास

खुद का व्यक्तित्व न होने दें गुम
अक्सर ये देखा गया है कि जब कपल रिलेशनशिप में आता है तो वह पार्टनर की पसंद नापसंद को ध्यान में रखकर जीना शुरू कर देता है। अपनी पसंद और आदतों को छोड़कर पार्टनर की पसंद को अपना लेता है। ऐसे में पार्टनर का खुद का व्यक्तित्व कहीं गुम होने लगता है। शुरुआत में यह सब सामान्य और अच्छा लगता है लेकिन लंबे वक्त के साथ पार्टनर रिश्ते में दबाव महसूस करना शुरू कर देता है। ऐसे में इस प्रॉमिस डे के मौके पर कपल एक दूसरे से वादा कर सकते हैं कि वह जैसे हैं, वैसे ही उनको पसंद करेंगे। इस रिश्ते में वह पार्टनर को अपनी पसंद बदलने या उनकी पसंद के अनुरूप ढलने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे।

एक टीम बनकर रहने का वादा
कपल एक दूसरे से वादा कर सकते हैं कि आप हमेशा एक टीम बनकर रहेंगे। जरूरत महसूस होने पर हमेशा साथ देंगे। पार्टनर के लिए आपके पास हमेशा समय रहेगा। उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होने देंगे और अच्छे और बुरे वक्त में एक दूसरे को साथ पाएंगे।

भरोसा बनाएं रखने का वादा
बता दें कोई भी रिश्ता भरोसे पर टिका होता है, इसलिए पार्टनर से वादा करें कि आप उनके भरोसे को बनाए रखेंगे। रिश्ते में धोखा नहीं देंगे। पार्टनर से झूठ नहीं बोलेंगे। हर कपल को रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए उन सभी कामों को करने की जरूरत होती है, जो उनके बीच विश्वास को बढ़ाए और उन हरकतों से दूरी बनानी पड़ती है तो भरोसे को डगमगा दे। इसलिए भरोसा करने और भरोसा बनाए रखने का वादा करें।

सपने पूरे करने देने का वादा
कई बार ये देखा गया है कि रिलेशनशिप में पार्टनर अपने साथी के जीवन को डोमिनेट करने लगता है। पार्टनर के जीवन के फैसले भी उनका साथी करता है। इस प्रॉमिस डे पार्टनर से वादा करें कि उन्हें उनके फैसले लेने देंगे। पार्टनर के कुछ सपने हैं या लक्ष्य है तो उसके बीच में नहीं आएंगे, बल्कि उन्हें पूरा करने में हमेशा पार्टनर के साथ रहेंगे।

एक दूसरे को सम्मान देना
हर पार्टनर ये चाहता है कि रिश्ते में उन्हें वही सम्मान मिले जो उनका साथी अपने परिवार या अन्य सहयोगियों को देता है। अक्सर रिलेशनशिप में पार्टनर आपकी राय को अनसुना कर देते हैं। वह उम्मीद करते हैं कि पार्टनर उनकी इस हरकत पर नाराज नहीं होगा, क्योंकि वह तो अपने हैं। दूसरो को खुशी देने के चक्कर में कपल एक दूसरे को फॉर ग्रांटेड लेने लगते हैं और रिश्ते में अंडरस्टैंडिंग की उम्मीद करते हैं। लेकिन इस प्रॉमिस डे कपल एक दूसरे से वादा करें कि वह एक दूसरे को सम्मान देंगे। उनकी राय को महत्व देंगे और फैसले लेने का अधिकार देंगे।

ये भी पढे़ं- Propose Day 2023 : कहना है आज तुमसे ये पहली बार…प्रपोज डे पर शायराना अंदाज में करें प्यार का इजहार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन : बर्फबारी के बीच राहुल गांधी बोले- जम्मू-कश्मीर के लोगों ने मुझे हैंड ग्रेनेड नहीं, प्यार दिया
श्रीनगर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को भारी बर्फबारी के साथ ही समापन हो गया।  इस दौरान कांग्रेस ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जनसभा बुलाई। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मोदी जी, अमित शाह जी, RSS के लोगों ने हिंसा नहीं देखी है। वे डरते हैं। भाजपा का कोई नेता यहां पैदल ऐसे नहीं चल सकता इसलिए नहीं कि जम्मू कश्मीर के लोग उन्हें चलने नहीं देंगे बल्कि इसलिए क्योंकि वो डरते हैं। जम्मू कश्मीर के लोगों ने मुझे हैंड ग्रेनेड नहीं दिया। मुझे प्यार दिया। दिल खोलकर मुझे प्यार दिया। अपना माना। प्यार से आंसुओं से मेरा स्वागत किया।

LIVE: #BharatJodoYatraFinale rally in Srinagar, J&K. https://t.co/aj2Go6S7I9

— Congress (@INCIndia) January 30, 2023

राहुल गांधी ने कहा, जब मैं कन्याकुमारी से आगे बढ़ रहा था तब मुझे ठंड लग रही थी। मैंने कुछ बच्चे देखे। वे गरीब थे, उन्हें ठंड लग रही थी, वे मजदूरी कर रहे थे और कांप रहे थे। मैंने सोचा ठंड में ये बच्चे स्वेटर-जैकेट नहीं पहन पा रहे हैं तो मुझे भी नहीं पहनना चाहिए।

कॉलेज के दिनों में फुटबॉल खेलते वक्त @RahulGandhi जी के घुटने में लगी चोट 'भारत जोड़ो यात्रा' में चलते वक्त फिर से उभर आई।

दर्द बढ़ गया, यात्रा मुश्किल लगने लगी।

और फिर एक चिट्ठी आई, जिसने उस दिन दर्द का नामोनिशान मिटा दिया।

सुनिए वो किस्सा 👇🏼 pic.twitter.com/Ae3v6qKheP

— Congress (@INCIndia) January 30, 2023

ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- ये नफरत खत्म होगी और प्रेम ही सबको जोड़ेगा

Dehradun: प्यार में असफल युवक- युवती ने एक दूसरे को इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून, अमृत विचार। आपने अक्सर देखा होगा प्यार में असफल कपल मौत को गले लगाते हैं। जिससे वो अपने प्यार के साथ अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेते हैं। प्यार में असफल युवक और युवती ने एक दूसरे को इंजेक्शन लगाकर आत्म हत्या कर ली है, फिलहाल पुलिस पूरे मामलें की छानबीन मे जुटी है। पुलिस ने दोनों शवों के पास से एक सीरिंज बरामद की है।

धर्मपुर में एक मकान में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई।

आज सोमवार सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। अंदर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है।

माना जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया है। दोनों ने आत्महत्या की है। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। लड़की राहुल के पास आई या राहुल उसे लेकर आया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहुल के परिजन भी लड़की के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। इसे प्रेम प्रसंग से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

Also Read: Uttarakhand: पूर्व CM हरीश रावत ने की CM धामी की तारीफ, बोले- 'प्रतिद्वंद्वियों सावधान हो जाओ', जाने क्यों - Amrit Vichar

अयोध्या : किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
अमृत विचार,अयोध्या । सोशल मीडिया पर दोस्ती बढ़ा प्यार को परवान चढ़ाने के बाद नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को राजस्थान बुला दुष्कर्म और प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अदालत के सामने पेश किया है।

शहर के फतेजगंज क्षेत्र निवासी एक किशोरी की इंस्टाग्राम पर राजस्थान प्रांत के जनपद धौलपुर थाना बसेड़ी स्थित ग्राम लौडपुरा निवासी साबित गौड़ से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद साबित ने उसको राजस्थान बुलाया और एक मंदिर में शादी की। फिर घर ले जाकर पति-पत्नी की तरह रहने लगा था।  दंपति के बीच विवाद के चलते एक बार मामला स्थानीय थाने गया तो पुलिस ने सुलह-समझौता करा दिया था।

23 दिसंबर 2022 को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता के पिता का आरोप है कि सुलह समझौते के बावजूद एक दिन ससुरालीजनों ने पुत्री को  मारापीटा और मरणासन्न हाल में फेंक दिया। किसी तरह घर वापस लौटी पुत्री का जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। उस समय पुलिस ने अगवा, मारपीट, गाली-गलौज और दहेज प्रताड़ना की धारा में साबित समेत उसके परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को नाबालिग पाया तथा बयान आदि के आधार पर दुराचार और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी साबित गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : मौनी अमावस्या पर सीताकुंड धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Agra News: शादी के 22 साल बाद महिला को Facebook पर युवक से हुआ प्यार तो उठाया यह बड़ा कदम
आगरा। यूपी के आगरा जिले के ताजगंज क्षेत्र निवासी एक महिला को शादी के 22 साल बाद फेसबुक पर एक युवक से प्यार हो गया। युवक के प्यार में पागल महिला ने घर छोड़ दिया। आरोप है कि जाने से पहले वह नकदी और जेवरात भी ले गई। महिला की मां ने बेटी के आशिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें महिला के मायका बरहना थाना क्षेत्र में है। युवती की मां ने ताजगंज पुलिस को बताया की बेटी की शादी 22 साल पहले हुई ती लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका बड़ा लड़का 19 साल का है। खाली समय में बेटी फेसबुक चलाती थी। फेसबुक पर बेटी की दोस्ती हिसार हरियाणा निवासी अजय से हो गई। अजय ने बेटी को अपने प्रेम फंसा लिया। आरोपी अजय ने शादी का प्रमाणपत्र भी इसके नाम से बनवा लिया और इसे गुरचुप तरीके से अपने साथ लेकर चला गया।

फरार महिला की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी ने जाने से पहले घर में रखे 3 लाख की नकदी और 10 तोले सोने के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। वहीं ताजगांज थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि  मामले की जांच जारी है। छानबीन में पता चला है कि महिला अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है।

यह भी पढ़ें:-Birthday पर बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा ऐलान- BSP अकेले लड़ेगी सभी चुनाव, EVM पर भी उठाया सवाल